Home Blog Page 2601

सट्टा कारोबार पुलिस का ‘हंटर’ अभियान… 12 सटोरिये गिरफ्तार ,दुबई और पाकिस्तान से जुड़े तार…

दुर्ग।विदेश में बैठकर ऑनलाइन सट्टा (Online Betting) कारोबार चलाने वाले महादेव बुकी के आरोपियों तक दुर्ग पुलिस (Durg Police) के हाथ पहुंच चुके हैं. पुलिस ने इस मामले में 3 बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, भिलाई (Bhilai) से विदेश भागने की फिराक में फरारी बदमाश अभिषेक गौर और पुष्पेंद्र उर्फ रिकी के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है. पुलिस ने इस संबंध में आईबी को भी पत्र लिखा है.

मुखबिर से मिली सूचना
छावनी सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल व थाना प्रभारी छावनी विशाल सोन को मुखबिर से सूचना मिली थी कुछ लोग क्रिकेट मैच के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं. थाना प्रभारी छावनी के नेतृत्व में इस गिरोह को पकड़ने के लिए 3 अप्रैल को एक टीम तैयार की गई. टीम देर रात युग निर्माण के पास सतनाम भवन पहुंची और छापामार कार्रवाई की. वहां राहुल मुडगरे उर्फ अमन, जयशंकर प्रसाद, सागर सिंह, विकास सिंह उर्फ बाबू, सन्नी चौधरी, एन सुनील, सौरभ शुक्ला और अनिल सिंह उर्फ झुमरू इंस्टाग्राम, वाट्सएप और टेलीग्राम सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लगवा रहे थे.

 

विदेश से जुड़े तार
पुलिस जांच में पाया गया कि ये लोग आईडी पासवर्ड देकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते हैं. पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इनके तार विदेश से जुड़े पाए गए. उन्होंने बताया कि ये लोग महादेव बुकी के माध्यम से दूसरी आईडी जनरेट कर उसकी आईडी पासवर्ड बांटकर ऑनलाइन सट्टा खिलावते हैं.

2 लाख से अधिक की जब्ती
पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 54 हजार 730 रुपये, 1.70 लाख रुपए कीमत के 8 मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, 5 नग सट्टा पट्टी और एक पेन सहित 2 लाख 25 हजार 430 की जब्ती की है. आरोपियों के खिलाफ धारा 4 ( क ) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने चलाया हंटर अभियान
महादेव आईडी के नाम पर चल रहे सट्टा के तार दुबई और पाकिस्तान जैसे देशों से जुड़े हैं. वहां पर बैठकर कुछ लोग महादेव बुकी को संचालित कर रहे हैं. सट्टे के इस काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने हंटर अभियान चलाया है. इसके तहत सट्टा खिलाने वाले संचालकों पर नकेल कसने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने स्मृति नगर में धारा 306, 34 के आरोपी अभिषेक गौर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है. इसके साथ ही भिलाई नगर थाने के धारा 342, 384, 386, 34 के आरोपी पुष्पेंद्र कुमार पारख उर्फ रिकी पारख के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को दी है. इन दोनों आरोपियों के नाम महादेव बुकी से जुड़े हैं और ये विदेश जाने की फिराक में थे.

क्या है लुक आउट नोटिस
लुक आउट नोटिस का उपयोग अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (जैसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों या समुद्री क्षेत्र, बंदरगाहों) पर आव्रजन जांच में किया जा सकता है. जिससे आरोपी विदेश भागने में सफल ना होकर पकड़ा जाता है.

खंगाले जा रहे सैकड़ों बैंक अकाउंट
इस मामले में दुर्ग पुलिस उन बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी जुटा रही है. जो कार्रवाई के दौरान पुलिस को मिले हैं. पुलिस ऐसे 200 से अधिक बैंक अकाउंट का पता लगा रही है और उसके बारे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी पत्र लिख रही है.

