Home Blog Page 2600

कांग्रेस के हाथ से फिसला बिलाईगढ़ नगर पंचायत, अध्यक्ष के खिलाफ 15 के मुकाबले 13 मतों से अविश्वास प्रस्ताव पारित,उड़े रंग गुलाल

बलौदा बाजार। प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी समर्थित नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। बलौदाबाजार जिला के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के भाजपा के पार्षदों ने अध्यक्ष द्वारिका देवांगन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिलाधीश के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

अविश्वास प्रस्ताव पर SDM केएल शोरी की मौजूदगी में नगर पंचायत बिलाईगढ़ में सम्मलेन कराया गया, इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव के लिए चुनाव कराया गया। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारिका देवांगन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

नगर पंचायत बिलाईगढ़ में कुल 15 पार्षद है, इसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 13 वोट पड़े, वहीं अध्यक्ष और एक पार्षद मतदान में शामिल नहीं हुए। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर भाजपा खेमे में खुशी की महौल देखा गया। पार्षद व पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल लगाकर और पटाखे फोड़ कर एक-दूसरे को बधाई दी।

KORBA: 11 को रामपुर में सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम… शिविर में मिलेगा समस्याओं का समाधान

कोरबा। जिला प्रशासन द्वारा सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत 11 अप्रैल को विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत रामपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में रामपुर क्लस्टर के अंतर्गत 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन सेवाओं से लाभान्वित होंगे।

0.पहले डोर टू डोर सर्वे में प्राप्त आवेदनों का निराकरण

शिविर के पहले क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले गांव में डोर टू डोर सर्वे करके ग्रामीणजनों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जा रहेे हैं। आवेदनों का विभाग वार निराकरण कर समाधान शिविर में ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान से अवगत कराया जाएगा और सेवाएं प्रदान की जाएगी। रामपुर में आयोजित होने वाली समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत 16 ग्राम पंचायतों में रामपुर,जोगीपाली रा.,बरकोन्हा, नोनदरहा,बेहरचुवा, मदवानी,चोरभट्ठी, कल्गामार,चांपा, बड़मार,बोतली, खुंटाकुड़ा,चैनपुर,नवापारा चै.,सुवरलोट एवं घिनारा शामिल है।

शिविर में इन समस्याओं का समाधान

समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों से शिविर के पहले घर घर सर्वे के दौरान प्राप्त आवेदनों का समाधान कर सेवाएं प्रदान की जाएगी। इन सेवाओं में फौती नामांतरण, नामांतरण, आपसी बंटवारा, सीमांकन, किसान किताब प्रदाय करना, बी-1 वाचन, आय, जाति, निवास हेतु पटवारी प्रतिवेदन प्रदान करना, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्रक, मनरेगा जॉब कार्ड, मनरेगा मातृत्व भत्ता, ई-श्रम कार्ड, नवीन राशन कार्ड वितरण, राशनकार्ड में त्रुटि सुधार, दिव्यांग, बुजुर्ग का राशन कार्ड वितरण आदि शामिल है।

इसके अलावा विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र प्रदान करना, दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण, मोट्राईज्ड ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, ट्रायसायकल, बैसाखी, श्रवण यंत्र इत्यादि वितरण एवं अन्य सुविधा, पेंशन से संबंधित शिकायतों का निराकरण आदि सेवाएं समाधान शिविर में प्रदान की जाएगी। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरण, गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों की पहचान, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाया जाना व वितरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष से महिला स्व सहायता समूह को ऋण स्वीकृति चेक, ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण आदि सेवाएं भी प्रदान की जाएगी।

कोर्ट के आदेश की अवहेलना : 13 दिन बाद भी एफआईआर नहीं, प्रकरण की जगह विद्वान न्यायाधीश के आदेश की विवेचना…?

कोरबा। न्यायालय के द्वारा जारी आदेश  के 13 दिन बाद भी शहर के एक लैब संचालिका के खिलाफ एफ.आई.आर. पंजीबद्ध नहीं किया गया है। मामला कोविड टेस्ट की रिपोर्ट में देरी की वजह से जान गंवाने वाले परिजनों का है। पिछले दिनों अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट, कोरबा ने एक परिवाद पर सुनवाई के पश्चात एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर की संचालिका के खिलाफ एफ.आई.आर.  दर्ज करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के 13 दिन बीतने के बाद भी मामला दर्ज न होना न्यायालीन आदेश के प्रति पुलिस की गंभीरता को दर्शाता है।

