Home Blog Page 2544

दो बहनों को आपस में हो गया प्यार, घर से फरार होकर मंदिर में रचा ली शादी और फिर…

न्यूज डेस्क। दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में दो समलैंगिक बहनों ने आपस में ही एक दूसरे से शादी रचा ली. मामला दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. एक युवती ने अपनी बुआ की लड़की से ही शादी कर ली.

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से गायब युवती को ढूंढते हुए दिल्ली और नोएडा पुलिस ने एक जगह दोनों को साथ में बरामद कर लिया. जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें शादीशुदा जिंदगी हंसी खुशी से बिता रही थीं.

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को खूब समझाया लेकिन दोनों ने किसी की बात नहीं सुनी. पुलिस ने दोनों को अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां भेज दिया. बुआ और मामा की लड़की को एक दूसरे से कब प्यार हो गया और कब एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली, इसकी परिजनों को भनक तक नहीं लगी.

मामले का खुलासा तब हुआ जब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इन्हें दिल्ली की एक सोसाइटी से गिरफ्तार कर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मामले को लेकर कहा, दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 अप्रैल को परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
जांच में सामने आया कि इस युवती की बुआ जोकि दिल्ली के अंबडेकर नगर क्षेत्र में रहती हैं, उनकी लड़की भी उसी दिन गायब हुई थी. पुलिस उस लड़की की भी तलाश कर रही थी. दिल्ली और दनकौर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने एक सोसाइटी में तलाशी अभियान शुरू किया जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया.

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के एक मंदिर में एक-दूसरे से शादी कर ली और साथ रहने लगे. हालांकि परिजनों ने इन दोनों को लाख समझाया लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें किसी अन्य रिश्तेदार के घर भेज दिया.

आ गया मानसून:27 मई तक केरल और 7 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान

रायपुर। मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश भागों से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पहले बताया था, मानसून 27 मई तक केरल तट तक पहुंच जाएगा। ऐसा हुआ तो 7 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रवेश हो जाएगा।

माना जाता है कि मानसून केरल पहुंचने के 10 दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंच जाता है। इस से अनुमान लगाया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य रहा तो 6-7 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। उसके अगले चार दिनों में यह पूरे प्रदेश में छा जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को कटेकल्याण में सबसे अधिक 5 मिलीमीटर बरसात हुई है। केशकाल, छिंदगढ़, मानपुर, गरियाबंद, कुनकुरी और नारायणपुर में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई है।

Geopolitics:  गेहूं का एक्सपोर्ट बंद करने पर भारत के साथ आया चीन, जानें जी.7 देशों से क्या कहा

नई दिल्ली। (Geopolitics) गेहूं की बढ़ती कीमतों को देखते हुए (China came with India to stop wheat export) भारत ने निर्यात पर प्रतिबंध लगाने पर यूरोपियन देशों के संगठन (G7 countries) जी.7 की आलोचना के बाद चीन ने भारत के फैसले का समर्थन किया है।

निर्यात पर बैन लगाने को लेकर चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि इसमें हम जैसों का क्या दोष है। चीन ने कहा कि जी-7 देशों के कृषि मंत्री भारत से गेहूं के एक्सपोर्ट पर लगी रोक हटाने की मांग कर रहे हैं। वे देश खाद्यान्न बाजार को स्थिर करने का प्रयास खुद क्यों नहीं करते?

चीन ने कहा, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है लेकिन दुनियाभर में पहुंचने वाले गेहूं में भारत का कम ही होता है। वहीं अमेरिका, कनाडा, ईयू और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश ज्यादा निर्यात किया करते थे। सवाल उठता है कि इन देशों ने गेहूं के निर्यात में गिरावट क्यों की?

