Home Blog Page 2506

CM भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार…. CM बोले- सेंट्रल एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा…

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ED ऑफिस में पूछताछ चल रही है। राहुल गांधी ED ऑफिस के लिए बहन प्रियंका के साथ निकले थे। वे दोनों कार से ED ऑफिस (Rahul Gandhi) पहुंचे।

लेकिन बाकी कांग्रेस नेता पैदल मार्च करके ED ऑफिस पहुंचे। जिनमें राजस्थान के CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल समेत पार्टी के सांसद और अन्य नेता शामिल है।

पुलिस ने इन नेताओं को बैरिकेड लगाकर रोक लिया और उन्हे जाने आगे नहीं दिया। पुलिस ने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले (Rahul Gandhi) लिया है।

राहुल गांधी के ED ऑफिस जाने से पहले प्रियंका और राहुल ने कांग्रेस नेताओं की मीटिंग की। जिसके बाद सभी कांग्रेस नेता ED ऑफिस के लिए पैदल ही मार्च पर निकल (Rahul Gandhi) गए।

राहुल की सुरक्षा के लिए थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा लगाया था। लेकिन पहले नेताओं के पहले घेरे तक पहुंचते ही पुलिस ने नेताओं को रोक लिया।

कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इससे पहले सोमवार सुबह राहुल गांधी से जांच के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से हिरासत में ले लिया था।

पुलिस कांग्रेसियों को बस में बैठाकर ले गई थी। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से ED ऑफिस तक का रास्ता सील कर दिया था।

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी ED दफ्तर पहुंचे, प्रदर्शन कर रहे सीएम अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, पीएल पुनिया सहित कई कांग्रेस नेता हिरासत में

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस National Herald Case में ED की पूछताछ में शामिल होने राहुल गांधी ED मुख्यालय पहुंच चुके हैं। राहुल के साथ ED मुख्यालय जाने की मांग पर अड़े कांग्रेस नेता राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, खड़गे, मुकुल वासनिक, पीएल पुनिया, कंहैंया कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए ईडी दफ्तर पहुंचे थे।

असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अफसर करेंगे पूछताछ

ED सूत्रों की मानें तो आज राहुल से असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ करेंगे। पूछताछ सामान्य तरीके से की जाएगी, जैसे बाकी आने वाले लोगों से की जाती है। जांच के दौरान राहुल गांधी अपना मोबाइल फोन यूज नहीं कर पाएंगे और ना ही अपने किसी साथी राजनेता को उनके साथ ED कार्यालय में अंदर आने की इजाजत नहीं है।

ED ने तैयार की सवालों की लंबी सूची

ED ने राहुल गांधी से पूछताछ के लिए सवालों की लंबी सूची तैयार कर ली है। लगभग दो दर्जन सवाल ED के अफसर पूछेंगे, जो सभी नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया कंपनी से जुड़े हैं। राहुल गांधी यंग इंडिया कंपनी में अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 38-38% के हिस्सेदार है। बाकी हिस्सेदारी कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नाडिस के पास है। इन दोनों नेताओं का देहांत हो चुका है।

 

 

बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे व अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत कपूर रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में, बेंगलुरु पुलिस ने देर रात की छापेमारी

बेंगलुरु। बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे व अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर (Shraddha Kapoor’s brother Siddhanth Kapoor) को रविवार देर रात बेंगलुरु के एक होटल में चल रही रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमजी रोड स्थित एक होटल में छापेमार कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक यहां रेव पार्टी चल रही थी। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल हैं।

पुलिस रेड के बाद रेव पार्टी में नशीली दवाओं के सेवन के संदेह में कुछ लोगों के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए थे। मेडिकल  रिपोर्ट में जिन 6 लोगों द्वारा ड्रग्स कंज्यूम करने की पुष्टि हुई, उनमें से एक सैंपल अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग पहले से ड्रग्स का सेवन करके पार्टी में पहुंचे थे, या होटल में इसका सेवन किया, इस मामले में बेंगलुरु पुलिस सभी 6 आरोपियों को उलसुरु थाने लेकर पहुंची है।

नेशनल हेराल्ड केस: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता हिरासत में, पुष्पा स्टाइल में लगे पोस्टर लगाएं हैं जिसमें लिखा है राहुल झुकेगा नहीं….

