Home Blog Page 2554

भूपेश का हमला- बीजेपी, RSS ने राम को रेम्बो और हनुमान को गुस्से का प्रतीक बना दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को बड़ा बयान दिया। सीएम ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भगवान राम और हनुमान की छवि बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होने ” भगवान राम की सौम्य छवि” को रेम्बो जैसा बना दिया और हनुमान को क्रोध का प्रतीक।

सीएम भूपेश ने कहा- हम सभी भगवान राम को गरिमामय व्यक्ति के रूप में मानते हैं। हमेशा राम-राज्य के बारे में सोचते हैं, लेकिन बीते सालों में उन्हें एक योद्धा के तौर पर लड़ने को आतुर योद्धा के रूप में दिखाने की कोशिश की गई है। इसी तरह भक्ति-शक्ति और ज्ञान के प्रतीक भक्त हनुमान को क्रोधित रूप में दिखाया जा रहा है। यह समाज के लिए अच्छा नहीं है।

द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सीएम ने कहा कि, भारत अभी उत्तेजक और आक्रामक राष्ट्रवाद के दौर से गुजर रहा है। अप्रैल में पूरे भारत में सांप्रदायिक संघर्ष की खबरें सुनने को मिली थी जिसमें असहमति के लिए कोई जगह नहीं बची। उन्होंने कहा कि यह दौर भी बीत जाएगा और कांग्रेस वापसी करेगी।

हर भारतीय के दिल-दिमाग में रहते हैं राम- बघेल

सीएम बघेल ने कहा कि, राम हमारी संस्कृति में समाए हैं। राम साकार और निराकार दोनों हैं। हमने राम को विभिन्न रूपों में स्वीकार किया है। हम कबीर के राम, तुलसी के राम और शबरी के राम को जानते हैं। राम हर भारतीय के दिल और दिमाग में रहते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम को एक रूप में स्वीकार किया है, किसान उन्हें दूसरे रूप में देखते हैं, आदिवासी एक और रूप देखते हैं, बुद्धिजीवी और भक्त उन्हें दूसरे रूप में देखते हैं. ”

बीजेपी-आरएसएस ने भगवान राम को बना दिया लड़ाकू रेम्बो-बघेल

सीएम भूपेश बघेल ने कहा, महात्मा गांधी ने भी राम को देखा था। उनके अंतिम शब्द भी ‘हे राम’ थे। वे हमेशा रघुपति राघव राजा राम का पाठ करते थे। वह राम जो ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ थे, जो हर भक्त के दिलों में प्रेम के प्रतीक के रूप में रहते हैं, उन्हें आज भाजपा और आरएसएस द्वारा एजेंडा तय करके लड़ाकू रेम्बो बना दिया जा रहा है । हनुमान नम्रता, भक्ति और ज्ञान के प्रतीक हैं लेकिन आज उनके अक्रामक पोस्टर नजर आते हैं।

यदि आप हनुमान के पुराने चित्रों को देखें, तो भगवान बहुत सुंदर थे, भक्ति से ध्यान मुद्रा में थे और आज, क्रोधित और आक्रामक रूप पेश किया जा रहा है। जिस तरह से वे समाज की मानसिकता को स्थापित कर रहे हैं… पहले राम के साथ किया और अब हनुमान के साथ कर रहे हैं। हमारा राम कबीर और तुलसी का है, आदिवासियों, किसानों और श्रमिकों के राम सौम्य हैं और सर्वव्यापी हैं।

भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक राम वन गमन पर्यटन परिपथ या एक पर्यटन सर्किट है जिसकी परिकल्पना उस मार्ग को मैप करने के लिए की गई है जिसे भक्तों का मानना ​​है कि देवता ने अयोध्या से अपने निर्वासन के दौरान चुना था।

भाजपा के राष्ट्रवाद पर कटाक्ष-

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रवाद के विचार को आयात किया गया था। सीएम ने कहा कि, मुसोलिनी से कौन मिला? वो थे बीएस मुंजे! ड्रम, कैप, सब कुछ इम्पोर्ट किया जाता है। उनके राष्ट्रवाद के मॉडल में असहमति के लिए कोई जगह नहीं है। हमारा राष्ट्रवाद हमारी शुरुआत से ही परंपराओं में निहित है, जोकि शंकराचार्य, कबीर, गुरु नानक, रामकृष्ण परमहंस की पसंद द्वारा विकसित है।

