Home Blog Page 2524

यूं चल रहा था देह व्यापार का धंधा, व्हाट्सएप पर फोटो भेज होती थी डील

न्यूज डेस्क।नोएडा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने नोएडा-एनसीआर में चला रहे ऑनलाइन देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उनके पास से रैकेट में इस्तेमाल दो कार, दो मोबाइल और 9 हजार रुपए कैश बरामद किया है.

नोएडा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एचपीयू) को सूचना मिली थी कि शहर में ऑनलाइन देह व्यापार करने वाला एक गिरोह सक्रिय है. नोएडा सेक्टर 58 पुलिस और एचपीयू की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इस गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरोह लंबे समय से नोएडा-एनसीआर में ऑनलाइन देह व्यापार में संलिप्त था. पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों से बात करते थे. डील होने पर लड़कियों को बुलाकर कार और बाइक से दिए गए पते पर भेजा जाता था.

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी मुरादाबाद का है, तो दूसरा बिहार निवासी है. ये लोग ऑनलाइन ग्राहकों को ढूंढा करते थे. उसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर डील किया करते थे. डील पक्का होने पर इनके संपर्क में रहने वाली लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार करवाते थे. फिलहाल दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

KORBA: प्यार का पंचनामा : शादी का बहाना कर दुष्कर्म… उतरा आशिकी का बुखार तो किया शादी से इंकार, अब हुआ गिरफ्तार…

कोरबा। प्यार का पंचनामा कर चापा के देवरहा निवासी युवक ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया और जब आशिकी का बुखार उतर गया तो शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता में आखिर डर सहमकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर उरगा थाना प्रभारी ने तत्काल एक्शन लेते हुते आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि उरगा थाना क्षेत्र एक बालिका ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2018 को बरातू धनुहार निवासी देवरा चांपा मुझसे शादी करूंगा, प्यार करता हूं कहकर अपने साथ बहला फुसलाकर देवरा चांपा ले गया था अपने साथ रखा था तथा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था।इस पर रहा थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उरगा राजेश जांगड़े के द्वारा थाना उरगा के अपराध क्रमांक 41/2022 धारा 363,366,376(2)(N) IPC 4, 6पॉक्सो एक्ट के प्रार्थीया/पीड़िता नाबालिक बालिका के द्वारा दिनांक 23.01.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2018 को बरातू धनुहार निवासी देवरा चांपा मुझसे शादी करूंगा, प्यार करता हूं कहकर अपने साथ बहला फुसलाकर देवरा चांपा ले गया था अपने साथ रखा था तथा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। मैं उस वक्त बहुत छोटी थी डर गई थी, अब तुम मेरी पत्नी हो मेरे साथ ही रहना अपने बारे में किसी को मत बताना और अपने घर में माता-पिता से भी कोई बात मत करना कहता था तथा रोज शारीरिक संबंध बनाता था मना करने पर हाथ मुक्का से मारता था जान से मारने की धमकी देता था डर से मैं किसी को कुछ नहीं बताई थी अपने घर परिवार से भी कोई संबंध नहीं रखती थी, कि 1 माह बाद ही मैं बरातू के तरफ से गर्भवती हो गई थी, जिससे मुझे 3 वर्ष की बेटी है, तबीयत खराब होने से मैं बरातू को बोली कि अपनी मां से मिलना चाहती हूं तब 21.01.2022 को मुझे मेरी मां से मिलाने लाया तब अपनी मां को बताई कि मुझे शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था और रोज मुझसे मारपीट करता है। तब बरातू मुझे मेरी मां के घर छोड़कर चला गया है, पीड़ित/प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था l आरोपी बरातू धनवार पिता परदेसी धनुहार निवासी खमरिया बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला जांजगीर चांपा रिपोर्ट दिनांक से फरार था। आरोपी बरातू धनुहार का पता तलाश कर दिनांक 31.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र वर्मा, आरक्षक रोशन पाण्डे, आरक्षक रामकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीजी ब्रेकिंग: सब इंजीनियर ने लगा ली फांसी, कुछ महीने पहले ही विभाग में किया था अटैच

बालोद। डौंडी में पदस्थ आरईएस विभाग (Rural Engineering Services) के सब इंजीनियर लोकेश वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक ने डौंडी नगर से लगे सल्हाईटोला हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर में फांसी लगाई है।

घटना के सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही लोकेश को जनपद पंचायत डौंडी से बालोद जिला मुख्यालय स्थित आरईएस विभाग में अटैच किया गया था। अटैच होने के बाद से वे मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।

फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया हैश् डौंडी पुलिस मामले को जांच में लिया है।

