Home Blog Page 2525

सीजी बिग ब्रेकिंग: जैन संतों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार

रायपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालौद जिले में (Indecent remarks against jain sages) जैन साधु-संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल (chhattisgarhia kranti sena president amit baghel arrested) को बालोद पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि एएसपी प्रज्ञा मेश्राम ने की है।

बता दें कि, 25 मई को बालोद के एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा जैन समाज के संतों पर अभद्र टिप्पणी की गई थी, समाज के लोगों का यह भी कहना था कि कुछ तथाकथित लोग जातिवाद, क्षेत्रवाद का उन्माद फैलाकर छत्तीसगढ़ की शांति भंग कर रहे हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

0-प्रदेशभर में जैन समाज ने किया था विरोध

संतों पर अभद्र टिप्पणी पर प्रदेशभर में जैन समाज ने इसका विरोध किया था। सकल जैन समाज ने राज्यपाल अनुसूईया उइके से मुलाकात कर गिरफ्तारी की मांग की थी। साथ ही  कई थानों में अपराध दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

परसा कोयला खदान के लिए पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन पर अयोजित ग्रामसभा सफलता पूर्वक संपन्न

उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड में राजस्थान राज्य विद्युत् उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) को आवंटित परसा ईस्ट केते बासन (पीईकेबी) कोयला खदान के द्वितीय चरण के लिए पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन की ग्राम सभा गत शनिवार, 28 मई 2022 को ग्राम घाटबर्रा में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। ग्राम घाटबर्रा के लिए आयोजित ग्राम सभा में 400 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम सभा में जिले के अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव, एस डी एम श्री अनिकेत साहू , तहसीलदार श्री सुयस शुक्ला और थाना प्रभारी उदयपुर श्री धीरेन्द्र दुबे उपस्थित थे। अपर कलेक्टर ने सभी ग्रामीणों के पुनर्वास और पुनर्व्यस्थापन से जुड़े सवालों के जवाब दिए। श्री ध्रुव ने ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया की जिला प्रशासन किसी भी ग्रामीणों के हितों में क्षति नहीं होने देगी और उनके हित के लिए हर तरह की सहायता के लिए शासन और प्रशासन तत्पर है। उन्होंने ग्रामीणों को उनके विकास खंड में खुलने वाले सर्वसुविधायुक्त तथा आधुनिक स्तर के सौ बिस्तरों के अस्पताल के बारे में जानकारी दी साथ ही केन्द्रीय माध्यामिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की शिक्षा पद्धति पर चल रहे विद्या मंदिर के कक्षा 12 वीं तक के विस्तार की बात भी कही।

अपर कलेक्टर श्री ध्रुव की बात से उपस्थित ग्रामीण संतुष्ट नजर आए और परसा कोयला खदान को जल्द शुरु कराकर नौकरी दिलाने के लिए कलेक्टर से अनुरोध किया।

उल्लेखनिय है कि आरआरवीयूएनएल को आबंटित कोयला परियोजनाओं को जल्दी शुरू करने ग्रामीणों ने कुछ दिनों पहले प्रबंध निदेशक को पत्र भी लिखा था। परियोजना से प्रभावित ग्राम साल्हि एवं जनार्दनपुर के ग्रामीणों ने पत्र द्वारा यह मांग की थी की उन्होंने परियोजना की स्थापना हेतु अपनी भूमि दी है जिसके एवज में मुआवजा भी प्राप्त कर लिया है। पुनर्वास एवं पुनर्व्यस्थापन योजना के तहत उन्होंने रोजगार के विकल्प का चयन किया है ताकि जल्दी से उन्हें रोजगार प्राप्त हो सके। इसी तारतम्य में पिछले सप्ताह आर आर वी यू एन एल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आर के शर्मा द्वारा सरगुजा और सूरजपुर के जिलाधीशों से मिलकर परियोजनाओं की सभी कठिनाइयों को दूर कर जल्द शुरू कराने के लिए अनुरोध किया था।

