Home Blog Page 2553

सीजी: हसदेव अरण्य को बचाने 13 को अंबिकापुर में AAP का प्रदर्शन

अंबिकापुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने आम आदमी पार्टी (AAP) ने कोल ब्लॉक आबंटन व जंगलों की कटाई के विरोध में 13 मई को अंबिकापुर में बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस दौरान सभा और रैली कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

0.परसा कोल ब्लॉक में हो रही है हरे भरे पेड़ों की कटाई

AAP की प्रदेश प्रवक्ता व अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने को लेकर छत्तीसगढ़ के साथ ही देश भर में विरोध चल रहा है। इसके बाद भी राज्य और केंद्र सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है। प्रकृति और पर्यावरण की परवाह किए बिना सरकार कोयला उत्खनन का काम निजी हित में सौंपने जा रही है। विकास की आड़ में जंगलों को काटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की सुरक्षा और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। संघर्ष की इस कड़ी में अंबिकापुर में 13 मई को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेश भर के लोगों को शामिल होकर पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान करने की अपील की गई है। इस दौरान रैली निकाल कर कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 IPL 2022: ‘9 साल बाद घर जाऊंगा..’, इमोशनल कर देगी मुंबई इंडियंस के इस बॉलर की कहानी

न्यूज डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) कई खिलाड़ियों की किस्मत बदलता है. गरीबी से निकलकर आने वाले प्लेयर भी चंद दिनों में करोड़पति बन जाते हैं. ऐसी ही एक कहानी मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कुमार कार्तिकेय की है, जो पिछले 9 साल से अपने घर नहीं गए. क्योंकि जब वह घर से खेलने के लिए निकले थे, तब उन्होंने ठाना था कि कुछ बनकर ही घर जाएंगे.

लेफ्ट आर्म स्पिनर कुमार कार्तिकेय को इस बार आईपीएल 2022 में खेलने का मौका मिला. उन्होंने कई मैच में बेहतरीन बॉलिंग भी की. अब मुंबई इंडियंस ने कुमार कार्तिकेय की कहानी सभी के सामने रखी है.

कार्तिकेय ने क्रिकेट खेलने के लिए अपना घर छोड़ दिया था, रोज़ की जरूरतें करने के लिए उन्होंने मज़दूरी की. लंबे वक्त के बाद उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले ही मैच में कमाल कर दिया. कार्तिकेय ने उस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का विकेट लिया था.
[5/11, 10:25] Ishwar Chandra: मुंबई इंडियंस ने ताज़ा वीडियो शेयर किया है, उसमें कुमार कार्तिकेय अपने बारे में बता रहे हैं. कार्तिकेय ने कहा, ‘जब मैंने घर छोड़ा था, तभी ठान लिया था कि कुछ हासिल करके ही घर जाउंगा. मुंबई इंडियंस ने मेरा काफी सपोर्ट किया. जब मेरी बॉलिंग आई, रोहित भैया ने कहा कि तुम बिंदास बॉलिंग करो, बाकी मैं झेल लूंगा.’
[5/11, 10:26] Ishwar Chandra: कुमार कार्तिकेय ने बताया कि जब मैंने अपने पापा को बताया कि आज मैं मैच खेल रहा हूं, तब उनकी पूरी बटालियन ने साथ में मैच देखा. पापा ने मुझसे वीडियो शेयर किया था, उसमें पापा जितने खुश थे मैंने ऐसा बचपन में ही देखा था. कार्तिकेय ने कहा कि अब जब वह नौ साल बाद घर जाएंगे, तब देखना चाहेंगे कि घर वालों का क्या रिएक्शन रहता है.

https://twitter.com/mipaltan/status/1523988722747944963?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1523988722747944963%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-292817192376974002.ampproject.net%2F2204292129000%2Fframe.html

बता दें कि कुमार कार्तिकेय के प्रदर्शन से खुश होकर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने भी उन्हें शाबाशी दी थी और कहा था कि आप बहुत बढ़िया खेले, आप ऐसे ही चमकते रहें. 24 साल के कुमार कार्तिकेय को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ 20 लाख रुपये में जोड़ा था.

