Home Blog Page 2522

ये है कोरबा पुलिस ! यहां घर घर जाकर सुन रहे लोगो की समस्या… बस्तीवासियों का मिल रहा आशीर्वाद…

कोरबा। कोरबा पुलिस के चलित थाना और मोहल्ला पुलिसिंग के माध्यम से लोगों की समस्या का निदान किया जा रहा हैं। पुलिस के इस रूप को देखकर बस्तीवासी आशीर्वाद देकर सराहना कर रहे है।

बता दें कि कैप्टन कूल भोजराम पटेल के कुशल मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना लगाकर आम लोगों की समस्या सुनकर स्पॉट पर निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में आज सर्वमंगला चौकी के बरेठ मोहल्ला में चलित थाना लगाकर आमजन की समस्या सुनी। चौकी प्रभारी ने उपस्थित लोगों की समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान ग्रमीणों ने बताया गया कि विकलांग महिला जो कुष्ठ रोग से ग्रसित है दो छोटे-छोटे बच्चे हैं अपना उपचार नहीं करा पा रही है। उनके समस्या का निराकरण करने पुलिस परिवार की ओर से 10 हजार रुपए का सहयोग भेंट किया गया । पुलिस के इस देवदूत रूप को देखकर मोहल्ले वासियों ने हाथ उठाकर पुलिस को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सामाजिक सरोकार की सराहना की। उपस्थित ग्रामीणों को कानून के सम्बंध में जानकारी देते हुए ठगी के शिकार होने से बचने का उपाय , महिलाओं एवं बच्चो के ऊपर होने वाले अपराध और घटने वाली घटनाओ के सम्बंध में विस्तार से बताया गया। कुछ दिनों में वर्षा ऋतु प्रारंभ हो रही है जिसमे जहरीले जीव जंतु से बचाव के लिए जमीन में नही सोने तथा खाट , बाजवट एवं मच्छरदानी लगाने सम्बन्धी समझाइस दी गई। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पेड़ो के नीचे खड़े नही होने एवं सुरक्षित स्थानों में रहने का निवेदन किया गया। चलित थाना कार्यक्रम में लगभग 20 महिला पुरुष उपस्थित हुए, चलित थाना का थीम सफल रहा।

देंखे वीडियो…

 

 

 

JCCJ प्रत्याशी डॉ. हरिदास भारद्वाज का नामांकन निरस्त, जानें क्यों जोगी कांग्रेस कह रही कोर्ट में जाने की बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रिक्त दो सीटों को लेकर होने वाले राज्यसभा चुनाव (Chhattisgarh Rajya Sabha election) के दाखिल किए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार डॉ. हरिदास भारद्वाज (JCCJ candidate Dr. Haridas Bhardwaj’s nomination canceled) का नामांकन स्क्रूटनी के बाद निरस्त कर दिया गया। इसके साथ ही कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

0-इस वजह से निरस्त हुआ पर्चा

डॉ. हरिदास भारद्वाज का नामांकन स्क्रूटनी के बाद निरस्त  करते हुए रिटर्निंग अफसर दिनेश शर्मा की ओर से कहा गया, डॉ. भारद्वाज ने न्यूनतम 9 प्रस्तावक होने की अनिवार्य शर्त को पूरा नहीं किया है।

बता दें कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की ओर से डॉ. हरिदास भारद्वाज ने जो पर्चा दाखिल किया उस पर JCCJ विधायक दल के तीनों सदस्यों, डॉ. रेणु जोगी, धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा ने प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए थे।

0-रिटर्निंग अधिकारी के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी जोगी कांग्रेस: अमित जोगी

