अबुजा (नाइजीरिया)। नाइजीरिया के ओवो शहर के सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में प्रार्थना के दौरान कुछ बंदूकधारी घुस गए। कुछ ही देर में उन्होंने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की खबर हैं, वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं।
बढ़ सकता मौतों का आंकड़ा
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने पादरी और कई श्रद्धालुओं का अपहरण कर लिया है। वहीं पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव एडेलेगबे टिमिलीन ने बताया कि हमलावरों ने प्रेयर कर रहे एक व्यक्ति को अगवा कर लिया है।
ओनडो राज्य के गवर्नर रोटिमी अकेरेडोलु ने इसे मासूम लोगों पर कायरतापूर्ण हमला करार दिया है। उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी भी गिरोह ने नहीं ली है। इस वारदात के का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। चीख-पुकार मची हुई है।
नई दिल्ली। हवाला कारोबार Hawala business के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन Delhi Health Minister Satyendar Jain के दिल्ली स्थित आवास पर सोमवार को ईडी ED raid ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कोलकाता स्थित एक कंपनी से संबंधित हवाला लेनदेन को लेकर की गई है।
ईडी की यह कार्रवाई ऐसे समय पर हुई है जब दिल्ली के मंत्री की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक विवाद चल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी आप नेताओं को गिरफ्तार करने को कहा था। उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार होने की संभावना जताई थी।
बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसे दिल्ली सरकार के मंत्री को हाल ही में हाईकोर्ट से झटका लगा था। कोर्ट ने ईडी की पूछताछ के दौरान वकील की मौजूदगी पर रोक लगा दी है। जैन फिलहाल नौ जून तक ईडी की हिरासत में हैं।
अमृतसर। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी Slogans on the anniversary of Operation Blue Star पर मंगलवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर Golden Temple में जमकर हंगामा हुआ। मंदिर में भीड़ ने खालिस्तान Khalistan समर्थक नारे लगाए। इतना ही नहीं लोग खालिस्तानी अलगाववादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीरें लेकर भी नजर आए। बता दें कि आज ही दिन 28 साल पहले भारतीय सेना ने हरमंदिर साहिब में प्रवेश कर भिंडरावाले को ढेर कर दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, लोगों का एक समूह अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर जुटा। इस दौरान खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए और भिंडरावाले के पोस्टर दिखाए गए। समाचार एजेंसी ने घटना का वीडियो भी जारी किया है।
क्या है ऑपरेशन ब्लू स्टार
आज ही के दिन साल 1984 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत स्वर्ण मंदिर में प्रवेश किया था। यह ऑपरेशन भिंडरावाले और अन्य हथियारबंद आतंकियों को ढेर करने के लिए शुरू किया गया था, जो मंदिर परिसर में छिपे हुए थे। इस ऑपरेशन में सेना को सफलता तो मिली, लेकिन कई आम नागरिकों की भी मौत हो गई थी।
” सावन के अंधे को सब तरफ हरा हरा दिखता है” ये कहावत लोगों कहते आपने अक्सर सुना पर इसे सही साबित कर दिखाया है देश की शान कहलाने वाली एल्युमिनियम कंपनी प्रबंधन ने!
