टाउन्सविले। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स Australian all-rounder Andrew Symonds no more की रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। शनिवार रात करीब 10.30 बजे टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हुई। क्वींसलैंड पुलिस ने बताया कि शहर से करीब 50 किलोमीटर वेस्ट में हर्वे रेंज में तेज रफ्तार कार सड़क पर पलट गई। इस कार में एंड्रयू साइमंड्स सवार थे।
पुलिस ने बताया कि हादसा एलिस रिवर ब्रिज के पास हुआ था। कार में साइमंड्स अकेले थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थी। उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन असफल रहे।
क्रिकेटरों ने शोक प्रकट किया
46 साल के एंड्रयू साइमंड्स की मौत के बाद क्रिकेट जगत में निराशा छा गई है। पूर्व क्रिकेटरों ने शोक प्रकट किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना दुख साझा किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर ने कहा कि ‘यह क्रिकेट के लिए एक और दुखभरा दिन है।’ पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि फील्ड पर और उससे परे हमारा खूबसूरत रिश्ता था।
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क के बफेलो इलाके के एक Firing in New York Buffalo supermarket सुपर मार्केट में शनिवार को फायरिंग हुई, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गोलीबारी में 3 लोग घायल हैं।
मरने वालों में एक सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है। घटना भारतीय समयानुसार रविवार की रात 12 बजे हुई। जिन 13 लोगों को गोली मारी गई है, उनमें से 11 अश्वेत हैं।
जिस इलाके में यह घटना हुई, वह भी एक अश्वेत बहुल इलाका है। पुलिस नस्लीय हमले के एंगल से भी जांच कर रही है। हमले के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को फायरिंग और उसके बाद की जांच के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित श्रीचंद गौतम चंद ज्वेलरी शॉप में भीषण आग लग गई है। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने की कार्य में जुटी हुई है। फिलहाल आग किस वजह से लगी इस बात का पता अभी नहीं चल पाया हैं राहत और बचाव कार्य जारी है।
कोरबा। बालको के रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत पर प्रशासन प्रमुख अवतार सिंह सहित तीन पर अपराध दर्ज हुआ है। पूर्व अधिकारी ने दो वर्ष पूर्व तीनो अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था, लेकिन कार्यवाही नही हो सका था। इसकी शिकायत उर्जनगरी के ऊर्जावान पुलिस अधीक्षक से की गई। जिस पर एसपी ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर बालको थाना प्रभारी ने प्रबंधन के तीन अधिकारियों पर अपराध दर्ज किया है। बालको प्रबंधन के दबंग अधिकारी पर अपराध दर्ज के बाद प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि बालको के रिटायर्ड अधिकारी समीर धर दीवान ने कंपनी के प्रशासन प्रमुख अवतार सिंह,निर्देशक अनुराग तिवारी और कपिल मल्होत्रा पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगया था।एसपी को लिखे शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि 27जुलाई 2020 को बालको के एक अधिकारी कपिल मल्होत्रा जो प्रबंधन में सहायक महाप्रबंधक है ने दूरभाष से यह कहकर बुलाया कि सिविल के कार्यो का कार्यविभाजन करना है। जैसे ही वे निर्धारित स्थान पर पंहुंचे तो श्री मल्होत्रा की बोली बदल गई और कहा कि मै झूठ बोलकर बुलाया हूँ आप टीपी रम में चले जाइये आपसे पूछताछ करना है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें 4 घंटे तक कमरे में बंद कर मानसिक टार्चर दिया गया। इस मामले की लिखित शिकायत आज फिर पुलिस कप्तान को मिली तो मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी ने बालको प्रबंधन के तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया है। एसपी के निर्देश पर बालको प्रबंधन के अवतार सिंह, अनुराग तिवारी और कपिल मल्होत्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,506,342,34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया हैं।
वर्सन
बालको कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी की लिखित शिकायत पर प्रबंधन के अवतार सिंह, अनुराग तिवारी व कपिल मल्होत्रा के खिलाफ धारा 294,506,342 एवं 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। अपराधी चाहे कोई भी हो उसे बख्सा नही जाएगा। कानून का राज चलेगा न कि गुंडे बदमाशो का।
