Home Blog Page 2542

VIDEO: बालको प्रबंधन पर फिर लगा प्रताड़ित करने का आरोप…IG से लगाई गुहार,कहा नहीं मिला न्याय तो CM दौरा में करूंगा परिवार सहित आत्मदाह…

ओकोरबा। बालको प्रबंधन पर एक बार फिर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने बिलासपुर आईजी को शिकायत कर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत पत्र में कहा है कि अगर न्याय नहीं मिला तो सीएम दौरा के दिन पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लूंगा।

बता दें कि बालको प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ अब आवाज मुखर होने लगी है। एक एफआईआर के बाद अब प्रबंधन के उच्च अधिकारियों के खिलाफ प्रताड़ित कर नौकरी से निकालने का मामला प्रकाश में आया है।

बालको के पूर्व अधिकारी विरेन्द्र कुमार तरुण ने बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी से शिकायत कर कहा है कि बालको कंपनी में नौकरी के दौरान 26 जनवरी 2021 को बालको एचआर अधिकारी कपिल मल्होत्रा ने 3 बजे सिविल कार्य का हवाला देकर प्लांट के अंदर कम्परेटिव भवन बुलाया गया।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि वहां पहुंचने पर मुझे जातिगत गाली देकर मारा गया। जिस टीपी कक्ष में मुझे बुलाया गया वहां पहले से अवतार सिंह, अनुराग तिवारी, विद्यासागर मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद थे, जो गाली गलौच करते हुए धमकाते रहे और कहा बड़ा असिस्टेंट मैनेजर बनेगा अब बताता हूं तुझे… कहते हुए बेज्जत किया गया।

पीड़ित ने बताया कुछ दिन बाद मुझे नोटिस थमा दिया गया और फिर नौकरी से निकाल दिया गया। इस घटना की शिकायत उन्होंने पिछले एक साल ने पीएम सीएम सभी जगह की और न्याय की गुहार लगाई। आखिरकार थक हराकर उन्होंने बिलासपुर रेंज के संवेदनशील आईजी को अपना दुखड़ा सुनाया तो उन्होंने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए कोरबा एसपी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

बालको के पूर्व अधिकारी विरेन्द्र कुमार तरुण ने the duniyadari. Com न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा कि मुझे न्याय नहीं मिला तो सीएम दौरा के दिन पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लूंगा। बहरहाल पीड़ित की शिकायत के बाद वेदांता के बिगड़ैल अधिकारियों के तोते उड़ गए हैं।

 

देंखे विडियो…

 

 

 

KORBA:पत्रकार रमेश पासवान स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए सुखसागर मन्नेवार,पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया प्रशस्ति पत्र

कोरबा। लोक सदन के 13वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पत्रकार रमेश पासवान स्मृति सम्मान समारोह में पहला पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दैनिक भास्कर के सीनियर रिपोर्टर सुखसागर मन्नेवार को दिया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह दोस्त, कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर राजकिशोर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कामेश्वर पांडेय ने शाल, श्रीफल और दस हजार रुपए का चेक देकर मन्नेवार को सम्मानित किया।

इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतीय पत्रकारिता की दिशा पर विचार गोष्ठी में अतिथियों ने अपने विचार रखे। लोक सदन के संपादक सुरेश चंद्र रोहरा ने सम्मान पत्र पढ़कर सुनाया। इसके पहले स्वर्गीय पत्रकार रमेश पासवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार और नगर निगम के एल्डरमैन सनम दास दीवान ने किया। प्रेस क्लब के सचिव मनोज ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी इंदु बहन, शिवशंकर अग्रवाल, श्रमिक नेता श्याम बिहारी बनाफर, साहित्यकार अंजना सिंह ठाकुर, कमल, अनूप पासवान समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

नंदकुमार साय के नाम से फर्जी पोस्ट वायरल, जानें ऐसा क्या लिखा जिससे भाजपा में मचा है बवाल

अंबिकापुर/जशुपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पूर्व सांसद (Former BJP MP, Nandkumar Sai)  और अनुसूचित जनजाति आयोग के (Former National President Scheduled Tribes Commission) पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकुमार साय की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया (Fake Post Viral in Social Media) में चल रहे एक पोस्ट ने भाजपा के अंदर एक बार फिर सियासी बवाल मचा हुआ है।

दरअसल, भाजपा के पूर्व सांसद नंदकुमार साय की फोटो के साथ सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हवाले से लिखा गया है कि अगर 2023 में  छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तो वे राजनीति छोड़ देंगे। वह बहुत जल्द भाजपा छोड़ने वाले है, क्योंकि भाजपा परदेशिया बाहुल्य लोगों की पार्टी है।