सीजी ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के बवाल के बाद हटाए गए बालोद एसपी जीपी ठाकुर, पीएचक्यू अटैच, जितेन्द्र यादव को मिली कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर को हटाकर उनकी जगह जितेन्द्र कुमार यादव को बालोद का नया एसपी नियुक्त किया है। बता दें कि आज ही दोपहर को मुख्यमंत्री बालोद जिले के प्रवास पर पहुंचे थे। और उनके जिले से निकलते ही एसपी के ट्रांसफर का आदेश जारी हो गया। बालोद एसपी गोवर्धन राम ठाकुर को पीएचक्यू में नियुक्ति दी गई है।

बता दें कि पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान भारी हंगामा मचा था। क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में लाठीलाठियां चल गई थीं। इसके अलाव क्रांति सेना के मुखिया अमित बघेल ने जैन गुरुओं के खिलाफ अपशब्द कहे थे। बालोद एसपी के तबादले को इन्हीं सभी घटनाओं की परिणति माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: जोगी कांग्रेस ने भी प्रत्याशी किया घोषित, जानें किन्हें बनाया उम्मीदवार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव में निविरोध चुनाव का सपना देख रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अब राज्यसभा के लिए जोगी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

जोगी कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री डॉ. हरिदास भारद्वाज को राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ हरिदास भारद्वाज ने आज जनता कांग्रेस के तीनों विधायक रेणु जोगी, धरमजीत सिंह एवं प्रमोद शर्मा की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

बता दें कि दिल्ली से कांग्रेस हाईकमान द्वारा छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर राजीव शुक्ला (उत्तरप्रदेश) और रंजीत रंजन (बिहार) को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. हरिदास भारद्वाज को राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

नामांकन के लिए 10% प्रस्तावक होना अनिवार्य

राज्यसभा नामांकन के लिए विधानसभा में दल के विधायक संख्या का 10% प्रस्तावक होना अनिवार्य है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के तीनों विधायकों ने डॉ हरिदास भारद्वाज के प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए और नामांकन के दौरान उपस्थित रहे।

ये छत्तीसगढ़वासियों के मान की लड़ाई: धरमजीत सिंह

इस अवसर पर जेसीसी (जे) के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तथा लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों में से किसी को भी राज्यसभा भेजती तो हमें उसमें कोई आपत्ति नहीं थी, ये उनका आतंरिक विशेषाधिकार है। लेकिन, इस तरह कांग्रेस हाईकमान द्वारा दिल्ली में दरबार लगाकर दो बाहरी प्रत्याशियों को थोप देना, स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की गरिमा और तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की योग्यता का अपमान है।

लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई नैतिकता पर आधारित है। ये छत्तीसगढ़वासियों के मान की लड़ाई है।  लोरमी विधाकय ने राष्ट्रीय दलों और बसपा के विधायकों से निवेदन करते हैं कि वो अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें और थोपे गए दोनों बाहरी प्रत्याशियों को राज्यसभा जाने से रोकें।

बड़ी खबरः सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका हुई खारिज, जारी रहेगी निलंबित आईजी जीपी सिंह को मिली जमानत

रायपुर। आय से अधिक सम्पत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार हुए निलंबित आईजी जीपी सिंह Suspended IG GP Singh को उच्च न्यायालय से उन्हें जमानत मिल गई थी। जिस पर राज्य सरकार ने अगला कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट Supreme Court में याचिका दायर की थी जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने ख़ारिज करते हुए जीपी सिंह को रहत दी है।

बता दें कि जी पी पुलिस विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक EOW के पद पर थे। जिसके बाद राज्य शासन उन्हें सस्पेंड कर दिया था, बाद में उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।

सीजी आईएएस ट्रांसफर ब्रेकिंग: नगर निगम रायपुर के कमिश्नर प्रभात मलिक होंगे गरियाबंद कलेक्टर, IAS की नम्रता गांधी की मंत्रालय में वापसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 6 IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया गया है। रायपुर नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक अब गरियाबंद के नए कलेक्टर होंगे। वहीं गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी मंत्रालय में उपसचिव होंगे।

जारी आदेश के अनुसार रवि मित्तल को रायपुर का नया जिला पंचायत सीईओ बनाया गाय है। मयंक चतुर्वेदी रायपुर नगर निगम के कमिश्नर होंगे, वहीं स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं अबिनाश मिश्र रायगढ़ के जिला पंचायत सीईओ होंगे।

लड़कियों ने GYM में जाकर की ऐसी एक्सरसाइज, खतरनाक स्टेप्स देख लोगों की सिट्टी-पिट्टी हुई गुल

