Home Blog Page 2541

वायरल वीडियो का सच जानने आईजी ने दिये जांच के निर्देश..पढ़े क्या है आदेश..

कोरबा। सोशल मीडिया में कोयला चोरी का ट्रेंड कर रहा विडियो को बिलासपुर आईजी ने संज्ञान में लिया है । उन्होंने एक आदेश जारी कर 6 बिंदुओं पर जांच के निर्देश दिए है।

देंखे आदेश…

BREAKING:राज्यपाल का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक… अब हुआ रिस्टोर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट है करो द्वारा हैक कर लिया गया था । हैकर द्वारा अकाउंट से क्रिप्टो संबंधित न्यूज़ और एलन मस्क का ट्वीट रीशेयर किया गया था। ताज़ा जानकारी के अनुसार उनके अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है।

चौका छक्का पर लगा रहे थे दांव… पुलिस ने मौके पर पहुंच सटोरियों का गिराया विकेट…

उज्जैन: शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबिर की सूचना पर आईपीएल क्रिकेट का सट्टा खेल रहे तीन युवकों को पकड़ने में बड़ी सफ़लता हाथ लगी है. तीनों आरोपी युवकों के पास से पुलिस ने 9 लाख 97 हजार कैश, 9 मोबाइल, सेटटॉप बॉक्स, एलईडी टीवी जब्त की है. इसके अलावा पुलिस को मौके से डायरी में करीब 90 लाख का हिसाब किताब भी मिला है. तीनो युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल रात 12 बजे करीब कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में निजातपुरा की गली के एक घर मे मयंक तिवारी, राज तिवारी व ललित तिवारी नामक लड़के आईपीएल सट्टा खेल रहे हैं. पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए सीएसपी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर दबिश दी और मौक़े से आरोपियों को धर दबोचा.

90 लाख का मिला हिसाब किताब
थाना प्रभारी कोतवाली अमित सोलंकी ने बताया कि पुलिस को इस दबिश में 9 लाख 97 हज़ार कैश, 9 मोबाइल, सेटटॉप बॉक्स, एलईडी टीवी सहित डायरी में करीब 90 लाख का हिसाब किताब मिला है. आरोपियों के पूर्व के रिकॉर्ड भी देखे जा रहे है व उनसे जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में आरोपियो से पूछताछ जारी है.

2 घंटे का पेपर 3 मिनट में किया पूरा, दारोगा बनने से पहले ही चार युवक गए जेल

न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर नवंबर 2021 में दरोगा भर्ती के लिए हुई ऑनलाइन परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों ने 2 घंटे के पेपर को महज तीन मिनट में ही सॉल्व कर दिया. जब पुलिस के पास यह केस गया तो वो यह जानकर हैरान रह गई. आखिर कैसे आरोपियों ने मुश्किल से मुश्किल सवालों को महज कुछ ही सेकंड में पूरा कर दिया. जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दारोगा भर्ती की यह परीक्षा नवंबर 2021 में हुई थी और गिरफ्तार हुए चारों आरोपी उस परीक्षा को देने के लिए बैठे थे. एग्जाम के बाद जब चेकिंग हुई तो पता चला कि चारों आरोपियों ने 2 घंटे का पेपर सॉल्व करने में महज 3 मिनट का समय लिया. यानी एक सवाल को एक सेकंड में हल किया था. संदेह के बाद मामले की जांच शुरू हुई और चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए. पुलिसकर्मी भी यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक सेकंड में कैसे कोई एक सवाल हल कर सकता है.

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि कंप्यूटर में ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लगा हुआ था. जांच में चार अभ्यर्थी फंस गए. भर्ती बोर्ड के निर्देश पर शाहगंज थाने में मामला दर्ज कराया है. मुकदमे में आगरा, गाजियाबाद और अलीगढ़ के केंद्र व्यवस्थानपक भी नामजद हैं उनकी गिरफ्तारी होनी है. विकास कुमार ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों के नकल और कंप्यूटर डिवाइस का प्रयोग करने की आशंका थी.

एक मिनट में 18 सवाल हर किए, 4 अरेस्ट

पुलिसभर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों के नाम अंकित , संदीप , लव कुमार और वेद प्रकाश हैं. चारों ने आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद में ऑनलाइन परीक्षा दी थी. आरोपियों के रिकॉर्ड प्रदर्शन ने अब उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करने में किस तरह की तकनीकी का इस्तेमाल किया था. कैसे सभी ने 1 ही सेकंड में जटिल सवालों को हल कर दिया था.