बिकिनी पहनकर केक काटने पर ट्रोल हुईं आइरा खान… लोगो के कमेंट्स पर सोना महापात्रा ने कहा…

न्यूज डेस्क।बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की तरह ही उनकी बेटी आइरा खान हमेशा ही खबरों में छाई रहती है। हाल ही में आइरा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन बर्थडे फोटोज के सामने आते ही आइरा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। बर्थडे पर आइरा को पिता संग बिकिनी में केक काटते देख सोशल मीडिया पर फैंस भड़क गए और उन्हें ट्रोल करते दिख रहे हैं। इस मौके पर आमिर के साथ उनकी पहली पत्नी रीना भी मौजूद थीं। आइरा खान को इन्हीं तस्वीरों पर कुछ यूजर्स ने खरी-खोटी सुना दी और बेहूदा कॉमेंट किए। ट्रोल करने वालों को न ही आमिर ने जवाब दिया न ही आइरा ने। लेकिन सिंगर सोना महापात्रा ने ट्रोल्स और यूजर्स की जमकर क्लास लगाई।
सिंगर सोना महापात्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम आकउंट पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को जमकर लताड़ा। सोना ने आइरा का सपोर्ट करते हुए कहा कि वह अब 25 साल की हो चुकी हैं और उन्हें अपनी पसंद-नापसंद के लिए अपने पापा की परमिशन की जरुरत नहीं है। सोना पोस्ट में लिखती हैं, ‘डियर इंडिया, जो लोग आइरा खान को उनके बर्थडै पर पहने हुए कपड़ों को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं या फिर इसे इस बात से जोड़कर देख रहे हैं कि आमिर खान ने क्या कहा, कहा भी या नहीं तो प्लीज ध्यान रखो… वह 25 साल की है, आजाद ख्यालों वाली अडल्ट महिला है। यह उसकी अपनी पसंद है, जिसके लिए उसे अपने पिता की परमिशन की जरुरत नहीं है।’ इस पोस्ट पर भी लगातार यूजर्स के कमेंट्स आ रहे हैं।
आपको बता दें कि सोना महापात्रा और उनके पति राम सपंत ने आमिर खान के शो ‘सत्यमेव जयते’ में काम किया था। वहीं सोना न सिर्फ अपनी गायकी बल्कि अपने बयानों के चलते भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं कई बार उन्हें खुद भी इसके लिए ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है।

शराब पीने के बाद भी नहीं चढ़ा नशा तो शख्स ने मंत्री को कर दी शिकायत, बोला- मजा नहीं आया

न्यूज डेस्क।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन के रहने वाले 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने अधिकारियों से शिकायत की है कि एक दुकान से उसे कथित तौर पर मिलावटी शराब बेची गई है क्योंकि इसे पीने के बाद उसे नशा नहीं हुआ. इस शिकायत के बाद यहां के आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों से मामले की जांच करने और तदनुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है. उज्जैन के बहादुर गंज इलाके के निवासी लोकेश सोठिया ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने 12 अप्रैल को यहां एक दुकान से देसी शराब की चार सीलबंद बोलतें खरीदीं.

नशा नहीं होने पर शख्स ने अधिकारियों से की शिकायत
लोकेश सोठिया ने बताया, ‘मेरे दोस्त और मैंने उन बोतलों में से दो से शराब का सेवन किया, लेकिन मुझे नशा महसूस नहीं हुआ.’ लोकेश सोठिया पार्किंग स्थल का संचालन करता है. व्यक्ति ने दावा किया कि बोतलों में शराब के साथ पानी मिला हुआ था. लोकेश ने कहा, ‘मैंने दो अन्य बोतलों की सील अब तक नहीं खोली है और जब आवश्यक होगा तो सबूत के रूप में पेश करूंगा. खाद्य पदार्थ, तेल और अन्य चीजों में मिलावट की खबरें आती रहती हैं, लेकिन अब शराब में भी ऐसा किया जा रहा है. यह ठीक नहीं है. मैं उपभोक्ता फोरम में जाऊंगा.’

मामले को उपभोक्ता फोरम ले जाने पर अड़ा शख्स
लोकेश ने कहा कि वह पिछले दो दशकों से शराब का सेवन कर रहे हैं और इसके स्वाद और गुणवत्ता के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं. सोठिया ने बताया, ‘मैंने मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और उज्जैन के आबकारी आयुक्त इंदर सिंह डामोर से मुझे बेची गई इस मिलावटी शराब के बारे में शिकायत की है.’ इस बारे में पूछे जाने पर आबकारी आयुक्त इंदर सिंह डामोर ने बताया, ‘इस मामले की जांच करने का निर्देश अपने अधीनस्थ को दिया है. जांच में जो सामने आएगा, उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी.’

शख्स के वकील ने दिया ऐसा बयान
सोठिया के वकील नरेंद्र सिंह धाकडे ने बताया, ‘लोकेश सोठिया के साथ हुई धोखाधड़ी का प्रकरण हम उपभोक्ता फोरम में ले जा रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मेरे मुवक्किल का ‘पेड पार्किंग’ का व्यवसाय है. वह बरसों से शराब पीते हैं, इसलिए उन्हें मिलावटी और असली शराब की पहचान है.’

बिग ब्रेकिंग: सिटी सेंटर में ऑन डिमांड दिल्ली से बुक होती थीं लड़कियां, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, दो गिरफ्तार

ग्वालियर। सिटी सेंटर इलाके में चल रहे स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने यहां छापा मारते हुए देह व्यापार में लिप्त दो युवतियों को पकड़ा।

मामला ग्वालियर का है। पुलिस ने इन दोनों के अलावा स्पा सेंटर की संचालक और उसके पति के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। स्पा सेंटर में कस्टमर की डिमांड पर दिल्ली से कॉलगर्ल बुलाई जाती थीं। जिनका चार्ज 2 से 5 हजार रुपए तक होता था।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना ने पुलिस ने 9 स्ट्रीट स्पा सेंटर में दबिश दी तो दोनों युवतियां आपत्तिजनक हालत थीं। यहां से कुछ गलत चीजें भी मिली हैं।

पूछताछ करने पर पता चला कि एक युवती दिल्ली की रहने वाली है, और दूसरी ग्वालियर की ही है। यह भी खुलासा हुआ कि कस्टमर की डिमांड पर यहां कॉलगर्ल प्रोवाइड कराई जाती थीं। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े और भी लोगों का पता लगा रही है।

तीन दिन या हफ्तेभर के लिए बुक की जाती थीं कॉलगर्ल

जांच के दौरान सामने आया कि स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। क्राइम ब्रांच एडिशनल SP राजेश दंडोतिया ने बताया कि स्पा सेंटर चलाने वाले के पास कॉलगर्ल्स की लिस्ट और उनके मोबाइल नंबर मिले हैं। कॉलगर्ल तीन दिन या हफ्ते भर के लिए आती थीं। इनका फिक्स चार्ज रहता था।

असानी’ का असर: छत्तीसगढ़ में सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया अधिकतम तापमान

रायपुर। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में उठे चक्रवाती तूफान असानी (Cyclone Asani) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखने लगा है। ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान सामान्य (maximum temperature reduced by 5 degrees below normal) से 5 डिग्री तक नीचे चला गया है। मंगलवार को रायपुर और कुरुद में सबसे अधिक गर्मी रिकॉर्ड हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां फिलहाल 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल रही हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर के बाहरी हिस्सों का मौसम कुछ और ठंडा रहा है। माना हवाई अड्‌डे के पास यह 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। राजनांदगांव में 38.8 डिग्री, दुर्ग में 38.7 डिग्री और पेंड्रा में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री है, जो सामान्य से 5 डिग्री तक कम है।

अंबिकापुर में सामान्य से 3 डिग्री कम अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के शहर जगदलपुर में अधिकतम तापमान केवल 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां भी तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

