Home Blog Page 2569

गर्मी से कब तक मिलेगी राहत? मौसम विभाग ने दी ये बड़ी जानकारी

The Duniyadari.Com: नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मार्च के शुरु होने के बाद से ही लगातार में हिट वेव यानी लू चल रही है. वेस्ट राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में तो इस दौरान लागातर पारा 40 से 45 डिग्री के बीच में ही बना हुआ है. चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले दिनों में किस राज्य में कितनी गर्मी रहेगी.

इन राज्यों के लिए गंभीर लू का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान नॉर्थ, सेंट्रल और नॉर्थ वेस्ट भारत में लू चलने जैसी स्थिति जारी रहेगी. विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में लू जैसी स्थिति जारी रह सकती है. वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात के उत्तरी भागों के अलग-अलग इलाकों में हीटवेव की स्थिति की संभावना है.

दिल्ली में लू को लेकर येलो अलर्ट
राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में भी बुधवार शाम को येलो अलर्ट जारी किया गया था और बुधवार से अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ चुका है. कल (28 अप्रैल) दिल्ली के अलग अलग स्टेशन में अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री तक दर्ज हुआ था, जिसे विभाग ने हिटवेव कंडीशन बताया था.

दिल्ली के सफदरजंग में 43.5 के साथ इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ था. आज (29 अप्रैल) इसमें एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई और दोपहर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, आने वाले समय में 46 डिग्री पहुंच सकता है.

गर्मी से कब मिलेगी राहत?
बुधवार को जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक आज (29 अप्रैल) एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला था, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ और इस वजह से राजधानी में आज भी लू चल रही है. वहीं 29 अप्रैल को उत्तर भारत में धूल भरी आंधी की संभावना है और 1 से 2 मई तक तापमान में गिरावट आएगी.

मौसम विभाग ने बताया कि 1 से 2 मई के बीच सक्रिय हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तापमान में गिरावट आएगी. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जो थोड़ी राहत जरूर पहुंचाएगी.

अप्रैल के महीने में तापमान का रिकॉर्ड
राजधानी में 18 अप्रैल 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं अप्रैल में रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

नापतौल विभाग के निरीक्षक विवाद: अब चेम्बर अध्यक्ष ने लगाया आरोप… कहा निलंबित करें, नही तो होगा नगर बंद…

कोरबा । जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने विधिक माप विज्ञान ( नाप तौल ) विभाग के निरीक्षक पालसिंह डहरिया पर कई संगीन आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग की है। साथ ही तीन दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं होने पर नगर बंद सहित पूरे जिले में चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

चेम्बर अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया के सम्पूर्ण कार्यकाल की जांच की जानी चाहिए। उनके खिलाफ अनेक गंभीर मामले सामने आएंगे।उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में चेम्बर की ओर से आज कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू को ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें पालसिंह डहरिया को तत्काल निलंबित करने, श्री नारायण पार्वती धर्मकांटा के संचालक और अन्यों के खिलाफ उरगा पुलिस थाना में दर्ज झूठी रिपोर्ट को निरस्त करने और निरीक्षक पालसिंह डहरिया को सेवा से बर्खास्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की गई है।

उन्होंने कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा को सौंपे गए ज्ञापन की प्रतिलिपि भी मीडिया को उपलब्ध कराई है, जिसका मूल पाठ इस प्रकार है- जिला कोरबा छत्तीसगढ़ में विधिक माप विज्ञान (नापतौल) विभाग में पदस्थ निरीक्षक पालसिंह डहरिया द्वारा अपने अधिकारों का दुरूपयोग करते हुए जिले के व्यापारियों को डरा- धमकाकर अवैध वसूली और भयादोहन करना आम बात हो गयी है। अभी तत्कालीक घटना श्री नारायण पार्वती धर्मकांटा के सत्यापन के लिए दो लाख रूपयों की रिश्वत मांगने एवं पुलिस थाना उरगा में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का सामने आया है।