डॉ. हरिदास भारद्वाज का नामांकन स्क्रूटनी के बाद निरस्त किए जाने पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का तर्क दिया था कि विधानसभा के कुल विधायकों के 10% की शर्त निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए है।
पार्टी समर्थित उम्मीदवार के लिए संबंधित पार्टी के 10% विधायकों का प्रस्ताव और समर्थन काननून जरूरी है। यहां तो उनके दल के 100% विधायकों ने प्रस्तावक के तौर पर हस्ताक्षर किए हैं। अमित जोगी ने नामांकन खारिज होने पर अदालत में अपील करेंगे।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, फिर प्रेमी से शादी के लिए नदी तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंची युवती, जानें आगे क्या हुआ

कोलकाता। अजब प्रेम की गजब कहानी तो आपने कई सुनी होगी,मगर हम जो कहानी आपको बताने जा रहे हैं उसकी शुरुआत फेसबुक (Friendship on Facebook) पर हुई थी। जहां एक (girl reached India from Bangladesh by swimming river to marry lover) बांग्लादेशी युवती अपना प्यार हासिल करने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।

बताया जा रहा है कि एक 22 साल बांग्लादेशी युवती भारत के अपने प्रेमी से शादी करने के लिए तैरकर सीमा पार की ली। उसने पहले सुंदरबन के जंगली इलाके को पार किया। इसके बाद उसने करीब एक घंटे तक तैराकी करते हुए भारत की सीमा में प्रवेश किया और अपने जीवनसाथी से मिली।

0.फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की पहचान कृष्णा मंडल के रूप में हुई है। बांग्लादेशी महिला की फेसबुक पर अभिक मंडल से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे बातचीतके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।

कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उसने अवैध रूप से सीमा पार करनी पड़ी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरवन में प्रवेश किया, जो अपने रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। फिर वह अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नदी में लगभग एक घंटे तक तैरती रही।

दरअसल, तीन दिन पहले कृष्णा ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अभिक से शादी की थी। हालांकि, कृष्णा को सोमवार को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि कृष्णा को बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जा सकता है।

0.पसंदीदा चॉकलेट बार पाने बच्चे ने किया था सीमा पार

इससे पहले इस साल की शुरुआत में एक बांग्लादेशी किशोर भारत से चॉकलेट खरीदने के लिए सीमा पार तैर कर आया था। उसकी पहचान इमान हुसैन के रूप में हुई थी। उसने एक छोटी सी नदी के तैरकर पार की थी और अपनी पसंदीदा चॉकलेट बार पाने के लिए भारतीय सीमा में प्रवेश किया था।

GST Collections:अप्रैल के रिकॉर्ड हाई से 16% घटा जीएसटी कलेक्शन, जानें इसकी वजह

नई दिल्ली। देश में अप्रैल के रिकॉर्ड हाई की तुलना में मई में (GST collection down 16% from April’s record high) जीएसटी कलेक्शन 16% घटा गया है। बता दें अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपए रहा था, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं मई में जीएसटी कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपए रहा।

इस वजह से कम कलेक्शन

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “मई महीने में कलेक्शन हमेशा से अप्रैल महीने से कम दर्ज होता रहा है। अप्रैल महीने से वित्त वर्ष की शुरुआत होती है और मई महीने का कलेक्शन अप्रैल महीने के रिटर्न से जुड़ा होता है।” मंत्रालय ने आगे कहा, “हालांकि इसके बावजूद यह देखना सुखद है कि मई 2022 में ग्रॉस GST कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े से अधिक रहा है।

जम्मू-कश्मीर में जिला मुख्यालयों में शिफ्ट होंगे हिंदू कर्मचारी,जानें सरकार ने क्यों लिया ये फैसला

जम्मू-कश्मीर। (Target Killings) जम्मू-कश्मीर में पाक परस्त आं​तकियों द्वारा हिन्दू आबादी को निशाने पर रख की हत्या के बाद सूबे की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब घाटी में तैनात कश्मीरी हिंदू एवं अल्पसंख्यक समुदाय के सभी कर्मचारियों जिला मुख्यालय में शिफ्ट किया जाएगा। यह प्रक्रिया छह जून तक पूरी की जाएगी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में यह आदेश जारी किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कश्मीर घाटी में तैनात पीएम पैकेज और अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एलजी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। छह जून तक सुरक्षित स्थानों पर तैनाती की प्रक्रिया पूरी न करने पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। इसके लिए एलजी सचिवालय विशेष ग्रीवेंस सेल बनाया जाएगा।

