Home Blog Page 2547

बड़े काम का है Gmail का यह फीचर, आसानी से सेट कर सकते हैं अपना सिग्नेचर, जानिए तरीका

Gmail दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ई-मेल सर्विस में से एक है. खासकर पर्सनल मेल के लिए ज्यादातर लोग Gmail का इस्तेमाल करते हैं. जीमेल पर कई सारे फीचर्स मिलते हैं, जिसमें से एक अपना सिग्नेचर भी है.
इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने जीमेल को खास बना सकते हैं. यूजर्स पर्सनल और ऑफिस कई तरह से सिग्नेचर क्रिएट कर सकते हैं. आइए जानते हैं जीमेल का यह फीचर कैसे काम करता है और आप इसे कैसे यूज कर सकते हैं.

कैसे काम करता है यह फीचर?
कई बार आपने देखा होगा कि किसी यूजर के मेल में नीचे उसकी डिटेल्स भी दी गई होती हैं. इसमें यूजर का नाम, पोस्ट, पता, लोगो और कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेशन जैसी डिटेल्स मौजूद होती हैं. इन इन्फॉर्मेशन को ही सिग्नेचर कहा जाता है. अगर आप भी अपने लिए एक Gmail सिग्नेचर क्रिएट करना चाहते हैं, तो इसके लिए सिर्फ कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे. आइए जानते हैं इसका तरीका.

इन स्टेप्स को करें फॉलो
सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप पर जीमेल ओपन करना होगा. इसके लिए आप किसी भी ब्राउजर की मदद ले सकते हैं.

अब आपको जीमेल के टॉप राइट कॉर्नर पर जाना होगा और सेटिंग पर क्लिक करना होगा. यूजर्स को यहां ऑल सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा.

यहां यूजर्स को Signature सेक्शन पर क्लिक करना होगा. अब आपको Add Your Signature के टेक्स्ट बॉक्स पर जाना होगा. अगर आप चाहते हैं तो आप मैसेज के बजाय कोई फोटो जोड़ सकते हैं या फिर टेक्स्ट स्टाइल को भी चेंज कर सकते हैं.

पेज के निचले हिस्से में आपको Save Change का ऑप्शन मिलेगा. इस पर आपको क्लिक करना होगा. इस तरह से आप अपना सिग्नेचर क्रिएट कर सकते हैं.

इस तरीके का इस्तेमाल करके आप एक और सिग्नेचर क्रिएट कर सकते हैं. इसके साथ ही आप सेटिंग मेन्यू में जाकर डिफॉल्ट सिग्नेचर भी सेट कर सकते हैं या फिर आप अलग-अलग मौकों के लिए अलग-अलग सिग्नेचर भी चुन सकते हैं.

सीजी ब्रेकिंग: सहारा इंडिया के दो संचालक समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने लखनऊ से किया अरेस्ट

रायपुर/राजनांदगांव। निवेशकों की जमा राशि नहीं लौटाने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने (four including two operators of Sahara India arrested) सहारा इंडिया के 4 लोगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।

राजनांदगांव पुलिस (Rajnandgaon Police ) ने लखनऊ से सहारा इंडिया कंपनी के दो संचालकों व दो सहायकों समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उन्हें पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बता दें कि निवेशकों की जमा रकम वापस नहीं करने पर खुद अभिकर्ताओं ने सहारा इंडिया के संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। 26 नवंबर 2021 को कोतवाली पुलिस ने सहारा की चार शाखा कंपनियों सहारा क्रेडिट सहकारी समिति मर्यादित, सहारा सेंट्रल, क्यू-शाप प्रोडक्ट रेंज लिमिडेट व सहारा मल्टी स्टेट कंपनी के संचालकों के खिलाफ भादंवि की धारा 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस. महादेवा के अनुसार सहारा मुख्यालय लखनऊ से सहारा के संचालक सिटी प्लाजा लखनऊ निवासी मो. आलिद, पेपर मिल कालोनी लखनऊ निवासी शैलेष मोहन, उनके सहायकों में राजाजीपुरम लखनऊ निवासी प्रदीप कुमार व अलीगढ़ निवासी लालजी वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

दोपहर बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया गया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ के आधार पर कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

CG में 10वीं-12वीं के रिजल्ट कल, कुल 6 लाख 83 हजार स्टूडेंट्स हुए थे शामिल, यहां देख सकते हैं परीक्षा परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है।दरअसल 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के रिजल्ट आने वाले हैं। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के ये परीक्षा परिणाम दोपहर 12 बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के कार्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रिजल्ट जारी करेंगे।