बता दें कि शहर में इन दिनों पुलिस चेहरा देख कर टीका लगा रही है। हम बात कर रहे है उस परिवार की जिन्होंने कोविड टेस्ट रिपोर्ट में हुई देरी की वजह से पूरे घर का दायित्व सम्हालने वाले अपने प्रिय परिजन को असमय ही खो दिया। डॉक्टर की लापरवाही से हुई मौत के संबंध में न्याय की आस के साथ परिवाद कोरबा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विद्वान न्यायाधीश आर.एन. पठारे ने  सारे दस्तावेजो और परिवादिनी पक्ष की ओर से तथ्यों के साथ अकाटय तर्कों को सुनकर एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर की लापरवाही मानते हुए एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर की

संचालिका पर अपराध दर्ज करने का आदेश जारी किया। आदेश जारी होने के बाद भी 13 दिन गुजर गए पर सीएसईबी चौकी द्वारा अब तक अपराध पंजीबद्ध नही किया गया है। मतलब साफ है कि दबाव की वजह से अपराध दर्ज करने में पुलिस के हाथ कांप रहे है, जबकि सीएसईबी चौकी को परिवाद की प्रति सहित न्यायालय का मेमो प्राप्त हो चुका है।

ये था मामला

 

प्रकरण में परिवादिनी कुसुमलता साहू ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में परिवाद दायर करते हुए बताया कि वह 31/10/2020 की शाम को अपने पिता दिलेश्वर प्रसाद साहू को कोविड टेस्ट के लिए ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा स्थित एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर लेकर गई थी और वहां समय पर कोविड टेस्ट की रिपोर्ट नही दिए जाने के कारण इलाज के अभाव में उसके पिता दिलेश्वर प्रसाद साहू की अकाल मृत्यु हो गई। परिवादिनी द्वारा अपने परिवाद पत्र में उल्लेख किया गया है कि आरोपीगण के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में अपनी गलती छिपाने के लिए जानबूझकर फर्जीवाड़ा करते हुए सैंपल लेने व सैंपल रिपोर्ट जारी करने के समय में फर्जीवाड़ा किया गया है। सैंपल लेने का समय 1 नवंबर की सुबह 10 बजे तथा रिपोर्ट जारी करने का समय 10:06 बजे दर्शित किया गया है जबकि दिलेश्वर प्रसाद साहू  की मृत्यु 2 घंटे पूर्व हो चुकी थी। परिवादिनी के द्वारा मृत्यु के संबंध में दस्तावेज भी पेश किए गए हैं कि मृत देह मोर्ग में रखी हुई थी।

पढ़े क्या था आदेश

प्रस्तुत परिवाद में आरोपीगण के विरुद्ध धारा – 468, 471, 188, 201 व 304(क) भा.द.सं. के अंतर्गत कार्यवाही करने की मांग परिवादिनी द्वारा किए जाने पर अति. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पीठासीन विद्वान न्यायाधीश श्री आर. एन. पठारे ने दिनांक – 22.03.2022 को अपने आदेश में लिखा है कि तथ्य से प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का होना दर्शित होता है। उन्होंने अपने आदेश में सीएसईबी चौकी पुलिस को एफआईआर पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। परिवादिनी की ओर से अधिवक्ता अनीष कुमार सक्सेना ने पैरवी करते हुए पक्ष मजबूती से रखा था।

वर्सन

एडीसी के संचालिका के खिलाफ कोर्ट से जो आदेश मिला है उसमें विवेचना की जा रही है। विवेचना पूरा होने के बाद मामला पंजीबद्ध किया जाएगा।

नवल साव, सीएसईबी चौकी प्रभारी

सीजी ब्रेकिंग: दुकान-मकान में लगी आग, जिंदा जल गई दिव्यांग पत्नी, JCB से दीवार तोड़कर निकाला गया शव

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार देर रात हादसा हो गया। एक फर्नीचर दुकान और मकान में भीषण आग लगने से एक दिव्यांग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस और फायरकर्मियों ने JCB से दीवार तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला।

आग इतनी ज्यादा थी कि उस पर काबू पाने में 11 घंटे लग गए। इसके बावजूद अभी तक इमारत सुलग रही है और कमरे भट्‌टी की तरह गर्म हैं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के साथ ही करीब 8 टैंकर लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि आग में चार दुकानें जली हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुनकुरी के बाजार डांड में श्याम सुंदर बंग की पूजा प्लाइवुड और फर्नीचर के नाम से दुकान है। वहीं मकान भी है। उनके परिवार में 12 से अधिक सदस्य हैं।

