Home Blog Page 2523

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED का समन, इस दिन होगी पूछताछ

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय का नोटिस (ED Summons) मिला है। ED का ये नोटिस नेशनल हेराल्ड केस में मिला है।

ED ने 8 जून को सोनिया गांधी को दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है।
ये जानकारी कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (ED Summons) करके दी है। साथ ही उन्होने कहा है कि सोनिया गांधी को 8 जून को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वे लोग इस नोटिस से डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं और सीना ठोक कर लड़ेंगे। सिंघवी ने कहा कि 8 जून को सोनिया पूछताछ में शामिल होंगी।

सिंघवी ने कहा, ‘ईडी ने 8 जून को राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। सोनिया इस पूछताछ में जरूर शामिल (ED Summons) होंगी।

राहुल फिलहाल विदेश गए हैं। अगर वह तबतक वापस आ गए तो जाएंगे। वरना ईडी से और वक्त मांगा जाएगा।

French Open 2022: फ्रेंच ओपन में महिला प्लेयर ने पहनी ऐसी ड्रेस, अंपायर को कहना पड़ा- बदलकर आइए

न्यूज डेस्क।फ्रेंच ओपन में महिला टेनिस प्लेयर की ड्रेस को लेकर विवाद हुआ है. मैच से पहले अंपायर ने इटली की टेनिस स्टार को टोका, यह विवाद ड्रेस पर छपे लोगो को लेकर था.
इस वक्त फ्रेंच ओपन चल रहा है जहां पर लगातार जबरदस्त मैच खेले जा रहे हैं. लेकिन इस बीच विवाद भी हो रहे हैं, ऐसा ही एक विवाद बीते दिन देखने को मिला है. महिला टेनिस स्टार जब अपना मुकाबला खेलने पहुंची, तब अंपायर ने उन्हें उनकी ड्रेस को लेकर टोका और ड्रेस बदलने को कहा.

इटली की टेनिस प्लेयर Camila Giorgi जब फ्रेंच ओपन के थर्ड राउंड में अपना मैच खेलने पहुंचीं, तब अंपायर ने उन्हें अपने पास बुलाया. अंपायर ने Camila Giorgi की ड्रेस पर आपत्ति जताई और कहा कि आपको यह ड्रेस बदलनी होगी.

हालांकि, Camila Giorgi ने अंपायर से कहा कि वह कोई और ड्रेस नहीं लाई हैं, ऐसे में उनके पास कोई ऑप्शन नहीं है. यह विवाद Camila Giorgi की ड्रेस पर लगे स्पॉन्सर्ड एड के लिए था. अंपायर के मुताबिक ऐड का साइज़ काफी बड़ा था, ऐसे में यह नियमों के खिलाफ है.
जब Camila Giorgi ने कहा कि उनके पास कोई रिप्लेसमेंट नहीं है, तब अंपायर ने उन्हें उसी ड्रेस में खेलने दिया लेकिन बाद में कार्रवाई के लिए तलब किया. खास बात यह रही कि दुनिया की नंबर-30वीं प्लेयर Camila Giorgi ने इस मैच को 4-6, 6-1, 6-0 से जीता.

Camila Giorgi के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, वह लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट करती हैं. पिछले साल विंबलडन चैम्पियनशिप से पहले भी Camila Giorgi ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जो सुर्खियों में आई थी और काफी विवाद हुआ था.

आज से बदल जाएंगे ये 5 नियम, कई खर्चों में होगी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। Rule Change from Today 1st June 2022 : हर महीने की शुरुआत में कई छोटे और बड़े बदलाव होते है। एक जून से भी ऐसे ही कुछ बड़े बदलाव हुए है। इसमें गोल्ड हॉलमार्किंग, एसबीआई होम लोन, एक्सिस बैंक सेविंग्स अकाउंट के नियम, मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम शामिल है। ये बदलाव आपकी जेब पर प्रत्‍यक्ष रूप से असर डालेंगे।

आइए जानते हैं एक तारीख से कौन कौन सी चीज महंगी हो जाएंगी.

मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम महंगा

एक जून से आपका मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम महंगा हो गया है। केंद्र सरकार की तरफ से थर्ड पार्टी मोटर व्हीकल इंश्योरेंस के प्रीमियम में बढ़ोतरी की गई है।

अब 1000 सीसी इंजन की क्षमता वाली कारों का इंश्योरेस प्रीमियम 2,094 रुपए देना होगा। वहीं 1,000 सीसी से 1500 सीसी के इंजन वाली कारों का इंश्योरेंस प्रीमियम 3221 रुपए से बढ़ाकर 3416 रुपए कर दिया गया है।

एसबीआई के होम लोन का ब्याज

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से होम लोन के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) को बढ़ा दिया है। अब यह बेंचमार्क दर 0.40 फीसदी बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई है। एसबीआई की ऑफ‍िश‍िय वेबसाइट के अनुसार बढ़ी हुई ब्याज दरें 1 जून से लागू हो गई है।

गोल्ड हॉलमार्किंग

जून की पहली तारीख से गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण लागू हो गया है। अब 32 नए जिलों में हॉलमार्किंग सेंटर्स खोले जाएंगे। पहले 256 जिलों में हॉलमार्किंग सेंटर्स थे। अब 288 जिलों में केवल हॉलमार्क वाला 20 से 24 कैरेट का सोना ही बेचा जाएगा। अब बिना हॉलमार्किंग सोना बेचना संभव नहीं होगा।

PMJJBY और PMSBY की प्रीमियम दरें बढ़ाई

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के प्रीमियम में बढ़ोतरी कर दी है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की प्रीमियम दर सालाना 330 रुपए की बजाय अब 436 रुपए की हो गई है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए पहले वार्षिक प्रीमियम 12 रुपए थे, अब इसको बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया गया है।

एक्सिस बैंक बचत खाता

एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए बचत खातों की सर्विस पर चार्ज बढ़ा दिया है। अब एक जून से बचत खातों की देखरेख के लिए ली जाने वाली सर्विस फीस भी शामिल है। इसके अलावा अतिरिक्त चेक बुक पर भी चार्ज वसूला जाएगा।

सीजी: हसदेव बचाने पर्यावरण दिवस से बड़े आंदोलन की तैयारी, पेड़ों की कटाई करने पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध के बाद लौटना पड़ा, अभी भी डटे हैं ग्रामीण

अंबिकापुर। हसदेव को बचाने पर्यावरण दिवस 5 जून से सरगुजा जिले के उदयपुर में बड़े आंदोलन की तैयारी है। देश भर से पर्यावरण प्रेमी उदयपुर पहुंच रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। छह व सात जून को यहां बड़े आंदोलन की तैयारी है।

पेड़ों को काटने पहुंची टीम को लौटना पड़ा

इधर सोमवार को अल सुबह कोल माइंस के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हुई थी। पता चलते ही आसपास के ग्रामीण पहुंचे गए और विरोध शुरू कर दिए। हालात ऐसे बने कि पेड़ों की कटाई रोक दी गई। मंगलवार को पेड़ काटने वन या पुलिस के अफसर नहीं पहुंचे। अभी ग्रामीण वहां डटे हुए हैं।

पर्यावरण दिवस पर फिर से लगाएंगे पौधे

वहीं हसदेव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अंबिकापुर शहर के अनेक बुद्धिजीवी, विषय-विशेषज्ञ, गणमान्य नागरिक, राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विवेकानंद चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर निर्ममता से काटे गए वृक्षों के लिए शोक व्यक्त करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर के घड़ी चौक से लेकर महामाया चौक, जय स्तंभ चौक, थाना चौक तक टी आकार में मानव श्रृखंला बनाकर विरोध किया जाएगा।

आशिक मिजाज सिपाही को रंगरेलियां मनाते लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

