Home Blog Page 2515

बिना दारू पीए नहीं शुरू होता इस मुर्गे का दिन, सुबह बांग देने से पहले करता है दारू की डिमांड

भंडारा। शराब पीकर चूहा भी शेर हो जाता है तो भला मुर्गा कैसे पीछे रहता, ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र से सामने आया है, जो बिना शराब पिये रह नहीं सकता।

जानकारी के मुताबिक, मामला महाराष्ट्र के भंडारा जिले के पिपारी गांव का है। बताया जा रहा है कि ये मुर्गा रोजाना शराब पीता है और जब उसे शराब न मिले तो वो खाना पीना भी त्याग देता है। यहां के किसान के घर में रहने वाले मुर्गे का दिन बिना शराब के शुरुआत नहीं होती।

पिपारी गांव के रहने वाले किसान भाउ कोतेरे बड़े ही शौक से मुर्गी पालन करता है। उन्होंने अपने घर में ढेर सारे मुर्गे मुर्गीयां पाले है। लेकिन एक ऐसा मुर्गा है जो बिना शराब के रह नहीं सकता। सोशल मीडिया में आने के बाद मुर्गा काफी मशहूर हो चुका हैै।

सबसे हैरानी की बात ये है कि मुर्गी पालन करने वाला मालिक किसान भाउ कोतेरे आज तक शराब को हाथ नहीं लगाया है। लेकिन अपने शराबी मुर्गे को रोजाना शराब पिलाता है। आपको हैरानी जरूर होगी कि मालिक जब शराब नहीं पीता तो उसके मुर्गे कैसे शराब पीता है।

ऐसे लगी लत कि छूटती नहीं

दरअसल, बीमारी के चलते भाउ के कई सारे मुर्गे मर गए थेे। किसी से उन्हें जानकारी मिली कि इलाज के तौर पर मुर्गे को शराब पिलाया जाए, तो भाउ ने शराब पीलाया जिससे बाकी मुर्गे की तरह ये मुर्गा भी ठीक तो हो गया। लेकिन बार बार पिलाने से वो आदी बन गया और आज वो शराब पीए बीना नहीं रह सकता।

बताया जा रहा है कि भाउ का ये मुर्गा हर महीने 2 हजार रुपये का दारू पीता है। भाउ ने बताया कि यह मुर्गा उसके घर का एक सदस्य की तरह है इसलिए भाउ उसकी पूर्ति करता है।

1,2,5,10 और 20 रुपए के नए सिक्के जारी, जानें कब से होगा इस्तेमाल, क्या होगा खास

नई दिल्ली। (PM Modi Released Special Series of Coins) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को सिक्कों की नई सीरीज पेश की है। इस सीरीज new coins of 1,2,5,10 and 20 rupees में 1 रुपए, 2 रुपए, 5 रुपए, 10 रुपए और 20 रुपए मूल्य के सिक्के जारी किए गए हैं।

सिक्कों की इस नई सीरीज को खासतौर पर दृष्टिहीनों के लिए निकाला गया है। इन सिक्कों में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि इसकी पहचान आसानी से की जा सके। नई सीरिज ‘दृष्टिहीनों के अनुकूल’ है।

बता दें इसमें 1 रुपए, 2 रुपए, 5 रुपए, 10 रुपए और 20 रुपए मूल्य के सिक्के निकाले गए हैं। इन सिक्कों पर आजादी के अमृत महोत्सव (AKAM) का डिजाइन बना हुआ है। यह सिक्के आम चलन के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

बता दें इन सिक्कों का जिक्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में भी किया था और कहा था कि जल्द ही इन्हें आम लोगों के इस्तेमाल के लिए जारी किया जाएगा।

हसदेव आरण्य के वनवासियों के बीच पहुंचे टीएस सिंहदेव, बोले.मैं दिल्ली जाकर हमारे नेता राहुल गांधी को बताऊंगा,आपका दर्द, आपकी मंशा, आपकी मांग

