कोरबा। जिले में एक ऐसा थानेदार भी जो कर्मचारियो के हर सुख दुख में शामिल होकर उन्हें अपना परिवार मानता है। इस कड़ी में उरगा थाना प्रभारी ने अपने अधीनस्थ कर्मचारी के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए थाना में ही केक काटकर शुभकामनाएं दी है। इस दौरान प्रधान आरक्षक रामकुमार उइके भावुक हो गए और थाना प्रभारी राजेश जांगड़े की जमकर सराहना की।
कहने को तो पुलिस परिवार सब एक है की गाथा लोग जरूर गाते हैं ,पर ऐसा देखने को नही मिलता लेकिन इसे सच साबित कर दिखाया है उरगा थानेदार ने। जो अपने अधीनस्थ कर्मचारी के सुख दुख के सहभागी बन जन्मदिन को यादगार बनाया है। थाना में पदस्थ सहकर्मी प्रधान आरक्षक रामकुमार उइके के जन्मदिन पर थाने में ही सभी स्टाफ के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि निरीक्षक राजेश जांगड़े जिस भी थाने में पदस्थ रहे उस थाना स्टाफ के सुख दुख में शामिल होते रहे। उनके इस कार्य की सभी स्टाफ जमकर प्रसंशा कर रहे हैं।
कोरबा।जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर की पहल पर दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव के उनके आश्रितो को अनुकंपा नियुक्ति दी है। दिवंगत परिवार के आश्रितो को नौकरी मिलने से परिवार को सहारा मिला है।
बता दें कि जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर लगातार जनहितैषी कार्य कर सरकार के योजनाओं का क्रियान्वयन करा रहे है। उनके पदस्थ होने के बाद अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण का निदान करते हुए नौकरी प्रदान कर रहे है। उनके इस पहल से विभागीय कर्मचारी उत्साहित होकर काम कर रहे है। इस कड़ी ने उन्होंने पंचायत सचिव के पद कार्य करते दिवंगत हो चुके सचिवों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर परिवार के आश्रितो को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया है। जारी आदेश के मुताबिक स्व जनीराम के पुत्र रूपेश कुमार को सचिव बनाया गया है । इसी तरह स्व.चंद्र भूषण प्रताप सिंह के सुपुत्र मोक्ष को भी सचिव के पद पर नियुक्ति दी है।
The Duniyadari.com: रतनपुर। रतनपुर थाना परिसर में खड़े गाड़ियों में आग लगने के बाद जान जोखिम में डालकर आग बुझाने वाले जाबांज सिपाही को आईजी ने इनाम देने का आदेश दिया है। बिलासपुर रेंज के आईजी ने आदेश जारी कर 2500 का नगद इनाम का आदेश जारी किया है।
बता दें कि ऐसे विरले होते है जो अपनी माटी और वर्दी का फर्ज अदा करते है। मामला रतनपुर थाने का है जंहा परिसर में खड़े सैकड़ो गाड़ियों में आग लगी और धूं धूं कर जलने लगी। घटना की खबर आग की तरह वायरल हुई तो थाने के एक जाबांज सिपाही ने अपने आप को रोक नही पाया और हॉस्पिटल को छोड़ आग बुझाने पहुंच गया।उनके इस कार्य की बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने प्रशंसा करते हुए 25 सौ रुपये नगद इनाम देने का आदेश जारी किया है। आईजी के आदेश ने विभाग के होनहार लोगों का हौसला बढ़ाने का काम किया है।
न्यूज डेस्क। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद हार्दिक पटेल (Hardik Patel) 2 जून यानी आज बीजेपी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। बीजेपी ज्वाइन करने से पहले हार्दिक पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा कि वह छोटे से सिपाही बनकर बीजेपी के साथ काम करेंगे। हार्दिक पटेल के बीजेपी ज्वाइन करने से पहले सोशल मीडिया पर उनके कई पुराने बयान वायरल हो रहे हैं। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स चुटकी ले रहे हैं।
हार्दिक पटेल का बयान : हार्दिक पटेल ने बीजेपी ज्वाइन करने से पहले लिखा कि राष्ट्रहित, प्रदेश हित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्रीय सेवा के भागीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा।
ट्वीट्स वायरल : सोशल मीडिया पर हार्दिक पटेल का सबसे अधिक वह ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर सुबह का देशद्रोही, शाम को भाजपा से जुड़ जाए तो उसे देशभक्त कहते हैं। वहीं उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में यह भी कहा था कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि जनता से द्रोह कर अपने स्वार्थ के लिए पार्टी बदलते हैं, तब ऐसे स्वार्थी नेताओं को चौराहे पर खड़ा कर चप्पल से पीटना चाहिए।
हार्दिक पटेल ने 2017 में एक ट्वीट के जरिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर निशाना साधते हुए लिखा था कि भाजपा में सही लोगों को सम्मान नहीं दिया जाता लेकिन जो अमित शाह के पैरों की जूती बनकर रहता है, उनको आगे किया जाता है। हार्दिक पटेल के पुराने ट्वीट को राजेश साहू नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर करते हुए लिखा कि जूती बनकर आगे बढ़ने को तैयार हार्दिक भाई को हार्दिक बधाई।
