Home Blog Page 2514

दोस्तों ने किया मर्दानगी पर शक तो बढ़ाता गया Viagra की डोज, पत्नी पहुंची मायके और खुद पहुंचा अस्पताल

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे. यहां पर एक शख्स ने शादी के कुछ दिनों बाद अपने दोस्तों की सलाह पर रोजाना वियाग्रा लेना शुरू किया, लेकिन किसे पता था कि यह उसके लिए घातक साबित हो जाएगा. उसने वियाग्रा की ओवरडोज लेना शुरू कर दी, जिससे उसकी हालत खराब हो गई और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया. मामला इतना गंभीर हो गया कि डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा.

शादी के बाद शख्स ने लिया वियाग्रा का ओवरडोज
कभी-कभी दोस्त द्वारा किया गया हंसी-मजाक इतना भारी पड़ जाता है कि जान आफत में आ जाती है. कुछ ऐसा ही प्रयागराज के रहने वाले 28 वर्षीय एक युवक के साथ हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के तीन महीने बाद युवक के दोस्तों ने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए उसे वियाग्रा लेने की सलाह दी. डॉक्टरों से बिना कंसल्ट किए वह रोजाना 25-30 मिलीग्राम वियाग्रा खाना शुरू कर दिया, लेकिन जब उसे इससे फर्क नहीं पड़ा तो दोस्तों के कहने पर उसने अपनी डोज बढ़ा ली. युवक ने 200 एमजी वियाग्रा खा ली. इस गलती के कारण वियाग्रा की गोली उसके लिए जी का जंजाल बन गई.

दुल्हन नाराज होकर चली गई मायके
शख्स के प्राइवेट पार्ट में तनाव बढ़ गया और 20 दिन तक खत्म नहीं हो पाया. वह शख्स बेहद परेशान हो गया और उसे अस्पताल जाना पड़ा. वहीं, दुल्हन भी गुस्सा होकर अपने मायके चली गई थी, हालांकि मान-मनौव्वल के बाद ससुराल वापस भेजा गया. डॉक्टरों ने जब यह मामला देखा तो दंग रह गए और ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. हालांकि, ऑपरेशन के बाद स्थिति सामान्य तो हो गई, लेकिन यह बता दिया गया कि अब यह समस्या जीवनभर बनी रहेगी. यह भी जानकारी दी कि वह बच्चे तो पैदा कर सकता है, लेकिन तनाव की परेशानी से जूझना पड़ेगा.

डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके किया इलाज
हालांकि, प्रयागराज के सरकारी अस्पताल मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पेनाइल प्रोस्थेसिस ऑपरेशन कर उसकी सभी परेशानियों को दूर कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, ऑपरेशान के बाद युवक अब अपनी सामान्य जीवन जीने लगेगा और उसे आगे कोई समस्या नहीं होगी. यूरोलाजी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया ने कहा कि युवक पहले से ही वियाग्रा का सेवन करता था और शादी के बाद उसने अपना डोज बढ़ा लिया, जिसके बाद उसकी संबंध बनाने की क्षमता खत्म हो गई.

युवक ने दो महीने पहले संपर्क किया था. उसकी शादी थोड़े दिनों पहले ही हुई थी. डॉक्टर्स लोगों को बिना सलाह के वियाग्रा का सेवन करने से मना करते हैं. डॉक्टरों ने बताया कि अब मरीज की हालत ठीक है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.

अब डॉक्टर की पर्ची के बिना भी मिल जाएंगी पेरासिटामोल समेत ये 16 दवाएं, यहां देखें पूरी लिस्ट

न्यूज डेस्क। अक्सर बुखार, बदन दर्द आदि को कंट्रोल करने पर अधिकतर लोग पेरिसिटामोल (Paracetamol) ले लेते हैं. इससे दर्द में राहत भी मिलती है. ये ऐसी दवाई है जिसके लिए आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन इसके साथ एक बड़ी समस्या ये थी कि मेडिकल स्टोर से इसे लेने के लिए आपको डॉक्टर की पर्ची दिखानी पड़ती थी. इस जटिलता की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें आती थीं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसके ज्यादा यूज और लोगों की सहूलियत को देखते हुए सरकार अब पेरासिटामोल और आम इस्तेमाल वालीं 15 अन्य मेडिसिन को ओटीसी (OTC) लिस्ट में डालने जा रही है. ओटीसी का मतलब है ओवर द काउंटर. आसान शब्दों में कहें तो अब आपको इन दवाइयों को लेने के लिए डॉक्टर की पर्ची दिखाने की जरूरत नहीं होगी.

