Home Blog Page 2545

घर की लक्ष्मी मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, लाती हैं खुशहाली और समृद्धि

नई दिल्ली।नाम ज्योतिष में आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां भाग्यवान मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। खास बात ये है कि ये खुद के लिए तो भाग्यशाली होती ही हैं साथ ही अपने घर परिवार के लोगों की किस्मत चमकाने वाली भी मानी जाती हैं। ये दिल की साफ होती हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।
जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर A हो: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की तेज मानी जाती हैं। इनके पास सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती। इनके शुभ कदम जहां पड़ते हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है। जिस घर में इनकी शादी होती है वहां धन-धान्य के अंबार लग जाने की मान्यता है।

जिन लड़कियों का नाम C अक्षर से शुरू हो: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये निडर और साहसी होती हैं। अपनी जिद्द की पक्की होती हैं। जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। ये अपने पिता के लिए काफी लकी साबित होती हैं। ये जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता पाती हैं।
जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू हो: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो दिल की साफ होती हैं। किसी का दुख इनसें देखा नहीं जाता। अपने इरादों की पक्की होती हैं। इन्हें मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जिस लड़के से ये शादी करती हैं उसके जीवन में धन-दौलत की कभी कमी नहीं रहती। ये अपने पिता के लिए भी लकी साबित होती हैं।

पबजी खेलते-खेलते दो युवकों के साथ प्यार का गेम खेल गई लड़की! फिर चले जमकर लात-घूंसे

न्यूज डेस्क।आपने अक्सर सुना होगा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए लोगों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि पबजी गेम खेलते-खेलते लोगों को प्यार हो गया. इस कहानी में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक लड़की को पबजी खेलते-खेलते एक लड़के से नहीं बल्कि दो लड़कों से प्यार हो गया. इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की ने एक ही दिन दोनों को मिलने के लिए बुला लिया.

दो युवकों से खेला प्यार का गेम
हिंदुस्तान की खबर के अनुसार, उत्तराखंड के हल्द्वानी से यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां की रहने वाली एक युवती को पबजी गेम बहुत पसंद था. वह ऑनलाइन ही पबजी गेम खेला करती थी. करीब दो साल पहले लड़की की दोस्ती पबजी गेम खेलने के दौरान राजस्थान के एक युवक से हुई. इसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक-दूसरे को शेयर किए और फिर दोनों में फोन पर बातचीत का सिलसिला चल निकला. फोन पर बाद करते-करते दोनों में प्यार परवान चढ़ गया.

हैरान करने वाली बात यह है कि एक महीने पहले लड़की की दोस्ती उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले एक अन्य युवक से ऑनलाइन पबजी खेलने के दौरान ही हो गई. इस युवक से भी लड़की प्यार की बातें करने लगी. इसके बाद लड़की ने दोनों ही युवकों को हल्द्वानी मिलने के लिए बुला लिया. दोनों युवक एक साथ इस युवती से मिलने हल्द्वानी पहुंच गए. जब दोनों युवक एक-दूसरे के आमने-सामने आए तो दोनों ही लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बताने लगे. इसे लेकर दोनों आपस में भिड़ गए और दोनों में खूब लात-घूंसे चले.

दोनों युवकों के खेल से प्रभावित थी लड़की
जब मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई. पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस को मामले की सारी हकीकत पता चली. पुलिस ने बताया कि भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र की रहने वाली इस लड़की ने दोनों लड़कों के साथ प्यार का गेम खेला. यह लड़की दोनों युवकों के पबजी खेल से इतनी प्रभावित थी कि दोनों से ही प्यार का गेम खेल गई. हालांकि पुलिस को भी यह बात समझ नहीं आई कि युवती ने दोनों ही युवकों को एक साथ मिलने के लिए क्यों बुलाया. पुलिस के अनुसार, दोनों ही युवक पबजी के माहिर खिलाड़ी हैं, इन दोनों के गेम से ही युवती उनकी ओर आकर्षित हुई थी. इसके बाद दोनों के साथ प्यार भरी बातें करने लगी थी.

मराठी अभिनेत्री को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, शरद पवार के खिलाफ किया था आपत्तिजनक पोस्ट

