Home Blog Page 2535

इन राशियों के बच्चों में होता है जीतने का जुनून, हमेशा रहते नंबर वन

The Duniyadari.com: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि के लोगों में कुछ ना कुछ खास होता है. कुछ राशियों के जातक बेहद ईमानदार होते हैं तो कुछ बहुत अधिक बुद्धिमान. कोई गायन-वादन में रूचि रखता है तो कोई खेल में आगे रहता है. वहीं कुछ राशियों से संबंधित बच्चों में ग्रहीय गुणों के कारण जीतने का जुनून होता है. साथ ही ये खेल से लेकर पढ़ाई तक में अव्वल आते हैं. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

मेष (Aries)
इस राशि से संबंधित बच्चे काफी तेज के होते हैं. इस राशि के बच्चे अपनी अलग पहचान बनाने का सपना रखते हैं. इसके लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. साथ ही ये निडर और साहसी भी होते हैं. किसी भी चीज में जीतने के लिए ये जीतोड़ मेहनत करते हैं.

वृषभ (Taurus)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि से संबंधित बच्चों के हौसले बुलंद रहते हैं. ये जिस काम को करने का निश्चय कर लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. ये हर काम में शीर्ष स्थान पर आना पसंद करते हैं. साथ ही इनके अंदर कम्पटीशन की भावना भी जबरदस्त होती है. इसके अलावा ये जल्द किसी से हार नहीं मानते हैं.
वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के बच्चे बेहद बुद्धिमान होते हैं. ये तन और मन दोनों से मजबूत होते हैं. इस राशि के बच्चों के लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता है. साथ ही ये जल्द हार नहीं मानते हैं. इसके अलावा ये हार काम में अव्वल आने के लिए कठिन मेहनत करते हैं.

CG: मंत्री का विवादित बयान, हेमा मालिनी के गालों से की नारायणपुर की सड़कों की तुलना

न्यूज डेस्क।सुर्खियों में रहने वाले छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं. दरअसल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कवासी लखमा नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर पहुंचे हुए थे. यहां उन्होंने कांग्रेस सरकार का गुणगान करते हुए नारायणपुर की सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से कर दी. वहीं अब उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मंत्री कवासी लखमा के बयान से लग रहे ठहाके

इस कार्यक्रम में कवासी लखमा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “15 वर्षों के शासनकाल में सड़कें पूरी तरह से खराब पड़ी थीं, लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी तो हमनें हेमा मालिनी के गाल की तरह सड़क को एकदम चिकनी और शानदार बना दी है.” कवासी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा है. खासकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पुल बन रहे हैं, साथ ही अबूझमाड़ में भी अब सर्वे का काम शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि इन तीन सालों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की तस्वीर बदली है और लगातार इन क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं. इसके अलावा जन चौपाल में कवासी लखमा ने बीजेपी शासनकाल की विफलताओं को गिनाते हुए जमकर घेरा.

कांग्रेस सरकार का गुणगान करते करते बोल गए

अबूझमाड़ के सैकड़ों ग्रामीणों को आबकारी मंत्री ने संबोधित करते हुए बातों-बातों में कहा कि नारायणपुर से ओरछा तक हेमा मालिनी के गालों की जैसी रोड बनी है. उन्होंने जनता से पूछा कि आप बताइए रोड बनी है या नहीं, लोगों ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा हां बनी है. लखमा ने कहा कि अब नारायणपुर के लोग दंतेवाड़ा दर्शन करने जाएंगे तो बारसूर होते हुए जा सकेंगे. उन्होंने दावा किया कि विकास भूपेश बघेल की सरकार में हुआ है.

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कवासी लखमा ने ये बेतुका बयान दिया हो. इससे पहले भी वे अटपटा बयान देकर चर्चाओं में रह चुके हैं. कुछ साल पहले सुकमा जिले में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि सुकमा जिला मुख्यालय से कोंटा तक हेमा मालिनी के गालों की तरह चमचमाती हुई सड़क बनाई गई है. अब लोग आसानी से आवाजाही कर सकते हैं. उस समय भी लखमा का बयान सोशल मीडिया पर चजमकर वायरल हुआ था और बीजेपी ने लखमा के बयान की निंदा की थी.

