रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य, पंचायत और वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव की फ़ोटो व्हाट्सएप डीपी में लगाकर अधिकारियों, कर्मचारियों से ठगी करने का मामला सामने आया है। सिंहदेव के कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों ने इसकी शिकायत गुरुवार को सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है।
शिकायत के मुताबिक, सोशल मिडिया (वाट्सअप) के माध्यम से मंत्री टीएस सिंहदेव के नाम एवं उनकी फोटो का दुरूपयोग करते हुए दो फर्जी मोबाइल नंबर से फोन मैसेज के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को भ्रामक संदेश भेजकर उनसे छल करने का प्रयास किया गया।
दरअसल कुछ दिनों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल नम्बर 7976620188 एवं 8369687927 तथा अन्य संभावित नम्बरों से वाणिज्यिक कर विभाग के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाईल फोन पर वाट्सअप मैसेज किया गया है, जिसमें उनसे अमेजन-पे गिफ्ट कार्ड के माध्यम से फर्जीवाड़ा कर रकम की ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। इस शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस National Herald case में कांग्रेस नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi से अब सोमवार को पूछताछ होगी। राहुल की अपील पर एजेंसी ने पूछताछ 3 दिन के लिए टाल दी है। राहुल को गुरुवार के ब्रेक के बाद शुक्रवार को ED के दफ्तर पहुंचना था, लेकिन कांग्रेस नेता ने मां सोनिया गांधी की खराब तबीयत का हवाला देकर जांच एजेंसी से पूछताछ आगे बढ़ाने की अपील की। इसे ED ने मान लिया। ED राहुल को सोमवार को पूछताछ के लिए आने के संबंध में नया समन जारी करेगी।
3 दिनों में 30 घंटे हुई पूछताछ
बता दें कि अब तक राहुल से 3 दिनों में 30 घंटे पूछताछ हुई है। एक तरफ जहां ED अधिकारी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं, वहीं राहुल गांधी खुद भी कहने लगे कि लगता है अब यहां रोज आना पड़ेगा, क्योंकि पूछताछ लंबी चलेगी।
देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन जारी
राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस को लगने लगा है कि ED राहुल गांधी को गिरफ्तार कर सकती है। ऐसे में पार्टी गुरुवार को 8 राज्यों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ज्यादातर राज्यों में राज भवन का घेराव किया गया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कल शाम से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, रात को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद रात दो बजे उपचारार्थ उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, अभी उनकी स्थिति स्थिर है।
गौरतलब है कि मंत्री अमरजीत भगत इस वक्त सरगुजा के दौरे पर हैं, यहाँ उन्होंने कल शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत कर उन्हें गणवेश वितरित किया था। इस कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्होंने कमज़ोरी और थकान की शिकायत की थी।
इन दिनों शादी-ब्याह और सगाई का सीजन चल रहा है। भारत में शादी के फंक्शन में डांस का जबरदस्त तड़का लगता है। चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग, हर कोई मौका मिलते ही फ्लोर पर अपने डांस से धमाका कर देता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक और डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्ह की भाभी का जबरदस्त डांस देखा जा सकता है। भाभी की डांस परफॉर्मेंस ने शादी में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