क्र‍िप्‍टो में पैसा लगाने वालों के ल‍िए बुरी खबर, 30% टैक्‍स के बाद लगेगा एक और Tax

न्यूज डेस्क।अगर आपने या आपके क‍िसी दोस्‍त / र‍िश्‍तेदार ने ब‍िटकॉइन या इथेर‍ियम जैसी क्र‍िप्‍टोकरेंसी में पैसा न‍िवेश क‍िया है तो यह खबर आपके ल‍िए है. जी हां, बजट 2022 (Budget 2022) में क्रिप्‍टोकरेंसी पर 30 प्रत‍िशत टैक्‍स लगाए जाने के ऐलान के बाद अब सरकार की तरफ से इसके न‍िवेशकों को एक और झटका लग सकता है.

बजट में कही 30 प्रत‍िशत इनकम टैक्‍स की बात
बजट 2022 में क्र‍िप्‍टोकरेंसी से होने वाली इनकम पर व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने 30 प्रत‍िशत टैक्‍स लगाने की बात कही थी. अब क्र‍िप्‍टो पर 28 प्रत‍िशत गुड्स एंड सर्व‍िसेज टैक्‍स (GST on Cryptocurrency) लगाने पर व‍िचार क‍िया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जीएसटी काउंस‍िल की अगली बैठक में क्र‍िप्‍टोकरेंसी ट्रांजेक्‍शन पर 28 प्रत‍िशत टैक्‍स लगाया जा सकता है.

कैटेगराइज करने की तैयारी में सरकार
दरअसल, सरकार की तरफ से ड‍िज‍िटल करेंसी को लॉटरी, कैस‍िनो, रेसकोर्स और जुआ के रूप में कैटेगराइज करने की तैयारी है. हालांक‍ि अभी जीएसटी काउंस‍िल की बैठक की तारीख तय नहीं है. वर्चुअल ड‍िज‍िटल एसेट पर टैक्‍स लगाने के ल‍िए इनकम टैक्‍स एक्‍ट में नया सेक्‍शन 115BBH भी जोड़ा गया है.

1 प्रत‍िशत टीडीएस काटने का भी व‍िचार
व‍ित्‍त मंत्री ने यह भी कहा था क‍ि क्र‍िप्‍टोकरेंसी पर टैक्‍स लगाने का मतलब यह नहीं क‍ि इसे देश में वैध क‍िया गया है. अब यह उम्‍मीद है क‍ि क्र‍िप्‍टोकरेंसी पर 28 प्रत‍िशत जीएसटी के अलावा 30 प्रत‍िशत इनकम टैक्‍स अलग से होगा. इसके अलावा तय ल‍िमिट से ज्‍यादा ट्रांजेक्‍शन पर 1 प्रत‍िशत टीडीएस काटने का भी व‍िचार है. यद‍ि आप क‍िसी दोस्‍त या र‍िलेट‍िव को क्र‍िप्‍टोकरेंसी ग‍िफ्ट करते हैं तो उस पर भी टैक्‍स लगेगा.

इससे पहले अप्रैल में अमेर‍िकी दौरे पर गई व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने कहा था की दुन‍ियाभर में क्र‍िप्‍टोकरेंसी की स्‍वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में इसे ग्‍लोबल रेग्‍युलेशन की जरूरत है. उसके माध्‍यम से क‍िसी भी तरह की होने वाली मनी लॉन्‍ड्र‍िंग को रोका जा सकता है. व‍ित्‍त मंत्री ने यह मुद्दा भी उठाया था क‍ि क्र‍िप्‍टोकरेंसी के जर‍िये आतंक‍ियों को फंड‍िग की जा रही है, इसे जल्‍दी से जल्‍दी रोके जाने की जरूरत है.

