Home Blog Page 2552

VIP कल्चर पर मान सरकार का वार, पूर्व CM समेत कई बड़े नेताओं की सुरक्षा में की कटौती

न्यूज डेस्क।पंजाब में मार्च महीने से ही नई सरकार के गठन के बाद से कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं. बुधवार को फिर भगवंत मान सरकार ने प्रदेश से वीआईपी कल्चर खत्म करने की दिशा में एक और एक्शन लिया. बुधवार को भगवंत मान सरकार ने कई बड़े नेताओं की सुरक्षा में कटौती की है.

पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम की सुरक्षा में कटौती
मान सरकार द्वारा लिए जा रहे इस एक्शन के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल (Rajinder Kaur Bhattal) की सुरक्षा भी घटाई गई है. साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी (Om Parkash Soni) की सुरक्षा में भी कटौती की गई है. इनके अलावा कई पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा घटाई गई है.
तुरंत वापस बुलाई गई सुरक्षा में लगी पुलिस
भगवंत मान के इस फैसले के बाद पंजाब पुलिस ने 127 पुलिसकर्मी और 9 गाड़ियां वापस मंगवाई हैं. अब यह पुलिस के जवान जनता की सुरक्षा में लगाए जाएंगे.

सरकार बनते ही चालू हो गया था एक्शन
इससे पहले भी पंजाब के सीएम ने सरकार बनते ही पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा में कटौती का ऐलान किया था. मार्च महीने में कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल और परगट सिंह की सुरक्षा में कटौती का ऐलान किया था.

87 साल में पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने पास की 10वीं, अभिषेक बच्चन ने दी बधाई

न्यूज डेस्क।लो जी, ये तो बिल्कुल फिल्मी सीन हो गया. आप भी यही कहेंगे जब आपको हम पूरी खबर बताएंगे. अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं तो याद होगी ना? फिल्म में एक जाट नेता की कहानी दिखाई गई जो जेल में जाकर अपनी दसवीं पूरी करता है. ठीक ऐसा ही अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ हुआ है.

ओम प्रकाश चौटाला ने पास की दसवीं

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में दसवीं और बारहवीं पास की है. है ना बिल्कुल मजेदार बात. हरियाणा एजुकेशन बोर्ड के अधिकारियों ने चंडीगढ़ में ओम प्रकाश चौटाला को उनकी मार्कसीट सौंपी. अब इतनी बड़ी न्यूज और भला कैसे अभिषेक बच्चन इस पर रिएक्ट नहीं करते. अभिषेक बच्चन ने ये खबर आने के बाद ओम प्रकाश चौटाला को बधाई दी. एक न्यूज पोर्टल के आर्टिकल को शेयर करते हुए अभिषेक ने ट्वीट में लिखा- बधाई.#Dasvi
अभिषेक बच्चन ने दी बधाई

तो क्या कहेंगे आप, है ना बिल्कुल फिल्मी सीन. इस पोस्ट पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. कई यूजर्स ने तो अभिषेक बच्चन को बधाई दी. एक शख्स ने लिखा- ये आपकी फिल्म का असर है. अब चाहे किसी का भी असर हो, लेकिन इस उम्र में पढ़ाई को लेकर दिखाए गए पूर्व मंत्री जी के जज्बे को सलाम है. आखिर में शिक्षा की कोई उम्र नहीं होती. अभिषेक की फिल्म दसवीं में भी यही मैसेज दिया गया था.

वैसे अभिषेक की फिल्म दसवीं का ट्रेलर सामने आने के बाद लोगों ने मूवी को ओम प्रकाश चौटाला की लाइफ से इंस्पायर भी बताया था. मूवी में अभिषेक का नाम गंगा राम चौधरी था. फिल्म को लोगों का मिला जुला रिएक्शन मिला. कुछ लोगों की शिकायत थी कि मूवी की कहानी कमजोर पड़ गई. इन सबके बीच इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता कि दसवीं में अभिषेक बच्चन की एक बार फिर उम्दा अदाकारी देखने को मिली थी.

MLA के निर्देश का दिखा असर… दो घंटे के भीतर पंडो जनजातियों को मिला राशन…

कोरबा। पाली तानाखार विधायक के निर्देश का असर दिखाना शुरू हो गया है।फूड इंस्पेक्टर को पड़ी फटकार के बाद पंडो जनजातियों को राशन वितरण शुरू हो गया है।