The Duniyadari.com: सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुए एक वीडियो में ट्रेडमिल पर टहलते हुए गरबा करते लड़कियों के एक ग्रुप को देखा जा सकता है. वह ट्रेडमिल पर गरबा स्टेप्स कर रही हैं. सभी लड़कियों को आप गुजरात की पारंपरिक पोशाक में देख सकते हैं. ट्रेडमिल पर डांसर्स ने अपने कदमों को सेक्रोनाइज किया और यह देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए. वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल गरबा वर्ल्ड पर शेयर किया गया और इसे 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. हालांकि, इंटरनेट यूजर्स का यह भी कहा है कि ट्रेडमिल पर ऐसा करना खतरनाक हो सकता था, अगर किसी ने समन्वय खो दिया होता.

लड़कियों ने ट्रेडमिल पर दिया गरबा परफॉर्मेंस
आपने अब तक कई गरबा परफॉर्मेंस देखे होंगे लेकिन यह उन सभी से अलग है क्योंकि डांसर्स को ट्रेडमिल पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. यह वास्तव में काफी आश्चर्यजनक है कि उन्होंने अपने परफॉर्मेंस के वक्त बिल्कुल भी चूक नहीं की और लगातार डांस करती रहीं. यह वीडियो चौंकाने वाला है और लोगों को प्रेरणा भी देता है कि अगर एकाग्रता हो तो कठिन से कठिन काम आसानी से किया जा सकता है. जिम में यह देखकर एक्सरसाइज करने वाले ट्रेनर भी हैरान रह गए. अममून लोग गरबा खुले मैदान में करते हैं.
इंटरनेट पर वीडियो जमकर हो रहा वायरल
कुछ ने डांसर्स के समन्वय की प्रशंसा की, जबकि अन्य इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सके कि यह उनके लिए कितना खतरनाक हो सकता था. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, ‘ट्रेडमिल पर उनकी स्कर्ट्स सेफ नहीं थी, क्योंकि वह कहीं भी फंस सकते थे.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ऐसा करना खतरनाक है अगर कपड़ा फंस जाता है तो इससे बड़ा हादसा हो सकता है.’ सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर garba__world नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया.

TI ने युवाओं को दिलाई शपथ… नहीं करने देंगे तंबाकू का सेवन, VIDEO…

कोरबा।हम शपथ लेते हैं कि तंबाकू का सेवन न खुद करेंगे न अपने जानने वालों को करने देंगे। हम बालको क्षेत्र को तंबाकू के नशे से मुक्त कराने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। मंगलवार की पूर्व संध्या पर बालको थाना की ओर से थाना परिसर में आयोजित संवाद में युवाओं ने एक स्वर में यह शपथ ली।

बता दें कि निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में बालको नगर को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी आज विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर बालको पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभाव से भी अवगत कराया। इस अवसर पर अतिथियों ने युवाओं के साथ मिलकर बालको नगर को तम्बाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी विजय चेलक, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र राठौर ,कुलदीप तिवारी के साथ थाना के सभी स्टाफ का सहयोग रहा।

देंखे विडियो…

 

KORBA: यहां शासकीय नियम का ,नही बाबू का चलता नियम… जब मर्जी पड़ी तो जड़ देता है ताला…

कोरबा। कटघोरा तहसील में सरकार के नियमो का नही बल्कि बाबु का राज चलता है। यहां पदस्थ बाबु तय करते है तहसील का दफ्तर कब तक खुलेगा और कब बंद होगा।

बता दें कि कटघोरा तहसील में बाबू की मनमानी किस कदर हावी है इसका ताजा उदाहरण 12 बजे तक दफ्तर में जड़े ताला से लगाया जा सकता है। खबरीलाल की माने तो तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू साहब के अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए मनमानी पर उतर जाते है और बहाना बनाकर दफ्तर से बाहर निकल जाते है। वैसे भी आजकल सरकारी अधिकारियों को तो पता ही है प्यासा कुवां के पास आता ही हैं। सो जिसका काम होगा वो फोन मिला लेगा। अब काहे को इस जेठ की दोपहरी में दफ्तर में बैठकर पसीना बहाना । इससे अच्छा है साहब के निकलते हो खुद भी निकल जाना और घर के एससी में आराम फरमाना फिदरत बन गई है। भले ही आम जनता भटके तो भटके उससे क्या?

इस संबंध में कटघोरा एसडीएम कौशल तेंदुलकर ने कहा कि ऑफिस में ताला नही लगा है जो ताला दिख रहा है वो वैसी बंद ही रहता है। कार्यालय निर्धारित समय से सुचारू रूप से संचालित है।