कोरबा। बालको प्रबंधन के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के मामले में दो साल बाद भी कार्रवाई नही हो सकी है। शिकायत कर्ता ने एक बार फिर प्रबंधन के उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। उन्होंने मामले में कार्यवाही की मांग की है।
बता दें कि बालको प्रबन्धन में कार्यरत श्रीधर दीवान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दर्ज करते हुए लिखा है कि अवतार सिंह, प्रशासन प्रमुख एवं अनुराग तिवारी निर्देशक कपिल मल्होत्रा तीनो भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको कोरबा के द्वारा अवैध रूप से बंधक बनाकर मानसिक रूप से प्रताडित व मेरे बिना सहमति व स्वीकृति के स्टाम्प पेपर क्रय किये जाने एवं दनाव पूर्वक लिखित लिये जाने के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। समीर घर दीवान, उम्र लगभग 45 वर्ष, पिता प्रभाकर घर दीवान, निवासी क्वाटर नंबर 324 टाईप सी. सेक्टर 02 बालको नगर ने एसपी को लिखे शिकायत पत्र में लिखा है कि भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको में अधो सरंचना प्रमुख के पद पर कार्य करते हुये अपने व्यक्तिगत कारणो से दिनांक 14/06/2020 को स्वेच्छा से त्याग पत्र देकर कंपनी मे दो महिने की नोटिस समय पर कार्य कर रहा था, जिसके अनुसार दिनांक 14/08/2020 को कार्य मुक्त दिया जाना था. मेरे त्याग पत्र दिये जाने के 41 वे दिन के पश्चात् दिनांक 25/07/2020 दिन शनिवार को बालको के एक अधिकारी कपिल मल्होत्रा सहायक महाप्रबंधक के द्वारा प्रातः 10:45 पर यह कहकर बुलाया गया कि सिविल विभाग के अधिकारियों के साथ कार्य विभाजन के संबंध में आवश्यक चर्चा किया जाना है। कपिल मल्होत्रा के द्वारा बुलाये गये स्थान पर प्रातः 11:30 बजे पहुंचने पर कपिल मल्होत्रा के द्वारा मुझे बोला गया कि मै आपको झूठ बोलकर बुलाया हूं, आपसे पूछताछ करनी है. आप टी.पी रूम (टली प्रजेन्स रूम) मे चले जाइये कपिल मल्होत्रा के द्वारा में हतप्रद रह गया, कि बिना किसी कारण बिना पूर्व सूचना व जानकारी के बुलाकर पूछताछ की जावेगी।
मै त्याग पत्र दिनांक 14/06/2020 को सौंप चुका था. त्याग पत्र दिये जाने के 41 वे दिन के पश्चात् गलत फहमी व दुर्भावना के बुनियाद पर मुझे कक्ष में अवतार सिंह एवं अनुराग तिवारी एवं विद्या सागर एवं अन्य अधिकारी के साथ विडियो कान्फेसिग के माध्यम से अलेख गुप्ता की उपस्थिति में छूट बोलकर उनके द्वारा बुलाब गया. पूछताछ के नाम पर मुझे अवतार सिंह व अनुराग तिवारी के द्वारा बलपूर्वक कमरे में बंद कर लगातार 4 घंटे तक रूप से प्रताड़ित करते हुये नौकरी से बर्खास्त कर दिये जाने एवं पत्नी के खाते में रुपया कहा से आता है कहते हुए प्रताड़ित किया गया । जिसकी शिकायत पूर्व में बालको थाना में कई गई थी। मामले की शिकायत को लगभग दो वर्ष हो चुके और अब तक आरोपियों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नही की गई है। अब फिर एक बार पीड़ित ने एसपी को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की हैं।
नई दिल्ली।पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार शाम को आग लगने से जहां 27 लोग जिंदा जल गए तो वहीं 12 झुलसे लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। इस बीच आग के इस हादसे के दौरान इमारत में मौजूद रहे 29 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें 24 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।
इन्हीं 29 लापता लोगों में से एक हैं मनोज की 31 वर्षीय पत्नी सोनी। मनोज और उनकी पत्नी मुंडला इलाके में रहते हैं और उनकी पत्नी इस चार मंजिला भवन में कार्यरत हैं। घटना के समय भी वह यहां पर मौजूद थीं, लेकिन मनोज की पत्नी शुक्रवार को इमारत में लगी आग के बाद से लापता हैं। वहीं, पति मनोज पत्नी सोनी की तलाश के लिए घटनास्थल से लेकर कई अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।
मीडिया से टेलीफोन पर बातचीत में मनोज ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजकर 30 मिनट पर उनकी पत्नी सोनी से आखिरी बार बात हुई थी। इस दौरान पत्नी सोनी ने आग के हादसे को लेकर मोबाइल फोन पर जानकारी देते हुए बताया था- ‘मनोज कंपनी में भीषण आग लग गई है। चारों ओर धुआं-धुआं है। इमारत के अंदर आग के लपटें नजर आ रही हैं। मुझे बचा लो वरना मैं मर जाऊंगी’। मनोज कहते हैं- ‘मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। जैसे ही इमारत में आग लगी तो पत्नी सोनी ने मुझे मोबाइल पर फोन किया। वह डरी हुई थी। इस डर के दौरान उसने कहा कि मनोज यहां पर आग लग गई है। धुआं तेजी से फैल रहा है और आग की लपटें भी दिखाई दे रही है। मैं मर जाऊंगा… मुझे बचा लो।’
