Home Blog Page 2518

अरे ये क्या! पहनना था ‘मंगलसूत्र’, ‘इंस्पेक्टर साहिबा’ ने उसे पहना दी हथकड़ी, लेकिन…

न्यूज डेस्क।असम में सुर्खियों में रहने वाली सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को नौकरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि इन्होंने अपने मंगेतर के साथ मिलकर कई लोगों को ठगा था. हालांकि इस धोखाधड़ी के मामले में राभा ने ही पहले अपने मंगेतर को पकड़ा था लेकिन अब वो खुद पुलिस के हत्थे चढ़ गई हैं.
बता दें कि असम पुलिस की सब इंस्पेक्टर ने खुद को बचाने के लिए उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया जिससे उसने शादी तय की थी. पुलिस की वर्दी पहनकर अपने मंगेतर के साथ मिलकर इस महिला पुलिस अधिकारी ने ठगी का ऐसा खेल रचा था कि जिसका खुलासा होने पर हर कोई हैरान है. लेकिन जब पूरे मामले का पता चला तो ये महिला इंस्पेक्टर अब खुद भी सलाखों के पीछे है.

असम पुलिस में इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक जुनमणी राभा अपने मंगेतर के साथ मिलकर सरकारी कंपनी ओएनजीसी में नौकरी लगवानों के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुकी थीं.

हैरानी की बात ये है कि शुरुआती तौर पर खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा ने एफआईआर दर्ज कर धोखाधड़ी के आरोप में अपने ही मंगेतर राणा पराग को गिरफ्तार कर लिया था.

इस दौरान जुनमणी राभा नगांव जिले में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थी. उसी समय राभा ने अपने मंगेतर को उसके द्वारा किए गए कथित अपराधों के बारे में पता चलने के बाद गिरफ्तार किया था. बता दें कि अधिकारी राभा एक साल से अधिक समय से राणा पराग के साथ रिश्ते में थी और बीते साल अक्टूबर में उसके साथ सगाई कर ली थी.

आरोपी राणा ने कथित तौर पर तेल और प्राकृतिक गैस निगम के जनसंपर्क अधिकारी होने का झूठा दावा किया था और ओएनजीसी में नौकरी देने का वादा करके कई लोगों से लाखों रुपये ठगे थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने राणा के घर से ओएनजीसी की 11 फर्जी मुहरें और फर्जी पहचान पत्र समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे. वहीं इस मामले के तार अधिकारी राभा से जुड़े होने के संदेह पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी.

माजुली के एसपी गौतम बोरा के नेतृत्व में लगातार तीन दिनों तक हुई पूछताछ में राभा ने सनसनी खेज खुलासे हुए, जिसके तहत आज माजुली पुलिस ने आईपीसी की धारा 170/406/419/420/468/471/472/120B के तहत मामला दर्ज कर सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी राभा के केनरा बैंक के खाते में 11,33,174 रुपए और एक्सिस बैंक के खाते में 9,14,269 रुपए अज्ञात स्त्रोतों से जमा कराया गए थे जिसका हिसाब राभा नहीं दे पायी.

वहीं इन पैसों की बरामदगी को लेकर पता चला है कि सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा के नेतृत्व में उसका मंगेतर पराग लोगों को अपने झांसे में फंसा लेता था. कयास लगाया जा रहा है कि अधिकारी जुनमणी राभा ने खुद की पोल खुलने से बचने के लिए मंगेतर को गिरफ्तार कर अपने हिसाब से कार्रवाई कर रही थी. बहरहाल, माजुली पुलिस ने अधिकारी राभा को गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच में जुट गई है.

Kanpur Voilence: कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी गिरफ्तार, जानें कौन है हाशमी जिसने भीड़ को उकसाया

कानपुर। (Kanpur Voilence) कानपुर हिंसा मामले में मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी (mastermind Zafar Hayat Hashmi arrested) को लखनऊ STF ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिस प्रकार से कानपुर में हिंसा भड़की, उस मामले में पुलिस ने जफर हयात हाशमी को जिम्मेदार ठहराया है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जफर हयात हाशमी का नाम सबसे पहले रखा गया है।

0.जानें कौन है हाशमी जिसने भीड़ को उकसाया

जानकारी के अनुसार, कानपुर उपद्रव का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी पिछले कुछ सालों विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहा है और उसने कई अवैध संपत्तियां हासिल की हैं। वह सरकारी कोटे के तहत घर में राशन की दुकान चलता है। हाशमी पर आरोप है कि उसने एक पारिवारिक मामले में अपनी बहन और मां को उकसाया था, जिसके बाद दोनों ने कानपुर डीएम ऑफिस के बाहर आग लगा ली थी और इस हादसे में दोनों की मौत हो गई थी।

सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन में भी था सक्रिय

बताया जा रहा है कि हाशमी ने ही सोशल मीडिया के जरिए भीड़ को एकत्रित किया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है, पहले भी कई बार लोगों को उपद्रव मचाने के लिए उकसा चुका। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वह सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी वह काफी सक्रिय रहा था।

रायपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, सीएम भूपेश बघेल को अमेठी में मिली हार की याद दिला कर कही ये बात

रायपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) शनिवार को राजधानी रायपुर में आयोजित भाजपा के महिला सम्मेलन ( Mahila Morcha Conference)  में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) को अमेठी में कांग्रेस के तत्कालीन अंतरिम अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की करारी हार की याद दिलाते हुए बड़ा हमला बोला है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भूपेश जी याद रखें अमेठी में जिस कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आप हम से टकराए थे उसकी जमानत जप्त हो गई थी और हम तो भारतीय जनता पार्टी के वो अदने से कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट तक जब्त कर दी थी।
राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए ईरानी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 16 लाख आवास नहीं 16 लाख महिलाओं का सम्मान वापस किया है।

भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में महिला मोर्चा की बहनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा में महिला मोर्चा एक सशक्त दंड है जो आज देश की ढाल बनकर खड़ी है। पर मैं भारतीय जनता पार्टी में कार्य करने वाले लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं के पीछे शक्ति बनकर खड़ी उनके घर की महिलाओं को भी प्रणाम करती हूं, जिनकी हिम्मत से ही आज वे निस्वार्थ भाव से भाजपा के लिए कार्य कर रहे और राष्ट्र निर्माण कर रहे हैं।

महिलाओं को किसी सहारे की जरूरत नहीं

केंद्रीय मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से कहा कि याद रखें राजनीति एक कठिन डगर है परंतु सिद्धि हमेशा संकल्प से ही मिलती है। आप हमेशा याद रखें कि बड़ों का सम्मान करते हुए छोटो के सामने झुकने में ना हिचकिचाए यह आपकी संकल्प में सहायक होता है। उन्होंने कहा, याद रखें आज की महिलाओं को किसी सहारे की जरूरत नहीं बल्कि अब समय हो गया है कि आप सब का सहारा बने।

मोदी जी ने दीक्षा एप के जरिए आपको रास्ता दिखाया

उन्होंने कहा कि ये डिजिटल युग है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीक्षा एप के जरिए आपको रास्ता दिखाया है कि आप डिजिटल साक्षर हो। इस ऐप के माध्यम से देश में दो करोड़ 60 महिलाएं डिजिटली साक्षर हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते हैं कि हिंदुस्तानी महिला को सिर्फ रास्ता दिखा दो समाधान वे स्वयं ढूंढ लेती हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महिलाओं मोर्चा की बहनों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं कि हमारा प्रधान सेवक बिना थके लगातार काम कर रहे हैं तो फिर हम कैसे थक सकते हैं। महिला मोर्चा के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,रायपुर सांसद सुनील सोनी, भूपेंद्र सवन्नी ,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी,उषा टावरी, विभा अवस्थी, किरण बघेल, मिली बनर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

ब्रेकिंग: फांसी से बच गया मगर नसीब को कुछ और मंजूर था, आखिरी वक्त में 2 दिन भूख-प्यास से तड़प कर मरा ये करोड़पति गैंगस्टर,दो दिन पहले गैंगवार में हुआ था जख्मी

जयपुर/भोपाल। राजस्थान के झालावाड़ (Jhalawar gang war) में हुए गैंगवार में घायल हुए मध्य प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर और करोड़ों की संपत्ति का मालिक मुख्तार मलिक(gangster Mukhtar Malik ) जंगल में भूखा-प्यासा भटकते भटकते (death of Mukhtar Malik) दम तोड़ दिया। आखिरी वक्त पर मुख्तार को दो दिन तक ना तो पानी नसीब हुआ और ना ही खाने को कुछ मिला, जिसके चलते तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। उसकी जुबान सूख चुकी थी, दोनों पैरों की चमड़ी उधड़ चुकी थी।

0.मछली मारने वाला आखिरी वक्त पर पानी की एक.एक बूंद के लिए मछली की तरह तड़पकर मरा

मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ के डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का ठेका भोपाल मुख्तार मलिक ने लिया था। वह मंगलवार को अपने लोगों के साथ मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान राजस्थान के बंटी गैंग से उसकी गैंगवार हो गई। दोनों गैंग के बीच मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें बुरी तरह घायल मुख्तार जंगल की तरफ भाग निकला। दूसरे दिन उसकी लाश मिली।