बैठक में एलजी ने कहा कि तमाम विभागों के निचले अधिकारियों को बताया जाए कि पीएम पैकेज और अल्पसंख्यक कर्मियों की समस्याओं को किसी भी सूरत में नजरअंदाज न करें। हर शिकायत को प्राथमिकता से लिया जाएगा। शिकायत निवारण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग भी विशेष ई-मेल पता जारी करेगा, जहां पर शिकायतें की जा सकेंगी।

IG लगाएंगे ऑनलाईन दरबार: कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सुनेंगे समस्याएं…जिला के अधिकारी भी रहेंगे मौजूद…

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों व उनके परिजनों की समस्याओं व गुजारिशों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी द्वारा रेंज कार्यालय स्तर पर ‘ऑनलाईन दरबार’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ‘ऑनलाईन दरबार’ में रेंज अंतर्गत जिले के रक्षित केन्द्र में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित होकर सीधे जुड़कर अपनी निजी व कार्य क्षेत्र से संबंधित समस्याएं व गुजारिशें प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह ‘ऑनलाईन दरबार’ प्रत्येक शुक्रवार को जिलों में आयोजित होने वाली जनरल परेड के उपरांत प्रातः 08.00 से 09.30 बजे तक किया जाएगा। जारी निर्देश में कहा गया है कि जो अधिकारी,कर्मचारी एवं उनके परिजन अपनी समस्याएं या गुजारिश करना चाहते हैं, वे आवेदन पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे। आवेदन पत्रों का संबंधित पुलिस अधीक्षक स्वयं परीक्षण कर ऑनलाईन दरबार में प्रस्तुत कराएंगे।

समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने वरियता से नागरिक समस्याओं के निदान, दर्री पुल निर्माण में तेजी लाने व विकासखण्ड कार्यालयों के निरीक्षण के जारी किए निर्देश 

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में राशन कार्ड, निर्माण, हितग्राहियों के पेंशन भुगतान तथा सीमांकन, बॅंटवारा, नामान्तरण, खाता विभाजन आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्रीमती साहू ने बैठक में पेंशन के स्वीकृत प्रकरण, पेंशन के लंबित भुगतान तथा राशन-पेंशन के लिए पात्र हितग्राहियों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होने डोर-टू-डोर सर्वे करके ऐसे हितग्राहियों की गांववार सूची बनाकर नागरिकों को राशन, पेंशन आदि सुविधाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दर्री बरॉज में बन रहे समानान्तर पुल के निर्माण कार्यो के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होने समानान्तर पुल के निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने पुल के निर्माण कार्यो को अधिक संख्या में तकनीकी टीम और आवश्यक मशीन लगाकर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विकासखण्ड कार्यालयों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये। उन्होने विकासखण्ड स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यालय संचालन, दस्तावेज संधारण एवं साफ-सफाई का जायजा लेने के लिए कहा। साथ ही कार्यालय के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। समय-सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में ए.डी.एम. श्री सुनील नायक, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री नूतन कंवर, डी.एफ.ओ. कोरबा श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने नगरीय क्षेत्रों मे कृष्ण कुंज विकसित करने की कार्य योजना की भी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होने कृष्ण कुंज विकसित करने के लिए जमीन चिन्हांकन की प्रगति की जानकारी ली। कृष्ण कुंज में सांस्कृतिक-धार्मिक महत्व के पौधे जैसे पीपल, बरगद आदि लगाये जायेंगे। कलेक्टर श्रीमती साहू ने बैठक में समय सीमा के बाहर लंबित राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होने नामान्तरण, सीमांकन, फौती, बटवारा आदि राजस्व प्रकरणों को तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व अभिलेखों का ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्तीकरण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणो के निराकरण और ऑनलाईन रिकार्ड दुरूस्तीकरण की नियमित समीक्षा करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्कूल भवनों में मरम्मत, रंग-रोगन, विद्युतीकरण, शौचालय निर्माण, पुस्तकालय, मैदान समतलीकरण आदि अधोसंरचना के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों को स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्यो के निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