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
– राहुल मुडगरे उर्फ अमन खान (26 वर्ष), निवासी शारदा पारा मुरकट्टा स्कुल के पास, भिलाई थाना छावनी
– जयशंकर प्रसाद (42 वर्ष), निवासी संतोषी पारा मिलन चौक केम्प 2, भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग
– सागर सिंह (27 वर्ष) निवासी ईडब्लूएस 671 थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग
– विकास सिंह उर्फ बाबू (30 वर्ष) निवासी घासीदास नगर, थाना जामुल हनुमान मंदिर के पास, जिला दुर्ग
– सन्नी चौधरी (26 वर्ष) निवासी एसीसी चौक सिम्पलेक्स उघोग के सामने राजीव नगर थाना जामुल, जिला दुर्ग
– एन सुनील (32 वर्ष) निवासी कैलाश नगर लोहिया रोड महावीर रोड मार्ग मकान नं 18 थाना जामुल जिला दुर्ग
– सौरभ शुक्ला (27 वर्ष) निवासी बाबादीप नगर दुर्गा मंदिर के पास थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग
– अनिल सिंह उर्फ झुमरू (29 वर्ष) साकिन रूआबांधा भिलाई थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग

सीजी बिग ब्रेकिंग: कालीचरण 95 दिन बाद जेल से रिहा, चामुंडा मंदिर के दरबार में पहुंचकर टेका मत्था,महात्मा गांधी पर की थी टिप्पणी

रायपुर। रायपुर में हुई धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी के मामले में 95 दिनों से जेल में बंद कालीचरण सोमवार को रिहा हो गए हैं। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही कालीचरण के समर्थक जेल परिसर में जमा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद कालीचरण सबसे पहले काली मंदिर में माथा टेकने पहुंचे हैं।

बता दें कि कालीचरण पिछले 95 दिनों से रायपुर जेल में बंद थे। बीते दो दिनों से उनकी रिहाई टल रही थी. कागजों की तकनीकी के कारण रविवार को उनकी रिहाई नहीं हो पाई थी। इसके बाद सोमवार को कालीचरण को रायपुर जेल से रिहा कर दिया गया है।

जेल के बाहर बड़ी संख्या में कालीचरण के समर्थक मौजूद हैं, जेल से निकलने के बाद कालीचरण ने सीधा आकाशवाणी स्थित काली मंदिर का रुख किया। कालीचरण ने मां काली के दरबार में माथा टेका, इसके बाद नीलकंठश्वर धाम पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

KORBA: 8वीं पढ़ने वाला छात्र ने साथी छात्रा का रेत दिया गला, हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में 8वीं में पढ़ने वाले छात्र ने उसकी ही क्लास की छात्रा पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे छात्रा गंभीर घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा लंच टाइम में स्कूल से बाहर आई थी। इसी दौरान छात्र अपने दो साथियों के साथ बाइक से स्कूल के बाहर आया और उसने ब्लेड से लड़की का गला रेत दिया और भाग गया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

ये पूरी घटना फरसवानी गांव के सरकारी स्कूल के बाहर की है। इसी स्कूल में आरोपी पढ़ता है। पता चला है कि आरोपी लड़का रविवार रात को छात्रा के घर में चोरी करने घुसा था। उसी दौरान लड़की ने उसे देख लिया था। इसी के चलते उसने लड़की पर हमला किया है। आरोपी ने दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास पूरी वारदात को अंजाम दिया।

इस स्कूल में दोपहर के वक्त लंच का समय होता है। इसी दौरान लड़का बाइक से अपने 2 साथियों के साथ मौके पर गया था। उसने देखा की लड़की स्कूल कैंपस के बाहर खड़ी है। यही देखकर उसने लड़की पर हमला कर दिया था। घटना के बाद आसपास के छात्रों ने स्कूल टीचर्स को इस बात की जानकारी दी थी।

मुख्य आरोपी फरार, 2 हिरासत में

इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के 2 साथियों को हिरासत में लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। लड़की के गले से काफी खून बह चुका है।

मंदिर में कर रहा था दूसरी शादी, मायके वालो को लेकर आ गई पहली पत्नी, दूल्हे की लात-घूसे से जमकर पिटाई

न्यूज डेस्क।जांजगीर-चांपा जिले में पत्नी के होते हुए भी दूसरी शादी कर रहे दूल्हे की जमकर पिटाई हो गई। दूल्हा अपनी पहली पत्नी को मायके में छोड़कर मंदिर में दूसरा ब्याह रचा रहा था। पहली पत्नी को इसकी खबर लगी तो वह परिवार को लेकर पहुंच गई। मंदिर परिसर में ही दूल्हे राजा की लात-घूसों से जमकर धुनाई शुरू हो गई। मंदिर में काफी हंगामा व मारपीट होने के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

