Home Blog Page 2512

KORBA: प्रेस क्लब चुनाव की अधिसूचना जारी…पढ़े कब होगा नामंकन और कब है मतदान.

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब, कोरबा के 2 वर्षीय कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रेस क्लब के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक और कार्यकारिणी सदस्य के तीन पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता लक्ष्मीनाराण अग्रवाल ने बताया कि चुनाव की समस्त प्रक्रिया प्रेस क्लब तिलक भवन टीपी नगर में संपन्न होगी।
12 जून सुबह 10 बजे प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद इसी दिन सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक इस पर आपत्तियां ली जाएगी। जिसका निराकरण कर 12 जून को ही दोपहर 3 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसी दिन दोपहर 3.30 बजे से शाम 6 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 13 जून दोपहर 1.30 बजे तक नामांकन पत्र जमा लिए जाएंगे। इसी दिन शाम 4 बजे तक नामांकन वापसी के बाद शाम 5 बजे प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। 14 जून मंगलवार को कोरबा प्रेस क्लब में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना प्रारंभ कर इसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
———————

KORBA: सरकार तुंहर द्वार: शिविर में एक ही दिन में 2881 से अधिक लोगों को मिला समाधान…राजस्व मंत्री ने कहा लाखो लोग हो रहे लाभान्वित…

कोरबा । राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के जनहितैषी कार्यक्रम ’’ सरकार तुहर द्वार ’’ योजना से प्रदेश के लाखों नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं, घर बैठे उनकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण व आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही है, अब उन्हें अपने कार्यो हेतु विभिन्न कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा, अधिकारी कर्मचारी खुद उनके घर पहुंचकर उनकी समस्याएं दूर कर रहे हैं। उन्होने कहा कि निश्चित रूप से यह योजना एक अत्यंत सफल योजना है, आम आदमी को इसका सीधा व त्वरित लाभ मिल रहा है।
उक्त बातें राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने आज शासकीय हाई स्कूल दर्री में आयोजित वृहद समाधान शिविर के मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा दर्री जोन के वार्ड क्र. 43 से वार्ड क्र. 53 एवं 55 तक के लिए शासकीय हाई स्कूल दर्री में आज ’’ सरकार तुहर द्वार ’’ कार्यक्रम के तहत वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का उद्घाटन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की गई। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, सभापति श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, एस.डी.एम.कटघोरा कौशलप्रसाद तेंदुलकर, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.बी.बोडे, जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्रप्रताप जायसवाल सहित निगम के एम.आई.सी.के सदस्यगण, वार्डो के पार्षदगण एवं एल्डरमेनगण उपस्थित थे।

मानसून से पहले किसानों पर राहत की बारिश: तिल के दाम 523 रुपए तो मूंग पर प्रति क्विंटल 480 रुपए की बढ़ोत्तरी,मोदी सरकार ने बढ़ाए इन 17 फसलों के MSP

नई दिल्ली। (Modi cabinet decision) मानसून सीजन में देश में बोये जाने वाली 17 खरीफ फसलों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने MSP में (increase in MSP for 17 Kharif crops) बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इनमें दलहन की फसलें शामिल हैं।

कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि साल 2022-23 के लिए खरीफ फसलों का MSP बढ़ने से किसानों को अब नए दाम पर अपनी फसल की बिक्री करने का मौका मिलेगा और उनकी कमाई में इजाफा होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि तिल के दाम में 523 रुपये की बढ़ोतरी होगी। मूंग पर प्रति क्विंटल 480 रुपए, सूरजमुखी पर 358 रुपए व मूंगफली पर 300 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। बता दें कि ये लगातार तीसरा साल है जब केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है।

जानें क्या है फसलों को MSP रेट

एमएसपी वह न्यूनतम समर्थन मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। फसलों की कीमतों में बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर किसानों पर नहीं पड़ता। सरकार हर फसल सीजन से पहले सीएसीपी यानी कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइजेस की सिफारिश पर एमएसपी तय करती है। खरीफ के अंतर्गत धान (चावल), मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, मूंगफली, गन्ना, सोयाबीन, उडद, तुअर, कुल्थी, जूट, सन, कपास आदि शामिल हैं।

CSEB अस्पताल परिसर में हुआ जीवनदायिनी पौधे का रोपड़… पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…

कोरबा।कोरबा पश्चिम चिकित्सालय के आरोग्यम उद्यान में वृक्षारोपण मुख्य अभियंता कटियार के मुख्य आतिथ्य में चिकित्सकों और स्टाफ़ के साथ अन्य गणमान्य नागरिकों ने चिकित्सालय के उद्यान में नीम ,पीपल ,बादाम ,आदि के पौधे रोपित किये ।


अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर के एन साहू एवं वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉक्टर मंजुला साहू ने सहयोग एवं आभार प्रदर्शित किया ।

ब्रेकिंग: SP ने 140 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर आदेश जारी… देंखे कौन कंहा….

