बिलासपुर। 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए श्रमिकों के सम्मान में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रतन लाल डांगी ने बोरे बासी भोजन को ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इस डिश में गजब स्वाद हैं।
बता दें कि बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी भी बोरे बासी खाकर प्रदेश के इस डिश का लुफ्त उठाया। बासी खाकर कहा कि सही में गजब स्वाद है इस बासी में। शरीर को ठंडक के साथ पौष्टिकता से भरपूर इस डिश का उपयोग अब मैं हमेशा करूंगा। उन्होंने बासी के साथ पेज,अचार,प्याज़,हरी मिर्च ,भाजी,आमा चटनी खाकर
मज़दूर दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
तिरुवनंतपुरम। केरल के वरिष्ठ राजनेता पीसी जॉर्ज को मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम स्थित फोर्ट थाने की पुलिस ने जॉर्ज को रविवार तड़के कोट्टायम जिले के एराट्टुपेट्टा स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया।
केरल पुलिस ने शनिवार को जॉर्ज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में एक सम्मेलन में दिए भाषण के जरिए धार्मिक घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
अधिकारियों के अनुसार, राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत के निर्देश पर फोर्ट थाने की पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जॉर्ज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया था और उन्हें तिरुवनंतपुरम लाया जा रहा है।
ये कहा था:’नपुंसकता का कारण बनने वाली बूंदों से बन रही चाय’
केरल कांग्रेस के पूर्व नेता जॉर्ज ने राज्य में गैर-मुस्लिमों को मुस्लिम समुदाय द्वारा संचालित रेस्तरां से परहेज करने के लिए कहा था, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। शुक्रवार को यहां चल रहे अनंतपुरी हिंदू महा सम्मेलन के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जॉर्ज ने आरोप लगाया था कि मुस्लिमों द्वारा संचालित रेस्तरां में ‘नपुंसकता का कारण बनने वाली बूंदों’ से बनी चाय बेची जा रही है, जिसका मकसद देश पर ‘नियंत्रण हासिल करने के लिए’ लोगों की संतानोत्पत्ति की क्षमता छीनना है।
नेशनल डेस्क। देश में महंगाई से परेशान आम लोगों को नया महीना शुरू होने के साथ ही महंगाई की एक और मार पड़ी है। दरअसल तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाए गए हैं। दाम में बढ़ोत्तरी के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली में अब 2355.50 रुपये हो गया है।
19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2355.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी। वहीं 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 655 रुपये है. एक महीने पहले एक अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 105 रुपये बढ़ी थी, जबकि 22 मार्च को 9 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
बिगड़ेगा रेस्टारेंट, हलवाइयों का भी बजट
कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल हलवाई और रेस्टारेंट इत्यादि ज्यादा करते हैं। ऐसे में 102.50 रुपये की इस बढ़ोत्तरी से उनका मासिक बजट बिगड़ने वाला है। वहीं आगामी महीनों में शादियों के दौरान भी इनका बहुत इस्तेमाल होता है, तो कैटरिंग सर्विस वाले भी अपने दामों में इसकी वजह से बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।
जानें कहां कितनी हैं कीमतें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 949.5 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपये है।
वहीं, लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपये है, जबकि पटना में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपये है। क्या है कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत- आज से यानी 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया।
दु्र्ग। 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए श्रमिकों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस ने पुलिस ऑफिसर मेस मैं बोरे बासी भोजन का समारोह के रूप में आयोजन किया। राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी गण इस आयोजन में सम्मिलित होकर बोरे बासी भोजन को ग्रहण कर अत्यंत आनंदित एवं गौरवान्वित महसूस किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) , अनंत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) , कविलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ), वैभव बैंकर, परिवरीक्षाधीन आईपीएस, गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) ,दिव्यांश राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, श्रीनगर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध), अभिषेक झा , उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग, नीलेश द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) जिला दुर्ग, रमेश कुमार चंद्रा, रक्षित निरीक्षक दुर्ग, सूबेदार तृप्ति सिंह राजपूत रक्षित केंद्र दुर्ग एवं जिला दुर्ग के थाना चौकी प्रभारी सम्मिलित हुए एवं छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं विरासत के रूप में धरोहर बोरे बासी को खाकर आनंद उठाया।
नई दिल्ली: शादी का सीजन चल रहा है सोशल मीडिया पर तो शादी के तमाम वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. कभी किसी की नोक झोक नजर में आती है तो कभी किसी का डांस वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल होता है. वहीं हाल ही में एक वीडियो और वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखते ही आप की हंसी छूट सकती है. यूट्यूब पर इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. दरअसल इस वीडियो में दूल्हे का डांस और बारातियों का अंदाज आपका दिल ही जीत लेगा.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है की शादी में बाराती खूब मगन होकर नाचते हैं. पहले तो एक बाराती एक शख्स के कंधे पर खड़े हो नाचता है. इसके बाद वह कुछ ऐसे नाचता है की कोई भी यकीन नहीं कर सकता. वह दूल्हे की घोड़ी पर चढ़ जाता है और घोड़ी पर चढ़ खड़े होकर नाचना शुरू कर देता है. शख्स इस तरह झूमकर नाचता है की उसके साथ ही दूल्हा भी घोड़ी से धड़ाम गिर जाता है. वहीं आस पास खड़े लोग भी घूरना शुरू कर देते हैं. फिल्हाल तो वीडियो को देख आप अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पाएंगे.
