कोरबा । नगर निगम के निविदा में चल रहे मनमानी के खिलाफ कांट्रेक्टर संघ ने आपत्ति जताई है। संघ के अध्यक्ष ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर टेण्डर में बिना नियम के डल रहे कंडीशन को हटाने की मांग की है।
बता दें कि नगर निगम में इन दिनों अपने चहेते ठेकेदारों को उपकृत करने के लिए अपने तरीके से निविदा में कंडीशन लगा रहे है। जिससे की निविदा में अन्य ठेकेदार पार्टिसिपेट न कर सकें। विभागीय कार्यो में चल रहे मनमानी के खिलाफ़ निगम ठेकेदार संघ ने आपत्ति जताते हुए आयुक्त को पत्र लिखकर कंडीशन हटाने की मांग की है।
न्यूज डेस्क।स्कूल में कक्षाएं कभी-कभी स्टूडेंट्स के लिए बोरिंग हो जाती हैं. लेकिन कई टीचर हैं जो अपनी कक्षाओं को मजेदार और मनोरंजक बनाने के लिए बहुत सी अलग तरह की चीजें भी करते हैं. जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दिल्ली के एक स्कूल में अंग्रेजी की टीचर (English Teacher) मनु गुलाटी ने अपनी स्टूडेंट के साथ डांस करके बाकी बच्चों के लिए क्लास को एंटरटेनिंग बना दिया.
उन्होंने ट्वीट में बताया कि यह वीडियो समर कैंप के आखिरी दिन का है.
अपने ट्विटर प्रोफाइल पर शेयर किए गए इस वीडियो में टीचर को अपनी स्टूडेंट्स के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो में कुछ छात्राएं अपनी टीचर के साथ ‘कजरा मोहब्बत वाला’ गाने पर डांस करती दिख रही हैं. टीचर और छात्राओं की यह जुगलबंदी सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रही है.
अग्निपथ के बीच सेना का बड़ा बयान, 48 घंटे में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, उम्र में इतनी छूट, joinindianarmy.nic.in पर मिलेगी पूरी जानकारी
नई दिल्ली। (Protests Over Agnipath Scheme) देश भर में युवाओं द्वारा अग्निपथ योजना को लेकर लगातार हो रहे विरोध के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि सेना भर्ती के लिए 48 घंटे यानी 24 जून (recruited from June 24) को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसकी सारी जानकारी सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल (joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध होगी। विरोध के बीच सेना प्रमुख ने युवाओं से इस सुनहरे मौके का फायदा उठाने की अपील की है.
अग्निवीरों का प्रशिक्षण दिसंबर 2022 से शुरू होगा
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को कहा कि पहले अग्निवीरों का प्रशिक्षण दिसंबर 2022 में शुरू होगा और सक्रिय सेवा 2023 के मध्य में शुरू होगी। सेना प्रमुख ने कहा कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है. अगले दो दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद हमारा सेना भर्ती संगठन पंजीकरण और रैली के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
एयरफोर्स में भी 24 जून से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया: वायुसेना प्रमुख
इस बीच एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भी दो बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष वायु सेना भर्ती के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है।” इससे युवाओं को फायदा होगा। इसके साथ ही एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना के लिए भर्ती प्रक्रिया 24 जून 2022 से शुरू होगी.
देशव्यापी विरोध
सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध गुरुवार को पूरे बिहार में जारी रहा, जिसमें सैकड़ों उम्मीदवारों ने रेल और सड़क यातायात को बाधित किया, जबकि पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। बुधवार को भी उम्मीदवारों ने योजना को लेकर मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और बक्सर जिलों में विरोध प्रदर्शन किया.
न्यूज डेस्क।अभी तक आपने बाप-बेटे या पति-पत्नी या अन्य एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी को चुनावी मैदान में लड़ते देखा होगा, लेकिन हम आपको अजीबो-गरीब शहर के एक अदभुत प्रतिद्वंदी के बारे में बताने जा रहे हैं।
पति हुआ फरार
यह घटना है मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले (MP Chunav) का है, जहां एक पंचायत सचिव की तीन पत्नियां हैं और तीनों पंचायत चुनाव लड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि, दो पत्नियां तो एक ही पंचायत से सरपंच चुनावों में आमने-सामने भिड़ेगी, जबकि तीसरी जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है। पंचायत सचिव पर प्रचार के लिए पत्नियों का दबाव है। इस वजह से उसने अब घर ही नहीं बल्कि गांव भी छोड़ दिया है।
सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत घोंघरा पंचायत के सचिव सुखराम सिंह की तीन पत्नियां हैं। सुखराम की पहली पत्नी देवसर जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। दूसरी पत्नी कुसुमकली व तीसरी गीता सिंह ने पिपरखड़ ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया है । अब कुसुमकली तो पहले भी सरपंच रही है, गीता सिंह की उम्मीदवारी से सुखराम का सुख-चैन उड़ गया है। दोनों ही चाहती हैं कि सुखराम उनके लिए प्रचार करें। अब परेशानी इतनी बढ़ गई है कि सुखराम ने गांव और घर से कुछ दिन के लिए रुखसत ले ली है।
पत्नियों को परेशानी नहीं तो कार्रवाई कैसे होगी?