रात को करीब 3 बजे आग फैलने के बाद नीचे के कमरे में मौजूद लोग बाहर निकल गए। समय पर दमकल वाहन ना पहुंचने पर आग की लपटें ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। वहीं श्याम अपनी पत्नी रचना बंग (54) और बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे।

बच्चों को लेकर बाहर भागे पत्नी को नहीं बचा पाए

अचानक नींद खुली तो देखा कि आग लगी हुई है। इस पर वह बच्चों को लेकर बाहर भागे। इसके बाद पत्नी रचना को बचाने के लिए फिर से कमरे में घुसे, लेकिन तब तक आग ने रचना को चपेट में ले लिया था।

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन कमरे से धमाके की आवाजें सुनाई देने लगीं। किसी तरह लोगों ने रचना को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोशिश नाकाम हो गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे।

पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे हुए हैं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। इस दौरान सुबह हो गई, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद JCB से दीवार तोड़कर किसी तरह रचना के शव को बाहर निकाला जा सका।

दमकल कर्मियों के तमाम प्रयास कके बाद दोपहर करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। आशंका है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी थी।

​ब्रेकिंग: ओवर लोड बस की छत पर बैठे थे यात्री, दौड़ा करंट, दो भाइयों सहित 3 की मौत

न्यूज डेस्क। चलती ओवरलोड बस में करंट दौड़ने से दो सगे भाइयों सहित 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जान बचाने के लिए कई लोग बस से कूद गए। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। रोड पर बिजली के लटकते तारों की चपेट में आने से हादसा हुआ। काफी संख्या में लोग छत पर भी बैठे थे। हादसा जैसलमेर में पोलजी की डेयरी गांव के पास मंगलवार को हुआ।

खींया और खुईयाला गांव के लोगों ने एक निजी बस किराए पर ली थी। बस से संत सदाराम के मेले में दर्शन करने गए थे। लौटते समय ओवरलोड बस में कुछ लोग बस की छत पर बैठे थे। बस की छत पर बैठे लोग सड़क पर लटके तारों के संपर्क में आ गए और करंट लगने से झुलस गए। कुछ लोग बस से कूदने पर घायल हो गए।

हादसे में राणाराम (60), नारायणा राम (55) पुत्र किरता राम खींया और पदमाराम करणा (42) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभु राम (30) निवासी नग्गा गंभीर घायल हो गया, उसे जोधपुर रेफर किया गया।

चिल्लाने की आवाज पर आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। SP भंवर सिंह ने बताया कि घायलों को जवाहिर हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एक की गम्भीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर किया गया।

ED की बड़ी कार्रवाई : शिवसेना नेता संजय राउत और केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) और शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) के परिवार की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है। सत्येंद्र जैन के मामले में ED ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत उनके सहयोगियों की 4.81 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है।

जैन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य, बिजली, गृह, पीडब्ल्यूडी, उद्योग, शहरी विकास, बाढ़, सिंचाई और पानी मंत्री हैं। ईडी ने 2018 में शकूर बस्ती के आप विधायक से मामले के सिलसिले में पूछताछ की थी। एक बयान में, प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसने संपत्ति की कुर्की के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया है।

0.संजय राउत की करीब 11 करोड़ की संपत्ति जब्त

ED ने 1,034 करोड़ रुपए के पात्रा चावल भूमि घोटाला (Patra Rice Land Scam Case) मामले में संजय राउत की संपत्ति कुर्क की है। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के तहत जांच एजेंसी ने संजय राउत के अलीबाग प्लॉट और दादर में स्थित एक फ्लैट को कुर्क किया है। सूत्रों ने बताया कि संजय राउत की जो संपत्ति कुर्क की गई है, उसकी कुल कीमत करीब 11 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें से 9 करोड़ के मालिक संजय के दोस्त प्रवीण राउत हैं। वहीं, 2 करोड़ की संपत्ति संजय राउत की पत्नी की है। ED ने 1,034 करोड़ रुपये के पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता की पत्नी वर्षा की संपत्ति कुर्क की है।

KORBA: चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश रहे 2 आरोपी गिरफ्तार… सोल्ड स्प्लेंडर जब्त….

