Home Blog Page 2543

NTPC के अड़ियल रवैये को लेकर छत्तीसगढिहा क्रांति सेना ने भरी हुंकार…तो थानेदार पहुंचे आवासीय द्वार, कहा…

कोरबा। एनटीपीसी जमनीपाली के आवासीय परिसर के गेट पर बेरिगेट लगाने को लेकर छत्तीसगढ़ीहा क्रांति सेना ने हल्ला बोल दिया है। सेना के आवेदन बाद दर्री थानेदार ने प्रवेश द्वार पहुंचकर निरीक्षण किया और समस्या के समाधान का आश्वाशन दिया है।

बता दें कि दर्री क्षेत्र के सामाजिक संगठन छत्तीसगढीया क्रांति सेना ने दर्री थाना में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन द्वारा अड़ियल रवैया अपनाते हुए जमनीपाली बस्ती के प्रवेश द्वार पर बेतरकीब ढंग से वेरिकेट्स लगाकर व दीवार उठा कर आवागमन को बाधित करने की बात कही है। लगातार आवेदन व निवेदन करने के बावजूद एनटीपीसी प्रबंधन कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है।वेरिकेट्स लगाए जाने के कारण आए दिन किसी न किसी को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है।जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।समस्या का समाधान जल्द नहीं करने के स्थिति में एनटीपीसी कोरबा के विरुद्ध उग्र आंदोलन करने की बात भी लिखा गया है।छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा प्राप्त आवेदन पत्र को गंभीरता से लेते हुए दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा स्वयं मौके पर गए और समस्या का निरीक्षण किया।
दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया है।जिसमे एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन द्वारा जमनीपाली बस्ती प्रवेश द्वार के पास वेरिकेट्स व दीवाल उठा कर रास्ता अवरोध करने की बात कही गई है।जिसका निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया किन उपयोगिता के कारण यहां ये वेरिकेट्स लगाकर व दीवार उठाया गया है ये एनटीपीसी प्रबंधन के साथ चर्चा करने के बाद ही पता चलेगा।अगर ट्राफिक व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के लिए लगाया गया है तो सही है और इसके चलते अगर दुर्घटना बढ़ रहा तो जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।

रायपुर क्राइम: राजधानी में 50 लाख की लूट के बाद सकते में कारोबारी, इधर पूर्व मंत्री ने किया लापता गृह विभाग को खोजकर लाने पर इनाम का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल देर रात देवपुरी पेट्रोल पंप के हुई 50 लाख की लूट के बाद कारोबारी सकते में  आ गए हैं। आज दिन भर सोशल मीडिया से लेकर शहर में इसी वारदात की चर्चा रही।

इस मामले को लेकर आज चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी रायपुर के SSP से मिलने पहुंचे। चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी के साथ आए कारोबारियों ने इस केस को जल्द सुलझाने और लुटेरों को पकड़ने का आग्रह किया। SSP प्रशांत अग्रवाल ने चैंबर प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि पुलिस जल्द ही बदमाशों को पकड़ेगी, जांच टीमें बनाकर पूरी मुस्तैदी से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

इधर पूर्व अजय चंद्राकर ने कर दिया इनाम देने का ऐलान

भाजपा के पूर्व मंत्री और कुरुद के विधायक अजय चंद्राकर इस लूट कांड के बाद बयानों के जरिए अपना विरोध जताया है।

अजय चंद्राकर ने अपने ट्वीट में लिखा – छत्तीसगढ़ के लापता गृह विभाग को जो खोज कर लाएगा, उसे भा.ज.पा. द्वारा उचित”इनाम” दिया जाएगा- या छत्तीसगढ़ में नया एक्ट बनाया जाए,जिसमें 50 लाख तक की लूट,नशे की तस्करी को अपराध ना माना जाए…

डीजे पर डांस करता रहा दूल्हा.. तब तक गुजर गया शादी का मुहूर्त, दुल्हन ने किसी और के संग ले लिए फेरे