देवर और भाभी एक ऐसी जोड़ी है, जिसके बिना शादी अधूरी-अधूरी सी लगती है। मां-बेटे और भाई-बहन की तरह निभाए जाने वाले इस रिश्ते में बेहद ही मिठास देखी जाती है। अपनी खुशियों को एक-दूसरे के सामने रखने के लिए स्पेशल मौके का इंतजार करते हैं। भाभी को अपने देवर की शादी का इंतजार होता है, जैसे ही शादी तय हो जाती है तो उनकी खुशी देखने लायक होती है। आपने अक्सर भाभियों को अपने देवर की शादी में डांस करते देखा होगा। यही वजह है कि देवर और भाभी की इस जोड़ी को घर-परिवार के लोग बेहद पसंद करते हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में भाभी खुशी से अपने देवर की शादी में डांस परफॉर्मेंस करती हैं। भाभी ने बॉलीवुड के सबसे मशहूर सॉन्ग ‘लो चली मैं, अपनी देवर की बारात लेके…’ पर अपने डांस से सभी को सरप्राइज कर देती हैं। यूट्यूब पर देवर और भाभी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान स्टेज पर मौजूद रिश्तेदारों ने 500-500 के नोट भी हवा में उड़ाए। भाभी ने बॉलीवुड सॉन्ग पर देवर संग जमकर ठुमके भी लगाए। इस वायरल वीडियो को Aashish Mittal नाम के यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है और अभी तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।
बुलंदशहर (Bulandshahr) में बीजेपी (BJP) की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल (Sunita Dayal) ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मैं दो दिन पहले एक वीडियो देख रही थी. जिसमें एक मोमडंन नेता शायद कश्मीर (Kashmir) के थे, जिस भाषा में वो बोल रहे थे कि पता नहीं कितने-कितने भगवान होते हैं. हिंदुओ में कोई राम है, कोई लक्ष्मी है, कोई वैभव लक्ष्मी आ गई और कोई गणेश जितनी अभद्र भाषा में टिप्पणी की, जिसे देखकर खून खोलता है. लगता है इसकी गर्दन को उड़ा दिया जाये.
क्या दिया बयान
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि यह हिंदू समाज है, बुद्धिजीवी और सहनशील है. कितने आक्रमण हुए हमारे देश पर किन्तु हमारी संस्कृति वहीं हैं. अगर नूपुर ने कुछ बोल दिया निकल गया, तो उसका हम समर्थन नहीं कर रहे वो गलत है. लेकिन उनके बयान का ऐसा प्रभाव दिखाई दिया मुस्लिम देश भी खड़े हो गए. कोलकाता में तो मार्च निकल रहा है, कानपूर में तो पत्थर फेक रहे हैं. ये पुलिस वाले जब कोई भी समस्या आती है तो सुरक्षा के लिए खड़े होते हैं.
उन्ही पुलिस वालों पर पत्थर से धकिया रहे थे. क्यों ऐसा क्या कह दिया, क्या हो गया. लोग कहते हैं नूपुर को फांसी दे दी जाए. फांसी तो उसको देनी चाहिए जो वीडियो चला रहा है. कभी उसको फांसी दी होती तो समझ में आता. ये वो हिंदू समाज जिस को पता है कि उसके हजारों मंदिर तोड़ दिए गए, फिर भी शहनशीलता के साथ खड़ा है. कुछ नहीं बोलता कानून का रास्ता अपनाता है. उसके लिए बोलते हैं कि मार दिया जाए, हत्या कर दी जाए.
न्यूज डेस्क।देश के कई रेलवे स्टेशनों (Indian Railway) के नाम अजब-गजब हैं, जब भी कोई पढ़ता है तो उसके चेहरे पर मुस्कान जरूर आ जाती है. कुछ नाम तो ऐसे होते हैं जिनको लेने में लोग शरमा जाते हैं. इन नामों को सुनते ही लोगों की हंसी छूट जाती है. यहां के रहने वालों से कई बार इन नामों को लेकर ही हंसी ठिठोली करते हैं. इनके नामों के साथ फोटो क्लिक करने से लोग चूकते नहीं हैं. चलिए हम सबसे पहले राजस्थान के जोधपुर जिले से शुरू करते हैं. यहां जोधपुर ‘साली’ (Sali railway station) रेलवे स्टेशन है. ये अजमेर (Ajmer news) से करीब 53 किमी दूर है. ये उत्तरी-पश्चिम रेलवे से जुड़ा है.
क्या आपने कभी सुने हैं ऐसे रेलवे स्टेशन के नाम?
