Home Blog Page 2519

 इन राशियों की लड़कियां बहुत जल्दी बन जाती हैं बॉस, हर जगह लहराती हैं अपना परचम

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन मिलता है। हर राशि के लोगों की अपनी विशेषताएं होती हैं। राशि अनुसार लोगों के स्वभाव और जीवन से जुड़ी कई अहम बातें जानी जा सकती हैं। आज यहां हम 3 ऐसी राशियों के बारे में बात करेंगे जिनसें जुड़ी लड़कियों का व्यक्तित्व दमदार होता है। ये हर जगह अपना परचम लहराने में कामयाब रहती हैं। ये ऑफिस में बहुत जल्दी बॉस बन जाती हैं।

मेष राशि: इस राशि की लड़कियों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये जहां रहती हैं एक लीडर की तरह रहती हैं। ये अपना काम समय से पूरा करती हैं। ये बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। जिसके दम पर ये करियर में बहुत जल्दी ऊंचा मुकाम हासिल कर लेती हैं। ये निडर और साहसी होती हैं।

मिथुन राशि: इस राशि की लड़कियां बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। हर काम को परफेक्शन के साथ पूरा करती हैं। इन्हें करियर में जल्दी जल्दी प्रमोशन मिलता है। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ऑफिस में ये बहुत जल्दी सभी की बॉस बन जाती हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है।

कन्या राशि: इस राशि की लड़कियां भी तेज दिमाग की होती हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर कम समय में ही खूब तरक्की कर लेती हैं। ये अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं। ये हमेशा उच्च पदों पर कार्यरत रहती हैं। ये अपने लक्ष्यों को पूरा करने की भरपूर कोशिश करती हैं। ये प्रतिभाशाली होती हैं।

छोटे पर्दे की हॉट बहू रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम में लगाई आग, आहें भर भर बोले फैन्स.अप्सरा सी सुंदर

मनोरंजन डेस्क। टीवी सीरियल की हॉट बहू रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरों के लाखों फैन्स के दिलों पर राज करतीं हैं। रुबीना दिलैक अपने फैंस के लिए हर दिन कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस फोटो उन्होंने स्काई ब्लू कलर की शिमरी गाउन पहन रखी हैं, जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

देखिए रुबीना दिलैक का दिलकश अंदाज…

https://www.instagram.com/reel/CeOoHloogOR/?utm_source=ig_web_copy_link

रायपुर ब्रेकिंग:  अभनपुर में गैंगवार, निगरानी बदमाश की मौत, चेहरे को चाकू से गोद डाला

रायपुर। राजधानी रायपुर के करीब अभनपुर (ang war in Abhanpur) के गातापारा में शुक्रवार को निगरानी बदमाशों के गैंगवार में (murder of surveillance crook) एक की मौत हो गई। अभनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाला हरीश यादव इलाके का निगरानीशुदा बदमाश था। मारपीट और चाकूबाजी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। हरीश गातापारा के बड़े तालाब के पास गया हुआ था। तभी इस इलाके के दूसरे बदमाशों ने उसे घेर लिया। चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हरीश की हत्या कर दी।

0-दोनों गैंग में पहले भी हो चुकी है मारपीट

पुलिस के अनुसार हरीश यादव और राजू बंजारे के ग्रुप में अक्सर मारपीट की घटना हुआ करती थी। मौका पाकर राजू ने हरीश को पकड़ा और चाकू से हमला कर दिया।
राजू बंजारे ने हरीश के प्राइवेट पार्ट, हाथ, पीठ, कमर, सीना, पेट और चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। तालाब के पास गिरकर हरीश की मौत हो गई। हरीश पर हमला होता देख उसका दोस्त अर्जुन पटले मदद के लिए आया। राजू और उसके साथियों ने अर्जुन को भी चाकू मार दिया।

0-झगड़े का बदला लेने के लिए हमला

लहूलुहान हालत में भागता हुआ अर्जुन, हरीश के घर गया और उसके भाई लक्ष्मण को सारी बात बताई। कुछ देर बाद जब लक्ष्मण और अर्जुन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हरीश की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने आरोपी राजू बंजारे और उसके साथी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फोलू कुर्रे, प्रकाश सोनी फरार हैं। राजू ने पुलिस को बताया कि पिछले झगड़े का बदला लेने की नीयत से उसने हरीश पर हमला किया।

…तो इस वजह से एर्दोआन ने बदला तुर्की का नाम, जानें कैंब्रिज डिक्शनरी में तुर्की या टर्की का अर्थ

अंकारा/इस्तांबुल। तुर्की ने अपना नाम बदलकर तुर्किए कर दिया है। राष्ट्रपति रेचेप तैय्पप एर्दोआन (President Recep Tayyip Erdogan) ने अपने देश का नाम क्यों बदला है ये जानकर आप हैरान हो सकते हैं। दरअसल कैंब्रिज डिक्शनरी (Cambridge dictionary meaning Turkey or Turkey) में टर्की या तुर्की का अर्थ पराजित या बेवकूफ होता है।

