Home Blog Page 2537

ब्रेकिंग: अंडरवर्ल्ड और दाउद इब्राहिम की डी कंपनी के साथ मिलकर नवाब मलिक ने रची प्रॉपर्टी हड़पने की साजिश, एनसीपी नेता पर कोर्ट की टिप्पणी से मचा बवाल

मुंबई। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री व NCP leader Nawab Malik एनसीपी नेता नवाब मलिक के खिलाफ ED द्वारा दर्ज चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने कहा कि नवाब मलिक के खिलाफ दायर चार्जशीट देखकर लगता है कि उन्होंने जानबूझकर कुर्ला स्थित गोवावाड़ा मैदान पर कब्जा करने में सीधे तौर पर शामिल थे।

जस्टिस राहुल एन रोकाडे ने कहा कि नवाब मलिक ने दाउद इब्राहिम Dawood Ibrahim की बहन और डी कंपनी की सदस्य Haseena Parkar हसीना पारकर, सलीम पटेल  Salim Patel और सरदार खान , Sardar Khan के साथ मिलकर मुनीरा प्लंबर की प्रॉपर्टी हड़पने की आपराधिक साजिश रची।

कोर्ट ने कहा कि इस तरह सीधे तौर पर साबित होता है कि नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे इसलिए उन्हें PMLN की धारा 3 और 4 के तहत आरोपी बनाया गया है।

नवाब मलिक के खिलाफ दायर चार्जशीट में कहा गया है कि नवाब मलिक के भाई असलम मलिक, दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर और 1993 बम ब्लास्ट के दोषी सरदार खान के बीच गोवावाला ग्राउंड पर कब्जा करने के लिए कई दौर की बैठक हुई जिसके मालिक मुनीरा प्लंबर और मरियम गोवावाला हैं।

ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि नवाब मलिक ने डी कंपनी के साथ मिलकर ऐसी कई प्रॉपर्टी पर कब्जा किया। चार्जशीट में कहा गया है कि नवाब मलिक की इलाके में बाहुबली की छवि और इसी छवि और रसूख के चलते नवाब मलिक ने कई जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा किया।

0.हसीना पारकर के बेटे आलीशान के बयान को भी बनाया आधार

ईडी ने हसीना पारकर के बेटे आलीशान के बयान को भी अपनी चार्जशीट में शामिल किया है जिसमें उसने कहा था कि उसकी मां 2014 तक दाउद इब्राहिम से पैसों का लेन-देन किया करती थी।

आलीशान ने ईडी को ये भी कहा था कि उसकी मां हसीना पारकर ने गोवावाला इलाके के विवाद को सलीम पटेल के साथ मिलकर सुलझा लिया था और उसका कुछ हिस्सा अपने कब्जे में ले लिया था।

KORBA: क्षेत्रीय विधायको की अनदेखी… महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बड़ी चूक…

कोरबा। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह में बड़ी चूक हुई है। सामूहिक कन्या विवाह में जिस क्षेत्र में कार्यक्रम हुआ वही के विधायाक को न्योता नही मिला। यही नहीं पाली तानाखार के विधायक को भी कार्यक्रम में आमंत्रण नही दिया गया। विभाग की इस चूक के बाद विभाग के अधिकारी विधायको को रिझाने का प्रयास कर रहे है।

बता दे कि मुख्यमंत्री भपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज कोरबा जिला महिला बाल एवं विकास विभाग द्वारा 90 कन्यायों का विवाह संपन्न हुआ। इस कायक्रम में सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली कि कटघोरा नगर के अग्रसेन भवन में आयोजित सामूहिक विवाह का कार्यक्रम में कटघोरा के क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर तथा पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा ने शिरकत नहीं कि।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में जिला प्रशासन ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों की अनदेखी करने से नाराज़ विधायक कार्यक्रम में नही पहुंचे। जानकारी अनुसार महिला बाल एवं विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी से जब इस विषय पर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि आज सुबह फोन द्वारा उनको जानकारी दी गई थी। विधायकों के नहीं पहुंचने से कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रताओं में खासी नाराजगी दिखी। कार्यक्रम में लगे फ्लेक्स पर भी दोनों क्षेत्रीय विधायकों की फ़ोटो गायब दिखी।