कोरबा। पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल ने विभाग में बड़ी सर्जरी करते 140 पुलिसकर्मियो का स्थांतरण आदेश जारी किया हैं।

देंखे सूची…

KORBA: जिला के इस विभाग में निकली भर्ती… पढ़े कैसे करें आवेदन…

फाइल फोटो

 

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास कोरबा (Chhattisgarh Adiwasi Vikas Korba) द्वारा APC and Field Worker सहित विभिन्‍न पदों की भर्ती के लिए Cg Tribal Department Korba Vacancy 2022 जारी किया गया है। इसके लिए Chhattisgarh के स्‍थानीय/जिले के मूल निवासियों से अंतिम तिथि तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाया गया है। Collector Office Korba द्वारा जारी किये गये Cg Tribal Department Korba Vacancy 2022 पर आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार जो इस रोजगार समाचार पर निर्धारित शैक्षणिक योग्‍यताओं एवं अन्‍य अर्हताओं की पात्रता रखते हों, वे अंतिम तिथि तक विभाग को अपना आवेदन प्रस्‍तुत कर सकते हैं।

समस्‍त उम्‍मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि वे किसी भी सरकारी नौकरी अधिसूचना पर आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अच्‍छे से कर लें, उसके बाद ही विभाग को आवेदन प्रस्‍तुत करें। इस Chhattisgarh Rojgar Samachar से संबंधित विभिन्‍न विवरण जैसे कि शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी इस पेज में प्राप्‍त कर सकते हैं। www.jobskind.com पर प्रतिदिन रोजगार सूचनाओं की नवीनतम जानकारी पब्लिश की जाती है। अत: Latest Employment News के लिए प्रतिदिन www.jobskind.com पर विजिट करें।

Cg Tribal Department Korba Vacancy 2022 : छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास कोरबा भर्ती
[6/8, 16:41] The Duniyadari.com: विभाग/संस्‍था/संगठन का नाम (Name of Department) :-

Telegram ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास कोरबा (Chhattisgarh Adiwasi Vikas Korba)

रिक्रूटमेंट बोर्ड (Recruitment Board) :-

Telegram ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

Collector Office Korba

 

पदों के नाम (Name of Vacancies) :-

जिला परियोजना समन्वयक (APC)

क्षेत्रीय कार्यकर्ता (Field Worker)

 

पदों की संख्‍या (Total No of Posts) :-

कुल 02 पद

 

पदों की श्रेणी (Category of Posts) :-

Chhattisgarh/Korba

 

वेतनमान (Pay Scale) :-

इस Chhattisgarh Rojgar Samachar पर चयनित उम्‍मीदवारों को 15000-18000 रूपये प्रतिमाह का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। वेतनमान संबंधी सटिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का अवलोकन करें।

 

शैक्षणिक योग्‍यता एवं अनुभव (Educational Qualification & Experiences) :-

Cg Tribal Department Korba Vacancy 2022 पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार के पास किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था/बोर्ड/विश्‍वविद्यालय से Graduate अथवा समकक्ष योग्‍यता होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्‍यता संबंधी सटिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

 

आयु सीमा (Age Limit) :-

Collector Office Korba द्वारा जारी किये गये इस भर्ती अधिसूचना पर सम्मिलित होने के लिए आवेदक की आयु निर्धारित दिनांक की स्थिति में कम से कम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आप विभागीय विज्ञापन में दिये गये निर्देश का अवलोकन कर आयु सीमा में छूट की जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

 

आरक्षण (Reservation) :-

Cg Tribal Department Korba Vacancy 2022 भर्ती पदों पर वर्गवार आरक्षण नियमानुसार लागू रहेगी। अत: आरक्षण एवं पदों की वर्गवार जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन चेक करें।

 