वहीं, उदयपुर के पास एक रेलवे स्टेशन ऐसा है जिसका नाम ‘नाना’ है. यह सिरोही पिंडवारा में है. ये स्टेशन उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर डिवीजन में है. ये स्टेशन राजस्थान के पोखकर के बेहद करीब है. ये रहें साली और नाना के नाम, चलिए हम एक और अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन के नाम के बारे में बतलाते हैं. राजस्थान के जोधपुर जिले के करीब एक बाप नाम का रेलवे स्टेशन है, जहां का साइन बोर्ड अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. इतना ही नहीं, लोग इस स्टेशन पर उतरकर सेल्फी भी लेते हैं. राजस्थान का ही एक और स्टेशन काफी मशहूर हो चुका है.
राजस्थान में कई रेलवे स्टेशन, जिनके नाम हैं अनोखे
जी हां, सोशल मीडिया पर इस रेलवे स्टेशन को भी लोग सर्च करते हैं, क्योंकि ये नाम रिश्तेदारों के नाम की तरह लगते हैं. राजस्थान में एक और नाम मशहूर है, जो इंटरनेट पर ट्रोलिंग के दौरान यूजर करते हैं. राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसे पढ़ने के बाद लोग मजाक बनाते हैं. इस स्टेशन का नाम है ओढनिया चाचा रेलवे स्टेशन. यह स्टेशन जैसलमेर से 93.6 किलोमीटर दूर है. ऐसे राजस्थान में कई और रेलवे स्टेशन हैं, जिनके नाम काफी मशहूर हैं- जैसे गुड़िया, फलाना, बस्सी आदि.
कोरबा। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की है। जारी आदेश के मुताबिक अब सोनित मेरिया को कोरबा का तहसीलदार बनाया गया है। वही राहुल पांडे को पोड़ी उपरोड़ा का तहदीलदार बनाया गया है।
बता दें कि राजस्व के लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक सोनित मेरिया को कोरबा तहसील का तहसीलदार बनाया गया है। वही पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार कोरबा तहसीलदार राहुल पांडे को सौंपा गया है। इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा तहदीलदार का प्रभार देख रहे केके लहरे को कटघोरा का तहसीलदार बनाया गया है।बहरहाल जारी आदेश के बाद राजस्व के लंबित प्रकरण की लिस्ट कम होने की संभावना है।
कोरबा। कैप्टन कूल के कुशल मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस ने 187 परिवारों को फिर मिलाया है। दरकते रिश्ते और टूटते परिवारों को जोड़ने का किसी मसीहा से कम नही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित खाकी के रंग परिवार के संग कार्यक्रम के तहत पारिवारिक विवादों का निपटारा किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक द्वारा आज दिनांक 16 मई 2022 को महिला परामर्श केंद्र कोरबा का निरीक्षण किया गया एवम परिवार परामर्श केंद्र में आए परिवारों से बातचीत कर परिवारिक समस्याओं को जाना एवं परामर्श केंद्र में प्रभारी महिला निरीक्षक श्रीमती गायत्री शर्मा तथा महिला काउंसलर्स से बातचीत उनका हौसला अफजाई करते हुए उन्हें परिवार के काउंसलिंग के तरीके बताए ।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा महिला परामर्श केंद्र को एक नया स्वरूप दिया गया है, वहां पर आने वाले परिवारों को भावनात्मक रूप से जोड़ने हेतु परिवार के महत्व बताते हुए चित्रकारी कराया गया है ।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा विगत 1 वर्ष में महिला परामर्श केंद्र के द्वारा किए गए काउंसलिंग के संबंध में बताते हुए कहा की महिला महिला परामर्श केंद्र में कुल 556 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 204 परिवारों को पुनः जोड़ने में महिला परामर्श केंद्र को सफलता मिली है , साथ ही महिला परामर्श केंद्र के काउंसलर एवं पुलिस विभाग लगातार बिखरे हुए परिवारों को जोड़ने हेतु की दिशा में कार्य कर रहा है ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ,रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा ,महिला सेल प्रभारी निरीक्षक श्रीमती गायत्री शर्मा, चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक कृष्णा साहू, महिला सेल के अन्य काउंसलर एवं महिला सेल में आए हुए परिवार के साथ पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।