अम्बिकापुर। हसदेव अरण्य क्षेत्र के घाटबर्रा, हरिहरपुर, साल्ही, बासेन के दौरे के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आमजनों से मुलाकात के दौरान वनवासियों को भरोसा दिलाया कि, मैं दिल्ली जाकर आप सबकी मंशा, आपकी पीड़ा और हसदेव अरण्य को बचाने की आपकी मांग से हमारे नेता राहुल गांधी को अवगत कराऊंगा।

सिंहदेव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले भी इस क्षेत्र में आकर इसे बचाने पर जोर दिया था तथा अभी विदेश में रहते हुए आपके आंदोलनों को जायज बताया है। मैं आपकी बात उन तक पहुंचाऊंगा। प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने उक्ताशय आज हसदेव अरण्य क्षेत्र के घाटबर्रा, हरिहरपुर, साल्ही, बासेन के दौरे के दौरान आमजनों से मुलाकात के दौरान कही।


इस दौरान घाटबर्रा पहुंचे पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने उस वन क्षेत्र का भी दौरा किया जहां पर कुछ दिन पूर्व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पेड़ों को काटा जा रहा था। इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने न सिर्फ कटे हुए पेड़ो की जानकारी ली बल्कि वर्तमान में संचालित खदान के लिए काटे गए जंगल एवं वहां के पेड़ के एवज में कितने पेड़ कहां लगाये गए इसकी भी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों से ली साथ ही खदान में जहां कार्य पूर्ण हो गया है वहां मिट्टी भरने के बाद पेड़ लगे या नहीं इसकी जानकारी ली।

जहां वन विभाग के उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि खदान के गड्ढों को भरने के बाद अब तक पेड़ नहीं लगाये गए हैं। जिसे लेकर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यही कारण है कि जनता का विरोध है। मैं पूछना चाहता हूं विगत दिन जो पेड़ भारी लाव-लश्कर की उपस्थिति में काटे गये, उसके एवज में दुगुना पेड़ कहा लगाया गया, मुझे जरा बतायें। नियम है एक एकड़ के बदले दो एकड़ एरिया में पेड़ लगना चाहिए, काटने तो आ गये, लेकिन पेड़ कहा लगा, इसकी जानकारी कौन देगा?

गलत जानकारी और गलत आंकड़ा पर भड़के सिंहदेव

सिंहदेव ने कहा, गलत जानकारी और गलत आंकड़ा देकर ये सबको भ्रमित कर ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं, यह नहीं चलेगा, नियम और कानून से काम होगा। जनता दुबारा ग्रामसभा चाहती है, ग्राम सभा बुलाया जायेगा और तब फैसला होगा। जब जनता ने एकबार कह दिया कि वह ग्रामसभा फर्जी है तो इसे माना जाये। अन्यथा तो उस ग्रामसभा की जांच होनी चाहिए, उनकी भी जांच हो जो जिला पंचायत के प्रस्ताव को दरकिनार कर रहे हैं और ग्राम सभा को वैधानिक बता रहे हैं। जब कि खुद वर्तमान सरपंच सहित पंच बता रहे हैं कि कोई ग्रामसभा की वैधानिकता की जांच के लिए उनका पक्ष लेने नहीं आया, फिर उसे वैधानिक बता कर गलत जानकारी कैसे सार्वजनिक की जा सकती है। जिला पंचायत ने कहा है, जनपद ने कहा है और ग्राम पंचायत व ग्राम खुद चाहते हैं। त्रि-स्तरीय पंचायती राज की पूरी व्यवस्था चाहती है कि ग्रामसभा हो तो होगा और वहीं फैसला माना जायेगा जो ग्रामसभा से आयेगा।