गौरतलब है कि आरआरवीयूएनएल को आबंटित परसा ईस्ट एवं परसा कोयला परियोजना न केवल राजस्थान राज्य के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि इसकी स्थापना से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था पर भी व्यापक प्रभाव पड़ने वाला है । एक ओर जहाँ राजस्थान की 4000 मेगावाट से अधिक की विद्युत् परियोजनाओं के लिए कोयले की उपलब्धता इन परियोजनाओं से सुनिश्चित होनी है वहीं इन परियोजनाओं की स्थापना से प्रदेश को प्राप्त होने वाले राजस्व से क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होना है। साथ ही पांच हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा।

ज्ञात हो कि घाटबर्रा में ही आरआरवीयूएनएल के वर्तमान में चल रहे पीईकेबी कोयला खदान के सामाजिक सरोकारों के अन्तर्गत कई कार्यक्रम पहले से ही संचालित है। जिनमें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए ग्राम के बच्चे विद्या मंदिर में पढ़ रहे हैं, जबकि आजिविका संरक्षण के अंर्तगत महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने फिनायल बनाने के प्रशिक्षण के साथ इकाई संचालन के लिए आर्थिक सहायता भी दिया गया। यही नहीं गांव के किसानो की आय बढ़ाने जैविक विधि से चावल और सब्जी की खेती का प्रशिक्षण देकर उत्पादन वृद्धि में सहायता इत्यादि मुख्यरूप से शामिल है।

सीजी ब्रेकिंग: राज्यसभा में बाहरी उम्मीदवारों को लेकर बोले पुनिया–कांग्रेस पार्टी की यही परंपरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10 जून हो होने वाले राज्यसभा के होने वाले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की नामांकन रैली में शामिल होने रायपुर पहुंच पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने अन्य प्रदेश से कांग्रेस नेताओं को छत्तीसगढ़ कोटे से उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर मीडिया से कहा कि कांग्रेस पार्टी की यही परंपरा है।

पुनिया ने कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी से छत्तीसगढ़ से चुनकर जाएंगे, वे सदन में छत्तीसगढ़ की ही बात करेंगे। प्रदेश के कई लोगों को अपेक्षाएं तो थी, बहुत सारे लोगों को उम्मीद थी, लेकिन यह हमेशा परंपरा रही है और हकीकत भी रही है, कि राज्यसभा में कौन चुनाव लड़ेगा? कौन नहीं लड़ेगा? कांग्रेस आलाकमान द्वारा ही तय किया जाता है।

सीजी: राज्यसभा के लिए कल सुबह नामांकन भरेंगे राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी रहेंगे मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से राज्यसभा प्रत्याशी (Rajya Sabha elections) बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और पूर्व सांसद रंजीत रंजन रायपुर पहुंच चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह कांग्रेस विधायकों की एक बैठक होनी है। इसी बैठक में राज्यसभा के दोनों प्रत्याशियों का परिचय कराया जाएगा। वहां से सभी लोग एक साथ विधानसभा जाकर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया( PL Punia)  भी रात में रायपुर पहुंचेंगे। पुनिया राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होंगे।

बता दें कि कांग्रेस ने रविवार देर रात राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और लोकसभा की पूर्व सांसद रंजीत रंजन को छत्तीसगढ़ से प्रत्याशी बनाया गया। राजीव उत्तर प्रदेश से आते हैं, वहीं रंजीत रंजन का संबंध बिहार से है। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद दोनों पहली बार रायपुर पहुंचे।

रायपुर पहुंचने दोनों नेताओं का प्रदेश कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अमरजीत चावला और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल सहित बहुत से कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने माना हवाई अड्‌डे पर दोनों का स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से पहुंचे नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्हें वीआईपी रोड पर ही एक होटल में ठहराया गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद नामांकन पत्र भी ले लिया गया है। अब वकीलों की एक टीम नामांकन पत्र तैयार करने की औपचारिकता में लगी है। जल्दी ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

हवाला लेन-देन के मामले में स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार, ईडी की ने की बड़ी कार्यवाही

