Home Blog Page 2505

Google पर शादीशुदा महिलाएं सर्च करती हैं ऐसे-ऐसे सवाल कि जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Google Search: आज के समय में “गूगल” हर छोटे-बड़े सवाल का जवाब बन चुका है। चाहे सवाल कैसे भी हो उसका कुछ न कुछ जवाब तो आपको गूगल (Google) पर मिल ही जाता है। अपने सवालों के जवाब जानने के लिए लोग गूगल की मदद लेते हैं। यूं तो गूगल सर्च में हिस्ट्री के ऑप्शन का चयन कर सर्चिंग को डिलीट किया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बाद भी सर्च हिस्ट्री रहती है जिससे गूगल के पास डेटा भी सेव रहता है कि किस जेंडर या ऐज के लोग क्या सर्च करते हैं।
जी हां, एक स्टडी में सामने आया है कि शादीशुदा या फिर जिनकी शादी होने वाली होती है वो महिलाएं अपने गूगल पर कुछ चीजों को जरूर सर्च करती हैं। अगर आप भी ये जाननें की रुची रखते हैं कि गूगल पर शादीशुदा महीलाएं क्या-क्या सर्च करती हैं तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

गूगल पर शादीशुदा महिलाएं क्या सर्च करती हैं?

स्टडी में सामने आया है कि शादीशुदा महिलाएं या फिर जिनकी शादी होने वाली होती है वो गूगल पर अपने पति से संबंधित जानकारी सर्च करना पसंद करती हैं। इन महिलाओं द्वारा पूछे गए सवालों में पति की पसंद-नापसंद, दिल जीतने का तरीका, खुश करने का तरीका आदि शामिल है। इतना ही नहीं रिपोर्ट के अनुसार कुछ शादीशुदा महिलाएं तो अपने पति को जोरू का गुलाम बनाने का भी तरीका सर्च करती हैं। इसमें पूछे गए सवाल जैसे- पति को जोरू का गुलाम कैसे बनाएं, पति को अपनी मुट्ठी में कैसे करें, पति को सबसे ज्यादा क्या पसंद होता है, बच्चा पैदा करने का क्या समय सही हो सकता है, परिवार को कब बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है आदि सवाल शामिल हैं।
आपको जानकारी होगी लेकिन स्टडी में सामने आया है कि न सिर्फ शादीशुदा महिलाएं बल्कि जिनकी शादी होने वाली होती हैं वो भी गूगल पर तमाम सवाल पूछती हैं। शादी से पहले महिलाएं जानना चाहती हैं कि किस तरह से नए परिवार यानी ससुराल में पेश आना चाहिए, कैस शादी के बाद महिला नए परिवार में ससुराल का हिस्सा बन सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं ये भी जानना चाहती हैं कि वो कैसे ससुराल में जिम्मेदारियों को उठा सकती हैं, शादी के बाद कौन सा बिजनेस या काम किया जा सकता है। इस तरह के आदि सवाल गूगल सर्च लिस्ट में शामिल होते हैं जो शादीशुदा महीला जानना चाहती हैं।

CG : बोरवेल में फंसे बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म

न्यूज डेस्क।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जांजगीर-चांपा जिले के बोरवेल में फंसे बच्चे को निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन पर डाक्यूमेंटरी फिल्म बननी चाहिए। रेस्क्यू टीम के इस अनुभव को प्रदेश और देश के लोग समझ सकें। यह फिल्म भविष्य में ऐसी होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए भी सीख बनेगी।

मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पिहरीद के बोरवेल में फंसे बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन में उल्लेखनीय भूमिका अदा करने वाले जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ, सेना और पुलिस के जवानों सहित इस आपरेशन में सहयोग देने वाले लोगों के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

राहुल की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार पर

उन्होंने कहा कि राहुल (Rahul Rescue Operation) की पढ़ाई, लिखाई एवं उसके चिकित्सा का पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। मैं पूरी रेस्क्यू टीम और प्रदेश और देश की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने राहुल के शीघ्र रेस्क्यू के लिए दुआ की। आप सभी की सूझबूझ, मेहनत, लगन और हौसलों ने काम किया।

