Home Blog Page 2511

महिला थानाध्यक्ष ने सिपाही संग रचाई शादी… सोशल मीडिया में हो रहा वायरल…

न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश के इटावा में महिला थाना प्रभारी के तौर पर तैनात दारोगा रजनी सिंह ने सिविल लाइन थाने में तैनात सिपाही नरेंद्र सिंह से शादी कर ली. पूरे पुलिस विभाग में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. महिला दरोगा रजनी सिंह हाथरस जिले की रहने वाली हैं, जबकि सिपाही नरेंद्र सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं. दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

सिपाही नरेंद्र सिंह के बारे में कहा जाता है कि उन्हें बड़े-बड़े क्रिमिनल केस को सॉल्व करने मे महारत हासिल है. जिसकी वजह से वो अपने अधिकारियों के बीच चर्चा में बने रहते हैं. नरेंद्र सिंह 2015 से सिविल लाइन थाने में तैनात हैं. वहीं रजनी सिंह की तैनाती साल 2018 में यहां हुई थी. दोनों एक दूसरे के काम से काफी प्रभावित थे. रजनी का कहना है कि एक क्षेत्र में काम करने की वजह से उन्होंने इस शादी के लिए हां कहा. वहीं नरेंद्र ने बताया कि रजनी एक तेजतर्रार ऑफिसर हैं. उनके काम करने से प्रभावित होकर उनके परिजनों ने शादी की बात चलाई थी.

महिला दारोगा ने सिपाही के साथ लिए सात फेरे
यह शादी 6 जून को दोनों के परिवार की रजामंदी से हुई. रजनी और नरेंद्र के पिता किसान हैं, रजनी चार भाइयों में एक बहन है, वहीं नरेंद्र के परिवार में दो भाई दो बहनों में हैं और वो दूसरे नंबर पर हैं. महिला थाना प्रभारी के रूप में रजनी सिंह महिला उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं. 6 मई 2022 को सगाई हुई थी और 6 जून को निजी मैरिज होम में शादी की रस्में पूरी हुई।

Indian Railway: अब ट्रेन में मिलेगा ‘सात्विक खाना’, IRCTC ने किया इस्कॉन मंदिर के साथ करार

नई दिल्ली. अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और शाकाहारी भोजन करते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने आपके लिए खास व्यवस्था की है. इसके लिए उसने इस्कॉन मंदिर के साथ समझौता किया है. इस समझौते के कारण सफर के दौरान आपको इस्कॉन मंदिर के गोविंदा रेस्टोरेंट का ‘सात्विक खाना’ मिलेगा. पहले चरण में ​हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से यह सुविधा शुरू की गई है. हालांकि, जल्द ही अन्य दूसरे स्टेशनों से भी यह सुविधा शुरू की जाएगी.

दरअसल, कई पैसेंजर्स को ट्रेन में लंबी दूरी की यात्रा करते समय शुद्ध शाकाहारी खाने की परेशानी होती है. खासकर ऐसे पैसेंजर्स जो प्याज और लहसुन वाला खाना नहीं खाते हैं. ऐसे पैसेंजर्स को पेंट्री कार से मिलने वाले या फिर ई-कैटरिंग के जरिये मिलने वाले भोजन की शुद्धता को लेकर आशंका रहती है. इस वजह से वे पेंट्री के खाने से परहेज करते हैं. ऐसे पैसेंजर्स को ध्यान में रखकर आईआरसीटीसी ने यह कदम उठाया है. आईआरसीटीसी ‘देखो अपना देश’ के तहत देश के विभिन्न इलाकों के लिए किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. इसके तहत कई धार्मिक स्थलों की भी यात्रा करवा रहा है.

Job: पुलिस कॉंस्टेबल के लिए बंपर भर्तियां, 12वीं पास वाले जल्द करें अप्लाई..