छात्रा को पीटने वाले शख्स को मुख्यमंत्री ने सिखाया सबक, खूब वायरल हो रहा VIDEO

The Duniyadari.com: झारखंड में एक सिरफिरे लड़के को छात्रा के साथ बुरा बर्ताव करना भारी पड़ा है. खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आरोपी के खिलाफ पुलिस को एक्शन लेने के निर्देश दिए और कुछ ही देर में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया. स्कूली छात्रा की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएम सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

सीएम सोरेन ने पुलिस को दिया निर्देश
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए रविवार को पाकुड़ के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है.

काफी कोशिशों के बाद आरोपी की गिरफ्तारी
जिसे संज्ञान में रखते हुए थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने घटना की छानबीन की. उन्होंने लोगों को वीडियो दिखाकर पीड़िता एवं पीटने वाले युवक की पहचान कराने की कोशिश की. काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर ही लिया. उसे जुवेनाइल कोर्ट में भेजा जाएगा.

वायरल हो रहा वीडियो
थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि बीते कुछ दिनों से एक युवक द्वारा आदिवासी छात्रा की कथित पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को गोड्डा कॉलेज की प्रोफेसर रजनी मुर्मू ने ट्विटर के जरिए मुख्यमंत्री को टैग करते हुए इसे महेशपुर थाना क्षेत्र की घटना बता कर कार्रवाई करने की मांग की थी.

सीएम ने ट्वीट किया वीडियो
उन्होंने ट्वीट किया कि उक्त छात्रा महेशपुर के हाथीमारा स्थित संत स्टानलियुस उच्च विद्यालय में पढ़ती है, जबकि आरोपी युवक रोलाग्राम गांव का रहने वाला है. इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए पाकुड़ के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

महिला ने यूक्रेन की बेसहारा लड़की को दी अपने घर में शरण, उसी ने चुरा लिया पति

न्यूज डेस्क।यूक्रेन पर जबसे रूस ने हमला किया है, वहां से बहुत सारे लोग भागकर दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं. इसी क्रम में यूक्रेन की एक 22 साल की लड़की भागकर ब्रिटेन पहुंच गई. जहां एक महिला ने तरस खाकर उसे अपने घर में शरण दे दी. लड़की को शरण देकर महिला ने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी. जिस लड़की पर तरस खाकर महिला ने उसे अपने घर में शरण दी थी, उसने महिला के पति को ही पटा लिया और उसका पति लड़की के साथ भाग गया.

जिसने दी शरण उसी के पति पर डाला डाका
‘द सन’ वेबसाइट से बात करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से भागकर आने पर उन्होंने 22 साल की सोफिया कार्कादिम को अपने घर में शरण दी थी, लेकिन इस लड़की ने 10 साल पुराने पति को चुरा लिया. टोनी गार्नेट नामक महिला ने मई में सोफिया कार्कादिम नाम की लड़की को अपने घर में रहने दिया था. इसके बाद उसके पति और लड़की करीब आ गए. महिला ने बताया कि उस लड़की की नजर शुरू से ही उसके पति पर थी.

महिला ने बताया कि लड़की ने फेसबुक पेज पर उससे संपर्क किया था. जिसके बाद उन्होंने असहाय समझकर लड़की को शरण देने का फैसला किया था. महिला ने बताया कि उनका पति स्लोवाकियाई भाषा जानता था और लड़की यूक्रेनी भाषा में बात करती थी. दोनों भाषाएं लगभग एक जैसी हैं, जिससे उसे समझ नहीं आया कि दोनों क्या बातें करते थे. धीरे-धीरे दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए और उसका पति लड़की के साथ भाग गया.

आरोपी लड़की ने कही ये बात
दूसरी तरफ आरोपी लड़की ने कहा कि उसने टोनी को देखते ही ‘पसंद’ कर लिया था. वह उससे प्यार करने लगी थी. लड़की ने कहा कि उसने कुछ भी जानबूझकर नहीं किया. जो भी हुआ, उसके लिए उसे बहुत खेद है, लेकिन अब वह कुछ भी नहीं कर सकती. जबकि महिला के पति का कहना है कि अब उसे 22 साल की सोफिया से प्यार हो गया है. वह अब सारा जीवन उसी के साथ गुजारना चाहता है.

IPL से खूब चमकी इस गरीब आदमी की किस्मत, एक झटके में बन गया पूरे 2 करोड़ का मालिक

न्यूज डेस्क।पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2022 पर हैं. इस लीग में जहां दुनियाभर के खिलाड़ी करोड़ों में कमाते हैं वहीं आम लोग भी अलग-अलग फैंटेसी प्लेटफॉर्म पर जमकर पैसे कमाते हैं. कई बार तो तुक्का ऐसा लगता है कि एक आम आदमी इन्हीं गेम्स से करोड़पति तक बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ अब जम्मू के एक शख्स के साथ भी हुआ है.

