Home Blog Page 2517

भाई सेना में फिर भी नहीं चल पा रहा घर, पैसे कमाने के लिए प्रॉस्टिट्यूट बनने पर हुई मजबूर बहन

न्यूज डेस्क।पड़ोसी देश श्रीलंका इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है. वहां खाने-पीने तक की चीजें लोगों को नहीं मिल पा रही हैं. इस सबके बीच महंगाई ने आसमान छू रखे हैं. ऐसे में श्रीलंका में बड़ी तादाद में नई उम्र की लड़कियां सेक्स वर्कस बनने को मजबूर हो गई हैं.
हालात की वजह से ये काम कर रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका में पहले सेक्स वर्क का काम पेशेवर वेश्याएं करती थीं. लेकिन इन दिनों इस प्रोफेशन में ज्यादातर नई उम्र की लड़कियां जुड़ रही हैं.

प्रॉस्टिट्यूशन कानूनी तौर पर है बैन
आपको बता दें कि श्रीलंका में प्रॉस्टिट्यूशन कानूनी तौर पर बैन है. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में प्रॉस्टिट्यूशन का कोई इलाका भी नहीं है. रिपोर्ट में पता चला है कि वहां स्पा और मसाज सेंटर्स की आड़ में ये काम चल रहा है. इन्हीं मसाज सेंटर्स की आड़ में नई लड़कियां इस काम में शामिल हो रही हैं.

आर्थिक संकट की वजह से कर रही हैं ये काम
श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट की वजह से ऐसी लड़कियां प्रॉस्टिट्यूशन का काम कर रही हैं, जो या तो पहले नौकरी कर रही थीं या फिर उच्च शिक्षा हासिल करने के सपने संजो रही थीं. प्रॉस्टिट्यूशन का काम कर रही 21 साल की ईशा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वो एक कामयाब इंसान बनना चाहती थी. उनके पिता बीमार हैं और मां नहीं है, वहीं भाई श्रीलंकाई सेना में नौकरी करता है. देश में चल रहे आर्थिक संकट की वजह से भाई की कमाई से घर नहीं चल पा रहा था.

स्पा में नौकरी करने को मजबूर
घर की हालत को देखते हुए ईशा ने मजबूरन स्पा में नौकरी की. इससे पहले वो एक कंपनी में 25 हजार रुपये महीना की सैलरी पर नौकरी करतीं थीं. लेकिन कोरोना के बाद बिगड़े आर्थिक हालत के चलते उनकी नौकरी चली गई और वो स्पा में काम करने लगीं. इसके बाद वो प्रॉस्टिट्यूशन का भी काम करने लगीं. उनका कहना है कि अगर उनके घर के हालात ठीक होते तो वो कभी भी इस काम को नहीं करतीं.

करीब 40 हजार लड़कियां कर रही प्रॉस्टिट्यूशन का काम
रिपोर्ट कहती है कि ईशा जैसी करीब 40 हजार लड़कियां प्रॉस्टिट्यूशन का काम कर रही हैं. इनमें से आधी से ज्यादा राजधानी कोलंबो में ही हैं. कोलंबो में ये स्पा सेंटर चौबीस घंटे खुलते हैं. आयुर्वेदिक इलाज, वेलनेस सेंटर, स्पा और मसाज सेंटर के नाम से चल रहे ये सेंटर राजधानी के पॉश इलाकों में स्थित हैं. ऐसे ही एक स्पा सेंटर में काम करने वाले मैनेजर ने बताया कि हाल के दिनों में काम मांगने वाली युवतियों की संख्या बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर वो हैं जो पहले कहीं नौकरी करके घर चला रहीं थीं. लेकिन नौकरी चली जाने की वजह से परेशान हैं.

सत्ता से जुड़े हैं तार
स्पा मैनेजर ने बताया कि यहां आने वाले ग्राहकों में सैनिक, पुलिसकर्मी, वकील और डॉक्टर जैसे पेशेवर भी शामिल हैं. यहां आसपास रहने वाले सभी लोगों को पता है कि यहां प्रॉस्टिट्यूशन का काम होता है. इसके बाद भी यहां कोई कार्रवाई नहीं होती. यहां काम कर रहे लोगों से बात करके अंदाजा लगता है कि स्पा संचालकों के तार श्रीलंका में सत्ता के शीर्ष तक जुड़े हैं.

CG : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया ऑब्जर्वर…CM को हरियाणा तो टीएस बाबा को राजस्थान का प्रभार…

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजीव शुक्ला के साथ हरियाणा का और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को पवन कुमार बंसल के साथ राजस्थान का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. मलिल्कार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है.