चंडीगढ। पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका (Police Recruitment 2022) आया है।

पंजाब सरकार ने कांस्टेबल (बैंड) के पद के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। चंडीगढ़ पुलिस में चयन होने वाले उम्मीदवार को 19,900 रुपए वेतनमान (Police Recruitment 2022) दिया जाएगा।

इसके अलावा भते की भी सुविधा मिलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 27 जून 2022 तय की गई है।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित अपडेट और ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजट करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

चंडीगढ़ पुलिस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि : 27 जून, 2022

वैकेंसी डिटेल

कुल कांस्टेबल (बैंड) : 39 पद

पाइप बैंड (केवल पुरुष) : 16

ब्रास बैंड (केवल पुरुष) : 23

पीतल बैंड के लिए

बी बी शहनाई : 07 पद

ईबी शहनाई : 01 पद

तुरही/कोर्नेट : 02 पद

यूफोनियम : 02 पद

बीबी टेनोर ट्रंबोन : 02 पद

ईबी/एफ हॉर्न : 02 पद

ईबी/बीबी बास : 02 पद

टेनर सैक्सोफोन : 01 पद

ऑल्टो सैक्सोफोन : 01 पद

पिकोलो/बांसुरी : 01 पद

बेसून : 01 पद

ओबे : 01 पद

पाइप बैंड के लिए

बैगपाइपर : 05 पद

साइड ड्रमर : 05 पद

बास ड्रमर : 01 पद

बुग्लर : 05 पद

बिग ब्रेकिंग: एक साथ 12 कैदियों को सजा-ए-मौत, जानें किस मामले में इन अपराधियों को दी गई फांसी

तेहरान। कट्टर इस्लामिक देश ईरान में एक ही दिन में 12 कैदियों को फांसी दे दी गई। ईरान ने जिन 12 कैदियों को फांसी दी है, उनमें 11 पुरुष और 1 महिला कैदी शामिल हैं। ये सभी बलूचिस्तान के रहने वाले थे और सुन्‍नी समुदाय से ताल्‍लुक रखते थे। इन सभी पर ड्रग्‍स की तस्‍करी या फिर हत्‍या करने का आरोप है।

0.जेल जाहेदान में दी गई एक साथ फांसी

इन सभी 12 अपराधियों को सिस्‍तान-बलूचिस्‍तान प्रांत में स्थित मुख्‍य जेल जाहेदान में फांसी दी गई। ईरान का यह प्रांत अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है।

नार्वे स्थित ईरान ह्यूमन राइट्स ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 12 लोगों में से 6 को ड्रग्‍स से जुड़े आरोपों में फांसी की सजा दी गई है। अन्य 6 लोगों को हत्‍या करने के आरोप में फांसी दी गई है।

CG : गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में जहर देकर बाघ की हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में दो दिन पहले हुई बाघ की मौत मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन चार लोगों ने ही मिलाकर एक प्लानिंग के तहत भैंस के मांस में जहर मिलाया था, जिसे खाने से बाघ की मौत हुई थी।

रामगढ़ रेंज के सलगवा खुर्द में मिला
था बाघ का शव

बता दें कि दो दिन पहले सोमवार को टाइगर रिजर्व के रामगढ़ रेंज के सलगवा खुर्द में बाघ का शव मिला था। सूचना मिलने पहुंची वन विभाग की टीम को बताया गया था कि कुछ दिन पहले ही बाघ ने एक भैंस का शिकार किया था। अगले दिन वह बाघ का मांस खाने फिर गया था। मगर मांस खाने के बाद ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि भैंस को शिकार बनाने के चलते ग्रामीण नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने मरे हुए भैंस के मांस में जहर मिला दिया। जिसके कारण बाघ की मौत हो गई थी।

वन विभाग ने इस मामले में प्रेमसाय, बुद्धेश्वर, रामबदन और सुमेर साय को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ अब वन्यप्राणी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि ये बाघ किस क्षेत्र से यहां आया था और कितने दिनों से यहां घूम रहा था।

कोरबा: BMS ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन… प्रदूषण डिस्प्ले बोर्ड चौक चौराहो में लगाने की मांग…

कोरबा। पर्यावरण प्रदूषण को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने पत्र में 15 सूत्रीय मांग करते हुए शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर एलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग की है।

बता दें कि ऊर्जानगरी में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को लेकर कलेक्टर को भारतीय मजदूर संघ ने ज्ञापन सौंपा है। पर्यावरण प्रदूषण को रोकने हुई इस अभियान का आगाज आई टी आई चौक में गोष्ठी के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पर्यावरण मंच के अखिल भारतीय प्रभारी लक्ष्मण चन्द्रा ने पर्यावरण से होने वाले मानव दुष्प्रभाव पर विस्तार से चर्चा करते कहा कि स्वास्थ्य जीवन के लिए स्वस्थ्य ऑक्सीजन की आवश्यकता है। इस दौरान बीएमएस के प्रवक्ताओं ने जिला प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे और कड़ाई से लागू करने की बात कही है।