कहने को केंद्रीय टीम के एनजीटी की प्रदूषण को लेकर जांच करने राखड़ डेम पहुंची, पर प्रबंधन के प्रपंच में उलझकर रह गई। खबरीलाल की माने तो प्रबंधन सब तरफ हरा हरा दिखाने को गाड़ियों की आवाजाही बंद कर रखी थी, और तो और कंपनी के कलाकारों ने राखड़ डेम के रास्ते को फूलों से सजाकर यानी पानी क्विरिंग के साथ साथ हर तरह के खास इंतजाम कर रखा था। जिससे साबित कर सके की पर्यावरण का जो मानक है उससे अधिक प्रदूषण नहीं हैं।
मतलब साफ है एनजीटी की टीम संतुष्ट करना। हालांकि कुछ दिनों से राखड फांक रहे कोरबावासी भी इस बात को लेकर हैरान है कि,संयंत्रों के राख को खपाने में लगे दैत्याकार वाहनों के पहिए आखिर थम क्यों गए थे।
बहरहाल एनजीटी की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब संयंत्रों के वे नुमाइंदे अपनी वाहवाही करते नहीं थक रहे हैं।
एक चिट्ठी और जनपदों में ब्रेक डांस…
जनपद पंचायत के अधिकारी निर्माण विभाग के एक चिट्ठी बाद ब्रेक डांस करने लगे हैं। करें भी क्यों न इस राशि पर जनपद के अधिकारियों का एकाधिकार जो रहा है। खबरीलाल की माने तो कंटेंजेन्सी की राशि का अगर ठीक से कैल्कुलेशन हो तो हर एक जनपदों का ये राशि करोड़ों में होगी।
आकस्मिक ब्यय की राशि को हर निर्माण कार्य के प्राक्कलन यानी एस्टीमेट में जोड़ा जाता है। मतलब साफ है अरबों के काम में करोड़ नहीं तो लाखों का आंकड़ा तो होगा ही। इस राशि को इसलिए जोड़ा जाता है ताकि ग्रामीण अंचल में होने वाले कार्यों के लिए पेपर वर्क के साथ अन्य खर्चे मेंटेन हो सके। लेकिन यहां तो एस्टीमेट तैयार करने वाले विभाग को ये राशि न मिलाकर जनपद के अधिकारी ही अपने सुविधा अनुसार खर्च कर लेते हैं।
मतलब काम किसी और का और दाम किसी को! वैसे देखा जाए तो ग्रामीण अंचलों के समुचित विकास के लिए पंचायतों में कई योजनाएं संचालित हैं। इस योजनाओं के लिए स्वीकृत राशि में आकस्मिक ब्यय को लेकर पहली बार चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में आकस्मिक ब्यय की राशि को वापस करने को कहा गया है। आकस्मिक ब्यय की राशि से लग्जरी वाहन की सवारी करने वाले अधिकारियों से रकम वापस करने की मांग की गई है तो अफसरों में ब्रेक डांस तो शुरू होगा ही!
बिजली के लिए कोयला और ‘आप’ का पौधा
सूबे में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन, विश्व पर्यावरण दिवस पर भी हसदेव में काटे जा रहे जंगल की चिंता राजनीति की दुकान नहीं दिखी। कल बस्तर में सीएम ने कहा दिया है बिजली के लिए कोयला जरूरी जो लोग कोयला उत्खनन का विरोध कर रहे हैं वो पहले अपने घरों की बिजली बंद कर दें फिर विरोध करें। वहां जितने पेड़ काटे जाएंगे उससे ज्यादा लगाए जाएंगे…यानि वो छत्तीसगढ़ की नहीं राजस्थान के चिंता कर रहे थे।
विरोध की बात आई तो चुनाव के पहले मौका की तलाश में लगी आम आदमी पार्टी के नेता झाडू छाप टोपी लेकर कांग्रेस को टोपी पहनाने निकले पड़े। राजधानी रायपुर में आज आप नेता हाथों में पौधा लिए विधायकों के घरों के आगे डेरा सजा लिया…और उनसे जवाब मांगते दिखे।
अब कोई उनको कैसे समझाए कि बिजली के लिए कोयला तो जरूरी है सांस लेने के लिए हवा भी जरूरी है….और हवा के लिए जंगलों का होना। बेहतर तो यही होता की आम आदमी पार्टी आज गमलों में राजनीति का जंगल उगाने के बजाए जहां पेड़ काटे गए हैं वहां कुछ पौधों को रौंप देती। इससे जंगल भी बच जाते और उनकी दुकान भी….।
ये क्या सरकारी दुकान की शराब हैं जो चढ़ नहीं रही…
शराब पीने वाले इन दिनों परेशान हैं। उनकी परेशानियों की लंबी फेहरिस्त है और पीने वालों का आरोप है कि यह सब कुछ शराब माफियाओं की वजह से हो रहा है।
असल में जब से सरकार ने खुद ही शराब बेच रही है तब से शराब दुकान में न तो ब्रांडेड शराब मिल रही है और जो मिल रही है वो चढ़ भी नहीं रही। अब कोई खर्चा भी करे और चढ़े भी न… ये तो गलत बात है।
ये पहली दफा नहीं है जो इस तरह की ब्रांड और वाइन की क्वालिटी पर सवाल उठ रहा है, इससे पहले भी इस तरह की शिकायतें मिलती रही हैं। अब अधिकारी करें तो करें क्या शराब सप्लाई में उनका वश तो है नहीं, जो सप्लाई हो रही है उसी में अपना हिस्सा निकालना है। ऐसे में पीने वाले नशा चढ़े या न चढ़े, अपना काम बनता तो परेशान रहे जनता!