आगे लिखा गया है कि इस पार्टी ने उनके साथ तो अन्याय किया ही किया। उनके साथ के लोगों को भी संवैधानिक हक व अधिकार से दूर रखा है। साय के नाम से इस वायरल पोस्ट ने प्रदेश की राजनीतिक में खलबली मचा दी है।

0-यह पोस्ट फर्जी

इधर नंदकुमार साय ने कहा कि जिसने भी उनके फोटो के साथ इस कथन को पोस्ट किया है, वह उसके खुद से गढ़ी हुई बातें हैं। उनके द्वारा न तो ऐसा किसी मीडिया को बयान दिया गया है और न कि सोशल मीडिया में उनके द्वारा कोई ऐसा पोस्ट किया है। साय ने बताया कि मामले की शिकायत जशपुर एसपी से कर जांच कराने की मांग की गई है।

0-भाजपा सरकार पर टिप्पणी के लिए रहे हैं चर्चित

बता दें कि पूर्व सांसद नंदकुमार साय प्रदेश के आदिवासी समाज का बड़ा चेहरा है। वे छत्तीसगढ़ में डेढ़ दशक तक सत्तासीन डॉ. रमन‌ सरकार के कामकाज व‌ भाजपा में वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा को लेकर भी कई बार बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

2003 और 2008 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में आदिवासी नेता को सीएम बनाने की मांग उठी थी, तब नंदकुमार साय चर्चा में रहे। अब इस वायरल पोस्ट के बाद नंदकुमार साय फिर चर्चा में हैं।

SI कृष्णा साहू साइबर के साथ संभालेंगे रामपुर चौकी का प्रभार… राजीव को मिला कोतवाली का कमान…

कोरबा। पुलिस कप्तान भोज राम पटेल ने निरीक्षकों के तबादले के बाद एक शार्ट तबादला आदेश जारी किया है। जिसमे अब साइबर क्राइम का काम देख रहे कृष्णा साहू को रामपुर चौकी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वही कोतवाली का कमान राजीव श्रीवास्तव को सौंपा हैं।

बता दें कि जिले से बाहर निरीक्षकों के तबादले के बाद कयास लगाया जा रहा था कि सभी थाना चौकियों के प्रभार में फेरबदल होगा । जिसमें नए सिरे से प्रभारियों की तैनाती की जाएगी, लेकिन आगामी सीएम का दौरे की वजह से पुलिस कप्तान भोज राम पटेल ने एक शार्ट ट्रांसफर लिस्ट जारी कर रिक्त हुए कोतवाली का प्रभार रामपुर चौकी प्रभारी राजीव श्रीवास्तव को सौंपा है। वही साइबर क्राइम प्रभारी कृष्णा साहू को रामपुर चौकी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

मंडप तक BMW से नहीं लाया दूल्हा तो हुआ बवाल, बिना दुल्हन के ही लौट गई बारात

न्यूज डेस्क।गुजरात के आणंद में शादी के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी. रात में शादी की सारी रस्म खुशी-खुशी पूरी हुई और सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थी. लेकिन इस दौरान दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच BMW कार को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद बिना दुल्हन की विदाई कराए ही बारात वापस चली गई.

यह मामला आणंद के नापाडवांटा का गांव है. जहां पर शादी के लिए दूल्हा BMW कार में सवार होकर आया था. लेकिन गांव का रास्ता इतना खराब और छोटा था कि शादी स्थल पर BMW कार से वहां पर पहुंच पाना संभव नहीं था. ऐसे में दूल्हे को बाइक पर बैठकर मंडप तक पहुंचा पड़ा. दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी शादी की रस्म पूरी की लेकिन विदाई से कुछ देर पहले दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया. बात मारपीट तक पहुंच गई, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया.

दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने शराब पी रखी थी और वो इस जिद पर अड़ गए कि जब तक BMW मंडप तक नहीं आएगी वो अपनी बेटी की विदाई नहीं करेंगे. इस पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने कहा कि इतने छोटे रास्ते पर कार नहीं आ सकती है. क्योंकि उसे यहां तक पहुंचने के लिए मोटरसाइकिल पर आना पड़ा. पहले रास्ता चौड़ा करवा दो फिर BMW अंदर आ आएगी.

इस बात पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और गाली गलौच तक पहुंच गई. जिसकी वजह से शादी के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी. दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई. दूल्हे के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. लड़के वालों ने अपनी शिकायत में लिखा है कि यह झगड़ा BMW कार की वजह से हुआ क्योंकि सड़क छोटी है, कार अंदर नहीं आ सकती थी. वहीं, दूल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे वाले दहेज की मांग कर रहे थे. रुपयों के साथ बाइक भी मांगी.

