रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक महिला ने बेटी के साथ छेड़खानी से नाराज होकर एक युवक की चप्पलों से जकर पिटाई कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में अभी किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
मामला रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाने के देदौर चौराहे का है, जहां महिला ने मनचले युवक की चप्पलों से पिटाई की। लोगों ने बताया कि लड़की को स्कूल जाते हुए आरोपी अक्सर छेड़खानी करता था। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दे दी। फिर क्या था लड़की की मां ने शनिवार को मनचले युवक की आशिकी उतारने का फैसला किया। परिजनों ने भरे बाजार युवक को पकड़ लिया और फिर लड़की की मां ने मनचले युवक के ऊपर चप्पलों की बरसात शुरू कर दी।
पुलिस ने इस मामले में कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। हालांकि क्षेत्र दरोगा महिपाल पाठक ने टेलीफोन पर इस घटना के बारे में जरूर बताया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से मामले में शिकायत नहीं दी गई है, अगर शिकायत की जाएगी तो निश्चित ही मनचले युवक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
Shocking Video: उत्तर भारत समेत देश के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. आलम यह है कि कुछ जगह पारा 40 डिग्री को भी पार कर चुका है. देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं, उड़ीसा भी तपती धूप की चपेट में है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उड़ीसा में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि वहां बिना चूल्हे के खाना बनाया जा सकता है.
कार की बोनट पर रोटी सेंकती दिखी महिला
इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला धूप में खड़ी एक गाड़ी के बोनट पर रोटी सेंकती नजर आ रही है. वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा. आप देख सकेंगे कि इतनी अधिक गर्मी पड़ रही होती है कि महिला सच में कार की बोनट पर रोटी सेंक देती है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा है.
वीडियो में देख सकते हैं कि दो औरतें आटे के पेड़े को लेकर आती हैं. इसके बाद एक महिला आटे के पेड़े को बेलन चौकी पर बेलती है. इसके बाद उसकी रोटी बनाकर उसे गाड़ी की बोनट पर रख देती है. आप देख सकेंगे कि कुछ ही देर में यह रोटी पूरी तरह से पक जाती है. वीडियो उड़ीसा के सोनपुर का है. वीडियो को @nilamadhabpanda नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो-
उड़ीसा में पड़ रही भीषण गर्मी
बता दें कि इन दिनों उड़ीसा में गर्मी से काफी बुरे हालात हैं. गर्मी की वजह से यहां के उच्च शिक्षण संस्थानों में 27 अप्रैल से 2 मई तक कक्षाएं बंद कर दी गई हैं. राज्य के मौसम विभाग के अनुसार, उड़ीसा के कई जिले तेजी से धधक रहे हैं. कटक, सुबर्णपुर और खुर्दा जिलों में गर्मी इतनी पड़ रही है कि लोगों का सुबह से ही बाहर निकलना बंद हो गया है. हर दिन अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ता जा रहा है.
कोरबा। कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने ठेकेदारो को समस्या को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। फाइल टेबल टू टेबल घूम रहे फाइलों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि साहब टेबल में पड़े फाइलों पर ध्यान दीजिए और ठेकेदारों की कुछ समस्या पर विचार करने का निवेदन किया है।
बता दें कि नगर निगम के निर्माण कार्यो के भुगतान को लेकर अब ठेकेदार और निगम अधिकारियों में आर पार की लड़ाई शुरू हो गई है। इस कड़ी में आज ठेकेदारों ने आयुक्त को चिट्ठी लिखकर उनके समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने कहा है कि निगम के कार्यो में समय वृद्धि , रिवाइज स्टीमेट समय पर न होने से ठेकेदारों को बार बार निगम दफ्तर का चक्कर कटाना पड़ रहा है। इसी तरह एसडी , पीजी की राशि को लेकर फाइलों का मूमेंट कराने के लिए ऑफिस टू ऑफिस घूम रहे है। यही नही अंतिम देयक भुगतान के लिए भी संबंधित शाखा के बाबू और अधिकारियों को एंटरटेनमेंट करना पड़ रहा है । इसके बाद भी लंबित राशि का भुगतान समय पर नही हो पा रहा है। निगम में चल रहे इन तमाम विशंगतियो का निराकरण करने पर विचार करने की बात कही गई है।
नई दिल्ली। देश में कोयले की कमी को लेकर विपक्ष ने अब केंद्र सरकार को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। अपने दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं। बता दें कि बिजली संकट के मद्देनजर कोयला सप्लाई करने के लिए कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, इसे लेकर ही सीएम बघेल ने सरकार को घेरा है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अगर कोयले की कोई कमी नहीं है तो यात्री ट्रेन सेवाएं क्यों बंद कर दी गईं? छत्तीसगढ़ से 23 गाड़ियां कैंसिल हुई, फिर रेल मंत्री से बात की तो 6 ट्रेनें चलाई गईं।