कहा तो यह भी जा रहा है कि शराब के इस खेल में एक बड़े साहब को कलेक्शन की वजह से विभाग का कप्तान बनाया गया है। मतलब साफ है जो शराब माफियाओं के हिसाब काम करेगा उसे जल्दी मुकाम मिलेगा।
नए लाइन में और पुराने खेल में…
पुलिस महकमा के नए निरीक्षक लाइन में बैठकर थाना पोस्टिंग के लिए बैटिंग में लगे हैं तो पुराने अधिकारी थाना चौकियों में बैठकर चौका छक्का जड़ रहे हैं। खबर तो ये भी है कि जो दो बड़े थाना के थानेदार लाइन अटैच हुए हैं वे अब पोस्टिंग के लिए हड़बड़ा रहे हैं।
हालांकि उनकी पोस्टिंग अभी संभव नहीं है फिर भी प्रयास तो बनता है। वैसे जिले में चार नए निरीक्षक की पोस्टिंग हुई है, जिसमें से तीन ने आमद देकर लाइन में बैठे हैं। वे भी ठीक ठाक यानी कुछ नाम और कुछ काम और कुछ दाम वाले थाने में थानेदारी करना चाहते हैं, लेकिन पिछले दिनों विभाग की हुई बदनामी के बाद अब विभाग के मुखिया फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं। जिससे किसी तरह की कोई चूक न हो जाए और पुलिस के कार्यों को लेकर सवाल उठे।
सही भी है जब समय साथ नहीं हो तो चुप रहने में ही बुद्धिमानी है। खैर कोरबा के माटी की तासीर ही ऐसी है कि जो एक बार कोरबा आता हो वो बार बार आना चाहता है। इन सबके बीच खाकी की निगाहें जिला पुलिस कार्यालय के ट्रांसफर लिस्ट पर टिकी हैं और विभाग के जानकार कह रहे हैं कि ट्रांसफर लिस्ट को अपने फायदे के हिसाब से कौन जारी करा पाता है।
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने एक साथ 30 ASI का तबादला किया है।
न्यूज डेस्क।दमोह शहर में पुलिस की समझाइश के बाद पांच साल पुराना प्यार शादी में बदल गया। 19 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर मदद मांगी थी। लड़के के पिता कहीं और उसकी शादी करवाना चाहते थे। मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने फेरे लिए, हालांकि लड़की के घरवाले इस शादी से खुश नहीं हैं।
दमोह में प्यार का एक मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। 19 वर्षीय युवती ने पुलिस से मदद मांगी थी। लड़के के पिता कहीं और उसकी शादी करवाना चाहते थे। मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने फेरे लिए, हालांकि लड़की के घरवाले इस शादी से खुश नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार दमोह की रहने वाली 19 वर्षीय युवती पथरिया के आकाश राठौर से प्रेम करती है। रविवार सुबह युवती सिटी कोतवाली थाने स्थित महिला थाना पहुंची। उसकी बताया कि पांच साल पहले मेलबारा गांव में मेले में उसकी मुलाकात आकाश से हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती फिर प्यार हो गया। अब उसे पता चला है कि आकाश की शादी कहीं और हो रही है। 9 जून को सगाई है। इस पर पुलिस ने प्रेमी और उसके घरवालों के साथ लड़की के परिजनों को भी थाने में बुलवा लिया।
पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के परिवार वालों से बात की। प्रेमी से भी बात की। तब पता चला कि लड़के की मर्जी के खिलाफ शादी हो रही है। पुलिस की समझाइश के बाद प्रेमी के परिवार वाले मान गए, लेकिन लड़की के परिवार वाले दोनों की शादी से इनकार करते रहे। अंत में प्रेमी और प्रेमिका ने जटाशंकर मंदिर में शादी कर ली। लड़की के घरवाले शादी में भी शरीक नहीं हुए। महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव ने कहा कि युवती शिकायत लेकर महिला थाना आई थी। उसने अपनी जो भी शिकायत दर्ज कराई थी, उस पर तुरंत कार्रवाई की गई और फिर प्रेमी प्रेमिका के साथ रहने पर राजी हो गया। इस शादी के लिए घरवालों की काउंसलिंग की गई और उन्हें हर तरीके से समझाया गया।
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की रिक्त राज्यसभा (Chhattisgarh Rajya Sabha elections) की दो सीटों पर कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) और बिहार के बाहुबली नेता पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन (Ranjeet Ranjan) निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें से राजीव शुक्ला को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) तो रंजीत रंजन को राहुल गांधी(Rahul Gandhi) पसंदीदा उ
म्मीदवार बताया जा रहा है। मगर क्या आपको मालूम है कि आपके दोनों सांसद करोड़पति हैं।
तो आइए नजर डालते हैं नामांकन के दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए संपत्ति के ब्यौरे के शपथ पत्र पर.
0.राजीव शुक्ला की व्यक्तिगत संपत्ति 11 करोड़ 84 लाख 25 हजार 183 रुपए,एमए और एलएलबी तक की पढ़ाई
शपथ पत्र के अनुसार राजीव शुक्ला ने वर्ष 2021-22 में 13 लाख 15 हजार 680 रुपए का आयकर जमा किया है। साथ ही परिवार में पत्नी और आश्रित सदस्यों की ओर से एक करोड़ 28 लाख 16 हजार 540 रुपए का आयकर भरा गया है। राजीव बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
1. दो लाख 42 हजार 500 रुपए नकद
2.एसबीआई संसद भवन नई दिल्ली में बचत खाता में तीन लाख 30 हजार 51 रुपए डिपाजिट
3.सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मालवीय नगर नई दिल्ली में 40 लाख 41 हजार डिपाजिट
4.पीएनबी सेक्टर नोएडा में भी दो खाते हैं, जिसमें 24 हजार 873 रुपये के साथ 10 लाख 58 हजार 78 रुपए का एफडीआर
परिवार की संपत्ति
राजीव शुक्ला के परिवार के पास 16 करोड़ 66 लाख 91 हजार से अधिक की संपत्ति में बैंक खाते, फिल्मस एंड मीडिया शेयर प्राइवेट लिमिटेड में दो करोड़ 58 लाख 52 हजार के अधिक के शेयर, एआरवीआर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड में एक लाख 39 हजार 540 शेयर हैं। इनकी कीमत सात करोड़ 51 लाख नौ हजार हैं।
राजीव का भारती टेली विनेचर, न्यूज 24, ई-24 ग्लैमर प्राइवेट लिमिटेड के अलावा स्काई लाइन टेली मीडिया सर्विसेस में शेयर है। उनके पास 89 लाख नौ हजार के जेवरात हैं। इनमें 1325 ग्राम सोना, 12 किलो चांदी और 48 डायमंड हैं।