1. धर्मकांटा संचालक ने दिनांक 27/11/2021 को धर्मकांटा संचालन के लिए
ई.चालान के जरिये तीन हजार रूपए का भुगतान किया था।
2. धर्मकांटा संचालक ने दिनांक 25/03/2022 को उपरोक्त तीन हजार रूपये
जमा करने का उल्लेख करते हुए धर्मकांटा के सत्यापन के लिए ऑन लाईन आवेदन
किया था।
3. इसके पश्चात दिनांक 12/04/2022 को नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया
द्वारा श्री नारायण पार्वती धर्मकांटा पहुंचकर रसीद नम्बर 418/ 47 केजरिये सात हजार रूपये की राशि पुनः जमा करायी गयी।
4. नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया दिनांक 25/04/2022 को धर्मकांटा
पहुंचे। जहां उन्होंने धर्मकांटा संचालक से सत्यापन के बदले दो लाख रूपयों के रिश्वत की मांग की, लेकिन संचालक ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया।
5. धर्मकांटा संचालक द्वारा रिश्वत नहीं देने पर नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया द्वारा मौके पर अश्लील गाली गलौच की गयी। संचालक एवं मौके पर उपस्थित अन्य कर्मचारियों के साथ धक्का- मुक्की की गयी। धर्मकांटा का
मॉनिटर निकालकर अपने साथ ले जाया गया। इतना ही नहीं धर्मकांटा संचालक और अन्यों के खिलाफ उरगा पुलिस थाना में झूठी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।
6. नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया के द्वारा दिनांक 26/04/2022 को
श्री नारायण पार्वती धर्मकांटा का सत्यापन कराया बताया जा रहा है जिसमें उन्होंने चार बिन्दुओं पर धर्मकांटा का असत्यापित होने का कारण दर्शाया गया है।
* तौल यंत्र की अधिकतम क्षमता का 10 प्रतिशत अथवा 01 टन (जो भी कम हो) के सत्यापित और मुंद्राकित बॉट नहीं है।
* तौल यंत्र की अधिकतम क्षमता के बराबर डमी भार (बॉट अथवा लदानयुक्त
ट्रक इत्यादि के रूप में) नहीं है।
* सत्यापन हेतु बॉट इत्यादि को रखने एवं उतारने के लिए यांत्रिक अथवा श्रमिकों की समुचित व्यवस्था नहीं है।
* आवेदन पत्र में अंकित जानकारी भौतिक सत्यापन के समय सही नहीं पाई गयी।
7. नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया ने धर्मकांटा के जिस मॉनिटर को 25/04/ 2022 को जप्त किया था, उसका उपरोक्त सत्यापन की कार्यवाई में कहीं उल्लेख नहीं किया गया है। दिनांक 25/ 04/ 2022 को विवाद होने के बाद 26/04/2022 को निरीक्षक द्वारा सत्यापन की कार्रवाई करना और धर्मकांटा को असत्यापित करना निरीक्षक के अवैधानिक क्रियाकलापों का स्वयं में प्रमाण है।
8. नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया कोरबा से पहले जांजगीर चाम्पा जिले
में पदस्थ रह चुके है। वहां भी इनके द्वारा अवैध रूप से वसूली की शिकायतें आये दिन सुनने में आती थी। इनके द्वारा व्यापारियों से दुर्व्यवहार करना सामान्य बात थी। पेपर की कटिंग संलग्न।
9. नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया कोरबा से पहले रायगढ़ में पदस्थ थे।
वहां भी इनके द्वारा व्यापारियों को डराया धमकाया और दुर्व्यवहार किया जाकर भयादोहन किया जाता था। यहां तक की नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया द्वारा अपने विभाग के कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता था।
इस बात की शिकायत विभागीय कर्मचारियों ने कलेक्टर और विभाग के अन्य उच्च अधिकारियों से की थी। इनके खिलाफ चक्रधर नगर पुलिस थाना रायगढ़ में भी
शिकायत की गयी थी। इसकी पेपर कटिंग संलग्न है।
10. नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया को शासन के आदेशों और नियम कानूनों का भी भय नहीं रहता। यहीं वजह है कि कोरोना काल में लॉक- डाउन के बीच ये रायगढ़ से कोरबा जिला के अपने गृह ग्राम गोढ़ी आते-जाते थे। इस अवैध
कृत्य के दौरान रायगढ़ जिला की सीमा पर पुलिस बल ने इन्हे रोका तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया था, जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर
दर्ज करायी गयी थी। पेपर कटिंग संलग्न है।
11. वर्तमान में कोरबा में पदस्थापना के दौरान नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया द्वारा अवैध वसूली और व्यापारियों से भयादोहन की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही है। इसका ताजा उदाहरण कांटा घर का प्रकरण है।
12. पूर्व में नापतौल विभाग द्वारा प्रति तीन माह में शिविर लगाकर कांटा बॉट आदि का सत्यापन किया जाता था। परन्तु कोरबा में निरीक्षक पालसिंह डहरिया की पदस्थापना के बाद शिविर लगाना बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों की दुकानों में जाकर छोटे-बड़े व्यापारियों, सब्जी दुकानदारों और अन्य व्यावसायियों को डरा-धमका कर उनका भयादोहन करने की
शिकायतें लगाकर मिल रही है।
13. नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया दुकानों में कथित कार्रवाई के लिए
जाते हैंं तब उनके साथ सात-आठ की संख्या में गैर विभागीय व्यक्ति और
असामाजिक तत्व उपस्थित रहते है जिससे व्यापारी आतंकित हो जाते है तथा
व्यापारी भयभीत होकर निरीक्षक की अनुचित मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर हो जाते है।