चूरू। दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना उस वक्त महंगा पड़ गया जब नाराज दुल्हन ने बारात लौटा दी। दूल्हा जब तक बारात लेकर मंडप तक पहुंचता दुल्हन ने किसी और के संग ले लिए फेरे पूरे कर लिए।

नौ बजे के निकली बारात एक बजे पहुंची

मामला राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का है। जहां हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल पुत्र महावीर जाट बरात लेकर राजगढ़ के चेलाना बास अपनी दुल्हन मंजू को लेने पहुंचा था। दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब 150 से अधिक बराती गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर डांस करने लगे।

रात नौ बजे के करीब बरात दुल्हन के घर के लिए निकली, लेकिन डीजे की धुन और शराब के नशे में बराती ऐसे डूबे कि रात एक बजे तक नाचते ही रह गए। जब बारात पहुंची तब तक शादी का मुहूर्त निकल चुका था। परेशान दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया। जिसके बाद दुल्हन की किसी अन्य लड़के से फेरे करवाए गए।

पुलिस उनकी, कोर्ट उनका, सरकार भी उनकी तो जो करना है करेंगे- ज्ञानवापी मस्जिद पर एक्टर ने किया ट्वीट तो लोगों ने कर दी खिंचाई

न्यूज डेस्क। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी राय दे रहा है। कुछ लोग ज्ञानवापी मस्जिद में हुए सर्वे को ही गलत बता रहे हैं तो कुछ इसी बहाने सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने अब ज्ञानवापी मस्जिद पर मुसलमानों को सलाह देते हुए सरकार पर हमला बोला है।

कमाल आर खान ने ट्विटर पर लिखा कि “कितने बड़े मूर्ख हैं वाराणसी के मुसलमान, जो ज्ञानवापी मस्जिद का केस लड़ रहे हैं। वे जानते हैं कि सरकार उनकी है, पुलिस उनकी है, कोर्ट उनकी है क्यों नहीं समझ पा रहे हैं। इसलिए वे जो करना चाहेंगे, करेंगे और उन्होंने इस मस्जिद को लेने का फैसला किया है। तो खत्म करो। यह उन्हें दे दो।” कमाल खान के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कलेक्टर दरबार : 108 की सुलझी समस्या.. 3 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल.. राशन, पेंशन व राजस्व विषयों में तत्काल निराकरण के आदेश

कोरबा 17 मई। जनचौपाल में आज जिले वासियों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निदान के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

श्रीमती साहू ने जन चौपाल में आए राशन, पेंशन, बिजली, आवास आदि की समस्याओं से संबंधित आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्य करते हुए शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनचौपाल में जिले के दूर दराज के इलाकों सहित शहरी क्षेत्रों से भी लोग कलेक्टोरेट पहुंचे। आज जन चौपाल में आज 108 लोगों ने कलेक्टर श्रीमती साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। आज आयोजित जनचौपाल में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री नूतन कंवर, ए.डी.एम. श्री सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।


जन चौपाल में तहसील बरपाली के अंतर्गत ग्राम पकरिया के ग्रामीण श्री शिव कुमार ने फौती, नामांतरण के अभिलेख दुरूस्तीकरण के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने जनचौपाल में ही बरपाली तहसीलदार को पटवारी के माध्यम से तत्काल किसान के जमीन का मौका मुआयना कर अभिलेख दुरूस्तीकरण करवाने की कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार मुड़ापार निवासी श्री रघुवर प्रसाद साहू ने उनकी पुत्री कुमारी माधुरी साहू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने पर विकलांगता पेंशन की मांग करते हुए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्रीमती साहू ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सीईओ को आवेदन के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनचौपाल मे एक अन्य आवेदन मे ग्राम कटौद निवासी गनेशी बाई ने उनके पिता के मृत्यु पश्चात जमीन बटवारा के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए। इस पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने तहसीलदार करतला को पटवारी के माध्यम से अभिलेखों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनचौपाल मे आज तहसील करतला के अन्तर्गत ग्राम चिकनीपाली निवासी श्री उमेंद राम ने वन अधिकार पट्टा दिलाये जाने की मांग करते हुए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये। आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्रीमती साहू ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम कोरबा को दिये। इसी प्रकार विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम पसान निवासी तारादेवी ने उनकी पुस्तैनी भूमि को अन्य व्यक्तियों द्वारा बिना जानकारी के विक्रय कर दिये जाने की शिकायत करते हुए भूमि को वापस दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत की। कलेक्टर श्रीमती साहू ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम पोंड़ीउपरोड़ा को पूरे मामले की जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जन चौपाल में तीन दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल की मिली सौगात