स्टूडेंट्स रिजल्ट मण्डल की वेबसाइट
https://www.cgbse.nic.in और https://www.results.cg.nic.in पर देख सकेंगे। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने एग्जाम से जुड़े कंफ्यूजन दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसमें विद्यार्थी, शिक्षक और पेरेंट्स सुबह 10.30 बजे शाम 5 बजे तक बात कर सकेंगे। टोल फ्री नम्बर 18002334363 जारी किया गया है। इस नंबर पर मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, करियर काउंसलर स्टूडेंट्स को रिजल्ट के बाद किसी भी तरह की परेशानी पर बात करेंगे। अगली क्लास में विषयों के चयन के संबंध में बात कर सकेंगे।

दो साल बाद स्कूल में हुई है ऑफलाइन परीक्षा

पिछली बार कोरोना संक्रमण की वजह से दसवीं की परीक्षा नहीं हुई थी। असाइनमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किए गए थे। बारहवीं की परीक्षा भी छात्रों ने घर से दी थी। तब जहां छात्र पढ़ते थे, उन्हीं स्कूलों से परीक्षा के लिए आंसरशीट और प्रश्नपत्र का वितरण किया गया था। आंसर लिखने के बाद छात्रों ने संबंधित स्कूलों में ही कापियां जमा की। इस बार छात्रों को संबंधित सेंटर में जाकर पेपर लिखना था, जैसा परीक्षा का आम पैटर्न हुआ करता है।

ब्रेकिंग: बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा का 1 पाक‍िस्‍तानी आतंकी समेत 2 ढेर, कश्‍मीरी पंड‍ित राहुल बट की हत्‍या से है कनेक्शन

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir Latest News) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने कश्‍मीरी पंड‍ित राहुल बट के हत्‍यारों मार गिराया है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं। मारे गए आतंकियों में एक पाक‍िस्‍तानी आतंकी ने हाल ही में कश्मीर में घुसपैठ की थी। उधर, मीड‍िया र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, मारे गए आतंक‍ियों का कनेक्‍शन बडगाम में कश्‍मीरी पंड‍ित कर्मचारी राहुल बट की हत्‍या से भी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपोरा के बरार में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि छि‍पे हुए आतंकियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया और जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त कराई जा रही है।

एनकाउंटर में अब तक दो आतंकी ढेर

एक आतंकी को ठ‍िकाने लगाने के कुछ देर बाद सुरक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को ढेर कर द‍िया। इस तरह एनकाउंटर में अब तक कुल दो आतंकवादी मारे गए हैं। पुल‍िस ने बताया क‍ि इलाके में सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है।

मालिक को चकमा देकर पिंजरे से उड़ गया तोता, तलाशने में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क। बस्तर जिले में रहने वाले मनीष का तोता पिंजरे से उड़ गया. जिसे खोजने में मदद के लिए मनीष पुलिस के पास पहुंच गए. थाने में दी तहरीर में उन्होंने पुलिस से मांग की है कि किसी भी तरह उनके तोते को खाेजा जाए. इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

जगदलपुर में रहने वाले मनीष ठक्कर ने टीआई एमन साहू को शिकायती पत्र दिया है. उन्होंने लिखा है कि उनका तोता दगाबाजी कर कहीं उड़ गया है, उसे खोज कर लाया जाए. मनीष ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह उसने देखा कि पिंजरा खुला हुआ है और उसका तोता वहां से गायब है. आस पड़ोस में उसने तोते को ढूंढा पर वह कहीं नहीं मिला. जिसके चलते उसे थाने में रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी है.

मनीष ने पुलिस को बताया कि पूरे परिवार ने तोते को बड़े लाड़ प्यार से पाला था. घर का हर सदस्य तोते की अच्छी तरह से देखभाल करता था और तोता भी सभी से अच्छी तरह से घुल मिल गया था. इसके बाद वह कैसे उड़ सकता है. उन्होंने कहा कि हो सकता है यह किसी की साजिश हो. इस लिए हम सब चाहते हैं कि तोते को ढूंढ़ा जाए. जिसमें पुलिस उनकी मदद करे. वहीं इस मामले पर एसएचओ एमन साहू ने बताया कि आवेदन मिला है उस पर कार्रवाई की जा रही है, तोते को तलाशने की कोशिश शुरू कर दी है.