इस मामले पर एसपी सिटी आगरा का कहना है कि वारदात में शामिल आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है. मामले में केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है.

ब्रेकिंग: बहादुरगढ़ में सो रहे मजदूरों पर चढ़ा ट्रक, 3 की मौके पर ही मौत, 10 से ज्यादा घायल

बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर गुरुवार सुबह  आसौदा टोल के पास एक ट्रक सो रहे मजदूरों पर चढ़ गया। इसमें तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 घायल हो गए।

हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, मजदूर केएमपी की मरम्मत में जुटे थे। देर रात तक काम करने के बाद थककर सभी वहीं सो गए थे। सभी शवों को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

पोर्न रैकेट केस: राज कुंद्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब ED ने दर्ज किया मामला

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल सामने आए कथित पोर्न रैकेट के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्न रैकेट मामले में राज कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के आईटी हेड रेयान थोर्प को भी गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा पिछले साल सितंबर में जमानत पर रिहा हुए थे।

जुलाई में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में फरवरी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में शामिल आरोपी कथित तौर पर अश्लील फिल्में बना रहे थे और वेब सीरीज या बॉलीवुड फिल्मों में भूमिका का वादा कर लोगों को ठग रहे थे।

मड द्वीप या मलाड में अक्सा के पास किराए के बंगलों और अपार्टमेंट में हुई थी शूटिंग

शूटिंग मड द्वीप या मलाड में अक्सा के पास किराए के बंगलों या अपार्टमेंट में हुई थी। शूटिंग के दौरान आरोपी अभिनेत्रियों से एक अलग स्क्रिप्ट के लिए शूट करने के लिए कहता था और उन्हें न्यूड सीन शूट करने के लिए भी कहता था। अगर किसी एक्ट्रेस ने मना किया तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई और फिर शूटिंग का खर्चा भी देने को कहा गया।

शॉट क्लिप्स एप्लिकेशन के जरिए विदेशों से आते थे पैसे

शॉट क्लिप्स को उन एप्लिकेशन पर अपलोड किया जाएगा जो सब्सक्रिप्शन-आधारित थे और सब्सक्राइबर्स को कंटेंट देखने के लिए भुगतान करना पड़ता था और कंटेंट को देखने के लिए सब्सक्राइबर को एक निश्चित राशि का भुगतान करना होता था।

सीजी: छत्तीसगढ़ से 23 करोड़ लीटर एथेनॉल खरीदेगी आयल कंपनियां, बायोफ्यूल नीति संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली/रायपुर। देश की प्रमुख तेल कंपनियां छत्तीसगढ़ से 23 करोड़ लीटर एथेनॉल खरीदने पर सहमति दे दी है। केंद्र सरकार ने बायोफ्यूल राष्ट्रीय नीति-2018 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। हालांकि छत्तीसगढ़ में सरप्लस धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति अब तक नहीं मिली है।

0.अगले साल के उत्पादन शुरू करने की तैयारी

केंद्र सरकार ने ही छत्तीसगढ़ से उत्तरप्रदेश और हरियाणा में भी एथेनॉल सप्लाई करने की बात कही है। इतनी डिमांड की वजह से छत्तीसगढ़ की आधा दर्जन एथेनाॅल उत्पादन इकाइयों में अगले साल के उत्पादन शुरू करने की तैयारी है।

0.अप्रैल से पेट्रोल में मिलाया जा सकेगा 20% एथेनॉल

केन्द्र सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय जैव-ईंधन नीति-2018 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। देशभर में अप्रैल 2023 से 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के लिये पहल करने का फैसला भी हुआ है। इसीलिए छत्तीसगढ़ एथेनाॅल बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। अभी 10% एथेनॉल मिलाने की अनुमति है।

0.छत्तीसगढ़ में हर साल कुल 96 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन का लक्ष्य

बता दें कि देश में साल 2030 तक कुल 1050 करोड़ लीटर एथेनॉल की मांग होगी। अभी सिर्फ 426 करोड़ लीटर एथेनॉल का ही उत्पादन हो रहा है। इसी बीच, छत्तीसगढ़ सरकार के साथ विभिन्न कंपनियों ने एथेनॉल बनाने के लिए 27 एमओयू किए हैं। यहां हर साल कुल 96 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन होना है।