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस National Herald Case में राहुल गांधी आज 13 जून को ED मुख्यालय में 11:00 बजे पेश होंगे। उससे पहले राहुल गांधी Rahul Gandhi पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं Congress leaders protesting in Delhi detained को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से हिरासत में ले लिया है। दिल्ली में कांग्रेस ने पुष्पा स्टाइल में लगे पोस्टर लगाएं हैं जिसमें लिखा है राहुल झुकेगा नहीं….

राहुल के घर पहुंची प्रियंका

जानकारी के अनुसार राहुल की पेशी के पहले प्रियंका गांधी वाड्रा Priyanka Gandhi उनसे मिलने उनके घर पहुंचीं। ऐसी चर्चा है कि वह भी राहुल के साथ पैदल मार्च करके ED मुख्यालय जा सकती हैं। राहुल के साथ कांग्रेस के सांसद और अन्य नेता इस मार्च में शामिल होंगे।

असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अफसर करेंगे पूछताछ

ED सूत्रों की मानें तो आज राहुल से असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ करेंगे। पूछताछ सामान्य तरीके से की जाएगी, जैसे बाकी आने वाले लोगों से की जाती है। जांच के दौरान राहुल गांधी अपना मोबाइल फोन यूज नहीं कर पाएंगे और ना ही अपने किसी साथी राजनेता को उनके साथ ED कार्यालय में अंदर आने की इजाजत नहीं है।

ED ने तैयार की सवालों की लंबी सूची

ED ने राहुल गांधी से पूछताछ के लिए सवालों की लंबी सूची तैयार कर ली है। लगभग दो दर्जन सवाल ED के अफसर पूछेंगे, जो सभी नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया कंपनी से जुड़े हैं। राहुल गांधी यंग इंडिया कंपनी में अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 38-38% के हिस्सेदार है। बाकी हिस्सेदारी कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नाडिस के पास है। इन दोनों नेताओं का देहांत हो चुका है।

चौधरी पर भारी न पड़ जाए ,शशिकला का किरदार… रेत से तेल और …प्याऊ पर शरबत,दीवार में छप गया कमल का…

0.शशिकला का किरदार निभा रही जिले की एक अधिकारी…

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बतौर सलाहकार के रूप में काम करने वाली शशिकला को तो आपने पढ़ा ही होगा। उसी तर्ज पर जिला की एक अधिकारी शशिकला का किरदार निभा रहीं हैं। कहने को तो वे एक विभाग की अदना सी अधिकारी है पर उनका रुतबा किसी उच्च अधिकारी से कम नहीं है। तभी तो जिला का कोई भी काम हो मजाल है उनके सहमति के बिना आगे बढ़े। अब और तो और साहब स्वास्थ्य विभाग से लेकर शिक्षा विभाग में होने वाली भर्ती भी उन्हीं की मर्जी से हो रही है। उसके बाद भी उनके काम और नाम का भक्तगण गुण गाते फिर रहे हैं। अब बात आत्मानन्द स्कूल का ही ले लीजिए… स्कूल बिल्डिंग से लेकर तमाम तरह की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है पर भर्ती करने का नहीं। तभी तो आत्मानन्द स्कूल के लिए शिक्षकों की भर्ती दूसरे विभाग के होनहार अधिकारी को जिम्मा सौंपा गया । मतलब साफ है सबका मालिक एक!