गौतम अडानी खरीदेंगे इस दिग्गज विदेशी सीमेंट कंपनी का पूरा भारतीय कारोबार, जानें कितने में होगी डील

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी (Gautam adani) एक और बड़ी डील के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। अडानी ग्रुप (Adani group) दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी खरीदने की तैयारी में है।

दरअसल, भारत में अंबुजा (Ambuja) और ACC सीमेंट की पेरेंट कंपनी होल्सिम लिमिटेड (Holcim) अपना सीमेंट कारोबार (Cement business) समेट रही है। अडानी ग्रुप होल्सिम का भारतीय सीमेंट कारोबार खरीदना चाह रहा है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के मुताबिक, इस डील के लिए अडानी ग्रुप 13.5 अरब डाॅलर के साथ खरीदारों की लिस्ट में सबसे आगे है।

अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण के रेस में अडानी आगे
स़ूत्रों के अनुसार, “अडानी अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण की दौड़ में सबसे  आगे है।” अडानी ग्रुप की प्रमोटर संस्थाएं अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी में होल्सिम की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 11 अरब डॉलर तक खर्च कर सकती हैं।

चूंकि, इस अधिग्रहण में ओनरशिप में बदलाव शामिल होगा, इसलिए दोनों कंपनियों के पब्लिक शेयरधारकों के लिए अलग-अलग ओपन ऑफर अनिवार्य होंगे।

सूत्रों ने कहा कि अडानी ग्रुप पब्लिक शेयरधारकों के लिए प्रमोटर्स हिस्सेदारी खरीदने के बाद ओपन पेशकश शुरू करने के लिए अतिरिक्त 2.5-3 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा। इसके लिए ग्रुप ने फाइनेंसिंग को अंतिम रूप दे दिया है।

बिजली संकट: 20 बंद से कोयला खदानें दोबारा शुरू होंगी, इनमें से 4 छत्तीसगढ़ की

बिलासपुर/चिरमिरी। कोयला संकट से निपटने अत्याधिक गहराई और हादसे की वजह से बंद कोयला खदानों को शुरू किया जाएगा। जिन खदानों को दोबारा शुरू किए जाने का फैसला लिया गया है उनमें से 2 खदानें छत्तीसगढ़ के चिरिमिरी कोयला प्रक्षेत्र की हैं, जबकि 2 भटगांव प्रक्षेत्र की है।

देश में कोयले की कमी और बिजली संकट को देखते हुए कोल इंडिया ने देश के 8 राज्यों में 6 से 12 साल पहले बंद की गई 293 में से 20 खदानों को फिर शुरू करने का फैसला किया है। ये खदानें सुरक्षा तथा व्यावसायिक कारणों से बंद की गई थीं। दोबारा शुरू होने वाली खदानों में छत्तीसगढ़ की 4 हैं, जिनका साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (एसईसीएल) ने टेंडर जारी कर दिया है। बता दें कि देश में कोयला उत्पादन का 83 फीसदी कोयला कोल इंडिया की खदानों से ही निकाला जाता है।

चिरमिरी कोयला प्रक्षेत्र की बरतुंगा, अंजन हिल, कल्याणी और बीरसिंहपुर खदानों से 31.44 मिलियन टन कोयला, इससे देश के लिए 15 दिन की बिजली बन सकती है। बंद पड़ी चार खदानों के लिए टेंडर किया गया है, इसमें से चिरमिरी क्षेत्र के बरतुंगा हिल में 19.62 और अंजन हिल में 6.43 मिलियन टन कोयला निकलने की उम्मीद है। भटगांव के कल्याणी माइंस में 1.9 और जोहिला के बीरसिंहपुर माइंस में 3.46 मिलियन टन कोयला निकलने की उम्मीद है।

अजब: चोर ने चुरा लिया दिल! पहले काटी ग्राउंड की घास फिर उठा ले गया कटिंग मशीन

आपने चोरी की तमाम तरह की घटनाएं सुनी होंगे लेकिन आज हम आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं. उसे सुनकर आप चोर पर ही अपना दिल हार बैठेंगे. यह घटना अमेरिका (United States News) के टेक्सस राज्य से सामने आई है. यहां एक चोर एक घर से घास काटने वाली मशीन चुरा ले गया. चोरी की इस घटना में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि मशीन चुराने से पहले चोर ने मकान मालिक के लॉन की घास काटकर साफ-सुथरा कर दिया था.
पहले घास काटी फिर उठा ले गया मशीन
ANI की खबर के अनुसार, टेक्सस के एक रिमोट इलाके में मार्कस हबार्ड (Marcus Hubbard) नाम के चोर एक घर से घास काटने वाली मशीन चुरा ले गया. इस घटना को लेकर पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए बताया कि चोर ने पहले मालिक के लॉन की घास काटी. इसके बाद कटिंग मशीन को चुरा ले गया. सीसीटीवी फुटेज में चोर कटिंग मशीन से गार्डेन की घास बराबर करता हुआ नजर आ रहा है.