पत्नी सोनी की तलाश में दर-दर भटक रहे मनोज ने बताया – ‘मैं शुक्रवार शाम से घटना स्थल यानी इमारत के पास से संजय गांधी अस्पताल तक कई चक्कर लगा चुका हूं। कोई कुछ बताने के लिए तैयार नही हैं।’
मनोज कहते हैं कि एक अनजाना भय हर समय दिल में लगा हुआ है। मैं दुआ कर रहा हूं कि मेरी पत्नी ठीक हो। अगर कुछ अनहोनी हुई तो हमारा परिवार ही तबाह हो जाएगा।
यहां पर बता दें कि आग की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से जख्मी अब तक 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इनमें से कई लोगों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि 4 मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगने की घटना के मामले दिल्ली पुलिस ने कंपनी के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को पहले हिरासत में लिया फिर शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वरुण गोयल और सतीश गोयल को दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कोरबा। कौनकहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है बालको के शशांक शेखर पांडेय ने। सामान्य परिवार में पले बढ़े शशांक ने 12 वीं की परीक्षा में 93 फीसदी अंक हासिल कर न सिर्फ जिले का मान बढ़ाया है बल्कि उन्होंने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने 10 वीं के गौरव पांडेय ने 96.33 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया हैं।
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर ने बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। जिले से एक भी विद्यार्थी ने टॉप टेन में जगह नही बनाई हैं। एमजीएम स्कूल बालको में अध्ययनरत शशांक शेखर पांडेय ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता धर्मेंद्र कुमार पांडेय दिवंगत हो चुके हैं। दादा शिव बहादुर पांडेय के सानिध्य में रहकर उन्होंने पढ़ाई की है। दादा जी का कहना है कि शशांक डॉक्टर बनना चाहता है 17 जुलाई को होने वाली नीट की परीक्षा के तैयारी के लिए वह इलाहाबाद गया है।उच्चतम अंक हासिल करने के लिए उसने प्रति दिन 8 घंटे पढ़ाई को वरीयता दी है। परिणामस्वरूप उसने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इसी तरह कक्षा 10 वी के छात्र गौरव पांडेय जो कि सरस्वती हायर सेकेंडरी में अध्ययनरत है ने 96.33 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
न्यूज डेस्क।मध्य प्रदेश के गुना में काले हिरण, मोर आदि प्रतिबंधित पशु पक्षियों का शिकार कर भाग रहे बदमाशों को जब पुलिस ने घेरने की कोशिश की तो शिकारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. वारदात के बाद से ही हत्यारों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोन थाना क्षेत्र के गांव के आसपास शिकारियों की चहल कदमी की सूचना पुलिस को मिली थी. रात करीब 3 बजे के आसपास आरोन थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक राजकुमार जाटव, आरक्षक संतराम मीणा और नीरज भार्गव टीम के साथ शिकारियों को पकड़ने के लिए पहुंचे थे. जब पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने शिकारियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी.
इस मुठभेड़ में राज कुमार जाटव, संतराम और नीरज को गोलियां लगी. इसके बाद उनकी दुखद मौत हो गई. इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस महकमे में लगी वैसे ही शोक की लहर फैल गई. पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है. बताया जाता है कि शिकारियों की संख्या 3 या 3 से अधिक हो सकती है.
घातक हथियार होने की वजह से फिर मुठभेड़ की आशंका
यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश में शिकारियों ने पुलिस पर हमला कर एक अधिकारी सहित दो कर्मचारियों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शिकारियों के पास घातक हथियार अभी भी होने की संभावना है, जिसके चलते उनकी पकड़ धकड़ के दौरान फिर मुठभेड़ होने की आशंका है. इसी के चलते सशस्त्र पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की टीम को आरोपियों को पकड़ने का जिम्मा सौंपा गया है.