गजट नोटिफिकेशन जारी
रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालिय की ओर से ड्रग रूल्स 1945 में बदलाव के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है ताकि इन 16 दवाओं को कानून के शेड्यूल के (Schedule K) में शामिल किया जा सके. इस परिवर्तन के बाद अब रिटेलर इन दवाओं को बिना डॉक्टर की पर्ची के भी बेच सकेंगे. सरकार ने यह कदम आम यूज वाली दवाओं को हर लोगों तक आसानी से उपलब्ध कराने के लिए उठाया है.

पूरी करनी होंगी कुछ शर्तें
यहां यह जानना जरूरी है कि बिना डॉक्टरी पर्ची के इन दवाओं की बिक्री कुछ शर्तों के साथ ही दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन दवालों के केस में इलाज या इस्तेमाल की अधिकतम अवधि 5 दिन से ज्यादा न हो. अगर 5 दिन में मरीज को राहत न महसूस हो तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर सभी स्टेकहोल्डर्स से एक महीने में सुझाव मांगा है.

ये दवाएं मिल सकेंगी बिना पर्ची के
रिपोर्ट की मानें तो पेरासिटामोल के अलावा डायक्लोफेनेक (diclofenac), बंद नाक खोलने वाली दवा (nasal decongestants), एंटी-एलर्जिक (anti-allergics) दवा, एंटीसेप्टिक और डिसइंफेक्टेंट एजेंट, गिंगीवाइटिस के इलाज में काम आने वाला माउथवॉश क्लोरोहेक्साडाइन (Chlorohexidine), खांसी के इलाज में काम आने वाली दवा Dextromethorphan Hydrobromide Lozenges, एंटी बैक्टीरियल एक्नी फॉर्मुलेशन, एंटी फंगल क्रीम, बंद नाक खोलने में काम आने वाली दवा, एनलजेसिक क्रीम फॉर्मुलेशन और एंटी एलर्जी कैप्सूल को आप बिना डॉक्टरी पर्ची के ले सकेंगे.

नौकरी करने से रोकने के लिए काट दिया पत्नी का हाथ, पढ़ें हैवान पति की पूरी दस्तान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पति ने अपनी पत्नी का हाथ सिर्फ इस वजह सेेे काट दिया क्योंकि पत्नी को राज्य सरकार की ओर से नर्स की नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला था। और उसका पति नहीं चाहता था कि पत्नी नौकरी करे, इसलिए उसने हाथ काट दिया और कटे हुए हिस्से को छिपा दिया ताकि डॉक्टर उसे जोड़ न सकें।

जानकारी के अनुसार पूर्वी बर्दवान जिले के केतुग्राम के रहने वाले शेर मोहम्मद की पत्नी रेनू खातून नर्सिग का प्रशिक्षण ले रही थी और औद्योगिक बस्ती दुगार्पुर के एक निजी अस्पताल में नर्सिग सहायक के रूप में कार्यरत थी। हाल ही में उसे राज्य सरकार से नियुक्ति का पत्र मिला, जिससे उसका पति नाराज हो गया।

0.खुद बेराजगार है ​पति

स्थानीय निवासियों ने कहा कि चूंकि शेर मोहम्मद खुद बेरोजगार था, इसलिए उसे डर था कि उसकी पत्नी सरकारी नौकरी पाने के बाद उसे छोड़ देगी। इस बात को लेकर दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। रेनू के बड़े भाई रिपन शेख ने मीडियाकर्मियों को बताया कि जब से उसकी बहन को राज्य सरकार का नियुक्ति पत्र मिला है, तब से शेर मोहम्मद अपनी पत्नी पर दबाव बना रहा था कि वह नौकरी न करे।