सहारा इंडिया समूह के सुब्रत राय की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, पटना हाईकोर्ट के गिरफ्तारी वारंट पर लगाया स्टे

पटना। सहारा इंडिया Sahara India Group के मालिक सुब्रत राय  Subrata Roy के खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी होने के महज तीन घंटे बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे लगा दिया। अब अगले आदेश तक सुब्रत राय की गिरफ्तारी नहीं होगी।

बता दें कि इंवेस्टर्स को रुपए नहीं लौटाने के मामले में सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय के खिलाफ पटना हाईकोर्ट ने गिरफ्तार वारंट जारी किया था। जिस पर जस्टिस ए.एम खानविलकर की बेंच ने स्टे लगा दिया है।

जस्टिस खानविलकर ने जानना चाहा कि क्या सुब्रत राय अग्रिम जमानत के लिए गए थे। इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि हम इस मामले में किसी प्रकार से नहीं जुड़े हुए थे। इतना सुनते ही उच्चतम न्यायालय ने राय की गिरफ्तारी व सशरीर उपस्थिति होने पर अंतरिम रोक का आदेश पारित कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी।

बता दें कि निवेशकों ने हाईकोर्ट में रुपए लौटाने के लिए पटना हाईकोर्ट में याचिका लगाई हुई है। इस मामले में कोर्ट ने 12 मई को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन सुब्रत राय ने अंतरिम आवेदन देकर पेशी से छूट मांगी थी, जिसे कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया था।

जस्टिस संदीप कुमार ने आदेश दिया था कि शुक्रवार को हर हाल में सुबह 10:30 बजे सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय को हाजिर होना होगा। कल अगर यह फिजिकली नहीं आए तो फिर हाईकार्ट इनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी करेगा।

KORBA: सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा डोर टू डोर सर्वे से साकार होती है सुशासन की संकल्पना…तो MLA ने कहा तत्काल समाधान का माध्यम है समाधान शिविर…

0 सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम: माखनपुर समाधान शिविर में 11 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा विभिन्न सेवाओं का लाभ

कोरबा। सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड पाली के ग्राम पंचायत माखनपुर में आयोजित वृहद समाधान शिविर में 11 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। समाधान शिविर में ग्रामीणों को राशन कार्ड, फौती, नामांतरण, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड आदि शिविर स्थल में ही बनाकर प्रदान किए गए। शिविर में पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा एवं कलेक्टर रानू साहू भी शामिल हुईं।

0.डोर टू डोर सर्वे से साकार होती है सुशासन की संकल्पना: रानू साहू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर रानू साहू ने कहा कि पहले शिविर में केवल आवेदन लिए जाते थे परन्तु वर्तमान शिविरों में पन्द्रह दिन पहले ही गांव-गांव जाकर विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन लिये जाते हैं और पन्द्रह दिवस के भीतर उसका निराकरण कर शिविर में ही प्रमाण पत्र वितरित किया जाता है।

कलेक्टर ने कहा कि आम जनता के घर-घर जाकर समस्याओं को पूछने और उनका निराकरण करने से ही सुशासन की संकल्पना साकार होती है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्व है।

0.तत्काल समाधान का माध्यम है समाधान शिविर: मोहित राम

कार्याक्रम को संबोधित करते हुए पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप समाधान शिविर के माध्यम से आम जनता के विभिन्न समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है। सभी विभागीय अधिकारी आम जनता को लाभान्वित करने पूरी तत्परता से कार्य कर रहे है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, श्रम कल्याण सदस्य नवीन सिंह, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, एसडीएम पाली ममता यादव, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों सहित भारी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

चिंतन शिविर में सोनिया गांधी ने दिए बड़े संकेत: तत्काल बदलाव की जरूरत, लेकिन नसीहत देकर खींच दी ये लक्षण रेखा

उदयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उदयपुर के चिंतन शिविर में अपने उद्घाटन भाषण में ही बड़े बदलावों के संकेत दे दिए हैं। सोनिया गांधी ने साफ कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में लोगों को कांग्रेस से बड़ी उम्मीद हैं। लेकिन पिछली नाकामयाबियों से आगे बढ़ने के लिए तत्काल कुछ ढांचागत बदलाव करने और काम करने के तरीके में अंतर लाने की जरूरत है।

इसके साथ ही उन्होंने नेताओं से आह्वान किया कि आप लोग यहां कुछ भी कहने के लिए स्वतंत्र हैं और खूब सुझाव दीजिए, लेकिन बाहर एक ही संदेश जाना चाहिए कि हम संगठन के तौर पर एक हैं। इस तरह सोनिया गांधी ने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस में बदलावों के लिए तत्पर हैं।

सोनिया गांधी की नसीहत

उन्होंने बाहर संगठन के तौर पर ही पेश आने की नसीहत देकर बागियों के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी है। इसके अलावा बदलाव की जरूरक बताकर उन्होंने साफ कर दिया कि संगठन में आमूलचूल परिवर्तन होने वाला है। सोनिया गांधी ने अपने संबोधन से कांग्रेसियों में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी ने हम सभी लोगों को बहुत कुछ दिया है और अब हमारी बारी है कि उसका कर्ज लौटाएं।

