जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के हसौद थाना क्षेत्र के कैथा और मल्दा गांव के बीच चलती वैन का टायर फटने वाहन कंट्रोल से बाहर होकर पलट गई, इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए है जिसमें 2 लोगों जैजैपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं गंभीर रुप से घायल एक को जांजगीर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार मल्दा गांव के रहने वाले 5 लोग वैन में सवार होकर हसौद की ओर जा रहे थे, तभी कैथा और मल्दा के बीच में वैन का टायर फट गया और वैन सड़क किनारे पलट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मच्यूर्री भेज दिया है।
कोरबा। राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने मंगलवार को अशोक वाटिका उन्नयन व विकास कार्य के भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि शहर का पुराना व जीर्ण-शीर्ण उद्यान अशोक वाटिका कोरबा जिले का सबसे ज्यादा आकर्षक, सुंदर व भव्य स्थल बनेगा, जहॉं पर सभी आयु वर्ग के लोगों को पर्यटन, मनोरंजन, स्वास्थ्य, खेलकूद सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया होगी।
0.प्राथमिकताओं में शामिल था अशोक वाटिका को संवारना
उन्होंने कहा कि अशोक वाटिका को संवारना मेरी प्राथमिकताओं में से एक कार्य था, जो अब पूर्ण होने जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षद व एल्डरमेन तथा शहर के वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे।
0.मुख्यमंत्री का आभार जताया
राजस्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोरबा प्रवास के दौरान उनके द्वारा अशोक वाटिका उन्नयन व विकास कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति देते हुए 10 करोड़ रुपए की लागत से अशोक वाटिका उन्नयन व विकास कार्य की सौगात शहर को दी थी। मंत्री ने कहा, आज वह स्वर्णिम अवसर आ चुका है कि अशोक वाटिका के उन्नयन व विकास का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
कार्यक्रम को महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, वरिष्ठ नागरिक गोपाल अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
चंडीगढ़/मुंबई। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Punjabi singer Sidhu Moosewala murder case) के मामले में मंगलवार को बड़ा मोड़ आया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अब मुंबई अंडरवर्ल्ड के डान अरुण गवली (Mumbai underworld don Arun Gawli) गैंग का नाम सामने आया है। दरअसल पंजाब पुलिस ने जिन 8 शार्प शूटर्स की शिनाख्त की, उनमें पुणे का रहने वाले संतोष जाधव का नाम सामने आया है जो अरुण गवली गैंग का ही गुर्गा है। बताया जा रहा है कि जब 29 मई को मूसेवाला को गोली मारी गई तो इस घटना में वह भी शामिल था।
हत्या के लिए शूटर संतोष जाधव किया गया था हायर?
जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के लिए संतोष जाधव को खास तौर से बुलाया गया था। उसके साथ महाराष्ट्र का ही सौरभ महाकाल भी आया था। इस नए खुलासे के बाद पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से संतोष को गिरफ्तार करने के लिए सहयोग मांगा गया है। बता दें कि मुंबई अंडरवर्ल्ड के डान अरुण गवली इस वक्त महाराष्ट्र की जेल में बंद है।
कानपुर। कानपुर हिंसा (Kanpur violence) मामले में यूपी पुलिस द्वारा दंगाईयों के पोस्टर (poster released) जारी करने के बाद एक आरोपी ने पुलिस से सामने सरेंडर (one accused surrenders) कर दिया है। इस मामले में आज 12 और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 50 हो गई है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस ने बाजार बंद की अपील करने वाले पर्चे छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस (operator of the printing press who printed the pamphlet is in custody) के मालिक को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल उससे नजीराबाद पुलिस थाने में पूछताछ हो रही है।
पुलिस ने 8 फेसबुक और ट्विटर यूजर्स को भी अरेस्ट कर लिया है, जिन्होंने कानपुर से जुड़े मसले आपत्तिजनक ट्वीट किए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिेए उन लोगों की पहचान की है, जो पत्थरबाजी और हिंसा में शामिल थे।
बता दें कि कानपुर पुलिस ने दो दिन पहले हिंसा के 40 आरोपियों के पोस्टर चौराहों पर लगाए थे। इसके साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी थी कि इन लोगों को सरेंडर करना होगा और यदि वे पुलिस के समक्ष पेश नहीं होते हैं तो फिर उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। इस हिंसा में 20 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
रायपुर। हसदेव अरण्य विषय पर चुप्पी साधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अब तक का सबसे बड़ा बयान दे दिया है। मुख्यमंत्री ने हसदेव अरण्य को लेकर कहा कि, बाबा साहब उस क्षेत्र के विधायक हैं, अगर वो नहीं चाहते हैं तो पेड़ क्या, एक डंगाल भी नहीं कटेगी। साथ ही यह भी कहा कि गोली चलने की नौबत ही नहीं आएगी, जो गोली चलाएगा पहले उन पर गोली चल जाएगी।
0.मेरे चाहने का नहीं है: सिंहदेव