उनके पास टीसीएस और टाटा स्टील के शेयर हैं, जिनकी कीमत क्रमशः सात लाख 44 हजार 185 और 12 लाख 20 हजार 956 रुपये हैं। इसके अलावा टाटा फार्चुनर गाड़ी है। उनकी व्यक्तिगत संपत्ति 11 करोड़ 84 लाख 25 हजार 183 रुपए है।
0.रंजीत रंजन के पास है इतनी संपत्ति, 12वीं तक की है पढ़ाई
बिहार की पूर्णिया की रहने वाली रंजीत के पास दो लाख 65 हजार रुपए नगद राशि है। उनके पति राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पास दो लाख नगद राशि है। रंजीत ने अपनी व्यक्तिगत कुल संपत्ति 33 लाख 19 हजार 869 रुपये घोषित की है।
उनके पति राजेश रंजन की संपत्ति 27 लाख 66 हजार 42 रुपए है। उनके पास पांच लाख की बाइक, पति राजेश रंजन के नाम पर इनोवा कार, सात लाख 53 हजार के सोने के गहने, पति के पास 10 लाख 21 हजार के सोने के गहने, पटना के फुलवारी शरीफ में साढ़े चार हजार वर्गफीट का प्लाट, पति के नाम से 37 वर्गफीट का प्लाट है।
गुरुग्राम में दो प्लाट हैं, जिनकी कीमत चार करोड़ 45 लाख रुपए है। कुल संपत्ति पांच करोड़ 95 लाख और पति राजेश रंजन के नाम पर एक करोड़ 35 लाख और बच्चों के नाम पर एक करोड़ 75 लाख रुपए की संपत्ति है। इनमें एक करोड़ 55 लाख 75 हजार रुपए का लोन भी है।
न्यूज डेस्क।पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के मामले में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित की गई प्रवक्ता नूपुर शर्मा का बयान आया है. उन्होंने अपनी टिप्णणी को लेकर माफी मांगी है. साथ ही कहा है कि मैं अपने शब्द वापस लेती हूं. उन्होंने कहा कि मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं.
नूपुर शर्मा ने कहा कि रोजाना मेरे आराध्य शिवजी का अपमान किया जा रहा था. मैं शिवजी के अपमान को बर्दाश्त नहीं कर पाई. मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दीं.
वहीं कार्रवाई के तुरंत बाद नूपुर शर्मा ने अपील करते हुए कहा था कि उनके घर का पता सार्वजनिक न किया जाए.इससे उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा है.
नूपुर शर्मा पर कार्रवाई से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है जो किसी भी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए. भाजपा ना ऐसे किसी विचार को मानती है और न ही प्रोत्साहन देती है.
कार्रवाई के बाद नूपुर शर्मा ने किया ट्वीट
पार्टी से निलंबन की कार्रवाई के बाद नूपुर शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘मैं पिछले कई दिनों से टीवी डिबेट पर जा रही थी, जहां रोजाना मेरे आराध्य शिव जी का अपमान किया जा रहा था. मेरे सामने यह कहा जा रहा था कि वो शिवलिंग नहीं फुव्वारा है. दिल्ली के हर फुटपाथ पर बहुत शिवलिंग पाए जाते हैं, जाओ जाकर पूजा कर लो. मेरे सामने बार-बार इस प्रकार से हमारे महादेव शिवजी के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर पाई. मैंने रोष में आकर कुछ चीजें कह दीं. अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं. मेरी मंशा किसी को भी कष्ट पहुंचाने की कभी नहीं थी’.