जिला प्रसासन ने कि दोनो विधायकों की उपेक्षा – राजीव लखनपाल

कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल ने कहा कि जिले का इतना बड़ा कार्यक्रम और जिस क्षेत्र में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है वहीं के क्षेत्रीय को न बुलाना जिला प्रशासन से बड़ी चूक हुई है। और न ही फ्लेक्स पर कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर तथा पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा की फ़ोटो को भी न लगाना कहीं न कही जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उपेक्षा की गई। राजीव लखनपाल ने बताया कि उन्होंने ने इसकी शिकायत राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत की है।

बिग ब्रेकिंग: पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता

नई दिल्ली। महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान जनता के लिए एक अच्छी खबर है। मोदी सरकार ने उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद ट्वीट करते हुए कहा है कि पेट्रोल पर उत्पाद शुलक में 8 रुपए की कटौती की जाएगी और डीजल पर 7 रुपए उत्पाद शुल्क घटाया जाएगा। यानी अब पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर करीब 1 लाख करोड़ रुपए सालाना का बोझ पड़ेगा।

KORBA: 90 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, नव दम्पत्ति को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दिया आशीर्वाद, गिफ्ट भी दिए

कोरबा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को कटघोरा के अग्रसेन भवन में गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हिन्दू रीति-रिवाज से 90 जोड़ों को दाम्पत्य सूत्र में आबद्ध किया गया।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और सांसद ज्योत्सना महंत ने कार्यक्रम में शामिल होकर नव दंपत्तियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया और शुभकामनाएं दीं। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी 90 जोड़ों को स्वेच्छा अनुदान से दो-दो हजार रूपए देने की घोषणा की। साथ ही विवाह सम्पन्न कराने में लगे पंडित-पुजारियों की टीम को भी 31 हजार रूपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की तरफ से भी स्वेच्छा अनुदान से सभी 90 जोड़ों को दो-दो हजार रूपए देने की घोषणा की। राजस्व मंत्री ने सभी नव दम्पत्तियों को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए दम्पत्तियों की सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान खान के आवास पर पुलिस की छापेमारी

इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान Police raid on former PM Imran Khan’s residence की ओर से अपनी हत्‍या की साजिश के आरोपों के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने इस्‍लामाबाद स्‍थ‍ित बानी गाला में उनके आवास के आसपास तलाशी अभियान चलाया।

पाकिस्तानी मीडिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बम निरोधक दस्ते के साथ पाकिस्तान पुलिस की एक टीम इमरान खान के आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस टीम के पहुंचते ही PTI के कई कार्यकर्ता सरकार की कार्रवाई का विरोध करते हुए इमरान खान के आवास के बाहर जमा हो गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार कार्यकर्ताओं ने इसे वर्तमान सरकार की बदले की रणनीति करार दिया। वहीं दूसरी तरफ, कराची में पुलिस की एक अन्य टीम ने PTI के पाकिस्तान नेशनल असेंबली के सदस्य आलमगीर खान के आवास पर भी छापेमारी की।

वहीं PTI के कार्यकर्ताओं का कहना है कि छापेमारी के दौरान PTI MNA अपने घर पर मौजूद नहीं थे। PTI नेता गुलशन-ए-इकबाल पुलिस की कार्रवाई के बाद थाने पहुंचे और पुलिस छापेमारी के खिलाफ आवेदन दिया है। पाकिस्तान के समुद्री मामलों के पूर्व केंद्रीय मंत्री अली हैदर जैदी ने इस पुलिस कार्रवाई की निंदा की और सिंध पुलिस को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सैन्य शाखा करार दिया।

बताते चलें इमरान खान ने पहले आरोप लगाया था कि उन्हें मारने के लिए विदेशों में साजिश रची जा रही है और यह भी कहा कि उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया जिसमें उन्होंने कथित साजिशकर्ताओं का नाम लिया।

राजधानी में कॉलेज कैंपस में एमसीए की छात्रा से रेप, आरोपी छात्र गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई। दरअसल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी हिमांशु रंजन झारखंड का रहने वाला है। वह जेएनयू में ही भाषा विभाग में लैंग्वेज कोर्स कर रहा है और सीए भी है।

आरोपी छात्र मुनिरका में किराए पर रहता है। बताया जा रहा है कि नौकरी मांगने के बहाने वो पीड़िता से लगातार बात करता रहता था। इसी दौरान मौका पाकर उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया।