एक बूंद पानी और एक रोटी तक नहीं नसीब नहीं

अगले दिन मुख्तार मलिक को भीमसागर बांध के नदी क्षेत्र के ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस से बचने के चक्कर में वह दो दिन तक भूख-प्लास से तड़पते हुए जंगल में भटकता रहा। पुलिस भी उसे पकड़ने के लिए करीब 12 किलोमीटर दूर तक जंगल में पैदल गई। इस दौरान देखा कि मुख्तार जंगल में घिसट रहा था, उसके पैरों से खून बह रहा था। उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। उसके दोनों पैरों की चमड़ी उधड़ चुकी थी।
पूर्व मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देकर आया था सुर्खियों में

बता दें कि मुख्तार मलिक पूर्व और दिवगंत मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को धमकी देकर चर्चा में आया था। इसके बाद ही उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इससे पहले वह तब चर्चा में आया था जब भोपाल की जिला अदालत में मुन्ने पेंटर गैंग के बीच हुए गैंगवार में मुख्तार को 2006-07 में हाईकोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। लेकिन उसको सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। मुख्तार के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, ज्यादती, अपहरण और अड़ीबाजी समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं।

यूपी-एमपी में दर्ज हैं 58 से ज्यादा मामले

बता दें कि मृतक मुख्तार मलिक मूलरूप से एमपी के रायसेन जिले के गोहरगंज का रहने वाला था। मुख्तार की उम्र 61 साल थी और वह 21 साल की उम्र में पहली बार रेप केस में जेल गया था।

मध्य प्रदेश के साथ साथ वो यूपी से लगी सीमा वाले इलाकों में भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। रायसेन और भोपाल, समेत यूपी के कई जिलों में उसके ऊपर 58 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

इधर आरोपी विक्की की तलाश कर रही पुलिस

झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि इस मामले में अब तक एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंगवार होने के बाद गैंगस्टर मुख्तार मलिक और विक्की गायब हो गए थे। दोनों की तलाश में निकली पुलिस को मुख्तार मलिक घायल अवस्था में मिल गया।, लेकिन, विक्की का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।

पंजाब में कांग्रेस को तगड़ा झटका, सुनील जाखड़ के बाद ये 5 बड़े नेता भाजपा में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस (Punjab Congress) के कद्दावर नेता और हिन्दू चेहरा सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) के बाद अब पार्टी के पांच और बड़े नेताओं (5 big leaders join BJP) ने भाजपा जॉइन कर ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, राजकुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली।

पंजाब कांग्रेस से सामूहिक पलायन पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ के बाहर होने के बाद हुआ, जो पिछले महीने ही भाजपा में शामिल हुए थे।

ब्रेकिंग: केमिकल फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लास्ट, आठ मजूदर जिंदा जले,मची चीख पुकार

हापुड़। यूपी के हापुड़ में शनिवार को केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने (Blast in boiler of Hapur chemical factory ) से तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में आठ मजदूर (eight workers burnt alive) जिंदा जल गए हैं। जबकि 15 लोग बुरी तरह से झुलसे हैं। हादसे की खबर पाकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फैक्ट्री में राहत बचाव कार्य भी जारी है।

जानकारी के अनुसार जिले के धौलाना क्षेत्र के यूपीआईडी की फैक्ट्री है, जिसमें केमिकल बनता है। बताते हैं कि शनिवार दोपहर बाद अचानक से फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। हादसे के दौरान फैक्ट्री के अंदर करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में आठ मजदूर जिंदा जल गए हैं जबकि 15 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए।

सीजी बिग ब्रेकिंग: मनरेगा के 14 हजार 700 कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा,परियोजना अधिकारी कई कर्मचारियों को कल किया था बर्खास्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। मनरेगा के 14 हजार 700 कर्मियों ने शनिवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सभी ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को इस्तीफा सौपा है। बता दें मनरेगा कर्मचारी 62 दिनों से 5 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे थे।

मनरेगा कर्मचारी अपने नियमितीकरण को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार पर अपने चुनावी वादों को पूरा करने की मांग में से हड़ताल पर डटे हुए है। बता दें कि एक दिन पहले ही सरकार ने मनरेगा परियोजना अधिकारी कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया ​था,और आज 14 हजार 700 कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा एसडीएम को सौंप दिया है।

बिग ब्रेकिंग: अभी.अभी… सभी कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा, बदलेगा पूरा मंत्रिमंडल, कल शपथ, पढ़ें पूरी खबर किसे मिलेगा मौका

नई दिल्ली। राजनीतिक हलकों में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मुख्यमंत्री सभी कैबिनेट मंत्रियों से इस्तीफा मांग लिया है।