वनवासी बोले. ये हमारे पूर्वजों का… जंगल छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने तीर-कमान, भाले, टांगे, लाठी-डंडे हाथ में लेकर अपना जंगल बचाने के लिए धरने पर बैठे लोगों से चर्चा की उन्होंने खाना बनते हुए देखते हुए पूछा रोज कितना चावल लग रहा है, डाल और सब्जी कितनी लग रही है। घाटबर्रा के कैम्प में रोज 1 क्विंटल चावल की खपत होना लोगों ने बताया। इस दौरान चर्चा में महिलाओं ने कहा कि हम जंगल छोड़ कर कहीं नहीं जायेंगे, हमारे पूर्वजों ने यह धरती माता हमें सौंपी है और इसके लिए जान भी देना पड़े तो देंगे हम इसे छोड़ कर कहीं नहीं जाने वाले। वहीं लोगों ने यह भी जानकारी दी की वर्षों से यहां पर रह रहे हैं, वन अधिकार पत्र की मांग कई बार की लेकिन अब तक पट्टा नहीं मिला।

पुलिस, शासन-प्रशासन की टीम कर रही जोर जबरदस्ती

वनवासियों ने सिंहदेव को बताया कि जब सैकड़ों की संख्या में पुलिस, शासन-प्रशासन की टीम यहां जंगल काटने के लिए पहुंची और हम विरोध कर रहे थे तो हमारे साथ उनका व्यवहार सही नहीं था, महिलाओं को काफी चोट लगी है, किसी का कपड़ा फटा, किसी को दूर फेका गया, हमारे जंगल में हमें ही नहीं जाने दिया जा रहा था, कोई सरकार और उसके लोग ऐसे कैसे कर सकते हैं। समझ से परे है कि हम संवैधानिक व्यवस्था में हैं या कहीं और हैं। जिसे चुन कर वोट देकर हमने भेजा है वह कैसे हमारे ही विरुद्ध खड़ा हो रही है। क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में काफी नाराजग़ी देखने को मिली।

सिंहदेव ने भी उठाया सवाल: 2050 तक कोयले से बिजली की निर्भरता खत्म करनी है, फिर कोयला हसदेव से ही क्यों, कहीं और से क्यों नहीं

हरिहरपुर में ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए उसे स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं और वैश्विक स्तर पर यह तय किया गया है कि 2070 तक कोयले से बिजली बनाने की निर्भरता हमें पूरी तरह समाप्त करनी है, हमारे देश को 2050 का लक्ष्य दिया गया है, हमने 2030 तक कि बात कही है, अभी 2022 चल रहा है।

सिंहदेव ने कहा, जब आने वाले समय में हमें इससे दूर जाना है और हमारे पास कोयले की अकूत भंडार है तो हम केवल वनक्षेत्रों का ही कोयला क्यों निकालें, हम ऐसे क्षेत्रों पर भी जा सकते हैं जहां वन न हो तो हमें ऐसी सोच रखनी है, जहां हम ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण बचा सकें। मेरा व्यक्तिगत सुझाव यही है कि यदि कोयला चाहिये जरूरी है तो फारेस्ट लैंड को छोड़ ग्राऊँड एरिया को लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार ने ही कोरबा के दो बिजली के पावर प्लांट जिनका अब समय पूर्ण होने वाला है, पुराने हो गये हैं, जिन्हें अब बंद किया जाना है, यह फैसला लिया है कि हम नये प्लांट नहीं लगायेंगे। यह सोच क्यों है अपने पर्यावरण को संरक्षित, सुरक्षित रखने की है। जब हमारे पास 80 साल का कोयला मौजूद है और हम यह तय कर चुके हैं कि 2030 तक कोयले से बिजली बनाने की निर्भरता पूरी तरह से छोड़ देंगे फिर क्यों हम हसदेव को बर्बाद करें, एक सघन वन क्षेत्र को तबाह करें। मेरा मानना है इस पर फिर से सोचने, विचार करने और आप सभी के साथ चलने की आवश्यकता है।