आईपीएल से चमकी इस शख्स की किस्मत
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का एक युवक ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म ड्रीम11 में 2 करोड़ रुपये जीतकर रातोंरात करोड़पति बन गया. अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके के शालगाम गांव के रहने वाले वसीम राजा ने कहा कि वो अब अपनी बीमार मां का इलाज करा सकते हैं.

ड्रीम 11 पर मिली पहली रैंक
वसीम ने कहा, ‘शनिवार देर रात मैं गहरी नींद में था, तभी कुछ दोस्तों ने मुझे फोन किया और बताया कि मुझे ड्रीम 11 में पहले नंबर आया हूं.’ उन्होंने कहा कि वह पिछले दो साल से आईपीएल में फैंटेसी टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘रातों-रात करोड़पति बनना एक सपने जैसा है. इससे मुझे गरीबी दूर करने में मदद मिलेगी क्योंकि हम आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं. मेरी मां बीमार हैं और अब मैं उनका इलाज करा पाऊंगा.’

सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग वसीम राजा को बधाई देते देखे जा सकते हैं. राजा के ड्रीम 11 में विजेता बनने की खबर से गांव में खुशी की लहर है. ड्रीम 11 एक भारतीय फैंटेसी खेल का प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को फैंटेसी क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और बास्केटबॉल खेलने की अनुमति देता है. अप्रैल 2019 में, ड्रीम 11 यूनिकॉर्न बनने वाली पहली भारतीय गेमिंग कंपनी बन गई.

Railway Recruitment : सरकारी नौकरी पाने सुनहरा मौका, 10 से कम शिक्षा प्राप्त वाले लोग भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें लास्ट डेट और उम्र

रायपुर। रेलवे ने 10वीं से कम शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए रेलवे (Railway Recruitment) के अलग-अलग पदों के लिए अपरेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। रेलवे ने कुल 2077 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इसमें अप्लाई करने वाले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

साथ ही इन लिंकों SECR Railway Recruitment 2022 Raipur Division और SECR Railway Recruitment 2022 Nagpur Division के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (Railway Recruitment) के बारे में जानकारी ले सकते यहीं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2077 रिक्त पदों को भरा (Railway Recruitment) जाएगा। इसमें से 1033 रायपुर डिवीजन के लिए और 1044 नागपुर डिवीजन के लिए हैं।

रेलवे भर्ती की एहम तिथि :-

नागपुर मंडल के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 3 जून 2022

रायपुर मंडल के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 24 मई 2022

भर्ती के लिए योग्यता

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

उम्मीदवारों की आयुसीमा 15 से 24 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी) के बीच होनी चाहिए.

KORBA: कलेक्टर ने बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक को किया निलंबित…बाल अपचारी के भागने के मामले में हुई है कार्रवाई…

कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह(बालक) रिस्दी चौक कोरबा के संचालन में लापरवाही बरतने के कारण संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक विकास सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बाल गृह संचालन के देखरेख और सुरक्षा में लापरवाही बरते जाने के कारण अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए हैं।अधीक्षक द्वारा बच्चों के देखरेख और सुरक्षा में चूक के कारण आज सुबह बालगृह से 2 बच्चे भाग गए थे। बच्चों का बाल गृह से भागना अधीक्षक की शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही दर्शाता है।

महिला बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी श्री एमडी नायक ने बताया कि उक्त बाल गृह में कुल 41 विधि से संघर्षरत् किशोर निवासरत् है। जिनमे से दो बच्चे आज प्रातः 7:30 बजे दीवाल को फांद कर भाग गये । इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसमें से एक बच्चे की बरामदगी कर लिया गया है तथा दूसरे बच्चे की खोजबीन जारी है। अतः देखरेख एवं सुरक्षा चूक की वजह से दोनो बच्चे भागे। इस मामले में संप्रेक्षण गृह के संचालन में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर ने प्रभारी अधीक्षक बाल संप्रेक्षण गृह को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।

निराली’ की कहानी: 3 बच्चे, 3 पति, हीरोइन से बनी नेता फिर अवैध संबंध में ठेकेदार की हत्या

बिहार के पश्चिम चंपारण में बीते 16 मई को ठेकेदार जयप्रकाश शाह की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरजेडी नेत्री पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली समेत उसके पति अवनीश सिंह और सुपारी किलर राजीव सिंह को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि जयप्रकाश की हत्या अवैध संबंध के मामले को लेकर की गई थी. पुलिस के अनुसार, ठेकेदार जयप्रकाश का आरजेडी नेत्री पल्लवी ठाकुर के साथ अवैध संबंध था और इसके बारे में उसके पति अवनीश सिंह को पता चल गया था.