न्यूज डेस्क।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर पुलिस ने शनिवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को हिरासत में लिया था। अब इस मामले में ठाणे कोर्ट ने अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं एक छात्र को भी नासिक से गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस अभिनेत्री को लेकर जा रही थी तो एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने उनपर काली स्याही फेंकी और विरोध जताया।
पांच मामले हुए दर्ज
अभिनेत्री की फेसबुक पोस्ट के बाद राकांपा ने अभिनेत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। अब अभिनेत्री के खिलाफ मुंबई के भोईवाड़ा थाने में एक और मामला आईपीसी की धारा 153 ए, 500, 501 और 504, 506 और 34 के तहत दर्ज किया गया है। केतकी चितले पर अब तक कुल पांच मामले दर्ज हो गए हैं। पोस्ट में नहीं था नाम
अभिनेत्री ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें राकांपा प्रमुख शरद पवार के पूरे नाम का जिक्र नहीं है, लेकिन पवार का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही उम्र भी लिखी गई है। इस पोस्ट में लिखा था कि नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है और तुम ब्राह्मणों से नफरत करते हो। वहीं, इस पोस्ट को लेकर कार्यकर्ताओं का रोष खत्म नहीं हो रहा है।
शरद पवार को नहीं जानकारी
इस मामले को लेकर शरद पवार ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना था कि वह केतकी चितले को नहीं जानते और न ही उनके द्वारा की गई पोस्ट के बारे में। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री ने क्या लिखा है उसे बिना पढ़े कुछ कहना ठीक नहीं है।

ये हमारा इलाका है’…बोलते ही SHO से भिड़ गया दरोगा, मौके पर पहुंचे SP, फिर…

यूपी । बांदा में पुलिसकर्मी आपस में ही भिड़ गए. मामला नरैनी कोतवाली परिसर का है, जहां SHO और थाना के दरोगा के बीच जमकर लाठियां बरसीं. विवाद नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी की रिपोर्ट लिखवाने गए पिता के चालान काटने को लेकर हुआ. यहां SHO को अपने हल्का इंचार्ज से मामले की जानकारी लेना महंगा पड़ गया. घटना के बाद एसपी अभिनंदन मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया.

SP ने लापरवाही और व्यवहार सही ना होने पर दरोगा आशीष पटेरिया को सस्पेंड कर दिया और जांच के आदेश दिए हैं. वहीं SP के आदेश पर नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायतकर्ता की तहरीर पर POCSO सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नरैनी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक पिता अपनी नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा था. पीड़ित पिता ने बताया कि स्कूल जाते समय दो युवक उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं. मोबाइल में वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देते हैं. पिता की शिकायत लिखने की बजाय दरोगा आशीष पटेरिया ने पीड़ित पिता को ही डांट दिया और धारा 151 के तहत चालान कर दिया.

एक दूसरे पर लाठी बरसाने लगे दरोगा और थाना प्रभारी
इसी बात को लेकर पीड़ित पिता ने वहीं हंगामा शुरू कर दिया. जब इस बात की सूचना SHO राकेश तिवारी को मिली तो उन्होंने दरोगा से पूरे मामले की जानकारी मांगी. लेकिन दरोगा उनसे भी बहस करने लगा और कहा कि ये हमारे इलाके का मामला है. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे पर लाठी से हमला करने लगे. वहां मौजूद स्टाफ ने किसी तरह बीच बचाव किया. लड़ाई के बाद दरोगा मौके से फरार हो गया.

दरोगा को किया SP ने सस्पेंड
थाना प्रभारी की सूचना पर फिर SP अभिनन्दन मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया. उन्होंने पीड़ित पिता की शिकायत पर भी कार्रवाई करने की बात कही. और भरोसा दिलाया कि नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ मामले में लापरवाही बरतने और पीड़ित पिता का चालान काटने और गलत व्यवहार को लेकर SP ने दरोगा आशीष पटेरिया को सस्पेंड कर दिया है.

ससुराल की जगह थाने पहुंचा दूल्हा, थानेदार बोला-तू शादी कर या न कर, तेरे भाई को छोडूंगा नहीं’

न्यूज डेस्क।उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दूल्हा अपनी बारात लेकर ससुराल जाने की बजाय थाने पहुंच गया. इसकी वजह थी कि दूल्हे के ममेरे भाई (मामा का बेटा) को पुलिस ने थाने में बंद कर रखा था. दूल्हा उसे छुड़ाने पहुंच गया और थानेदार ने उसे छोड़ने से मना कर दिया. इस दौरान दूल्हे ने थानेदार पर गंदी-गंदी गालियां देने का भी आरोप लगाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान थानेदार ने दूल्हे से कहा, ‘…. तू शादी कर या ना कर, मैं उसे (भाई को) छोडूंगा नहीं.’ इतना ही नहीं, इस दौरान थानेदार ने कथित तौर पर दूल्हे पर मन से शादी नहीं करने का आरोप भी लगा दिया और कई गालियां दीं.

दरअसल, यह पूरा विवाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपए की रकम और उपहार में मिले सामान को लेकर हुआ था.

यह मामला अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है. ओमप्रकाश नाम के शख्स ने अपने बेटे नन्हे उर्फ अनुज का रिश्ता संभल के ईसापुर गांव में रहने वाले सोहन की बेटी मंजू से तय किया था. बीते साल 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बहजोई में अनुज की शादी मंजू उर्फ मनगुरी के साथ हुई थी. शादी के बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 हजार रुपये की धनराशि और उपहार के रूप में कई सामान मिले.