राजनीति में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं होता है। ना विरोध और ना ही विचारधारा। सुनिए #HardikPatel की पुरानी ‘भाषा और सोच’ को और देखिएगा 2 जून को इनके ह्रदय परिवर्तन और होने वाले स्वागत समारोह को। बस यही सियासत है, बाक़ी जो है सो है। pic.twitter.com/6VCMttfu8D
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) May 31, 2022
यह वीडियो भी वायरल : इस बीच सोशल मीडिया पर हार्दिक पटेल का एक पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक समाचार चैनल से बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान जब उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर सवाल किया जाता है तो वह उन्हें ‘फेकूं’ कहते हैं। वहीं जब केंद्रीय गृह मंत्री के विषय पर पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि वह ‘गुंडा’ हैं। जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पटेल आज दोपहर 11 बजे भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामेंगे।
The Duniyadari.com: साल 1998 में एक फिल्म आई थी ‘बड़े मियां, छोटे मियां’. इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और कॉमेडी किंग गोविंदा ने काम किया था. दर्शनों ने फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था. इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस फिल्म का एक गाना ‘मेरे प्यार का रस जरा चखना, ओए मखना’ लोगों को खूब पसंद आया था. इस गाने में लोगों को गोविंदा का स्टेप काफी अच्छा लगा था.
दो लड़कियां का जबरदस्त डांस वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर इस गाने पर डांस करती हुई दो लड़कियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में लड़कियों का डांस इतना जबरदस्त है, जिसे देखकर लोगों को फिल्म के एक्टर गोविंदा की याद आ गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां गोविंदा स्टाइल में इस गाने पर जोरदार डांस कर रही हैं. एक्टर गोविंदा के तर्ज पर डांस कर ये दोनों लड़कियों रातों-रात सुर्खियों में आ गई हैं.
इस डांस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों लड़कियां गोविंदा की तरह ताल से ताल मिलाकर जबरदस्त डांस कर रही हैं. अमिताभ बच्चन और गोविंदा के गाने पर इन दोनों लड़कियों ने अपने धमाकेदार डांस ने गर्दा उड़ा दिया है. लड़कियों के जोरदार मूव्स सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों की धड़कनें तेज कर रही हैं. आप देख सकते हैं कि दोनों लड़कियां बिल्कुल गोविंदा की तरह ही डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों लड़कियों के बीच डांस का चैलेंज भी दिख रहा है. देखें वीडियो-
गोविंदा के जैसे एक्सप्रेशन्स दे रही हैं लड़कियां
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों लड़कियां एकदम गोविंदा के जैसे एक्सप्रेशन्स दे रही हैं. दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल भी हार मानने को तैयार नहीं हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग जमकर दोनों का उत्साह बढ़ा रहे हैं. वीडियो को indianfamousdancers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘अमेजिंग डांस परफॉर्मेंस.’ वीडियो में लड़कियों का जबरदस्त डांस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं.
बिलासपुर । सर्दी,गर्मी,धूप,बारिश सब हँसते हँसते झेल जाऊंगा।संकट की इस घड़ी में आपका हर कदम साथ निभाउंगा।ख़ाकी हूँ जनाब,दो शब्द प्यार के बोल देना,हर संकट में आपके आगे ढाल सा बन जाऊंगा। किसी गीतकार का ये मशहूर गीत रतन पुर थाना के एक योद्धा पर फिट बैठ रहा है
दरअसल बुधवार को रतनपुर थाने परिसर में रखी गाड़ियों में एकाएक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि सब कुछ जलकर खाक हो गया। इन सब के बीच एक सच्चा सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है जो रात भर हस्पिटल में एडमिट होने के बाद भी वर्दी का फर्ज अदा करने दौड़ा चला आया और आग बुझाने मौके पर डटा रहा। इस जांबाज सिपाही का नाम आर दीपक मरावी बताया जा रहा है। जो फर्ज के लिए जान जोखिम में डालकर वर्दी का कर्ज चुका रहा है। इस खाकी के देवदूत को देखकर हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा हैं। ऐसे जवानों की बदौलत पुलिस महकमा का सम्मान और दबदबा कायम हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में डॉक्टरों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप रे विश्वकर्मा (सरगना), सर्वजीत जेलवाल (37), शैलेश पटेल (23), मोहम्मद लतीफ (24), विकास (24), रंजीत गुप्ता (43), डॉ. सोनू रोहिल्ला (37), डॉ. सौरभ मित्तल (37), ओम प्रकाश शर्मा (48) और मनोज तिवारी (36) के रूप में की गई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने 20 से अधिक किडनी का अवैध रूप से प्रत्यारोपण किया।