कोरबा।सिपेट(सेंट्रल इंस्टीट्यूट्स ऑफ़ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलजी ) के ज़रिए एसईसीएल राज्य के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की निशुल्क ट्रेनिंग उपलब्ध करा रहा है ।
आज मशीन ऑपरेटर इंजेक्शन मोल्डिंग (MO-IM) का कोर्स पूरा हुआ जिसमें सभी 38 प्रशिक्षित बच्चों की प्लेसमेंट
हो गई है । यह इस प्रकार का दूसरा बैच था ।
कोर्स समापन समारोह में माननीय कलेक्टर कोरबा श्रीमती रानू साहू के द्वारा अभ्यर्थियों को ऑफ़र लेटर एवं कोर्स कम्प्लीशन सर्टिफ़िकेट प्रदान किया गया ।
न्यूज डेस्क। एक हवाई जहाज एयर डिफेंस सिस्टम्स को चकमा देते हुए 6 NATO देशों के ऊपर उड़ान भरता रहा. इसकी वजह से कई देशों में हड़कंप मच गया और विमान का पीछा करने के लिए कई फाइटजर्स जेट को भी भेजा गया.
बाद में एक जगह पर रहस्यमय विमान लैंड किया. लेकिन विमान की जांच की गई तो उसमें ना तो पायलट मौजूद था और ना ही कोई पैसेंजर. इस घटना ने जांच टीम को हैरान कर दिया.
फिलहाल, इस ‘रहस्यमयी हवाई जहाज’ के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि कैसे ये एक दो नहीं बल्कि 6 देशों को पार करते हुए बुल्गारिया तक पहुंच गया.
इस मसले पर बुल्गेरियाई रक्षा मंत्रालय के अधिकारी Dragomir Zakov ने कहा कि अज्ञात विमान ने बुधवार (8 जून) की शाम को उनके देश की हवाई सीमा में एंटर किया था. हालांकि, उससे किसी भी तरह का खतरा नहीं था. वो बहुत कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और उसे इंटरसेप्ट करना आसान था. फिलहाल हमारी जांच जारी है.
6 देशों के एयर डिफेंस को चकमा दिया
Airlive.Net के मुताबिक, बुल्गारिया की सीमा में एंटर होने से पहले इस ‘रहस्यमयी विमान’ को हंगरी और रोमानिया की एयरफोर्स ने डिटेक्ट किया था. इसके बाद ये पोलैंड, स्लोवाकिया, बुल्गारिया और लिथुआनिया की हवाई सीमा में दाखिल हुआ.
बुल्गारिया में लैंड हुआ विमान
NATO देशों की हवाई सीमा में अजनबी विमान के दाखिल होने के बाद हंगरी और रोमानिया के फाइटर जेट्स (F-16) एक्टिव मोड में आ गए. कोई जवाब नहीं देने पर फाइटर जेट्स ने उस विमान का पीछा भी किया.
रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद अज्ञात विमान हंगरी के एक छोटे से एयरपोर्ट में लैंड हुआ. यहां इसके पहले कि अधिकारी उसे रोकते या जांच करते वो फिर से ईंधन भरकर उड़ गया और फिर वो पड़ोसी देश बुल्गारिया के खेतों में दिखाई दिया. यहां जब इस टू-सीटर विमान की जांच की गई तो उसमें ना तो पायलट था और ना कोई पैसेंजर.
इस मामले में बुल्गेरियाई आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि विमान ने लिथुआनिया से उड़ान भरा था और बुल्गारिया में उतरने से पहले पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया और सर्बिया सहित सात देशों से होकर गुजरा. इनमें से सर्बिया को छोड़कर, 6 देश नाटो के सदस्य हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंगरी में जब ये अज्ञात विमान लैंड हुआ था तब इसमें से 5-6 लोग रिफ्यूलिंग के लिए उतरे थे. और जब हंगरी की पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वो सभी भाग खड़े हुए.