Home Blog Page 2520

Sidhu Moose Wala Murder केस : सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फिरोजपुर जेल में खूनी गैंगवार, कई घायल, मन्ना का नाम लीक होने से मचा बवाल

नई दिल्ली/चंडीगढ़/ फिरोजपुर। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Murder Case) की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई (Gangster Lawrence Vishnoi) और कनाडा में बैठे ( Goldie Brar) गोल्डी बराड का नाम सामने आने पर पंजाब सहित उत्तर भारत में गैंगवार छिड़ गया है।

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर सेंट्रल जेल (Firozpur Central Jail) के अंदर दो समूहों में सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर बहस हुई। बाद में यह बहस हिंसा में तब्दील हो गई और जेल के अंदर खूनी गैंगवार हुआ हुआ।

इस हिंसा में एक दर्जन से ज्यादा कैदी घायल हो गए। चार गंभीर घायल कैदियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हिंसा में एक दर्जन से ज्यादा कैदी घायल हो गए। हालांकि चार गंभीर घायल कैदियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जेल अधिकारियों का कहना है कि मनसा पुलिस फिरोजपुर जेल पहुंची थी, उन्होंने गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना से पूछताछ के लिए वारंट दिया। ये भी बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद इस हत्या को लेकर विभिन्न गैंग के गैंगस्टर्स भी एक बाद एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। कुछ सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं तो कोई इस हत्या को लेकर बदला लेने की बात कर रहा है।

गुप्त रखी गई गैंग की घटना

जेल सूत्रों की मानें तो मामूली घायल कैदियों का इलाज जेल के अंदर ही किया गया। जेल में हुई हिंसा की बात गुप्त रखी गई। जेल अधिकारियों ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या को देकर दो ग्रुप में बहस हुई। एक पक्ष हत्या का सही बता रहा था जबकि दूसरा इसकी आलोचना कर रहा था। ऐसा सिर्फ दो ग्रुपों के बीच नहीं हुआ। यह अन्य ग्रुपों तक भी फैल गया।

जेल अधिकारियों ने बताया कि हाई सिक्यॉरिटी सेल में बंद कैदियों के बीच भी इसे लेकर विवाद हो गया। कैदियों को जो मिला उन्होंने एक दूसरे पर फेंका, एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। बाल खींचे और एक दूसरे को जमीन पर पटका।

कैसे शुरु हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि जेल के अंदर दो गैंगस्टर्स के पास मोबाइल मिले। इन मोबाइल के जरिए संपर्क करके ही गैंस्टर्स ने मूसेवाला की हत्या करने की साजिश रची। जिस पर दूसरे ग्रुप से बहस हुई और यह हिंसा में तब्दील हुई।

सुरक्षा कमी के चलते खूनी हुआ संघर्ष

जेल सूत्रों ने बताया कि कैदियों का एक ग्रुप मन्ना के समर्थन में था। उनका कहना था कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मन्ना का हाथ होने की सूचना लीक करके गलत किया।

इसी बात को लेकर हिंसा हुई। सूत्रों का कहना है कि घटना के समय जेल के अंदर उचित सुरक्षा नहीं थी। कैदियों को रोकने के लिए भी फास्ट इंतजाम नहीं किए गए जिससे विवाद खूनी हो गया।

शादी के आठ साल बाद भी पत्नी से नहीं बना पाया शारीरिक संबंध’, कौन हैं ये शिकायत करने वाले सांसद

न्यूज डेस्क। उड़िया फिल्मों की एक्ट्रेस वर्षा प्रियदर्शिनी (Varsha Priyadarshini) और एक्टर से नेता बने अनुभव मोहंती (Anubhav Mohanty) इन दिनों चर्चा में हैं. अनुभव बीजेडी सांसद हैं. कपल के बीच तलाक का मामला चल रहा है.

साल 2014 में दोनों की शादी हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों में तकरार शुरू हो गई और मामला कोर्ट पहुंच गया. जिसपर हाल ही में कोर्ट ने एक आदेश दिया है.

कोर्ट में दायर याचिका में लगाए गए ये आरोप

अनुभव मोहंती ने पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी वो यौन संबंधों और स्वाभाविक दांपत्य जीवन की अनुमति नहीं देती हैं.