ग्लोबल टाइम्स में आगे कहा गया कि पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंध इस संकट की वजह हैं। इसी वजह से खाद्यान्न की कीमत में इजाफा हुआ है। अगर समय रहते ध्यान न दिया गया तो दुनिया की एक बड़ी आबादी गरीबी की ओर चली जाएगी।

चीन ने कहा कि भारत भी एक बड़ा उपभोक्ता देश है लेकिन उसने  खाद्यान्न संकट से निपटने के लिए कदम उठाए। वहीं चीन की सरकार ने भी फूड चेन को दुरुस्त करने का प्रयास किया जिससे कि कोविड के बाद की बदहाली को संभाला जा सके।

होटल के कमरे में रोमांस कर रहा था कपल, गार्ड ने की ऐसी हरकत कि हो गया बवाल!

न्यूज डेस्क।हाल ही में स्पेन गए एक कपल ने वहां के एक फेमस होटल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कपल का कहना है कि होटल के कमरे में जब वो रोमांस कर रहे थे, तब वहां के एक गार्ड ने उनके निजी पलों को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया. होटल स्टाफ से शिकायत भी की गई. लेकिन होटल स्टाफ ने उन्हें ही शराब के नशे में बताकर मामला टाल दिया. दोनों के बीच बहस हुई, बवाब मचा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. अंत में होटल स्टाफ ने आरोपों को खारीज कर दिया. इसके बाद कपल अपनी छुट्टियों को बीच में ही छोड़कर अपने वतन वापस लौट गया.

कमरे के दरवाजे पर देखी परछाई

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के रहने वाले 28 साल के Abigail Higson अपनी पार्टनर Usama Qazi के साथ स्पेन में हॉलिडे मनाने गए थे. उन्होंने एक नामी होटल में रूम बुक किया. समंदर किनारे बने होटल के रूम में जब वो अपनी पार्टनर के साथ रोमांस कर थे तब उनकी नजर दरवाजे पर गई. उन्हें दरवाजे पर परछाई नजर आई. Abigail ने तुरंत दरवाजा खोलकर देखा तो वहां पर एक शख्स हाथ में मोबाइल लेकर खड़ा था. Abigail का आरोप है कि उस शख्स ने उन दोनों के निजी पलों को रिकॉर्ड किया है. पता करने पर जानकारी मिली कि वो शख्स कोई ओर नहीं बल्कि होटल का सिक्योरिटी गार्ड था.

विवाद के बाद घर लौट गया कपल

Abigail के मुताबिक, उन्होंने पहले तो शख्स को पकड़ने की कोशिश की. लेकिन वो भागने लगा. कपल ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया लेकिन वो हाथ नहीं लगा. जब Abigail को पता चला कि शख्स होटल का सिक्योरिटी गार्ड है तो उसने होटल के स्टाफ से इस बात की शिकायत की. होटल स्टाफ ने उन्हें ही शराब के नशे में होने की बात कहकर मामला टाल दिया. इस बात को लेकर होटल स्टाफ और शख्स के बीच विवाद हो गया. होटल में बवाल मचने के बाद कपल ने तुरंत वो होटल छोड़ दिया और दूसरे होटल में चले गए. अगले दिन कपल अपनी 11 दिनों की छुट्टियों को बीच में ही खत्म कर अपने घर ब्रिटेन वापस लौट गया. कपल का कहना है कि उनकी छुट्टियां बर्बाद हो गईं.

पहली बैठक में अफसरों ने कॉन्ट्रैक्टरो की मांग पर दी सहमति…PWD सचिव और प्रमुख अभियंता रहे उपस्थित…

रायपुर ।प्रदेशभर के निर्माण विभागों में करोड़ों रुपए के टेंडर बहिष्कार के निर्णय से शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया है, दो दिन बाद पीडब्ल्यूडी और मुख्यमंत्री के सचिव कोमल सिद्धार्थ परदेशी और पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता विजय भतपहरी ने संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सोमवार को बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया ।

आज दोपहर 2:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कांट्रेक्टेर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला सहित, 10 पदाधिकारियों के साथ शासन के अफसरों ने कॉन्ट्रैक्टरो की मांग पत्र पर बिंदुवार चर्चा की, करीब दो घंटे तक चली बैठक में अधिकांश मांगो को जायज मानते हुए निराकरण की दिशा में सहमति जताया है।साथ ही एक सप्ताह के भीतर फिर बैठक आहूत करने का निर्णय है।