शिवरीनारायण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार निवासी सोमप्रकाश जायसवाल के साथ मारपीट हुई है। दामिनी जायसवाल नाम की महिला कुछ लोगों को लेकर पहुंची थी। महिला सोम प्रकाश को अपना पति बता रही थी। विवाद बढ़ा और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी युवती से शादी रचाने मंदिर आया है, वही पति का कहना है कि वह मंदिर दर्शन करने आया था। मंदिर में मारपीट व हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया गया, लेकिन बात नहीं बनी।

दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज
शिवरीनारायण टीआई रविंद्र अनंत ने बताया कि सूचना पर मंदिर परिसर में थाना स्टाफ को भेजा गया था। युवती का कहना था कि युवक सोमप्रकाश उसका पति है और दूसरी शादी रचाने आया है तो वहीं युवक का कहना था कि वह मंदिर दर्शन करने आया था। महिला बिर्रा क्षेत्र की दामिनी जायसवाल है। महिला ने बताया कि 7 मई 2017 को सोम प्रकाश से सामाजिक रीति रिवाज के साथ उसका विवाह हुआ है। महिला का आरोप है कि एक सप्ताह के बाद ही ससुराल वालों ने 2 लाख रुपये और बाइक को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया और मायके छोड़ दिया। काफी समझाने के बाद भी नहीं मानें तो दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिलाधीश का स्पष्ट निर्देश: निजी स्कूलों को फीस अधिनियम का करना होगा पालन…एक बार में अधिकतम आठ प्रतिशत तक ही फीस में कर सकेंगे बढ़ोतरी…

कोरबा।जिले के सभी निजी स्कूलों को छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 का पालन करना अनिवार्य होगा।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने सभी अशासकीय विद्यालयों को फीस अधिनियम का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है।

 

बता दें कि निजी विद्यालय में नियम के विपरीत अन्य किसी प्रकार की फीस विद्यार्थियों से नहीं ली जानी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यार्थी से अतिरिक्त फीस ली जाती है तो उसके अभिभावक कलेक्टर अथवा जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत कर सकते है। अशासकीय विद्यालय फीस अधिनियम 2020 के तहत  निजी स्कूलों द्वारा एक बार में अधिकतम आठ प्रतिशत तक ही फीस की वृद्धि की जा सकती है । इससे अधिक फीस की वृद्धि करने के लिए विद्यालय फीस समिति को अपना प्रस्ताव जिला फीस समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा इसके पश्चात जिला फीस समिति द्वारा उस प्रस्ताव पर युक्तियुक्त निर्णय लिया जाएगा। निजी स्कूलों द्वारा अधिनियम के प्रावधानों का पालन किए बिना अपनी फीस में असाधारण रूप से वृद्धि नहीं की जा सकती है। स्कूलों द्वारा नियम विरुद्ध फीस लेने पर पालकगण जिला फीस समिति में शिकायत कर  सकते हैं।

छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 के तहत जिला फीस समिति का अध्यक्ष जिला कलेक्टर है एवं जिला फीस समिति का सचिव जिला शिक्षा अधिकारी है। कलेक्टर श्रीमती साहू ने निजी विद्यालयों द्वारा अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 के पालन किये जाने का लगातार मॉनिटरिंग करने व शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए है।

सीजी ब्रेकिंग: छेड़छाड़ मामले में BJP जिलाध्यक्ष पर FIR, पार्टी से निष्कासित महिला कार्यकर्ता ने की शिकायत

रायगढ़। रायगढ़ में BJP में सब ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की FIR दर्ज कराई है। इसे लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था, जिसके बाद महिला ने तीन दिन पहले सिटी कोतवाली में शिकायत की थी। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इन आरोपों को झूठा बताया है।

दरअसल, यह विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि महिला कार्यकर्ता ने इस संबंध में BJP के वरिष्ठ नेताओं से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आवेदन ले लिए और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद सोमवार को कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