 

0.रेत से तेल और स्कार्पियो…

रेत से तेल निकालने वाले एक वर्दीधारी की चर्चा ट्रांसफर के बाद भी हिलोरे मार रही है। वजह है अचानक हुए स्थांतरण और स्कार्पियों का शौक!! उड़ती खबर की माने तो रेत के अवैध कारोबारियों से इनका गहरा नाता रहा है और वे रेत कारोबारियों का तेल निकालने में उस्ताद हैं। तब और जब खदानें बंद थी और उत्खनन चालू, उस दौरान हर चौक में इंट्री शुल्क लगता था।  अभी भी कमोबेश धंधा अच्छा ही था ,यही वजह है कि साहब ने वाहन खरीद ली।

अब जब उनका स्थांतरण हो गया तो कारोबारियों से कहने लगे हैं कि अब क्या बताए सर मुड़ाते ही ओले पड़ गए खैर जहां ट्रांसफर हुआ है वहां तो विभाग का हर सिपाही भी ड्यूटी करना चाहता है इसलिए इतना भी दुखी होने की जरूरत नही हैं। हां ये बात अलग है बंधा-बंधाया धंधा को छोड़ने का मलाल जरूर रहेगा, लेकिन, जहां भी जाये वहां अपना काम बखूबी (धंधापानी) निभाए वही तो सच्चा सिपाही है।

0.प्याऊ पर शरबत भारी…

प्यास पानी बुझाता है कोकोकोला नहीं..लेकिन यहां पर तो नगर निगम की मदद से चौक-चौक पर संचालित शीतल प्याऊ पर शरबत भारी पड़ रहा है।कहते हैं पूरे मन से आधी रोटी भी ज्यादा है और आधे मन से पूरी रोटी भी आधा। शीतल शरबत का कॉन्सेप्ट नया नहीं है बल्कि कई सालों से जारी है। मन से किये जा रहे इस पुनीत कार्य से ज्येष्ठ के तपती दोपहरी में पानी मिल जाये तो गला तर हो जाता है लेकिन जब प्यासे को पानी की जगह शरबत मिल जाये तो उसकी तृप्ति का आनंद ही अलग है। लेकिन नगर निगम के प्याऊ में प्यासे भी अपना प्यास बुझाना नहीं चाहते। दरअसल निगम के पुराने रिकार्ड को देखकर उनके मन का संशय कि पानी कितना पुराना है, टंकी की सफाई कैसी है? मतलब साफ है दिख रहा है शीतल सरबत के आगे प्याऊ की चमक फीकी पड़ रही है।

0.चौधरी पर भारी न पड़ जाए सियासी चौधराहट

पूर्व IAS और अब बीजेपी नेता ओपी चौधरी की सियासी चौधराहट अब उन्हीं पर भारी पड़ रही है। दरअसल खुलेआम कोयला चोरी का पुराना वीडियो को गेवरा माइन्स का बता कर पोस्ट करने के मामले में सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए हैं। कोयला चोरी का एपिसोड अब पीछे छूट चुका है लेकिन, सियासत गरमा गई है।

मीडिया में बयानों का कोयला धधक रहा है, इसकी आंच बीजेपी नेता को झुलसा रही है। मुख्यमंत्री इस मामले में कुछ कहते उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर मामले को और हवा दे दी। डॉ रमन ने लिखा है..” ओपी चौधरी ने आपके लचर प्रशासन की खामियां उजागर की तो गैर जमानती धाराएं लगा दीं। हम डरने वाले नहीं हैं। सनद रहे, यह तानाशाही नहीं चलेगी। ईंट से ईंट बजा देंगे कांग्रेस सरकार की।”

वहीं सूबे के मुखिया ने भी रमन सिंह के ट्वीट पर उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है ”जितनी ईंट बजाना है बजा लें, फर्क नहीं पड़ता” फिलहाल तो मुख्यमंत्री दिल्ली में हैं पर उनके लौटने पर ईंट किस पर चलेगी… इस बात की चर्चा जोरो पर है।