दूल्हे की बहन भूमि पढ़ियार का कहना है कि आराम से शादी की सभी रस्में पूरी हो गईं थीं. BMW का अंदर लाने को लेकर विवाद हो गया. दुल्हन के पिता तखासिह परमार ने बताया कि वो लोग बिना दुल्हन विदा कराए ही यहां से चले गए. लड़की की मां का कहना है कि लड़के वालों ने दो लाख और बाइक मांगी थी. विदाई के सामय झगड़ा हो गया और वो लोग यहां से चले गए. वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है दोनों पक्षों का पक्ष सुन लिया है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ब्रेकिंग: नागपुर RSS मुख्यालय की रेकी करने वाला संदिग्ध आतंकी जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार

जम्मू/ नागपुर। नागपुर स्थित संघ मुख्यालय की रेकी करने वाले संदिग्ध आतंकी को नागपुर की एटीएस टीम ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रईस अहमद असदुल्ला शेख के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि रईस, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम कर रहा था।

हालांकि, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी को एक अन्य मामले में जनवरी में गिरफ्तार किया था। प्रोडक्शन वारंट पर नागपुर एटीएस ने रईस अहमद को हिरासत में लिया है और जल्द ही उसे नागपुर लाया जाएगा।

0.पिछले साल जुलाई महीने में आया था नागपुर

शेख पिछले साल जुलाई महीने में नागपुर आया था और उसने हेगडेवर स्मृति भवन कैंपस व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद नागपुर पुलिस ने संघ मुख्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी थी। हेगडेवर मेमोरियल बिल्डिंग क्षेत्र में ड्रोन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

0.आरोपी ने स्वीकार किया रेकी की बात

घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की सहायत से जांच शुरू हुई और रईस अहमद शेख की तलाश की जा रही थी। अंततः उसे जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, रईस ने स्वीकार किया कि उसने पाकिस्तान में जैश के आका के इशारे पर RSS मुख्यालय में रेकी की थी।

ब्रेकिंग: अब ईदगाह मस्जिद हटाने की मांग, मथुरा की अदालत में एक और दावा, 25 मई को सुनवाई

मथुरा। ज्ञानवापी मस्जिद Gyanvapi mosque dispute के बाद अब birthplace of Shri Krishna श्रीकृष्ण जन्मस्थान और demand for removal of Mathura, Idgah mosque शाही ईदगाह प्रकरण तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर मथुरा की अदालत में एक और दावा पेश किया गया है। यह दावा लॉ की सात छात्राओं और चार अधिवक्ताओं ने मिलकर पेश किया है। इस पर अदालत ने वादी पक्ष से साक्ष्य मांगे। 25 मई को फिर सुनवाई होगी। इधर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेन्द्र प्रताप सिंह ने अदालत से ईदगाह को सील करने की मांग की है। इस पर एक जुलाई को सुनवाई होगी।

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के बाद मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण पर एक और दावा पेश किया गया है। यह दावा विधि छात्रा उपासना सिंह, अनुष्का सिंह, नीलम सिंह  साधना सिंह, अंकिता सिंह, डॉ. शंकुतला मिश्रा (लखनऊ विश्वविद्यालय), दिव्या निरंजन (आईसीएएफएआई देहरादून) के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के अधिवक्ता अंकित तिवारी एडवोकेट, वरुण कुमार मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता रंजन कमार रॉय ने किया है।

0.अदालत ने मांगे साक्ष्य

विधि छात्राओं और अधिवक्ताओं ने मिलकर सीपीसी के सेक्शन 92 को आधार मानते हुए दावा पेश किया है। जिला जज राजीव भारती की अदालत से यह मुकदमा सुनवाई के लिए एडीजे-8 की अदालत में पहुंचा। न्यायाधीश ने प्रार्थना पर सुनवाई की और जमीन के मालिकाना हक संबंधी कागजात मांगे।

अदालत ने सभी को जमीन के मालिकाना हक के कागजात पेश करने के लिए 25 मई की तारीख तय की है। अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्शन 92 में वाद को पेश किया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही सफलता मिलेगी।

कार्ति चिदंबरम का करीबी रमन गिरफ्तार, वीजा भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई ने की कार्रवाई

नई दिल्ली। वीजा भ्रष्टाचार मामले visa corruption case में सीबीआई की टीम ने देर रात पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम Karti Chidambaram के करीबी Raman arrested एम भास्कर रमन को गिरफ्तार किया है। सीबीआई को प्रारंभिक जांच में भास्कर रमन के पास से एक हार्डड्राइव मिली थी जिसमें 50 लाख के लेनदेन का ब्योरा था।

इससे पहले सीबीआई ने मंगलवार को कार्ति चिदंबरम से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीबीआई के मुताबिक, मामला 50 लाख की घूस लेकर 263 चीनी नागरिकों का वीजा बनवाने से जुड़ा हुआ है।