कोरबा ।पर्यावरण की गिरावट और पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के नेतृत्व में, पर्यावरणविद लोगों को सकारात्मक कार्रवाई करने और बेहतर भविष्य बनाने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसी तारतम्य में एनटीपीसी कोरबा इकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रम के साथ साथ एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित सिल्वर जुबली पार्क में करीब 300 पौधों का पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।
इस दौरान पी राम प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पार्क में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी सहित जन समूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा धरती पर जीवन के लालन पालन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं वह सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं जैसे- हवा, पानी प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मरचारी एवं पत्रकार साथियों को पी राम प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण का शपथ दिलाया। उपस्थित सभी ने सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए कहा कि हम शपथ लेते की
हम भूमि, जल, वायु, एवं ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखने हेतु सदैव सावधानी बरतेंगे एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। हम प्लास्टिक से बनी सामाग्रियों का वहिष्कार करेंगे।अति आवश्यक होने पर भी कम से कम उपयोग करेंगे,ताकि पर्यावरण प्रदूषित ना हो। हम वनों, झीलों, नदियों एवं वन्य प्राणियों सहित प्रकृति की रक्षा करने एवं उसमें सुधार लाने के लिए यथा संभव प्रयास करेंगे, साथ ही जीव जन्तुओं के प्रति सदैव मन में प्रेम एवं करूँणा का भाव रखेंगे।
हम जल, जंगल एवं जमीन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। खतरनाक ठोस,द्रव एवं गैस अपशिष्ट का निष्पादन सही ढंग से करेंगे।हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वैश्विक तापमान कम करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
हम पर्यावरण प्रबंधन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु बनाए गए नियम शर्तों का सदैव अनुपालन करेंगे। हम मानव जीवन के लिए पृथ्वी का संरक्षण जरूरी है इस बात का सदैव ध्यान रखेंगे।
विदित हो कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर एनटीपीसी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता कार्यक्रमों किया गया था। जिसमें अनेक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपना प्रतिभा को प्रदर्शित किया था।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
इस पौधारोपण व पुरस्कृत कार्यक्रम के दौरान पी राम प्रसाद, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के साथ भानु सामंता, महाप्रबंधक (राखड़ प्रबंधन), एलआर मोहंती, महाप्रबंधक (प्रचालन), मधु एस, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), अंबर कुमार, महाप्रबंधक (राखड़ प्रबंधन), श्रीमति ममता मोहंती (उपाध्यक्ष, मैत्री महिला समिति), श्रीमति संगीता अंबर कुमार (उपाध्यक्ष, मैत्री महिला समिति), मनोरंजन सारंगी, विभागाध्यक्ष ( मानव संसाधन), लोकेश महेंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,अन्य विभाग अध्यक्ष गण,केन्द्रीय सुरक्षा बल कोरबा इकाई के कमांडेंट अभिषेक चौधरी, निरीक्षक मनोरमा कुमारी व बल सदस्य, यूनियन असोशिएशन के पदाधिकारी गण एवं पर्यावरण प्रबंधन समूह के सदस्य गण सहित पत्रकार साथी गण उपस्थित थे।
*पर्यावरण को लेके अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त बनाती एनटीपीसी: पर्यावरण के लिए किए गए हाल के प्रयासों पर एक नज़र*
भारत की सबसे बड़ी, एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी ने 5 जून को अपनी सभी साईट्स पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम – #ओनली वन अर्थ – के अनरूप कंपनी वृक्षारोपण, शपथ ग्रहण समारोह एवं जागरुकता अभियानों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैला रहा है।
आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत एनटीपीसी कई स्थायी पहलें कर रही है जिसमें महाराष्ट्र के सोलापुर में स्मार्ट टाउनशिप का उद्घाटन भी शामिल है। आइकॉनिक सप्ताह समारोह के दौरान एनटीपीसी अपने विभिन्न विद्युत स्टेशनों पर एक विशाल वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित कर रहा है।
