बिलासपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का छत्तीसगढ़ दौरा एन वक्त पर रद्द हो गया है। बता दें कि रेल मंत्री 14 मई को बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर के दौरे पर आने वाले थे। वे यहां छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान नई ट्रेन का उद्घाटन और अन्य सौगातों की घोषणाएं भी करने वाले थे।
इसके अलावा विभागीय अफसरों के साथ कोल ढुलाई पर कई महत्वपूर्ण बैठकें भी वे करने वाले थे। SECR बिलासपुर के CPRO साकेत रंजन ने रेल मंत्री का दौरा कैंसल होने की पुष्टि की है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के रायपुर एयरपोर्ट में गुरुवार को छत्तीसगढ़ सरकार का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है।
हेलीकाप्टर हादसे पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य का हेलीकॉप्टर आज रात करीब 9.10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।
प्रारंभिक संकेत मिले हैं कि तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव मौत हो गई है। दुर्घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए डीजीसीए और राज्य सरकार के आदेश पर विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दु:ख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश होने पर दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि ‘इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
नई दिल्ली। इन दिनों दुबली-पतली छरहरी काया पाने के लिए लोग लाखों खर्च करने को तैयार रहते हेैं जबकि मोटापे को बीमारी का घर माना जाना लगा है। ऐसे नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के ऑंकड़े बता रहे हैं कि भारत में करीब हर चौथी महिला और इससे कुछ कम पुरुष मोटापे से ग्रस्त हैं। मोटापे की समस्या उन राज्यों को अधिक परेशान कर रही है जो कि अपेक्षाकृत संपन्न माने -समझे जाते हैं और जहां साक्षरता दर भी काफी अधिक है।
शहरी लोगों में मोटापा है ज्यादा
रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण पुरुष और महिलाएं अपने शहरी समकक्षों की तुलना में पतले हैं। मोटे लोगों की जनसंख्या का प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों (20 प्रतिशत) की तुलना में शहरी (33 प्रतिशत) क्षेत्रों में अधिक है। साथ ही, अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त पुरुषों और महिलाओं के अनुपात में लगातार वृद्धि हो रही है।
राजस्थान में दुबली महिलाओं का अनुपात सबसे अधिक
राजस्थान में दुबली महिलाओं का अनुपात सबसे अधिक पुडुचेरी (46 फीसदी), चंडीगढ़ (44 फीसदी), दिल्ली, तमिलनाडु, केरल और पंजाब (41 फीसदी प्रत्येक) में मोटापे से ग्रस्त महिलाओं का अनुपात सबसे ज्यादा है।
इसकी तुलना में राजस्थान, झारखंड और बिहार के बाद गुजरात में दुबली महिलाओं का अनुपात सबसे अधिक है। दूसरी ओर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अधिक वजन वाले पुरुषों (45 प्रतिशत) का अनुपात सबसे अधिक है। इसके बाद पुडुचेरी (43 प्रतिशत) और लक्षद्वीप (41 प्रतिशत) हैं।
0.भारत में मोटापे की स्थिति
महिलाएं शहरी .33.2% ग्रामीण.19.7%
पुरुष शहरी .29.8% ग्रामीण.19.3%
बिलासपुर/रायपुर। पूर्व सॉलिसिटर जनरल बी गोपा कुमार को सीबीआई ने बिलासपुर हाईकोर्ट में अपना अधिवक्ता नियुक्त किया है।
बी गोपा कुमार बिलासपुर हाईकोर्ट में सीबीआई की ओर से पैरवी करेंगे। सीबीआई के स्पेशल प्रॉसिक्यूटर के रूप में गोपा कुमार अपनी सेवाएं देंगे। बता दें कि गोपा कुमार ने रायपुर से अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ सरकार का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, इसमें 2 पायलट सवार थे दोनों की मौत हो गई है। माना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने हादसे की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है किलैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। खबर आ रही है कि इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गयी है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक अन्य पायलट को अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बताया गया है कि फ़िलहाल एयरपोर्ट पर सारे ऑपरेशन रोक दिए गए हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ सरकार का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, इसमें 2 पायलट सवार थे। माना एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने हादसे की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है किलैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। खबर आ रही है कि इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गयी है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक अन्य पायलट को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया गया है कि फ़िलहाल एयरपोर्ट पर सारे ऑपरेशन रोक दिए गए हैं।
रांची। झारखंड की सीनियर आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. राज्य में झामुमो-कांग्रेस-राजद के सत्ताधारी गठबंधन और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के नेता एक-दूसरे को आरोपों के कठघरे में खड़ा कर रहे हैं.
राज्य के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का कहना है कि पूजा सिंघल के खिलाफ भ्रष्टाचार के जिन मामलों में ईडी की कार्रवाई हुई है, वह पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल के हैं. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने ही पूजा सिंघल को भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में क्लीन चिट दी थी. हमारी सरकार जांच करायेगी कि उन्हें क्लीन चिट कैसे मिला और इसके पीछे कौन लोग थे. जितने भी लोग इस प्रकरण में संलिप्त होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेस कांफ्रेंस कर हेमंत सोरेन के आरोप का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कहा कि अगर मेरे कार्यकाल में घोटाला हुआ और उस समय पूजा सिंघल को बचाया गया तो सरकार जांच क्यों नहीं कराती है? रघुवर दास ने कहा कि उनकी सरकार में अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनी थी, जो पूजा सिंघल पर लगे आरोपों की जांच कर रही थी. तब तक उन्हें पूजा सिंघल के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिला होगा, इसलिए क्लीन चिट दी गयी होगी. इसमें मंत्री और मुख्यमंत्री की कोई भूमिका नहीं थी. अगर इस मामले को लेकर सरकार बहुत चिंतित है, तो 24 घंटे के अंदर सीबीआई को मामला सौंप दे.