KORBA: अब कोयला चोरी VIDEO के मामले में कूदे युंका नेता… कहा पूर्व कलेक्टर पर दर्ज हो FIR, देंखें VIDEO

कोरबा। एशिया की शान कोयले की खान का वायरल चोरी का वीडियो के मामले में युंका नेता भी कूद गए है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करने वाले भाजपा नेता और पूर्व कलेक्टर पर हमला बोलते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की हैं।

 

बता दें कि कोयलांचल क्षेत्र के एक कोयला चोरी का वीडियो पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी ने ट्वीट किया था। इसके बाद मची खलबली के बाद राजनीतिक दलों का बयानबाजी शुरू हो गया है। इस कड़ी में अब युवा कांग्रेस के नेता मधुसूदनदास ने बयान जारी कर कहा कि ओपी चौधरी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कोयला चोरी का वीडियो टि्वटर पर अपलोड किया है। इससे कोरबा जिले के प्रशासन को बदनाम करने का प्रयास किया है ।ओपी चौधरी द्वारा बाहर के वीडियो को छत्तीसगढ़ कोरबा का बता कर कोरबा जिले के छत्तीसगढ़िया स्थानीय निवासियों को चोर साबित किया है ।जिसकी युवा कांग्रेस घोर निंदा करती है ।कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द ओपी चौधरी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही करें। जब वायरल वीडियो एसईसीएल कोरबा जिले में स्थित गेवरा- दीपका खदान का बताया जा रहा हैं। एसईसीएल प्रबंधन एवं सीआईएसएफ के जवान इस पर चुप्पी क्यों साध रहे है कहीं ऐसा तो नहीं एसईसीएल केंद्र सरकार का उपक्रम है और एसईसीएल के अधिकारी और सीआईएसफ मिलकर यह सब गड़बड़ी कर रहे हैं इस को दबाने के लिए ओपी चौधरी ने कोरबा जिले के प्रशासन पर निशाना साधा है वैसे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में भी कई नेता इस तरह का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर डाल कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर चुके हैं मगर उसमें उन्हें मुंह की खानी पड़ी है,कुल मिलाकर इनके द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है जिसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

 

देंखे वीडियो…

 

KORBA; हवा का झोंका और राखड़ वर्षा… बालको नगरवासी राख वर्षा से परेशान,VIDEO..

कोरबा।बालको के पॉवर प्लांटों से निकले वाली राख अब ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए खतरा साबित हो रहा है। हल्की सी हवा का झोंका और बालको में राख की वर्षा अब आम बात हो गई है। राखड़ वर्षा से परेशान ग्रामीणों कई तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे है।

बता दे कि राख खाते है राख पीते है और राख ही जीते है। ये कहना है बालको नगर के लोगो का। बालको पावर प्लांट से निकलने वाले राख की खपत कम होने की वजह से डेम पूरी तरह भर चुका है। अब राख लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। कहने को तो राख का कागजो में यूटिलाइजेशन जोरो पर है पर असल हकीकत कुछ और बया कर रहा है।

 

राख उड़ने से घरों में खाने का सामान हो रहा खराब
मौसम में बदलाव के बीच शहर में राख व धूल उड़ने की समस्या भी बनी हुई है। थोड़ी हवा चलते ही राख हवा में उड़ने लगती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। काॅलोनी, बस्तियों में राख लोंगों के घरों के आंगन व पेड़-पौधों की पत्तियों में भी जमा देखी जा सकती है। बाहर निकालने पर आंखो में चुभन होती है। राख उड़ने की वजह से वातावरण के साथ ही लोगों के सेहत पर प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है।

देंखे वीडियो …

 

 

 

 

 

SP ने तीन थाना प्रभारियों का किया स्थांतरण… देंखे किसे मिला किसका कमान…

रायगढ़। रायगढ़ के पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा ने तीन थानेदारो के प्रभार में फेबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक शनिप रात्रे को खरसिया थाना का थानेदार बनाया है।

 

बता दें कि पुलिस विभाग के कार्यो में कसावट लाने के लिए समय समय पर एसपी थानेदारो के प्रभार में फेरबदल करते रहते है। इस कड़ी में आज रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा ने तीन थानेदार के प्रभार में फेरबदल किया है।

देंखे आदेश…

 

रिश्तेदारों को भेज देंगे रिकॉर्डिंग’, बैंककर्मी को चाहिए थी कामवाली, लुट गए 52 लाख