मोहंती ने कहा कि वर्षा के साथ शारीरिक अंतरंगता स्थापित करने के गंभीर प्रयासों के बाद हमेशा निराशा मिली.

वहीं वर्षा की ओर दायर याचिका में अनुभव पर मां बनने के अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया गया. साथ ही साथ वर्षा ने आरोप लगाया कि अनुभव आदतन शराबी हैं और उनके कई अफेयर्स भी हैं.

गौरतलब है कि सांसद अनुभव मोहंती पिछले कई महीनों से अपनी निजी जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया पर बातें कह रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम अपने पत्नी के साथ यौन संबंध का भी जिक्र किया है.

मोहंती ने कहा था कि पिछले आठ सालों से वे अपनी पत्नी वर्षा प्रियदर्शिनी के साथ पारिवारिक कलह के चलते शारीरिक संबंध नहीं बना सके हैं.

मोहंती ने कहा- इन दिनों मैं और मेरा पूरा परिवार पत्नी वर्षा की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहा है. मेरा राजनीति जीवन भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी पत्नी से तलाक चाहता हूं, लेकिन अभी यह फैसला कोर्ट में है.

मोहंती के बाद वर्षा प्रियदर्शिनी ने भी सोशल मीडिया के जरिए सांसद पति अनुभव मोहंती पर घरेलू हिंसा और नाजायज संबंध रखने का आरोप लगाया. साथ ही एक्ट्रेस वर्षा ने भी पति अनुभव मोहंती के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज करवा दिया.

कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

अब इस मामले में ओडिशा के कटक जिले की एसडीजेएम कोर्ट ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने वर्षा प्रियदर्शिनी को पति अनुभव मोहंती का घर खाली करने का निर्देश दिया है. वहीं, कोर्ट ने मोहंती को हर महीने वर्षा को 30,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का भी निर्देश दिया है. गौरतलब है कि ओडिशा हाई कोर्ट में वर्षा और अनुभव के बीच तलाक का मामला चल रहा है.

कौन हैं अनुभव मोहंती?

बता दें कि उड़िया फिल्मों में अभिनय कर नाम कमाने वाले अनुभव मोहंती एक लोकप्रिय एक्टर हैं. उन्होंने 2013 में ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) से राजनीति की शुरुआत की. 2014 में ओडिशा सरकार ने मोहंती को राज्यसभा सांसद बनाया. इसके बाद 2019 में मोहंती को केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से टिकट दिया गया, जहां से जीत हासिल कर वो लोकसभा पहुंचे. हालांकि, इस दौरान मोहंती का राजनीतिक जीवन पारिवारिक कलह के कारण लगातार विवादों में रहा.

VIDEO: क्रांति सेना ने पुलिस पर लगाया फर्जी FIR दर्ज करने का आरोप…इस मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन…

कोरबा । स्थानीय निवासियों के हितों को लेकर आवाज उठाने वाले छत्तीसगढ़ीहा क्रांति सेना पर एक के बाद एक हो रहे एफआईआर दर्ज के खिलाफ कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।

 

देंखे वीडियो…

रेस्‍टोरेंट में खाना खाने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले, सरकार के इस फैसले से सस्‍ता हुआ लंच-ड‍िनर

न्यूज डेस्क।अगर आप भी अक्‍सर वीकेंड पर रेस्‍टोरेंट का खाना खाना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. सरकार की तरफ से गुरुवार को साफ क‍िया गया क‍ि रेस्‍टोरेंट माल‍िकों की तरफ से ब‍िल पर लिया जाने वाला सर्व‍िस टैक्‍स पूरी तरह से गैरकानूनी है. इसको यद‍ि ग्राहक से दबाव (Force fully) बनाकर ल‍िया गया तो ग्राहक के पास कानूनी अधिकार होंगे. होटल और रेस्तरां एसोसिएशन से तुरंत यह प्रैक्टिस रोकने के ल‍िए कहा है.

