Home Blog Page 2536

KORBA:बाल संप्रेक्षण गृह से फरार बाल अपराधी गिरफ्तार… बस्तीवासियों ने पकड़कर की धुनाई…

कोरबा।बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हत्या का बाल आरोपी को बस्तीवासियों ने पकड़ लिया है। पकड़ने के बाद बस्तीवासियों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और फिर मानिकपुर पुलिस के हवाले कर दिया। भागने वाला हत्या का आरोपी अपचारी बालक पुलिस की पकड़ में आ गया है।अपचारी बालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर कुंआभट्टा में रहने वाले लोगों ने मानिकपुर चौकी का घेराव कर दिया। इतना ही नहीं उसे कोरबा से बाहर ले जाने की मांग करते हुए उन्होंने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है।

बता दें कि पुराने मामूली सी बात को लेकर विवाद और पत्थर मारने का बदला लेते हुए एक 11 वर्षीय बालक ने 4 साल के बच्चे को ईट मारकर मार डाला था। विगत महीने कूआँ भट्ठा में हुए इस घटनाक्रम में मानिकपुर चौकी पुलिस ने खोजी डॉग बाघा की मदद से कुछ ही घंटे के भीतर अपचारी बालक को पकड़ लिया। उसे बाल न्यायालय में प्रस्तुत कर निर्देश उपरांत ग्राम रिसदी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किया गया था। आज सुबह अपचारी बालक बाल संप्रेषण गृह से फरार हो गया था। घटना की जानकारी के बाद फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान उसे महाराणा प्रताप चौक के समीप बस्तीवासियों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी।

KORBA: खाद्य विभाग का कारनामा… सेमीपाली राशन दुकान को निलंबित और कर दिया रजगामार में अटैच…

कोरबा। खाद्य विभाग का एक से बढ़कर एक कारनामा प्रकाश में आ रहा है। उरगा के समीप सेमीपाली के राशन दुकान को अनियमितता का हवाला देकर निलंबित कर दिया है। अब राशन लेने वाले हितग्राहियों को राशन के लिए भटकना न पड़े इसके लिए दुकान को रजगामार में अटैच किया गया है। मतलब साफ है गांधी दर्शन के बाद प्लांनिग के तहत दुकान को रजगामार में अटैच किया गया है।

बता दें कि खाद्य विभाग में इन दिनों अंधा बांटे रेवड़ी अपने अपने को देय की तर्ज पर काम चल रहा है। विभाग को चर्चित चेहरे कभी किराना दुकान में छापा मारते है और राइस किंग के साथ चाय पीते हैं, तो कभी अनियमितता का हवाला देते हुए अपने चहेते को दुकान देने की प्लांनिग कर एक संचालक को दो से तीन दुकान अटैच कर देते है। ताजा मामला उरगा के समीप सेमीपाली में जय ज्वाला स्व सहायता समूह के द्वारा चलाये जा रहे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को निलंबित खाद्य विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर किया है। उनके स्थान पर रजगामार के जय जगराता महिला स्व सहायता समूह को सेमीपाली का दुकान को सौंपा गया है।

दीवार पर लिखा- ‘कमरे में घुसने के बाद लाइटर या आग नहीं जलाएं’, फिर…

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार (Vasant Vihar) में एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने शनिवार देर रात खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच में तीनों की मौत दम घुटने से बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मां और दो बेटियों ने फ्लैट को चारों तरफ से बंद कर दिया और सुलगती अंगीठी में कोई रासायनिक पदार्थ डालकर छोड़ दिया।

0.साल पहले घर मुखिया की मौत से डिप्रेशन था में परिवार

एक साल पहले परिवार के मुखिया की कोरोना से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार तभी से पूरा परिवार डिप्रेशन (Depression) में चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फ्लैट में सीनियर सिटीजन महिला अंजू अपनी दो बेटियों अंशिका और अंकू के साथ रहती थीं। दोनों बेटियों की उम्र 30 साल के आसपास थी।