नगर अध्यक्ष को देना पड़ा था इस्तीफा, महिला को भी निकाला

BJP के यह अंदरुनी विवाद नया नहीं है। बस नई बात इतनी है कि इसकी चपेट में अब जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी आ गए हैं। इससे कुछ समय पहले इसी महिला कार्यकर्ता ने नगर अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम पर भी ऐसा आरोप लगाया था। इसकी भी शिकायत पार्टी पदाधिकारियों से की गई थी। जिसके बाद ज्ञानेश्वर सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया था। वहीं दो दिन पहले BJP ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते महिला को निकाल दिया है।

महिला का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण उसने पहले प्रदेश के नेताओं से मुलाकात कर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह थाने में आई है। महिला कार्यकर्ता का आरोप है पार्टी के लिए काम करने के दौरान उसका कुछ बड़े नेताओं से अच्छा परिचय हो गया था। कुछ माह पहले उसके पिता का निधन हो गया। इसके चलते उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी।

इस संबंध में उसने जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल को भी बताया था। साथ ही काम दिलवाने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि उमेश अग्रवाल ने उससे अकेले आने के लिए कहा और जून 2021 में जब वह पार्टी कार्यालय पहुंची तो 5 हजार रुपए देकर अश्लील बातें कहीं और अश्लील हरकत भी की।

दूसरी ओर जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने सभी आरोपों को गलत बताया है। कहा कि उन्हें षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। पार्टी इस षड्यंत्र की जांच कर रही है और जल्द ही इस संबंध में बयान जारी करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस मामले में सच्चाई साबित हो जाये तो वे राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।

ब्रेकिंग: मंत्री अमरजीत भगत की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा उपचार

राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार में जुटे कैबिनेट व राजनांदगांव जिला के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत की तबीयत अचानक बिगड़ने से निजी डॉक्टरों की देखरेख में घर पर ही उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें कम्प्लीट बेडरेस्ट की सलाह दी है।

जानकारी के अनुसार, मंत्री अमरजीत भगत रोज की तरह आज सुबह खैरागढ़ प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले थे, इसी बीच उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंत्री भगत ने नवरात्रि का व्रत भी रखा हुआ है। डॉक्टर्स ने बताया कि गर्मी और व्रत के कारण मंत्री भगत डिहाइड्रेशन का शिकार हो गए हैं। ​

बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के जीत के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सहित कांग्रेस के आला मंत्रियों और विधायक खैरागढ़ पहुंचकर बूथ स्तर पर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

सिलेबस में पढ़ाई जा रहीं दहेज की खूबियां? किताब की ऐसी बातों को पढ़कर खौलेगा खून

नई दिल्ली। दहेज प्रथा के ‘गुणों और लाभों’ को बताने वाली एक किताब का कवर पेज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. लोग इस किताब के कवर और उसके साथ लिखी जानकारी को देखकर आश्चर्यचकित हैं. क्योंकि किताब का विषय ही नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि ये किताब भारतीय नर्सिंग परिषद (Indian Nursing Council) के सिलेबस में शामिल है. अब इस किताब को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हो रहा है.

राज्य सभा सांसद ने शेयर की किताब की फोटो
इस किताब में एक उपशीर्षक के साथ एक हिस्सा है जिस पर सारा विवाद है, इसका नाम है ‘दहेज की योग्यता’ जिसकी लेखिका टीके इंद्राणी हैं. पेज की फोटो शेयर करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स में शिवसेना नेता और राज्य सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल हैं, उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से ऐसी किताबों को सिलेबस से हटाने का आग्रह किया और कहा कि हमारे सिलेबस में ऐसे विषयों का होना ‘शर्म की बात है’.

किताब में बताए गए दहेज के ये फायदे
विवादित किताब के एक अंश में कहा गया है कि फर्नीचर, रेफ्रिजरेटर और वाहनों जैसे उपकरणों के साथ ‘दहेज नया घर स्थापित करने में सहायक है.’ इसके बाद दहेज में माता-पिता की संपत्ति में हिस्सा पाने वाली लड़कियों को प्रथा का विरोध करने वालीं लड़कियों के रूप में बताया गया है. गौरतलब है कि यह किताब उसी देश के सिलेबस में पढ़ाई जा रही है जहां यह कई सालों से गैरकानूनी है. हमारे समाज में दहेज की मांग को लेकर महिलाओं को मानसिक रूप प्रताड़ित करने, शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने, मारने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की खबरें आज भी आती रहती हैं.