अतःआपसे सादर प्रार्थना है कि नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया की गैर-कानूनी गतिविधियों को देखते हुए उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए। साथ ही उरगा पुलिस थाना में श्री नारायण पार्वती धर्मकांटा संचालक एवं अन्य के विरूद्ध दर्ज करायी गयी झूठी एफ आई आर को निरस्त किया जाए। इसके अलावे नापतौल निरीक्षक पालसिंह डहरिया के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। उपरोक्त मांगों को तीन दिवस के भीतर पूरा
नहीं किये जाने पर जिला चेम्बर ऑफ कामर्स कोरबा नगर बंद सहित जिले भर में चरणबद्ध आन्दोलन के लिए बाध्य होगा।

सीएम भूपेश बघेल दिल्ली रवाना, उच्च न्यायालयाें के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में होंगे शामिल, पीएम मोदी संग डिनर में भी होंगे शामिल

नई दिल्ली/ रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार शाम मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयाें के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में शामिल होने दो दिन के लिए नई दिल्ली के दौरे पर रवाना हुए। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों को रात्रिभोज पर भी आमंत्रित किया है।

दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि दिल्ली में शनिवार को एक सम्मेलन है जिसमें राज्यों के मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालयों के चीफ जस्टिस उपस्थित होंगे। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया भी रहेंगे। वहां दिनभर का कार्यक्रम है।

रात में प्रधानमंत्री ने भोज पर भी आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है, यह संयुक्त सम्मेलन दरअसल कार्यपालिका और न्यायपालिका को एक मंच पर लाने का बहुमूल्‍य अवसर है, ताकि लोगों को सरल एवं सुविधाजनक ढंग से न्याय सुलभ कराने की रूपरेखा तैयार की जा सके। इसके साथ ही न्याय प्रणाली के समक्ष मौजूद विभिन्‍न चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की जा सके।

0.2016 में भी हुआ था ऐसा सम्मेलन

बता दें कि इसी तरह का पिछला सम्मेलन वर्ष 2016 में आयोजित किया गया था। उस समय से लेकर अब तक सरकार ने ई-कोर्ट्स मिशन मोड प्रोजेक्ट के तहत बुनियादी ढांचागत सुविधाओं को बेहतर करने के साथ-साथ अदालती प्रक्रियाओं में डिजिटल प्रौद्योगिकी के एकीकरण के लिए कई पहल की है। इस सम्मेलन में प्रौद्योगिकी से हुए बदलाव पर भी चर्चा होनी है।