सीएम के इस बयान पर टीएस ने कहा कि प्रश्न मेरे चाहने का नहीं है, सवाल वहां की जनता का है, मेरी क्या राय है एक पृथक चीज है, मेरी राय खदान के लिए पेड़ न कटने की भी हो सकती है। प्रश्न मेरी बातों का नहीं होना चाहिए, जनता जो चाहती है वही होना चाहिए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हसदेव अरण्य मामले को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, हसदेव जंगल उजाड़ने अगर गोली चलेगी तो पहली गोली मैं खाऊंगा. वहीं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने हसदेव बचाने आंदोलनरत ग्रामीणों को यह भरोसा देते हुए कहा कि वे इस आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं।
फ्लोरिडा(अमेरीका)। अपने गन कल्चर (gun culture) के बदनाम अमेरिका (America) के नागरिकों की जान खुद मुश्किल में पड़ती जा रही है। अब अमरीका के फ्लोरिडा से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो साल के बच्चे (child shot at father playing video game) ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां-बाप ने बंदूक में गोली भरकर ऐसे ही रख दी थी। बच्चे ने बंदूक उठाकर फायर कर दिया।
फ्लोरिडा के पुलिस अधिकारियों की माने तो उन्हें इमरजेंसी सर्विस नंबर 911 पर फोन आया कि एक बच्चे ने फ्लोरिडा में पिता को गोली मार दी है। पूछताछ में सबसे बड़े बच्चे ने, जिसकी उम्र करीब पांच साल है, बताया कि पापा वीडियो गेम खेल रहे थे, तभी दो साल के भाई ने पीछे से पीठ में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि बंदूक एक बैग में भरी हुई रखी थी, जिसे बच्चे ने निकाल लिया था और खेल-खेल में ट्रिगर दबा दिया।
घटना के समय रेगी कंप्यूटर पर वीडियो गेम खेल रहा था। जब यह घटना हुई तो परिवार के सभी पांचों सदस्य उसी कमरे में मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, रेगी और उसकी आयला नशीली दवाओं के उपयोग के मामले में जेल में बदं थे और दोनों को हाल ही में पेरोल पर रिहा किया गया था।
नई दिल्ली। दिल्ली में (Arvind Kejriwal government) केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन के ईडी की छामेमारी जो मिला उसे देख कर अफसरों की टीम हैरान रही गई। सत्येंद्र जैन (Health Minister Satyendar Jain) और उनके सहयोगियों के यहां ईडी (ED raids) की छापेमारी में बड़ी मात्रा में (gold and cash worth crores recovered) गोल्ड बिस्कुट और इतना कैश बरामद किया गया है कि उसे गिनने के लिए ईडी को नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी।
ईडी की छापेमारी में उनके सहयोगी प्रकाश ज्वैलर्स के यहां 2.23 करोड़ कैश मिला है, वैभव जैन के यहां 41.5 लाख कैश और 133 सोने के सिक्के मिले हैं। वहीं जीएस मथारू के यहां 20 लाख रुपए कैश मिला है। बता दें कि कल मंत्री के सहयोगियों के 7 ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। अभी तक पूरा मामला सामने नहीं आ पाया है।
नई दिल्ली ।भाभी और ननद का रिश्ता खट्टा मीठा होता है. कभी दोनों के बीच प्यार तो कभी तकरार देखने को मिलती है. भाभी ननद के अब तक कई वीडियोज आपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. भाभी ननद के वैसे तो कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. इस वीडियो में भाभी और ननद एक साथ जिस तरह से हरयाणवी गाने ’52 गज का दामन’ पर डांस कर रही हैं, उसे देखने के बाद यकीनन आप भी डांसिंग मूड में आ जाएंगे.
यह भी पढ़ें
बता दें, यह वीडियो यू-ट्यूब पर मौजूद है, जिस पर 1 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज अब तक आए हैं. आप वीडियो के शुरुआत में देख सकते हैं कि सबसे पहले ननद डांस स्टार्ट करती है, जिसे बगल में खड़ी नई नवेली दुल्हन पहले देखती है. फिर वह ननद के साथ मिलकर गाने पर इस तरह डांस करती है कि लोगों की नजरें भाभी पर से हटती ही नहीं है. वीडियो को देखने के बाद लोग भाभी ननद की इस जोड़ी के फैन हो गए हैं. लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन इस वीडियो पर आ रहे हैं.
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “बस शुरुआत में शर्म आ रही थी भाभी को. बाद में पता चला ये तो सुपर्ब डांसर निकली”. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “ब्राइड के एक्सप्रेशन को देखो. उसने अपना हर एक स्टेप एन्जॉय किया है”. वहीं एक अन्य लिखते हैं, “अब पंगा मत लेना”. इस तरह से कुल मिलाकर भाभी-ननद के इस डांस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
नई दिल्ली : कॉलेज की लाइफ बेस्ट होती है, इस बात से आप भी इत्तेफाक रखते होंगे. कॉलेज के दिन ऐसे दिन होते हैं, जिसे हम ताउम्र याद रखते हैं. इस दौरान की जाने वाली मस्तियां भी लोगों को पूरी लाइफ याद रहती है. कॉलेज में अगर आप परिवार वालों से दूर हॉस्टल में रह रहे हैं तो फिर बात ही क्या है! हॉस्टल में रह रहे स्टूडेंट्स की तो बात ही निराली होती है. हॉस्टल रूम में डांस के अब तक कई वीडियोज आपने देखे होंगे. आज भी एक डांस वीडियो ही हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें कुछ कॉलेज की लड़कियां अपने होटल के रूम में एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं.