न्यूज डेस्क।मऊ के दोहरीघाट थाने में तैनात एक आशिक मिजाज सिपाही बीती रात आजमगढ़ जिले के एक गांव स्थित घर में घुस गया। इस दौरान घर वालों को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने चारों तरफ से घेर लिया। सिपाही को पकड़ा और जमकर पिटाई की। इसके बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने रौनापार थाने को सूचना दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस रंगरेलियां मना रहे सिपाही धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दोहरीघाट थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र सिंह का अवैध चक्कर चल रहा था।
शनिवार रात लगभग दो बजे के करीब धर्मेंद्र उस महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। इस बात की जानकारी महिला के घरवालों को हो गई। उन्होंने पहले घर की घेराबंदी की फिर सिपाही को पकड़ लिया। जमकर पिटाई की और फिर मौके पर पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले में क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रौनापार थाने में संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जेल जाएगा।

Breaking: एयरपोर्ट पर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार… बैंगलुरु जाने की थी तैयारी…

रायपुर। राजधानी में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर एयरपोर्ट पर अवैध पिस्टल के साथ युवक पकड़ाया है. शातिर आरोपी जय थडानी पिस्टल लेकर रायपुर से बैंगलोर जा रहा था, तभी पुलिस ने धर दबोचा. एक महीने में अब तक 5 पिस्टम जब्त किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक आरोपी जय थडानी नामक युवक से अवैध पिस्टल बरामद हुआ है. शातिर आरोपी मूलतः बिलासपुर का रहने वाला है, लेकिन रायपुर में कपड़े का कारोबार करता है. आरोपी अवैध पिस्टल छुपाकर रायपुर से बैंगलोर लेकर जा रहा था.

 

इस दौरान एयरपोर्ट पर चेकिंग के समय पकड़ा गया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पिस्टल होने की कोई जानकारी नही दी है. न ही किसी प्रकार का दस्तावेज दिखाया गया है, जिसके बाद सीआईएसएफ पुलिस ने माना पुलिस के कस्टडी में आरोपी को दिया है. माना थाना प्रभारी ने बताया कि सीआईएसएफ की चेकिंग में अवैध पिस्टल पकड़ाई है. सीआईएसएफ आरोपी जय थडानी की सूचना दी है. आरोपी ने पिस्टल का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया है. पूछताछ की जा रही है.

​ब्रेकिंग: कॉन्सर्ट के दौरान अचानक बिगड़ी सिंगर केके की तबीयत, अस्पताल पहुंचते तक मौत

कोलकाता। सिंगिंग जगत से दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का निधन हो गया है. वे कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे. लेकिन कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए. उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सिंगिंग जगत से दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर सिंगर केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का निधन हो गया है. वे कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे. लेकिन कॉन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए. उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिग ब्रेकिंग: देश के इन शहरों में 5 जी नेटवर्क का ट्रायल शुरु, अपना रायपुर इनमें शामिल है या नहीं देखें लिस्‍ट

नई दिल्ली/रायपुर। देश के बड़े शहरों में 5जी नेटवर्क (India, 5G internet service) का ट्रायल शुरु करने के लिए केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद अहमदाबाद, गांधीनगर सहित देश के अन्य करीब एक दर्जन शहरों में 5जी नेटवर्क का ट्रायल किया गया।

बताया जाता है कि अहमदाबाद में एक निजी इंटरनेट सर्विस प्रदाता कंपनी ने 5जी लांच कर दिया है संभवत: अगले माह स्पेक्ट्रम की नीलामी के साथ ही अहमदाबाद सहित अन्य शहरों को मोबाइल तकनीक के मामले में दुनिया से कदम से कदम मिलाने का मौका मिल जाएगा।

पहले चरण में 13 शहरों में 5जी सेवाओं का ट्रायल

जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में देश के 13 शहरों में 5जी सेवाएं शुरू की जाएगी। केंद्रीय सूचना मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गत 19 मई को आईआईटी मद्रास में सफलतापूर्वक कॉल कर इसका परीक्षण कर लिया है, चुने हुए शहरों में इस साल के मध्य में 5जी सेवाएं शुरू करने की योजना है। अहमदाबाद में निजी इंटरनेट सर्विस प्रदाता कंपनी अब सरकार की ओर से हरी झंडी का इंतजार कर रही है।