बेंगलुरु। स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी पर इंफोर्समेंट डॉक्टरेट (ED) ने छापेमारी की कार्रवाई की है। इसके बेंगलुरु स्थित ऑफिस से ED ने 5,551 करोड़ रुपए की रकम जब्त की है। कंपनी पर अपनी कमाई को गैरकानूनी तरीके भारत से बाहर भेजने का आरोप है।
आरोप है कि कंपनी ने यह हेराफरी इसी महीने फरवरी में की है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। ED का कहना है कि टेक कंपनी रॉयल्टी के नाम पर इस तरह के बड़े अमाउंट की हेराफेरी चीन में मौजूद अपनी पेरेंट कंपनी के इशारे पर कर रही थी।
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल हुआ है. अमरजीत चावला को प्रभारी महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। इससे पहले चन्द्रशेखर शुक्ला ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब उनकी जगह अमरजीत चावला को ये जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि डिजिटल सदस्ययता अभियान की कामयाबी के बाद ये फैसला लिया गया है। इस अभियान में अमरजीत चावला का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसी के चलते उन्हें ये जवाबदारी सौंपी गई है, अभी चावला के पास था यूथ कांग्रेस और NSUI का अतिरिक्त प्रभार है।
अमरजीत चावला प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के बेहद करीबी भी माने जाते हैं। फिलहाल अमरजीत चावला प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी मुलाक़ात सोनिया गांधी और मुकुल वासनिक से भी हुई है।
अमरजीत चावला ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, जो विश्वास उन्होंने किया है उसपर खरा उतरने का काम करूँगा। एकबार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ लोकसभा और विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए प्रयास करेंगे।
न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया। इसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना भी शामिल हुए। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा कि हमें ‘लक्ष्मण रेखा’ का ध्यान रखना चाहिए, अगर यह कानून के अनुसार हो तो न्यायपालिका कभी भी शासन के रास्ते में नहीं आएगी।
सीजेआई एनवी रमना ने कहा कि यदि नगरपालिकाएं, ग्राम पंचायतें अपने कर्तव्यों का पालन करती हैं, यदि पुलिस ठीक से जांच करती है और गैरकानूनी कस्टोरियल यातना खत्म होती है, तो लोगों को अदालतों की ओर देखने की जरूरत नहीं होगी।
सीजेआई एनवी रमना ने कहा कि अदालत के फैसलों पर सरकार द्वारा वर्षों तक अमल नहीं किया जाता है। न्यायिक घोषणाओं के बावजूद जानबूझकर निष्क्रियता है जो देश के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, “हालांकि, नीति निर्धारण हमारा अधिकार क्षेत्र नहीं है, लेकिन अगर कोई नागरिक अपनी शिकायत लेकर हमारे पास आता है तो अदालत मना नहीं कर सकती है।” सीजेआई ने जनहित याचिकाओं के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब यह ‘निजी हित याचिका’ बन गई है और निजी मामलों को निपटाने के लिये इसका इस्तेमाल किया जाता है।
पदमश्री विजेताओं से बंगले खाली करा रही मोदी सरकार, 91 साल के अवॉर्डी की बेटी बोली- इतनी क्रूरता ठीक नहीं
वहीं, संयुक्त सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का ये संयुक्त सम्मेलन हमारी संवैधानिक खूबसूरती का सजीव चित्रण है। हमारे देश में जहां एक ओर ज्यूडिशरी की भूमिका का संविधान संरक्षक की है वहीं विधान मंडल नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती है।
CBI के सामने साख का सवाल, तोड़ना होगा पॉलिटिकल व एग्जीक्यूटिव नेक्सेस, बोले CJI एनवी रमन्ना
स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाए- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 2047 में जब देश अपनी आज़ादी के 100 साल पूरे करेगा, तब हम देश में कैसी न्याय व्यवस्था देखना चाहेंगे? हम किस तरह अपने न्याय व्यवस्था को इतना समर्थ बनाएं कि वो 2047 के भारत की आकांक्षाओं को पूरा कर सके, उन पर खरा उतर सके, ये प्रश्न आज हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अदालतों में स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज का सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के इन 75 सालों ने ज्यूडिशरी और एग्जीक्यूटिव दोनों की ही भूमिका और जिम्मेदारियों को निरंतर स्पष्ट किया है। जहां जब भी जरूरी हुआ,देश को दिशा देने के लिए ये संबंध लगातार विकसित हुआ है।
कांकेर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ के तहसील कांकेर अंतर्गत महिला पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के बाद एसडीएम ने महिला पटवारी पर तत्काल एक्शन लेते हुए उसे निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अनुविभगीय अधिकारी राजस्व कांकेर नियत किया गया है, इस अवधि में उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