वॉल पेंटिंग में भूल दीवार में छप गया कमल का फूल.. इधर भी है भूल

कांग्रेस सरकार में भाजपा चुनाव चिन्ह को भला क्यों सहन  किया जाए!! मगर भूल से फूल में निखार आ जाए हो तो क्या करें… सुधारना तो पड़ेगा क्योंकि सरकार में बैठे जो है। हुआ भी यही पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देती, शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने चल रहे वॉल पेंटिंग में चूक हो गई । मामला नगर निगम के समीप की सरकारी दीवार का है। शहर की सूरत चमकाने वाले पेंटरो ने  आकर्षक तालाब की चित्रकारी कर उसमें पानी और उसके ऊपर बतख व तालाब में कमल का फूल उकेरा दिया । जिससे तालाब के ओरिजनल लुक को दर्शाया जा सके, पर हो उल्टा गया कांग्रेस सरकार में कमल का फूल चाहे कंही भी हो कैसे स्वीकार्य हो। हुआ भी यही, नगर सरकार में बैठे नेताओ को भनक लगी तो तत्काल प्रभाव से दीवार में हुए पेंटिंग को फिर से पेंट कर दूसरा लुक दिया। अब भूल तो निहारिका रोड में भी है। पूरा देश सेंसनल दौर से गुजर रहा है और सेंसिटिव चीजें इधर की दीवार में परोस दी गई है। अब इसी को मुद्दा बनाकर कमल वाले कोई बड़ा कमाल कर जाएं तो “नूपुर” की रुनझुन नही छनकेगी नहीं बल्कि बड़ा घंटा बजेगा।

     ✍️  अनिल द्विवेदी, ईश्वर चन्द्रा

ब्रेकिंग: कांग्रेस के ‘हल्ला बोल’ पर पुलिस ने लगाया ब्रेक, पार्टी ने की थी ED दफ्तर को घेरने की तैयारी

न्यूज डेस्क।नेशनल हेराल्ड अखबार-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी को सोमवार (13 जून) को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना है. जिसके विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा बड़े पैमाने पर एकजुटता मार्च का ऐलान किया गया था. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के इस मार्च पर रोक लगा दी है.
ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने 13 जून को देश की राजधानी में एकजुटता के एक बड़े प्रदर्शन की योजना तैयार की थी. कांग्रेस सभी भारतीय राज्यों में ईडी कार्यस्थलों के सामने सत्याग्रह करने की भी योजना बना रही थी. सभी सांसद और सीडब्ल्यूसी के सदस्य अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में ईडी कार्यालय तक मार्च करने की योजना थी. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को मार्च निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड से एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर ईडी कार्यालय तक इस मार्च को निकालने की योजना थी. कांग्रेस ने फैसला किया था कि उसके सभी शीर्ष नेता और सांसद नई दिल्ली में ईडी के मुख्यालय की तरफ विरोध मार्च निकालेंगे और केंद्र सरकार द्वारा एजेंसी के दुरुपयोग के खिलाफ ‘सत्याग्रह’ करेंगे.

दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर
दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए राजधानी में किसी भी तरह से प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने तमाम डिस्ट्रिक्ट की पुलिस को अलर्ट रहने के लिए भी कहा है. जिसके तहत नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस स्टाफ की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. नई दिल्ली जाने वाले तमाम रास्तों पर पर पुलिस बैरिकेड लगाए जाएंगे. बैरिकेड पर पुलिस चेकिंग के बाद ही वाहनों को आगे जाने देगी.

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में अपने परिवार की संलिप्तता के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष ‘सच’ स्वीकार करना चाहिए. पात्रा ने दावा किया था कि गांधी परिवार ईडी का सामना करने से डरता है. राहुल गांधी को ईडी के सामने जाकर सच कबूल करना चाहिए कि उन्होंने 500 करोड़ रुपये का गबन किया है. वे (कांग्रेस) सत्याग्रह शुरू करने की योजना बना रहे हैं. कृपया पहले नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य उजागर करें.