नई दिल्ली। हवाला लेन-देन (Hawala transactions) के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की टीम दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन (Delhi Health Minister Satyendra Kumar Jain arrested) गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार कार्रवाई कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेन-देन के मामले में की गई है।

बता दें कि इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की थी। जिसके बाद दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना दिया और जैन को बर्खास्त करने की मांग की।

किष्किंधा या अजनेरी कहां है रामभक्त हनुमान की जन्मस्थली, कल धर्मसंसद में संत करेंगे समाधान

नासिक/प्रयागराज। भगवान राम और कृष्ण जन्मस्थली विवाद के बाद अब रामभक्त हनुमान (Lord Hanuman Birthplace Controversy) की जन्मस्थली को लेकर नया विवाद शुरु हो गया है। भगवान हनुमान की जन्मस्थली के विवाद को आपसी बातचीत से सुलझाने और शास्त्रों के आधार पर निपटाने पर नासिक (Nashik Dharma Sansad) में धर्म संसद बुलाई गई है, जहां इसका फैसला होगा।

क्यों हो रहा है विवाद

दरअसल संतों ने भगवान हनुमान के जन्मस्थान को लेकर अलग-अलग दावे पेश किए हैं। मामले को बढ़ता देख महंत श्री मंडलाचार्य पीठाधीश्वर स्वामी अनिकेत शास्त्री देशपांडे महाराज ने 31 मई को नासिक में धर्म संसद बुलाई है। इस धर्म संसद में देश भर के सभी साधु-संत हिस्सा लेंगे और भगवान हनुमान की जन्मभूमि के संबंध में अपने विचार रखेंगे। इसके बाद इस मुद्दे पर धर्म संसद अपना फैसला सुनाएगी।

कैसे उठा विवाद?

दरअसल, कर्नाटक के एक संत महंत गोविंद दास ( Mahant Govind Das) ने दावा किया है कि भगवान हनुमान का जन्म नासिक के अजनेरी में नहीं बल्कि किष्किंधा (कर्नाटक) में हुआ था। उन्होंने बाल्मीकि रामायण का संदर्भ देते हुए दावा किया कि हनुमान जी का जन्म नासिक के अजनेरी में नहीं, बल्कि कर्नाटक के किष्किंधा में हुआ था।

रामायण में महर्षि वाल्मीकि ने कहीं नहीं लिखा है कि हनुमान जी का जन्म अजनेरी में हुआ था। जन्म स्थान हमेशा एक ही स्थान पर रहता है। अपने इस दावे के पक्ष में उन्होंने शास्त्रों का भी हवाला दिया। उन्होंने नासिक के संतों से अपील की है कि वे हनुमान जी की जन्म भूमि अजनेरी है, यह सिद्ध करें।

महंत गोविंद दास सोमवार को त्रंबकेश्वर पहुंचे, वह जहां हनुमान जन्मभूमि पर शास्त्रों के आधार पर नासिक के संतों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इस दावे की वजह से उठे विवाद को सुलझाने के लिए नासिक के महंतों ने 31 मई को धर्म संसद बुलाई है।

KORBA : बिरहोर समाज के सामाजिक सम्मलेन में शामिल हुए MLA…कहा समाज का उत्थान शिक्षा से ही संभव

कोरबा। पाली तानाखार के विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने बिरहोर समाज के संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज का उत्थान शिक्षा से ही संभव है। हालांकि पिछड़ी जनजाति के लोगो के विकास के लिए सरकार कई कदम उठा रही हैं लेकिन उसका लाभ शिक्षा के अभाव में लोगो को नही मिल पा रहा है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भले एक रोटी कम खाओ पर बच्चों को पढ़ाओ और समाज के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़े।