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply) :-

इस रोजगार समाचार पर उम्‍मीदवार को निर्धारित प्रारूप में Offline माध्‍यम से विभाग को आवेदन प्रस्‍तुत करना होगा। आवेदन करने संबंधी सटिक जानकारी के लिए विभागीय विज्ञापन का निरीक्षण करें और निर्देशों का पालन करते हुए विभाग को आवेदन प्रस्‍तुत करें।

 

आवेदन शुल्‍क/परीक्षा शुल्‍क (Application/Exam Fees) :-

Collector Office Korba Recruitment 2022 के अंतर्गत जारी इस भर्ती अधिसूचना पर आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवार को निम्‍नानुसार
आवेदन/परीक्षा शुल्‍क का भुगतान करना होगा।

सामान्‍य वर्ग (Gen) –- रूपये।

अन्‍य पिछड़ा वर्ग (OBC) – – रूपये।

अजा/अजजा/दिव्‍यांग वर्ग (SC/ST/PwD) – – रूपये।

Chhattisgarh Rojgar Samachar पर आवेदन/परीक्षा शुल्‍क संबंधी सटिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन करें एवं निर्देशानुसार दिये गये माध्‍यम से आवेदन/परीक्षा शुल्‍क का भुगतान करें।

 

महत्‍वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम (Important Dates & Schedule) :-

प्रारंभिक तिथि – 30-05-2022

अंतिम तिथि – 13-06-2022

 

चयन प्रक्रिया (Selection Process) :-

Cg Tribal Department Korba Vacancy 2022 पर योग्‍य उम्‍मीदवार के चयन के लिए विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा/मेरिट सूची/समूह चर्चा/साक्षात्‍कार (जो भी लागू हो) आयोजित की जावेगी, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्‍मीदवार का चयन किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक से विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फार्म प्रारूप का अवलोकन करें।

 

बाहरी लिंक (External Links) :-

Chhattisgarh Rojgar Samachar अंतर्गत जारी किये गये Cg Tribal Department Korba Vacancy 2022 से संबंधित विभिन्‍न विवरण जैसे कि शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन प्रक्रिया एवं चयन प्रक्रिया आदि की सटिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये लिंक से विभागीय विज्ञापन एवं आवेदन फार्म प्रारूप डाऊनलोड करें।

नेशनल हेराल्ड मामला: आज ED में पेश नहीं होंगी सोनिया गांधी! कोरोना पॉजिटिव होने से मांगा समय

नई दिल्र्ली। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं पाएंगी। पार्टी की सूत्रों ने बताया है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सोनिया गांधी ने ईडी को चिट्ठी लिखकर पूछताछ की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।

उन्होंने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि उनकी ताजा जांच रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई है। बता दें कि पिछले गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्होंने ईडी को चिट्ठी लिखकर पूछताछ के लिए और समय मांगा है। हालांकि, इसी मामले में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को भी दो जून को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन विदेश में होने के कारण उनकी तारीख बढ़ाकर 13 जून किया गया है।

सीजी ब्रेकिंग: रेडी टू ईट खाकर पहाड़ी कोरवा परिवार के बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल में भर्ती

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा जनपद के ढ़ोढ़र अम्बा ग्राम पंचायत में रेडी टू ईट खाने से  पहाड़ी कोरवा परिवार के 11 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सभी बच्चों को देर रात बगीचा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है

जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव में पहुंची है। बगीचा एसडीएम और जनपद सीईओ रात को ही प्रभावित गांव पहुंच गए थे। समाचार लिखे जानें तक बगीचा अस्पताल में सभी का इलाज जारी है।

मौसम अपडेट: कर्नाटक में अटका मानसून, नया सिस्टम नहीं बनने से 8 दिन से कारवार से आगे नहीं बढ़ पाया, 15 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली/कोच्चि/रायपुर। इस साल तीन दिन पहले केरल तट पर पहुंचा समुद्र में नया सिस्टम नहीं बन पाने के कारण कारवार से आगे नहीं बढ़ पाया, मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई सिस्टम डवलेप नहीं होने से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। जिसकी वहज से देश के कई राज्य एक बार फिर लू के हालत से गुजर रहे हैं।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 4-5 दिन तक इसके तेजी से आगे बढ़ने के आसार भी कम हैं। इसलिए देश के मध्य, उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में यह कुछ दिन देरी से पहुंच सकता है। हालांकि, मंगलवार को तमिलनाडु के निचले हिस्से में मानसूनी बारिश शुरू हो गई, लेकिन सामान्य तौर पर 8 जून तक मानसून पूरे तमिलनाडु को पार कर आंध्रप्रदेश तक पहुंच जाना चाहिए था। देर की वहज से इस साल छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मानसून के पहुंचने का अनुमान है।