पी चिदंबरम ने केंद्र को घेरा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि धन शोधन मामले में राहुल गांधी को भेजा गया प्रवर्तन निदेशालय का समन निराधार है और ऐसा प्रतीत होता है कि जांच एजेंसी का अधिकार क्षेत्र भाजपा नेताओं या पार्टी के द्वारा शासित राज्यों तक नहीं है. चिदंबरम ने कहा कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने के लिये हर संभव प्रयास किया जाना चाहिये और ऐसा किया जाएगा. राहुल और सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन और सोमवार को जांच एजेंसी के सामने पेश होने पर कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के फैसले के बारे में पूछे जाने पर चिदंबरम ने कहा था कि मैं एक कांग्रेस सदस्य और एक वकील के रूप में अपनी बात रखना चाहता हूं. राहुल गांधी को पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत भेजा गया ईडी का समन निराधार है.

 दंगाइयों की पिटाई से अखिलेश को दर्द क्यों? डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का तीखा पलटवार

उत्तर प्रदेश में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई जिलों में हुई हिंसा का मामला बढ़ता ही जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दंगे के आरोपियों के साथ सख्ती से पेश आया जाए. जिसके बाद एक्शन मोड में आई पुलिस आरोपियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. प्रशासन ने मुख्य आरोपी जावेद पंप का अवैध निर्माण ध्वस्त किया है. जिसपर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है.

अखिलेश पर केशव प्रसाद का पलटवार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि ये कहां का इंसाफ है कि जिसकी वजह से देश में हालात बिगड़े और दुनिया भर में सख्त प्रतिक्रिया हुई, वो सुरक्षा के घेरे में हैं. शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बिना वैधानिक जांच-पड़ताल बुलडोजर से सजा दी जा रही है. इसकी अनुमति न हमारी संस्कृति देती है, न धर्म, न विधान, न संविधान. जिसके जवाब केशव प्रसाद मौर्ट ने ट्वीट करते हुए कहा कि पिटाई दंगाइयों.. पत्थरबाजों की होती है, दर्द श्री अखिलेश यादव जी को होता है, कारण क्या है? बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग का वाकया खूब सुर्खियों में छाया रहा था. सदन के दौरान दोनों नेताओं में हुई जुबानी जंग का वीडियो भी वायरल हुआ था.

प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर चला बुलडोजर

बता दें कि भारी पुलिस तैनाती के बीच प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने रविवार को हिंसा के कथित मास्टरमाइंड का घर ढहा दिया. एक दिन पहले सहारनपुर में दंगा करने के आरोपी दो लोगों की संपत्तियों को भी तोड़ा गया था, जहां पथराव भी हुआ था. प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के अवैध रूप से निर्मित आवास पर कार्रवाई की गई है.

25 मई को जारी हुआ था आदेश
प्रयागराज में पीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि जावेद अहमद का घर – जेके आशियाना – प्रयागराज के करेली इलाके में स्थित है. पुलिसकर्मी और एक जेसीबी मशीन सुबह करीब 10.30 बजे करेली पुलिस स्टेशन पहुंचे और दोपहर 1 बजे के आसपास तोड़फोड़ शुरू हुई. उन्होंने कहा कि पीडीए से बिना नक्शा पास कराए ही घर बनाया गया था. इसके लिए उन्हें 10 मई को नोटिस जारी किया गया था और 24 मई को अपना पक्ष रखने को कहा गया था. दी गई तारीख पर न तो जावेद और न ही उनके वकील आए. दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए, इसलिए 25 मई को विध्वंस आदेश जारी किया गया था.