बता दें कि पाली ताना खार विधायक एवम मुख्य मंत्री अधोसंरचना प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोहितराम आज पाली ब्लॉग के ग्राम पंचायत डोंगा नाला में संभाग स्तरीय बिरहोर समाज महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बिरहोर समाज के उत्थान के लिए सरकार द्वारा दिये जा रहे सुविधाओं के बारे में बतया और समाज के लोगो के लिए 10 लाख का सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कँवर ,जनपद पंचायत सदस्य विनोद खुरसेनगा, सरपंच श्रीमती पत्रिका खुरसेनगा , अनिल गुप्ता ,जसवंत लकरा ,समाज के अध्यक्ष एवं समाज के महिलाओं व बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

 

CG: प्रदेश की सियासी कहानी राजस्थान में दोहराई, स्थानीय चेहरों को नो एंट्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 2 और राजस्थान की 4 रिक्त सीटों के लिए 10 जून को होने राज्यसभा के कांग्रेस आलाकमान ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। दोनों राज्य कांग्रेस शासित हैं जहां प्रदेश से बाहर के नेताओं को राज्य के कोटे से राज्यसभा में भेजे जाने की तैयारी है।

छत्तीसगढ़ से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और बिहार के बाहुबली सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी हाईकमान दूससे प्रदेश के पार्टी के बड़े चेहरों को राज्यों के कोटे से राज्यसभा में भेजना का फैसला लिया है।

 

छत्तीसगढ़ की सियासी कहानी कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में दोहराई गई है। यहां से कांग्रेस ने यहां रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस ने राजस्थान के किसी नेता को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया।

 

छत्तीसगढ़ से अलग है राजस्थान का चुनावी गणित

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुल 71 विधायक हैं। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगे कोई चुनौती नहीं है। यानी संख्या बल के हिसाब से छत्तीसगढ़ की दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत तय है। पर, राजस्थान का सियासी मूड छत्तीसगढ़ से अलग है। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए कांग्रेस युवा ब्रिगेड के नेता सचिन पायलट चुनौती बने हुए हैं। दोनों नेताओं की अदावत राजस्थान से लेकर दिल्ली तक किसी से छिपी नहीं है।
ऐसे भाजपा राजस्थान में बड़े खेल की तैयारी में लगी है। कांग्रेस ने जहां अपने तीनों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं भाजपा ने अ​भी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा की ओर अब तक केवल घनश्याम तिवाड़ी को अपना बनाया है। जबकि भाजपा एक और निर्दलीय कैंडिडेट पर दांव लगा सकती है। जो भाजपा के सरप्लस वोट के जरिए र्निदलीय व छोटे दलों के समर्थन से कांग्रेस को पटखनी दे सके। भाजपा की ओर से अभी तक दूसरे किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। बीजेपी की ओर से 2 प्रत्याशी मैदान में उतारने पर चौथी सीट के लिए उठापटक होने की संभावना है।

प्लान बी पर काम कर रही है बीजेपी

बता दें कि राजस्थान से कांग्रेस के उम्मीदवार मुकुल वासनिक और सुरजेवाला को सीएम अशोक गहलोत के करीबी माना जाता है। राजस्थान में सियासी संकट के वक्त हुई बाड़ेबंदी में सुरजेवाला पूरे समय साथ रहे और मोर्चा संभाला था। इसके अलावा मुकुल वासनिक राजस्थान कांग्रेस के लंबे समय प्रभारी रह चुके हैं।

रणदीप सुरजेवाला राष्ट्रीय महासचिव होने के साथ कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के हेड हैं। प्रमोद तिवारी UP की रामपुर सीट से 9 बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे में राजस्थान कांग्रेस का असंतुष्ट खेमा सीएम अशोक गहलोत से हिसाब चुकता करने के लिए कोई खेल कर जाए तो बीजेपी अपने प्लान बी से कामयाब हो सकती है।

राजस्थान में राज्यसभा की कुल सीट-4

राजस्थान विधानसभा में दलीय स्थिति कुल सीट-200

कांग्रेस-101
भाजपा-75
निर्दलीय-13
बीटीपी-2
सीपीएम-2
आरएलडी-1

 