राजनंदगांव।पुलिस अधीक्षक संशोष सिंह ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि नशा से समाज और परिवार दोनों नाश होता हैं। इसलिए ” नाश ल छोड़व भाई जुर मिल लड़व लड़ाई” का नारा देते हुए सभी लोगों को मुहिम में शामिल होने की अपील की है।
बता दें कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए अलग छवि बनाने वाले राजनंदगांव के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के कुशल नेतृत्व और OSD आई.पी.एस. अंकिता शर्मा मैडम अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयप्रकाश बढ़ई व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई प्रशांत खाण्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सनत् सोनवानी के नेतृत्व में गंडई पुलिस के द्वारा थाना गंडई क्षेत्र में लगातार निजात अभियान चलाया जा रहा है । इस कड़ी में 13 मई को एक वृहत कार्यक्रम का आयोजन कर समाज के प्रबुद्ध लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनाया गया। कार्यक्रम में भारत माता के तैल चित्र पर माल्य अर्पण कर दीप प्रज्यलवित कर पूजा कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। इसके बाद विशिष्टगण, नागरिकगणों के द्वारा अपने स्थान पर खडे होकर ससम्मान ’’राज्य गीत अरपा पैरी के धार’’ गीत गाकर छत्तीसगढ़ महतारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों का फुल माला से स्वागत किया गया। निजात अभियान के तहत् विशिष्ट अतिथि यशोदा वर्मा, पीसी यादव, चेतन देवांगन, ब्रम्ह कुमारी यामनी , डाक्टर प्रशांत सोनी, पद्म फुलबासन यादव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंडई प्रशांत खाण्डे एवं सभी विशिष्ट अतिथिगण द्वारा अपने-अपने संबोधन में नशा मुक्ति के संबंध में अवैघ नशा का उपयोग न करने के संबंध में बताये, संबोधन पश्चात् ब्रम्ह कुमारी की टीम के द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में शानदार नाट्य मंच की प्रस्तुती दी। इसके बाद एस ओ डी आई.पी.एस. अंकिता शर्मा मैडम ने अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला राजनांदगांव में चलाये जा रहे निजात अभियान का सराहना करते हुए समाज में बदलाव की बात कही। उन्होने नारकोटिक्स/ड्रक्स(नशीली पदार्थ, गांजा, टेबलेट, सीरप, सुलेशन) एवं अवैघ नशा का उपयोग न करने व इनसे होने वाले दुषपरिणामों के संबंध में एवं अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिको को संबोधित करते हुए कहा नारकोटिक्स/ड्रक्स(नशीली पदार्थ, गांजा, टेबलेट, सीरप, सुलेशन) एवं अवैघ नशा से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नाश से न केवल एक परिवार का नाश होता है बल्कि नाश एक सामाजिक बुराई है जो समाज को गलत रास्ते पर ले जाती है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है इसको समाज के लोगो के सहयोग से ही समाजिक बुराई को दूर किया जा सकता है। इस समाजिक अभियान के तहत् अगर कोई नशा के आदी है, तो उसका काउसलिंग कराया जाएगा, आप सभी इस अभियान का हिस्सा बने इसको पुलिस के अभियान के साथ-साथ अपना अभियान बनाये।
जरूरत है इस बुराई से हम सब मिलकर लडे, ताकि इस बुराई से जिला को निजात दिला सके। संबोधन पश्चात व्यापारी संगठन गंडई के पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, एस ओ डी आई.पी.