ग्राऊँड एरिया से कोयला निकालने में क्या हर्ज, जंगलों को क्यों तबाह करें

सिंहदेव ने कहा, यदि हसदेव अरण्य को हम बिजली की आवश्यकता के लिए तबाह कर दिए तो हमारे पर्यावरण पर, हमारे तापमान पर काफी चीजों पर काफी फर्क पड़ेगा। ग्राऊँड एरिया से कोयला निकालने के अलावा विदेशों से भी कोयला सस्ता मिल रहा है तो वहां से क्यों न लाकर बिजली बनाई जाये। केवल हसदेव को ही उजाड़ कर बिजली बन सकती है अथवा नहीं बन सकती ऐसी कोई बात नहीं है। फिर हम दूसरे संसाधनों एवं दूसरे चीजों की ओर रुख क्यों नहीं करना चाहते। यह केवल घाटबर्रा, फतेहपुर, साल्ही, हरिहरपुर की बात नहीं है, यह पूरे सरगुजा एवं देश की बात है इस पर सोचना होगा, समझना होगा।

गोली, डंडा चली तो पहली गोली, डंडा मैं खाऊंगा: सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वनवासियों को भरोसा दिलाता हुए कि कि वे आंदोलन में देर से पहुंचे हैं इसका कारण यह है कि जब तक आप एकजुट नहीं होंगे मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं रहेगा। इसलिए जब और जहां आप एकजुट रहेंगे मैं आपके आगे-आगे चलूंगा। यदि गांव दो तीन भागों में बंट गया और कोई खदान चाहता है, कोई नौकरी चाहता है और कोई नहीं चाहता तो ऐसे समय में किसकी ओर से खड़ा हुआ जाए यह कठिन हो जाता है। लेकिन आप एकजुट हैं और आपको दबाया जा रहा है, आपको परेशान किया जायेगा तो आप निश्चित रहिये मैं हमेंशा आपकी लड़ाई लड़ने के लिए आपके साथ खड़ा हूँ, लेकिन आपको भी एकजुट रहना होगा। फिर चाहे गोली चले या डंडा पहली गोली व डंडा मैं खाऊंगा। मैं यहां आया हूँ तो आपकी एकजुटता के कारण ही आया हूँ, यदि आप आपस में बंट जाएंगे तो हम लोगों के लिए भी मुश्किल हो जाता है कि किसके साथ खड़े हों। इसलिए एकजुटता बनाये रखिये।

परसोड़ीकलां, कटकोना में जीत हुई, हसदेव भी बचेगा : सिंहदेव

परसोड़ीकला एवं कटकोना दोनों ग्राम पंचायत इसके उदाहरण हैं कि जहां लोग एकजुट रहे हैं, वहां खदान नहीं खुल पायी है। आप सब भी एकजुट रहे तो जीत हमारी होगी, हसदेव अरण्य को हम कटने नहीं देंगे। हसदेव अरण्य को बचाया जायेगा, हम सब साथ खड़े होंगे।

लगभग 8 लाख पेड़ कटेंगे यदि कोल ब्लॉक शुरू हुआ : सिंहदेव

ग्राम सभा की नाराजगी का जिक्र करते हुए सिंहदेव ने कहा कि आज जब लगभग 8 लाख पेड़ हसदेव क्षेत्र से कटने वाले हैं, ऐसे में यह सोचिए कि जब पहले से जो खदान संचालित हैं वह खदान के नियम व शर्तों का ही पूर्ण रूप से पालन नहीं कर रही तो फिर आगे जो ब्लॉक आवंटन हुए हैं, वहां के एक एकड़ पेड़ के बदले दो एकड़ पेड़ लगाने का जो नियम है उसका पालन कहा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि परसा-केते की संचालित कोल ब्लॉक के विरुद्ध बताया जा रहा है जशपुर में पौधारोपण कराया गया है, अब जो नई प्रस्तावित खदान हैं उसके बदले बताया जा रहा है कि कोरिया में पोधोरोपण किया जायेगा। बर्बाद होगा हसदेव, सरगुजा का एरिया, यहां उजाड़ बना दिया जायेगा और वृक्षारोपण कहीं और होगा, यहां की आबोहवा का क्या, यहां के पर्यावरण का क्या? मैं आम लोगों की जो भी राय है उसके साथ खड़ा हूँ और मेरी व्यक्तिगत राय है कि हमें हसदेव अरण्य को बचाना चाहिए। यह हमारे पर्यावरण एवं स्वच्छ हवा, पानी के लिए जरूरी है।