बीते कई साल से महिला बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी, वहीं पिछले साल कोरोना के दूसरे दौर में महिला के पति की भी मौत हो गई थी। मुखिया के गुजर जाने के बाद पूरे परिवार की माली हालत बेहद खराब हो गई थी। इसके चलते धीरे-धीरे पूरा परिवार डिप्रेशन में चला गया।

0.पूरा फ्लैट था बंद

फ्लैट में पहले काम करने वाली एक महिला ने बताया कि पैसे की तंगी के कारण बुजुर्ग अंजू काफी परेशान थीं। राशन के पैसे मांगने के लिए ही ये नौकरानी उनके घर पर सुबह से कई बार गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। फोन भी कोई नहीं उठा रहा था। आखिरकार कामवाली ने स्थानीय लोगों को सूचना दी।

इसके बाद लोगों ने खिड़की के जरिए फ्लैट में अंदर झांकने की कोशिश की तो उन्हें जहरीली गैस का एहसास हुआ, तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

0.फ्लैट में धुआं ही धुआं…

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फ्लैट के दरवाजे और खिड़किया हर तरफ से बंद थीं। स्थानीय लोगों की मदद से फ्लैट के दरवाजे को तोड़ गया और देखा कि कमरे में धुआं ही धुआं भरा हुआ था, वहीं तीन जगह अंगीठी जल रही थी, कमरे में पूरे परिवार के शव पड़े हुए थे।

Petrol Diesel Price:केरल के बाद राजस्थान ने भी घटाए पेट्रोल-डीजल दाम, छत्तीसगढ़ में रार

नई दिल्ली/रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद राजस्थान सरकार ने भी शनिवार को पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 2.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर की कमी की।

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा, “केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के कारण राज्य सरकार पेट्रोल पर 2.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रुपए प्रति लीटर वैट कम करेगी। इससे राज्य में पेट्रोल 10.48 रुपए और डीजल 7.16 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा।”

इससे पहले केरल सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 2.41 रुपये और 1.36 रुपये की कटौती की घोषणा की थी।

कांग्रेस ने कहा.ये जनता के साथ धोखा

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो राहत का दावा किया है वो अपर्याप्त है। जो एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर वसूली की जा रही थी जो जारी है। केंद्र की सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 गुना एक्साइज ड्यूटी लगाई फिर इसे 5 गुना कम कर दिया तो ये राहत कहां से हुई। ये तो जनता के साथ धोखा है।

पेट्रोल 9.5 डीजल 7 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता

बता दें कि ईंधन उत्पादों की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने शनिवार को पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपए एवं छह रुपए प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की।

उत्पाद शुल्क में की गई इस कटौती से पेट्रोल व्यावहारिक स्तर पर 9.5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा जबकि डीजल की कीमत में प्रति लीटर सात रुपये तक की कमी हो जाएगी। ऐसा उत्पाद शुल्क की दर पर लगने वाले अन्य करों में कमी आने की वजह से होगा।

लाउडस्पीकर विवाद: पुणे में MNS चीफ राज ठाकरे की रैली,  भारी पुलिस बस तैनात

पुणे। (Loudspeaker controversy) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS chief Raj Thackeray’s rally in Pune) चीफ राज ठाकरे की रविवार को पुणे में एक रैली होने वाली है। इस रैली को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

पुणे में स्थित गणेश कला क्रीड़ा मंच के पास राज ठाकरे की रैली होगी और वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पुणे एमएनएस अध्यक्ष, साईनाथ बाबर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस रैली में 10,000-15,000 लोग आएंगे। हम अयोध्या यात्रा समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि 5 जून को राज ठाकरे अयोध्या जाने वाले थे। लेकिन उनकी यह यात्रा अब रद्द हो गई है। अपने एक ट्विटर पोस्ट में एनएनएस चीफ ने कहा कि अयोध्या यात्रा को लेकर रविवार को पुणे में होने वाली रैली में विशेष जानकारी दी जाएगी।