0.इनसे बनेगा एथेनॉल

केन्द्रीय खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने फीड स्टॉक जैसे अनाज (चावल, गेहूं, जौ, मक्का तथा सोरघम), गन्ना (चीनी, चीनी सिरप, गन्ने के रस, बी-हैवी शीरा, सी-हैवी शीरा सहित) चुकन्दर आदि के फर्स्ट जनरेशन (1जी) के उत्पादन की अनुमति दी है।

0.कोंडागांव प्रोसेसिंग प्लाट में मक्के से 80 किलोलीटर एथेनॉल हर रोज उत्पादन का लक्ष्य

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोंडागांव में मक्का आधारित 80 केएलपीडी क्षमता के एथेनॉल संयंत्र की स्थापना की जा रही है। कोकोड़ी में इसे 131.01 करोड़ रुपए खर्च कर तैयार किया जा रहा है। इस प्लांट में हर साल 63600 टन मक्के का उपयोग एथेनॉल बनाने में किया जाएगा। प्लांट में रोज 211 टन मक्के से 80 किलो लीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा। केन्द्र सरकार ने मक्का आधारित एथेनॉल की कीमत 51.54 रुपए प्रतिलीटर तय कर दी है।

प्रदेश की 5-6 यूनिट में एथेनॉल का उत्पादन अगले साल से शुरू होगा। यहां 27 में से 15 यूनिट का इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से डेवलप हो रहा है। सरप्लस धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति के लिए केन्द्र से पत्राचार जारी है।
0.-मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव, उद्योग

दोस्तों के साथ देर रात तक पार्टी करता रहा दूल्हा, दुल्हन के घरवालों ने उसकी किसी और से शादी कर दी

न्यूज डेस्क।यह खबर पढ़ने के बाद आपके भी होश उड़ने वाले हैं। दूल्हा घर से निकला था 9 बजे बारात लेकर, लेकिन पहुंचा 2 बजे। शादी का मुहूर्त निकले जा रहा था। लड़की वाले परेशान थे। जब उन्होंने देखा कि बारात नहीं आ रही है तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी किसी और लड़के से कर दी। रात को 2 बजे बारात आई तो दूल्हे को इस बात का पता चला।
शादी में दूल्हा-दुल्हन को लेकर तरह-तरह की खबरें आती हैं। मामला सामने आ रहा है राजस्थान के चुरू (Churu) जिले से। एक दूल्हे को यहां अपनी बारात में दोस्तों के साथ मस्ती करना काफी ही महंगा पड़ गया। हुआ ये कि देर रात तक बारात मंडप पर नहीं पहुंची। फिर क्या था? दुल्हन और उसके परिजन हो गए बहुत ज्यादा नाराज। इतना ही नहीं, वहीं पर दुल्हन पक्ष ने बेटी की शादी किसी और लड़के से कर दुल्हन को विदा कर दिया।

दूल्हा पहुंचा तो खुली रह गई आंखें
इसके बाद क्या था, दूल्हा जब बारात के साथ शादी के मंडप पर पहुंचा, तो वो खुद यह देखकर हैरान रह गया। फिर दूल्हा बिना शादी किए ही वापस लौट गया। दूल्हा और उसके रिश्तेदार इस बात से खफा थे। वो थाने गए और शिकायत दर्ज करवाने लगे। लेकिन पुलिसवालों ने समझदारी दिखाते हुए दोनों परिवारों को समझाया और मामले को शांत करवाया।
यह मामला 15 मई का है। दूल्हा सुनील और उसका परिवार रात 9 बजे बारात लेकर अपने घर से निकला था। लेकिन, वो दुल्हन के घर 2 बजे पहुंचे। जब चेलाना बास गांव में बारात देरी से पहुंची तो वहां का नजारा कुछ और था। बता दें कि इस देरी के पीछे वजह थी, दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना और देर रात तक शराब पीते रहना। उधर शादी का मुहूर्त निकले जा रहा था। तभी गांववालों ने और दुल्हन के परिवारवालों ने दुल्हन की शादी सही मुहूर्त पर किसी ओर से करवा दी।