अंकल ने गोविंदा के गाने पर किया ऐसा डांस, यूजर्स ने कहा- चचा की गर्दन ना गिर जाए!

भारतीय शादियों में डांस बहुत इम्पोर्टेंट हैं। भैया, यहां खींच-खींच कर नचाने की प्रथा है। चाहे दूल्हा-दुल्हन हों या फिर उनके मम्मी-पापा, सबको नचाया जाता है। वैसे तो बारात में नौजवानों का जलवा रहता है। पर कभी-कभार कुछ बुजुर्ग, ‘हिप हॉप’ डांसरों को कड़ी टक्कर दे देते हैं। डब्बू अंकल ने यही तो किया था! वह गोविंद के गाने पर जबरदस्त डांस करके रातों रात इंटनेट सेंसेशन बन गए थे। अब उन्हीं की तरह एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक अंकल और आंटी गोविंदा के गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं।
आप के आ जाने से…

वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल nikita192962 से शेयर किया गया था, जिसे अबतक दो हजार से अधिक व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा गया- वीरे दी वेडिंग। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल स्टेज पर गोविंद के ‘आप के आ जाने से’ गाने पर डांस कर रहा है। हालांकि, जहां कुछ लोग उनके डांस को इंजॉय कर रहे हैं, तो कुछ यहां तक बोल दे रहे हैं कि कहीं अंकल की गर्दन ना गिर जाए।
यह दृश्य किसी शादी का है। स्टेज फुलों से सजा है, जिस पर अंकल-आंटी इंडियन ड्रेस पहने खड़े हैं। जैसे ही गोविंदा का गाना ‘आप के आ जाने से…’ बजना शुरू होता है, वे नाचना शुरू कर देते हैं। पहले तो दोनों म्यूजिक की धुन के साथ हिलते हैं। फिर अंकल डांस शुरू करते हैं, जिनके स्टेप्स ऐसे होते हैं कि भैया लोग बस देखते रह गए! वीडियो में लोग सीटियां और ताली बजाकर कपल का हौसला बढ़ाते दिखे, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने मौज-मस्ती करते दिखे।

सीजी बिग ब्रेकिंग: 50 लाख के हीरों के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार

​​​​​​​गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की गरियाबंद पुलिस ने बुधवार को 745 हीरों के साथ बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। बरामद हीरों की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। ये हीरे प्रतिबंधित खदान पायलीखंड से निकाले गए थे। बाप-बेटे दोनों हीरे लेकर स्कूटी से ओडिशा बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस इसे जिले में हीरा तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बता रही है।

जानकारी के मुताबिक, शोभा थाना पुलिस को सूचना मिली कि अवैध हीरा खदान पायलिखंड से हीरा लेकर दो लोग बेचने के लिए ओडिशा की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने बुधवार दोपहर कुशियार बरछा-कचना धुरवा के पास नाकाबंदी की। इसी बीच स्कूटी पर बताए गए हुलिए में दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को चेकिंग करते देख स्कूटी चालक हड़बड़ा गया।

भाग रहे आरोपियों को पीछा कर पकड़ा

स्कूटी चालकों को मुड़ता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया, इस पर तेजी से भागने लगे। उन्हें भागते देख पुलिस ने पीछा किया और घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने नाम-पता ओडिशा के नवरंगपुर बारसुंडी टोला निवासी खोकन ढली और विप्लव ढली बताया। यह भी पता चला कि दोनों पिता-पुत्र हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों से 745 हीरे बरामद हुए।