भारत में प्री-मानसूनी बारिश 37% कम

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 7 जून तक भारत में प्री-मानसूनी बारिश 37% कम हुई। वहीं उत्तर पश्चिम की बात करें तो प्री मानसूनी बारिश अभी तक 94% कम हुई है। हालांकि पूर्वोत्तर के राज्यों में लगातार बारिश जारी है।यही कारण है कि उत्तर और मध्य भारत में फिर से लू चलनी शुरू हो गई है, जो अगले 2-3 दिन जारी रह सकती है।

होटल में आओ’, फेसबुक चैट पर जिस महिला से गंदी बात कर रहा था पुलिसवाला, वह निकली पत्नी

मध्य प्रदेश। इंदौर में पत्नी ने रंगीन मिजाज पुलिस कॉन्स्टेबल पति की करतूत का खुलासा करने करने अनोखा तरीका अपनाया. पत्नी ने सबसे पहले फेसबुक पर फर्जी नाम से आईडी बनाई. इसके बाद पति को रिक्वेस्ट भेजी और एक्सेप्ट होते ही दोनों बातें करने लगे. बात करने के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को अन्य युवती समझ चुंबन की डिमांड कर डाली. पत्नी ने असलियत बताई तो उसकी पैरों तले जमीन खिसक गई.

इंदौर की सुखलिया निवासी मनीषा चावंड की पंचम की फैल में रहने वाले जवान सत्यम बहल से 2019 में शादी हुई थी. कुछ दिनों तक सत्यम ने मनीषा को अच्छे से रखा, लेकिन फिर उसके बाद यातनाओं का दौर शुरू हो गया. आए दिन पुलिस जवान पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. पत्नी को जरा-जरा सी बातों पर बाथरूम में कई घंटों तक बंद करके रखता था. घंटों जमीन पर बैठाकर मारपीट करता था.

परेशान होकर युवती ने अपने माता-पिता से शिकायत की, जिसको लेकर महिला थाने में आरोपी पति की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. 28 नवंबर 2020 को दर्ज करवाई गई एफआईआर में लिखवाया गया कि पति घर में अखबार तक भी नहीं पढ़ने देता था. यही नहीं, लगातार महिला से दहेज में मोटरसाइकल की मांग की जा रही थी. इस मामले में पति को गिरफ्तार करने के भी आदेश हुए थे. फिलहाल आरोपी जमानत पर बाहर है. कोर्ट में मामला चल रहा है.
मायके में रहने के दौरान पीड़ित मनीषा को अपने पति पर संदेह हुआ तो उसने फर्जी फेसबुक आईडी से उसे रिक्वेस्ट भेजी. खुद को सोशल मीडिया पर सिंगल बताने वाला सत्यम अब रोज महिला से बात करने लगा. इसी बीच, एक दिन फेसबुक चैट पर अपनी ही पत्नी को अन्य युवती समझ रहे पुलिसकर्मी ने किस सहित दूसरी चीजों की मांग कर डाली. पीड़ित पत्नी ने कोर्ट में वॉट्सऐप पर हुई चैट को बतौर सबूत पेश किया, जिस पर जिला न्यायालय ने संज्ञान लिया गया.

पीड़िता के आरोपों पर इंदौर जिला कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ घरेलू हिंसा से संरक्षण कानून के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बीते सोमवार को खाने-खर्चे स्वरूप 2 लाख रुपए, साथ ही हर महीने भरण पोषण के लिए भी 7 हजार रुपए महिला को देने के पति को आदेश दिए.
अपने वकील के साथ पीड़िता.
वहीं, पीड़ित पत्नी ने पति की सच्चाई सामने लाने के उद्देश्य से अन्य युवती बनकर उससे फेसबुक और वॉट्सऐप पर चैटिंग की, जिसमें स्पेशल ब्रांच में पदस्थ जवान सत्यम बहल ने पीड़िता से अश्लील बातें कीं. फिलहाल पीड़िता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से उचित न्याय की गुहार लगाई है।