सर्विस चार्ज लेना गैर कानूनी

सरकार रेस्‍टोरेंट माल‍िकों की तरफ से ल‍िए जाने वाले सर्व‍िस चार्ज के कानून में बदलाव करने के पक्ष में है. इससे ग्राहक और ज्‍यादा ताकतवर हो जाएगा. उपभोक्‍ता मामलों के विभाग ने इस पर सख्ती दिखाते हुए गुरुवार (2 जून) को बड़ी बैठक बुलाई थी. इस बैठक में सख्‍ती द‍िखाते हुए होटल एसोसिएशन से दो टूक कहा गया क‍ि सर्विस चार्ज लेना गैर कानूनी है.

जल्‍द ग्राहकों को कानूनी अधिकार द‍िए जाएंगे

सरकार की तरफ से जल्द ग्राहकों को इसके ल‍िए कानूनी अधिकार भी द‍िए जाएंगे. सरकार की तरफ से कहा गया क‍ि साल 2017 के कानून के अनुसार सर्व‍िस चार्ज देना या नहीं देना ग्राहक की मर्जी थी. मर्जी नहीं होने पर ग्राहक इसे देने से मना कर सकता था. लेक‍िन होटल वाले इसे लगातार ले रहे हैं.

ग्राहकों की शिकायत पर ल‍िया यह फैसला

बैठक में और भी कई मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में होटल एसोसिएशन के अलावा Zomato, Swiggy, Delhivery, Zepto, Ola, Uber जैसे प्रोवाइडर्स के भी प्रत‍िन‍िध‍ि मौजूद रहे. कस्टमर हेल्पलाइन पर इस बात को लेकर लगातार मिलने वाली शिकायतों को देखकर सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है.

सर्विस चार्ज की गाइडलाइंस

सर्विस चार्ज को लेकर भारत सरकार की तरफ से 21 अप्रैल, 2017 को जारी गाइडलाइंस में कहा गया था कि कई बार कंज्यूमर बिल में लगे सर्विस चार्ज देने के बाद भी वेटर को अलग से ये सोचकर टिप देते हैं कि बिल में लगने वाला चार्ज टैक्स का पार्ट होगा. खाने की जो कीमत लिखी होती है उसमें माना जाता है कि खाने की कीमत के साथ-साथ सर्विस जुड़ा हुआ है.

लड़के ने पार्टी के लिए एडल्ट डांसर को बुलाया, आ गई बहन, हुआ शर्मसार

The Duniyadari.com: एक क्लब डांसर की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसका कहना है कि गलती की वजह से वह अपने भाई के बैचलर पार्टी में एडल्ट डांस करने पहुंच गई. असल में एडल्ट डांसर केंड्रा का कहना है कि उसे एक पार्टी के लिए हायर किया गया था. लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह पार्टी कोई और शख्स की नहीं, बल्कि उसका भाई ही आयोजित कर रहा है.

दरअसल, केंड्रा जिस क्लब में काम करती थीं, वहां उनका भाई शादी से पहले बैचलर पार्टी के लिए पहुंच गया था. डांसर ने इस बारे में एक वीडियो में बताया. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

उन्होंने 15 मई को टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसे 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को शेयर करते हुए केंड्रा ने लिखा- मैं अपने भाई के बैचलर पार्टी में एडल्ट डांस करने वाली थी. इवेंट शुरू होने से ठीक पहले तक मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था. इसकी वजह से उनका परिवार शर्मसार हो गया.

केंड्रा ने पहले इस बात का खुलासा किया था कि वह एक स्ट्रिप क्लब में काम करती हैं. केंड्रा के कबूलनामे के बाद टिकटॉक पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोग केंड्रा को ट्रोल करने लगे. वहीं दूसरा पक्ष उनके सपोर्ट में दिखा.
एक यूजर ने लिखा- मैं होती तो अपने भाई के दोस्तों को नोटिस कर लिया होता. दूसरे ने लिखा- यह एक ऐसी घटना है जो पहले कभी नहीं हुई.

केंड्रा के सपोर्ट में एक यूजर ने लिखा- क्या आपलोगों पता नहीं है कि वैसे जगहों पर कितना अंधेरा होता है? वहीं कुछ लोग इसे कर्मा बता रहे हैं. उनका मानना है कि दूल्हे ने शादी से पहले किसी एडल्ट डांसर पर किराए पर बुलाया, यह ठीक नहीं था.