0.शरीर के कटे हुए हिस्से को अपने घर में छिपा दिया ताकि डॉक्टर जोड़ ना सके

रेनू पर हमला करने के बाद शेर मोहम्मद अपनी पत्नी को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराने गया, लेकिन शरीर के कटे हुए हिस्से को अपने घर में छिपा दिया, ताकि डॉक्टर उसे जोड़ न पाए। घटना के बाद शेर मोहम्मद अस्पताल से फरार हो गया।

सीजी ब्रेकिंग: गुपचुप खाकर 25 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले बिल्हा ब्लाक के ग्राम देवकीरारी में चाट ठेले में गुपचुप खाने से फ़ूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 25 बच्चों में से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार ​रविवार को देवकीरारी में ठेले में बच्चों सहित कई ग्रामीणों ने गुपचुप और चाट खाए जिसके बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।कई लोगों को उल्टी होने के बाद सभी को आनन-फानन में उपचार के लिए बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

जिनमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर होने पर सोमवार को बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया। जहां उपचार के दौरान देररात 9 वर्षीय मीनाक्षी कोशले पिता चंद्रप्रकाश कोशले की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन 11 वर्षीय साक्षी कोशले पिता चंद्रप्रकाश कोशले की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

0.अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

बीमार ग्रामीणों में रीना (23), दीक्षा (17), मनोरमा (20), दिप्ती (12), दिलेश्वरी(28), अभिलाषा (10), शुभांगी (10), कैलाश (8), हेमलता (37), हेमा बंजारे (44), कुंती बंजारे (30), लक्ष्मीकांत (10), चंद्रकांत (16), गगन (12), मिनाक्षी (9), रोशनी (8), दिलेश्वरी (20), अर्चना (38), संजुलता बंजारे (30) हंशिका बंजारे (18) शामिल हैं।

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव:  हार्स ट्रेडिंग से बचने शिवसेना ने की बाड़े बंदी,  विधायकों को मुंबई के रिसॉर्ट भेजा

मुंबई। महाराष्ट्र में होने जा रहे राज्यसभा चुनावों में 24 घंटे का समय बाकी है। लेकिन इससे पहले ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की आशंका को देखते हुए शिवसेना ने अपने सभी विधायकों को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि  2 बसों में भरकर करीब 50 विधायक मलाड के एक रिसॉर्ट में पहुंचे हैं।

शिवसेना की प्रतिष्ठा दांव पर

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ ही देर में शिवसेना सांसद संजय राउत और मंत्री आदित्य ठाकरे उनसे मिलने के लिए पहुंचने वाले हैं। शिवसेना की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया था कि चार-पांच दिन के कपड़े लेकर आएं। बता दें कि राज्यसभा चुनाव में शिवसेना की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। पार्टी की तरफ से दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। इसमें संजय राउत की जीत लगभग तय है, लेकिन दूसरे उम्मीदवार संजय पवार के लिए पार्टी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। असल में राज्य की 6 सीटों के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पत्रकार सुरेश को मातृ शोक… छुरी में होगा अंतिम संस्कार…

कोरबा। नई दुनिया के पत्रकार सुरेश कुमार देवांगन की माता उपासिन बाई का बीती रात निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज सुबह 10. 30 उनके गृह ग्राम छुरी में किया जाएगा।

 

बता दे कि कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार सुरेश देवांगन की माता उपासिन बाई पति साध राम देवांगन 81 वर्ष का आकस्मिक निधन बीती रात एक बजे हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका अंतिम संस्कार छुरी कला के मुक्ति धाम में आज प्रातः 10.30 बजे होगा। वे अपने पीछे पुत्र पुत्री व नाती पोते सहित भरा पूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गई हैं।