https://twitter.com/priyankac19/status/1510656062759731200?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1510656062759731200%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Findia%2Fugly-girls-can-be-married-off-features-of-dowry-being-taught-in-the-syllabus%2F1142825

 

लड़कियों की शिक्षा भी दहेज का परिणाम?
इस किताब में लेखक का कहना है कि दहेज प्रथा का एक ‘अप्रत्यक्ष लाभ’ यह है कि माता-पिता ने अब अपनी लड़कियों को शिक्षित करना शुरू कर दिया है ताकि उन्हें कम दहेज देना पड़े. पेज के अंतिम बिंदु में लिखा है कि दहेज प्रथा ‘बदसूरत दिखने वाली लड़कियों’ की शादी कराने में मदद कर सकती है.

जमकर हो रहा विरोध
ट्विटर यूजर्स ने किताब की जमकर आलोचना की है. लोगों ने इसके अंश शेयर करते हुए कहा है कि यह चौंकाने वाली बात है कि ऐसी किताबें कॉलेज लेबल के स्टूडेंट्स के सिलेबस का हिस्सा हैं.

IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खेलाते 03 आरोपी गिरफ्तार…3 लाख की सट्टा पट्टी सहि 75600 रुपए नगद बरामद…

कोरबा। आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खेलाने वाले तीन सटोरियों को बालको पुलिस ने धर दबोचा हैं। पकड़े गए सटोरियों से 3 लाख की की सट्टा पट्टी के साथ 75 हजार 6 सौ रुपये नगद जब्त हुआ है।

बता दें कि 26 मार्च से चल रहे आईपीएल मैच में सटोरिये हार जीत का दांव लगा रहे है। इस कड़ी में आज बालको पुलिस ने हार जीत का दांव लगाकर सट्टा खेलाने वाले 03 आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 लाख रुपए का सट्टा पट्टी लिखा रजिस्टर व नगदी रकम 75600 रुपए के साथ 01 नग एलईडी टीवी 03 नग मोबाइल जप्त किया गया है । एसपी भोजराम पटेल के द्वारा आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खेलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं । इसके परिपालन में अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, योगेश साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्ग निर्देशन में मुखबिरों को सक्रिय किया गया है ।आज मुखबिर के माध्यम से पुराना रिसदा भदरापारा निवासी मोहन यादव के घर पर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा-पट्टी लिखकर दांव लगाने की सूचना मिली थी। खबरीलाल की सूचना पर बालकों पुलिस ने दबिश देकर मोहन यादव पिता रवि यादव 19 वर्ष, निवासी पुराना रिसदा भदरापारा बालकों एवं सतीश सिंह पिता रविंद्र सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी देहान पारा बालकों , गोपाल श्रीवास पिता कृष्णा श्रीवास उम्र 50 वर्ष निवासी दुग्गु पारा बालकों को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 3 नग मोबाइल, 01 नग एलईडी टीवी 01 रजिस्टर में लिखी हुई 3 लाखों रुपए की सट्टा-पट्टी, नगदी रकम 75600 रुपए जप्त कर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 4 क जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ़्तारी किया गया है । इस कार्यवाही में निरीक्षक विजय चेलक , प्र आर कुलदीप तिवारी , आरक्षक अनिल साहू , हरीश मरावी , का योगदान रहा।

विनय मोहन क्वात्रा होंगे भारत के नए विदेश सचिव , हर्षवर्धन श्रंगला की जगह लेंगे

नई दिल्ली। विनय मोहन क्वात्रा भारत के नए विदेश सचिव होंगे, क्वात्रा हर्षवर्धन श्रंगला की जगह लेंगे। श्रंगला इसी महीने के आखिर में रिटायर हो रहे हैं। विनय मोहन फिलहाल, नेपाल में भारत के एम्बेसेडर हैं।

क्वात्रा को विदेश सेवा में 32 साल का अनुभव है। वो कई अहम ओहदों पर काम कर चुके हैं। फ्रांस में एम्बेसेडर भी रहे। इसके अलावा डिप्लोमैटिक मिशन्स के तहत क्वात्रा वॉशिंगटन, जिनेवा, बीजिंग और साउथ अफ्रीका में भी तैनात रह चुके हैं। कुछ वक्त के लिए वो PMO में जॉइंट सेक्रेटरी भी रहे।