मुंबई। मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa controversy in Maharashtra पढ़ने का ऐलान करने पर गिरफ्तार निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और तलोजा जेल में बंद उनके विधायक पति रवि राणा की जमानत अर्जी पर अदालत का फैसला आज सकता है।
बता दें कि दोनों पक्षों की कोर्ट नंबर 54 में एक गर्मागर्म बहस हुई और इस दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि राणा दंपती के केस में मसाला जोड़ना के लिए राजद्रोह की धारा लगाई गई है। वहीं सरकारी पक्ष ने इसे जान बूझ कर सरकार गिराने की साजिश करार हुए हुए जमानत का विरोध किया है।
सरकार की ओर से प्रदीप घरत और राणा की तरफ से आबाद पोंडा और रिजवान मर्चेंट ने पक्ष रखा है। इससे पहले 29 अप्रैल को हुई सुनवाई में मुंबई पुलिस ने राजद्रोह लगाने को लेकर अपना लिखित जवाब अदालत के सामने दाखिल किया है। अपने जवाब में पुलिस ने राजद्रोह की धारा को उचित बताया और कहा कि उसका बेजा इस्तेमाल नहीं किया गया है।
दिसम्बर 2021 में आई सुपर हिट मूवी पुष्पा का डॉयलाग अपुन झुकेगा नहीं… का खुमार आज भी लोगों पर चढ़ा हैं। पुष्पा मूवी के एक्टर अल्लू अर्जुन के डायलॉग का खुमार एक प्रबंधन के मैनेजमेंट अधिकारी पर दिखा और श्रमवीरों को अपने पद का पॉवर दिखाने लगे। पर मजदूर तो मजदूर हैं अपने में आ जाये तो अच्छे अच्छे को औकात दिखा दें। हुआ भी यही मैनेजमेंट के इस पुष्पा वाला अवतार को मजदूरों ने झुकाया भी और…. दिखाया भी!
मतलब साफ है जब मजदूर जागता है तो मालिक की कुर्सी हिलने लगती है। वैसे तो मैनेजमेंट के दमखम पर झंडा गाड़ने वाले एल्युमिनियम कंपनी के सुरक्षा इंचार्ज के कई कारनामा मशहूर हैं। जो लोगों को हल्के में लेकर नियम बनाते रहते हैं, पर इस बार उनके नियम और मैनेजमेंट का असर उल्टा पड़ गया। कंपनी के कर्मचारियों ने प्रबंधन के अड़ियल रवैये से परेशान होकर ऐसी फतह हासिल की जिसकी चर्चा अब लोगों की जुबान तक पहुंच गई है और लोग कहने लगे हैं पुष्पा का ये अवतार झुका भी और टूटा भी!
कहीं खुशी कहीं गम …कैसे भुलाये हम …
राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर निरीक्षकों का स्थान्तरण किया तो खनिज सम्पदा से परिपूर्ण थानेदारों ने कभी ख़ुशी कभी गम का गाना गुनगुना शुरू कर दिया। कुछ थानेदार तो ट्रांसफर से इतने खुश थे कि लगा अब आज आजाद हो गए। हाँ ये भी बात भी है कि कुछ थानेदार ये भी गुनगुना रहे है कि कुछ देर और पिच पर टिके रहते तो रिकार्ड बन जाता…शतक मार लेते पर क्या करें।
मतलब साफ है शतक मारने से चूक गए, पर इस बात की ख़ुशी भी उनके मन में है चलो अच्छा है कम से कम दूसरे जिले में अपने हिसाब से खेल सकते है। यंहा तो ….. कुछ भी मन से नहीं। एक थानेदार तो जरुरत से ज्यादा दुखी थे जो एक हाईप्रोफाइल प्रकरण में बलि का बकरा बनने जा रहे थे। हम जिस हाई प्रोफ़ाइल मामले की बात कर रहे है उसमें जानकारों की माने तो कोई अपराध तो बनता नहीं लेकिन बयान पर लगाम लगाना है तो चलो इसी बहाने दबाव बना लें।
सूत्रों की माने तो यही वजह है कि इस हाईप्रोफाइल मामले में अब तक किसी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। एक और थानेदार तो चाह ही रहे थे कि कैसे भी करके कोरबा से बाहर ट्रांसफर हो जाये। अब जब कई बड़े थाना के थानेदार की छुट्टी हो गई तो नए प्रभारी बनने कुछ पुराने खिलाड़ी सक्रिय हो गए हैं। कहा तो यह भी जा रहा कि कुछ चौकी प्रभारी भी थाना लेने की जुगत भिंडा रहे हैं। खैर ट्रांसफर से कुछ निरीक्षक ख़ुशी मना रहे है तो कुछ गम !