खदान से हीरे निकालने को लेकर पूछताछ जारी

पुलिस ने आरोपियों से हीरों के संबंध में कागज मांगे, लेकिन वे नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 7 हजार रुपए कीमत का मोबाइल और स्कूटी भी जब्त की गई। फिलहाल आरोपियों को हीरे खदान से कैसे मिले, इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर बालको ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम…नई किरण’ की टीम ने किया शार्ट फ़िल्म लांच…

लबालकोनगर । वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने समुदायों के बीच माहवारी स्वच्छता संबंधी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दीवार पेंटिंग, जागरूकता रैलियां, नारा लेखन और पोस्टर बनाने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करके माहवारी स्वच्छता सप्ताह मनाया। बालको ने विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर लगभग 500 लोगों की उपस्थिति में एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ‘सारिका- दोंदरो की नई किरण’ एक शॉर्ट फिल्म भी लॉन्च की गई, जिसका उद्देश्य माहवारी के दौरान स्वच्छ प्रथाओं पर महिलाओं और किशोरियों को प्रोत्साहित करना था। यह फिल्म माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन पर बालको की प्रमुख परियोजना नई किरण के सफर को दिखाती है।

बालको ने वर्ष 2019 से सार्थक जन विकास संस्थान के सहयोग से कोरबा जिले के गांवों एवं नगर पालिका निगम क्षेत्रों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता परियोजना लागू की, जो अब लगभग 45 गांवों तक पहुंच चुकी है। परियोजना को व्यापक बनाने के उद्देश्य से बीते वर्ष जिला स्तर पर कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप सत्र आयोजित किए गए, जिसमें 60-60 की संख्या में लीडर्स समूह- किशोरी बालिकाएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता शामिल हुए थे। लीडर्स समूह ने समुदाय में जाकर माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया। एक समावेशी कदम बढ़ाते हुए पुरूषों में संवेदीकरण लाने हेतु 60 से अधिक युवकों के लीडर्स समूह को तैयार किया गया। इस वर्ष क्षेत्र में चार स्वास्थ्य सुविधा केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जो माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर परामर्श और उनसे जुड़ी समस्या के समाधान पर कार्य कर रहे हैं। अब तक 33,377 से अधिक महिलाएं, पुरुष, युवतियां और युवक इस जागरूकता मुहिम से जुड़ चुके हैं।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने सामाजिक चेतना की दृष्टि से इस महत्वपूर्ण आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालको अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने के लिए कटिबद्ध है। फिल्म का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि ‘सारिका’ सिर्फ एक लघु फिल्म नहीं, बल्कि बदलाव की एक किरण है, जो पूरे क्षेत्र, राज्य और देश में सभी मिथकों को दूर कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। ‘नई किरण’ परियोजना के अंतर्गत लक्षित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए उन्हें अनेक गतिविधियों से जोड़ा गया है। परियोजना ने आसपास के समुदायों को माहवारी के प्रति संवेदनशील बनाने में एक प्रभावशाली भूमिका निभाई है।

शॉर्ट फिल्म की मुख्य किरदार सारिका कंवर ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस विषय पर पहल करने के लिए मैं बालको की सीएसआर टीम की आभारी हूं। समाज में माहवारी से संबंधी तमाम भ्रांतियां और मिथक हैं। परियोजना नई किरण ने पुरुष समुदाय में संवेदनशीलता और माहवारी के प्रति धारणा में सकारात्मक परिवर्तन लाकर समाज को नई दिशा दी है।

बेला गांव की सरपंच जया राठिया ने कहा कि बालको की नई किरण परियोजना ने विशेष रूप से ग्रामीण समुदाय से संबंधित महिला सदस्यों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम ने पहले भी समुदाय में कई अन्य बदलाव किए हैं।