वोटर कार्ड एवं राशन कार्ड चेक कीजिए जो आपके ग्राम का है उसे ही जनसुनवाई एवं ग्रामसभा में रखिये, बाहरी आयें तो ग्रामसभा, जनसुनवाई का बहिष्कार कीजिए : सिंहदेव

पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हरिहरपुर में आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं बासेन हैलीपैड पर उतरा तो तारा, लखनपुर, उदयपुर क्षेत्र के काफी लोग मिले जो खदान खुलने के समर्थक हैं। मैंने उनसे कहा भी की जब आपकी जमीन नहीं जा रही है तो फिर आप यहां क्या कर रहे हैं। ये बड़े लोग हैं लोगों को गाड़ियों में भर-भर कर लेकर आये थे। ये वहीं लोग है जो जनसुनवाई और ग्रामसभा में पहुंच कर हामी भरते हैं। मेरा आप सबको सुझाव है अब जब भी ग्रामसभा एवं जन सुनवाई हो वहां उन्हीं लोगों को आने दें जो प्रभावित क्षेत्र का हो, वोटर कार्ड एवं राशनकार्ड से उन्हें पहचानिए जो आपके क्षेत्र का नहीं उसे भगाइये और यदि उनकी उपस्थिति में ग्रामसभा या जनसुनवाई होती है तो उसका विरोध कीजिये, बहिष्कार कीजिये। ग्रामसभा, जनसुनवाई वहीं हो जो प्रभावित क्षेत्र का हो, दूसरे क्षेत्र में होता है तो खुल कर बहिष्कार कीजिये, विरोध कीजिये। मैं हमेशा आपकी आवाज़, आपकी मांग, आपके आंदोलन के साथ हूं।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, राजनाथ सिंह, विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव, राजीव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ब्रेकिंग: ADM का प्रभार अब विजेंद्र पाटले को…कलेक्टर ने जारी किये आदेश…

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने संयुक्त कलेक्टर विजेन्द्र सिंह पाटले को प्रभारी एडीएम का प्रभार सौंपा है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिये है।

संयुक्त कलेक्टर  सुनील नायक के स्थानान्तरण होने के पश्चात उनके संपूर्ण प्रभार को श्री पाटले को दिया गया है।

ब्रेकिंग: वाराणसी सीरियल ब्लास्ट के आरोपी वलीउल्लाह को फांसी,16 साल बाद आया फैसला

वाराणसी। Varanasi Serial Blast Case वाराणसी में 16 साल पहले हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में गाजियाबाद कोर्ट ने आरोपी वलीउल्लाह को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है।

बता दें कि 16 साल पहले सात मार्च, 2006 को संकटमोचन और कैंट स्टेशन में यह सीरियल ब्लास्ट हुआ था। जिसमें में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे। फैसला सुनाने के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला जज की अदालत में मीडिया को भी प्रवेश नहीं दिया गया। अदालत में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे।

राजस्व मंत्री करेंगे अशोक वाटिका विकास कार्य का भूमिपूजन… 10 करोड़ से हो रहा उन्नयन….