निगम में मितान अवतार
राजधानी रायपुर में कका भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ किया। जिसमें नागरिकों की सुविधा के लिए 13 लोक सेवाओं के लिए होल डिलीवरी होने की बात कही गई है। जिसमें जन्म-जाति सहित कई प्रमाण पत्र घर बैठे मिलेंगे। इसके लिए बाकायदा टोल फ्री नंबर 14545 जारी किया गया है। यानि घंटी बजी और मितान हाजिर…!
वैसे भी हर निगम और नगरपालिका के दफ्तरों में पहले से ढेरों मितान भरे हुए हैं। जिन कामों के लिए लोगों को सालों से चक्कर लगाना पड़ता था ये मितान उस काम को मिनटों में निपटा देते थे। बात समझ गए ना…..। अब सरकार के नए मितान लोगों को कहां तक राहत दिला पाएंगे, इसी का इंतजार रहेगा। लोग कहने लगे हैं चलो अच्छा ही हुआ अब मितान को खोजने दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा……बस आवेदन दिया और मितान खुद उनको खोज लेंगे, काम आसान हो जाएगा।
थाल शिष्टाचार का लेकर चले आइये…
विष्णु सक्सेना का वो गीत थाल पूजा का लेकर चले आइये, मंदिरों की बनावट सा घर है मेरा…इन दिनों लोगों की सेहत सुधारने वाले विभाग पर फिट बैठ रहा है। वैसे तो कोरोना काल में हुई खरीदी से लेकर निजी हॉस्पिटलों को आशीर्वाद देंने में भी मैच फिक्सिंग का आरोप लगते रहा हैं, पर इस बार विभागीय भर्ती में धांधली का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग में चल रही भर्ती के लिए बाकायदा अप्रोच के साथ साथ एक गैंग सक्रिय है जो साहब से बात और ज्वाइनिंग लेटर आपके हाथ की बात कर रहे हैं। अब जब इस तरह नौकरी दिलाने के लिए गैंग सक्रिय हो तो चर्चा तो होगी ही!
खबरीलाल की माने तो विभाग में विभिन्न पदों के लिए 150 पदों पर भर्ती हो रहीं हैं। जब नौकरी की बात हो तो शिष्टाचार तो बनता है। ख़ैर एप्रोच के अलावा सरकारी नौकरी करने वाले आवेदनकर्ता कुछ भी करने के लिए तैयार है तो भर्ती निष्पक्ष कैसे होगी, शिष्टाचार तो निभाना ही होगा।
बिसलेरी के साथ बोरे बासी का मजा ही कुछ और है…
अन्ना आंदोलन की आंधी में मैं भी अन्ना तू भी अन्ना की टोपी खूब चली थी। ठीक उसी तरह भूपेश का बोरे बासी का भी क्रेज ब्यूरोक्रेसी और राजनेताओं सर चढ़कर देखने को मिला। इन सबके बीच कुछ ऐसे फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें कई नेताओं और अधिकारियों के सेल्फी की चर्चा हो रही है। इस कड़ी में पाली विकासखंड के बासी उत्सव की चर्चा जोरों पर है।
दरअसल फोटो में बासी खा रहे नेताओं के पास बिसलेरी की बोतल रखी हुई हैं। मतलब साफ है सेल्फी लेकर अपने आप को छत्तीसगढ़िहा बताना और नम्बर बढ़ाना। हाँ ये बात भी है कि छत्तीसगढ़ की फेरवेट डिश को देख जो नाक सिकुड़ते थे आज वे भी बड़े चाव से सामने बासी रखकर सेल्फी पोस्ट कर रहे हैं। इससे जाहिर है कका है तो भरोसा है।
रायपुर।धरना प्रदर्शन आंदोलन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश को लेकर बीजेपी हमलावर है, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसे छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल बताया है. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार के इस आदेश को दमनकारी बताया और 16 मई को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन की बात कही. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने रमन सिंह ने बताया कि वो इसके खिलाफ पूरे राज्य में जिला स्तर पर आंदोलन करेंगे.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा- श्रमजीवियों ने परिश्रम किया, आंदोलन किए जिसकी वजह से आजादी मिली. प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को कुचलने जैसा आदेश जारी किया है. राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और आंदोलनों के लिए अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी किया गया है. एक बार इसी कांग्रेस की सरकार ने देश मे आपातकाल लगाया गया था, अब भूपेश सरकार मिनी आपातकाल लाया है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने में असफल रही है. राजधानी में हर रोज धरने प्रदर्शन हो रहे है सरकार उनकी मांगो को पूरा करने के बजाए उन्हें कुचल रही है. बीजेपी ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. रमन सिंह ने भुपेश सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि 15 दिनों में वे तमाम नियम व शर्ते वापस ले अन्यथा प्रदेश स्तर पर बीजेपी द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा.