कार्यक्रम की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारतीय मजदूर संघ
छत्तीसगढ के उद्योग प्रभारी राधेश्याम, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नवरतन बरेठ, जिला अध्यक्ष नायर , रामलाल चन्द्रा आदि ने संबोधित किया इनके अलावा अश्विनी मिश्रा, प्रीतम राठौर , वीरेन्द्र राठौर अरुण सिंह सहित NTPC , बाल्को , HTPP , बिजली, लैंको, SECL के गेवरा, कुसमुंडा, गेवरा, कोरबा के सदस्यों सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे । कार्यक्रम के बाद संघ के पदाधिकारियों ने रैली की शक्ल में आईटीआई से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

बिग ब्रेकिंग: कानपुर हिंसा के लिए विदेश से हुई फंडिंग, दंगा के भड़काने के आरोपी हयात जफर हाशमी के खाते से मिले 48 करोड़

कानपुर। कानपुर हिंसा मामले Kanpur Violence Case के मास्टर माइंड हयात हाशमी Master Mind Hayat Hashmi की जांच में पुलिस को कानपुर के बाबूपुरवा इलाके के एक प्राइवेट बैंक में 2019 को बैंक अकांउट में 30 जुलाई 2019 की तिथि में तीन करोड़ 54 लाख रुपए जमा किए जाने की जानकारी मिली है। इस खाते से सितंबर 2021 को 98 लाख रुपया एक मुश्त निकाला गया। अभी इस खाते में एक करोड़ 27 लाख रुपए जमा हैं, जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि हयात हाशमी और उसके साथियों को देश में हिंसा फैलाने के लिए विदेशी फंडिंग Funding from abroad की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि हयात हाशमी के अन्य दो और खातों की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली है। इन खातों में महज दो तीन सालों में 47 करोड़ 68 लाख रुपए का लेन देन हुआ है। इन खातों में अभी भी 11.50 लाख जमा हैं। जल्द ही इन खातों के बारे में पुलिस के बाद प्रवर्तन निदेशालय जांच करेगा।

Sidhu Moose Wala Murder केस : सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली गैंग का शार्प शूटर ‘महाकाल’ पुणे से गिरफ्तार…अब खुलेगा ये राज

पुणे/चंडीगढ़। पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के बाद पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लॉरेंस विश्नोई गैंग के लिए काम करने वाले मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली गैंग के शूटर सौरभ उर्फ महाकाल को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पुणे ग्रामीण क्राइम ब्रांच ने मकोका के मामले में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महाकाल को 20 जून तक पुणे पुलिस की कस्टडी में भेज दिया है।

बता दें कि पंजाब पुलिस सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल आठ शूटरों की पहचान कर चुकी है। इनमें 2 शूटर महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं। 3 शूटर पंजाब के रहने वाले हैं। 2 शूटर हरियाणा के रहने वाले हैं और एक शूटर राजस्थान का रहने वाला है।

क्रिमनल्स रिकार्ड रहा है सौरभ उर्फ महाकाल के नाम

सौरभ उर्फ महाकाल का असली नाम सिद्धेश काम्बले है। सौरभ महाकाल अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली गैंग के शूटर संतोष जाधव के साथ मूसेवाला की हत्या करने पंजाब आया था। महाकाल के खिलाफ पुणे ग्रामीण थाना कई केस दर्ज हैं, जिसमें ओमकार उर्फ राण्या बानखेले की हत्या का मामला भी शामिल है।

सौरभ उर्फ महाकाल मुंबई अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली गैंग के संतोष जाधव से जुड़ा हुआ है। दोनों को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या लिए खास तौर पर हायर किया गया था। पंजाब पुलिस का कहना है कि सभी शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। इन शूटरों की तलाश में पंजाब पुलिस ने संबंधित राज्यों की पुलिस से मदद मांगी थी।

KORBA: एक्शन में राजस्व मंत्री, शिकायत मिलते ही पहुंचे बरबसपुर… निरीक्षण के बाद अधिकारियों को 3 दिन में रिपोर्ट देने का दिया निर्देश…

