Home Blog Page 2540

IG की चिट्ठी से मची खलबली…कल थानेदार लाइन अटैच, आज कलेक्टर और एसपी पहुंचे खदान…

कोरबा। सोशल मिडिया में खदान के भीतर चल रहे प्राइवेट उत्खनन का वायरल विडियो के बाद आईजी ने एक चिट्ठी क्या लिखा पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। आईजी के निर्देश बाद शाम ढलते ही दो थानेदारो को लाइन अटैच किया। अब खुद एसपी और कलेक्टर कोयला खदान पहुंचकर कोयला चोरी का निरीक्षण कर चोरी रोकने का एसईसीएल प्रबंधन को निर्देश दिए है।

बता दें कि कलेक्टर श्रीमती साहू ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की मौजूदगी में कोयला खदानों में कोयला चोरी की शिकायत और कोयला चोरी के संबंध में वायरल विडियो के जांच के संदर्भ में कोयला खदानो का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने एसईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों से खदानों में होने वाले अवैध कोयला चोरी और अवैध प्रवेश-निकास द्वारो के बारे में जानकारी ली। उन्होने खदान क्षेत्र के अंतर्गत नरईबोध, भठोरा, रलिया और अमगांव में जाकर विभिन्न एन्ट्री और एग्जिट पॉइन्टस का अवलोकन किया। इन क्षेत्रों में कोयला चोरी रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और घेराबंदी नही पाया। प्राथमिक तौर पर यह एसईसीएल और सीआईएसएफ की लापरवाही है। सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेंचिंग नही पाये जाने पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने एसईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर श्रीमती साहू ने मौके पर ही जेसीबी के माध्यम से अवैध रास्तो पर ट्रेंचिंग करवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर की मौजूदगी मे ही ट्रेंचिंग का काम शुरू किया गया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने अवैध कोयला उत्खनन और चोरी रोकने के लिए चिन्हाकिंत जगहों पर चेक पोस्ट बनाकर एसआई रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश सीआईएसएफ के अधिकारियों को दिये। साथ ही ऐसे जगहो पर सीसीटीवी कैमरा लगाकर निगरानी करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसईसीएल, सीआईएसएफ, खनिज विभाग के अधिकारीगण तथा एसडीएम कटघोरा कौशल प्रसाद तेंदुलकर मौजूद रहे।

फरवरी में दी थी चेतावनी

कलेक्टर श्रीमती साहू ने फरवरी में सीआईएसएफ, एसईसीएल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर कोयला खदानों मे कोयला चोरी रोकने आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम और खदानो की घेराबंदी करने के निर्देश दिये थे। साथ ही चेकपोस्ट बनाकर कोयला चोरी को रोकने सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिये थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा था कि खदानों से कोयला चोरी रोकने की पूरी जिम्मेदारी सुरक्षा में लगी सी आई एस एफ की है। सी आई एस एफ खदानों की सुरक्षा के लिए तैनात है। सी आई एस एफ के पास पर्याप्त सैनिक बल भी है । ऐसे में खदानों से कोयला चोरी को रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सुरक्षा एजेंसी की है। एसईसीएल और सीआईएसएफ द्वारा उक्त निर्देशो का पालन ठीक ढंग से नही किया गया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरते जाने के कारण प्राप्त हो रही कोयला चोरी की शिकायतो पर संज्ञान लेते हुए आज कोयला खदानो का आकस्मिक निरीक्षण किया।

देंखे विडियो…

 

ब्रेकिंग:  नवजोत सिंह सिद्धू का पटियाला कोर्ट में सरेंडर, रोड रेज केस सुनाई गई है एक साल की सजा

नई दिल्ली/पटियाला। साल 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पटियाला की एक कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को गुरुवार को एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाते हुए कहा था कि अपर्याप्त सजा देने के लिए किसी भी अनुचित सहानुभूति से न्याय प्रणाली को अधिक नुकसान होगा और इससे कानून पर जनता का भरोसा कम होगा। बताया जा रहा है सिद्दू का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

कांस फेस्टिवल में छाया उर्वशी रौतेला का जादू, पहनी टोनी यार्ड की स्नो वाइट ड्रेस, कीमत जान आप भी रह जाएंगे दंग

मुंबई। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Cannes Look) हर ओकेज़न के लिए अपने लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। कांस 2022 में बॉलीवुड की हर हसीना ने अपने लुक से सबको घायल किया है। उर्वशी रौतेला ने टोनी यार्ड की स्नो वाइट ड्रेस पहनी।वहीं बात की जाए उर्वशी रौतेला की तो उन्होने इस समारोह में 2 करोड़ 86 लाख की ड्रेस पहनी।