कोरबा ब्रेकिंग: गाना चालूकर बाथरूम में घुसा कैंसर से पीड़ित युवक, ब्लेड से काट लिया खुद का गला, मौके पर मौत

कोरबा। जिले में दर्री इलाके में शुक्रवार को एक कैंसर पीड़ित युवक ने बाथरूम में गाना चालूकर सर्जिकल ब्लेड से अपना गला काट लिया है। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार जांजगीर के सारागांव का रहने वाला मोती प्रकाश राठौर(27) पिछले कुछ समय से कैंसर और दूसरी बीमारियों से पीड़ित था। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। इलाज के ही सिलसिले में वो और उसका भाई सोम कुछ दिन पहले रायपुर गए थे। इलाज के बाद दोनों दर्री इलाके में अपनी मौसी के यहां रुकने आए थे। इसी बीच आज सुबह यह घटना घटी है।

मोती प्रकाश के भाई ने बताया कि वे लोग रात को सफर करके आए थे, इसलिए सुबह सो रहे थे। उसी दौरान उसका भाई मोती प्रकाश बाथरूम गया था। उसने गाना चालू कर रखा था। सोम ने बताया कि मैं सो रहा था। इस बीच काफी समय हो गया लेकिन मोती अंदर से निकल ही नहीं रहा था। इसके एक घंटे बाद मैं जब सोकर उठा तो भी वह अंदर से नहीं निकला था। आवाज देने पर वह धीरे-धीरे आवाज कर रहा था। ऐसे में जब उसने दरवाजा तोड़ा, तब देखा कि मोती ने अपना गला काट लिया था। वह वहीं बाथरूम में ही पड़ा था।

पिता की भी हो चुकी है मौत

सोम ने बताया कि भाई को इस हाल में देखा अस्पताल ले गए थे। मगर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोम ने पुलिस को बताया कि मोती जनवरी महीने से ही काफी परेशान था। उसी महीने में सड़क हादसे में पिता जी की भी मौत हुई थी। मोती का इलाज रायपुर में चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने अब शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है।

एक्शन में सरकार: बढ़ते बिजली संकट के बीच काेयले की रैक जल्द पहुंचाने  657 पैसेंजर ट्रेन रद्द

नई दिल्‍ली। भारत में बिजली संकट (power crisis) के बीच मोदी सरकार (Modi government) ने 657 पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है ताकि थर्मल पावर प्‍लांट्स  (Thermal Power Plants)  तक कोयले के रैक जल्‍द पहुंच सकें।

बता दें कि इन दिनों तेज धूप और गर्मी के बीच उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा, मध्‍यप्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्‍तराखंड, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और गुजरात में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार देशभर में थर्मल पावर स्‍टेशनों तक कोयले की तुरंत पहुंच बनाने के लिए केंद्र सरकार ने पैसेंजर ट्रेनों का रद्द करने का निर्णय लिया है। इसमें पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से कोयले से भरे रैक वाली मालगाड़ियों को जल्‍द रास्‍ता मिलेगा और वे थर्मल पावर स्‍टेशनों तक की दूरी कम समय में पूरी कर सकेंगी।

रद्द ट्रेनों में मेल, एक्‍सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन शामिल

देश के कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वर्तमान में हालात स्थिर बने हुए हैं, हमारे पास करीब 30 लाख टन का स्‍टॉक कोयला है, जबकि थर्मल पावर प्‍लांट के पास 21 मिलियन टन कोयला भंडार में है।

कोयला मंत्री ने बताया कि रूस यूक्रेन युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति ठप हो चुकी है, ऐसे में भीषण गर्मी के दौर में डिमांड अधिक हो गई है। हालांकि वर्तमान में 2.5 बिलियन यूनिट की दैनिक खपत को देखते हुए करीब 3.5 बिलियन यूनिट बिजली का उत्‍पादन हो रहा है।