जन चौपाल में नेहरूनगर निवासी शिवकुमारी टंडन, खरमोरा निवासी इंदरा सिंह गोड़ और पुरानी बस्ती निवासी आकाश तिवारी को जनचौपाल में ही मोटराइज्ड ट्राइसिकल की सौगात मिल गयी। तीनों दिव्यांगजनो ने आने-जाने में हो रहे परेशानी के लिए कलेक्टर के समक्ष जनचौपाल में मोटराइज्ड ट्राइसिकल की मांग की। कलेक्टर श्रीमती साहू ने जनचौपाल में ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तीनोे दिव्यांगजनो को  मोटराइज्ड ट्राइसिकल दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पश्चात कलेक्टोरेट परिसर में ही मोटराइज्ड ट्राइसिकल की व्यवस्था तत्काल की गयी। कलेक्टर श्रीमती साहू ने शिवकुमारी, इंदरासिंह और आकाश को मोटराइज्ड ट्राइसिकल का वितरण किया। मोटराइज्ड ट्राइसिकल मिल जाने पर तीनों ने कलेक्टर श्रीमती साहू का आभार जताया।

KORBA:डीजे और डांस को लेकर हुआ बवाल, तो पुलिस पहुंची दुल्हन के द्वार….कराई शादी औऱ बनाई जोड़ी,खुश हुए बाराती और घराती…

कोरबा। तुंहर पुलिस तुंहर द्वार के तहत कोरबा पुलिस ने एक मिशाल कायम करते टूटे रिश्ते को जोड़ने का काम किया है। दरअसल डीजे और डांस को लेकर बाराती और घराती के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बारातियों को बरात वापस लाना पड़ा। इसकी जानकारी मिलते ही बालको पुलिस ग्राम चुइय्या पहुंचकर दोनों पक्षो को समझाइश दी और टूटते शादी को बचा कर रब ने बना दी जोड़ी का काम किया।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ीहा आइकॉन कहे जाने वाले जिले के एसपी भोजराम पटेल ( भा.पु. से.) ने “तुहर पुलिस , तुहर द्वार “ के तहत ग्रामीणों के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया है। इस कड़ी में अभिषेक वर्मा (रा.प्र.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा , योगेश साहू ( रा.प्र.से.) नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गनिर्देशन में विजय चेलक थाना प्रभारी बालकों को जानकारी मिलते ही ग्राम चुइय्या थाना बालकों नगर से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित हैं बराती मिलन दास निवासी पम्प हाउस कोरबा अपने बेटे मनीष दास का विवाह कराने बारात लेकर ग्राम चुहिया के घासीदास महंत के घर बारात लेकर गए। बारात परघनी के दौरान डी जे में बाराती एवं घराती दोनो पक्ष के द्वारा डांस कर रहे थे उसी दौरान डांस करने के बात पर दोनो पक्षो में विवाद हो गया। विवाद इतना ज़्यादा हुआ की दुल्हे के पिता बिना दुल्हन लिये वापस दूल्हे को लेकर बारात वापस आ गया। पम्प हाउस कोरबा जिस कारण लड़की के परिवार काफ़ी विचलित हो गए। जिसकी सूचना ग्राम चुहिया के सरपंच शिवराज राठिया ने थाना बालकों को दी। जानकारी मिलते सामुदायिक पुलिसिंग में अवार्ड पा चुके थानेदार ने पुलिस अधीक्षकको अवगत कराया। तत्काल घटना की गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए यथा सम्भव मदद करने का निर्देश एसपी ने दिया। इस पर तत्काल दोनो पक्षो को समझाइश देकर राजी खुशी शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर लड़के के पिता एवं लड़की के पिता को समझाने पर दोनो पक्ष पुलिस की उपस्थिति में शादी करने राज़ी हुए और दूल्हे मनीष दास का विवाह दुल्हन अंजली महंत के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ सम्पन्न ग्राम चुहिया में कराया गया। इस नेक कार्य में निरीक्षक विजय चेलक, प्रधान आरक्षक कुलदीप तिवारी , आरक्षक संजीव सिंह की महत्वूपर्ण भूमिका रही।