इधर सांसद और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पांच दिनों से चल रही है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की. पूजा सिंघल ने राज्य में खान एवं उद्योग विभाग में सचिव के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार किया और उन्हें सरकार का समर्थन मिलता रहा. यह बेहद शर्मनाक है.
इस प्रकरण में भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे सबसे ज्यादा मुखर हैं. उन्होंने पिछले पांच दिनों में पूजा सिंघल प्रकरण को लेकर एक दर्जन से ज्यादा ट्वीट किये हैं. उन्होंने सीधे-सीधे हेमंत सोरेन पर हमला बोला और कहा कि अपने कर्मों की वजह से राज्य की सत्ता से उनकी विदाई तय है.
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जैसे ही पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई शुरू हुई, भाजपा के दो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी गायब हो गये. हालांकि इस प्रेस कांफ्रेंस के अगले ही दिन बाबूलाल मरांडी ने सामने आकर कहा कि वो कहीं गये नहीं हैं, लेकिन झामुमो की बेचैनी की वजह क्या है, यह जनता बखूबी समझती है.
रायपुर। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर पारा 40 डिग्री से भी ऊपर पहुंच रहा है। ऐसे में शादियों के सीजन में गर्मी से निजात पाने के लिए हर कोई नए-नए तरीके अपना रहा है।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है थ्रेशर की हवा से बारातियों का स्वागत, गजब का आइडिया।
इस वीडियो में तंबू के एंट्री गेट पर थ्रेशर मशीन को लगाया गया है। इसके नीचे पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे हवा ठंडी आए। कई लोग थ्रेशर मशीन के सामने सेल्फी खींचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
न्यूज डेस्क।खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 7.79 प्रतिशत पर, आठ साल का उच्चस्तर नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में सालाना आधार पर बढ़कर 7.79 प्रतिशत हो गई, जो आठ साल का सबसे ऊंचा स्तर है.
बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़ी
खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते खुदरा मुद्रास्फीति बढ़ी, और यह रिजर्व बैंक के लक्ष्य की ऊपरी सीमा से लगातार चौथे महीने ऊपर रही है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई इस साल मार्च में 6.95 फीसदी और अप्रैल, 2021 में 4.23 प्रतिशत थी.
महंगाई अप्रैल में बढ़कर 8.38 प्रतिशत हो गई
खाद्य मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 8.38 प्रतिशत हो गई, जो इससे पिछले महीने में 7.68 प्रतिशत और एक साल पहले इसी महीने में 1.96 प्रतिशत थी. सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि मुद्रास्फीति चार प्रतिशत के स्तर पर रहे, जिसमें ऊपर-नीचे दो प्रतिशत तक घट-बढ़ हो सकती है.
जानें RBI के गर्वनर ने क्या कहा
जनवरी, 2022 से खुदरा मुद्रास्फीति छह प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है. पिछले महीने रिजर्व बैंक की अचानक आयोजित मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का प्रतिकूल प्रभाव घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है, और आगे मुद्रास्फीति का दबाव जारी रहने की संभावना है.
महाराष्ट्र ।मुंब्रा पुलिस स्टेशन के 3 अधिकारी और 7 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया. इन लोगों ने ब्लैक मनी की सूचना पर एक बिल्डर के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान 30 करोड़ की नकदी मिली थी. आरोप है कि इसके बाद केस को दबाने के लिए तीनों पुलिस अधिकारियों ने जबरदस्ती बिल्डर से 6 करोड़ रुपये ले लिए. इसकी शिकायत ठाणे शहर पुलिस के आला अधिकारियों से की गई. शिकायत के बाद मामले की जांच की गई.
जानकारी के अनुसार, मुंब्रा परिमंडल के सहायक आयुक्त व्यंकट आंधळे और मुंब्रा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अशोक कड़लक की डिपार्टमेंटल जांच का आदेश ठाणे शहर पुलिस की ओर से जारी होने की बात कही गई है. आरोपी पुलिसकर्मी मेडिकल लीव पर चले गए हैं. मुंब्रा पुलिस स्टेशन के गीताराम शेवाले, हर्षद काले और मदने पर जांच के बाद कार्रवाई की गई है. गीताराम शेवाले मुम्ब्रा पुलिस स्टेशन में क्राइम पुलिस निरीक्षक हैं. वहीं हर्षद काले पुलिस निरीक्षक हैं. इनको 12 अप्रैल को खबर मिली थी कि मुंब्रा में बिल्डर फैजल मेनन के घर ब्लैक मनी बड़े पैमाने पर है.
इसके बाद इन लोगों ने मेनन के घर पर छापा मारा और 30 करोड़ रुपये बरामद किए. इसके बाद जब्त राशि मुंब्रा पुलिस स्टेशन लाई गई. आरोप है कि इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले को दबाने के लिए 6 करोड़ रुपये ले लिए. इसके बाद इस मामले की शिकायत इब्राहिम शेख नामक युवक ने पुलिस के आला अधिकारियों से की. शिकायत के बाद जांच ठाणे शहर पुलिस के उपायुक्त अविनाश अंबुरे ने की. जांच के बाद मुंब्रा पुलिस स्टेशन के 3 अधिकारियों और 7 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया.