Home Blog Page 2539

Thailand Open:  भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने वर्ल्ड की नंबर 1 खिलाड़ी अकाने यामागुची  को हराकर  किया बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने थाईलैंड ओपन (Thailand Open) में उलटफेर करते हुए, वर्ल्ड की नंबर एक खिलाड़ी Akane Yamaguchi को हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

सिंधु ने मैच के पहले और तीसरे गेम में 21-15, 20-22, 21-13 से जीत दर्ज की और हालांकि उन्हें दूसरे सेट में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले सिंधु ने टूर्नामेंट में दुनिया की 46वें नंबर की खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की सिम यू जिन को सीधे गेम में हराकर, अब अकाने यामागुची को हराकर सिंधु ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

गर्लफ्रेंड पर पैसा लुटाने के लिए करता था नई गाड़ियों की चोरी, नागपुर पुलिस ने दबोचा

न्यूज डेस्क।नागपुर पुलिस ने एक आशिक चोर को पकड़ा है. वह अपनी गर्लफ्रेंड पर पैसे लुटाने के लिए नई बाइक की चोरी करता था. यह शातिर चोर पिछले कई सालों से चोरी को अंजाम दे रहा था. अभी तक उसने नागपुर शहर में कई गाड़ियां चोरी कर बेच दी.

नागपुर की सीताबर्डी पुलिस ने जिस चोर को पकड़ा है, उसका नाम ऋषभ उर्फ लालू श्याम है. उसकी उम्र 28 वर्ष है. वह नागपुर का ही रहने वाला है. ऋषभ को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बहुत चौंकाने वाला खुलासा किया. ऋषभ चोरी की गई गाड़ियों को गिरवी रखता था और बताता था कि उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं. उसे पैसों की सख्त जरूरत है. पैसे मिलते ही वह उन पैसे को अपनी गर्लफ्रेंड पर लुटाता था और अय्याशी करता था.

ऋषभ नागपुर के सीताबर्डी, लकडगंज, नंदनवन, हुडकेश्वर और गणेशपेठ जैसे इलाकों से गाड़ियां चोरी करता था. ऋषभ मास्टर चाबी की मदद से गाड़ी चोरी को अंजाम देता था. वह चोरी के पैसे अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च करता था.

सीताबर्डी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अमोल काचोरे ने आजतक से बात करते हुए बताया कि ऋषभ उर्फ लालू श्याम पर अभी तक नागपुर में ही 15 से अधिक अलग-अलग मामले दर्ज है. इसके बावजूद वह चोरी की घटना को लगातार अंजाम दे रहा था. नागपुर पुलिस ने उसे 12 चोरी की गई वाहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आगे की तफ्तीश कर रही है. पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आखिर ऋषभ ने अभी तक कुल कितनी गाड़ियां चोरी की है और उसे कहां-कहां किसे किसे बेचा है.

पड़ोसी चुरा लेता था महिला के अंडर गारमेंट, अकेले में वस्त्रों का सूंघता हुआ पकड़ा गया आरोपी, जानें क्यों करता था ऐसा

इंदौर। दुनिया में सिरफिरों की कोई कमी नहीं है, ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो पड़ोस में रहने वाली महिला के अंडर गारमेंट चुरा कर उसे सूंघता पकड़ा गया। पुलिस ने सिरफिरे पर महिला से छेड़खानी के आरोप में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सेक्सुअल फेटिस्म पैराफिलिया नामक बीमारी से ग्रस्त है।

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शहर की पाश कालोनी में रहने वाली एक महिला की शिकायत कि कुछ दिनों से उसके अंतःवस्त्र गायब हो रहे थे। पहले तो उसे लगा कि खुद ही कहीं रख कर भूल गई होगी, लेकिन लगातार चोरी होने पर उसे शक गहराने लगा।

महिला ने पति को वाकया बताया तो वह भी उस पर शंका करने लगा। महिला से सारी बात पूछी और खुद ही नजर रखना शुरू कर दी। दो दिन पूर्व देखा कि पड़ोसी अमर भाट उसकी पत्नी के अंतःवस्त्र चुराकर ले जा रहा था।

महिला के पति ने उसका पीछा किया और देखा कि अमर उन वस्त्रों का क्या करता है। आरोपित सुनसान जगह गया और वस्त्रों को सूंघने लगा।

उसकी अजीब हरकतें देख महिला और उसके पति ने थाने पहुंच कर पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने महिला से लिखित पर उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप अमर भाट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोयला चोरी: वायरल वीडियो पर कौशिक ने साधा निशाना, कहा – गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी बयां कर रहा वीडियो

कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र में एक साथ हो रहे कोयला चोरी के वायरल वीडियो पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस पूरे मामले की प्रदेश सरकार को सीबीआई से जांच करानी चाहिए. ताकि इस पूरे मामले से पर्दा उठ सके. जिस तरह से हजारों की संख्या में लोग कोयले का अवैध उत्खनन करते दिख रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि कोयला चोरी को लेकर अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा है. जो छत्तीसगढ़ से कोयले का अवैध तरीके से परिवहन कर रहे हैं.