सभी का लक्ष्य एक ही था, राहुल को बचाना और वह पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन दुरूह था, संकट आए, संघर्ष आए, लेकिन हिम्मत बनी रही। इस पूरे घटनाक्रम की डॉक्यूमेंट्री बननी चाहिए ताकि लोग इसे देखें, समझें जिससे भविष्य में इस तरह की घटना को टाला जा सके।

KORBA: ईशिता ने बढ़ाया प्रदेश का मान…कत्थक नृत्य राष्ट्रीय स्पर्धा में जीता प्रथम पुरस्कार…

कोरबा। जिले के केन्द्रीय विद्यालय क्र.02 एनटीपीसी कोरबा में कक्षा 4 में अध्ययनरत छात्रा ईशिता कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोरबा जिला सहित छ.ग. का नाम रौशन किया है। विगत 10 जून 2022 से 12 जून 2022 तक देश के प्रतिष्ठित ‘‘नृत्य धाम कला समिति’’ (सह संयोजक वैदिक यूनिवर्सिटी फ्लोरिडा एवं हिंदुस्तान आर्ट म्यूजिक सोसायटी) भिलाई दुर्ग के तत्वाधान में आयोजित ‘‘प्रतिभा परिज्ञान महोत्सव’’ अंतर्गत संगीत नृत्य की सपर्धा आयोजित की गई। जिसमें जिले की बेटी कुमारी ईशिता कश्यप ने ‘‘जुनियर ग्रुप’’ में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया। विगत दिनों मई में पूणे में आयोजित 18 वीं ‘‘कल्चरल फोरम ऑफ परफार्मिंग आर्ट’’ अंतर्गत संगीत नृत्य की सपर्धा में भी बालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 13 से 16 अगस्त को दुबई में आयोजित दसवीं ‘‘कल्चरल फोरम आफ परफार्मिंग आर्ट’’ प्रतियोगिता में भाग लेने अपना स्थान बनाया है। इस नन्ही सी बालिका को इसके पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है। इनकी माता श्रीमती अनिता कश्यप और पिता श्री रघुनंदन कश्यप ने बचपन में ही इनके नृत्य के प्रति गहरी रुचि को पहचानते हुये इन्हे महज 4 वर्ष की उम्र से ही नृत्य गुरु मोर ध्वज वैष्णव के सानिध्य में भेजा। वर्तमान में ये कत्थक नृत्य की तालीम प्रसिद्ध तबला वादक एवं कत्थक नृत्य गुरु तालमणी श्री मोर ध्वज वैष्णव से हासिल कर रही है। नन्ही सी इस बालिका ने कोरबा के साथ-साथ छ.ग. का भी मान बढ़ाया हैं, इनकी इस उपलब्धि से इनके गुरु, माता-पिता एवं सभी संबंधियों ने इनकी उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।


भारत की नृत्य शैली विश्व में अनुकरणीय मोर ध्वज वैष्णव‘‘तालमणी’’ कत्थक नृत्य गुरु प्रसिद्ध तबला वादक ने बताया कि भारतीय नृत्य विशेष कर कत्थक नृत्य को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है। आज पाश्चात्य के प्रभाव से संगीत और नृत्य के क्षेत्र में ह्रास दिखाई देता है। कत्थक नृत्य शुद्ध शास्त्रीय शैली है। इसके शुद्ध रुप को बचाकर रखने की आवश्यकता है। ऐसे में इस तरह के आयोजन से भारतीय संस्कृति की विश्व में पहचान होती है तथा जनमानस भी इसे सीखने-सिखाने की ओर आकर्षित होेते है। देश की यह गौरवशाली धरोहर हैं। जिसमें पारंगत होकर ईशिता कश्यप इसे अगली पीढ़ी तक ले जाने में मेहनत कर रही हैैं। इनमें पर्याप्त संभावनाए है। हमें अपने बच्चों को भारत की सांस्कृतिक धरोहर को जानने समझने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

ITRaid : 7 नामी कारोबारियों के 25 ठिकानों पर दबिश, विदेशों से लेन-देन का शक…

जोधपुर । आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। गुरूवार की सुबह आयकर विभाग ने 7 नामी कारोबारियों (Income Tax Department Raid) के यहां दबिश दी है।