निविदा बहिष्कार के तीसरे दिन हुई बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव कोमल सिद्धार्थ परदेसी, छत्तीसगढ़ रोड कॉरपोरेशन के एमडी हिमशिखर गुप्ता के साथ प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी, एडीबी प्रोजेक्टर डायरेक्टर एस के कोरी, रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप, अधीक्षण अभियंता बीएस कुर्राम मौजूद थे।

*दो घंटे तक चली बैठक सकारात्मक रही*
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीरेश शुक्ला ने कहा है कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक काफी सकारात्मक रही, बैठक दो घंटे चली, जिसमें मुख्य रूप से निर्माण विभागों में अनुबंध के बाद बढ़े मटेरियल के दामों सहित, कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, परंतु अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। बैठक में अफसरों ने एसओआर दर और बाजार मूल के अंतर की राशि का पैकेज दूसरे राज्यों में किस तरह तय की गई है‌। साथ ही गौण खनिज रॉयल्टी जिसके कारण कॉन्टैक्टर परेशान है, उस विषय पर भी दूसरे राज्यों की शर्तों की जानकारी मांगा है। एसोसिएशन ने तय किया है कि बढ़ते हुए मटेरियल के कारण, जिस तरह से सभी निर्माण विभागों के कांन्ट्रैक्टरो कर्ज में डूबे हैं या डूब रहे हैं। इसी मजबूरी की वजह से टेंडर बहिष्कार का निर्णय लिया है! इसलिए जब तक एसओआर दर और बाजार मूल्य के बीच के अंतर की राशि सहित 15 सूत्रीय मांगों पर ठोस निराकरण का रास्ता नहीं निकल जाता, तब तक सभी विभागों के टेंडरों का बहिष्कार किया जाएगा। आज कोरबा कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने भी प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय के अनुसार बैठक कर टेंडरों के बहिष्कार के निर्णय का समर्थन किया ।

 

KORBA: पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार. ..पढ़े क्या है मामला…

कोरबा। प्रदेश सरकार में धरना प्रदर्शन को लेकर जारी सरकारी आदेश के खिलाफ भाजपा ने जेल भरो आंदोलन कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे से चल रहे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूर्व गृहमंत्री सहित 323 पुरुष और 33 महिला कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार किया हैं।

बता दें कि प्रदेश भजपा के आह्वान पर आज 42 डिग्री तापमान के बाद भी भाजपा नेताओं ने कोसाबाड़ी चौक के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। आंदोलन को सफल बनाने पूरे जिले भर कार्यकर्ताओ ने आंदोलन में जोश भरकर काला कानून वापस लेने की मांग किये।कोसाबाड़ी चौक में लगभग 2 घंटे के आंदोलन बाद पुलिस ने भाजपा के पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर सहित 3 सौ 23 और 33 महिला कार्यकार्यो को हिरासत में लिया और अस्थाई जेल में रखकर मुचलका जमानत दिया।

 

देंखे वीडियो…

 

 

 

VEDANTA: स्किल स्कूल से प्रदेश के 600 युवा हुए प्रशिक्षित…अग्रणी कंपनी में जॉब कर बने रहे आत्मनिर्भर…