हालांकि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है पर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को यू-ट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसमें आप कुछ कॉलेज की लड़कियों को हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए देख सकते हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में आप सपना चौधरी का गाना सुन सकते हैं, जिस पर लड़कियां मस्ती में डांस कर रही हैं. एक लड़की के चेहरे पर केक भी लगा है, जसी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये बर्थडे पार्टी का वीडियो है. इस वीडियो को कुछ ही दिनों में हजारों की संख्या में लाइक्स व कमेंट्स आ गए हैं.
इस वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “पापा की परियां नाम कमा कर ही मानेंगी”. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “इस पल को एन्जॉय करने के लिए लाइफ बहुत छोटी है”. वहीं एक और यूजर लिखते हैं, “बहुत अच्छा डांस किया. भगवान आपकी खुशियां ऐसे ही बनाये रखे”. इस तरह से लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है.
न्यूज डेस्क। ईस्ट इंग्लैंड (East England) के छोर पर मौजूद कैंब्रिजशायर में एक जगह है सेंट इवेस (St. Ives). यहां पर मौजूद एक पब में अजीबोगरीब घटनाएं होती रहती है. यहां के स्थानीय निवासी और कर्मचारियों का कहना है कि यह पब भूतहा है. यहां पर रात को तब तक लाइट ऑफ नहीं होती, जब तक कि ‘गुडनाइट जूलियट’ (goodnight Juliet) नहीं कहा जाता. इसे देश का सबसे हॉटेंड जगह माना जाता है.
पब के नीचे है कब्र
‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस पब का नाम द ओल्ड फेरी बोट इन (The Old Ferry Boat Inn) है. यहां के आसपास खूबसूरत नजारे भरे पड़े हैं, लेकिन इस पब की एक दुख भरी कहानी भी है. इस बार के नीचे एक कब्र है और कर्मचारियों और ग्राहकों ने यहां अजीबोगरीब घटनाओं की सूचना दी है.
एकतरफा प्यार की है कहानी
रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एकतरफा प्यार की कहानी दफन है. बात 17 मार्च 1050 की है. इस इलाके मे 17 साल की एक लड़की रहती थी. उसे टॉम जूल नाम के एक शख्स ने प्यार हो गया था. अफसोस की बात है कि टॉम ने उसका प्यार स्वीकार नहीं किया. ऐसे में जूलियट का दिल टूट गया और उसने खुद को वहां स्थित सराय के पास पेड़ पर लटका लिया. वहीं, दूसरी कहानी में लोग कहते हैं कि जूलियट ने खुद को आउज नदी (Ouse River)
में डुबो दिया था.
अब पब का हिस्सा है कब्र
इसके बाद जूलियट को सराय के पास एक जमीन में दफना दिया गया था. 11वीं शताब्दी में आत्महत्या से जुड़े कलंक के कारण उसकी कब्र को केवल एक सादे पत्थर की पटिया से ढक दिया गया था. जब इस जगह पर पब का विस्तार किया गया तो जूलियट का कब्र स्लैब इंटीरियर का हिस्सा बन गया.
पब में होती है अजीब घटनाएं
स्लैब को आज भी पब में देखा जा सकता है और अफवाह यह है कि जूलियट का भूत हर साल 17 मार्च की आधी रात को नदी से उठकर कब्र में आता है. इसके बाद यहां ग्राहकों की रातों की नींद हराम कर देता है. इस मामले में
द ओल्ड फेरी बोट इन में टीम के पूर्व लीडर और ड्यूटी मैनेजर जेमी टॉम्स का कहना है कि उन्होंने पब में काम करने और रहने के दौरान कुछ डरावने अनुभवों का सामना किया. पब में बहुत सी चीजें होती हैं, जिन्हें वह वास्तव में समझा नहीं सकते हैं.
ग्राहकों ने किया महसूस
उन्होंने कहा कि जैसे कभी-कभी जब तक आप ‘गुडनाइट जूलियट’ नहीं कहते हैं, तब तक लाइट बंद नहीं होगी. पब के मेन्यू फर्श पर दिखाई देंगे. यहां धमाके और दरवाजों के खुलने की आवाज भी सुनाई देती है. हालांकि, उनका कहना है कि उन्होंने कभी भूत नहीं देखा, लेकिन कुछ ग्राहकों ने कहा है कि उन्होंने महसूस किया है कि कोई उन्हें पब में देख रहा है.