IG की वर्चुअल बैठक ,महिला सम्बन्धी अपराध को लेकर कोरबा पुलिस को लगाई फटकार… कहा पेंडिग मामलों का तत्काल करें निराकरण

कोरबा। आईजी बिलासपुर ने आज दोपहर 12.30 बजे जिला पुलिस महकमे की क्लास लगाई । वर्चुअल हुए इस बैठक में रतन लाल डांगी जिले के लॉ एंड ऑर्डर के सम्बंध में कप्तान से चर्चा की । उन्होंने महिला सम्बन्धी अपराध के निराकरण न होने पर नाराजगी जताई और कहा कि प्राथमिकता से महिला सम्बन्धी अपराध का निराकरण कर आईजी कार्यालय को अवगत कराये।

बता दें कि बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग नजर आए। महिला संबंधी मामलों को लेकर आई.जी ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से विभागीय काम काज की समीक्षा की। बैठक पूर्व ही अपनी मंशा स्पष्ट करते हुए स्वयं आई.जी ने महिलाओं को अपना बड़ा भाई बताते हुए समस्याओं को साझा करने की बात कही।का व महिला संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या को सुलझाने का भरोसा भी जताया। महिला संबंधित समस्याओं को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक के दौरान कोरबा जिले के दीपका थाना व बालको थाना क्षेत्र में लंबित मामलों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने जमकर फटकार लगाई।वही एक महिला  सहायक उपनिरीक्षक समेत विवेचकों की किसी क्लास लेते हुए आईजी ने महिला संबंधित प्रकरण,अपराध, व मामलों पर तत्काल व उचित कार्यवाही का निर्देश भी दिया।इसके अलावा किसी भी महिला की शिकायत पर कार्यवाही न होने अथवा कार्यवाही में विलंब होने पर महिलाओं को सीधे आई.जी कार्यालय में शिकायत देने की बात कही।

ब्रेकिंग: कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार रायपुर पहुंचे, माना एयरपोर्ट पर कांग्रेस जनों ने किया स्वागत, शाम हो बैठक में होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार राजीव शुक्ला व रंजीत रंजन देर शाम रायपुर पहुंचे जहां माना एयरपोर्ट को कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता रात 8:00 बजे प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ सांकेतिक बैठक में शामिल होंगे।

जानें कौन हैं छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में जाने वाले दोनों उम्मीदवार

कांग्रेस के पुराने रणनीतिकार हैं राजीव

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के राजीव शुक्ला 63 साल के हैं। पत्रकारिता से कॅरियर की शुरुआत कर वे, राजनीति और क्रिकेट प्रशासन में सक्रिय रहे हैं। साल 2000 में उन्हें पहली बार महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजा गया था। 2003 में उनके राजनीतिक दल अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया। उसके बाद वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे।

वे तीन बार महाराष्ट्र से ही राज्यसभा जा चुके हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रहे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे। हॉकी इंडिया लीग की गवर्निंग बॉडी में शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के ऑनरेरी सचिव भी हैं।

बिहार के बाहुबली सांसद पप्पू यादव की पत्नी हैं रंजीत रंजन, रींवा से है कलेक्शन

मध्य प्रदेश के रीवां में जन्मी रंजीत रंजन लॉन टेनिस की खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने बिहार के बाहुबली सांसद पप्पू यादव से विवाह किया। शादी के एक साल के भीतर ही रंजीत पति के साथ राजनीति में सक्रिय हो गईं। बिहार के सुपौल से विधानसभा चुनाव से शुरुआत की। जीत नहीं मिली। 2004 में रंजीत रंजन, लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर सहरसा से पहली बार लोकसभा पहुंचीं।

परिसीमन के बाद सहरसा सीट के स्थान पर सुपौल क्षेत्र बना। इस सीट से रंजीत ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा और जदयू उम्मीदवार से हार गईं। 2014 में उन्होंने मोदी लहर के बावजूद सुपौल सीट पर जीत दर्ज की। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अभी वे कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं। जम्मू-कश्मीर में संगठन चुनाव की पीआरओ भी हैं।