जावेद अहमद उर्फ ​​पंप गिरफ्तार
प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को बताया था कि यहां पथराव के कथित मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ ​​पंप को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रयागराज और सहारनपुर में पुलिसकर्मियों पर लोगों ने पथराव किया. कम से कम चार अन्य शहरों में भी इसी तरह के दृश्य देखे गए, जो अब निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में किए गए थे. प्रयागराज में भीड़ ने कुछ मोटरसाइकिलों और गाड़ियों में आग लगा दी और एक पुलिस वाहन को भी आग लगाने का प्रयास किया.

क्या आप सिनेमा हॉल में हैं?”: पटना हाई कोर्ट के जज ने ‘ड्रेस कोड’ पर IAS को फटकारते हुए पूछा

पटना: पटना हाई कोर्ट के एक जज ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर को उनके ‘अनुचित’ ड्रेसिंग कोड के लिए जमकर फटकारा. वहीं जज की फटकार के दौरान अधिकारी यह बताने की कोशिश कर रहा था कि वह अदालतों में पालन किए जाने वाले किसी भी ड्रेस कोड से बिल्कुल अनजान है. जज ने अधिकारी को फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि वो एक मूवी थियेटर में आए हैं. अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल ये मामला जज पीबी बजंथरी की अदालत का है.
जज पीबी बजंथरी ने IAS अधिकारी को अनुचित ड्रेस में देख उनसे पूछा कि क्या उन्होंने मसूरी में सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान में भाग नहीं लिया था? अधिकारी जज के सवाल का जवाब तराशते नज़र आए, ज्यादातर समय बस वहीं खड़े होकर जज की बात सुन रहे थे. लेकिन इस बीच जज बजंथरी ने पूछा, “क्या आपको लगता है कि यह एक सिनेमा हॉल है?” “आप नहीं जानते कि आपको किस ड्रेस कोर्ट में अदालत में पेश होना है?” “कम से कम कोट, और कॉलर तो खुला नहीं होना चाहिए,”
इस दौरान आईएएस अधिकारी अपने आसपास मौजूद वकील को देखते नज़र आए. आपको बता दें कि आईएएस आनंद किशोर को बिहार सीएम का बेहद करीबी माना जाता है. अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट की दुनिया में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी इस घटना के वीडियो को लोगों ने जमकर शेयर किया है. वायरल वीडियो क्लिप में, जज को दो मिनट से अधिक समय तक अधिकारी को फटकारते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वह एक सफेद शर्ट में अपने कॉलर बटन खुले और बिना ब्लेज़र के सुनवाई के लिए पहुंचे थे.

सात साल बाद दो जोड़ों ने थाने में फिर की शादी, पुलिस ने बांधी टूटते रिश्तों की डोर

न्यूज डेस्क।शादी के सात साल बाद दो जोड़ों का विवाह महिला थाने में एक बार फिर कराया गया। जिसमें उनके बच्चे भी शामिल हुए। यह अनोखी शादी राजस्थान के जोधपुर में हुई है। बैंड बाजे के साथ नाचते हुए बाराती थाने में बारात लेकर आए और पुलिसकर्मी दुल्हनों के साथ घराती बने। यह देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए।
बता दें कि दोनों दंपतियों के बीच विवाद के बाद तलाक नौबत आ गई थी। महिला थाना अधिकारी ने दोनों की काउंसिलिंग की और विवाद खत्म कर एक होने को कहा। कुछ समय बाद उनकी समझाइश रंग लाई और दोनों जोड़े साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद शुक्रवार शाम दोनों की महिला थाने में एक बाद फिर शादी करा दी गई।
यह मामला जोधपुर के दईजर पुलिस थाने का है। दरअसल, अरटिया खुर्द और देवातड़ा के दो परिवारों ने 2015 में आटा-साटा के तहत अपने बेटे-बेटियों की शादी की थी। देवातड़ा के गिरधारीराम (30) पुत्र कंवराराम की शादी अरटिया खुर्द के जीवनराम की बेटी ऊषा (28) के साथ हुई थी। ऊषा के भाई विशनाराम की शादी गिरधारीराम की बहन धारू के साथ की गई थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों परिवारों में दूरियां आ गई। इस कारण एक साल पहले ऊषा और धारू अपने-अपने मायके वापस आ गईं। इसके बाद भी झगड़ा खत्म नहीं हुआ, करीब डेढ़ महीने पहले दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर भोपालगढ़ थाने में केस दर्ज करा दिया।
मामले की जांच ग्रामीण महिला पुलिस थाना की सीआई रेणु के पास पहुंची। इसके बाद उन्होंने दोनों परिवारों और दंपतियों को झगड़ा खत्म कर एक साथ आने की समझाइश दी। करीब डेढ़ महीने चली समझाइश के बाद दोनों दंपति साथ रहने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद सीआई रेणु ने दोनों दंपतियों की शादी महिला थाने से कराने का फैसला किया। शुक्रवार को दोनों दंपतियों की धूमधाम से शादी करा दी गई। सात साल बाद दोबारा हुई शादी में दोनों जोड़ों के बच्चे भी शामिल हुए। बता दें कि गिरधारी के दो बेटे और विशनाराम के एक बेटा व बेटी है।

