Thursday, May 21, 2026
Home Breaking युवक की संदिग्ध मौत, क्षत-विक्षत शव मिलने से फैली दहशत

युवक की संदिग्ध मौत, क्षत-विक्षत शव मिलने से फैली दहशत

34
Oplus_16908288

The Duniyadari: Bilaspur जिले के तखतपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत बेहद खराब बताई जा रही है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। आशंका है कि युवक को किसी वाहन से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया हो। घटना स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास का बताया जा रहा है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।