बता दें कि खास बात ये है कि कान्स फिल्म7 फेस्टिवल 2022 में पहली बार भारत ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ के रूप में शामिल हुआ। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण जूरी का हिस्सा बनीं तो उर्वशी रौतेला से लेकर पूजा हेगड़े समेत तमाम भारतीय मोहतरमाओं ने जलवा बिखेरा। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Cannes Look) के लिए भी इस साल का कान फिल्म फेस्टिवल काफी खास था क्योंकि इस साल उनका डेब्यू रहा। इस मौके पर वह अप्सरा लुक में नजर आईं। आइए आपको उर्वशी रौतेला की कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 से हॉट तस्वीरें और वीडियो दिखाते हैं।


उर्वशी रौतेला ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

उर्वशी रौतेला ने अपने कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू को यादगार बनाने के लिए सबसे खास ट्रिक अपनाई। वह एकदम डिफरेंट कलर और स्टाइल को कैरी करके रेड कारपेट पर छा गई। उनके स्टाइल का हमेशा ही खूब तारीफ होती है।

उर्वशी रौतेला के लुक ने किया अट्रैक्ट

रेड कारपेट पर खूबसूरत उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Cannes Look) व्हाइट वन ऑफ शोल्डर रफल गाउन में नजर आईं। इस वन साइड ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ सिर्फ राउंड शेप इयरिंग कैरी किए और रेड लिपस्टिक के साथ हॉट लुक दिया।

उर्वशी रौतेला की स्माइल पड़ी भारी

वैसे तो उर्वशी रौतेला की पर्सनैलिटी से लेकर उनके इस खूबसूरत परी वाले लुक की खूब तारीफ हो रही है लेकिन सबसे खास बात है उर्वशी रौतेला की स्माइल। रेड कारपेट पर जब वह मुस्कुराईं तो लाखों करोड़ों लोग उनपर फिदा हो गए। ये तस्वीरें और वीडियो हर किसी को मोह लेने के लिए काफी है।

Zilingo ने भारतीय मूल की CEO अंकिती बोस को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बर्खास्त किया

न्यूज डेस्क। सिंगापुर की कंपनी Zilingo ने भारतीय मूल की CEO अंकिती बोस को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बर्खास्त कर दिया है. जिलिंगो ने शुक्रवार को भारतीय मूल की सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अंकिती बोस को वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर हुए फॉरेंसिक ऑडिट के बाद बर्खास्त किया. कंपनी के अकाउंट में कथित गड़बड़ियां मिलने की शिकायत के बाद 31 मार्च को अंकिती को निलंबित कर दिया गया था.
ज़िलिंगो ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि “स्वतंत्र फोरेंसिक जांच के बाद कंपनी ने अंकिति बोस को बर्खास्त करने का फैसला किया है और कंपनी के पास उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है.”
हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी कि बोस के खिलाफ क्या-क्या आरोप हैं और ऑडिट में उन्हें क्या पता चला है. कंपनी ने कहा कि बोस ने उत्पीड़न के आरोप तब लगाए जब 31 मार्च को उन्हें निलंबित किया गया और जांच में यह साबित हो गया कि कंपनी ने उचित कार्रवाई की है.

कंपनी ने कहा कि बोस ने 31 मार्च के निलंबन के बाद शोषण के कुछ आरोप लगाए थे और जांच में पता चला है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की गई थी. बयान में कहा गया है, “31 मार्च के निलंबन के बाद, 11 अप्रैल को अंकिती बोस ने पहली बार बोर्ड को अतीत में हुई शोषण की कुछ घटनाओं से अवगत कराया. इसमें निवेशकों या उनके नॉमिनी के खिलाफ शोषण की कोई शिकायत नहीं थी.”
कंपनी ने बताया कि आरोपों की जांच के लिए एक शीर्ष की कंसल्टिंग कंपनी को नियुक्त किया गया था, जिसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी ने आरोपों पर उचित कार्रवाई की. कंपनी ने कहा कि मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आई है कि शोषण के आरोपों को दबाने के लिए उनके खिलाफ निलंबन और जांच की कार्रवाई की, जबकि स्वतंत्र फर्म की जांच में सामने आ चुका है कि इन आरोपों पर उचित कार्रवाई की गई है.

बता दें कि अंकिती बोस और कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर ध्रुव कपूर ने 2015 में Zilingo की शुरुआत की थी. यह कंपनी फैशन मर्चेंट्स और फैक्ट्रियों को टेक्नोलॉजी सप्लाई करती है.