स्कूल में जब छुट्टी चाहिए होती है तो छात्र अपने प्रिंसिपल को एक एप्लीकेशन लिखकर देते हैं. इसके बाद ही छुट्टी मिलती है. पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक छात्र ने छुट्टी के लिए एक ऐसा बहाना बनाया था, जिसे जानकर प्रिसिंपल के भी होश उड़ गए थे. छात्र ने अपने एप्लीकेशन में लिखा था, ‘मेरा देहांत हो गया है, मुझे आधे दिन की छुट्टी चाहिए.’ आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रिंसिपल ने छात्र को छुट्टी दे भी दी थी.
छात्र ने बुंदेलखंडी बोली में लिखा मजेदार आवेदन पत्र
इन दिनों एक और फनी एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह आवेदन पत्र इतना मजेदार है कि इसे पढ़ते-पढ़ते आपके पेट फूल जाएंगे. इस आवेदन पत्र को एक IAS अधिकारी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. IAS अर्पित वर्मा ने छुट्टी का जो आवेदन पत्र शेयर किया है. वह बुंदेलखंडी बोली में काफी मजेदार तरीके से लिखा गया है. यह आवेदन पत्र इतना मजेदार है कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है.
इस आवेदन पत्र में छात्र ने लिखा है, ‘सेवा में…श्रीमान मास्सब, माध्मिक पाठशाला बुंदेलखंड,माहानुभव. तो मस्साब ऐसो है कि दो दिना से चड़ रओ है जो बुखार और उपर से जा नाक बह रह सो अलग. जई के मारे हम स्कूल नई आ पाहे. तमाए पाउ पर के निवेदन है कि दो-चार दिना की छुट्टी दे देते, तो बड्डो अच्छो रहतो और हम नई आए तो कोन सा तमाओ स्कूल बंद हो जै. तुमाओ… आग्याकारी शिष्य… कलुआ.’
लोगों को पसंद आ रहा आवेदन पत्र
सोशल मीडिया यूजर्स को यह मजेदार आवेदन पत्र काफी पसंद आ रहा है. लोगों ने जब ट्विटर पर इस आवेदन पत्र को पढ़ा तो उन्हें मजा ही आ गया. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसके जवाब में खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘बचपन की यादें तरोताजा हो गईं.’ IAS अधिकारी द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 7 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है.
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को वर्चुअल समारोह में सीएम भूपेश बघेल मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ करेंगे। प्रथम चरण में यह योजना प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में लागू की जा रही है।
जिसके तहत नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उनके घर पर मितान के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर प्रदान की जाएगी।
जानें क्या मिलेगी सुविधा
इस योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ के नकल के लिए अनुरोध, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, दुकान पंजीकरण, भूमि की जानकारी, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे प्रदान की जाएंगी।
मुख्यमंत्री बघेल की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली इस योजना के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित आवेदकों को प्रमाण पत्र मितान द्वारा उनके घर पर प्रदान किए जाएंगे।
कोरबा । तीन मई को जिले में ईद -उल- फितर, परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया पर्वों को सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाने के लिए निश्चय किया गया। शांति समिति की बैठक में सभी त्योहार एवं आयोजन को आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहाद्रपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर पुलिस, नगर निगम, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग को सजग रहते हुए पर्वों में सहयोग करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने शहर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप सद्भावनापूर्वक पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने जिलेवासियों से सभी पर्वों को आपसी भाईचारा के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की। साथ ही सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए समारोह आयोजन करने का भरोसा दिलाया। विशेषकर शहर में यातायात बाधित न हो, इसका ध्यान रखा जायेगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने भीड़ भाड़ वाले इलाकों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही पेयजल एवं साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये। शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, एडीएम सुनील नायक, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे, अन्य विभागीय अधिकारीगण सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
कोरबा। जिले के नापतौल विभाग में पदस्थ निरीक्षक पाल सिंह डहरिया और पार्वती राईस मिल उरगा के संचालक गोपाल मोदी के साथ हुए विवाद के मामले में कोरबा सतनामी कल्याण समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
समिति ने इस मामले में कहा है कि रामपुर विधायक ननकीराम कंवर एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पालसिंह डहरिया को निलंबित करने की मांग की है जिसकी समिति निंदा करती है और ऐसे मांग का खंडन भी करते हैं।
समिति ने कहा है कि इस प्रकरण में डहरिया के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उनका भयादोहन करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली गई, जिस पर उरगा थाना में धारा 186, 353, 332, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
समिति ने चार बिन्दुओं पर कार्यवाही की मांग करते हुए भाजपा नेता गोपाल मोदी व अन्य पर एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्यवाही करने तथा उक्त प्रकरण की जांच कमेटी में सतनामी समाज का एक प्रशासनिक अधिकारी को अनिवार्य रूप से शामिल करने तथा निष्पक्ष जांच कराते हुए प्रार्थी को संरक्षण प्रदान करने की मांग की गई है।