इस दिन से शुरू होगी भारत में 5जी  इंटरनेट सर्विस, पीएम मोदी ने दिया संकेत

नई दिल्ली। टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के 25 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि (Mobile Connectivity in India) देश टेलीकॉम सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। (5G Internet Service in India) 5G और 6G की मदद से हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

मोदी ने कहा, देश ने 3जी और 4जी के क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। अब  भारत 5जी और 6 जी (6G Internet Service in India) की ओर बढ़ रहा है। आत्मनिर्भरता और स्वस्थ स्पर्धा कैसे समाज में, अर्थव्यवस्था में मल्टिप्लायर इफेक्ट पैदा करती है, इसका एक बेहतरीन उदाहरण हमारा टेलिकॉम सेक्टर है।

पीएम मोदी ने कहा, 21वीं सदी के भारत में कनेक्टिविटी, देश की प्रगति की गति को निर्धारित करेगी। इसलिए हर स्तर पर कनेक्टिविटी को आधुनिक बनाना ही होगा। इसकी बुनियाद का काम करेंगे, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का अधिक से अधिक इस्तेमाल।

वारंट लाया है…गवाह है तेरे पास?’ पुलिसकर्मियों ने थाने में बनाया Video, डीएसपी ने देखा और…

न्यूज डेस्क।गुजरात के अहमदाबाद स्थित कालूपुर पुलिस थाने में वीडियो बनाना तीन पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, तीनों को सस्पेंड कर दिया गया. वायरल वीडियो 26 सेकेंड का है, जिसमें तीनों पुलिसकर्मी बॉलीवुड की फिल्म का डायलॉग मारते नजर आए हैं. ये वीडियो थाने के अंदर थाने के अंदर बनाया गया है.

जैसे ही डीएसपी को इस वीडियो के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत प्रभाव से तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान यह वीडियो बनाया गया है. इस वीडियो को बनाने के लिए पुलिसकर्मियों ने आधे घंटे तक डायलॉग बोलने की प्रैक्टिस की थी. साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों ने इस वीडियो के लिए पुलिस वर्दी नहीं बल्कि जींस-शर्ट पहनी है और चश्मा लगाया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी दरवाजे से अंदर आता है. फिर अंदर बैठे दूसरे पुलिसकर्मी को कहता है ‘गाड़ी में बैठो दोनों’. इस पर दूसरा पुलिसकर्मी कहता है ‘वारंट लाया है…गवाह है तेरे पास?’.

पुलिसकर्मी कहता है, ‘पूरे मोहल्ले ने देखा है तुम दोनों को ये करते हुए’. फिर तीसरा पुलिसकर्मी कहता है, ‘चिड़ियाघर में खड़ा है तू अंबर, यहां हर गवाह गांधी जी का नहीं. हमारा बंदा है.’

बता दें, यह फेमस डायलॉग बॉलीवुड की फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ का है. इस सीन में मनोज बाजपेई, सोनू सूद और रोनित रॉय हैं. यह फिल्म साल 2013 में आई थी. इस फिल्म में जॉन अब्राहम, कंगना रनौत और तुषार कपूर ने भी अभिनय किया है.