ब्रेकिंग: इस्लाम पर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी की सदस्यता से किया निलंबित,कहा- सभी धर्मों का करते हैं सम्मान

नई दिल्ली।  इस्लाम को लेकर टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी धर्म का अपमान करने के खिलाफ है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान या अपमान करने वाली किसी भी विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को बढ़ावा नहीं देती है।

बता दें कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma)  द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर की गई विवादास्पद टिप्पणी का मामला लगातार खींचता जा रहा है। चारों तरफ से विरोध होने के बाद अब खुद भाजपा ने नूपुर के बयान पर सफाई दी है। विवाद को शांत करने की कोशिश करते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

सीजी ब्रेकिंग:  बीजापुर में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग, आवापल्ली थाना पुलिस ने की पुष्टि

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदोण्डा में शनिवार देर रात Naxalites set fire to vehicles engaged in road construction in Chhattisgarh सड़क निर्माण में लगे  एक जेसीबी सहित एक डोजर और दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। आवापल्ली थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार यहां प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को दिन में सड़क निर्माण का काम होने के बाद वाहनों को मुरदोण्डा के पोडि़यमपारा के समीप खड़ा कर ड्राइवर और मजदूर आराम कर रहे थे।

इसी वक्त सड़क निर्माण के दौरान करीब 15-20 की संख्‍या नक्‍सली मौके पर आ धमके। इसके बाद नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों के डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी। जानकारी मिली है कि इस सड़क को ठेकेदार द्वारा बिना सुरक्षा व्यवस्था के काम करवा रहा था।

इस घटना के संबंध में आवापल्ली के टीआई तिर्की ने बताया कि मुरदोण्डा के समीप शनिवार रात में 9-10 बजे के बीच सड़क निर्माण में लगे वाहनों पर आगजनी की सूचना मिली है। लेकिन थाने में अभी तक रिपोर्ट दर्ज़ नहीं हुई है।

घटनास्थल थाने से 7-8 किमी पर है, और आधी रात होने के कारण फोर्स रवाना नहीं हो पाई है। कितने वाहनों में आग लगी है। इसकी जानकारी अभी नहीं बताया जा सकता है।

EXCLUSIVE : हरियरपुर से हरियाली बचाने अन्दोलन की हुई शुरुवात…कोल ब्लाक का विरोध,जल जंगल जमीन बचाने जुट रहे आदिवासी…

*अरविंद पांडेय*

कोरबा।4 जुन सरगुजा सभाग के सूरजपुर जिले हरोयाली बचाने का मिशन जिस गाव से शुरू हुआ है उस गाव का नाम ही हरियरपुर है मतलब हरियाली बचाने की शूरुआत ही हरियरपुर से हुई है।


दरसल हरियरपुर गाव उस समय चर्चा मे आया जब केन्द्र सरकार ने कोल ब्लाक का आवंटन कर दिया और छत्तीसगढ़ सरकार को खनन की अनुमति दे दी, तब से हसदेव अरण्य बचाओ आन्दोलं का आगाज यहा के आदिवासियो कुछ जागरुक लोगो के साथ मिलकर  आस पास के गाव के ग्रामीण बड़ी संख्या मे पहुच कर कोल ब्लाक का विरोध कर रहे है। आंदोलन की  गूंज इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी तक पहुंच गई है। इससे समझा जा सकता है की आदिवासियो के इस अन्दोलन की अवाज विदेशो तक पहुच गई ,जो भविष्य मे विदेशी टूर मे जाने वाले भारतीय राजनायकों के सामने उठते रहेगे,घने जंगलो के बीच बसे हरियरपूर से महज 3 किलोमीटर दूर अडानी की कोयला खदान है जिसकी वजह से गाव के कुए सुख गये हा हैंड पम्प केवल एक ही चल रहा है पानी का संकट साफ नजर आता है,सूरजपुर जिले के हरियरपुर मे खुलने वाली खदान का विस्तार कोरबा जिले की सीमा तक होगा। महुआ पेड़ के निचे लकडी का मंडप बनाकर अन्दोलन कर रहे है ।अन्दोलन स्थल मे खाना बनता है।दोनापत्तल मे खाना खाते है। पूरी तरह प्राकृतिक संसाधनो के साथ अन्दोलन कर रहे आदिवासियो की हौसला अफजाई करने प्रतिदिन लोग पहुचते है।

KORBA: जल संरक्षण के लिए वन विभाग ने उठाया बड़ा कदम…DFO के सहयोग से बना गांव में तालाब…