बता दें कि पाली तानाखार विधायक शिकायत मिला कि सरकारी राशन पंडोपारा के पंडो जनजातियों को न मिलने की जानकारी मिलने पर तत्काल पंडो बस्ती में जाकर फ़ूड इंस्पेक्टर को फटकार लगाई थी और तत्काल राशन देने का निर्देश दिया था। विधायक के निर्देश पर आखिरकार फूड इंस्पेक्टर व दुकान संचालक पर असर हुआ और ग्रामीणों को मिलना शुरू हो गया। राशन दुकान संचालक की लापरवाही को ध्यान में रखते हुए अब दुकान संचालक को हटाने की भी कार्यवाही की जा रही है। वही विधायक ने स्पष्ट चेताया कि जो गरीबो के चावल में डंडी मारेगा उसे बख्शा नही जाएगा। मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम लाद के पंडोपारा में रहने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पंडो जनजाति लोगो को समय पर राशन नहीं मिलने का है । जिसकी सोशल मीडिया के माध्यम जानकारी मिली तो क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ने तत्काल राहत देने पंडो बस्ती पहुंच गए। बस्ती के लोगो ने कहा कि सरकार हमे राशन नही मिल रहा है। इस पर विधायक ने मोबाइल से ही फूड इंस्पेक्टर को फटकांर लगाई और तत्काल राशन देने का निर्देश दिया। अपने जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर पंडो आदिवासी गदगद हो गए और उन्हें राशन दिलाने के लिए धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद दिया।

MLA का काफिला हाथियों ने रोका, घंटों फंसे रहे मोहित केरकेट्टा,सूचना पर वनविभाग के साथ पहुंची डायल-112 की टीम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में कल देर रात पाली तानखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा हाथियों के बीच फंस गए। विधायक के रास्ते में हाथियों का झुंड आ गया। इसके चलते वह घंटों वहीं अटके रहे। हाथियों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। सूचना मिलने पर डायल-112 और वन विभाग की टीम पहुंची। इसके बाद हाथियों को वहां से जंगल की ओर भगाया गया।

जानकारी के अनुसार, पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा मंगलवार को दौरे पर निकले थे। रात को लौटने के दौरान वे चोटिया-चिरमिरी मार्ग पर पहुंचे थे कि सामने सड़क पर हाथियों का झुंड दिखने पर ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। हाथी घंटों सड़क पर ही मौजूद रहे।

जिसकी बाद कांग्रेस विधायक की सिक्योरिटी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल-112 और वन विभाग की टीम पहुंची। उन्होंने हाथियों के झुंड को जंगल की ओर भगाया।

इसके बाद रास्ता खुला तो लोग निकल सके। हालांकि हाथियों के झुंड को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इसके चलते ग्रामीण रात को भी जागने पर मजबूर हो रहे हैं। दूसरी ओर वन विभाग की ओर से क्षेत्र में लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

कटघोरा क्षेत्र 34 हाथी मौजूद

DFO प्रेमलता यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हाथियों का विचरण जारी है। मंगलवार को 9 हाथियों का एक झुंड रतनपुर से यहां पहुंचा है। वो बिंझरा सर्किल में विचरण कर रहा है। जबकि 34 हाथियों का झुंड कटघोरा क्षेत्र में मौजूद है।

वन विभाग की ओर से हर दिन प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराई जा रही है। विधायक के दौरे की जानकारी मिली थी, इसके बाद तत्काल हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया था।

ब्रेकिंग: IAS पूजा सिंघल गिरफ्तार, छापे में ED को मिले थे 19 करोड़ केस और अहम दस्तावेज

नई दिल्ली। झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग केस में IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो गई है। ED ने कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पिछले दिनों ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची और बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे। छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे।

2009-10 में हुआ था मनरेगा घोटाला

बता दें कि झारखंड में 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था। उसी मामले में कुछ दिन पहले ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में रेड डाली थी। तब उसी रेड के दौरान ये 19 करोड़ 31 लाख रुपए बरामद किए गए। 19 करोड़ 31 लाख रुपयों में से 17 करोड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट अकाउंट के आवास से बरामद किए गए, बाकी रुपये एक कंपनी से मिले थे।

बता दें कि ईडी ने पूजा सिंघल के आवास के अलवा उनके पति के रांची में स्थित अस्पताल में भी रेड डाली थी। जांच एजेंसी को सिर्फ पैसे ही बरामद नहीं हुए बल्कि कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे।

इसके अलावा दोनों द्वारा कई फ्लैट में किए गए निवेश की बात भी सामने आई। करीब 150 करोड़ के निवेश के कागजात मिलने की बात कही गई थी। उन तमाम सबूतों के आधार पर ही पूजा सिंघल, उनके पति, सीए सुमन कुमार से कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद आज पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है।

KORBA: शिकायत मिला और पहुंच गए विधायक… फ़ूड इंस्पेक्टर को लगाई फटकार, ग्रामीणों ने कहा बने रहो सरकार…