कोरबा ।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवार 08 जून को सायं 05 बजे सी.एस.ई.बी.चौक से स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित अशोक वाटिका के विकास कार्य का भूमिपूजन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर राजकिशोर प्रसाद द्वारा की जाएगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण तथा अन्य वरिष्ठ नागरिकगण अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।

VIDEO: अपनी मंगेतर को प्रपोज कर रहा था बंदा, फिर बीच में लड़के ने आकर सारा सीन खराब कर दिया

न्यूज डेस्क।हर कोई चाहता है कि उसकी लाइफ में प्रपोज वाला मूमेंट सबसे खूबसूरत हो। बंदा अपनी मंगेतर के लिए जी तोड़ मेहनत करता है, चाहता है कि भई इस पल को बस ऐसा बना दें कि आने वाली पीढ़ियां बस याद रखें कि हमारे पापा ने ऐसा प्रपोज किया था, तुमने क्या ही किया है लाइफ में? पर कई बार ऐसे पल कुछ लोग बर्बाद कर देते हैं। बड़ा ही गुस्सा आता है कस्सम से, ऐसी हरकत करने वालों पर। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक जनाब अपनी मंगेतर को प्रपोज कर रहे थे, तभी एक बंदा अजीब सी हरकत कर देता है।

 

डिज्नीलैंड में कर रहे थे प्रपोज

अमेरिका के कैलिफोर्निया में है डिज्नीलैंड, यह वीडियो यहीं का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स जैसे ही अपनी मंगेतर को इसके सामने प्रपोज करने लगता है, वो घुटने के भार बैठता है और रिंग निकालता है। तभी पीछे से एक शख्स दौड़ा-दौड़ा आता है और रिंग लेकर चल देता है।

लड़की ने तो हां कह दी
इस वीडियो को न्यूज लिखे जाने तक 90 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही शख्स प्रपोज करता है पीछे से डिज्नीलैंड में काम करने वाला कर्मचारी वहां आ जाता है, वो दोनों के बीच में से रिंग पकड़कर ले जाता है। कुल मिलाकर वो उन्हें यह करने से इसलिए मना करता है क्योंकि ये डिज्नीलैंड के नियमों के खिलाफ है। हालांकि जब इस कपल का वीडियो वायरल हो गया और लोग बंदे की हरकत पर गुस्सा होने लगे। इसके बाद डिज्नीलैंड ने भी कपल के इस खूबसूरत पल को बर्बाद करने के लिए माफी मांगी।

‘ढाई साल तक एक करीबी ने किया मेरा यौन शोषण’, अभिनेत्री कुब्रा सैत ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की स्टार कुब्रा सैत ने सीरीज में कुकू का रोल निभाया था। कुब्रा को इसी सीरीज की वजह से जाना जाता है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपनी किताब ‘ओपन बुक: नॉट कॉफी ए मेमॉयर’ में खुलासा किया है कि वह यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। अभिनेत्री ने बताया कि महज 17 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। अभिनेत्री की ये बात सुनकर उनके फैंस एकदम चौंक गए हैं। अभिनेत्री के साथ ये हरकत उनके फैमिली फ्रेंड ने की थी, जिसके बारे में वह घर में भी न बता पाई थीं।

यौन उत्पीड़न के बारे में खुलासा करने के बाद अभिनेत्री उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने मॉलेस्टेशन का दंश झेला है। अभिनेत्री ने अपनी किताब में लिखा कि पहले वह बंगलुरु में एक रेस्टोरेंट में जाती थीं। उस रेस्टोरेंट के मालिक से अभिनेत्री और उनके भाई की अच्छी दोस्ती हो गई थी। उस शख्स ने अभिनेत्री की मां की भी मदद की थी। अभिनेत्री ने कहा कि इसके तुरंत बाद ही उस शख्स ने कुब्रा के साथ यौन शोषण को अंजाम दिया था।

कुब्रा ने बताया कि उन्होंने ये बात अपनी मां से छिपायी थी क्योंकि उस शख्स ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। बाद में काफी साल के बाद अभिनेत्री ने अपनी मां को यह बात बताई कि कैसे वह शख्स उनकी नाक के नीचे कुब्रा के साथ गंदी हरकत कर रहा था। अपनी किताब में उन्होंने लिखा कि करीब ढाई साल तक उस शख्स ने अभिनेत्री का यौन शोषण किया था।कुब्रा कहती हैं कि उनको और उनके परिवार को इस बात का बिल्कुल एहसास नहीं था कि जिसे वह अपना समझ रही थीं, वह ऐसी हरकत करेगा। अभिनेत्री ने बताया कि वह शख्स उन्हें होटल में ले गया, जहां उसने कुब्रा को किस किया। उन्होंने बताया कि मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है, लेकिन उस दौरान मैं अपनी वर्जिनिटी खो रही थी। उन्होंने कहा- ये मेरा शर्मनाक सीक्रेट है।