TS सिंहदेव पहुंचे बासेन गांव…पीईकेबी के ग्रीमीणों ने सौपा ज्ञापन…

बासेन। परसा कोयला परियोजना के पास के करीब 1000 ग्रामीण आज छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री और सरगुजा विधायक  टी एस सिंहदेव से ग्राम बासेन के मिनी स्टेडियम में मुलाकात कर उनसे खदान जल्द-से-जल्द शुरू करने के लिए अनुरोध किया| ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया की खदान परियोजना के शुरु होने से उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का विकास संभव होगा|

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से सिंहदेव को बताया की वे वर्ष 2012 -13 से पीईकेबी खदान में रोजगार प्राप्त कर जीवन यापन कर रहे हैं। गत दो वर्षों में जब लोग कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक समस्या से परेशान थे तब भी इसी परियोजना के चलते किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना उन्हें नहीं करना पड़ा था| “साथ ही साथ शासन की स्वीकृति पश्चात और हम ग्रामीणों की सहमति से ही खदान के विस्तार का कार्य घाटबर्रा के जंगल की ओर किया जा रहा है। जिसमें बाधा डालने कुछ बाहरी लोग एकत्र होकर चल रहे कार्यों में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। जिसकी वजह से जमीन न होने से खदान बंद होने की कगार में आ गयी है,” ग्रामीणों ने अपने पत्र में लिखा|

परियोजना के द्वारा उनके जीवन में आये सकारात्मक बदलाव का जिक्र करते हुए उन्होंने ये भी लिखा की कोयला खनन कार्य के चलते ही ग्राम के बच्चों और युवाओं को अच्छी शिक्षा और महिलाओं को आजीविका संवर्धन में भी कई तरह की सहायता मिल रही है। यही नहीं ग्राम विकास के लिए कई तरह के कार्य भी संचालित किये जा रहे हैं जिससे वहां के निवासियों का जीवन यापन काफी अच्छा और आधुनिक होने लगा है तथा प्रस्तावित १०० बिस्तरों के अस्पताल से बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होगी। वहीं इसके बंद होने से सभी गावों के लगभग 5,000 से ज्यादा लोगों के सामने रोजगार की विकट समस्या खड़ी हो सकती है और पिछले दिनों की तरह जिले से लोगो को रोजीरोटी के लिए राज्य और देश के अन्य हिस्सों में पलायन करना पड़ेगा| इसके साथ ही इस परियोजना के कारण चल रहे CSR कार्यक्रम, जो की हज़ारों परिवारों का सशक्तिकरण कर रहे हैं, उन्हें भी धक्का लगेगा।

कोयला खदान के समर्थन में आए हजारों की संख्या में ये ग्रामीण साल्हि, फत्तेहपुर, घाटबर्रा, जनार्दनपुर, परसा इत्यादि गावों से आये थे और अपने प्रार्थना प्रस्ताव में ये भी उल्लेखित किया की पीईकेबी कोयला खनन परियोजना में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप पर रोक लगे और परियोजना का विस्तार किया जाये |

उल्लेखनीय है कि उक्त सम्बन्ध में इन सभी ने गत दिनों सांसद और कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गाँधी को पत्र लिखकर परियोजना के विस्तार और नई परियोजनाओं के परिचालन के लिए हस्तक्षेप के लिए गुहार लगाई थी। उन्होंने लिखा था की पीईकेबी परियोजना के लिए हमने अपनी जमीन स्वेच्छा से दी थी और खदान में नौकरी करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है लेकिन अब वनभूमि की अनुलब्धता की वजह से खदान बंद होने पर हम सभी के सामने एक बार फिर बेरोजगार होने का खतरा मंडराने लगा है। इस चिट्ठी की कापियां छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री क्रमशः भूपेश बघेल और अशोक गेहलोत , जिला कलेक्टर सरगुजा एवं सूरजपुर को प्रेषित की गयी थी| इसके पूर्व चार माह पहले कोयला परियोजना के ग्राम जनार्दनपुर, साल्हि, परसा, घाटबर्रा, फत्तेहपुर इत्यादि गाँव के हजारों प्रभावित ग्रामीणों द्वारा खदान जल्द से जल्द खोलने के पक्ष में सरगुजा जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया था।