कोरबा।एक ऐसा विधायक जो नायक की तर्ज पर जनता की मदद के तत्पर है वो है पाली तानाखार विधायक ! उन्हें शिकायत मिला कि सरकारी राशन न पंडोपारा पंडो को नही मिल रहा है। शिकायत के बाद तत्काल पंडो बस्ती में जाकर फ़ूड इंस्पेक्टर को फटकार लगाई और तत्काल राशन देने का निर्देश दिया। विधायक की तत्कालीन राहत पर ग्रामीणों ने धन्यवाद देते हुए कहा बने रहो सरकार।


सूबे के मुखिया भुपेश बघेल के निर्देश के बाद भी ग्रामीण अंचलों में सरकारी अधिकारियों की मनमानी दिख रहा है। इस कड़ी में पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम लाद के पंडोपारा में रहने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पंडो जनजाति लोगो को समय पर राशन नहीं मिल रहा हैं। इसकी सोशल मीडिया के माध्यम जानकारी मिली तो क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ने तत्काल राहत देने पंडो बस्ती पहुंच गए। बस्ती के लोगो ने कहा कि सरकार हमे राशन नही मिल रहा है। इस पर विधायक ने मोबाइल से ही फूड इंस्पेक्टर को फटकांर लगाई और तत्काल राशन देने का निर्देश दिया। अपने जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर पंडो आदिवासी गदगद हो गए और उन्हें राशन दिलाने के लिए धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद दिया।

 

गौतम अडानी ने एक दिन में गंवा दिए 50 हजार करोड़ रुपये, टॉप-10 सूची में छठे स्थान पर खिसके

नई दिल्ली। (Bilinear index Gautam Adani lost 50 thousand crores in one day) बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अडानी समूह के चेयरमैन और एशिया में सबसे रईस भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की नेटवर्थ घटकर 108 अरब डॉलर रह गई है। बीते 24 घंटे में इनकी संपत्ति में 6.42 अरब डॉलर (49 हजार 600 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कमी आई।

समूह की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट का असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा है। इसके चलते अब वह दुनिया शीर्ष अरबपतियों की सूची में छठे स्थान पर खिसक गए हैं। मंगलवार और बुधवार को शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

नेटवर्थ में आई इस बड़ी गिरावट के कारण काफी समय से शीर्ष अरबपतियों की सूची में पांचवे पायदान पर काबिज अडानी खिसकर अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को भी उनकी नेटवर्थ में 5.19 अरब डॉलर की कमी आई थी।

वॉरेन बफे फिर बने 5वें अमीर

अमेरिका के दिग्गज निवेशक जो कि छठे स्थान पर थे, वह अब गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, बफे को भी 18.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। लेकिन ये घाटा गौतम अडानी की तुलना में बेहद कम है। वॉरेन बफे की नेटवर्थ फिलहाल, 113 अरब डॉलर है।

एलन मस्क को हुआ जोरदार फायदा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। बीते कई दिनों से लगातार गिरावट का सामना कर रहे मस्क को बड़ा फायदा हुआ है। उनकी नेटवर्थ 2.89 अरब डॉलर बढ़कर अब 232 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। बता दें कि मंगलवार को 18.5 अरब डॉलर का बड़ा नुकसान हुआ था।

लाउडस्पीकर विवाद: राज ठाकरे को उर्दू में धमकी भरा लेटर मिला, मनसे की चेतावनी- महाराष्ट्र को जला देंगे

मुंबई/नई दिल्ली। लाउडस्पीकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे को धमकी भरा पत्र मिला है। मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने बुधवार को कहा कि राज ठाकरे को एक पत्र मिला है जिसमें उनकी जान को खतरा है। पत्र उर्दू में लिखा गया है।

मनसे नेता ने चेतावनी दी है कि अगर ठाकरे को कुछ हुआ तो वो महाराष्ट्र को जला देंगे। बाला ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की और उन्हें धमकी भरे पत्र से अवगत कराया। बाला ने चेतावनी दी है कि अगर मनसे प्रमुख को कुछ हुआ तो हम को जला देंगे।

कलेक्टर हो क्या? तंज का जवाब देने के लिए छोड़ी डॉक्टरी, बनीं आईएएस; पढ़िए प्रियंका की कहानी

प्रियंका से जब उनके सफर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि अगर आपने कोई लक्ष्य बनाया है तो हर हाल उसे प्राप्त करने का प्रयास करो।
संघ लोक सेवा आयोग यानी आम भाषा में कहें तो यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने का सपना देश के लगभग हर शख्स का होता है। किसी के माता-पिता अपने बेटे-बेटी को अधिकारी बनते देखना चाहते हैं तो कोई अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने के लिए और देश की सेवा करने के लिए यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने का ख्वाब देखता है।

 

वहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने जीवन की शुरुआत में तो किसी और पेशे में होते हैं लेकिन किसी घटना या वाकये से प्रेरणा लेकर यूपीएससी का मैदान फतह करते हैं। मगर सभी की कहानियां भले ही अलग-अलग हों लेकिन उनकी नजर में मंजिल एक ही होती है- ‘लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA)’। आज सफलता की कहानियों की कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं ऐसी ही एक कहानी, जिसे पढ़कर आप भी प्रेरणा ले सकेंगे और अपनी मंजिल को प्राप्त करने के लिए पूरे जुनून से आगे बढ़ सकेंगे।
सोशल मीडिया पर फौलोअर्स की अच्छी संख्या
आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला की सोशल मीडिया पर फौलोअर्स की भी अच्छी खासी संख्या है। उनके पास तीन लाख से अधिक संख्या में ट्विटर फॉलोवर है। अपने ट्विटर अकाउंट पर वह समय-समय पर अपने कार्यों का अपडेट देते रहती हैं। इस पर वह युवाओं और यूपीएससी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों को मोटिवेट करने का भी कार्य करती हैं।

 


हाल ही में उन्होंने अपने यूपीएससी की तैयारी के दिनों को याद करते हुए लिखा- मेरे जीवन की सबसे अविस्मरणीय तिथियों में से एक! न केवल इसलिए क्योंकि इसी दिन #सिविलसेवापरीक्षा 2008, #UPSC का परिणाम घोषित हुआ था..बल्कि इसलिए भी क्योंकि इस दिन ने मुझे पुनः आश्वस्त किया कि दृढ़ निश्चय,अथक परिश्रम और लगन से हर लक्ष्य पाया जा सकता है।
प्रियंका ने एमबीबीएस भी कर रखी
प्रियंका शुक्ला के परिवार की इच्छी थी की वह यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अफसर बनें। हालांकि, उन्होंने डॉक्टर बनना पसंद किया और एमबीबीएस की पढ़ाई की। उन्होंने लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद उन्होंने लखनऊ में प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया।
कहीं की कलेक्टर हो क्या? सवाल ने बदली जिंदगी
डॉक्टरी के कार्य के दौरान प्रियंका एक बार स्लम एरिया में जांच के लिए पहुंची थीं। यहां उन्होंने देखा कि एक महिला गंदा पानी पी रही थी और अपने बेटे को भी गंदा पानी पिला रही थी। महिला को ऐसा करते देखकर प्रियंका से रहा नहीं गया और उन्होंने महिला को ऐसा करने से रोका। हालांकि, महिला ने उनकी बात मानने के बजाय उल्टा उनसे ही सवाल कर दिया – तुम कहीं की कलेक्टर हो क्या? यही वह पल था, जिसने प्रियंका के जीवन को नया मोड़ दे दिया और उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास करने की ठान ली।
पहले मिली विफलता
ऐसा नहीं है कि डॉ. प्रियंका शुक्ला को पहली बार में ही यूपीएससी की परीक्षा में सफलता मिल गई। यूपीएससी के अपने पहले प्रयास में उन्हें विफलता भी हाथ लगी। हालांकि, उन्होंने हार न मानते हुए साल 2009 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली और आईएएस बन कर दिखाया। प्रियंका को अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अपने कार्य के अलावा प्रियंका पेंटिंग, नृत्य, गाना और कविता भी लिखती हैं।
क्या है युवाओं के लिए संदेश?
प्रियंका से जब उनके सफर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि अगर आपने कोई लक्ष्य बनाया है तो हर हाल उसे प्राप्त करने का प्रयास करो। विफल होने पर निराशा जरूर मिलती है लेकिन लगातार प्रयास करने से कामयाबी भी जरूर मिलती है।

बड़ी खबर: तूफान असानी के बीच समुद्र में बहते मिला ‘सोने का रथ’

विशाखापत्तनम। समुद्री तूफान असानी के बीच आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के सुन्नापल्ली सी हार्बर में एक सोने के रंग का रथ पाया गया है। बताया जा रहा है कि कल देर शाम को यहां सोने के रंग की परत चढ़ा एक खूबसूरत रथ बहते हुए आ गया।

यह रथ म्यांमार, मलेशिया या थाईलैंड से बहकर यहां पहुंचने की बात कही जा रही है। हालांकि संताबोम्मली के तहसीलदार जे चलमैय्या ने कहा कि यह किसी दूसरे देश से नहीं आया होगा। वहीं नौपाड़ा के एसआई ने कहा कि हो सकता है कि यह किसी दूसरे देश से आया हो, हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

मठ के जैसा है रथ का आकार

समुद्र में बहते रथ को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे रस्सियों से बांधकर किनारे तक पहुंचाया। रथ का आकार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के एक मठ जैसा है। रथ के चक्रवात असानी के प्रभाव से भटकर यहां पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

चूंकि कम दबाव का क्षेत्र सबसे पहले दक्षिण अंडमान सागर पर बना था, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये रथ म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया या इंडोनेशिया जैसे अंडमान सागर के करीबी किसी देश का हो सकता है।