कोरबा। बालको पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियो में हड़कंप मच गया है । आज चोरी की बाइक बेचने ग्राहक तलाश कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से सोल्ड स्प्लेंडर जब्त किया है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, कबाड़ चोरी, की घटनाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पर अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गनिर्देशन में मुखबिरों को सक्रिय किया गया है। इस कड़ी में आज मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि रिस्दा चौंक बालको के पास 02 नवयुवक किशोर बिना नंबर की स्प्लेण्डर मो0सा0 में घुम रहे है तथा मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे है।की सूचना पर मौके पर जाकर घेरा बंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे तथा सख्ती से पूछताछ करने पर मोटर सायकल को वाल्मीकि अटल आवास मुड़ापार से चोरी करना बताने पर आरोपीगणों के कब्जे से मो0सा0 जप्त किया गया जिसका इंजन नंबर 98D17N00655 चेचिस नंबर 96CJ9F03786 है, आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 41(1-4)/379 भादवि के तहत् कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक विजय चेलक, सउनि आजूराम, आर. 514 अनिल साहू, आर. 779 हरीश मरावी की महत्वूपर्ण भूमिका रही।

सीजी ब्रे​किंग: दो किसानों ने दी जान : एक जंगल में तो दूसरा घर में ही फंदे पर झूलता मिला

भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में दो अलग-अलग ग्राम पंचायत के किसानों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। दोनों के खुदकुशी का कारण अज्ञात हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा के ग्राम दतरेंगी के किसान रमेश वर्मा (52) ने अपने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी का कारण अज्ञात हैं। रमेश वर्मा खेती के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। वही ग्राम सोनवर्षा के किसान राजू कोसले खेती किसानी के साथ ईंटभट्टा का कार्य करता था।

राजू ने ग्राम सोनवर्षा के जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक दीपक झा को दी गई। इस पर उन्होंने बताया कि राजू कोसले स्व सहायता समूह से पांच हजार रुपए का कर्ज लिया था। इसके कारण आए दिन पत्नी से लड़ाई होती थी, लेकिन पूर्ण कारण इसे नहीं मान सकते, जांच की जा रही हैं।

फोन पर पुलिस अफसर से बाेला सीएम हाउस से कॉल कर रहा हूं…अब पहुंचा हवालात

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने पुलिस असफर को फोन पर सीएम हाउस से कॉल करने की धमकी दी थी लेकिन बाद में उसका भेद खुल गया तो अब वह हवालात पहुंच गया है.

‘आजतक’ से बात करते हुए एमपी नगर थाना टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि 26 मार्च की रात एमपी नगर जोन-2 में एक रेस्टोरेंट के पास दो लड़के खड़े हुए थे जिन पर संदेह होने के कारण पूछताछ की गई और वहां खड़े होने का कारण पूछा गया जिसका वह जवाब नहीं दे सके. इसके बाद उनको थाने लाया गया जहां उनकी पैरवी करने एक युवक आया लेकिन उसे थाने में मौजूद स्टाफ ने वापस भेज दिया. थोड़ी देर में उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और फोन करने वाले शख्स ने बोला कि वह सीएम हाउस से बोल रहा है दोनों लड़कों को छोड़ दो.

इसपर मैंने कहा कि यह नंबर किसका है तो उसने कहा कि पचमढ़ी में कैबिनेट की बैठक चल रही है और यहां नेटवर्क की समस्या है इसलिए दूसरे के मोबाइल से कॉल किया है. शक होने पर फोन नंबर को ट्रेस किया तो सिम लक्की नाम के युवक के नाम से रजिस्टर निकली. जिस आधार कार्ड से सिम ली गई थी उस पते पर लड़का रहता नहीं था लेकिन नंबर को ट्रैक करते हुए लक्की को गिरफ्तार कर लिया गया’.

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल, ट्वीट कर बताई वजह

हरियाणा में आम आदमी पार्टी (Aam Aaadmi Party) को बड़ी सफलता मिली है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हरियाणा इकाई के नेता रहे अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. इससे पहले वह कांग्रेस की हरियाणा इकाई (Haryana Congress) के अध्यक्ष थे.

AAP में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने एक ट्वीट में कहा- “जनप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है. मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा.” बीते साल नवंबर में ही अशोक तंवर ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी में शामिल हुए थे.

साल 2019 में अशोक तंवर ने छोड़ दी थी कांग्रेस
हरियाणा के सिरसा से सांसद रह चुके अशोक तंवर ने साल 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी. वह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति (HPCC) के अध्यक्ष थे. वह भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के अध्यक्ष रह चुके हैं. अशोक तंवर का जुड़ना ‘आप’ के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी 2024 में हरियाणा में संभावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है.


कई नेताओं ने थामा AAP का दामन
पंजाब विधानसभा में ‘आप’ की शानदार जीत के बाद हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के कई स्थानीय नेताओं ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दामन थाम लिया है. अशोक तंवर के पार्टी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी राज्य में हर स्तर के चुनाव लड़ेगी. मिली जानकारी के अनुसार राज्य में AAP पंचायत, नगर निकाय के भी इलेक्शन में हिस्सा लेगी.