5 जी आने से 10 गुना बढ जाएगी इंटरनेट स्पीड

साइबर स्पेस में मोबाइल तकनीक 4जी से 5जी में बदलाव के साथ ही इंटरनेट स्पीड 10 गुना बढ़ जाएगी। इससे अपलोड, डाउनलोड व बफरिंग चंद सेकंड में होगी वहीं व्हॉट्सऐप कॉलिंग की क्वालिटी भी श्रेष्ठ हो जाएगी। गुजरात सहित देश के एक दर्जन से अधिक शहरों में इसका ट्रायल किया गया, अहमदाबाद में इसे लांच कर दिया गया है, जल्द इसकी सेवाएं शुरू की जाएंगी।

बदल जाएगी ऑनलाइन सुविधाओं की कार्यप्रणाली

भारत में अभी तक 5जी को लेकर कई कल्पनाएं थीं लेकिन इसके सफल प्रयोग के बाद अब माना जा रहा है कि भारत दुनिया के उन देशों में जल्द शामिल हो जाएगा जहां 5 जी नेटवर्क सुविधाएं उपलब्ध हैं। 5जी नेटवर्क आने के बाद मोबाइल की दुनिया तो बदलेगी ही साथ ही अन्य सरकारी व गैर सरकारी ऑनलाइन सुविधाओं की कार्यप्रणाली में भी गुणवत्ता व स्पीड आएगी।

हॉटल के जुआ फड में पुलिस की दबिश… 10 लाख नकदी के साथ 15 रईसजादे गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस की जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में राजधानी के पॉश इलाके में पुलिस ने एक बड़े जुए के फड़ में छापेमारी की है। जहां से 10 लाख 35 हजार नगद जब्त किया है। इसके साथ ही 15 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। रायपुर के क्लब परासियों और मारुति लाइफ स्टाइल में जुआ का फड़ लगा था, जहां पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुनील जैन पिता अनुभव जैन, सौरव जैन पिता विजय जैन, नितेश जायसवाल पिता राजेंद्र जायसवाल, संजय महेश्वरी पिता मोहनलाल महेश्वरी, राजकुमार पोड़ पिता मकरन पोड़, पप्पू साहू पिता कमल साहू, छोटू सागर पिता जय सागर, राम गुप्ता पिता संतोष गुप्ता, भुवन महानंद पिता गरूण महानंद, मैहताब हुसैन पिता तफज्जुल हुसैन, सचिन जैन पिता अशोक जैन, मन्नालाल पिता रामायण प्रसाद, राजेंद्र बागड़े पिता देवीशंकर बागड़े, योगेश अग्रवाल पिता प्रदीप अग्रवाल, संतोष शुक्ला पिता गोरेलाल शुक्ला को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Asia Cup Hockey Live: फाइनल से चूका भारत,कोरिया से ड्रॉ रहा मुकाबला, जापान से होगी ब्रॉन्ज मेडल के लिए भिड़ंत

नई दिल्ली। (India vs South Korea Live Score Asia Cup Hockey 2022) गत चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 चरण का आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच 4-4 से ड्रॉ पर खत्म हुआ।

ये मैच भारतीय टीम के लिए फाइनल के लिहाज से काफी अहम था। इस ड्रॉ के बाद भारत अब जापान के खिलाफ तीसरे स्थान का मैच खेलेगा, जबकि कोरिया बेहतर गोल अंतर के कारण फाइनल में पहुंच गया है। जहां उसका सामना मलेशिया से होगा।

नीलम संजीप ने 8वें मिनट में भारत के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद कोरिया ने दो गोल दागे और फिर 20वें मिनट में मनिंदर सिंह ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। शेषे गौड़ा ने कुछ देर में ही भारत को बढ़त दिलाई लेकिन, कोरिया के किम ने 27वें मिनट में गोल करके स्कोर को फिर बराबरी पर कर दिया।

मरीस्वरन शक्तिवेल ने तीसरे क्वार्टर में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। जंग मांजे ने गोल करके फिर स्कोर बराबर किया। चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।