ब्रेकिंग: टायर में हवा भरते समय कंप्रेशर फटा, युवक के शरीर के उड़े चिथड़े , 200 फीट उछलकर नीम के पेड़ में जा लटका

भिंड। पंक्चर की दुकान पर हवा भरने के दौरान धमाके से कंप्रेशर फट गया। धमका इतना जोरदार था कि हवा भर रहे युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। युवक का शव हवा में करीब 200 फीट उछलकर घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ में जा लटका। युवक का दाहिना पैर कटकर करीब 400 मीटर दूर गिरा।

हादसा गुरुवार दोपहर पौने तीन बजे रौन थाना क्षेत्र के गौरई गांव में हुआ। हादसे के समय युवक के पिता कुछ दूरी पर थे। इससे उनकी जान बच गई, लेकिन उनका एक हाथ फ्रेक्चर हुआ है। उन्हें जिला अस्पताल के सर्जीकल वार्ड में भर्ती करवाया गया है। रौन थाना पुलिस मौके पर पड़ताल कर रही है।

तीन दिन पहले शुरू की थी पंच्चर दुकान

जानकारी के अनुसार रौन थाना क्षेत्र के गौरइ गांव निवासी 20 वर्षीय कुलदीप सिंह राजपूत ने तीन दिन पहले घर में ही पंक्चर बनाने की दुकान शुरू की थी। उसने वाहनों में हवा भरने के लिए 500 लीटर हवा स्टोर करने की क्षमता का कंप्रेशर भी लगाया था।

गुरुवार दोपहर में करीब पौने तीन बजे बिजली आने पर कुलदीप कंप्रेशर चलाकर हवा स्टोर कर रहे थे। कंप्रेशर से कुछ दूरी पर पिता इंदल सिंह राजपूत खड़े हुए थे। अचानक से तेज धमाके के साथ कंप्रेशर फट गया। इससे काम कर रहे कुलदीप के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

राहत वाली खबर: इस बार नहीं तपेगा नौतपा, 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा, जानें कहां से आ रही है ठंडक

रायपुर। साल 2022 में 25 मई से 2 जून तक लगने वाला नौतपा Nautapa इस बार नहीं तप पाएगा। दरअसल इस बार समय से पहले मानसून Monsoon आने की वजह से मौसम में हवा में ठंडक आ गई है। अंडमान और केरल में मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।

ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य 25 मई को दोपहर 2.50 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ नौतपा की शुरुआत होगी। नौतपा का प्रभाव 2 जून तक रहेगा। अमूमन नौतपा में गर्मी का ज्यादा असर रहता है।

नवतपा में तेज धूप के साथ लू भी चलती है, लेकिन इस बार नौतपा के दौरान ही प्री-मानसून की एक्टिविटी भी शुरू हो जाएगी।

ब्रेकिंग:  GST काउंसिल की सिफारिश मानने के लिए बाध्य नहीं सरकारें: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। (GST Council) जीएसटी काउंसिल की सिफारिशों को लेकर सुप्रीम कोर्ट (decision of Supreme Court on GST) ने अहम फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी काउंसिल पर (Governments not bound to accept recommendation of GST Council) निर्देश जारी करते हुए कहा है कि GST काउंसिल की सिफारिश मानने के लिए राज्य व केंद्र सरकार बाध्यकारी नहीं हैं।

सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि GST पर कानून बनाने के लिए संसद के साथ-साथ राज्य की विधानसभाओं के पास एक समान अधिकार है।

0-जीएसटी परिषद की सिफारिशें केवल प्रेरक मूल्य

न्यायमूर्ति ने संविधान का हवाला देते हुए कहा कि 246A राज्य और केंद्र को समान मानता है। वहीं 279A के अनुसार राज्य व केंद्र सरकारों को जीएसटी काउंसिल अपनी बात मनवाने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। इसके साथ ही अदालत ने स्पष्ट रूप यह कहा कि जीएसटी परिषद की सिफारिशें केवल प्रेरक मूल्य हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार आयात किए हुए समान के परिवहन पर एक समान लागू होने के लिए सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर किया गया था। इससे पहले गुजरात उच्च न्यायालय ने भी केंद्र सरकार की उस अपील को खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि समुद्री मार्ग से आयात किए हुए समान के परिवहन पर एकीकृत GST (IGST) असंवैधानिक है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जीएसटी काउंसिल को केंद्र व राज्य सरकार के बीच समाधान प्राप्त करने के लिए सहयोगात्मक व सामंजस्यपूर्ण तरीके से काम करना चाहिए।