अय्याशी करते पकड़ा गया पति, पत्नी ने की ऐसी धुनाई, सात पुश्तें भी रखेंगी याद

न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. इनमें कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं तो कुछ वीडियो काफी मजेदार भी होते हैं. वहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर पति-पत्नी के नोकझोंक वाले वीडियो भी काफी पॉपुलर होते रहते हैं. हालांकि कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो पति-पत्नी के घरेलू मामले भी उजागर कर देते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

पति कर रहा था अय्याशी
वायरल वीडियो में देखने को मिलता है कि एक पत्नी अपने पति की पिटाई कर रही होती है. पति बेड पर बैठा है और पत्नी उसके आगे खड़ी है. वीडियो में दिखाई देता है कि पत्नी काफी गुस्से में है. आखिर हो भी क्यों ना, पति ने हरकत ही कुछ ऐसी की है. दरअसल, पति के जरिए अय्याशी करना पत्नी को नागवार गुजरा. पत्नी को इसकी जानकारी भी लग गई और उसके बाद जैसे ही पत्नी के हाथ में पति आया, वैसे ही धुनाई शुरू हो गई.

पत्नी ने की पिटाई
पत्नी ने ना आव देखा ना ताव… एक साथ पति पर मुक्के बरसाने शुरू कर दिए. बेचारा पति भी अपनी गलती के कारण कुछ बोल भी नहीं पा रहा था. वहीं वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि पति नशे में था. पत्नी पति को पकड़कर हर जगह पर मुक्के से मारती है. गर्दन, गाल, पैर, पीठ… जिस जगह पत्नी को मौका मिला उसी जगह पर पत्नी ने पति को मारा.

रिकॉर्ड किया वीडियो
इस पूरे वाकये के दौरान पति और पत्नी के अलावा कैमरे के पीछे भी कई लोग मौजूद थे जो पति की धुनाई देख रहे थे. जिनकी आवाज भी वीडियो में कैद हो रही थी. इसी दौरान किसी ने पति की पिटाई का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पूरे घटनाक्रम में पति की शर्ट भी पत्नी ने पिटाई करते हुए फाड़ दी. हालांकि इस दौरान पति के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला. हालांकि पति को पत्नी की ये पिटाई लंबे समय तक जरूर याद रहेगी. घटना का वीडियो यहां साझा नहीं किया जा रहा है.

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! टिकट बुकिंग के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, IRCTC ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क। अगर आप रेल सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. आईआरसीटीसी ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है. आईआरसीटीसी से टिकट बुक करने वालों को बड़ी सुविधा मिल रही है. इस नए नियम के अनुसार, अब आप एक महीने में पहले से ज्यादा टिकट बुक कर सकते हैं.

दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने नया नियम बनाया है, जिसके तहत अगर आपने अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card Link With IRCTC) को आईआरसीटीसी (IRCTC New Rule) से लिंक किया है तो आपको इसका बड़ा फायदा मिलेगा.

अब बदल गए टिकट बुकिंग के नियम
गौरतलब है कि अब पहले आप आईआरसीटीसी अकाउंट (IRCTC Account) से एक महीने में अधिकतम 6 ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते थे, लेकिन अगर आपने आधार कार्ड से आईआरसीटीसी की आईडी को लिंक किया है तो आप एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकते थे. लेकिन अब आईआरसीटीसी ने इस नियम में बड़ा बदलाव किया है. अब आप महीने में एक आईडी से 24 टिकट बुक कर सकते हैं. अगर आपने आधार कार्ड को आईआरसीटीसी से लिंक नहीं किया है तब भी आप एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकते हैं.