100 अधिकारियों की टीम ने 25 ठिकानो पर रेड मारी है। विदेशों से लेन-देन की जानकारी मिली थी। जिसके बाद आयकर विभाग ने ये कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप (Income Tax Department Raid) मच गया है।

इन कारोबारियों में इनमें 1 फाइनेंस, 1 प्रोपर्टी डीलर, 1 हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन समेत 4 ज्वेलर्स हैं। जोधपुर के अलावा मुंबई में भी दो स्थान पर आयकर विभाग की टीम सर्वे कर रही है।
विभागीय अधिकारियों ने फिलहाल इस बारे में किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि अभी तो जांच शुरू हुई है।
जांच प्रक्रिया पूरी होने में समय (Income Tax Department Raid) लगेगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि इन लोगों के पास अघोषित आय है या नहीं।

आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार ये सभी एक फाइनेंस से जुड़े हैं। जोधपुर के पावटा एरिया में इस फाइनेंसर के यहां भी टीम सर्वे कर रही है। बताया जा रहा है ये सभी कारोबारी इसी फाइनेंसर से जुड़े थे। इसके बाद इनके यहां भी सर्वे कार्रवाई शुरू की गई।

कांग्रेस दफ्तर में घुस घसीट-घसीट पीटा, गुत्थम-गुत्थी के दौरान फाड़ दिए थे कपड़े… यही बुलडोजर राज- सांसद ज्योति मणि का आरोप

न्यूज डेस्क।सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी कथित तौर पर नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लागातार ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और अभी ईडी की पूछताछ जारी है और राहुल गांधी रोज ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए जा रहे हैं और उनके साथ-साथ ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को लगातार तीसरा दिन था जब राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए, कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फिर से बीजेपी शासित केंद्र और ईडी के खिलाफ उन्हें “फंसाने” के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

बुधवार को कांग्रेस ने तमिलनाडु के करूर से पार्टी सांसद जोथी मणि की एक वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनके साथ मारपीट की, उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इस पूरी घटना पर उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत की। आइए आपको बताते हैं उनकी बातों के प्रमुख अंश
मुझे और प्रदर्शनकारी महिलाओं को क्रूरता पूर्वक घसीटा गया
हम लोग अपनी पार्टी की महिला सांसदों और पदाधिकारियों के साथ बुधवार को एआईसीसी दफ्तर में शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे। चूंकि मैं महिला हूं इसलिए मैंने विरोध करने के लिए अपने लोकतांत्रिक तरीके को अपनाया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने हमारे साथ बेरहमी से व्यवहार किया। पुलिस वालों के साथ कुछ अर्धसैनिक बल के जवान भी थे। इन लोगों ने मुझे क्रूरता पूर्वक घसीटा और मेरे साथ प्रदर्शन कर रही अन्य महिलाओं को भी इन लोगों ने घसीटा और हमारे साथ बल पूर्वक क्रूरता की।

पुलिस वालों ने मेरे कपड़े तक फाड़ दिए
कांग्रेस सांसद ने आगे बताया, पुलिस वालों ने मेरे कपड़े फाड़ दिए। कल भी उन्होंने ऐसा ही किया था, जो कि अस्वीकार्य है। हम किस लिए विरोध कर रहे हैं? आप हमारे नेता (राहुल) को बिना किसी आधार के बुला रहे हैं। एक छोटा बच्चा भी PMLA अधिनियम को समझता है… आपको एक अपराधों की एक सूची की जरूरत है ताकि आप समझ सकें। कुछ जांच एजेंसी को एफआईआर दर्ज करनी होती है। कांग्रेस पिछले तीन दिनों से पूछ रही है कि राहुल गांधी ने आखिर कौन सा अपराध किया है जिसके लिए पूछताछ चल रही है? किस एजेंसी ने किस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है? कहां है एफआईआर? हमें एफआईआर की कॉपी दिखाइए।