0.ऐसे हुआ किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बनिता मैरी जैकर ने कहा कि हौज खास इलाके में चल रहे एक अवैध किडनी प्रत्यारोपण रैकेट के बारे में 26 मई को हौज खास पुलिस स्टेशन को एक सूचना मिली थी। बताया गया था कि गरीब लोगों को निशाना बनाया गया और उन्हें अपनी किडनी बेचने के लिए प्रेरित किया गया।
एक सूचना मिली थी कि रैकेट के सदस्यों द्वारा एक व्यक्ति को प्री-एनेस्थीसिया चेक-अप के लिए एक निजी लैब में ले जाया जाएगा और बाद में उसकी एक किडनी निकाल ली गई। डीसीपी ने बताया, “एक व्यक्ति ने सूचित किया कि सर्वजीत और विपिन को पेट दर्द के इलाज के बहाने वे लैब में ले जा रहे थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वे उन्हें किडनी डोनेशन के लिए वहां ले जाया जा रहा है, तो उन्होंने उनसे बहस की और वहां से चले गए।
पुलिस ने एक टीम गठित की जिसने ए ब्लॉक, डीडीए फ्लैट्स, पश्चिम विहार में छापेमारी की, जहां आरोपी शैलेश पटेल और तीन अन्य- दिवाकर सरकार, अश्विनी पांडे और रिजवान सहित चार लोग मौजूद थे। पूछताछ करने पर पता चला कि इन तीनों को अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वहां ले जाया गया था. डीसीपी ने कहा, “तीनों व्यक्तियों को किडनी प्रत्यारोपण के लिए ले जाया जाने वाला था, लेकिन पुलिस के समय पर पहुंचने योजना विफल हो गई। इसके बाद सर्वजीत और शैलेश दोनों से लंबी पूछताछ की गई और पर्याप्त सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
0.गरीबों को फंसाकर लाने पर मिलता था 30,000-40,000 रुपए कमीशन
पूछताछ करने पर दोनों ने खुलासा किया कि वे गरीब लोगों को किडनी के लिए टारगेट करते थे, वे गरीब लोगों को एक व्यक्ति विकास और एक डॉक्टर के पास ले जाते थे। इस काम के लिए उन्हें 30,000-40,000 रुपए कमीशन के रूप में दिए जाते थे। वे किडनी अमीर व्यक्तियों को ऊंचे दाम पर बेच देते थे। विकास ने सभी किडनी विक्रेताओं को पश्चिम विहार में आवास प्रदान किया था और आगे उन्हें अवैध गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए गोहाना, सोनीपत में आरोपी रंजीत गुप्ता के माध्यम से सोनू रोहिल्ला के पास भेज देते थे।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई कि सिद्धू मूसेवाला दविंदर बंबीहा को सपोर्ट कर रहा था। वह अपने हर गाने में बंबीहा का जिक्र करता था। हत्या का कारण म्यूजिक इंडस्ट्री का करोड़ों रुपए का बिजनेस भी है।
0.तीन महीने पहले रची गई थी हत्या की साजिश
लॉरेंस ने बताया कि उसके कहने पर ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है। हत्या की साजिश तीन महीने पहले रची गई थी। लॉरेंस के गिरोह के शार्प शूटर मौके की तलाश में घूम रहे थे।
बता दें कि स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई व रोहित मोई को मंगलवार को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धारीवाल व डीसीपी राजीव रंजन लॉरेंस बिश्रोई से कई घंटे पूछताछ की।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि मोहाली में पिछले साल सात अगस्त को उनके गिरोह के सदस्य विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी। विक्की की हत्या के आरोपी सिद्धू मूसेवाला के यहां ठहरे थे। इसी का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की गई।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
जहां आपसी विवाद में दो जवानों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी है। मौके पर ही दोनों जवानों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार जवान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड पुणे स्थित स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF) कैंप से तैनाती पर भेजे गए थे। दोनों जवान नक्सल प्रभावित इलाके मरपल्ली के पुलिस मदद केंद्र में पदस्थ थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल से गोली चला दी।
गोली की आवाज सुनते ही पुलिस मदद केंद्र में मौजूद अन्य जवान भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल लेकर जाते तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था। वहीं इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इधर अधिकारियों ने भी मामले की जांच के बाद जानकारी देने की बात कही है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़चिरौली अस्पताल लाया गया है।
रायपुर। सरकारी नौकरी अब 8 वीं पास वाले भी पा सकते हैं। CGPSC के लिए चपरासी के पद पर भरतियां निकली हैं। जल्द करें और योग्यता जानें।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Government Job 2022) ने चपरासी के पदों को भरने के लाए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (Government Job 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.psc.cg.gov.in/index.htm पर क्लिक करके भी इन पदों (Government Job 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक
https://www.psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_PEON_GAD_2022 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा।