Home Blog Page 2548

KORBA: बाबू से सीईओ बने खोटेल की कम नही हो रही मुश्किलें… अब DMF शाखा संभाल रहे बाबू ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप…

कोरबा। आदिवासी विभाग के बाबू से सीईओ बने एच एन खोटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रहा है। अब करतला जनपद में पदस्थ डीएमएफ शाखा संभाल रहे बाबू ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

 


बता दें कि विवादित कार्यशैली को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले बाबु से सीईओ बने एचएन खोटेल जनपद सीईओ करतला का प्रभार मिलने के बाद एक बार फिर चर्चा में है। आभारी यानी सहायक आयुक्त के आशीर्वाद पर प्रभारी जनपद सीईओ एचएन होटल ने लेखापाल ने प्रताड़ित कर प्रभार से हटा दिया है बिना कारण डीएमएफ शाखा का प्रभार छीनकर प्रताड़ित करने से आहत स्वास्थ्यगत बीमारियों से जूझ रहे लेखापाल ने 2 दिन का आकस्मिक अवकाश ले लिया है ,साथ ही कलेक्टर को पूरे प्रकरण से अवगत कराया है।

कलेक्टर को लिखे शिकायत पत्र अनुसार जनपद पंचायत करतला में ओंकार प्रसाद राठौर लेखापाल के पद पर पिछले 3 वर्षों से कार्यरत हैं ।लेकिन 25 अप्रैल 2022 को जबसे एचएन खोटेल ने जनपद सीईओ का प्रभार लिया है ,तब से उनके द्वारा उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। लेखापाल ने कलेक्टर को अवगत कराया है कि वह जिला खनिज शाखा मद का प्रभारी है परंतु सीईओ एचएन होटल द्वारा उक्त शाखा का कार्य बिना उनकी जानकारी के लिपिक सुखदेव आदित्य से कराया जा रहा है। लेखापाल के अनुसार लिपिक सुखदेव आदित्य को जनपद पंचायत करतला से जनपद पंचायत कोरबा में मार्च 2022 से संलग्नीकरण कर दिया गया है इसके बाद भी उक्त लिपिक को कार्यभार मुक्त नहीं किया गया । संबंधित लिपिक के द्वारा संलग्नीकरण का आदेश पाने के बाद भी 1 माह तक आदेश को छिपाए रखा गया था । जबकि उनके स्थान पर सहायक ग्रेड 3 श्री वर्मा जनपद पंचायत करतला में कार्य करने हेतु उपस्थिति दे चुके हैं । उक्त लिपिक भी सीईओ श्री खोटेल के व्यवहार से व्यथित होकर छुट्टी पर चले गए हैं। लेखापाल श्री राठौर ने कलेक्टर को अवगत कराया है कि वह मानसिक रूप से बीमार एवं बीपी शुगर के मरीज हैं। उन्हें पूर्व में हार्ट अटैक आ चुका है जिससे उन्हें अधिकारी एवं स्टाफ के उक्त कार्यशैली से परेशानी उठानी पड़ रही है । प्रभारी जनपद सीईओ की कार्यशैली से व्यथित लेखापाल ने कलेक्टर को अवगत कराया है कि अगर उनके साथ कुछ भी अप्रिय स्थिति निर्मित होती है तो इसके पूर्ण दोषी संबंधित प्रभारी जनपद सीईओ एचएन होटल होंगे प्रताड़ित लेखापाल ने 12 एवं 13 मई का आकस्मिक अवकाश ले लिया है। लेखापाल के शिकायत पत्र वायरल होने से खलबली मची हुई है। प्रखर समाचार ने प्रकरण में प्रभारी जनपद सीईओ एचएन खोटेल से उनका पक्ष जानने उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर संपर्क किया । लेकिन नंबर स्विच ऑफ होने की वजह से उनका पक्ष नहीं आ सका ।

कहीं बड़ी गड़बड़ी की तैयारी तो नहीं!

जिस तरह विवादित कार्यशैली के मंडल संयोजक एचएन होटल को करतला जनपद सीईओ का प्रभार दिया गया । प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री, रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के पत्र लिखे जाने के बाद भी एचएन खोटेल को नहीं हटाया गया ।अचानक पिछले 3 साल से दिए डीएमएफ शाखा देख रहे लिपिक की जगह कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के सबसे विवादित एवं चर्चित लिपिक रहे सुखदेव आदित्य से डीएमएफ शाखा का कार्य लिया जा रहा है। उन्हें जनपद पंचायत कोरबा के लिए का भारमुक्त नहीं किया जा रहा है निश्चित तौर पर कहीं ना कहीं बड़ी गड़बड़ी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

RTI एक्ट के उलंघन, मुख्य सूचना आयुक्त को सौंपा ज्ञापन… कहा एक्ट का मजाक उड़ाने वालो पर हो सख्त कार्यवाही….

कोरबा। आरटीआई एक्ट के उलंघन को लेकर आज मुख्य सूचना आयुक्त को नवनीत राहुल शुक्ला ने ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ज्ञापन पत्र में कहा है कि आम आदमी के अधिकार का मजाक उड़ाने वाले अफसरशाहों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।


बता दें कि आम आदमी का अधिकार यानी सूचना का अधिकार अब मजाक बनकर रह गया है। सरकारी अफसर अब जवाब देने से बचने के लिए कई नई तरकीब अख्तियार कर लिए है। सरकारी कार्यो में पारदर्शिता के लिए बना ये कानून अफसरों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। इसे लेकर नवनीत राहुल शुक्ला ने आज कोरबा प्रवास पर पहुँचे छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त तथा पूर्व कोरबा कलेक्टर अशोक अग्रवाल व मनोज त्रिवेदी से सौजन्य भेंट कर कोरबा जिले में कलेक्टर रानू साहू व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के पालन में बरती जा रही घोर लापरवाही से उन्हें अवगत कराया। साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही व आर.टी.आई. अधिनियम के प्रावधानों अंतर्गत अर्थदंड आरोपित करने तथा नगर पालिक निगम कोरबा में प्रथम अपील में दिए गए निर्णय को अपीलार्थियों/आवेदनकर्ताओं को लिखित में प्रदान करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित करने मुख्य सूचना आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।

ताज महल केस में याचिकाकर्ता को कोर्ट से फटकार, कहा- जाकर करें रिसर्च…MA-PhD करें, फिर आएं हमारे पास

न्यूज डेस्क।ताज महल से जुड़ी एक याचिका पर गुरुवार (12 मई, 2022) को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जाकर पहले रिसर्च करिए। पढ़िए, एमए और पीएचडी करिए…अगर कोई ऐसे विषय पर रिसर्च में दाखिला देने से मना करे, तब वह कोर्ट के पास आएं।

कोर्ट ने साफ कहा, “आप जनहित याचिका (पीआईएल) व्यवस्था का दुरुपयोग न करें। ताजमहल किसने बनवाया पहले जाकर रिसर्च करिए। विश्वविद्यालय जाइए। पीएचडी करिए…पढ़ाई के बाद कोर्ट आइएगा।” अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि क्या इतिहास याचिकाकर्ता के मुताबिक पढ़ा जाएगा?

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट से यह भी दरख्वास्त की थी कि वह ताज महल के अंदर जाकर चीजें देखना चाहते हैं। बकौल पीटिशनर, “कृपया, मुझे वहां के कमरों को जाकर देखने की अनुमति दे दें।” याचिकाकर्ता की इस गुजारिश पर कोर्ट ने सख्त लहजे में जवाब दिया और कहा- कल आप आएंगे और हमसे कहेंगे कि आप हमें सम्मानित जजों के चैंबरों में भी जाने दीजिए?

दरअसल, याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि हमें कई कमरों के बारे में पता चला है, जो कि लॉक हैं। अफसरों ने कहा है कि वे कमरे सुरक्षा कारणों से लॉक हैं। अगर ताज महल में चीजें छिपी हैं, तो उन्हें सार्वजनिक होना चाहिए।

आगे याचिकाकर्ता ने आरटीआई (सूचना के अधिकार) अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें यह जानने का अधिकार है कि आखिरकार ताज महल के अंदर उन 22 कमरों में क्या है? इस पर जवाब में कोर्ट ने कहा- हम आखिरकार इसके आधार पर कैसे फैसला दे सकते हैं? आपका क्या अधिकार है? यह राइट (अधिकार) कहां है?

जिस याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में फिर सुनवाई हुई, उसमें मांग की गई थी है कि ताज महल के जो 22 दरवाजे बंद हैं, उन्हें दोबारा खोला जाए। गुरुवार दोपहर कोर्ट ने ताज के भीतर उन कमरों को खोलकर सर्वे से जुड़ी याचिका को ठुकरा दिया। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा के एक कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह चार माह में सभी अर्जियों का निपटारा कर दे।

बंदूक वाली दुल्हन: रिसेप्शन पार्टी में दुल्हन ने स्टेज पर ठोके दनादन फायर, महफिल में खिंच गया सन्नाटा

न्यूज डेस्क।शादी की रिसेप्शन पार्टी चल रही थी. मेहमानों से महफिल सजी हुई थी. दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ बैठा हुआ था. इसी बीच दुल्हन का भाई बंदूक लेकर आता है और अपनी बहन को थमा देता है. बेखौफ दुल्हन भी बंदूक के ट्रिगर पर हाथ रखकर दनादन फायरिंग करने लगती है. इस काम में उसका भाई भी साथ देता है. नव विवाहिता के इस अंदाज ने मौजूद लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया. पूरी महफिल में कुछ पल के लिए सन्नाटा खिंच गया. लेकिन इस हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने ना सिर्फ घटनास्थल का दौरा किया, बल्कि केस दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

यह मामला बिहार के खगड़िया जिले स्थित भरतखंड सहायक थाना के मुस्लिम टोला इलाके का है. जहां इंजीनियर मोहम्मद आसिफ की नई-नवेली दुल्हन ने स्टेज पर हर्ष फायरिंग कर सबको हैरान कर दिया.

दरअसल, पेशे से इंजीनियर मोहम्मद आशिफ का निकाह इसी महीने खगड़िया जिले के बलहा गांव में हुआ था. 10 मई को दुल्हन की बहन के घर पर रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें दुल्हन का पूरा परिवार शामिल हुआ.

इसी आयोजन में भाई ने ही दुल्हन बनी बहन को बंदूक थमाई और हर्ष फायरिंग करने में उसकी मदद की. दूल्हा मोहम्मद आसिफ राजस्थान के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (PHED) में इंजीनियर है. वह भागलपुर जिले के नारायणपुर का रहने वाला है.

इस मामले में भरतखण्ड सहायक थाना के इंचार्ज ने कहा कि वायरल वीडियो मुस्लिम टोला का है. रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी. दुल्हन को बंदूक देने वाले युवक की पहचान हो गई है. दुल्हन समेत उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा. पुलिस केस दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है.

 

 

 

 

 

Monsoon Update: इंतजार खत्म, 15 मई को अंडमान में दस्तक दे सकता है मानसून, इस साल समय से पहले आएगी राहत की बारिश

नई दिल्ली। मौसम विभाग की मानें तो इस साल देश में 15 मई को मानसून दस्तक दे सकता है, वहीं 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं।

NEET PG 2022: 21 मई को ही होगी नीट पीजी परीक्षा,सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

नई दिल्ली। NEET PG 2022 Plea Dissmissed: सुप्रीम कोर्ट ने 21 मई को होने वाली NEET-PG 2022 को स्थगित करने की याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस समय पर परीक्षा का स्थगन केवल अराजकता और अनिश्चितता पैदा करेगा। इससे पेशेंट केयर भी प्रभावित होगी और तैयारी करने वाले 2 लाख से अधिक छात्रों के लिए गलत होगा।

कोर्ट ने कहा, एडमिशन में किसी भी तरह की देरी से मरीजों की देखभाल और अस्पतालों में काम प्रभावित होता है, परीक्षा स्थगित करने के अनुरोध पर विचार किया गया है। विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि हम इस समय परीक्षा स्थगित करके पेशेंट केयर को प्रभावित नहीं होने दे सकते।