न्यूज डेस्क। जब कोई अपने काम को सिर्फ जिम्मेदारी की तरह नहीं लेता बल्कि उसे इंज्वॉय करते हुए करता है तो रिजल्ट चौंकाने वाले आते हैं. अब दिल्ली की सरकारी (Delhi Government School) स्कूल की टीचर मनु गुलाटी (Manu Gulati) का ही उदाहरण ले सकते हैं. मनु हमेशा अपने छात्रों को पढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपनाती रहती हैं. कभी वे (Delhi Government School Teacher Manu Gulati) उन्हें आर्ट एंड क्राफ्ट के बहाने सिखाती हैं तो कभी स्पोर्ट्स के माध्यम से तो कभी डांस के साथ. हाल ही में मनु गुलाटी का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो गया है.
क्या है वीडियो में –
मनु गुलाटी (Delhi School Teacher Manu Gulati) अक्सर अपने ट्विटर एकाउंट पर स्कूल की गतिविधियों के वीडियो डालती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो डाला जिसमें वे अपनी क्लास की छात्रा के कहने पर उसके साथ डांस करने लगी. ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है और देखते ही देखते वायरल हो गया है.
लोगों के इस वीडियो पर खूब अच्छे-अच्छे कमेंट आ रहे हैं. कोई कह रहा है कि ऐसी टीचर हमें क्यों नहीं मिली तो कोई उनके ऐसे पढ़ाने को बच्चों का बचपन यादगार बनाने से जोड़ रहा है.
मनु गुलाटी बहुत से अवॉर्ड जीत चुकी हैं और अपनी पढ़ाने की तकनीक के कारण काफी लोकप्रिय हैं. उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरकार की तरफ से भी उन्हें प्रशंसा मिली है कि वे सभी सरकारी स्कूल टीचरों के लिए उदाहरण हैं. अगर शिक्षक और छात्र के बीच ऐसा संबंध हो तो पढ़ाई मजेदार बन जाए. मनु पीएचडी स्कॉलर भी हैं और मुख्य रूप से टीजीटी इंग्लिश की टीचर हैं.
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिक सुविधा के लिए 13 सेवाओं की होम डिलीवरी शुरू की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “मितान योजना’ के नाम से इसकी शुरुआत की है। मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने झंडी दिखाकर डिलीवरी ब्वॉय को रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मितान योजना के जरिए सभी नागरिकों खासकर बुजुर्गों, नि:शक्तों और निरक्षरों को घर बैठे ही सरकार की कई सेवाओं का फायदा मिल जाएगा। योजना के पहले चरण में अभी 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवाएं इसके तहत उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया आसान होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट भाषण में मितान योजना की घोषणा की थी। इसपर काम करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने फिलहाल नगर निगमों के लिए सेवाओं की होम डिलिवरी का ढांचा तैयार कर लिया है।
0.इस तरह की सेवाएं मिलेंगी
मितान योजना के तहत अभी 13 सेवाओं को होम डिलीवरी के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें जन्म प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दस्तावेज की नकल, भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति, दुकान पंजीकरण, भूमि की जानकारी और दस्तावेजों में सुधार आदि सेवाएं शामिल हैं।
0.ऐसे उठा सकते हैं फायदा
अधिकारियों ने बताया, मुख्यमंत्री मितान योजना से सेवाओं की होम डिलीवरी के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। इसमें कार्यालय नहीं आना होगा। तय समय में संबंधित प्रमाणपत्र अथवा दस्तावेज के साथ मितान योजना के लोग दिए पते पर पहुंच जाएंगे।
कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी खाकर मजदूरों के प्रति सम्मान जाहिर करने अपील किया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर रानू साहू ने विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर आज अपने पुत्र और कलेक्टर निवास में कार्यरत मजदूरों के साथ बोरे बासी खाकर मजदूरों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कलेक्टर साहू ने मजदूरों साथ बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ की परंपरागत आहार के प्रति गर्व महसूस किया।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा तथा विरासत का लगातार प्रसार तथा इसे जन जन तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर महनतकश कर्मठ मजदूरों के सम्मान दिवस पर बोरे बासी खाने का अपील किया है।जिसका असर देखने को मिला। कोरबा जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ,मजदूर साथियों और आम लोगों ने बोरे बासी का सेवन किया ।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए पुरानी पेंशन योजना को एक अप्रैल से लागू करने की मंजूरी दे दी है। इसे लेकर सरकार की ओर से पहले ही घोषणा की जा चुकी थी। इसके अलावा कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षा का शुल्क माफ कर दिया गया है। अब प्रतियोगी परीक्षाओं को इसे नहीं देना होगा।