स्मार्ट वॉच पहनने वाले सावधान! गर्लफ्रेंड के आगे बॉयफ्रेंड की इस बात की खुली पोल

स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट्स इन दिनों काफी मशहूर हो रहे हैं. हर दिन स्मार्ट वॉच में एक से बढ़कर एक नए फीचर्स जुड़ते जा रहे हैं. ऐसे में अब ये स्मार्ट वॉच एक महिला के लिए वरदान सी साबित हुई है. दरअसल, स्मॉर्ट वॉच की मदद से एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की पोल खोल दी है. ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर को चीट कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं ये पैंतरा आपके ऊपर भी फिट बैठ सकता है.

सेक्स वर्कर्स से बातें करता था बॉयफ्रेंड
टिकटॉक पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में महिला बेहद स्मार्टनेस के साथ अपने बॉयफ्रेंड का धोखा पकड़ती दिखाई दे रही है. वीडियो में महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की चैट पब्लिक एप पर सबके साथ शेयर कर दी है. इस चैट में बॉयफ्रेंड ने सेक्स वर्कर्स और दूसरी लड़कियों को मैसेज किए. इस चैट को लड़की ने स्मार्ट वाच में देखा था. उसने इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है.

स्मॉर्ट वॉच ऐसी करती है काम
स्मॉर्ट वॉच को आप फोन से कनेक्ट कर सकते हैं और बिना फोन को देखे ही फिर सारे मैसेज और कॉल्स पर नजर रख सकते हैं. यही इस महिला ने किया. स्मार्ट वॉच को बॉयफ्रेंड के मोबाइल से कनेक्ट किया और घड़ी अपने पास रखी.

टूट गया महिला का दिल
टिकटॉकर लड़की ने बताया कि स्मार्ट वाच में बॉयफ्रेंड के दूसरे लड़कियों के साथ किये गए चैट को देखने के बाद उसका दिल टूट गया. उसने बताया कि बेड पर जाने से लेकर खाने तक के बारे में बॉयफ्रेंड चैट कर लड़कियों को बताता था. वो भी तब जब कभी-कभी मैं खुद उसके आस-पास होती थी. लड़की ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, उनमें दिख रहा है कि मैसेज में लड़कियों की तारीफ की गई है. लड़की का कहना है कि बॉयफ्रेंड सेक्स वर्कर्स से भी बात करता था.

वॉच के महिला भी स्मॉर्ट
तमाम नेटिजंस वॉच के साथ साथ इस महिला को भी स्मार्ट बता रहे हैं और इसकी खूब तारीफें कर रहे हैं साथ ही इस आइडिया को खुद पर इस्तेमाल करने की बात भी कमेंट सेक्शन में कह रहे हैं.