ईडी का पालतू कुत्ते की तरह इस्तेमाल
कम से कम राहुल गांधी को उस एफआईआर कॉपी को दे दीजिए। आप ईडी को अपने पालतू कुत्ते की तरह से इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद कि हमारा नेता कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में ईडी के सामने जा रहा है और पेश हो रहा है। उनकी मां (सोनिया गांधी) अस्पताल में हैं। वह ठीक नहीं है। एक बेटा उन्हें देखने अस्पताल नहीं जा सकता और उनकी देखभाल नहीं कर सकता है। क्या यह व्यवहार करने का तरीका है? वे आज हमारे पार्टी कार्यालय में घुसे।

कांग्रेस ने वह वीडियो भी जारी किया है। कांग्रेस छोड़ो, कोई भी राजनीतिक दल लोकतंत्र की जीवन रेखा है। आप इस तरह किसी पार्टी कार्यालय में प्रवेश नहीं कर सकते। मेरा कार्यालय मेरी गरिमा है, मेरी पार्टी की गरिमा है। वे हमारे कार्यालय में इस तरह कैसे घुस सकते हैं?

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद आपको कहाँ ले जाया गया?

वे हमें नरेला आउटर थाने ले गए।

क्या आप अभी भी स्टेशन पर हैं?

मैं अभी घर पहुंची हूं। हमने उनसे (पुलिस) लड़ाई लड़ी क्योंकि उन्होंने कहा कि वे हमें रात 11 बजे ही छोड़ देंगे। हमने उनसे कहा कि शाम 6 बजे के बाद आप महिलाओं को हिरासत में नहीं रख सकते. हम चले जाएंगे…आप चाहें तो जबरदस्ती हमें अपने पास रोक सकते हैं।

हादसा: बरातियों को लेकर जा रही गाड़ी कुएं में गिरी, 7 की मौत, सुबह निकाले गए सभी शव

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बुधवार देर रात बरातियों से भरा वाहन कुएं में गिरा है। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। छह लोग घायल बताए गए हैं। गुरुवार सुबह सभी मृतकों की लाश निकाली गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ा थाना क्षेत्र में कोड़ामऊ गांव में बुधवार रात बरारितों से भरी बोलेरो जीप कुएं में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि बारात भाजीपानी गांव गई थी। देर रात बारात से लौट रहा एक बोलेरो वाहन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कुएं में जा गिरा।छह लोग घायल हुए हैं। गुरुवार सुबह तक सातों शव और बोलेरो कुएं से निकाल ली गई।

मृतकों की शिनाख्त तीन वर्षीय दिपू उर्फ़ दीपेन्द्र इवनाती निवासी लेंदागोंदी,  अजय पिता वलवान इवनाती (32) निवासी लेंदागोंदी, सचिन पिता रामदीन (19) धनोरा थाना देवलापार नागपुर, राजकुमार पिता सुखराम चौरे (40) निवासी आगरपुर थाना बिच्छूआ, सागर उर्फ़ शिवपाल पिता मंगल (31) निवासी जमुनिया बिच्छूआ, रंजीत पिता बिस्तु उइके (35) निवासी लेंदागोंदी, रामनाथ पिता दादूलाल इन्वाती कर्मझिरी थाना कुरई के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में घायल सचिन उर्फ़ दक्ष पिता अजय इवनाती (5), पिंकी उर्फ़ देववती पति अजय इवनाती दोनों निवासी लेंदागोंदी, अनिल पिता अमर खड़ाइत (22) निवासी आगरपुर बिछुआ, राहुल पिता मुन्नेलाल कुमरे (16), सुनील पिता रामदास मरकाम (17), अरविन्द पिता रामदास मरकाम (23) तीनों निवासी कोड़ामऊ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्रेकिंग: ड्राइवर को आई झपकी, अनियंत्रित होकर पलट गई पुलिस गाड़ी, ASI की मौत, दो गंभीर

जगदलपुर/केशकाल। छत्तीसगढ़ के सुकमा देर रात सुकमा से रायपुर जा रही एक पुलिस बोलरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार स.उ.नि.(ASI) ओम प्रकाश नरेटी की मौत हो गई। हादसा देर रात 1:30 बजे ग्राम सिंगनपुर के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार स.उ.नि.(ASI) नरेटी अपनी बेटी और आरक्षक के साथ सुकमा से रायपुर जा रहे थे, तभी इस दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई, जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में स.उ.नि.(ASI) ओम प्रकाश नरेटी की मौत हो गई। वहीँ ASI की बेटी और एक आरक्षक के घायल होने की खबर सामने आ रही है। ASI ओमप्रकाश नरेटी थाना चिंतागुफा जिला सुकमा में पदस्थ थे।