इसी मामले को लेकर पल्लवी और अवनीश ने जयप्रकाश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और इसके लिए एक शार्प शूटर राजीव सिंह को कॉन्ट्रैक्ट दिया.

16 मई को जब जयप्रकाश किसी काम से मोतिहारी से पटना जा रहा थे तो रास्ते में ही अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इस घटना में जय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी.

कौन है पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली ?

आरजेडी नेत्री पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली जिसे पुलिस ने ठेकेदार जयप्रकाश शाह की हत्या के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, उसकी जीवन की कहानी भी बेहद दिलचस्प है.
आरजेडी नेत्री पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ अच्छी खासी जान पहचान थी. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद से ही पल्लवी ठाकुर की तेजस्वी के साथ तस्वीर वायरल हो रही है.

पल्लवी ठाकुर भले ही जिला स्तर की आरजेडी नेत्री थी, मगर उसकी तमन्ना एक विधायक बनने की थी. पल्लवी ने कई भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम किया है लेकिन इस काम में उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली.

फिल्मों और टीवी सीरियल में सफलता नहीं मिलने के बाद पल्लवी ठाकुर के परिवार वालों ने उसकी शादी एक अमीर आदमी से करवा दी. मगर उसके पति की कुछ ही महीनों में मौत हो गई. इसके बाद पल्लवी ठाकुर ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन उसके दूसरे पति को भी उसके चाल चरित्र के बारे में पता चला तो उसने भी उसे छोड़ दिया.

इसके बाद उसने अवनीश सिंह के साथ तीसरी शादी की. अवनीश के साथ उसे 2 बच्चे हुए. वहीं पहले पति से भी उसकी एक बेटी है. गौरतलब है कि पल्लवी ने जिस पति के साथ (अवनीश सिंह) मिलकर जयप्रकाश की हत्या करवाई, वह उसका पहला पति नहीं बल्कि तीसरा पति है.

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि जयप्रकाश और पल्लवी नेपाल के कई बड़े शहरों में जाकर वक्त गुजारा करते थे. अवनीश के साथ शादी के बावजूद भी पल्लवी ठाकुर जय प्रकाश के साथ अवैध संबंध रखती थी. अवनीश ने जब इसका विरोध किया तो जयप्रकाश और पल्लवी उसे जान से मारने की धमकी दी थी.

बताया जाता है कि जयप्रकाश के कहने पर पल्लवी आरजेडी में शामिल हुई थी. अवैध संबंध के दौरान ही जयप्रकाश पल्लवी को विधायक बनाने का सपना भी दिखाता रहा.

राजनीति में पैर रखने के बाद पल्लवी के ऊपर विधायक बनने का नशा छा गया और वह पटना पहुंचकर आरजेडी के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने लगी. तेजस्वी यादव के साथ आरजेडी के कार्यक्रमों में शामिल होते हुए उसकी कई तस्वीरें भी वायरल हैं.

कार के उड़ाए परखच्चे और पुलिस की फाड़ी वर्दी…Range Rover वाली लड़कियों का हंगामा

अंबाला. दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां रेंज रोवर में सवार अमीर घर की दो लड़कियों ने रोड पर खड़ी एक कार को पीछे से इतनी जोर से टककर मारी की कार के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के अनुसार ये लड़कियां नशे में धुत थीं और इन्होंने साइड में खड़ी कार को ही ठोक दिया. इतना ही नहीं इन लड़कियों से जब पुलिस और लोगों ने बात करने की कोशिश की तो दोनों अपनी अमीरी का रौब दिखाने लगीं. यहां तक कि महिला पुलिस कर्मियों से मारपीट भी की. बड़ी मुश्किल से दोनों को पुलिस थाने लाया गया.