महाराष्ट्र में उपजे लाउडस्पीकर विवाद को लेकर राज ठाकरे केंद्र बिंदु में रहे। इस विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई थी जब राज ठाकरे ने 12 अप्रैल को राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार को चेतावनी दी थी कि वो 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा लें। उन्होंने राज्य सरकार को चेताते हुए कहा था कि एमएनएस कार्यकर्ता लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

जिन इलाकों में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाता है, उन जगहों पर लाउडस्पीकर पर हनुान चालीसा चलाने की अपील लोगों से करने के बाद राज ठाकरे पर केस भी दर्ज किया गया था।

आदिवासी समाज से हो सकता है देश का अगला राष्ट्रपति, चुनाव से पहले BJP की ट्राइबल कार्ड की तैयारी, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुईया उइके सहित इन नामों की चर्चा

नई दिल्ली। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए देश में मंथन शुरू हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव के तमाम समीकरणों के साथ ही भाजपा की नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी है। ऐसे में भाजपा राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है। ऐसा हुआ तो देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिलेगा।

0.इन नामों की चर्चा

राष्ट्रपति चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनसुईया उइके, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, जुअल ओरांव, पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम चर्चा में हैं।

बता दें कि लोकसभा की 543 सीटों में से 47 सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 62 लोकसभा सीटों पर आदिवासी समुदाय प्रभावी है। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में आदिवासी वोटरों का वोट ही निर्णायक है। गुजरात में इसी साल और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में 2023 में चुनाव होना है।

0.भाजपा की नजर गुजरात, झारखंड और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव पर

अभी तक भाजपा गुजरात में आदिवासियों को साधने में सफल नहीं रही। 182 सदस्यीय विधानसभा में 27 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं। भाजपा को 2007 में इनमें से 13, 2012 में 11 और 2017 में 9 सीटें ही मिल सकीं। राज्य में करीब 14% आदिवासी हैं जो 60 सीटों पर निर्णायक भूमिका में। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में 28 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।

2014 में भाजपा इनमें से 11 सीटें और 2019 में 2 सीटें ही जीत सकी। मप्र की 230 सीटों में से 84 पर आदिवासी वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। 2013 में भाजपा ने इनमें से 59 सीटें जीतीं, जो 2018 में 34 रह गईं। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में आदिवासी वोटरों का वोट ही निर्णायक है।

IPL 2022: पंत की टीम प्लेऑफ से बाहर,  मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

मुंबई। IPL 2022 के 69वें मैच में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से मात दे दी है। इस हार के साथ ही DC प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वहीं, RCB ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है। अब 25 मई को होने वाले पहले एलिमिनेटर में RCB की टीम लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए नजर आएगी।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने मुंबई को 160 रन का टारगेट दिया था। MI ने आखिरी ओवर में इस टारगेट को पूरा कर लिया। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए। उन्होंने सिर्फ 35 गेंद में 48 रन की पारी खेली।

वहीं, आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11 गेंद में 34 रन बना दिए। दिल्ली के लिए शार्दूल ठाकुर और एनरिक नोर्त्या ने 2-2 विकेट लिए।

महेश बाबू के सपोर्ट में उतरी ये टीवी एक्ट्रेस, जानें क्या कहा

तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू के सपोर्ट में उतरी टीवी एक्ट्रेस जयश्री, कहा- हॉलीवुड भी रजनीकांत को अफॉर्ड नहीं कर सकता

(Entertainment Desk)। तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू telugu superstar mahesh babu के ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड नहीं कर सकता, इसलिए वह हिंदी फिल्मों में काम नहीं करते। इसके बाद कई बॉलीवुड स्टार्स का रिएक्शन सामने आया था। हालांकि, अब टीवी एक्ट्रेस जयश्री वेंकटरमन tv actress jayashree venkataraman महेश बाबू के सपोर्ट में आई हैं। उन्होंने कहा, ‘महेश ने सही कहा है। हॉलीवुड भी सुपरस्टार रजनीकांत को अफॉर्ड नहीं कर सकता है।’