इसी तरह भाजपा शासन काल में पर्यटन स्थलों के पास बनाए गए सरकारी मोटल में बार लायसेंस देने का प्रस्ताव भी लाया गया। अभी यह मोटल बेकार, खंडहर पड़े हुए हैं। बिजली कंपनियों का मर्जर होगा। अब पांच में से केवल तीन कंपनी रह जाएगी, ट्रेडिंग कंपनी – डिस्ट्रिब्यूशन में मर्ज होगी और होल्डिंग कंपनी ट्रांसमिशन कंपनी में मर्ज होगी।
कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
0.छात्र, और युवा और रोजगार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल और विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के शुल्क प्रदेश के छात्रों के लिए माफ करने के निर्णय का अनुमोदन किया गया।
जल संसाधन विभाग में डिप्लोमा/डिग्रीधारी अमीनों को विभाग में रिक्त उप अभियंताओं (सिविल/वि./यां) के पदों पर नियुक्त करने हेतु विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन तथा राजीव मितान क्लब योजना लागू की गई है। इनके वित्तीय पोषण और क्रियान्वयन हेतु सभी प्रकार के विक्रय, दान, भोग बंधक या तीस वर्ष से अधिक की कालावधि के पट्टे पर स्टाम्प शुल्क की राशि पर कुल 12 प्रतिशत की दर से उपकर अधिरोपित किए जाने हेतु प्रस्तावित छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) अध्यादेश-2022 का अनुमोदन किया गया।
संचालनालय आयुष के अंतर्गत स्टेनो टायपिस्ट के रिक्त पद की पूर्ति हेतु परीक्षा परिणाम की वैद्यता अवधि को एक वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिपरिषद द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सहायक मानचित्रकार के 125 पदों पर नियुक्ति हेतु जारी चयन सूची का एक वर्ष तक प्रभावशील रहने की वैद्यता अवधि को शिथिल करने की सहमति दी गई।
0.पर्यटन, विकास और आवास
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त रियल एस्टेट प्रोजेक्ट, जिसमें 75 लाख रूपए बाजार मूल्य तक आवासीय मकानों एवं फ्लैट्स में रजिस्ट्री शुल्क में 2 प्रतिशत की छूट की प्रभावशीलता अवधि को 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक की स्थापना के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को निर्माण एजेंसी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित इकाईयों के लिए रियायती दर पर होटल बार लायसेंस प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया गया।
स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और पर्यटकों की सुविधा में वृद्धि की दृष्टि से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधीन 26 इकाइयों को लीज पर दिए जाने का निर्णय लिया गया।
आवासीय मकानों तथा फ्लैट्स पर पंजीयन शुल्क से छूट देने के संबंध में बाजार मूल्य (गाइड लाईन) एवं पंजीयन शुल्क के युक्तियुक्त करण संबंधी अधिसूचना का कार्योत्तर अनुमोदन किया गया।
अक्षय तृतीया 3 मई 2022 से प्रदेश में माटी पूजन महा अभियान का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया। माटी पूजन का कार्यक्रम क्षेत्र विशेष की परंपरा अनुसार पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा।
0.आदिवासी, गरीब-किसान और खेती
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में हितग्राही परिवार के मुखिया को वार्षिक आधार पर प्रदाय सहायता राशि 6 हजार रूपए से बढ़ाकर 7 हजार रूपए।
प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों के देव स्थलों पर पूजा करने वाले बैगा, गुनिया, पुजारी, देव स्थल के हाट पाहार्या एवं बाजा मोहरिया को जिनका आदिवासियों के सांस्कृतिक जीवन और सामाजिक संस्कारों में विशेष महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य प्रत्याभूति मोचन निधि योजना-2022 प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के समकक्ष छत्तीसगढ़ खाद्य पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी राशनकार्डो में अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक अतिरिक्त खाद्यान्न एवं मासिक पात्रता का चावल निःशुल्क वितरण करने का निर्णय लिया गया।
मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन हेतु रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के बदले वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थो के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष
आदिवासियों की स्वयं की भूमि में वृक्ष कटाई की प्रक्रिया को सरलीकृत करने हेतु छत्तीसगढ़ आदिम जनजातियों का संरक्षण (वृक्षों में हित) संशोधन विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
0.राज्य कर्मचारियों के लिए, कलेक्टर के अधिकार बढ़े
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से सहायक वर्ग-तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने हेतु पदोन्नति का कोटा एक बार 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया।
लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता का एक अतिरिक्त पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।
नगर पालिक निगमों के अचल संपत्तियों के अंतरण स्वीकृति के अधिकार जो राज्य शासन में निहित हैं, को छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 426 बी के प्रावधान अनुसार संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रत्यायोजित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
नगर पालिका और नगर पंचायत के अचल संपत्तियों के अंतरण स्वीकृति के अधिकार जो राज्य शासन में निहित हैं, को छ.ग. नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 345 के प्रावधान अनुसार संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रत्यायोजित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
नगर पालिक निगम रायपुर की स्वामित्व के ग्राम डुमरतराई स्थित भूखण्ड का विक्रय फ्री-होल्ड के रूप में करने हेतु क्रियान्वयन की शक्तियां कलेक्टर रायपुर को प्रत्यायोजित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
0.कारखाने, विकास और अन्य
विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलन से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिए जाने के संबंध में गठित मंत्री-परिषद की उप समिति द्वारा अनुशंसित 32 प्रकरणों को वापस लेने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम-2002 (यथा संशोधित 2022) में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत वनांचल उद्योग की स्थापना हेतु रियायत के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 (यथा संशोधित-2022) की कंडिका 3.11 शेडों/फ्लैटेड फैक्ट्रियों (बहु मंजिला भवन के शेड) का भाड़ाक्रय पद्वति के अंतर्गत आबंटन नियम में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य जल संसाधन विकास नीति-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
नगरीय निकायों के स्वयं के आधिपत्य या स्वामित्व के लीज होल्ड पर आबंटित आवासीय या व्यवसायिक भवनों, फ्लैट्स, भू-खण्डों, परिसर और दुकानों का संबंधित नगरीय निकाय को राजस्व विभाग से विधिवत भू-स्वामित्व प्राप्त होने पर शर्तों के अधीन फ्री-होल्ड के रूप में संपरिवर्तन किया जाने का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुक्रम में दुर्ग-भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में सिटी बस प्रारंभ किए जाने एवं नवीन मार्गों के प्रकाशन के संबंध में परिवहन मंत्री को अधिकृत किया गया।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक आवश्यक शक्कर वितरण हेतु सहकारी शक्कर कारखानों में शक्कर क्रय करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल अंतरण योजना नियम-2010 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में विभिन्न विभागों निगम, मण्डल, कंपनी, बोर्ड के अधीन शासकीय भूमि पर निर्मित जर्जर शासकीय परिसर के व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग हेतु रि-डेवलपमेंट कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।