आरोप है कि लड़की के पिता सोहन सिंह बेटी, रकम और गिफ्ट में मिले सामान को लेकर अपने घर आए गए और लड़केवालों से कह दिया कि वो अपने गांव में दोनों की शादी करेंगे. आपसी समझौते में दोनों पक्षों ने बात मान ली और 14 मई 2022 का दिन तय हो गया.

शादी से एक दिन पहले 13 मई 2022 को लड़की पक्ष के लोग लग्न लेकर लड़केवालों के गांव गए जहां पर शराब पीने के बाद दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गयी. इसमें लड़की का जीजा सोनू, लड़की का भाई विनीत और पिता सोहन सिंह घायल हो गए.

दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और हमला करने वाले दूल्हे के ममेरे भाई अंकित को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के लोग अपने- अपने घर चले गए.

14 मई की सुबह जब लड़के वाले बारात लेकर लड़कीवालों के घर जा रहे थे, उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बताया कि लड़की पक्ष के लोग तुम्हारे साथ मारपीट कर सकते हैं. इसके बाद दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सिंह ने बारात ले जाने से मना कर दिया.

इस बात का पता लड़कीवालों को चला तो लड़की के पिता सोहन सिंह ने लड़के नन्हे उर्फ अनुज और पिता ओमप्रकाश के खिलाफ दहेज की मांग करने की शिकायत डिडौली कोतवाली में दर्ज करा दी. इसके बाद पुलिस ने लड़के और उसके पिता को हिरासत में ले लिया.

अब आसपास के लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिले पैसे और उपहार के लिए लड़की पक्ष वालों ने सोची-समझी साजिश के तहत ये सब किया. वहीं, दूल्हा और उसके पिता ने अपनी गलती मानकर लड़की के पिता के पैरों में गिरकर माफी मांगी,

सत्ता में आने पर EVM को बैन कर सकती है कांग्रेस, चिंतन शिविर में हुआ ये बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क।कांग्रेस लंबे समय से ईवीएम पर सवाल उठाती आ रही है. कांग्रेस की ईवीएम के प्रति नाराजगी उदयपुर में चल रहे तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भी देखने को मिली है. सूत्रोंं के मुताबिक कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि सत्ता में आने के बाद EVM पर बैन लगाएंगे. सरकार बनने पर कांग्रेस बैलट पेपर पर चुनाव करवाएगी.

‘मतपत्र से चुनाव का वादा करना चाहिए’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी रविवार को कहा कि उनकी पार्टी को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) हटाकर मतपत्र से चुनाव कराने का वादा अगले लोक सभा चुनाव के घोषणापत्र में करना चाहिए. इस मुद्दे को जनता के बीच भी ले जाना चाहिए.

‘ईवीएम हटाकर मतपत्र की तरफ जाएंगे’
पार्टी के चिंतन शिविर के लिए गठित राजनीतिक मामलों की समन्वय समिति के सदस्य चव्हाण ने कहा कि यह उनकी निजी राय है, लेकिन कई नेताओं ने भी इस पर सहमति जताई है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘ईवीएम पर बहुत चर्चा हुई है. बहुत घपलेबाजी हो रही है. मेरी निजी राय है कि आग्रह करने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे नहीं हटाएंगे. हमें उन्हें हराना पड़ेगा. हमारे चुनावी घोषणापत्र में लिखना पड़ेगा कि हम सत्ता में आएंगे तो ईवीएम हटाकर मतपत्र की तरफ जाएंगे.’
कांग्रेस को जनता के बीच जाना पड़ेगा’
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस को जनता के बीच जाना पड़ेगा. यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी के ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ की तरफ बढ़ने को लेकर चर्चा हुई है तो उन्होंने कहा, ‘हमने सभी मुद्दों पर चर्चा की है. पार्टी से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की गई. अब देखना होगा कि आखिरी में किन मुद्दों को स्वीकृति मिलती है.’ चिंतन शिविर के बारे में उन्होंने कहा, ‘चर्चा हो रही है, यही बहुत बड़ी बात है. हमारी मांग थी कि कांग्रेस संविधान का अनुसरण किया जाए, अच्छी बात है कि उसका अनुसरण किया गया है.’

कांग्रेस का संसदीय बोर्ड बनेगा?
कांग्रेस के संसदीय बोर्ड बनाने से जुड़ी चर्चा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि अगर इस पर चर्चा हुई होगी तो संगठन संबंधी समिति में हुई होगी.