हम वो आखिरी पीढ़ी हैं, जिनके पास ऐसी मां हैं’, IAS ने शेयर की दिल छू लेने वाली कविता; पढ़ें पूरा पोस्ट

न्यूज डेस्क।अमूमन, हर दूसरे घर में बड़े-बुजुर्ग स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उसका सही तरीके यूज कैसे होता है अच्छे से नहीं मालूम होता. घर के बड़े-बुजुर्ग फोन उठाना और कॉल लगाना सीख लेते हैं, लेकिन बाकी के फीचर्स से अनजान होते हैं. आज के दौर में हम यह भी देखते हैं कि एक ही कमरे में बैठे कई लोग अपने स्मार्टफोन में बिजी होते हैं, जबकि जिन्हें स्मार्टफोन चलाना नहीं आता वह चुपचाप बैठे होते हैं. सोशल मीडिया पर एक कागज का पन्ना वायरल हो रहा है, जिसमें मां के बारे में लिखा है, जिसे न तो स्मार्टफोन चलाना आता है और न ही सेल्फी लेना, लेकिन उनकी मासूमियत के बारे में पढ़कर आप इमोशनल हो जाएंगे.

आईएएस अधिकारी का ट्वीट हुआ वायरल
सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा (IAS Arpit Verma) ने एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में आप देख सकते हैं कि मां के बारे में दिल छू लेने वाली लाइनें लिखी हुई हैं.

तस्वीर में लिखा, ‘हम वो आखिरी पीढ़ी है जिनके पास ऐसी मासूम मां है जिनका ना कोई सोशल मीडिया पर अकाउंट है, ना फोटो, ना सेल्फी का शौक है. उन्हें ये भी नहीं पता कि स्मार्ट फोन का लॉक कैसे खुलता है. जिनको ना अपनी जन्मतिथि का पता है. उन्होंने बहुत कम सुविधाओं में अपना जीवन बिताया है. बिना किसी शिकायत के. जी हां, हम वो आखिरी पीढ़ी हैं जिनके पास वो ऐसी मां है.’

यूजर्स ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
इस पन्ने को पढ़ने के बाद ज्यादातर लोग सहमति जताएंगे कि आज के दौर की मां शायद भी भविष्य में कभी मिले. इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस पोस्ट को 7600 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि 1000 से ज्यादा रीट्वीट किया. एक यूजर ने लिखा, ‘इंसान तो क्या देवता भी आंचल में पले तेरे. आज के मोबाइल के दौर में हर किसी को अपने बुजुर्गो का ध्यान रखना चाहिए.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरी मां 90, मेरी पोती 03, दोनों एक्टिव, नाचने, कूदने, शरारत में, गजब की स्फूर्ति दोनो में, बस चुगली में टॉप की नंबर 1.’

 

जब साड़ी में इन बॉलीवुड हसीनाओं ने विदेशियों के उड़ाए होश, कांस फिल्म फेस्टिवल पर छाया देसी हुस्न

न्यूज डेस्क।ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) विदेशी धरती पर अपने देश का परचम लहराने का कोई भी मौका नहीं छोड़तीं. बात जब ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival) की हो तो भला वहां कैसे ऐश्वर्या अपने देश की झलक पेश नहीं करेंगी. ऐश्वर्या सालों से कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा हैं और हर बार वो अपनी एक अलग छाप छोड़कर आती हैं.

बॉलीवुड की फैशन डीवा कही जाने वाली हसीना सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival) में अपने हुस्न के बिखेरे हैं. एक्ट्रेस कई बार इस फेस्टिवल में साड़ी में नजर आईं और हर बार उनकी तारीफ ही हुई.

धाकड़’ एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जब पहली बार ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival) में कदम रखा तो वो एकदम खास तरीके से. उन्होंने वेस्टर्न लुक तो अपनाया लेकिन वो भारतीय परिधान का कैरी करना नहीं भूलीं. कंगना ने अपने साड़ी लुक से खूब वाहवाही बटोरी.

विद्या बालन (Vidya Balan) को प्योर इंडियन ब्यूटी कहा जाता है और यही झलक उन्होंने हर बार ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival) में भी दिखाई. एक्ट्रेस हर बार भारतीय परिधान में ही कांस के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाती हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना (Diana Penty) भी ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival) के रेड कार्पेट पर शिरकत कर चुकी हैं. उन्होंने भी अपने पहले रेड कार्पेट लुक के लिए सफेद रंग की साड़ी को चुना, जिसमें वो कमाल की लग रही थीं.