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों से इस्तीफा (Odisha Cabinet Resignation) मांगा गया है। कहा जा रहा है कि सरकार सारे मंत्रियों को हटाकर नए मंत्रियों को प्रभार देगी। नए मंत्रियों के नाम गुप्त रखे गए हैं।

सभी रविवार को ओडिशा के राजभवन में मंत्री पद (Odisha New Ministers) की शपथ लेंगे। राज्य में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं और माना जा रहा है कि पटनायक अपनी नई टीम के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

UPSC पास करने पर बंटी मिठाइयां, जीएम से लेकर कमिश्नर ने सराहा, सच खुला तो झेलनी पड़ी शर्मिंदगी

न्यूज डेस्क।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा के नतीजों में एक जैसे नाम की वजह से झारखंड के रामगढ़ जिले की रहने वाली दिव्या पांडेय गलतफहमी की शिकार हो गई. जिसके कारण अब छात्रा और उसके परिजनों को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है.

दरअसल, हाल ही में घोषित हुए यूपीएससी सिविल सेवा के नतीजों में जिले के चित्तरपुर ब्लॉक स्थित रजरप्पा कॉलोनी की रहने वाली दिव्या पांडेय की ऑल इंडिया 323वीं रैंक आने का दावा किया गया था.

यूपीएससी एग्जाम देने वाले दोस्तों ने भी कॉल पर दिव्या को बताया, तुमने यूपीएससी में 323वीं रैंक हासिल कर ली है. यह खबर जैसे ही फैली, वैसे ही दिव्या को बधाई देने वालो का तांता लग गया. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी, रजरप्पा के जीएम, रामगढ़ जिले की कमिश्नर माधवी मिश्रा सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने दिव्या पांडे को बधाई दी.

सीसीएल के अधिकारियों ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने का दावा करने वाली दिव्या पांडेय के पिता को भी सम्मानित किया, क्योंकि वह सीसीएल में क्रेन ऑपरेटर हैं.

उधर, दिव्या पांडे के यूपीएससी पास करने की खबर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया में सुर्खिया बन गई, जबकि इसकी हकीकत कुछ और ही निकली.


असल में, यूपीएससी में 323वीं रैंक लानी वाली दिव्या पांडेय नहीं है, बल्कि वह तमिलनाडु की रहने वाली दिव्या पी (Divya P) हैं. इसी नाम और उपनाम की वजह से गलतीफहमी पैदा हुई थी.

दिव्या पी की UPSC रिजल्ट में 323वीं रैंक आई है.
बताया गया कि दिव्या पांडेय के परिजनों ने यूपीएससी की वेबसाइट पर भी रिजल्ट चेक करने की कोशिश की थी, लेकिन उस दौरान इंटरनेट काम नहीं कर रहा था. इसलिए दोस्तों की ही बात पर विश्वास कर लिया.

अब यूपीएससी रिजल्ट के परिणाम से दिव्या के परिवारवाले एक ओर जहां हताश और निराश हैं, तो वहीं दूसरी ओर दिव्या भी मायूस हो गई हैं.

दिव्या का समाज के लोगों ने सम्मान किया था.
दिव्या के माता पिता के कहा, हम लोगों से बहुत बड़ी गलती हो गई, जिसके कारण समाज में आज शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है. इस त्रुटि के लिए हमलोग क्षमाप्रार्थी हैं. परिवार ने जिला प्रशासन और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) से माफी मांगी है.

BREAKING: सड़क में फैला राख …धूम मूवी की तर्ज पर कट मारकर बचाई जान, देखें VIDEO…

The Duniyadari.com: कोरबा। ये सीन है बालको परसाभांठा चौक के समीप का जंहा राखड़ डेम से निकलने वाली राख सड़क पर फैला है। सड़क पर चादर की तरह बिछे इस राख से राहगीर किन मुश्किलों से सफर करते है इसका अंदाजा वाहन चालक के कट से लगाया जा सकता है।

बता दें कि बालको पॉवर प्लांट से उत्सर्जित राख का शत प्रतिशत यूटिलाइजेशन न होने से राखड़ डेम के आस पास की बस्तियों में रहने वाले तो परेशान है ही, इसके अलावा सड़क पर सफर करने वाले भी खतरा मोल लेकर सफर करते नजर आ रहे है। दरअसल the duniyadari . Com को मिली एक सीसीटीवी कैमरा पुटेज में एक चार पहिया वाहन चालक रफ्तार में भर्राटे भर रहा और परसाभांठा चौक के समीप आते ही धूम मूवी की तर्ज पर कट मारकर जान बचाई हैं।

आप भी देंखे ये वीडियो…