दफ्तर में घुस BJP नेता पर NCP कार्यकर्ता का हमला, जड़ा तमाचा; टूटा चश्मा

न्यूज डेस्क।भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेता विनायक अंबेडकर ने एनसीपी कार्यकर्ताओं पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दी गई शिकायत में भाजपा नेता ने कहा है कि 15-20 एनसीपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है। भाजपा नेता कहा कि एक शख्स ने फोन कर टैक्स के संबंध में सलाह मांगी थी। अंबेडकर ने आरोप लगाया कि फोन करने वाला शख्स करीब 20 लोगों के साथ उनके दफ्तर पहुंचा और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। भाजपा नेता ने कहा कि इस दौरान उनका चश्मा भी टूट गया।

 

दूसरी तरफ, भाजपा नेता के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। एनसीपी के एक कार्यकर्ता ने विनायक अंबेडकर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ एक पोस्ट लिखा है। इस मामले को लेकर एनसीपी कार्यकर्ता ने अंबेडकर के खिलाफ विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दहेज की मांग से गुस्साई दुल्हन ने किया शादी से इनकार, दूल्हा जबरदस्ती लगाने लगा सिंदूर और…

न्यूज डेस्क।झारखंड के रांची में एक शादी समारोह उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब दूल्हे के पिता ने जयमाला से ठीक पहले 5 लाख रुपयों सहित सोने की मांग कर डाली. लड़कीवालों ने जब इस पर असमर्थता जताई तो लड़केवालों ने शादी से इंकार कर दिया. इस बात से दुल्हन पक्ष को भी गुस्सा आ गया. पहले दोनों पक्षों में बहस हुई फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई. बाद में दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया.

बताया जा रहा है कि महावीर चौक स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी का फंक्शन चल रहा था. बारात कांटाटोली घोष पाड़ा से आई हुई थी. सब कुछ अच्छे से चल रहा था. तभी वरमाला के समय दूल्हे के पिता ने दुल्हन पक्ष के सामने 5 लाख रुपये और सोने की डिमांड रख दी. जबकि तिलक के रूप में दूल्हे को पहले ही 2.51 लाख रुपये के अलावा सोने की अंगूठी, चेन, एक स्कूटी और अन्य सामान दिया जा चुका था.

दुल्हन पक्ष ने और पैसा देने में असमर्थता जताई, तो दूल्हे के पिता ने शादी करवाने से इनकार कर दिया. दुल्हन पक्ष को भी गुस्सा आ गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस मारपीट तक पहुंच गई. बराती-घराती एक-दूसरे पर कुर्सियां और बर्तन फेंककर हमला करते रहे. इसी हंगामे के बीच दूल्हे ने जबरन दुल्हन को पकड़कर सिंदूर भी लगाने की कोशिश की. यह देख दुल्हन के परिजनों ने वहां से दुल्हन को हटाया.

दुल्हन पक्ष ने करवाई FIR दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे लोगों को रोका. तब जाकर मामला शांत हुआ. लेकिन दुल्हन ने फिर शादी करने से इनकार कर दिया. जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. कई लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करवाने की कोशिश भी की. लेकिन विवाद नहीं सुलझा. पूरे मामले को लेकर दुल्हन पक्ष द्वारा कोतवाली थाना में FIR दर्ज करवाई गई है.

असम में लगातार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात, हाफलोंग में भूस्खलन से 3 की मौत

हाफलोंग असम । Heavy rain in Assam : असम में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके साथ ही हाफलोंग इलाके में हो रही मूसलाधार बारिश ने सड़क का एक हिस्से को ही बहा दिया है। वहीं हाफलोंग में भूस्खलन से 3 लोगों की मौत हो गई है। होजई जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रहने से कई गांव जलमग्न हो गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

cg ​क्राइम: नशे के लिए बेटे ने मां को मार डाला, मुंह तकिए से दबाकर ले ली जान

बिलासपुर। बिलासपुर में नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर नशेड़ी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में उसने अपनी मां को धक्का देकर गिराने और मुंह में तकिया दबाकर हत्या करने की जानकारी दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

जरहाभाठा मिनी माता नगर निवासी बिन्दा बाई बंजारे (65) पति मानिक बंजारे महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष थी। वह घर में अकेले रहती थी। शनिवार को जब वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकली, तो पड़ोसियों ने जाकर देखा। घर में बिस्तर पर उनका शव पड़ा हुआ था।

रात में बेटे से हुआ था विवाद

पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में शरीर और गले पर निशान मिले। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि रात में उनके घर के भीतर से आवाज आ रही थी। बिंदा बाई का बेटा अजय बंजारे (35) आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और संदेही बेटे की तलाश में जुट गई।

बोला-पैसा नहीं दिया, तो मार डाला

पुलिस ने अंजय बंजारे के बारे में पूछताछ की, तब पता चला कि वह अपनी मां के घर से कुछ दूर पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। पुलिस ने उसके घर में दबिश दी और पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मां ने नशा करने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। इस पर उसने धक्का देकर गिरा दिया। फिर मुंह को तकिए से दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।