कोर्ट ने आगे कहा, राज्य संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा हैं, बड़ी संख्या में ऐसे डॉक्टर हैं जिन्होंने 2022 की परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है। 2 लाख 6000 से अधिक डॉक्टरों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया है जो पिछले 2 वर्षों में परीक्षा में बैठने वाले डॉक्टरों की संख्या से बहुत अधिक है। एग्‍जाम में देरी अन्य क्षेत्रों जैसे सुपर स्पेशियलिटी एडमिशन को भी प्रभावित करेगी।

दूल्हा-दुल्हन ने खुद को लगाई आग, हाथ पकड़कर यूं भागने लगे दोनों; वीडियो ने चौंकाया

न्यूज डेस्क।शादी वाले दिन लोग कुछ ऐसे यादों को संजोते हैं, जिसे लोग जिंदगी भर याद रखे. कुछ ऐसा ही करने के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन ने अजीबोगरीब स्टंट करने को सोचा. अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए नवविवाहित कपल ने खुद को आग लगा ली और फिर दौड़ना शुरू कर दिया. आग लगाने के बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ था. हालांकि, कपल ने अपनी शादी के रिसेप्शन एरिया से बाहर चौंकाने वाला स्टंट किया, जिसमें जानबूझकर खुद को आग लगाया. हॉलीवुड फिल्मों के सेट पर स्टंट करने वाले पेशेवर स्टंटबाज गेबे जेसोप और अंबीर बम्बिर एक-दूसरे से मिले.

खुद को आग लगाकर यूं भागने लगे दूल्हा-दुल्हन
वेडिंग रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन द्वारा किया गया स्टंट का एक वीडियो जो कि डीजे और वेडिंग फोटोग्राफर रोस पॉवेल द्वारा टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था, वायरल हो गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘जब स्टंट लोग शादी करते हैं.’ वीडियो में, फूलों का एक जलता हुआ गुलदस्ता लहराते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन की पीठ पर आग फैल गई. इस दौरान वह मेहमानों के सामने हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ गए.

चेतावनी: दूल्हा और दुल्हन प्रशिक्षित पेशेवर हैं और उन्होंने आवश्यक सावधानी बरती है. कृपया घर पर यह कोशिश मत करें!

https://www.instagram.com/djrusspowell/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c6acac89-2299-411c-8730-6af053c59f01&ig_mid=A390FBB7-6081-460B-B5D6-A4BA6362C1C1

 

नवविवाहित कपल पूरे स्टंट के दौरान शांत रहे और आखिर में एक ऐसे प्वाइंट पर पहुंच गए जहां वे दोनों ने आग के सामने घुटने टेक दिए. इसके बाद आग बुझाने वाले दो लोगों ने आग की लपटों को बुझाई. पॉवेल ने कहा, ‘प्रशिक्षित पेशेवर हैं, इसे घर पर न आजमाएं.’ कपल के बालों में आग लगने से लोग परेशान थे. इस पर पॉवेल ने समझाया कि उन दोनों के बालों और चेहरे पर एंटी-बर्न जेल था, फिर उसके ऊपर एक विग थी. टिकटॉक पर इस वीडियो को 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, ‘उनके बच्चे जब बड़े होंगे तो उन्हें एहसास होगा कि उनके माता-पिता उनसे ज्यादा कूल हैं.’

 

चिंतन शिविर में शामिल होने ट्रेन से पहुंचे उदयपुर पहुंचे राहुल गांधी, स्टेशन में भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद

उदयपुर। कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में शामिल होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन से उदयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान प्रभारी अजय माकन, सीडब्ल्यूसी मेम्बर रघुवीर मीणा समेत तमाम नेताओं ने उनकी अगुवाई की। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन के अंदर कुछ लोगों को ही जाने दिया गया। बाकी कार्यकर्ताओं को बैरिकेड लगाकर कतार में खड़ा कर दिया।

राहुल गांधी ठीक 7:47 बजे चेतक एक्सप्रेस से उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट व माकन ने राहुल गांधी का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। राहुल गांधी मुख्यमंत्री के साथ स्टेशन से बाहर आए। राहुल के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेता भी थे।

स्टेशन के बाहर तिरंगा झंडा लेकर खड़े कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। राहुल व अन्य नेता एसी बस में सवार हुए और सीधे होटल अरावली ताज के लिए रवाना हो गए।