सीबीआई के मुताबिक पिता पी चिदंबरम के केंद्रीय गृहमंत्री रहते हुए कार्ति ने 50 लाख रुपये की रिश्वत लेकर 263 चीनी नागरिकों को भारत का वीजा दिलाया था।

आऊंगा 100 परसेंट, एक पराठा खा रहा हूं, आधा बचा है’

न्यूज डेस्क।सोशल मीडिया पर लोग एक ऊबर ड्राइवर की ईमानदारी की मिसाल दे रहे हैं. दरअसल, एक लड़की ने कैब बुक किया. फिर उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि वह आ रहा है न? इसका जवाब आया. जिसकी खूब चर्चा हो रही है.

करिश्मा मेहरोत्रा नाम के यूजर ने ट्वीट कर एक स्क्रिनशॉट शेयर किया. लिखा- मैं जीवन में इतनी ईमानदार होना चाहती हूं. स्क्रिनशॉट में उनके और ऊबर ड्राइवर के बीच का चैट था.

मेहरोत्रा ने ऊबर ड्राइवर से पूछा- आप आ रहे हैं न? जवाब में ऊबर ड्राइवर लिखता है- आऊंगा 100 परसेंट, एक पराठा खा रहा हूं, आधा बचा… उसने आगे लिखा- सच्चाई मैंने बता दिया.
इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर ऊबर ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वह ऊबर ड्राइवरों के लिए एक इंस्पिरेशन है, उसकी ईमानदारी के लिए उसे टिप प्लीज दे दीजिएगा. दूसरे यूजर ने पूछा- फिर वह आया? जवाब में मेहरोत्रा ने लिखा- बिल्कुल आया. तीसरे ने कॉमेंट किया- आधे पराठे को छोड़ देना बहुत कठिन काम है.

बता दें कि हाल ही में सरकार ने राइडिंग प्लेटफॉर्म्स ऊबर और ओला के साथ एक मीटिंग की थी. कस्टमर की तरफ से बढ़ती शिकायतों की वजह से यह मीटिंग हुई थी. इन राइडिंग प्लेटफॉर्म्स पर अनफेयर ट्रेड का आरोप लगा था. इसमें राइड कैंसिलेशन पॉलिसी भी शामिल है. क्योंकि बुकिंग कन्फर्म करने के बाद भी ड्राइवर्स कस्टमर्स को ट्रिप कैंसिल करने के लिए फोर्स करते हैं. जिसकी वजह से कस्टमर को कैंसिलेशन पेनाल्टी देना पड़ता है.
मीटिंग के बाद उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा था- हमने उन्हें उनके प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बढ़ते कंपलेन के बारे में बताया. हमने एक आंकड़ा भी दिया. हम लोगों ने उन्हें उनके सिस्टम में सुधार लाने को कहा है. कस्टमर के कंपलेन पर कार्रवाई करने को कहा नहीं तो हमलोग उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे.

पैदाइशी भाग्यशाली माने जाते हैं इन 3 राशियों के बच्चे, पिता की बदल देते हैं तकदीर

नई दिल्ली।कहते हैं जिनकी किस्मत तेज होती है उन्हें किसी भी चीज को पाने के लिए अधिक संघर्ष नहीं करने पड़ते। भाग्यशाली लोगों को कम मेहनत में ही सबकुछ हासिल हो जाता है। आज हम ऐसे ही लोगों के बारे में राशियों के आधार पर जानेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं जिनमें जन्मे जातक बेहद किस्मत वाले माने जाते हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इन्हें ही नहीं बल्कि इनके पिता को भी खूब मिलता है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi): इस राशि के बच्चे अत्याधिक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। ये हर चीज में आगे रहते हैं। ये मेहनती होते हैं और इन्हें किस्मत का भी खूब साथ मिलता है। जिस वजह से ये हर काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों के प्यार होते हैं। हर जगह इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये अपने पिता के लिए भी बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं।

कन्या राशि (Kanya Rashi): इस राशि के जातकों का दिमाग काफी तेज चलता है। ये अपनी तेज बुद्धि और अच्छी किस्मत की बदौलत तेजी से तरक्की करते हैं। ये हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। इनके पास सुख सुविधाओं और धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। कार्यस्थल पर इनकी एक अलग पहचान होती है। ये अपने पिता के लिए भी लकी साबित होते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को हर विषय की अच्छी जानकारी होती है। ये बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ये मेहनत और बुद्धि के दम पर किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। ये अपने लिए तो भाग्यशाली माने ही जाते हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों की भी किस्मत चमकाते हैं।