चुनावी मोड में बीजेपी:  मोदी सरकार के 8 सालों की उपलब्धियों को लेकर गांव-गांव पहुंचेगी भाजपा, 26 मई को कार्यसमिति की बैठक में तय होगा रोडमैप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 में BJP in election mode विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में बीजेपी ने अपनी चुनावी तैयारी शुरु कर दी है। बता दें कि भाजपा कह चुकी है कि प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे achievements of 8 years of Modi government पर चुनाव लड़ेगा। इस लिहाज से अब आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा के अभियान चुनावी रण का हिस्सा ही होंगे। भाजपा अब मोदी सरकार के 8 सालों की उपलब्धियों को लेकर गांव-गांव पहुंचेगी।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 26-27 मई को रायपुर में होगी। कार्यसमिति में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सहप्रभारी नितिन नबीन शामिल होंगे।

इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के आठ साल पूरे होने पर चर्चा होगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेशभर में आयोजन करेगी। माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं के साथ आगामी चुनाव की तैयारी भी इस बैठक में चर्चा का विषय होगी।

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ पहुंचा ‘लाउडस्पीकर’ विवाद, हिन्दूवादी संगठनों ने कहा- मस्जिदों से हटाया जाए, नहीं तो चौक पर करेंगे हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र में मस्जिद में लाउडस्पीकर (loudspeaker ban in mosque) से अजान पढ़ने से जुड़ा विवाद अब छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। हिंदू स्वाभिमान संगठन, श्री नीलकंठ सेवा संस्थान और अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के पदाधिकारी कलेक्टर से मिले।

हिन्दू संगठनों ने मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने ज्ञापन सौंपा है। गुरुवार को (Raipur Collector) कलेक्टोरेट पहुंचे श्री नीलकंठ सेवा संस्थान, छत्तीसगढ़ के संयोजक नीलकंठ त्रिपाठी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

संगठनों की तरफ से कहा गया है कि साउंड सिस्टम इस्तेमाल करने का नियम सुप्रीम कोर्ट ने तय कर रखा है। फिर यह नियम मस्जिदों पर प्रशासन क्यों लागू नहीं करवा पा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सचिव स्वामी राजेश्वरानंद ने कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएं या फिर सभी मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति दी जाए।

हिन्दूवादी संगठनों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाया जाए, नहीं तो चौक-चौराहों में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

कलेक्टर को अल्टीमेटम में कहा गया है कि 15 दिनों में लाउडस्पीकर नहीं हटाने पर चौक-चौराहों में हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर लगाकर पढ़ेंगे। रायपुर के जय स्तंभ से लाउड स्पीकर में डीजे के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

बता दें कि शिवसेना भी उत्तर प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर की आवाज कम करने प्रशासन को अल्टीमेटम दे चुका है।

BREAKING: आईजी के निर्देश बाद SP का बड़ा एक्शन…दो थानेदार लाइन अटैच, पढ़े आदेश…

कोरबा। काले हीरे की नगरी में चल कोयला का काला कारोबार को लेकर सोशल मिडिया में वीडियो ट्रेंड कर रहा है।इसे लेकर आईजी ने सख्ती दिखते हुए सच की तलाश के लिए जांच के आदेश दिए है। जांच के आदेश बाद कोरबा एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो थानेदारो को लाइन अटैच कर दिया है।

 

बता दें कि कोयलांचल की नगरी में संगठित कोयला गिरोह सक्रिय होने की आशंका है। इसे लेकर बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी ने एक विडियो को आधार मानते हुए जांच के निर्देश दिया है। आईजी की चिट्ठी के बाद कोरबा पुलिस कप्तान भोज राम पटेल ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने दीपका थानेदार अविनाश सिंह और हरदीबाजार थानेदार अभय सिंह को लाइन अटैच कर दिया है। बहरहाल अब तक हुए इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के अवैध करोबार में लिप्त थानेदारो में हड़कंप मच गया है। वही खबरीलाल की माने तो इस कार्यवाई के बाद कोयला तस्करों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही हैं।

दर्री सीएसपी के कार्यो पर उठ रहे सवाल?

कोयलांचल के थाने अंतर्गत चल रहे अवैध कोयला कारोबार की जानकारी क्या दर्री सीएसपी को नही थी? और नही थी तो अधिकारी कर क्या रहे हैं। इन तमाम सवालों के बाद जांच की आंच को प्रभावित न हो इसके लिए जब थानेदारो को हटाया गया है तो क्या सीएसपी का क्या? खैर जो भी हो अब देखना यह होगा कि इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच की आंच किस किस पर पहुंचेगी।