रात 2 बजे नाचते-नाचते पहुंचे दुल्हन के घर

रात 2 बजे दुल्हन के घर पहुंचते ही बाराती नाचने लगे। लेकिन उन्हें इस बात का नहीं पता था कि दुल्हन की तो शादी हो चुकी है। जैसे ही उन्हें पता चला तो दूल्हे और उसके दोस्तों ने वहीं हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि फेरों के लिए जो मुहूर्त निकला था वो एक बजकर पंद्रह मिनट का था। लेकिन दूल्हा बारात को लेकर सही समय पर नहीं आया। नाराज परिजनों ने दुल्हन की शादी किसी और से करवा दी।

थाने पहुंचे, फिर ये हुआ

इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। लड़की के परिवारवालों ने सीधे ही बोल दिया कि जो शादी से पहले रिश्ते को लेकर ऐसे बर्ताव कर रहा है, वो शादी के बाद उनकी बेटी को किस तरह से रखेगा। इसी बात पर पुलिसवालों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया और मामले को सुलझाकर दोनों पक्षों को अपने-अपने घर भेज दिया।

सीजी ​ब्रेकिंग: युवती को अस्पताल छोड़ वापस लौट रही कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

सीजी ​ब्रेकिंग: युवती को अस्पताल छोड़ वापस लौट रही कार पेड़ से टकराई, दो की मौत

जांजगीर/हसौद। युवती को अस्पताल छोड़कर वापस लौट रहा कार पेड़ से टकरा गई जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवक घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नगारीडीह की एक युवती ने कीटनाशक सेवन कर लिया था जिसे इलाज के लिए गांव के ही रविशंकर उर्फ पप्पू नारंग पिता आलेख राम, राजेश पिता सेतराम व शिवकुमार तीनों महिला को जैजैपुर अस्पताल ले गए थे।

युवती को अस्पताल छोड़कर तीनों कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ओड़ेकेरा के पहले ही कार पेड़ से टकरा गई। जिससे रविशंकर नारंग व राजेश दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और शिवकुमार घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

घटना की जानकारी पुलिस व परिजन को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार में फंसे मृतक व घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन को सौंप दिया गया।

LIC ने दिया झटका अब सरकार ने टाली BPCL की बिक्री, शर्तों में बदलाव कर सकती है सरकार

नई दिल्ली। भारत सरकार ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के विनिवेश को फिलहाल टाल दिया है। बताया जा रहा है एलआईसी की कमजोर लिस्टिंग और ग्लोबल मार्केट में निराशा का माहौल सरकार ​की चिंता बढ़ा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार किसी भी सूरत में बीपीसीएल का आंशिक विनिवेश (BPCL divestment) नहीं चाहती और उसे पुख्ता खरीदारों (सीरियस बिडर्स) की जरूरत है। सूत्रों के हवाले से ये खबर भी आ रही है कि सरकार बीपीसीएल की बिक्री की शर्तों में बदलाव कर सकती है।

सरकार के अधिकारी ने कहा कि मौजूदा हालात में अलग-अलग परिस्थितियों को देखते हुए विनिवेश की प्रक्रिया अभी रोक दी गई है। भविष्य में जब भी इस तेल कंपनी का विनिवेश होगा, सरकार इस पर फूंक-फूंक कर कदम उठाएगी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया में ऊर्जा की जरूरतें बदली हैं और कई देशों पर इसकी आपूर्ति को लेकर दबाव है।

दुनिया के अलग-अलग देशों का आपसी समीकरण भी तेजी से बदल रहा है। इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही बीपीसीएल के निजीकरण को हरी झंडी दी जाएगी।

बता दें कि बीपीसीएल में अभी सरकार की हिस्सेदारी लगभग 53 प्रतिशत है और सरकार इस पूरी हिस्सेदारी को बेचना चाहती है। सरकार को बीपीसीएल की खरीदारी के लिए तीन रुचि पत्र मिले भी हैं। इसमें एक नाम वदांता ग्रुप का है जिसकी अगुआई जानेमाने उद्योगपति अनिल अग्रवाल करते हैं।

हालांकि अभी बीपीसीएल के लिए वित्तीय बोलियां नहीं मांगी गई हैं, फिलहाल इस पूरी प्रक्रिया पर विराम लगता दिख रहा है क्योंकि सरकार ने इसे रोकने का फैसला किया है।