दरअसल, जमीन कागजात की नकल निकालने के नाम पर महिला पटवारी एक रिटायर्ड आर्मी जवान से रुपयों की मांग कर रही थी। उन्हें बता रही थी कि इस काम का रेट 5 हजार रुपए है। फिर 2 हजार रुपए लेकर अपनी पर्स में रख लेती है। मामला जिला मुख्यालाय के नजदीक दशपुर गांव का है।
बता दें कि आर्मी के रिटायर्ड जवान भीखम साहू को जमीन दस्तावेज की नकल निकलवानी थी। इसके लिए उन्होंने महिला पटवारी कामिका मंडावी से संपर्क किया। इस पर कामिका मंडावी ने उनसे 5 हजार रुपयों की मांग की। कहा कि इस काम का यही रेट है, आपको पहले ही बता चुकी हूं। बाकी आपके लिए जो सही हो वह दे दें। इसके बाद जवान भीखम उन्हें 2 हजार रुपए देते हैं, जिसे महिला पटवारी अपनी पर्स में रख लेती हैं।
जवान ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही यह सोशल मीडिया पर चलना शुरू हो गया था। शाम होते तक SDM ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि में महिला पटवारी कामिका मंडावी को राजस्व कार्यालय कांकेर अटैच किया गया है।
न्यूज डेस्क।बिहार के सहरसा जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर थानेदार महिला से बॉडी मसाज करवा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थाने में महिला से मसाज कराते-कराते दारोगा किसी से फोन पर बात कर रहा है और साथ ही महिला को मदद का भरोसा दिला रहा है. उसी वक्त दूसरी महिला कुर्सी पर बैठी हुई है. इस दौरान कमरे में एक रस्सी पर उसकी वर्दी भी टंगी दिख रही है. दारोगा का नाम शशि भूषण सिन्हा है और वो नवहट्टा थाने में तैनात था. महिला से मसाज कराने का वीडियो सामने आने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाने में वह महिला अपने बेटे (रेप का आरोपी) की जमानत के लिए आई थी. कथित रूप से दारोगा ने उससे कहा कि पहले मसाज करो. साथ ही उसे आश्वासन दिया कि तुम्हारे बेटे को जमानत जल्द मिल जाएगी. इस दौरान दारोगा किसी वकील से उसके बेटे की जमानत के लिए फोन पर बात करता रहा.
इस मामले पर सहरसा की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया, ‘तत्कालीन थानाध्यक्ष डरहार ओपी शशिभूषण सिन्हा का वायरल वीडियो हमारे सामने आया है. इसकी सत्यता की जांच करने के लिए एसडीपीओ सदर को भेजा गया. शशिभूषण सिन्हा वहां पर तैनात थे, उस इलाके में एक रेप केस हुआ था. अब इस वीडियो में दुष्कर्म के आरोपी की मां के कहने पर एक वकील से 10 वह हजार रुपये में बेल लेने की बात कर रहा है. साथ में जिस तरीके से वो बैठे हुए है या जो उनका आचरण है, जो उनका बॉडी लैंग्वेज है या जो भी वो करवा रहे है, वो अनुशासनहीनता, उद्दंडता को परिभाषित करता है. साथ ही एक अच्छे पुलिस पदाधिकारी का जो आचरण होता है, उसके एकदम विपरीत है.’
लिपि सिंह ने कहा, इस मामले में थानाध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है और डिपार्टमेंटल करवाई शुरू कर दी गई है. इस तरह की अनुशासनहीनता पुलिस की छवि को धूमिल करती है. हमारा एक्शन जीरो टॉलरेंस का है. इस तरीके की अगर चीजें होती है तो मेरा एक्शन बहुत स्ट्रांग रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि इस तरीके की चीजें फिर ना हों.
Violence:पंजाब के पटियाला में कल (शुक्रवार को) दो गुटों में जुलूस के दौरान हिंसा भड़की. इसके बाद शहर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और रात 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया. इसके बाद पंजाब सरकार ने कई अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. सीएम के निर्देश पर पटियाला के IG, SP और SSP का ट्रांसफर किया गया है.
पटियाला के IG, SP और SSP का तबादला
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पटियाला हिंसा में इंटेलिजेंस फेलियर पर अधिकारियों से नाराजगी भी जताई. इसके बाद ऐसा मानाजा रहा था कि पटियाला के बड़े अधिकारियों पर कोई कार्रवाई हो सकती है. मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पटियाला के आईजी, एसपी और एसएसपी का ट्रांसफर कर दिया है.
इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अब मुखविंदर सिंह चिन्ना को नया आईजी पटियाला नियुक्त किया गया है. वहीं, दीपक पारिक को नया एसएसपी पटियाला और वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी नियुक्त किया गया है.
श्री फतेहगढ़ साहिब में लगी धारा 144
इस बीच श्री फतेहगढ़ साहिब में धारा 144 लगाई गई है. बता दें कि पटियाला हिंसा के बाद शिव सेना हिंदुस्तान, शिव सेना बाल ठाकरे और अन्य हिंदू संगठनों ने पटियाला में बंद का ऐलान किया. इसके बाद पंजाब के गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है. शहर में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सुविधा बंद रहेगी.