इधर एनटीपीसी ने भी कहा है कि दादरी की सभी 6 यूनिट और ऊंचाहार की 5 यूनिट पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं, कोयले की सप्‍लाई भी निरंतर मिल रही है।

अक्षय तृतीया को मनाया जाएगा माटी पूजन दिवस… कलेक्टर रानू साहू ने खुद संभाली कमान…

 

0.पोंडी उपरोड़ा के सुतर्रा गौठान में आयोजित होगा  जिला स्तरीय कार्यक्रम

कोरबा। छत्तीसगढ़ का प्रमुख लोकपर्व अक्ति यानि अक्षय तृतीया 3 मई को पूरे छत्तीसगढ़ सहित कोरबा जिले में भी माटी पूजन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत पर कार्यक्रम का आयोजन कर परंपरागत रूप से माटी पूजन किया जाएगा।

माटी पूजन दिवस कार्यक्रम के लिए कलेक्टर रानू साहू ने अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को माटी पूजन दिवस की आवश्यक तैयारी करने को कहा है।

बता दें कि इस दिन मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन के लिए रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कंपोस्ट खाद के उपयोग के साथ गोमूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को वृहद स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में गोठान में होगा माटी पूजन

माटी पूजन कार्यक्रम गोठान में ही आयोजित किए जाएंगे तथा अन्य स्थानों पर ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। 3 मई को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के सुतर्रा गोठान में आयोजित किया जाएगा।

प्राकृतिक खेती में किसानों एवं जनमानस की भागीदारी बढ़ाने किया जाएगा प्रोत्साहित

इस महाअभियान का उद्देश्य प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों एवं जनमानस की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में रसायनिक खाद एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कंपोस्ट, गोमूत्र एवं जैविक खादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना, रासायनिक खेती के से होने वाले नुकसान के प्रति जन जागरूकता फैलाना, मानव एवं पशु आहार को हानिकारक रसायनों से मुक्त करना सम्मिलित है।

धरती माता की रक्षा के लिए ली जाएगी शपथ

इस दिन प्रभारी मंत्री, विधायक गण, त्रिस्तरीय पंचायतों के सम्मानित जनप्रतिनिधि गण सहित कृषकों एवं नागरिकों को आमंत्रित करते हुए धरती माता की रक्षा के लिए शपथ ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कराया जाएगा।

विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम के लिए संबंधित एसडीएम और सीईओ जनपद पंचायत नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी होंगे। ग्राम पंचायत स्तर के लिए संबंधित ग्राम के सरपंच-सचिव कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका अदा करेंगे।

ब्रेकिंग: LIC से भी बड़ा IPO लॉन्च करेंगे मुकेश अंबानी, Jio की शेयर बाजार में होगी एंट्री

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आईपीओ में निवेश कर कमाई करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की टेलीकॉम कंपनी जियो भी आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी में है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

50 से 75 हजार करोड़ रुपए जुटाने की कोशिश

रिपोर्ट के मुताबिक उद्योगपति मुकेश अंबानी आरआईएल की अगली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान इस बारे में घोषणा कर सकते हैं। इन दोनों फर्मों के आईपीओ के माध्यम से, अंबानी 50,000 करोड़ रुपए से 75,000 करोड़ रुपए के बीच एक बड़ी राशि जुटाना चाहते हैं। इस आईपीओ बाद ये दोनों कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगी।

ग्लोबल लिस्टिंग भी संभव

सूत्रों के मुताबिक, भारत में लिस्टिंग के साथ ही दोनों कंपनियों की ग्लोबल लिस्टिंग भी हो सकती है। रिलायंस जियो को अमेरिका में नैस्डैक प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट किया जा सकता है। नैस्डैक, टेक कंपनियों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मार्केटप्लेस है।

UPSC Topper Of Jammu Kashmir: सेवा में फिर से बहाल हुए पूर्व IAS शाह फैसल

जम्मू-कश्मीर। (Shah Faisal Return In Bureaucracy)। सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहले UPSC टॉपर और पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल का  इस्तीफा वापस लेने के आवेदन को स्वीकार कर उन्हें सेवा में बहाल कर दिया है।