The Duniyadari.com: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तालकटोरा इलाके में रहने वाले एक बैंक कर्मचारी को नौकरानी की तलाश थी. गूगल पर सर्च किया तो कुछ देर बाद बैंककर्मी के पास एक अनजान शख्स का कॉल आता है और वह कामवाली उपलब्ध कराने का ऑफर देता है. इसके बाद कपल गोल्स नाम की डेटिंग कंपनी पर पैसा लेकर रजिस्ट्रेशन कराया गया और कुछ कामवाली महिलाओं की फोटो भेजकर सिलेक्ट करने का ऑप्शन दिया. बैंककर्मी से कहा गया कि जिस महिला को वह चुनेगा, वही उसके पास काम के लिए भेज दी जाएगी. इतना ही नहीं, पीड़ित व्यक्ति से सिक्योरिटी और एनपीए के पैसे भी मांगे गए.

जब बैंककर्मी सारी औपचारिकताएं पूरी कर कामवाली का इंतजार कर रहा था, तभी एक महिला का कॉल आया और वह उससे अश्लील बातें करने लगी. पीड़ित ने महिला को ऐसा करने से मना किया और उसका फोन काट दिया. इसके बावजूद उसके पास मोबाइल में अश्लील वीडियो और फोटो आने शुरू हो गए और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो गया.

बैंककर्मी ने जब महिला से बात करने से मना कर दिया, तभी एक शख्स का कॉल आया और उसने कहा, ”आपका फोन नंबर हमारे कपल गोल्स नामक डेटिंग कंपनी में रजिस्टर कर लिया गया है और साथ ही साथ, हमारे पास आपकी कॉल रिकॉर्डिंग भी है. यह रिकॉर्डिंग हम आपके परिजनों, नातेदारों, रिश्तेदारों और आपके ऑफिस में भेज देंगे और आपकी बदनामी कराएंगे. अगर इससे बचना है तो हमारी कंपनी को पैसे भेज दीजिए.”
इस धमकी से बैंककर्मी डर गया और ब्लैकमेलर की बात मानकर 52 लाख रुपए ट्रांसफर भी कर दिए, लेकिन बावजूद इसके ब्लैकमेलर बाज नहीं आया और वह लगातार पैसों की मांग करता रहा, जिसके कारण पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नरेट से की और तत्काल लखनऊ के तालकटोरा में मुकदमा दर्ज किया गया.

लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि साइबर क्राइम सेल और तालकटोरा थाने की टीम ने इस पर काम शुरू किया और गिरोह के शातिर जालसाज संदीप मंडल को धर दबोचा. आरोपी संदीप मंडल ने अपना ठिकाना कोलकाता की एक घनी आबादी के बीच क्रुकेट लेन, बेंटिक स्ट्रीट स्थित अजीत सेन बिल्डिंग में बना रखा था और खुद भी वहीं रहता था. हालांकि, लखनऊ पुलिस उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है.

लखनऊ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.
आरोपी संदीप मंडल ऑनलाइन फर्जी डेटिंग ऐड कंपनी चलाता है. इस कंपनी के जरिए अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है. पुलिस ने आरोपी के पास से बैंककर्मी की लूटी गई 52 लाख की रकम में से 50 लाख 17 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं. आरोपी संदीप के पास से पुलिस को 25 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी मिला है.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कॉल सेंटर के माध्यम से ठगी को करने के लिए काफी बड़ी टीम बनाई गई है. इस काम में और भी कई बड़े लोग जुड़े हुए हैं. फर्जी अकाउंट और फर्जी पते पर सिम कार्ड लेने के लिए सीनियर्स मदद करते हैं. फिर इन्हीं फर्जी नंबरों से लोकांटो (LOCANTO) और अन्य डेटिंग साइट पर विज्ञापन देते हैं.

इसके बाद विज्ञापन देखकर कस्टमर कॉल करता है और फिर हम उसे हमारे यहां कॉल सेंटर में काम कर रही महिलाओं के जरिए अश्लील बातों के लिए कॉल कराते हैं और जब कस्टमर अश्लील बातें करने में फंस जाता है, तब हम उसे ब्लैकमेल करते हैं. जिसके एवज में कस्टमर डरकर हमें पैसे देता है. बहरहाल, पुलिस अब आरोपी के साथ इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश में जुट गई है.