बालकोनगर । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपने कौशल विकास केंद्र ‘वेदांता स्किल स्कूल’ के माध्यम से स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2022 में कोरबा, कवर्धा और मैनपाट प्रशिक्षण केंद्रों की मदद से छत्तीसगढ़ के लगभग 600 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। ये प्रशिक्षत युवा देश के अग्रणी कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वेदांता स्किल स्कूल स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक रूप से कुशल बनाने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है।
वेदांता स्किल स्कूल प्रशिक्षण केंद्र में आतिथ्य उद्योग, वेल्डिंग, सिलाई मशीन ऑपरेटर, सोलर पीवी टेक्निशियन, इलेक्ट्रीशियन और फिटर के छह ट्रेडों में मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 45 से 65 दिनों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है और छत्तीसगढ़ के लगभग 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। वेदांता स्किल स्कूल मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना (एमएमकेवीवाई), नाबार्ड, स्किल इंडिया इम्पैक्ट बॉन्ड (एसआईआईबी) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (एनआईएसई) जैसी सरकारी योजनाओं के साथ मिलकर प्रशिक्षिण दे रहा है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने वेदांता स्किल स्कूल पर विचार साझा करते हुए कहा कि वेदांता समूह अपने तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल में सतत प्रगति के साथ ही सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से अपने प्रचालन क्षेत्रों में ऐसी परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने में विश्वास रखता है। देश के उत्तरोत्तर विकास में प्रशिक्षित युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कौशल विकास केंद्र के जरिए युवाओं को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वहीं प्रोजेक्ट कनेक्ट के जरिए जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। श्री पति ने कहा कि युवाओं के प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए बालको प्रतिबद्ध है।
होटल बेबीलोन इंटरनेशनल रायपुर के मानव संसाधन प्रबंधक संदीप कुमार राय ने बालको के कौशल विकास कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हमारे संगठन में नियोजित उम्मीदवारों ने अनुकरणीय पेशेवर कौशल प्रदर्शित किया है। बालको की ओर से प्रारंभ यह केंद्र युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास और संबल देता है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान करने में सक्षम बनाता है।
पूर्व छात्रा संतोषी धुर्वे ने आभार जताते हुए कहा कि स्किल स्कूल ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। आर्थिक रूप से परिवारजनों की मदद कर उन्हें गौरव की अनुभूति होती है। संस्थान ने आत्मनिर्भरता होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

IPL 2022 में इन 3 `बूढ़े शेरों` ने मचाया कहर, अपनी टीमों के लिए बने सबसे बड़े मैच विनर

न्यूज डेस्क।आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अभी तक 63 मैचों का खेल पूरा हो चुका है. इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी पहचान बनाई है तो कई सीनियर प्लेयर्स ने अपने खेल से फैंस का दिल जीता है. टी20 के क्रिकेट को आमतौर पर युवा खिलाड़ियों का फॉर्मेट कहा जाता है, लेकिन आईपीएल में कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो बताते हैं कि उम्र तो महज नंबर है और 35 से भी ज्यादा की उम्र में अभी भी अपने खेल से कई बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ रहे हैं.

फाफ डुप्लेसिस (उम्र-37 साल)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) आईपीएल 2022 में बढ़ती उम्र के साथ और ज्यादा खतरनाक होते दिखाई दे रहे हैं. इस सीजन में फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने 13 मैचों नें 33.25 की औसत से 399 रन बनाए हैं. इस सीजन में उन्होंने अभी तक 3 अर्धशतक भी लगाए हैं. डुप्लेसिस 37 साल के हो चुके हैं, डुप्लेसिस को इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आरसीबी) की टीम ने 7 करोड़ रुपए में खरीदा था. डु प्लेसिस ने पिछले साल भी चेन्नई की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में 45.21 की औसत से 633 रन बनाए थे.

शिखर धवन (उम्र-36 साल)

भारतीय टीम ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) इस साल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का हिस्सा हैं. (Shikhar Dhawan) ने इस सीजन में 12 मैचों में 40.20 की औसत से 402 रन बनाए हैं. आईपीएल के पिछले 3 सीजन में धवन ने 500+ रन बनाए थे और इस बार भी 400 का आंकड़ा पार कर लिया है. धवन 36 साल के हो चुके हैं, लेकिन आईपीएल में आज भी उनका बल्ला आग उगलता है. धवन के नाम आईपीएल में कुल 6186 दर्ज हैं, 2 शतक भी लगा चुके हैं और 47 अर्धशतक भी हैं.

दिनेश कार्तिक (उम्र-36 साल)

आईपीएल 2022 में आरसीबी (RCB) टीम के लिए दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) फिनिशर की भूमिका बहुत ही शानदार तरीके से निभा रहे हैं. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) भी 36 साल के हो चुके हैं, उन्होंने इस सीजन में अपने बल्ले से आरसीबी को कई मैच जिताए हैं. आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने 13 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 285 रन बनाए हैं, जिसमे एक फिफ्टी जड़ी है. कार्तिक 192.57 की स्ट्राइक रेट से इस सीजन में बल्लेबाजी कर रहे हैं.