एस. अंकिता शर्मा मैडम ,जगदीश सोनकर, एसडीओपी गंडई प्रशांत खाण्डे, थाना प्रभारी गंडई सनत सोनवानी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आये सभी विशिष्ट अतिथियो, गणमान्य नागरिको का थाना प्रभारी गंडई के द्वारा स्मृति चिन्ह ससम्मान भेट किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को निजात अभियान एवं सायबर जागरूकता का पाम्पलेट बांटा गया। उपस्थित लोगो के द्वारा पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान की सराहना करते हुये इसमें हिस्सा लिया और उपस्थित लोगो के द्वारा भी इस संबंध में इस अभियान का एक हिस्सा बनने और नशा मुक्ति हेतु सार्थक प्रयास पर सतत् जागरूक रहकर अनुशरण करने की बात करते हुये इस निजात अभियान की ओर पुलिस विभाग के द्वारा आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग की प्रशंसा की। साथ ही निजात अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु लगातार सभी जगह लोग आगे आ रहे है। कार्यक्रम में जगदीश सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, निलाम्बर वर्मा, पद्म फुलबासन यादव , ब्रम्ह कुमारी यामनी दीदी, गंडई के जमीदार लाल टाकेश्वर शाह खुसरो , डाॅक्टर प्रशात सोनी जी गंडई, सीएमओ प्रमोद शुक्ला,पार्षदगण दिलीप ओगरे, भीगेश यादव, लियाकत अली, सुनील नामदेव, बिनोद ताम्रकार, सुरेन्द्र जयसवाल, आयूब खाॅन, हबीब खाॅन, पीसी लाल यादव, सुनील जैन ,ज्ञानचंद जैन गौतम जैन, राकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल , द्वारिका यादव राकेश ठाकुर, जीवन दास रात्रे, एवं गणमान्य नागरिक वं प्रेस क्लब के सदस्यगण, महिला समूह के सदस्यगण एवं समाज प्रमुख एवं गंडई क्षेत्र के 300 करीबन महिला/पुरूष बच्चे शामिल रहे।
मॉडल और एक्ट्रेस शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गई हैं. 20 साल की शहाना, घर की खिड़की की रेलिंग पर लटकी मिलीं. परमबिल बाजार स्थित इनके घर पर मौके पर पुलिस पहुंची. कोझिकोड से यह सिटी करीब 14 किलोमीटर दूर है. शहाना के पति सजद को पूछताछ और सवालों के लिए कस्टडी में लिया गया है. डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और दोनों किराए के घर में रहते थे.
मां ने लगाया मॉडल के पति पर आरोप
रिश्तेदारों का मानना है कि शहाना को मर्डर हुआ है. शहाना की मां ने कहा, “मेरी बेटी ने हमेशा घरेलू हिंसा को लेकर बताया है. उसका पति उनपर हाथ छोड़ता था.” मनोरमा न्यूज संग बातचीत में शहाना की मां ने कहा, “वह कभी सुसाइड नहीं कर सकती. उसने हम सभी को अपने 20वें जन्मदिन पर बुलाया था. हम सभी ने उसका जन्मदिन मिलकर सेलिब्रेट करने की प्लानिंग की थी.” यह पूछताछ रेवेन्यू डिविशनल ऑफिसर के सामने की जाएगी.
शहाना की मां ने कहा कि गुरुवार की शाम शहाना ने मुझे कॉन्टैक्ट किया था. आज उसका 20वां जन्मदिन था. उसने मुझे कहा था कि वह मेरे घर आएगी बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए. मुझे नहीं लगता कि उसने सुसाइड किया. मां का आरोप है कि शहाना का मर्डर उसके पति सजद ने किया है. सजद ने शहाना को धमकी दी थी कि अगर उसने ऐडवर्टीजमेंट से आए पैसों का चेक उसको नहीं दिया तो वह उसे जान से मार डालेगा. शहाना ने उसे चेक देने से इनकार कर दिया था.
शहाना ने कोझिकोड में सजद से डेढ़ साल पहले शादी रचाई थी. कतर एयरलाइन्स में सजद काम करता है. शादी के बाद शहाना ने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने तमिल फिल्म में एक्टिंग की और कई ऐड फिल्में भी कीं. शहाना ने जब बहुत सारा पैसा कमाना शुरू कर दिया तो सजद ने कतर एयरलाइन्स में वापस जाकर काम करने से इनकार कर दिया. सजद, शहाना का काफी पैसा खर्च करता था.
शहाना के रिश्तेदारों का कहना है कि सजद के परिवार ने 25 चीजों की डिमांड की थी. इसके बाद सजद के परिवार ने शादी के बाद भी डिमांड की. शहाना ने सभी चीजें अपने परिवार को बताई थीं. सजद और उसके परिवार ने शहाना का अपनी मां से भी मिलना बंद कर दिया था. बाद में शहाना किराए के घर में रहने लगी, लेकिन सजद ने उसे टॉर्चर करना बंद नहीं किया. पैसों की वह लगातार डिमांड करता रहा. परिवार का आरोप है कि सजद ने ही शहाना की जान ली है. कुछ दिनों पहले शहाना ने कम्प्लेंट दर्ज कराने की कोशिश की थी, क्योंकि सजद ने उसे टॉर्चर किया था. लेकिन सजद के दोस्त ने शहाना को मनाया और शहाना ने पुलिस कम्प्लेंट दर्ज नहीं कराई, वह घर वापस लौट आईं.