राष्ट्रपति के चुनाव की अधिसूचना जारी, पहले ही दिन 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन

नई दिल्ली। (Presidential Election 2022 notification issued)  बुधवार को चुनाव आयोग ने भारत के 16वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी।

बता दें कि राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्‍त हो रहा है, और 25 जुलाई तक नये राष्ट्रपति को कार्यभार संभालना होगा।

नामांकन के पहले ही दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकल दाखिल किये। इनमें से एक को कागजात पूरे नहीं होने की वजह से खारिज कर दिया गया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्‍मीदवार 29 जून तक नामांकन भर सकेंगे और नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को होगी।

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 2 जुलाई है। वहीं जरुरी हुआ तो राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना के लिए 21 जुलाई की तारीख तय है।

मानूसन आया और छा गया… जगदलपुर में जमकर बरसात, कई जिलों में बारिश, राजधानी रायपुर का मौसम बदला, कल भी बरसेंगे बादल

रायपुर/जगदलपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में (Heavy rain in Chhattisgarh) स्थानीय मौसमी तंत्र की वजह से मानूसन (Monsoon) ने दस्तक दी। बुधवार शाम बस्तर से सरगुजा तक बड़े क्षेत्र में बरसात हुई है। सबसे अधिक 32.2 मिलीमीटर बरसात तो जगदलपुर (Jagdalpur) में दर्ज की गई है। यह इस सीजन की पहली सबसे भारी बरसात है।

इसके अलावा रायपुर के तिल्दा, बिलासपुर, अंबिकापुर, बलरामपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महासमुंद, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग और बालोद जिलों में भी बरसात हुई है। मौसम विभाग ने अगले चार घंटों यानी रात 10 बजे तक आकाशीय बिजली गिरने अथवा अंधड़ उठने की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में बिजली, अंधड़ का अनुमान

मौसम विभाग की ओर से शाम 6.10 पर जारी चेतावनी के मुताबिक 22 से अधिक जिलों में आकाशीय बिजली गिरने अथवा अंधड़ उठने की संभावना बन रही है। इसमें कांकेर, धमतरी, कोण्डागांव, बालोद, गरियाबंद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर बलौदा बाजार, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली, बिलासपुर, कोरिया, रायगढ़, कोरबा, पेण्ड्रा रोड, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और उससे लगे जिले शामिल हैं।

कल भी सिस्टम अनुकूल, बरसात होगी

मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक स्थित है।

इसके प्रभाव से 16 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ भी चलने की संभावना है। बताया जा रहा है, वर्षा का सिलसिला अब लगातार बने रहने की संभावना है।

सीजी बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में गुरुवार से खुलेंगे स्कूल, विभाग ने पूरी की तैयारियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 जून गुरुवार से प्रदेश के सभी शासकीय स्कूल और बालवाड़ी खोले जा रहे हैं। नए शिक्षा सत्र के शुरुआत शाला प्रवेश उत्सव के साथ होगी। शाला प्रवेश उत्सव के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने शुभकामना देते हुए आशा व्यक्त की है कि “सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ, शाला प्रवेशोत्सव को सार्थक बनाते हुए नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ शिक्षादान के कार्य में पूरे समर्पण के साथ जुट जाएंगे। आप और हम मिलकर शिक्षित छत्तीसगढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।”

वहीं शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्रियों, संसदीय सचिवों, सांसद, विधायक, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर कहा है कि ये सभी स्कूल हम सभी के हैं और हम सबको मिलकर ही इन स्कूलों को चलाना है।

शिक्षा मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहे। शाला में नियमित उपस्थिति हेतु विशेष प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर इस सत्र से स्कूली शिक्षा में अपेक्षा अनुरूप परिवर्तन लाने में सफल होंगे।