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि सबसे पहले उसने घर के सामने और पीछे की तरफ बढ़ी हुई घास काटी और फिर कटिंग मशीन को घसीटता हुआ अपने साथ लेकर चला गया. पुलिस का कहना है कि शायद ऐसा करके वह चेक कर रहा होगा कि कटिंग मशीन अच्छी तरह से काम करती है या नहीं. पुलिस के अनुसार, जब उसे तसल्ली हो गई होगी कि मशीन अच्छी तरह से काम करती है, तभी वह उसे अपने साथ लेकर गया होगा.
लोगों ने जमकर किए कमेंट
पुलिस की तरफ से इस घटना के बारे में फेसबुक पोस्ट लिखने के बाद लोगों ने चोर की इस हरकत पर जमकर कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा कि यदि कोई चोर को जानता है तो प्लीज मेरे घर भेज दे. मैं उसे अपना लॉनमोअर दे दूंगा, बस वो मेरे घर की लॉन की घास काट दे. इसके अलावा ज्यादातर लोगों को चोर मेहनती लग रहा है.

बिग ब्रेकिंग: पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस ऑफिस पर हमला, हैंड ग्रेनेड या रॉकेट हमले की आशंका, इलाके की घेराबंदी

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर सोमवार देर रात हमला हुआ है। इसके फ्रंट साइड में बड़ा धमाका हुआ है। इंटेलिजेंस विंग की दूसरी मंजिल पर यह ब्लास्ट हुआ, जिससे दफ्तर के कांच टूट गए।

शुरूआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दूर से यह विस्फोटक फेंका गया। इस वजह से इसे हैंड ग्रेनेड या रॉकेट से हमले की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि अभी तक पुलिस ने इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। मीडिया को भी दफ्तर से दूर रोक दिया गया है।

मोहाली पुलिस ने बयान दिया है कि धमाका हलका हुआ है। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। फॉरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया है।

बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल के बाहर बम मिला था। जिसके बाद पूरे पंजाब में पुलिस समेत दूसरे विभागों की सरकारी बिल्डिगों में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

CM भगवंत मान ने DGP वीके भावरा से मामले की रिपोर्ट मांगी है। मीडिया को आधे किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया है। पुलिस किसी को भी बिल्डिंग के नजदीक नहीं जाने दे रही है।

श्रीलंका: PM महिंदा राजपक्षे के इस्तीफा के बाद हिंसा,  सांसद समेत 4 की मौत, कोलंबो में सेना तैनात

कोलंबो। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Prime Minister Mahinda Rajapaksa resignation violence 4 died including MP) ने सोमवार को विपक्ष के दबाव में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राजधानी कोलंबो समेत देश के कई हिस्सों में सरकार समर्थकों और विरोधियों के बीच जबरदस्त हिंसा हुई। इसमें रूलिंग पार्टी के सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला और उनके सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई।

भीड़ ने पूर्व मंत्री जॉन्सटन फर्नांडो के माउंट लाविनिया इलाके में मौजूद आलीशान घर में भी आग लगा दी। उनके परिवार को बमुश्किल बचाया गया। एक सांसद सनथ निशांथा के घर भी आग लगाने की कोशिश की गई।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को हुई हिंसक झड़प में 150 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि  प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला किए जाने के बाद पूरे देश में हिंसा भड़क गई।

लोगों ने राजधानी से लौट रहे राजपक्षे समर्थकों पर गुस्सा उतारा। भीड़ ने उनके वाहनों को रोक लिया और कई शहरों में उन पर पर हमला किया। घटना के बाद राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया है और राजधानी में सेना तैनात कर दी गई है।