Shah Faisal ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये तीन ट्वीट्स किए। इन ट्वीट्स में उन्होंने अपनी उन आदर्शवादी बातों का भी जिक्र किया है, जिनके कारण वे सियासत में आए थे।

दरअसल फैसल ने साल 2019 की शुरुआती महीने यानी जनवरी में देश में ‘बढ़ती असहिष्णुता’ का हवाला देते हुए आईएएस की से इस्तीफा दे दिया था। अब तीन साल बाद उन्होंने एक बार फिर वापस नई शुरुआत करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा है कि वह फिर से प्रशासनिक सेवा में आना चाहते हैं।

कहा.मेरे आदर्शवाद ने मुझे निराश किया

फैसल ने ट्वीट करते हुए लिखा,”मेरे जीवन के 8 महीने (जनवरी 2019-अगस्त 2019) काफी कठिन रहे हैं. एक कल्पना का पीछा करते हुए मैंने वर्षों का बनाया हुआ लगभग वह कुछ खो दिया है. काम, मित्र, प्रतिष्ठा, सार्वजनिक सद्भावना सब. लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं खोई. मेरे आदर्शवाद ने मुझे निराश किया।’

घर की छत पर हो रहा था ईलू-ईलू, जाग गए परिजन, पढ़िए आगे क्या हुआ

यूपी। बरेली में रहने वाले प्रेमी जोड़े के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग में घर वाले रोड़ा बन गए। जिसके चलते परेशान प्रेमी प्रेमिका ने मिलने के लिए रात के अंधेरे का सहारा लिया। जिसके तहत नियत समय पर प्रेमी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। दोनों के बीच अभी प्रेम मिलाप शुरू हुआ था कि आहट सुनकर लड़की के स्वजन जाग गए। परिजन छत पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख युवती ने तो छत से नीचे छलांग लगा दी।जबकि प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया।

परिवार के विरुद्ध जारी रखा मिलना

दरअसल युवक युवती दोनों ही एक संप्रदाय के है। दोनों के बीच पिछले पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनो निकाह की जिद पर अड़े है। लेेकिन लड़के के पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं है। जबकि लड़की पक्ष के लोग तैयार है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनो पक्ष थाने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों से यह कहते हुए समझौता कर लिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इसके साथ ही दोनों ने कहा कि अब वह एक दूसरे से मिलेंगे नहीं।

गुपचुप तरीके से मिलते-जुलते रहे

आरोप है कि बावजूद गुपचुप रूप से दोनों मिलते-जुलते रहे। रविवार की रात लड़का प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया और एक बार फिर से बखेड़ा खड़ा हो गया। छत से कूदने के चलते प्रेमिका की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है।

धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

जिसके बाद परिजनों ने युवक को छत पर ही पकड़ लिया।उसकी जमकर धुनाई की।इसके बाद परिजनों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

SP ने ट्रांसफर आदेश किया जारी… भीमसेन बने जटगा प्रभारी, खूंटे लाइन हाजिर…

कोरबा। एसपी ने तीन पुलिस अधिकारी का ट्रांसफर किया है। पसान थाना में हुए विवाद के बाद लक्ष्मण खूंटे को लाइन हाजिर किया है। सहायक उप निरीक्षक भीमसेन यादव को जटगा पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।

 

बता दें कि पुलिस कप्तान भोज राम पटेल ने विभागीय कार्यो में कसावट लाने के लिए 2 उप निरीक्षक व एक सहायक उपनिरीक्षक ट्रांसफर आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक रामपुर चौकी में पदस्थ एसके धारी को पसान थाना का प्रभारी बनाया गया है। वही पसान थाना प्रभारी रहे लक्ष्मण खूंटे को लाइन अटैच किया गया हैं। रक्षित केंद्र में पदस्थ भीमसेन यादव को जटगा पुलिस सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया है।