धरमलाल कौशिक ने कहा कि अवैध तरीके से उत्खनन किए कोयले को कई राज्यों में महंगे दाम पर बेचा जा रहा है. इससे राजस्व की भारी हानि भी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के बाद गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का पूरा दृश्य इन खदानों में देखा जा सकता है. इस पूरे मामले की जांच को लेकर प्रदेश सरकार जरा भी गंभीर नहीं है. क्या प्रदेश सरकार के संरक्षण में ही कोयले की चोरी हो रही है?

पुलिस कर रही औपचारिकता- कौशिक

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा केवल औपचारिकता के नाम पर जांच का आदेश दिए गया है. जमीनी हालत कुछ और ही हैं. प्रदेश से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, ओडिशा सहित कई राज्यों में अवैध कोयला का परिवहन राज्य से किया जा रहा है. इस तरह से छोटे-छोटे समूह में अवैध खुदाई कर छोटे तस्कर कोयले की बड़े तस्करों तक ले जाते हैं. जिन तक किसी की पहुंच नहीं होती है.

रोजगार देने में सरकार असफल

उन्होंने कहा कि कोयले के अवैध उत्खनन से स्पष्ट होता है कि इन इलाकों में रोजगार को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से समुचित व्यवस्था नहीं है. इसलिए गांवों के लोग कोयले की तस्करी कर जीवन जीने को विवश हैं.

सच्चाई पता लगाने पहुंची कलेक्टर

बता दें कि कोयला चोरी के इस वायरल वीडियो का सच पता लगाने के लिए कोरबा कलेक्टर रानू साहू और पुलिस अधीक्षक गेवरा खदान पहुंचे थे. कलेक्टर ने मौके पर एसईसीएल के अधिकारियों को बुलाया. जांच पड़ताल के बाद मामले में एसईसीएल की लापरवाही उजागर हुई.

जायजा लेने पहुंची कलेक्टर, जेसीबी बुलवाकर कराई गई फेंसिग

मामले में लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर ने CISF को खदान की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी. जिसकी मॉनिटरिंग टीआई और एसआई रेंक के अधिकारी करेंगे. इसके अलावा कलेक्टर ने मौके पर जेसीबी बुलवाकर खदान के चारो ओर फिसिंग का काम शुरू कराया.

दरअसल, कुछ दिनों पहले कोयला खदान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ग्रामीणों द्वारा कोयले का अवैध उत्खनन करने का दावा किया गया है. अब इसी वीडियो को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है.

पुलिस वालों के घर भी नहीं सुरक्षित, चोरों ने तीन मकानों के ताले-तोड़ मचाई लूट

आगरा। जिले में पुलिस का इकबाल कमजोर होता दिख रहा है। यही वजह है कि अब चोर पुलिस कालोनी में रहने वाले पुलिसवालों के घरों के ताले तोड़कर माल उड़ा रहे हैं। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस लाइन में तीन मकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई है। इन मकानों में रहने वाले पुलिसकर्मी छुट्टी पर गए थे। शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। घटना की जानकारी होते ही शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि चोरों को पकडने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

पुलिस लाइन आगरा में आरटीसी के पास पुलिसकर्मियों के आवास बने हैं। ईदगाह रेलवे स्टेशन की ओर खाली पड़ी जमीन और टूटी पड़ी बाउंड्रीवॉल की ओर से चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी वीरेंद्र सिंह, राम अवतार सिंह, सुदर्शन सिंह आदि पुलिसकर्मी के घरों को चोरों ने निशाना बनाया है। तीन आवासों के ताले तोड़े गए हैं। दो घरों से चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जबकि तीसरे आवास के चोर सिर्फ ताले ही तोड़ सके। उसमें से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है हालांकि घटना ज्यादा बड़ी चोरी की नहीं है। एसएसपी ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरों को पता लगा लिया जाएगा।

चोरी हुए सामान का नहीं हो सका आकलन
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि आवास आरटीसी के पास बने हुए हैं। जिन आवासों में चोरी की घटना हुई है। उनमें अभी पुलिस कर्मियों के परिजन आए नहीं है। उनके आने पर ही चोरी में क्या सामान गया। इसका पता चल सकेगा।

पुलिस कालोनी में एसएसपी ने लगाया पहरा
ईदगाह रेलवे स्टेशन की ओर से खाली पड़ी जमीन सुनसान रहती है। इसके अलावा पुलिस लाइन की बाउंड्रीवॉल भी टूटी पड़ी है। कोई भी आसानी से पुलिस कॉलोनी में घुस सकता है। कई घरों में ताले पड़े रहते हैं। पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हैं। घरों में महिलाएं अकेली पड़ जाती हैं। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसलिए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कालोनी में रात्रि पहरा शुरू करवा दिया है।

जिले में पड़ रही रिकॉर्ड तोड गर्मी से लोग बिलबिला उठे हैं। गर्मी का पारा नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े के चलते अपने घरों में कैद हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति पूरी न हो पाने से लोग गर्मी से बुरी तरह परेशान है।

KORBA : अब बोले भाजपा जिलाध्यक्ष …कहा दो थानेदार को लाइन हाजिर करना सजा या महज खानापूर्ति…

कोरबा। शहर में चल रहे अवैध कार्यो पर यूँ तो भाजपा जिलाध्यक्ष कभी चुटकी नहीं लेते पर सोशल मिडिया में चल रहे कोयला चोरी के विडियो पर विपक्ष के नेताओ की प्रतिक्रिया को लेकर हो रही हो रही किरकिरी के बाद अब भाजपा के जिला अध्यक्ष में एक बयां जारी किया है और कहा है कि दो थानेदार को लाइन हाजिर करना सजा नहीं महज खानापूर्ति है।

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि देश में कोल संकट की परिस्थिति है।कोरबा में संचालित एसईसीएल की खदानों से विकट परिस्थितियों में भी पावर प्लांटों को कोयले की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन इसी एसईसीएल की गेवरा,दीपका खदान से कोल माफिया दिनदहाड़े कोयला चोरी कर तस्करी कर रहे हैं। मीडिया के जरिये मामला सामने आने के बाद बिलासपुर रेंज आई.जी. रतनलाल डांगी ने गंभीरता दिखाते हुए जांच का आदेश दिया है। लेकिन दीपका और हरदीबाजार थाना क्षेत्र में यह अवैध कारोबार जिस तरह से महीनों से खुलेआम चलाकर सरकार को करोड़ो रूपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा था,उन थाना प्रभारियों को कोरबा पुलिस प्रशासन ने लाईन हाजिर कर दिया है।भारतीय जनता पार्टी कोरबा पुलिस प्रशासन से ये सवाल पूछना चाहती हैं कि इस कार्रवाई को दोनों थाना चौकी प्रभारियों पर सजा माने या सजा के नाम पर खानापूर्ति ?

मेरा वक्त फिर लौटेगा.. जो हुआ उसे भूल नहीं सकते.. सबसे ज्यादा जुल्म तो मेरे अपनों ने किए.. रामपुर में

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) शुक्रवार सुबह सीतापुर जेल से रिहा हुए। उन्‍हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। बाहर उनकी अगवानी को बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम के साथ-साथ शिवपाल यादव भी मौजूद थे। वहीं रामपुर पहुंचने पर आजम खान खूब बरसे।

आजम खान ने कहा कि हमारे परिवार के साथ जो हुआ उसे भूल नहीं सकते। मेरा 40 साल का सफर बेकार नहीं जाएगा। सपा नेता आजम खान ने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया पर कहा कि सबसे ज्यादा जुल्म तो मेरे अपनों ने किए हैं। आजम का ये बयान सीधे तौर पर सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है।

मेरा 40 साल का सफर बेकार नहीं जाएगा- आजम
रामपुर पहुंचने पर आजम खान ने कहा कि हमारे, हमारे परिवार के साथ जो हुआ उसे भूल नहीं सकते। हमारे शहर को उजाड़ दिया गया। मेरा 40 साल का सफर बेकार नहीं जाएगा। मेरा वक्त फिर लौटकर आएगा।

आजम खान को जमानत, अखिलेश से मदद के सवाल पर ये क्या बोलीं तजीन फातमा

सबसे ज्यादा जुल्म तो मेरे अपनों ने किए हैं- आजम
सपा नेता आजम खान ने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया पर कहा कि सबसे ज्यादा जुल्म तो मेरे अपनों ने किए हैं। आजम का ये बयान सीधे तौर पर सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। आजम लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की।

जेल में काटे समय का भी आजम ने किया जिक्र
आजम खान ने जेल में किस तरह उन्होंने समय बिताया इस बारे में भी लोगों को बताया। आजम ने कहा कि रात होती थी तो सुबह और सुबह होती थी तो रात का इंतजार करते थे। मुझे सजायाफ्ता कैदी की तरह जेल में रखा गया।

इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहन ये एक्ट्रेस दे रही गर्मी को मात, दिल थाम के देखें तस्वीरें