बता दें कि राष्ट्रपति रेचेप तैय्पप एर्दोआन को ये रास नहीं आया कि उनके देश का नाम तुर्की (तुर्की में लोग अपने देश को टर्की कहते हैं) टर्की नामक एक चिड़िया से मेल खाता है। दरअसल टर्की चिड़िया का नाम तुर्की के नाम पर ही रखा गया है, इन पक्षियों को सबसे पहले तुर्की से यूरोप लाया गया था।

इसी वजह से राष्ट्रपति रेचेप तैय्पप एर्दोआन ने अपने देश का नाम बदलकर तुर्की से तुर्कीए कर दिया है।एर्दोआन का कहना है कि ये नाम तुर्की के लोगों की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व और अभिव्यक्ति है।

बीते दिन संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की का नाम बदलकर तुर्किए (Turkiye) करने के फैसले को मंजूरी दे दी, तुर्की को अब तुर्किए नाम से जाना जाएगा। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन ने पिछले दिसंबर में अपना रिब्रांडिंग कैंपेन चलाया था। तब देश का नाम बदलने को लेकर एर्दोआन ने कहा था कि तुर्किए तुर्की के लोगों की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व और अभिव्यक्ति है।

ब्रेकिंग: सुप्रीम फैसला, आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अवैध, पूछा- आपको यह अधिकार कहां से मिला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आर्य समाज की ओर से जारी किए जाने वाले शादियों के प्रमाण पत्रों को (Arya Samaj marriage certificate invalid) अवैध करार दिया है। अदालत ने शुक्रवार को प्रेम विवाद से जुड़े एक केस की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

जस्टिस अजय रस्तोगी और बीवी नागारत्ना की बेंच ने कहा कि आर्य समाज का काम और उसका अधिकार क्षेत्र शादियों के सर्टिफिकेट जारी करना नहीं है। अदालत ने कहा कि यह काम कोई सक्षम प्राधिकारी ही कर सकता है। मध्य प्रदेश में हुए एक प्रेम विवाह के मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने यह टिप्पणी की।

0.जानें पूरा मामला

इस मामले में लड़की के परिवार ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी और एक शख्स पर आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी को किडनैप किया और उसका रेप किया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बेटी को नाबालिग बताया था। इस मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।

इस पर युवक ने अर्जी दाखिल कर दावा किया था कि उसके साथ आई लड़की बालिग है और दोनों ने शादी कर ली है। शख्स का कहना था कि क्योंकि हम दोनों ही बालिग हैं। इसलिए हमारे पास शादी करने का अधिकार है। उसका कहना था कि हम दोनों आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है।

0.मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को पलटा

युवक ने अपने दावे के पक्ष में वह मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया था, जिसे आर्य समाज की संस्था सेंट्रल भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा ने जारी किया था। इस प्रमाण पत्र को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है और आर्य समाज की ओर से शादियों का सर्टिफिकेट जारी किए जाने पर ही सवाल उठाए हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस मामले में आर्य समाज के सर्टिफिकेट को खारिज नहीं किया था। हालांकि उसने आर्य समाज के संगठन को आदेश दिया था कि वह सर्टिफिकेट सर्टिफिकेट जारी करने की प्रक्रिया में स्पेशल मैरिज ऐक्ट, 1954 के सेक्शन 5, 6, 7 और 8 को भी शामिल कर लें।

ऑनलाईन संवाद: IG ने सुनीं 26 पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों की समस्याएं…आरक्षक के पुत्र के लीवर ट्रांसप्लांट लिए मिलेगी मदद…

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के आईजी रतन डांगी ने शुक्रवार को ऑनलाईन संवाद में अधिकारी,कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं व समस्या के समाधान के लिए विभागीय अफसरों को निर्देश जारी किया।

ऑनलाईन संवाद पुलिस आरक्षक द्वारा पुत्र के लीवर ट्रांसप्लांट ऑपरेशन के लिए आर्थिक मदद मॉंगने पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को विभागीय स्तर पर तत्काल मदद पहुंचाने के लिए निर्देश दिए।

ऑनलाईन संवाद कार्यक्रम में जिला बिलासपुर से 07, जिला रायगढ़ से 03, जिला जांजगीर-चाम्पा से 03, जिला कोरबा से 05, जिला मुंगेली से 03 और जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 05 अधिकारी और कर्मचारी शामिल होकर अपनी समस्याओं से आईजी को अवगत कराया। जिसमें 01 निरीक्षक, 12 सहायक उप निरीक्षक, 03 प्रधान आरक्षक, 09 आरक्षक सहित 01 अनुकंपा नियुक्ति आवेदन सहित सहित कुल 26 गुजारिशें प्रस्तुत हुईं।

बता दें कि रेंज के जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों व उनके परिजनों की समस्याओं व गुजारिशों का त्वरित निराकरण हो सके, इस उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी द्वारा रेंज कार्यालय स्तर पर ऑनलाईन संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसमें प्रत्येक शुक्रवार को रेंज अंतर्गत जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जनरल परेड के उपरांत सीधे ऑनलाईन जुड़कर अपनी निजी व कार्य क्षेत्र से संबंधित समस्याएं व गुजारिशें प्रस्तुत कर सकते हैं।

कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, फ्रेंड के घर पार्टी करने के बाद लौट रही थी घर, वारदात में विधायक का बेटा भी शामिल

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में नाबालिग लड़की के साथ मर्सिडीज कार में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपियों में 3 से 4 व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वालों में विधायक के बेटे का नाम भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी।

पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी एम्नेशिया एंड इनसोम्निया पब, रोड नंबर 36, जुबली हिल्स में एक पार्टी में शमिल होने गई। जिसका आयोजन उनकी बेटी के दोस्त सूरज और हादी ने किया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के बाद लाल रंग की मर्सिडीज कार में कुछ लोगों ने मेरी बेटी को पब से निकाला। कार सवार लोगों ने मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

पूछताछ करने पर लड़की ने उन्हें बताया कि पब में एक पार्टी में शामिल होने के बाद कुछ लोगों ने उसके साथ गंदी हरकत की। दरअसल, पार्टी से बाहर आने के बाद लड़की उनकी गाड़ी में सवार हो गई, जिसमें तीन से चार लड़के सवार थे। ‘जब कार अंधेरे में सुनसान जगह पर रुकी तो युवकों ने एक के बाद एक उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।

ब्रेकिंग: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लगा रखा था स्पाई कैमरा, नहाते वक्त लड़कियों की देखता था nude तस्वीरें,फिर…

प्रयागराज। शहर के कचहरी रोड के रहने वाले एक डाक्टर के बेटे अपने घर के एक हिस्से में बने गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा(girls hostel spy camera in bathroom  लगा रखा था जहां वो लड़कियों की nude तस्वीरें देखता था।

मामला तब खुला जब एक वहां रहने वाली एक छात्रा  सुबह वहां नहाने के लिए गई। शावर से पानी कम आ रहा था। उसने सोचा कि शावर में कुछ फंस गया। जब वह शावर चेक रही थी तभी वहां स्पाई कैमरा देख कर वो सन्न रह गई। ​शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कचहरी रोड के रहने वाले एक डाक्टर के बेटे आशीष खरे ने अपने घर के एक हिस्से में गर्ल्स हास्टल बना रखा था। सुबह वहां रहने वाली एक छात्रा नहाने के लिए गई। शावर से पानी कम आ रहा था। उसने सोचा कि शावर में कुछ फंस गया। उसने दो तीन बार हिलाया तो शावर में लगा कैमरा नीचे गिर गया। स्पाई कैमरा देख छात्रा सन्न रह गई। उसने तुरंत अन्य छात्राओं को बताया तो हड़कंप मच गया। कुछ ने अपने घर वालों को बता दिया।

डिजिटल वीडियो रिकार्डर समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद,डायरी देख पुलिस भी ​हैरान

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मकान मालिक आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके कमरे से कंप्यूटर, नौ हार्ड डिस्क, डिजिटल वीडियो रिकार्डर समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। उसने छह डायरियों में अलग अलग सैकड़ों लड़कियों के नंबर लिखे थे। एक डिब्बे में करीब 100 से अधिक लड़कियों की पासपोर्ट साइज फोटो भी रखे थे। सीओ समेत तमाम अधिकारियों ने आशीष से पूछताछ की।

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने उस टेक्नीशियन की भी तलाश कर रही है जिसने शावर में कैमरा फिट किया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बरामद कंप्यूटर, हार्ड डिस्क तथा अन्य चीजों को सील कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

बिग ब्रेकिंग: सीमांकन करने के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते तहसील आफिस का आरआई गिरफ्तार

जबलपुर/मंडला। कृषि भूमि सीमांकन के लिए 5 हजार की रिश्वत लेते आरआई को (RI of Tehsil office arrested for taking bribe of 5 thousand for demarcation) लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरआई का साथी पटवारी लोकायुक्त की टीम को देखते ही फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंडला के धनीराम वार्ड महाराजपुर निवासी अनिल जैन ने कृषि भूमि सीमांकन के लिए आवदेन दिया था। लेकिन, राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार कसार और पटवारी अकुंट नंदन सिंगौर ने सीमांकन करने के बदले 12 हजार रिश्वत की मांग की।

फरियादी ने इसकी जबलपुर लोकायुक्त से कर दी। जिसके बाद आज टीम ने दबिश देकर राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार कसार को रंगे हाथ 5 हजार रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। वहीं पटवारी अंकुट नंदन मौके पर नहीं मिला।

सीजी ब्रेकिंग : प्रेशर IED की चपेट में आने से कोबरा बटालियन का जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि कोबरा 210 के जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले थे। घायल जवान का नाम निरंजन पासवान है। जवान को प्राथमिक उपचार के लिए बासागुड़ा अस्पताल लाया गया है।

घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है। ASP पंकज शुक्ला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तरेम थानाक्षेत्र के बुडग़ीचेरू के जंगलों में यह IED ब्लास्ट हुआ।