Friday, May 1, 2026
Home Breaking Railway Station पर सूटकेश से मिला संदिग्ध मांस, दो महिलाएं हिरासत में

Railway Station पर सूटकेश से मिला संदिग्ध मांस, दो महिलाएं हिरासत में

4
Oplus_16908288

The Duniyadari: Bilaspur में Police ने Railway station पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाएं रायपुर से बिलासपुर पहुंची थीं और उनके पास मौजूद सूटकेश की जांच के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में संदिग्ध गौमांस बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को पहले से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

तलाशी के दौरान सूटकेश में करीब 10 किलो से अधिक मांस पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों महिलाओं ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार की है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक थाने के बाहर पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शांति बनाए रखी। तोरवा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मांस कहां से लाया गया था और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं शहर के मगरपारा क्षेत्र की निवासी हैं। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।