बस्तर में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, चक्रवात असानी अभी पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। अब इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 मई को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर वज्रपात भी संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से बस्तर संभाग हो सकता है।

थाना गंडई पुलिस गांव गांव में चलाया निजात व साइबर जागरूकता, ग्रामीणों की मिली सराहना

गंडई/राजनांदगांव। नारकोटिक्स ड्रग्स एवं अवैध नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को गंडई पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया।

राजनांदगांव जिला के पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह, ओएसडी अंकिता शर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयप्रकाश बढ़ई व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई प्रशांत खाण्डे के मार्गनिर्देशन पर थाना गंडई क्षेत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में गंडई पुलिस टीम के द्वारा थाना गंडई क्षेत्र में लगातार निजात अभियान चलाया गया।

अभियान में ग्राम ढाबा,देवपुरा, कांशीटोला ,में ग्रामवासियों एवं स्कूली बच्चों, को नशीली पदार्थ गांजा, टेबलेट, सिरप, सुलेशन एवम अवैध नशा का उपयोग न करने व इनसे होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में बताकर जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया साथ ही सायबर से संबंधित ठगी, धोखाधड़ी के संबंध में अवगत कराया गया एवम जागरूक रहने बताया गया।

निजात अभियान के तहत थाना गंडई क्षेत्र में पोस्टर, पाम्पलेट एवम वाल पेंटिंग कर आमजन को नारकोटिक्स,ड्रग्स एव। अवैध नशे की खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं इस अभियान को ग्रामवासियों द्वारा काफी सराहा गया।

विदाई के समय दुल्हन के सामने फूट-फूटकर रोने लगा दूल्हा, खूब बहाए आंसू, वजह जानने के बाद सिर पकड़ लेंगे आप

न्यूज डेस्क। शादी का सीजन (Wedding Season) हो और सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के मजेदार वीडियो (Bride groom funny video) ना वायरल हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता. ऐसे वीडियो देखकर कई बार तो हम अपनी हंसी को ही कंट्रोल नहीं कर पाते और कई बार ऐसे वीडियो देखकर हम हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही शादी का मजेदार वीडियो (Funny wedding video) अब वायरल हो रहा है. ये वीडियो दूल्हा-दुल्हन का है, जिसमें विदाई के वक्त दुल्हन के सामने दूल्हा फूट-फूटकर रोने लगता है. जबकि आमतौर पर विदाई के वक्त दुल्हन रोती है. लेकिन इस वीडियो में कुछ उल्टा ही दिखाया गया है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन की विदाई हो रही है. फेरे हो चुके हैं और सभी लोग दूल्हा-दुल्हन को विदा करने जा रहे हैं. लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि विदाई के वक्त दुल्हन नहीं बल्कि इस वीडियो में दूल्हा फूट-फूटकर रो रहा (Groom Crying) है. वहां मौजूद लोग दूल्हे को रोते हुए देखकर हैरान रह गए. दूल्हे को ऐसे रोता देख साथ में खड़ी दुल्हन ठहाके मारकर हंसने लगती है. रोते-रोते दूल्हा बाहर आता है. लेकिन कुछ ही देर बाद आपको देखकर पता चल जाएगा कि दूल्हा रोने का नाटक कर रहा था.

https://www.instagram.com/reel/CcxlXb8p8Fw/?utm_source=ig_embed&ig_rid=00e72efa-f80c-4276-9211-754e3565a5b1&ig_mid=94F4DB98-3A53-4B9F-88C3-FD8F0EE6F962

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर divyavermamakeupartist नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और देखने में काफी मज़ेदार भी है. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. वीडियो को अबतक करीब 43 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- अभी तो बहुत से झटके लगने वाले हैं. दूसरे ने लिखा- अब इसको सारी जिंदगी रोना ही है.

श्रीलंका सरकार का बड़ा फैसला, प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

न्यूज ब्रेक।श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. अब प्रदर्शनकारियों को सीधे गोली मारने के आदेश दिए गए हैं. रक्षा मंत्रालय ने देश की तीनों सेनाओं के लिए जारी आदेश में कहा है कि अगर कोई सार्वजनिक संपत्ति को लूटता है या फिर हिंसक प्रदर्शन करता है तो उसे गोली मार दी जाए.