नशे में धुत इन लड़कियों ने एक घर की खुशियां छीन ली. जिस कार को इन्होंने टक्कर मारी उसमें सवार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई. वहीं, कार में मौजूद अन्य तीन लोग घायल होग गए. टक्कर होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने कार को घेर लिया. इस लड़कियों ने बहस करना शुरू कर दिया. मौके पर पुलिस पहुंची तो लड़कियों ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की. उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी उखाड़ डाली. इसके बाद बड़ी मुश्किल से नशे में धुत लड़कियों को थाने ले जाया गया. फिलहाल पुलिस ने लड़कियों को हिरासत में ले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लड़कियां बार बार खुद को बड़े घर की औलाद बता रही थीं. सभी को अपने रुपयों का धौंस दिखा रही थीं. जब उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी उन्होंने जमकर ड्रामा किया. रेंज रोवर में सवार दोनों लड़कियां शराब के नशे में धुत थी या नहीं इसकी पुष्टि तो मेडिकल के बाद ही होगी. लेकिन थाने में बैठ कर भी उनके तेवर ढीले नहीं हुए. लिहाजा वो मीडिया का कैमरा देख पहले तो मुंह छुपाने लगी फिर उन्होंने उलटा पुलिसकर्मियों पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए.

हिमाचल नंबर की जिस गाड़ी को टक्कर मारी
इस दुर्घटना में हिमाचल नंबर की जिस गाड़ी को टक्कर मारी गई उसमें चार लोग सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी की कार चालाक की मौके पर ही मौत हो गई. कार में दो बच्चे थे जो टक्कर के कारण कार से बाहर जा के गिरे. कार सवार महिला ने घायल अवस्था में ये पूरी दास्तां मीडिया के कैमरे के आगे ब्यान की. हाईप्रोफाइल इन दोनों युवतियों ने पुलिस को खूब छकाया और अपने वकील और माता पिता के आने तक पुलिस को अपने बारे में कोई जानकारी ना देने की जिद पर अड़ी रहीं.

युवतियों का मेडिकल करवाया जा रहा
अंबाला पुलिस के डीएसपी ने बताया की युवतियों का मेडिकल करवाया जा रहा है. दोनों युवतियां शराब के नशे में धुत्त लग रही है, जिन्होंने दुर्घटना की है जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है. डीएसपी ने बताया की दोनों युवतियों ने उनके मुलाजिमों यानी पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की है जिस पर कार्रवाई की जाएगी.

मैं ससुराल नहीं जाऊंगी’, दूल्हे ने दिए आर्टिफिशियल झुमके तो जिद पर अड़ी दुल्हन, पुलिस आई और…

न्यूज डेस्क।झुमका गिरा रे, बरेली की बाजार में’ बरेली के झुमके की ये पहचान तो सारी दुनिया में मशहूर है. लेकिन कानपुर में इसी झुमके के चक्कर में एक दुल्हन ने फेरे होने बाद भी विदाई से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा अपनी दुल्हन के सारे जेवर तो असली लाया लेकिन झुमका आर्टिफिशियल ले आया था.

चढ़ावे की रस्म में जब दुल्हन ने सोने की जगह आर्टिफिशियल झुमका देखा तो विदा होने से ही इनकार कर दिया इसके बाद तो घराती और बारातियों में जमकर विवाद हो गया. मामला थाने तक पहुंच गया. लेकिन थानेदार ने दुल्हन के घर पहुंचकर दोनों पक्षों की पंचायत की. आखिर दुल्हन को इस वादे के साथ विदा करवाया गया कि दूल्हा ससुराल में दुल्हन को सोने के असली झुमके दिलवाएगा.

दुल्हन के झुमके का यह दिलचस्प मामला कानपूर के साढ़ थानाक्षेत्र का है, जहां शुक्रवार को संतोष यादव की बेटी की शादी थी. रात में शादी की सारी रस्में शांति से निपट गईं. लेकिन सुबह दिन के उजाले में दुल्हन ने जब अपनी ससुराल से लाए जेवर देखे तो उसमें उसके झुमके आर्टिफिशियल थे. बस फिर क्या था, दुल्हन और उसके परिवार वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया. यहां तक कि दुल्हन ने विदाई से इंकार कर दिया.

खुद दूल्हे रोहित ने बताया कि सारे जेवर असली थे, सिर्फ कान में पहनने वाले झुमके आर्टिफिशियल थे. यह मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता करवाया. पुलिस ने यह कहकर समझौता करवाया कि दूल्हा रोहित दुल्हन को सोने के असली झुमके दिलवाएगा