उपभोक्ताओं को स्थायी एवं किफ़ायती विद्युत उपलब्ध कराने के प्रयासों को जारी रखते हुए एनटीपीसी ने यूएन में एनर्जी कॉम्पैक्ट लक्ष्यों की घोषणा की तथा दुनिया में ऐसा करने वाली पहली विद्युत कंपनी गई। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्वसंध्या पर एनटीपीसी पर्यावरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और भी सशक्त बना रही है।
विद्युत जगत की यह दिग्गज हाइड्रोजन, कार्बन, बैटरी संग्रहण, इलेक्ट्रिक परिवहन और अपशिष्ट से ऊर्जा के क्षेत्रों में अवसरों पर सक्रियता से काम करती रही है। इसी दिशा में केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की शुरूआत की गई। 2032 तक कंपनी ने नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से 60 गीगावॉट क्षमता का लक्ष्य तय किया है।
राष्ट्रीय जल मिशन के मद्देनज़र एनटीपीसी स्थायी उपयोग द्वारा वॉटर फुटप्रिन्ट के अनुकूलन के लिए भी प्रतिबद्ध है तथा अपने संचालन की सभी युनिट्स में वर्षा जल संचय जैसी जल संरक्षण तकनीकों को अपनाकर जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा देती है। अपनी इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एनटीपीसी ने सीईओ वॉटर मंेंडेट पर भी हस्ताक्षर किए जो यूएनजीसी एवं जल से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाले विशेष संगठनों के बीच सहयोगपूर्ण साझेदारी है।
एनटीपीसी ने आधुनिक तकनीकों एवं इनोवेशन्स के माध्यम से स्थायी पहलों को अपनाकर न सिर्फ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में मदद की है, बल्कि जैव विविधता (बायोडाइवर्सिटी) के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्वास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इसी श्रृंखला में कंपनी ने इस क्षेत्र में व्यापक दृष्टिकोण एवं मार्गदर्शक सिद्धान्तों की स्थापना हेतू नवीकृत जैवविविधता नीति (बायोडाइवर्सिटी पॉलिसी) 2022 भी जारी की है। एनटीपीसी 2018 में जैवविविधता नीति जारी करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की पहली उपक्रम थी तथा उसी साल इंडियन बिज़नेस एण्ड बायोडाइवर्सिटी इनीशिएटिव (आईबीबीआई) की सदस्य भी बन गई।
एनटीपीसी ने अपने संचालन से उत्पन्न होने वाली अपशिष्ट के लिए रीड्यूस, रीयूज़ और रीसायकल के माध्यम से सकुलर इकोनोमी को लागू किया है। कंपनी पूरी तरह से कागज़ रहित प्रक्रिया को अपनाकर अब तक 4 करोड़ से अधिक कागज़ बचा चुकी है, जो तकरीबन 5000 पूरी तरह से उगे वृक्षों के बराबर है। एनटीपीसी पर्यावरण के प्रति सजग है और अपने विद्युत स्टेशनों के आस-पास प्रवासी पक्षियों के लिए आवास का निर्माण भी करती है।
इसके अलावा एनटीपीसी ने नगरपालिका निकाय के सीवेज उपचार संयंत्र से उपचारित सीवेज जल का उपयोग एसटीपी के 50 किलोमीटर के दायरे में स्थित थर्मल पावर प्लांट्स के लिए शुरू किया है। इसने बायोमास पैलेट्स के माध्यम से थर्मल प्लांट्स में को-फायरिंग भी शुरू की हैं।
एनटीपीसी अपनी परियोजनाओं में और इनके आस-पास 37 मिलियन से अधिक वृक्ष लगा चुकी है। साथ ही कंपनी वनों को बढ़ावा देने के लिए ‘मियावाकी’ तकनीक अपना रही है, इससे भूमिगत जल का स्तर बढ़ाने तथा स्थायी जैव विविधता के संरक्षण में मदद मिलेगी। प्रदूषण को कम कर निर्धारित सीमा के भीतर रखने के लिए एनटीपीसी 60 गीगावॉट थर्मल पावर क्षमता के लिए फ्लू गैस डीसल्फराइ़ेशन भी इन्सटॉल कर रही है।
न्यूज डेस्क।राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 25 मई से 31 मई को राष्ट्रीय एकीकरण सात दिवसीय शिविर आयोजित हुआ था, जिसमें हमारे जिला की बेटी कु. लखनी साहू ने भाग लिया जोकि पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में राजा नरेंद्र लाल खान वूमेंस कॉलेज में आयोजित किया गया था ।
सात दिवसीय शिविर में सुबह योग व्यायाम उसके पश्चात बौद्धिक परिचर्चा तथा शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता था एवम पौधा रोपण रैली, सफाई अभियान जैसे अनेक समाज हित कार्य किए जाते थे तथा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई । जिसमें लखनी ने आशुभासन एवम पोस्टर मेकिंग में भाग लिया । जिसमें 18 राज्यों के प्रतिभागियों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया ।जिस पर पिता चक्रधर प्रसाद साहू एवम माता जलबाई साहू तथा जिले में हर्षो उल्लास है।