बता दें कि ब्रिटेन से साल 1948 में आजादी मिलने के बाद से अब तक के समय में श्रीलंका अपने सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। यह संकट विदेशी मुद्रा भंडार की कमी से उत्पन्न हुआ है।

देश खाद्यान्न, ईंधन के आयात के लिए भगुतान नहीं कर पा रहा है। 9 अप्रैल से पूरे श्रीलंका में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं, क्योंकि सरकार के पास आयात के लिए धनराशि खत्म हो गई है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।

CWC में बोलीं सोनिया.ये समय कांग्रेस पार्टी का कर्ज चुकाने,कहा. हमें आत्म आलोचना की जरूरत है लेकिन…

CWC में बोलीं सोनिया.ये समय कांग्रेस पार्टी का कर्ज चुकाने,कहा. हमें आत्म आलोचना की जरूरत है लेकिन…

नई दिल्ली। कांग्रेस के (Congress Udaipur Contemplation Camp) उदयपुर चिंतन शिविर से पहले सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) की उपस्थित में हुई कांग्रेस कार्य समिति (Congress Working Committee meeting) की बैठक में सोनिया गांधी ने सदस्यों से भावुक अपील करते हुए कहा कि ये समय कांग्रेस पार्टी का कर्ज चुकाने का है। बैठक में राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

क्या कहा गांधी परिवार ने

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में हमारे करीब 400 सहयोगी शामिल होंगे। इनमें से अधिकतर पार्टी के संगठन या केंद्र की सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए ये समय कांग्रेस पार्टी का कर्ज चुकाने का है। सोनिया गांधी ने कहा कि निश्चित रूप से हमें आत्म आलोचना की जरूरत है लेकिन, ये इस तरह नहीं किया जाना चाहिए जिससे आत्मविश्वास पर नकारात्मक असर न पड़े।

उन्होंने पार्टी में संतुलन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का दावा करते हुए कहा कि हम चिंतन शिविर के दौरान छह समूह में विचार-विमर्श करेंगे। राजनीतिक और संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ ही आर्थिक, सामाजिक न्याय, किसान, युवा को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके लिए सभी को ये बता दिया गया है कि वे किस समूह में शामिल होंगे। चिंतन शिविर से निकले निचोड़ को 15 मई की दोपहर सीडब्ल्यूसी की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद उदयपुर नवसंकल्प को हम अपनाएंगे।

DMF परिषद की बैठक में गांवों के विकास पर फोकस…दो सौ करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना का हुआ अनुमोदन…

कोरबा। कोरबा जिला खनिज न्यास संस्थान की शासी परिषद की बैठक सोमवार को कलेक्टर रानू साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सांसद ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा, कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर वर्चुअल रूप से जुडे़।

शासी परिषद की बैठक में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल कंवर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी उपस्थित रहे।

0.40 प्रतिशत राशि कोरबा जिले के लिए उपयोग की जाएगी

शासी परिषद की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए विकास कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में कलेक्टर रानू साहू ने जिला खनिज न्यास संस्थान के संचालन केे नियमों और प्रावधानों की जानकारी सभी सदस्यों को दी। उन्होंने कहा कि खनिज न्यास मद की 40 प्रतिशत राशि कोरबा जिले के लिए उपयोग की जाएगी। इस प्रकार कोरबा जिला खनिज न्यास संस्थान को लगभग दो सौ करोड़ रूपए से अधिक की राशि प्राप्त होंगे।

कलेक्टर ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जिले में 943 करोड़ से अधिक की राशि की वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। इस वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं संबद्व गतिविधियों को प्राथमिकता देते हुए कार्ययोजना बनाई गई है।

0.जन प्रतिनिधियों से मांगें प्रस्ताव

बैठक में कलेक्टर रानू साहू ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्र में लोगों के गंभीर बीमारी के इलाज के लिए डीएमएफ में सहायता अनुदान की राशि सुरक्षित रखी जाती है, इसके लिए उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को अधिक से अधिक प्रस्ताव देने के लिए कहा। कलेक्टरने कहा कि डीएमएफ मद की राशि से हेल्थ कैंप, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन, शाला भवन के निर्माण एवं जीर्णाेधार, प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि विकास योजनाओं को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डीएमएफ मद से गौठानों में रीपा, कृषि वानिकी तथा अन्य उत्पादक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने शासी परिषद के सदस्यों से जर्जर आंगनबाडी का प्रस्ताव देने के लिए भी कहा ताकि बच्चों को अच्छी सुविधाएं दी जा सके।