जनपद सीईओ बीके सिंह ने हिन्दू अधिनियम (MP Chunav) के विरुद्ध जाकर तीनों को दस्तावेज में पत्नी बताने पर नोटिस थमा दिया। हालांकि, अभी तक नामांकन खारिज नही हुआ है। देवसर एसडीएम आकाश सिंह का कहना है कि किसी भी पत्नी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जब पत्नियों को कोई समस्या नहीं है तो कार्रवाई का सवाल भी फिलहाल नहीं उठता। जब कोई शिकायत आएगी, तब जरूर कार्रवाई की जाएगी।
बलौदाबाजार जिले में प्रेमिका-प्रेमी ने एक ही पेड़ पर लटककर की आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे को काफी समय से प्यार करते हैं लेकिन घरवाले उनके प्यार में रोड़ा बनकर आ गए जिसके चलते दोनों प्रेमियों ने मौत को गले लगा लिया। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के साबर गांव का है।
गांव के घनश्याम वर्मा का प्रेम उसी की (Pyaar ka Anjam) लड़की से था। दोनों हमेशा मिला भी करते थे। यह बात दोनों के घरवालों को पसंद नहीं थी। बताया जा रहा है कि किसी बहाने से गुरुवार शाम को भी दोनों अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के परिजनों दोनों को तलाशते रहे, फिर भी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली थी।
शुक्रवार सुबह लोगों ने दोनों की लाश (Pyaar ka Anjam) एक बबूल के पड़ पर लटकी हुई देखी। ये देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। खबर मिलते ही पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। गांव वालो से जानकारी मिली कि दोनों अलग-अलग जाति के थे, इसलिए दोनों के घरवाले इस शादी के लिए मंजूर नहीं थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।
न्यूज डेस्क।मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा साइकिल से सरप्राइज चेकिंग पर निकले. एसपी ने पहले पन्ना कोतवाली, फिर अमानगंज और देर शाम 65 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर पवई थाने की सरप्राइज चेकिंग की. साइकिल से सरप्राइज चेकिंग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो करीब पांच दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसमें पन्ना पुलिस अधीक्षक साइकिल चलाते हुए थाने पहुंचते दिख रहे हैं.
पन्ना के एसपी का यह अंदाज देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए. वह देर रात पवई का भ्रमण करते हुए पवई थाने पहुंचे और निरीक्षण किया. उन्होंने बिना किसी सूचना के क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया और यातायात, कानून-व्यवस्था सहित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. पवई में वह साइकिल चलाते हुए जब निकले तो कुछ लोग उन्हें पहचान गए. इस तरह पुलिस अधीक्षक की अनूठी पहल की जमकर सराहना की जा रही है.
एसपी धर्मराज मीणा ने कहा कि साइकिल से सरप्राइस चेकिंग पर निकलने का उद्देश पुलिस स्टाफ में सतर्कता, सक्रियता और फिटनेस पर जोर देना है. इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी, साथ ही पन्ना जिले में त्रिस्तरीय पंचायत व नगरीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाना है. इसके लिए सरप्राइज चेकिंग का निर्णय लिया गया. साइकिलिंग से युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता भी आएगी.