ऐसा क्या है जिसे हम काटते हैं, पीसते हैं और बांटते हैं पर खाते नहीं? यूपीएससी इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब

The Duniyadari.com: यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) के लिए कई उम्मीदवार सालों तक तैयारी करते हैं. इसके बावजूद परीक्षा के तीनों चरणों को पहले ही प्रयास में पास कर लेना आसान नहीं होता है. अगर आप IAS स्तर का इंटरव्यू देना चाहते हैं तो आपकी तैयारी भी उसी लेवल की होनी चाहिए (IAS Interview). अपने दिमाग में हर समय यह बात फिट करके रखें कि इंटरव्यू पैनल में बैठे एक्सपर्ट आपकी तार्किक क्षमता को परखने के लिए किसी भी तरह के सवाल पूछ सकते हैं.

अक्सर यूपीएससी (UPSC) के इंटरव्यू में देखने को मिलता है जहां इंटरव्यूर का सवाल तो आसान होता है लेकिन अभ्यर्थी (Applicant) जवाब देने में गलती कर बैठते हैं. यूपीएससी के इंटरव्यू में जो सवाल पूछे जा सकते हैं, उनसे कुछ मिलते जुलते सवाल यहां दिए गए हैं. जिनसे आपको अंदाजा लग सकता है कि किस तरह के सवाल इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं.

 

सवाल: ऐसा क्या है जिसे हम काटते हैं, पीसते हैं और बांटते हैं पर खाते नहीं?
जवाब: ताश के पत्ते को कटा जाता है, पीसा जाता है औऱ बांटा जाता है पर खाया नहीं जाता है.
सवाल: कटे हुए सेब का रंग क्यों बदल जाता है?
जवाब: इसके पीछे एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है. सेब में कैटीचिन, पालीफिनोल और कैफीटेनिन अम्ल पाए जाते हैं. जब सेब को काटा जाता है तो उसमें उपस्थिति फिनोल एसिड हवा के संपर्क में आते हैं.
सवाल: बीकानेर नमकीन के लिए क्यों फेमस है?
जवाब: सबसे बड़ा कारण है मौसम. साथ ही पानी की कमी.
सवाल: इंसान के बाद सबसे समझदार जीव कौन सा है?
जवाब: डॉल्फिन.
सवाल: लड़की को देख व्यक्ति ने कहा इसकी माता का पिता मेरा ससुर है, दोनों का रिश्ता क्या है?
जवाब: पिता और पुत्री.
सवाल: ऐसा कौन सा दुकानदार है, जो सामान भी लेता है और पैसे भी?
जवाब: नाई.
सवाल: घुटने की कटोरी का साइंटिफिक नाम क्या है?
जवाब: फेमुर स्कैपुला पटेला टिबिया

ब्रेकिंग: प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित, एक दिन पूर्व सोनिया गांधी हुई थीं पॉजिटिव

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं।  प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया ‘मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।

प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। प्रियंका ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को सोनिया गांधी के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था। उसके बाद कराए गए कोविड टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गईं।

तीन माह बाद दैनिक कोरोना केस 4000 पार

इस बीच, देश में कोरोना के दैनिक मामले तीन माह बाद फिर 4000 के पार पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सक्रिय केस में भी बीते 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए। बीते कुछ दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस लगातार बढ़े हैं।

CG BREAKING : बंद पड़ी एसईसीएल की खदान से चोरी का कोयला निकालने के दौरान मिट्टी धंसने से दो की मौत

सूरजपुर। जिले में एसईसीएल भटगांव के बन्द पड़े दुग्गा खुली खदान में चोरी का कोयला निकालते समय मिट्टी धंसने से दो युवकों की मौत हो गई।

मृतक रामकेश्वर राजवाड़े और सुखलाल राजवाड़े बैजनाथपुर के रहने वाले थे कोयला चोरी करने खदान गए हुए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची भटगांव पुलिस ने दोनों के शव को ग्रामीणों के मदद से बाहर निकाला।

सीजी: अनियमित कर्मचारी आज छुट्‌टी पर… राजधानी में चेतावनी सभा, मांग नहीं मानी तो 1 सितंबर से कामबंद…