कोरबा। जिले में एक ऐसे थानेदार भी है जो नारी शक्तियों का सम्मान करते हुए कचरा संग्रहण करने वाले महिलाओं को बोरे बासी भोजन कराया। श्रम शक्ति का इस तरह हुए सम्मान से घरों का कचरा उठाने और निष्पादन करने वाले श्रमिकों का चेहरा खिल उठा।
बता दें कि सरकार के निर्देश पर आज श्रम दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मना रहे है। इस कड़ी में बांकी मोंगरा थाना प्रभारी पौरुष पुर्रे जो ठेठ छत्तीसगढ़ीहा है वे बासी का महत्व भी जानते है और लोगों का अपनत्व भी ,ने पुलिस कप्तान भोज राम पटेल के आदेश का पालन करते हुए क्षेत्र में कचरा संग्रहण का कार्य करने वाले महिलाओ का सम्मान करते हुए उन्हें बोरे बासी खिलाया। थानेदार के इस अभियान की जमकर सराहना हो रही है। सामूहिक बोरे बासी कार्यक्रम के इस अवसर पर थानां प्रभारी ने कहा नगर के कचरा उठाने वाले लोगो का सम्मान सबसे बड़ा काम है। जो खुद कचरे में रहकर लोगो के फैलाये कचरे को साफ कर साफ स्वच्छ शहर बना रहे है। कार्यक्रम के इस अवसर पर थाना प्रभारी के साथ साथ बांकी थाना स्टाफ़ का सराहनीय योगदान रहा।
न्यूज डेस्क।सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अपने डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतते नजर आते हैं. शादी के महीनों पहले से दूल्हा-दुल्हन डांस की तैयारी करते हैं और फिर कार्यक्रम वाले दिन जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर दोस्तों और रिश्तेदारों की नजर में छा जाते हैं. इन दिनों एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
[सहेलियों के साथ दुल्हन ने किया जबरदस्त डांस
यह वीडियो एक लड़की की शादी से जुड़ा है. अपनी शादी में संगीत सेरेमनी के मौके पर दुल्हन 6 सहेलियों के साथ ऐसा डांस करती है, जिससे वह पूरी महफिल लूट लेती है. दुल्हन और उसकी 6 सहेलियों का डांस देखकर दूल्हा भी खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाता है और अंत में गुलाब से दुल्हन को प्रपोज करने पर मजबूर हो जाता है. इसके बाद सिर झुकाकर दुल्हन के डांस की सराहना करता है. वीडियो दिल छूने वाला है.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन और उसकी सहेलियों ने स्टेज पर पलक तिवारी के ‘बिजली’ गाने पर दिल चुराने वाला डांस किया. यह डांस ऐसा है, जिसे आप बार-बार देखना पसंद करेंगे. दुल्हन और उसकी सहेलियों का डांस परफॉर्मेंस कुछ ही घंटों में हजारों बार देखा जा चुका है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक्वेट हॉल में डांस स्टेज पर दुल्हन और उसकी 6 सहेलियों की एंट्री होती है. इसके बाद सभी डांस करने लगती हैं. देखें वीडियो-
दुल्हन का डांस देख दिल हार बैठा दूल्हा
आप देख सकते हैं कि उन्होंने इस गाने पर जबरदस्त डांस स्टेप्स से महफिल लूट ली. यह वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो को theweddingbrigade नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है. वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.
कोरबा। छत्तीसगढ़ के लाल कोरबा के पुलिस कप्तान ने खुद बोरे बासी बनाकर खाया। उन्होंने कहा कि हम सबका पसंदीदा डिश बोरे बासी ही रहा है। गर्मी के दिनों में बासी के सेवन दुसरावन खाना यानी शाम को भी करते रहे हैं। बासी खाने से तन चंचल और मन मस्त रहता है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ीहा किसान आज भी स्वस्थ और तंदुरुस्त है।
बता दें कि सूबे के मुखिया किसान पुत्र भुपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीज त्योहार और संस्कृति को सहेजने का कार्य कर रहे है। यही वजह है सर्वगुण सम्प्पन्न इस धरती के मिट्टी की महक अब सात समंदर पार तक जा पहुंची है। संस्कृति को सहेजने और सेहत को स्वास्थ्य रखने 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के लाल और कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अपने हाथों से बनाकर बासी खाया और जिले के सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को बोरे बासी खाकर ड्यूटी की शुरुआत करने का निर्देश दिया था । कैप्टन के निर्देश के पालन करते हुए आज सभी थाना चौकी प्रभारीयों द्वारा अपने थाना में अधिकारी कर्मचारियों को बोरे बासी खिलाकर ड्यूटी की शुरुआत की। साथ ही मजदूरों का सम्मान कर उन्हें भी बोरे बासी खिलाया । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अपने निवास पर बोरे बासी खाकर ड्यूटी की शुरुआत की है।