एकबार और मुझे सीएम बनने का मौका दे दीजिए- सोनिया गांधी और अशोक गहलोत की वायरल तस्वीर पर लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट

न्यूज डेस्क। कांग्रेस को चुनावों में मिल रही लगातार हार के बाद, राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कांग्रेस के लगभग सभी बड़े और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। शिविर में, कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए, फिर कांग्रेस के प्रति लोगों में विश्वास कैसे जगाया जाए, इस पर चर्चा की गई। इस शिविर में से सामने आई सोनिया गांधी और अशोक गहलोत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

चिंतन शिविर में कांग्रेस पार्टी में युवाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही पार्टी में ‘एक परिवार, एक टिकट’ का फार्मूला लागू करने और संगठन में हर स्तर पर युवाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का फैसला हुआ है। अगले लोकसभा चुनाव से 50 प्रतिशत टिकट, 50 साल से कम उम्र के लोगों को देने का भी फैसला किया गया। इसी शिविर से सोनिया गांधी और अशोक गहलोत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

राजेश साहू ने दोनों की वायरल तस्वीर पर लिखा कि ‘सोनिया जी, एकबार और मुझे सीएम बनने का मौका दे दीजिए।’ हेमेंद्र मालवीय नाम के यूजर ने लिखा कि ‘नरेन्द्र मोदी को चुनोती अशोक गहलोत ही दे सकता है।’ गौरव चौधरी नाम के यूजर ने लिखा कि ‘सोनिया जी एक मोका और दे दो मुझे राजस्थान की तरक्की के लिए, आगे से मैं काम सही करुंगा।’
मयंक सरकार नाम के यूजर ने लिखा कि ‘एक मौका और दे दीजिए मुझे, उसके बाद मैं दिल्ली आ जाऊंगा। माधव शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि ‘एक बार मुझे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दीजिये कांग्रेस का। एक यूजर ने लिखा कि ‘डेढ़ साल अन्दर मैं, राजस्थान से कांग्रेस को पूरी तरह खत्म कर दूंगा।’ बिपिन नाम के यूजर ने लिखा कि ‘बस इसी बात का चिंतन है कि बिना सत्ता, ऐसा ऐशो आराम कैसे मिलेगा?’

ओम गुर्जर नाम के यूजर ने लिखा कि ‘अशोक गहलोत सोनिया जी से ये कह रहे हैं कि “मुझे एक मौका और दे दो ।” संतोष यादव नाम के यूजर ने लिखा कि ‘एक आखिरी मौका और दे दीजिए, फिर हम खुद-ब-खुद पायलट को स्टेयरिंग सौंप देंगे।’

BREAKING: 06 थाना प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल… SSP ने जारी किया आदेश…

बिलासपुर। पुलिस विभाग के कार्यो में कसावट लाने के लिए एसएसपी पारुल माथुर ने 6 थाना प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल किया है।

बता दें कि लॉ एंड ऑर्डर के लिए सख्त बिलासपुर के एसएसपी पारुल माथुर ने 6 थाना प्रभारियों को बदलकर विभागीय काम काज में कसावट लाने का प्रयास किया हैं। जारी आदेश के मुताबिक प्रवेश तिवारी को सरकंडा से बड़ा थाना सिविल लाइन में पोस्टिंग किया है। इसी तरह हरीश चंद्र तांडेकर को रक्षित केंद्र से सरकंडा का प्रभारी बनाया है। वही रक्षित केंद्र से पौरश कुमार कुर्रे को सकरी थानेदार बनाया है। शीतल सिदार को तारबाहर से सिटी कोतवाली का कोतवाल बनाया है। देवेश राठौर को रक्षित केंद्र से तारबाहर भेजा गया है। फैज़ुलहोदा को सकरी से तोरवा भेजा गया हैं।