डेस्क। कन्नड़ फिल्मों की हॉट एक्ट्रेसेस संयुक्ता हेगड़े अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को क्रेजी बनाती हैं। इसी बीच संयुक्ता की लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरें उनके फैंस को हैरान कर रही हैं।

बता दें कि संयुक्ता ने रक्षित शेट्टी के साथ सुपरहिट फिल्म किरिक पार्टी से की। वहीं उन्होंने फिल्म के लिए कन्नड़ में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। उन्होंने जयराम रवि और काजल अग्रवाल के साथ तमिल भाषा में ‘कोमाली’ से डेब्यू किया था।

https://www.instagram.com/p/Cdnk0dwPd8S/

 

स्टेज पर ही चढ़ा दूल्हे का पारा, रिश्तेदार को जमकर कूट दिया; हैरान रह गई दुल्हन

न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के मजेदार वीडियो (Wedding Video) काफी पसंद किए जाते हैं. शादी से जुड़ी रस्मों (Wedding Traditions) में लोगों की खूब रुचि होती है. इस दौरान जमकर मस्ती-मजाक चलता है. कई बार मस्ती-मजाक इतना ज्यादा हो जाते हैं कि ये झगड़े में तब्दील हो जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

रिश्तेदार की हरकतों से भड़क जाता है दूल्हा
शादी का यह बेहद मजेदार वीडियो (Viral Video) देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दिन एक रिश्तेदार दूल्हे को छेड़ देता है. इसके बाद दूल्हा बेकाबू हो जाता है और रिश्तेदार को वहीं स्टेज पर ही कूट देता है. वीडियो हैरान करने के साथ-साथ काफी मजेदार भी है. आप देख सकते हैं कि दूल्हा स्टेज पर बैठा है. इस दौरान सभी रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने आते है. तभी एक रिश्तेदार स्टेज पर आकर दूल्हे को छेड़ने लगता है. देखें वीडियो-

दूल्हे ने स्टेज पर ही कर दी कुटाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि रिश्तेदार दूल्हे के गालों को खींचने लगता है. इससे दूल्हे का पारा चढ़ जाता है. वह रिश्तेदार का ऐसा मजाक बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाता है. इससे दूल्हा खिसिया जाता है और स्टेज पर ही रिश्तेदार की जमकर कुटाई कर देता है. दूल्हे का ऐसा गुस्सा देखकर दुल्हन भी घबरा जाती है और उसे रोकने की कोशिश करती है. वीडियो को इंस्टाग्राम निरंजन नाम के शख्स ने अपलोड किया है.

पत्नी ने शादी से पहले मांगा FB और इंस्टाग्राम का पासवर्ड! पति के जवाब ने जीत लिया दिल

न्यूज डेस्क। भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. इस मौके पर सोशल मीडिया में शादियों से जुड़े कई सारे वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. आपने अक्सर देखा होगा कि शादी के दौरान पंडित जी दूल्हा और दुल्हन को सात वचन बताते हैं, जिन्हें दूल्हा-दुल्हन को ताउम्र निभाने की बात कही जाती है. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दुल्हन अपने पति से अजीबोगरीब वचन निभाने की बात कह रही है.

FB और इंस्टाग्राम के पासवर्ड मांगती है पत्नी
वीडियो शादी से पहले सगाई का है. इसमें पत्नी अपने पति से शादी से पहले ही फेसबुक और इंस्टाग्राम का पासवर्ड मांगती नजर आ रही है. इसके जवाब में पति जो कहता है, वह सुनकर आप अपना दिल हार बैठेंगे. वहीं दुल्हन से भी दूल्हा एक वचन निभाने की बात कहता है, जिसे दुल्हन ने भी मानकर दूल्हे का दिल जीत लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि सगाई के मौके पर स्टेज सजा हुआ है. वहीं होने वाले दूल्हा-दुल्हन साथ खड़े हैं.

वीडियो में देख सकते हैं कि सगाई कार्यक्रम को एक महिला होस्ट कर रही है. यही महिला होने वाले पति और पत्नी को इन अजीबोगरीब वचनों को निभाने की बात कहती है. सबसे पहले महिला पत्नी की तरफ से बात करते हुए पति से वचन लेती है कि आज से और अभी से वह फेसबुक और इंस्टाग्राम का पासवर्ड अपनी पत्नी को दे दे. इसके जवाब में पति कहता है कि वह अपना मोबाइल अपनी पत्नी को दे देगा. पति के इस जवाब ने सबका दिल जीत लिया.

 

पति के जवाब ने जीत लिया दिल
आप देख सकते हैं कि जैसे ही पति यह जवाब देता है, वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं. लोग पति के हाजिर जवाबी की तारीफ भी करते हैं. वीडियो दिल को छू लेने वाला है. इस वीडियो को witty_wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘क्या आप ये सारे वचन निभाएंगे’. वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है.