रायपुर। नियमितिकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के करीब 1 लाख से ज्यादा अनियमित कर्मचारी शुक्रवार 3 जून को छुट्‌टी पर रहेंगे। वहीं नियमितिकरण की मांग को लेकर आज राजधानी रायपुर में चेतावनी सभा का आयोजन किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो आगामी एक सितंबर से पूर्ण कामबंदी की जाएगी। बता दें कि कांग्रेस ने 2018 विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

अब छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले रायपुर में शुक्रवार को चेतावनी सभा का आयोजन बूढ़ा तालाब धरना स्थल में किया जा रहा है। कर्मचारियों के इस संगठन के संयोजक गोपाल साहू ने बताया कि इसके माध्यम से कांग्रेस को समय-सीमा में प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने कार्यवाही करने चेताया जाएगा। किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर 1 सितम्बर से पूर्ण कामबंदी के साथ अनिश्चित कालीन आन्दोलन होगा।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रवि गडपाले कहा कि चेतावनी सभा को 36 से अधिक अनियमित कर्मचारी संगठन के लाखों कर्मचारी एक दिन की छुट्टी लेकर ज्वाइन करेंगे। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की तरफ से तमाम पदाधिकारियों ने साझ़ा बयान देकर कहा है कि कहा कि हम चेतावनी देने जा रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी का 10 दिन में नियमितीकरण का वादा था, जो अब साढ़े 3 साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ।

मरीजों का इलाज करने के लिए डॉक्टर ने दीवार पर टांगी ‘राशन वाली’ रेट लिस्ट, देखकर लोग भी खुजाने लगे सिर

The Duniyadari.com: डॉक्टर अक्सर ऐसे मरीजों से तंग आ जाते हैं, जो अपने लक्षणों या चिकित्सा समस्याओं की ऑनलाइन जांच करते हैं और तर्क पेश करते हैं. ऐसे ही एक डॉक्टर ने अपने मरीजों को सबक सिखाने के लिए एक अच्छी तरकीब निकाली. डॉक्टर मरीज के डायग्नोसिस और उसके इलाज के लिए 200 रुपये लेते हैं लेकिन Google के संदेह का जवाब देने के लिए 1000 रुपये लेते हैं. गौरव डालमिया नाम के एक ट्विटर यूजर ने एक डॉक्टर के आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) चार्जेज (OPD Fee) की तस्वीर शेयर की.

डॉक्टर ने आखिर क्यों लगा रखी है रेट लिस्ट?
तस्वीर में देखा जा सकता है कि डॉक्टर ने ओपीडी शुल्क की पूरी रेट लिस्ट लिख रखी है. अलग-अलग तरह मरीजों के लिए अलग-अलग रेट लिस्ट है. यदि कोई रोगी खुद डायग्नोसिस कर रहा है और उसकी सलाह का पालन नहीं कर रहा है तो उसके लिए अलग फीस है. यदि रोगी अपने निदान के साथ आता है और अपने इलाज पर जोर देता है, तो डॉक्टर की फीस 2,000 रुपये भी हो सकती है. ऐसे ही अन्य तरह के मरीजों के लिए अलग फीस है. यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. आइए उन पर एक नजर डालते हैं.

डॉक्टर ने रेट लिस्ट में क्या लिखा, अगर-
मेरा डायग्नोसिस, मेरा इलाज- Rs. 200
मेरा डायग्नोसिस, आपका इलाज- Rs. 500
आपके गूगल डाउट्स- Rs. 1, 000
आपका डायग्नोसिस, मेरा इलाज- Rs 1,500
आपका डायग्नोसिस, आपका इलाज- Rs. 2,000

 

देखें ट्वीट-
लोगों ने कुछ ऐसे दिए रिएक्शन
फीस की तस्वीर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ‘इस डॉक्टर ने बिल्कुल सही कहा.’ नेटिजन्स डॉक्टर के चार्जेज से पूरी तरह सहमत हैं और उन्हें तर्कसंगत भी कह रहे हैं. यूजर्स में से एक ने आग्रह किया कि लोगों को डॉक्टरों पर विश्वास और सम्मान करना चाहिए. जबकि एक अन्य यूजर ने कहा कि कुछ लोग 2000 रुपये फीस देने वाले भी होते हैं.