कोरबा। गहराते पानी के संकट से उबरने के लिए अब वन विभाग ने भी जल संरक्षण की ओर अपने कदमों को आगे बढ़ाया है। वन विभाग के डीएफओ की पहल पर बताती के समीप कमरन गांव में तालाब बनवाया है।इससे भूजल तो ऊपर उठेगा ही साथ ही यह पानी किसानों की खेती की सिचाई के भी काम आएगा।

बता दें कि कोरबा वन मंडल के डीएफओ प्रियंका पांडेय वन्य जीव के साथ साथ जल संरक्षण बचाने का काम कर रही है। इस कड़ी में वे कोरबा डिवीजन के अंतर्गत आने वाले वनपरिक्षेत्र में तालाब बनवाकर जल संकट से उबारने का काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक डीएफओ की पहल पर पसरखेत वन परिक्षेत्र बताती के समीप कमरन गांव में नया तालाब बनाया है । नए तालाब निर्माण से ग्रामीणों को निस्तारी के साथ साथ सिचाई भी कर सकेंगे।

पहाड़-जंगल से जुटाएंगे जल

बताती के समीप बने तालाब में पहाड़ और जंगल से पानी जल संचयन योजना योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत यहां तालाब बनाकर उनमें बारिश और जंगलों के बीच से निकलने वाले पानी को एकत्र किया जाएगा। इसका उपयोग गांव में रहने वाले ग्रामीणों के निस्तारी के अलावा जंगल मे विचरण करने वाले वन्यजीव कर सकेंगे।

वन्यजीवन के लिए भी संजीवनी

गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही जंगल में बने पोखर सूखने लग जाते हैं। इससे वन्यजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। वनांचल में रहने वाले वन्यजीवों के तालाब का पानी संजीविनी साबित होगा। वनभूमि पर बने तालाब वन्यजीवों की प्यास बुझाने में सफल रहेंगे।

कानपुर हिंसा के बाद अब बरेली में 3 जुलाई तक कर्फ्यू, मुस्लिम धर्मगुरु ने दी है बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

बरेली। कानपुर हिंसा (Kanpur violence) के बाद बरेली प्रशासन ने जिले में तीन जुलाई (curfew in Bareilly till July 3) तक कर्फ्यू लगा दिया है। बता दें कि कानपुर हिंसा के बाद 10 जून को मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा द्वारा घोषित बड़े विरोध प्रदर्शन से पहले एहतियात के तौर पर पुलिस ने धारा-144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया है।

कर्फ्यू अवधि के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान धरना प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी।

अब तक 24 गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए चार लोगों की पहचान हयात जाफर हाशमी, जावेद अहमद खान, मोहम्मद राहिल और मोहम्मद सुफियान के रूप में हुई है। कानपुर में शुक्रवार को हुई हिंसा मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भिलाई में आज ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमबी एंड एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का उद्धाटन करेंगे CM भूपेश बघेल

भिलाई। क्षेत्रीय पर्यावरण विभाग प्रदूषण स्तर की जांच के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराएगा। भिलाई में आज ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमबी एंड एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन का वर्चुवली उद्धाटन CM भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा। अब सात समंदर पार बैठकर भी भिलाई और यहां के औद्योगिक क्षेत्र का प्रदूषण स्तर कभी भी देख सकेंगे।

2 करोड़ की लागत से दो अलग-अलग जगहों स्थापित किए गए हैं क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन

क्षेत्रीय पर्यावरण विभाग के पर्यावरण संरक्षण मंडल ने इसके लिए भिलाई में 2 करोड़ की लागत से दो अलग-अलग जगहों पर ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमबी एंड एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन बनाया है। पर्यावरण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन 5/32 बंगला और दूसरा इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में स्थापित किया गया है।

दोनों ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमबी एंड एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन से लोगों को परिवेशी वायु की गुणवत्ता की जानकारी सीधे उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए इसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सेंट्रल सरवर से कनेक्ट किया जाएगा।

अब रेप को बढ़ावा देने वाले DEO विज्ञापन नहीं! जानें किस ऐड की वजह से सरकार ने उठाया ये कदम

न्यूज डेस्क।महिला आयोग के एक पत्र के बाद, केंद्र ने शुक्रवार को विज्ञापन एजेंसियों और कंपनियों को गलत और रेप को बढ़ावा देने वाले बॉडी-स्प्रे विज्ञापनों को हटाने के लिए कहा है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ऐसे सभी विवादास्पद विज्ञापनों को हटाने का आदेश दिया और कहा कि मामले की विज्ञापन संहिता के अनुसार जांच की जा रही है. यह आदेश दिल्ली महिला आयोग द्वारा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को लिखे गए एक पत्र के बाद आया है. यह विवाद मुख्य रूप से परफ्यूम ब्रांड लेयर’आर शॉट (Layer’r Shot Ad) के एक विवादास्पद विज्ञापन को नेटिजन्स द्वारा ट्रोल किए जाने के बाद शुरू हुआ था.

दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी
पैनल ने शनिवार को कहा कि विज्ञापन ने ‘सामूहिक बलात्कार को बढ़ावा दिया’ और इस मामले पर दिल्ली पुलिस को नोटिस भी जारी किया गया है. आपत्तिजनक विज्ञापन को लेकर पत्र में कहा गया है कि दिल्ली महिला आयोग को एक परफ्यूम ब्रांड के महिला विरोधी विज्ञापन का पता चला है. ठाकुर को लिखे अपने पत्र में मालीवाल ने विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने के लिए मंत्रालय से तत्काल कार्रवाई की मांग की. केंद्र ने यूट्यूब और ट्विटर को इस विवादित विज्ञापन को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने का निर्देश दिया है.

ब्रांड पर भारी जुर्माने की मांग
उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ जांच और संतुलन सुनिश्चित करने के लिए मजबूत सिस्टम बनाया जाना चाहिए कि रेप को बढ़ावा देने वाले ऐसे गंदे विज्ञापन फिर कभी नहीं दिखाए जाएं. उन्होंने परफ्यूम ब्रांड पर भारी जुर्माना लगाने की भी मांग की ताकि अन्य कंपनियां इससे सबक ले सकें. दिल्ली पुलिस को 9 जून तक मामले में की गई कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा गया है.
ऑफ एयर होंगे विज्ञापन?
दिल्ली पुलिस और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मालीवाल ने कहा कि यह कैसी रचनात्मकता है जो खराब पुरुषत्व को बढ़ावा देती है और सामूहिक बलात्कार की संस्कृति को प्रोत्साहित करती है? इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए, विज्ञापनों को ऑफ एयर किया जाना चाहिए और इस कंपनी पर सबसे बड़ा जुर्माना लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना समय बर्बाद किए मामले पर तत्काल कार्रवाई करें.

Layer’r Shot विज्ञापन पर छिड़ा विवाद
लेयर’आर शॉट परफ्यूम और बॉडी स्प्रे के दो नए विज्ञापनों की ट्विटर पर जमकर आलोचना की जा रही है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म यूजर्स का कहना है कि ये विज्ञापन बलात्कार संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं. दोनों विज्ञापनों को नेटिजन्स से तीखी प्रतिक्रिया मिल रही है, कई लोग पूछ रहे हैं कि इस तरह की घृणित सामग्री को किसने मंजूरी दी.

Chhattisgarh weather update: नौतपा में सबसे ज्यादा तपा मुंगेली, 47.6 डिग्री पहुंचा तापमान, प्रदेश का रिकार्ड ब्रेक

रायपुर/मुंगेली। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh weather update) के मुंगेली जिले (Mungeli district is the hottest) में शनिवार को दोपहर का (temperature reached 47.6 degree celsius ) अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून के महीने में 47.6 डिग्री से​ल्सियस तापमान अब तक ​प्रदेश के किसी जिले में दर्ज नहीं हुआ है, जो नया रिकार्ड है।

मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून ब्रेक होने के बाद सिस्टम की वजह से थोड़ी देर हो रही है, पहले मानसून के 7 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था।

0-जून महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान

छत्तीसगढ़ में जून महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। रायपुर में यह 11 जून 1931, एक जून 1988 और 8 जून 1995 को रिकॉर्ड किया गया था। बिलासपुर में दो जून 2012 को यह रिकॉर्ड हुआ।

वहीं जांजगीर-चांपा में भी तीन जून 1978 को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। इस साल इस महीने का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इसे तीन जून को मुंगेली में रिकॉर्ड किया गया था।

0-राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस मापा गया। माना हवाई अड्‌डे के पास इसे 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं नवा रायपुर क्षेत्र में यह 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। गर्म मौसम की वजहसे  करीब 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं पूरे दिन लोगों को झुलसाते रही।

0-अन्य शहरों का तापमान

शनिवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। दुर्ग में 44.6 और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।

अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और पेण्ड्रा रोड में 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। दूसरी तरफ जगदलपुर का मौसम अपेक्षाकृत खुशनुमा रहा। वहां अधिकतम तापमान केवल 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है।