 

देंखें वीडियो…

 

परमाणु हमले में सक्षम डीआरडीओ की अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल ने 4000 किलोमीटर दूर हिट किया टारगेट

लनई दिल्ली। डीआरडीओ DRDO की परमाणु हमले में सक्षम अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का uccessfully test-fires Agni-4 ballistic missile सोमवार को सफल परीक्षण किया गया।

रक्षा मंत्रालय Ministry of Defense के अनुसार अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण छह जून को शाम साढ़े 7 बजे ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (APJ Abdul Kalam Island) से किया गया।

0.4000 किलोमीटर है अग्नि-4 की मारक क्षमता

रक्षा मंत्रालय के अनुसार अग्नि-4 की मारक क्षमता 4000 किलोमीटर है। इस प्रक्षेपण ने सभी परिचालन मापदंडों के साथ-साथ रक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को भी मान्यता प्रदान किया है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह सफल परीक्षण ‘क्रेडिबल मिनिमम डिटेरेंस (विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध)’ क्षमता रखने की भारत की नीति की पुष्टि करता है।

Sidhu Moose Wala Murder Case:  सिंगर के साथ फैन बनकर सेल्फी लेने वाला ‘मौत का केकड़ा’ गिरफ्तार, पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसे वाला मर्डर पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या के मामले में शूटर्स को वाहन उपलब्ध कराने वाले निगरनी बदमाश हनी उर्फ केकड़ा Honey Krabah arrested को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, हनी उर्फ केकड़ा ही वह शख्स है जिसने सिंगर के साथ फैन बनकर सेल्फी लेने सिद्धू मूसे वाला के पास पहुंचा था। उसी ने शूटर्स को ये जानकारी कि सिद्धू मूसे वाला बुलेटप्रूफ़ गाड़ी में नहीं, बल्कि थार में जा रहे हैं। यहीं नहीं हनी ने ही शूटर्स के लिए गाड़ी अरेंज कराई थी।

जानकारी के अनुसार हनी उर्फ केकड़ा को सिद्धू मूसे वाला के घर के बाहर की सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है और इससे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि केकड़ा सिरसा के कालांवाली गांव का रहने वाला है। इस केस में ये पहली बड़ी गिरफ्तारी है, जिसमें आरोपी सीधे तौर पर अपराधियों की मदद में शामिल है। पंजाब पुलिस जल्द की पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा करने वाली है।

ये भी बता दें कि सिद्धू मूसे वाला की 29 मई को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसे वाला की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बरार Gangster Goldie Brar ने ली थी जो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई Gangster Lawrence Vishnoi का करीबी सहयोगी है।

KORBA: रेत तस्करों का खेल शुरू… गेरवा घाट से दिनदहाड़े हो रहा उत्खनन, देंखे VIDEO…

कोरबा। रेत तस्करों का राताखार पुल के समीप गेरवा घाट से अवैध रेत उत्खनन का खेल शुरू हो गया है। रेत तस्कर बिना किसी भय के दिनदहाड़े रेत का निकासी कर रहे है।

बता दें कि यूं तो जिले में अवैध रेत उत्खनन का खेल चलते ही रहता है पर बारिश से पहले तस्करों के खेल जोरों पर रहता है। रेत निकालने के लिए सड़क किनारे घाट को टारगेट किया जा रहा है। the duniyadari.com को मिले वीडियो गेरवाघट पुल के समीप का है जंहा आप देख सकते दर्जनों ट्रेक्टर अवैध उत्खनन कर नदी का सीना छल्ली कर रहे है । खबरीलाल की माने रेत तस्कर उत्खनन और परिवहन के लिए बाकायदा एक सिंडिकेट बनाये है जो खनिज विभाग के साथ साथ कई विभाग को इंटरटेंट करते है। जिससे की उनका अवैध धंधा बिना किसी रोक टोक के चलता रहे।

देंखे वीडियो…