कोरबा।एनटीपीसी कोरबा ने ग्रामीण पृष्टभूमि की बालिकाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सशक्तिकरण हेतु प्रयास कर उनकी उन्नति के लिए “बालिका सशक्तिकरण अभियान” आयोजित किया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान का समापन कोरबा कलेक्टर श्रीमति रानु साहू की गरिमामई उपस्थिती में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत सम्बोधन और अतिथियों के अभिनंदन से हुई। तत्पश्चात कलेक्टर ने अपने कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करने की अनुमति दी। दीप प्रज्वलन में कौशल तेंदुलकर, अनुभागीय अधिकारी, कटघोरा, एनटीपीसी कोरबा के मुख्य महाप्रबंधक पी एम जेना, मैत्री महिला समिति अध्यक्षा श्रीमति राजश्री जेना, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण पी राम प्रसाद, मैत्री महिला समिति उपाध्यक्ष श्रीमति गीता राम प्रसाद, महाप्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष गण, मैत्री महिला समिति के पदाधिकारी गण, यूनियन असोशिएशन के पधाधिकारी गण एवं एनटीपीसी कोरबा के कर्मचारी उपस्थित थे।
दीप प्रज्वलन के पश्चात एनटीपीसी गीत बजाया गया एवं केक कटिंग सेरिमोनी की गयी। कार्यक्रम में कलेक्टर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर उन्हे प्रोत्साहित किया।
अपने सम्बोधन में उन्होने कहा की “महिलाओं एवं बालिकाओं को आगे बढ्ने की प्रेरणा देने की ज़रूरत है। इस दिशा में एनटीपीसी का अभियान निश्चित रूप से एक अच्छी पहल है। एनटीपीसी का स्थान कोरबा में एक बड़े पीएसयू के रूप में है एवं नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आस पास के गाँव में काम किया जा रहा है। मैं ये कामना करती हूँ की एनटीपीसी आस पास के गाँव के बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए औध्योगिक दौरे जैसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। मैं ये भी आशा करती हूँ की ये बालिकाएँ इसी तरह आगे बढ़ते रहें और अपने सपनों को पूरा करें”।
कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक श्री पी एम जेना ने कहा कि “जबसे इस सशक्तिकरण अभियान कि शुरुआत कि गयी थी से ले कर अभी तक मैं इन बालिकाओं में सार्थक बदलाव देख रहा हूँ। बहुत कम दिनों में बालिकाओं कि प्रतिभा और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी दिख रही है। अभियान के द्वारा हल्के से सहयोग मात्र से बालिकाओं कि प्रतिभा में वृद्धि आई है। बालिका सशक्तिकरण अभियान का यही उद्देश्य है कि बालिकाओं कि प्रतिभा को और बढ़ोतरी मिले। मैं इन बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य कि कामना करता हूँ”।
कार्यक्रम के औपचारिक भाग के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। सर्वप्रथम स्वागत गीत गा कर बालिकाओं ने अतिथियों का स्वागत किया जिसके पश्चात गणेश वंदना से बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी की मंगल शुरुआत की।
इस कड़ी में बालिकाओं ने बालिका सशक्तिकरण के प्रसंग में विभिन्न गीत गए एवं नाटक – कला की। कार्यक्रम में भारत की संस्कृति को प्रमुखता से दिखने के लिए 6 राज्यों के लोक नृत्य भी दिखाये गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन बालिका सशक्तिकरण अभियान से जुड़ी बालिकाओं कुमारी यामिनी दनसेना एवं कुमारी रोशनी द्वारा किया गया।
सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालिकाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथि बालिकाओं की प्रतिभा से मन्त्र्मुघ्द हो गए और बच्चियों की मेहनत की भूरी भूरी प्रशंसा की।
समापन समारोह का उद्देश्य बालिकाओं की निखरती प्रतिभा को दर्शाते हुए उनके हुनर को बढ़ावा देना था। एनटीपीसी कोरबा इन बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य कि कामना करता है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नियमितिकरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे स्कूल सफाई कर्मचारियों का सब्र 118 दिनों के इंतजार के बाद 17 जून को टूट गया।आज सभी 43,301 सफाई कर्मचारी अपना त्यागपत्र राज्य सरकार का सौंपेंगे।
छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अपनी मांगों को लेकर पिछले 118 दिनों से धरने पर बैठे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर ये सभी कर्मचारी आज विशाल रैली निकालकर सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सरकार को सौंपने जा रहे हैं।
बता दें कि कर्मचारियों की मांग है कि नियमितीकरण किया जाए। इस मांग को लेकर सभी सफाई कर्मचारी 7 मार्च से अनिश्चितकालिन धरने पर बैठे हैं।