इस तरह सोनिया गांधी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब वह नई कांग्रेस बनाने के लिए तत्पर हैं। दरअसल बीते कई सालों से कांग्रेस में कुछ असंतुष्ट नेता बदलाव की मांग करते रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में पीके से बातचीत के दौरान भी बदलाव के रोडमैप पर आगे बढ़ने की बात हुई थी। हालांकि पीके ने कांग्रेस जॉइन करने का ऑफर ठुकरा दिया था।

KORBA: 14 मई को नेशनल लोक अदालत… विडियों कान्फेसिंग से भी जुड़ सकते है अधिवक्ता और पक्षकार…

कोरबा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 14 मई 2022 को पूरे देश में वर्ष 2022 का द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में माननीय श्री डी.एल. कटकवार, जिला एवं सत्रा न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा बताया गया कि कोरोना संक्रमण के कारण न्यायालयों में बड़ी संख्या से लंबित प्रकरणों में कमी लाने के लिये व पीड़ि़त व प्रभावित परिवारों को त्वरित व सुलह न्याय प्रदान करने के प्रयोजनार्थ नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं तहसील विधिक सेवा समिति स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

बता दें कि नेशनल लोक अदालत के प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु जिला स्तर न्यायलयीन प्रकरण हेतु 13 खण्डपीठ एवं राजस्व न्यायालय के प्रकरण हेतु 24 खण्डपीठ इस तरह कुल 37 खण्डपीठ का गठन किया गया है। अब तक कुल लगभग 3600 प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत हेतु चिन्हांकित किया गया है। गठित खण्डपीठ के द्वारा विभिन्न प्रकरणों व प्री-लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, बैंक के प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम 138, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य व्यवहार वाद के प्रकरण रखे जायेंगे। मान. जिला न्यायाधीश महोदय के द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य समस्त प्रकार के राजस्व संबंधी (सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरण) लंबित दीवानी, फौजदारी, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, परिवार, श्रम, निष्पादन प्रकरण, लिखत पराक्राम्य अधिनियम 138, राजस्व, विद्युत, जल, बैंक की बकाया वसूली एवं अन्य उपयुक्त मामलों का निराकरण सुलह समझौता के माध्यम से किया जावेगा।
विडियों कान्फेंसिंग के माध्यम से भी लोक अदालत में उपस्थित हो सकते है। पूर्व लोक अदालत की भांति इस बार भी हाईबिड लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें पक्षकार व वकील न्यायालय में उपस्थित होकर व अपने घरों से भी विडियों कान्फेंसिंग के माध्यम से आपसी सहमति से प्रकरणों का निराकरण करेंगे। राजीनामा योग्य प्रकरण दांडिक प्रकरण, पारिवारिक मामलें, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण सामान्य लोक अदालत में राजीनामा हो जाते थे। हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन हेतु जिला न्यायालय कोरबा की वेब साईट लिंक की सहायता से पक्षकारों को शारीरिक रूप से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो पा रहे है वे ई-लोक अदालत के माध्यम से घर बैठे सीधे विडियों कान्फेसिंग के माध्यम से लोक अदालत की खण्डपीठ से जुड़ सकते है।

जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते है वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा बताया गया है कि न्यायालय में प्रस्तुत होने वाले मामले जिनमें कोर्ट फीस चस्पा है उन प्रकरणों में लोक अदालत के माध्यम से निराकरण होता है उक्त प्रकरणों में कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान है, साथ ही लोक अदालत में निराकरण होने वाले प्रकरणों में किसी भी न्यायालय में अपील स्वीकार्य नहीं होती। अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा दूरभाष 07759-299134, तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा दूरभाष नंबर 07815-250833, तालुका विधिक सेवा समिति पाली दूरभाष नंबर 07816-232037,तालुका विधिक सेवा समिति करतला दूरभाष नंबर 07759-279833 कर सकते है।

कोरबा क्राइम: सरकारी शराब दुकान में 2 लाख की चोरी, चौकीदार को भनक तक नहीं लगी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक सरकारी शराब दुकान से 2 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी हो गई। दुकान में चौकीदार ड्यूटी पर था, मगर उसे भनक तक नहीं लगी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा बस्ती से दूर यहां देसी शराब दुकान है। रोज की तरह गुरुवार को भी दुकान खुली थी। रात होने के बाद कर्मचारी ड्यूटी करके वापस घर लौट गए थे।

दुकान का चौकीदार ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान वह दुकान के पीछे बने स्टोर रूम में सो गया। इसी दौरान चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। चोरी से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार को पहले काट दिया गया था।

बताया गया कि चौकीदार सुबह जब सोकर उठा, तब उसे दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। जिसके बाद उसे पैसे चोरी होने की जानकारी मिली।

अंदर कैश काउंटर में देखा तो वहां से करीब 2 लाख 16 हजार रुपए गायब थे। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।