फूंक दिया था राजपक्षे का घर
सेना की ओर से यह आदेश राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने लोगों से हिंसा न करने की अपील की थी. महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद सरकार विरोधी प्रदर्शनों बीच हिंसक झड़प में सोमवार तक 8 लोगों की जान जा चुकी है. महिंदा राजपक्षे ने बीते दिन प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया जिसके बाद उनका घर फूंक दिया गया था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान चला श्रीलंका की राह, खराब आर्थिक हालात के कारण गर्दन तक कर्ज में डूबा देश

सरकार के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा के बाद राजधानी कोलंबो में सेना की तैनाती करनी पड़ी और राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगाना पड़ा. काटूनायके एयरपोर्ट की तरफ जा रही सड़क पर प्रदर्शनकारियों ने चौकी बना ली है ताकि सत्ताधारी नेता और उनके वफादार देश छोड़कर भाग न पाएं.

अब राष्ट्रपति को हटाने की मांग
उधर, हिंसा के बाद महिंदा राजपक्षे ने अपनी पत्नी व परिवार के साथ आधिकारिक निवास-टेंपल ट्रीज- छोड़ दिया और श्रीलंका के पूर्वोत्तर तट पर स्थित बंदरगाह शहर ट्रिंकोमाली के नेवी बेस पर शरण ली है.

श्रीलंका में प्रदर्शनकारी पिछले तीन महीने से सरकार को हटाने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राजपक्षे सरकार भ्रष्ट है और श्रीलंका में महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी के लिए राजपक्षे ब्रदर्स की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं. श्रीलंका में इस समय कर्फ्यू है लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर डटे हैं. प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद उनकी मांग है कि राजपक्षे के बाद उनके भाई गोटबाया राजपक्षे भी राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दें.

KORBA: चोरी की फिराक में घुम रहे चोर गिरफ्तार… पकड़े गए आरोपितों से बाइक व औजार जब्त…

 

कोरबा। बालको पुलिस ने गस्त के दौरान चोरी की फिराक में घूम रहे आरोपियों को धर दबोचा हैं। पकड़े गए आरोपियों से बाइक के साथ औजार बरामद किया गया है।

बता दें कि भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गस्त एवं संध्या पेट्रोलिंग के दौरान अपराधिक व्यक्तियों पर नज़र रखने निर्देश दिया है। इस कड़ी में अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सीएसपी योगेश साहू के मार्गनिर्देशन में विजय चेलक थाना प्रभारी बालकों के द्वारा गस्त पेट्रोलिंग करने हिदायत पर 8 मई के रात्रि गस्त के दौरान के एस.बी.आई.चैक हनुमान मंदिर के सामने अली मोबाईल पाईंट व स्टार मोबाईल के ताला को लोहे के औजार से दोनो दुकान का ताला तोड़ दिये थे। तथा बालको पुलिस को आते देख कर मौके से स्कूटी को क्रमांक सीसी 12 ए.आर. 4268 में भागने लगे जिसे बालको पुलिस द्वारा पिछाकर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनो मोबाईल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास करना बताये।आरोपीगणों से घटना मे प्रयुक्त लोहे का औजार (राॅड), तथा घटना मंे प्रयुक्त स्कूटी को जप्त किया गया है।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चेलक, सउनि ओम प्रकाश परिहार, आर. 114 सतीष राठौर, आर. 779 हरीश मरावी, तथा एन.सी.ओ. 130 चेतन नारंग की महत्वूपर्ण भूमिका रही।

*_इन्हें किया गया गिरफतार_*
शेख अस्लम पिता शेख मुख्तार उम्र 26 वर्ष पता संजय नगर स्टेशन रोड़ नवधा पण्डाल के पीछे थाना सिटी कोतवाली कोरबा छ0ग0
02 नाबालिक।