उदयपुर पहुंचने से पहले राहुल गांधी का हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पटौदी रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया। गांधी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चेतक एक्सप्रेस से शाम को दिल्ली से रवाना हुए थे और रात आठ बजे वह जब पटौदी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहां हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।

बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने कराई बहु की शादी, उपहार में दिया इतने लाख का बंग्ला

धार। मध्य प्रदेश के धार में एक दंपत्ति ने अपने बेटे की कोरोना से हुई मौत के बाद बहू का नया घर बसा दिया. दोनों ने माता-पिता बनकर बहू का कन्यादान भी किया. उसे उपहार के रूप में मकान भी दे दिया. बहु को बेटी की तरह विदा करते हुए सास-ससुर की आंखें नम थीं. शादियों के मौसम में इस अनूठी शादी की मिसाल प्रदेश भर में दी जा रही है.

धार में रहने वाले तिवारी परिवार ने बहु का कन्यादान कर समाज को एक बड़ी प्रेरणा दी है. धार निवासी प्रियंक तिवारी का विवाह 2011 में ऋचा के साथ हुआ था. सब कुछ ठीक चल रहा था. इसी बीच कोरोना की वजह से अप्रैल 2021 में प्रियंक की तबीयत ज्यादा खराब हो गई. कोरोना की वजह से उनका निधन हो गया. इस घटना के बाद ऋचा और उनकी बेटी आन्या सास-ससुर के पास ही रह रहे थे.
ऋचा के ससुर युग तिवारी ने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए बहू का नया घर बसा दिया. उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले वरुण मिश्र के साथ सादगी पूर्ण माहौल में ऋचा की शादी करा दी. इसके बाद ऋचा अपनी बेटी के साथ नागपुर चली गईं. युग तिवारी के मुताबिक जिस प्रकार दामाद को बेटे की तरह समझा जाता है, उसी तरह बहू को भी बेटी मान कर ही ससुराल में रखा जाना चाहिए. उन्होंने भी माता-पिता के फर्ज निभाते हुए बहू का कन्यादान किया है. तिवारी परिवार ने ऋचा को विदाई के दौरान 50 लाख रुपये कीमत का एक बंगला भी उपहार के रूप में दिया है.
बहू को विदा करते समय आंखें हुई नम

जब बहु ऋचा की बेटी के रूप में घर से विदाई हुई उस समय तिवारी परिवार की आंखें नम हो गईं. इस दौरान उन्होंने कई बार उन्होंने ऋचा को गले से लगाया और बेटी आन्या को भी सीने से लगाकर खूब प्यार दिया. युग तिवारी अभी भी प्रियंक और ऋचा की शादी से शुरू कर पूरी घटनाक्रम की बात बताते हुए भावुक हो जाते हैं.

बिजनेस में माहिर माने जाते हैं इन राशियों के लोग, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल

नई दिल्ली।हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ खास विशेषताएं होती हैं। जो उन्हें अलग पहचान दिलाती हैं। आज हम कुछ ऐसी राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें जन्मे लोग बिजनेस में लकी साबित होते हैं। ये जोखिम भरे कार्यों को करने में जरा भी नहीं हिचकटे। ये बुद्धिमान होते हैं और नई-नई योजनाओं से खूब लाभ कमाते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है।

मेष राशि: इस राशि के लोग बुद्धिमान और ईमानदार होते हैं। कोई भी काम मन से करते हैं। जल्दी हार नहीं मानते। इनकी बिजनेस में खास रुचि होती है। ये साहसी और निडर होते हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग काफी तेज दिमाग के होते हैं। ये मेहनत करके किसी भी काम में सफलता प्राप्त कर लेते हैं। बिजनेस करने में ये माहिर माने जाते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। इन्हें किसी के भी अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता। ये जो काम करते हैं अपने तरीके से करते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोग दिमाग के तेज होते हैं। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। हिसाब-किताब के पक्के होते हैं। जोखिम भरे कार्यों को करने में माहिर माने जाते हैं।

मकर राशि: इस राशि के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। मेहनती स्वभाव के कारण इन्हें हर काम में सफलता मिलती है। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा होता है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये अच्छे टीम लीडर साबित होते हैं।