कोरबा । प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बरबसपुर में बनाए जानेवाले नया परिवहन नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। बरबसपुर पहुंचने पर राजस्व मंत्री ने पाया कि बड़े पैमाने पर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। राजस्व विभाग से कोरबा तहसीलदार राहुल पाण्डेय व नायब तहसीलदार तारा सिदार के साथ ही हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक को भी मौका मुआयना के समय स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे।
राजस्व मंत्री ने देखा कि बड़े पैमाने पर शासकीय भूमि पर विद्युत संयंत्रों से उत्सर्जित फ्लाई ऐश को कहीं पर भी डम्प किया गया है और अनेक लोगों ने बरबसपुर नहर के नीचे निर्माणाधीन सड़क किनारे की जमीनों पर बाऊण्ड्री वॉल भी बना रखा है।
राजस्व मंत्री ने तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी को हिदायत देते हुए कहा है कि तीन दिनों के भीतर व्यापक पैमाने पर क्षेत्र की सघन पड़ताल कर 11 तारीख तक उन्हें रिपोर्ट दी जाए कि शासकीय भूमि के कितने क्षेत्र पर किन-किन लोगों ने अवैध कब्जा किया है। उन्होंने यह भी हिदायत दिया है कि अवैध कब्जाधारियों को तत्काल नोटिस जारी किया जाए। राजस्व मंत्री ने राजस्व अमले को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह के कृत्य में जिन संबंधित अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाएगी, उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि शासकीय भूमि पर फ्लाई ऐश को किसकी अनुमति से डम्प कराया गया है वह जानकारी भी प्रस्तुत किया जाए।
यहां बताना लाजिमी होगा कि कोरबा नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 9 के अन्तर्गत बरबसपुर के 50 से अधिक ग्रामीणों ने सामूहिक तौर पर लिखित में राजस्व मंत्री के समक्ष शिकायत किया था कि उनके पशुओं के चारागाह की जगह को अनेक लोग कूटरचना करते हुए अपनी जमीनों को उस क्षेत्र में बता रहे हैं जो शासकीय भूमि है और जहां बाऊण्ड्री वॉल बनाकर कब्जा कर रहें हैं। ऐसी स्थिति में ग्रामवासियों के लिए निस्तारी और पशुओं के लिए चारागाह की समस्या उत्पन्न हो गई है। राजस्व मंत्री द्वारा स्थल निरीक्षण के समय बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता ग्रामवासी उपस्थित रहे।

CG: महिला संग मिले 3 पटवारी…आधी रात को हुई जमकर धुनाई…

न्यूज डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पटवारियों के कारनामें लगातार सुर्खियों में हैं। पहले घूसखोरी का वीडियो, फिर गिरफ्तारी के बाद अब रंगरेलियां मनाते पकड़े गए तीन पटवारियों का नया वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, पूरा मामला जांजगीर क्षेत्र के लछनपुर गांव का है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (High Voltage Drama) में नैला के पटवारी बुद्धेश्वर देवांगन, अमोदा, धुरकोट के पटवारी बालमुकुंद राठौर और केरा पटवारी संतोष दास मानिकपुरी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीनों 1 जून की रात महिला के रंगरेलियां मनाने के लिए गए थे। तभी पटवारी संतोष दास की पत्नी को कहीं से पता चल गया और वह बेटे के साथ बेलन लेकर महिला के घर पहुंच गई।

ग्रामीणों ने की लात-घूंसों से पिटाई
इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी आ गए। इस पर पटवारी संतोष दास की पत्नी ने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद तो ग्रामीण भी भड़क गए। पटवारियों से सवाल-जवाब किया जाने लगा तो वे इधर-उधर ताकने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। इस बीच पटवारी की साली भी डंडा लेकर पहुंच गई और महिला को पीटा। तीनों पटवारियों को महिला के घर से ग्रामीण बाहर खींच ले गए।

बताया जा रहा है कि तीनों कई दिन से महिला (High Voltage Drama) के घर जा रहे थे। काफी देर तक हंगामा और मान-मनौव्वल चलता रहा। बताया जा रहा है कि इसके बाद लेनदेन से किसी तरह मामला निपटा। इस पूरे हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूरे मामले में तीनों पटवारियों ने चुप्पी साध रखी है।