रजनीकांत की पूजा करते हैं लोग

जयश्री वेंकटरमन ने आगे कहा, महेश बाबू मेरे फेवरेट एक्टर हैं। मैं समझ सकती हूं कि महेश के लिए कितने लोग क्रेजी हैं। यहां तक कि कई लोग rajinikanth रजनीकांत सर की पूजा करते हैं। मैंने लोगों को अपने भगवान के साथ थलाइवा की तस्वीर रखकर पूजा करते देखा है। आप ही बताओ कौन ऐसी जगह छोड़ेगा। क्या पैसों से ऐसा कुछ खरीदा जा सकता है।

ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा टीवी सीरियल से किया डेब्यू

जयश्री वेंकटरमन ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। टीवी शो ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने ‘बींद बनूंगा घोड़ी चढूंगा’ और ‘जिंदगी खट्‌टी मीठी’ जैसे कई सीरियलों में काम किया है।

क्या कहा था महेश बाबू ने

एक्टर ने अदिवि शेष की अपकमिंग फिल्म ‘मेजर’ के ट्रेलर लॉन्च पर अपने बॉलीवुड डेब्यू पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे हिंदी फिल्मों के कई ऑफर मिले हैं। मुझे नहीं लगता वो मुझे अफॉर्ड कर पाएंगे। साउथ में मुझे जो स्टारडम और इज्जत मिलती है, वो बहुत बड़ी है।

उनके इस बयान के बाद हंगामा मच गया था। जिसके बाद महेश को सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा था, “मैं सिनेमा से बहुत प्यार करता हूं। जिस इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। वहां काम करने में सहज हूं।”

KORBA: कलेक्टर ने DPO को थमाया नोटिस…क्षेत्रीय विधायको की अनदेखी का मामला…

कोरबा। महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ पर क्षेत्रीय विधायको की अनदेखी भारी पड़ गया हैं। विधायको को कार्यक्रम से अलग रखने को लेकर कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने डीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं।

बता दें कि कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा के कार्यक्रम अधिकारी एम डी नायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कटघोरा के अग्रसेन भवन में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में लगाए गए बैनर में स्थानीय क्षेत्रीय विधायकों का फोटो नहीं लगाए जाने के कारण कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गए है। सामूहिक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में स्थानीय विधायकों का फोटो नहीं लगाया जाना कार्यक्रम संचालन के प्रति लापरवाही दर्शाता है। कार्यक्रम संचालन में लापरवाही के कारण कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीजी ब्रेकिंग: ASI ने लगाई फांसी, कुछ दिन पहले ही हुआ था लाइन अटैच

भिलाई। दुर्ग जिले में कुछ दिन पहले छावनी थाने से लाइन अटैच हुए ASI फारूक शेख (40 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ASI ने सुसाइड क्यों किया इसके पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि फारूक का पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। इससे वह तीन चार दिनों से घर नहीं जा रहा था और पावर हाउस स्थित सुविधा लॉज में ही रह रहा था। इसी लाज में शनिवार को फंदे पर लटकी उसकी लाश मिली।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

इस मामले में किया गया था लाइन अटैच

बीती 8 मई की रात 9 बजे न्यू पुलिस लाइन दुर्ग में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक में सवार चार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस सड़क दुर्घटना में उत्कल नगर निवासी आकाश तांडी (24 वर्ष) की मौत हो गई थी। इस हादसे में आकाश के तीन दोस्त बबलू नाग, दिनेश महानंद और रमेश लोहा बुरी तरह घायल हुए थे।

घायलों के बयान पर पाया गया कि जिस कार ने उन्हें टक्कर मारी थी, वह एएसआई फारूक शेख की थी। वह बिना घायलों को बचाए उन्हें मरता छोड़ वहां से भाग गया था। जांच में नाम आने पर एसपी ने उसे लाइन अटैच किया था।