0.ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यों को प्रथमिकता से लेने दिए निर्देश: सांसद श्रीमती महंत

बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़ी सांसद महंत ने खनिज न्यास मद से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए विकास की कार्ययोजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी के साथ ग्रामीण इलाकों में लोगों की सहुलियतों के लिए ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य स्वीकृत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में स्कूलों की मरम्मत, स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं की बढ़ोत्तरी के अधिक से अधिक काम स्वीकृत किए जाएं।

0.बारिश पूर्व बैठक होने से जनहित कार्याें को पूरा करने में होगी आसानी: मोहित राम केरकेट्टा

सदस्य के रूप में बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए विधायक पाली तानाखार मोहितराम केरकेट्टा ने प्रस्तावित सभी कार्ययोजनाओं पर सहमति जताते हुए लक्ष्य अनुरूप कार्य करने के लिए कहा। विधायक केरकेट्टा ने कहा कि बारिश के पहले यह बैठक होने से जनहित कार्याें को पूरा करने मे आसानी होगी।

0.प्रस्तावित कार्ययोजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार को मिले प्राथमिकता:सरोज पाण्डेय

वर्चुअल रूप से जुडी राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि प्रस्तावित कार्ययोजना मे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगारउन्मुखी गतिविधियों को प्राथमिकता दी गयी है। इससे ग्रामीणों को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने में आसानी होगी।

0.कार्ययोजना बनाकर नियमानुसार विकास कार्यों को करें पूरा:ननकीराम कंवर

बैठक में शामिल हुए रामपुर के विधायक ननकीराम कंवर ने कार्ययोजना बनाकर नियमानुसार विकास कार्यों को पूरा करने के लिए कहा। कंवर ने कहा कि सभी कार्ययोजनाएं शासी परिषद के द्वारा अनुमोदित की जाती है और किसी भी गलत कार्य पर शासी परिषद की ही जवाबदेही होती है।

शासी परिषद के सदस्य प्रशांत मिश्रा ने कहा कि डीएमएफ की राशि का उपयोग हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुआवजे के लिए भी करना चाहिए ताकि पीडितो को पर्याप्त मुआवजा मिल सके।

SP ने हरी झंडी दिखाकर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को किया रवाना..अंबिकापुर बिलासपुर मार्ग पर चलेंगी वाहन

कोरबा। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जिला कोरबा में हाईवे पेट्रोलिंग के लिए मिली 2 चार पहिया अर्टिगा वाहन को आज पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हाइवे पेट्रोलिंग के लिए संपर्क नंबर जारी

दोनों वाहने अंबिकापुर से बिलासपुर मार्ग पर चलेंगी जिनका नाम हाईवे पेट्रोलिंग 01 एवम हाईवे पेट्रोलिंग 02 रखा गया है । हाईवे पेट्रोलिंग 01 बांगों से मोरगा के बीच एवं हाईवे पेट्रोलिंग 02 कटघोरा से पाली के बीच चलेगी। हाइवे पेट्रोलिंग 01 का संपर्क नंबर -9479283354 व हाइवे पेट्रोलिंग 2 का संपर्क नंबर 9479281361 रहेगा।

सड़क हदसों सहित अन्य घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी

पेट्रोलिंग वाहन के चलने से सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी, साथ ही साथ सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। इस वाहन में फर्स्ट एड किट के साथ-साथ अन्य आवश्यक उपकरण लगे हुए हैं।

03 शिफ्टों में लगाई जाएंगी ड्यूटी

जिनके माध्यम से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा। साथ ही सड़क जाम की समस्याओं से निपटने में भी मदद मिलेगी। दोनों वाहनों में 24 घंटे चलेंगी जिनमें 03 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 01 प्रधान आरक्षक 01 आरक्षक व 01 आरक्षक ड्राइवर की तैनाती की गई है।