रायपुर। हिमाचल प्रदेश में चल रहे वेटलिफ्टिंग रैंकिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने फिर से सोना और चांदी जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया है। गौरतलब है कि जूनियर वर्ग 49 किलोग्राम में सोना जीतकर देश में नंबर वन वेटलिफ्टर बन गई हैं। जबकि सीनियर वर्ग में उन्होंने रजत पदक प्राप्त किया है। इस वर्ग में उन्होंने देश की नंबर वन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से मुकाबला किया था और रजत पदक प्राप्त किया।
रायपुर।पिछले कुछ सप्ताह से राजस्थान की परसा ईस्ट एवं केते बासेन खदान के समर्थन में चल रहे अभियान के अंतर्गत परसा गाँव क्षेत्र के लोगों ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को पत्र लिखकर जल्द ही योजना के दूसरे चरण को हरी झंडी दिलाने के लिए अनुरोध किया है। सुरगुजा जिले के परसा गाँव के करीब छः सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने स्वहस्ताक्षरित कर लिखे गए पत्र में उन्होंने इशारा भी किया है की उनकी मांगो को अगर अनुकूल प्रतिफल नहीं मिला तो उन्हें अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करना पड़ेंगा ।
यह पत्र छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के अलावा स्थानीय कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को भी लिखा गया है। अपने संभावित प्रदर्शन को लेकर परसावासियों ने स्थानीय कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया है।
“परसा ईस्ट एवं केते बासेन कोयला खनन परियोजना अब बंद होने की स्थिति में है, जिसके कारण प्रभावित क्षेत्र के लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि प्रकार के संकटो से जूझने की स्थिति बन जायेगी। मुख्यतः हमारे आर्थिक स्थिति पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। हम सभी को रोजगार प्राप्त है,वहीं इसके बंद होने से हम सभी लोग बेरोजगार हो जाएंगे। श्रीमान जी से निवेदन है की इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमारी मांगो का उचित निराकरण करें। यदि तत्काल इसका निराकरण नहीं हो पाता तो हम सभी को विवश होकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे,” परसा के स्थानीय नेता और ग्रामवासियों ने लिखा है।
याद दिला दें की इससे पहले भी स्थानीय लोगो ने जून 2 को राहुल गाँधी को पत्र लिखकर ग्राम परसा, फतेहपुर, बासन, घटबर्रा, साल्हि, जनार्दनपुर तथा तारा के निवासियों ने राजस्थान की खदान परियोजनाओं में हो रही देरी के कारण हो रहे रोजाना नुकसान के बारे में विस्तार से बताया था। जल्द ही परियोजनाओं को शुरू करने की बात दोहराते हुए प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने ये भी बताया की कुछ बाहरी लोग और फर्जी NGO के साथ मिल कर गांव वालों को इस परियोजना के खिलाफ भड़काने का कार्य कर रहे हैं। गाँव वालो ने अनुरोध किया था की बाहरी लोगों एवं NGO द्वारा क्षेत्र में चलाये जाने वाली गैरकानूनी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। ग्रामवासियों का कहना है की महामारी के समय पर खदान परियोजना के तहत चलने वाले जनलक्षी कार्यक्रमों से वे कोविड से सफलता पूर्वक लड़ पाए थे तब ये बाहरी आंदोलनकारी गायब थे। ग्रामवासियों को फिक्र है कि जब बाहरी तत्व परसा के भविष्य को अंधकार में डालकर चले जाएंगे तब वे रोजगार और विकास के लिए कई साल पीछे चले जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े कोयला उत्पन्न करने वाले छत्तीसगढ़ में भारत सरकार द्वारा अन्य राज्य जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, आँध्रप्रदेश, राजस्थान इत्यादि को कोल् ब्लॉक आवंटित किये गए हैं। जिसमें राजस्थान सरकार के 4400 मेगावॉट के ताप विद्युत उत्पादन संयंत्रों के लिए सरगुजा जिले में तीन कोयला ब्लॉक परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी), परसा और केते एक्सटेंशन आवंटित किया गया है। आज राजस्थान की पहेली ब्लॉक परसा ईस्ट एवं केते बासेन खदान अकेले पर करीब 5000 से ज्यादा परिवार निर्भर है और यह संख्या बाकी दो खदानों के शुरू हो जाने से तीन गुनी हो जायेगी। इससे स्थानीय ग्रामवासियों को रोजगार के लिए पलायन करना नहीं पड़ेगा। साथ ही राजस्थान के विद्युत् निगम द्वारा CSR के अनेक कार्यक्रमों का विस्तार होगा, जिसमे 100 बिस्तर वाले अद्यतन अस्पताल का भी प्रावधान है। यह उल्लेखनीय है की विद्युत् निगम को खदान परियोजनाओं के लिए केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की जरुरी सारी ही अनुमति मिल चुकी है।
The Duniyadari: Raipur- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार सुबह बलरामपुर भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका...