बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री व ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राव बेंगलुरु के मूल निवासी है और कर्नाटक के 1990 बैच के आईपीएस अफसर है। बता दें कि, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई 2023 में होने हैं।
मेडिकल कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लूट, लाखों के गहने लेकर फरार हुए 6 नकाबपोश
रायपुर। राजधानी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे। शहर में आए दिन चोरी-डकैती की घटना देखने को मिल रही है। हाल ही में डकैतों ने राजधानी के टिकरापारा क्षेत्र में बड़े वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में 6 नकाबपोश आरोपी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने लाखों की नगदी समेत गहनों पर हाथ साफ किया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी साईं वाटिका कॉलोनी में दिनेश कुमार साहू के मकान में रात्रि 3 से 4 के बीच अज्ञात 6 से 7 की संख्या में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने प्रार्थी व उसकी पत्नी को बंधक बनाकर घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है।
पीड़ित परिवार ने सुबह थाना टिकरापारा में घटना की सूचना दी जिस पर जानकारी मिलते ही तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम अभिषेक माहेश्वरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे समेत थाना प्रभारी व समस्त अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए। घटनास्थल पर बारीकी से अवलोकन के लिए डॉग स्क्वाड तथा फ़िंगर प्रिंट एक्स्पर्ट को भी बुलाया गया है।
KORBA:चिटफंड कंपनी सांई प्रसाद की कुर्क संपत्ति 11अप्रैल को होगी नीलाम…एक करोड़ 33 लाख है बेस प्राइज…
कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू द्वारा जिले के चिटफंड पीड़ितो को राहत दिलाने के लिए चिटफंड कंपनी पर कार्रवाई की गई है। मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड कंपनी के कोरबा शहर के प्राइम लोकेशन में साईं वंदा कॉम्प्लेक्स विजया टॉकिज के पास टीपी नगर में स्थित परिसंपत्तियों को कुर्क किया गया है। कुर्क किए गए संपत्ति की 11 अप्रैल 2022 को नीलामी की जाएगी। नीलामी से प्राप्त राशि को कंपनी में निवेश किए गए निवेशको को लौटाई जाएगी। कंपनी का कोरबा शहर में पटवारी हल्का नं. 16 के अंतर्गत खसरा नं. 188/1/क/1 भूखंड क्रमांक 177 में दो मंजिला भवन है। यह संपत्ति 40 बाइ 60 कुल दो हजार 400 वर्गफुट में फैला हुआ है। यह पूरी संपत्ति नीलाम की जाएगी। संपत्ति की ऑफसेट मूल्य सरकारी कीमत पर एक करोड़ 33 लाख 91 हजार 355 रूपये है। नीलामी की कार्रवाई 11 अप्रैल 2022 को तहसील कार्यालय कोरबा में की जाएगी। इच्छुक खरीदारों को 11 अप्रैल सुबह 10:30 बजे तक अमानत राशि के रूप में ऑफसेट मूल्य का दस प्रतिशत 13 लाख 39 हजार 135 रूपये एफ.डी.आर. या डिमांड ड्राफ्ट ’’कलेक्टर कोरबा’’ के नाम से तहसील कार्यालय कोरबा में जमा करना होगा।
उल्लेखनीय है कि मेसर्स साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक गुरूशरण सिंह के विरूद्ध थाना बालको नगर मेें लोगों को झांसा देकर अपनी कंपनी में निवेश करने के लिए अवैध रूप से पैसा जमा करवाने का अपराध पंजीबद्ध है। न्यायालय द्वारा पारित आदेशानुसार गुरूशरण सिंह को भारतीय दंड विधान के विभिन्न धाराओं, ईनामी चिटफंड धन परिचालन अधिनियम 1978 एवं छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितो के संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत आरोपी घोषित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कंपनी में निवेश किये गए निवेशकों को राहत देने के लिए चिटफंड कंपनी साई प्रसाद फूड्स लिमिटेड की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। निवेशकों को राशि लौटाने के लिए कुर्क संपत्ति की नीलामी की जाएगी।
खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी कांग्रेस MLA के साथ कर रहा चुनाव प्रचार, SP ने बताया फरार
न्यूज डेस्क।खुदकुशी के मामले ने कोरिया पुलिस की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है. जनकपुर-भरतपुर में 40 दिन पहले खुदकुशी की घटना हुई थी. आरोप है कि पंचायत सचिव को खुदकुशी के लिए उकसाने वालों पर एफआईआर करने में पुलिस ने देरी की. फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने के बजाय पुलिस ने खुलेआम घूमने की छूट दी. आरोपियों में सत्ताधारी दल कांग्रेस के भरतपुर ब्लॉक अध्यक्ष और सांसद प्रतिनिधि रविप्रताप सिंह का नाम भी शामिल है.
विधायक के साथ दिखा खुदकुशी मामले का आरोपी
आरोपी खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो के साथ प्रचार करते नजर आ रहे हैं. विधायक के साथ चुनाव प्रचार करते आरोपी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया के अलावा विधायक के नाम से बने दो व्हाट्सएप ग्रुप में भी समर्थक फोटो को अपलोड कर रहे हैं. भरतपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में च्यूर गांव के पंचायत सचिव छत्रपाल ने 22 फरवरी को फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी. मौके पर मृतक के पास से सोसाइड नोट मिला था.
सुसाइड नोट में पंचायत सचिव ने खुदकुशी का कारण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री और पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार पाण्डेय को बताया था. मामला शांत करने के लिए लंबी प्रक्रिया वाले अनुकंपा नियुक्ति का सहारा लिया गया. मृतक के पुत्र को घटना के चंद दिनों में ही अधिकारियों ने अनुकंपा नियुक्ति दे दी. बाद में मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया और इलाके की पूर्व विधायक चंपादेवी पावले, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाडे समेत कई बीजेपी नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया.
एसपी ने कहा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास है जारी
सोसाइड नोट में लिखे तीनों लोगों के खिलाफ जनकपुर थाना में 306/34 की एफआईआर दर्ज की गई. फिलहाल पुलिस रिकार्ड में तीनों आरोपी फरार बताए गए हैं. आरोपियों को पुलिस तलाश करने की बात कह रही है. एसपी प्रफुल कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी लगातार फरार चल रहे हैं. मामले में जांच जारी है, सबूत इकट्ठा करना है. अब FIR हुई है तो चालान भी होगा. आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है. खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार करने के मामले को दिखवा लेते हैं.
चीन में कोरोना बेकाबू, बुलानी पड़ी सेना, शंघाई की 2.6 करोड़ आबादी का होगा कोविड टेस्ट
शंघाई। चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई Corona uncontrollable in China double lockdown in Shanghai में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। लाखों लोग लॉकडाउन के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 438 नए मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही 7,788 ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। दोनों तरह के मामले कल की तुलना में थोड़े ज्यादा हैं।
वहीं, उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में कोरोना वायरस के कुल 4,455 नए मामले सामने आए, जो शनिवार को सामने आए मामलों से अधिक हैं। कई देशों की तुलना में यह संख्या कम है, लेकिन दैनिक मामले चीन में 2019 के अंत में वुहान में मिले मामलों के बाद सबसे ज्यादा हैं।
डबल लॉकडाउन में रहना पड़ रहा है शंघाई की 2.6 करोड़ की आबादी को
शंघाई में 2.6 करोड़ की आबादी दो चरणों में लॉकडाउन का सामना कर रही है। यहां हालात इतने खराब हो चुके हैं कि चीनी प्रशासन को यहां पर सेना भेजने पड़ी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई में PLA ने कुल 2,000 मेडिकल पर्सनल्स की तैनाती की है। अलग-अलग इलाकों में हजारों की संख्या में हेल्थवर्कर्स भी तैनात किए गए हैं। ये लोग घर-घर जाकर कोरोना टेस्टिंग कर रहे हैं। साथ ही लोगों को घर में ही रहने की हिदायत भी दी जा रही है।
पुडोंग में लाखों लोग घरों में कैद
पूर्वी पुडोंग क्षेत्र के निवासियों को शुक्रवार को घरों से निकलने की इजाजत दी जानी थी, जबकि पश्चिमी पुशी क्षेत्र में चार दिन के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। आश्वासन के बावजूद, पुडोंग में लाखों लोग लगातार घरों में कैद हैं।
निवासियों से कहा गया है कि वे रोजाना कोविड-19 की जांच करें, घर में मास्क लगाने समेत एहतियाती उपाय करें और परिवार के सदस्यों के नजदीक जाने से बचें।
बता दें कि वुहान में भी 76 दिन का लॉकडाउन लगाया था, लेकिन वहां लोगों को इसे लेकर ज्यादा शिकायतें नहीं थी। शंघाई में कई लोग इसकी शिकायतें कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर अपनी परेशानियां बता रहे हैं।
ब्रेकिंग: लग्जरी गाड़ियों में जुआ खेलते 13 रईसजादे गिरफ्तार…महंगी कारें, बाइक, मोबाइल और 76500 रुपए जब्त…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नंदनी पुलिस ने एक बाड़ी के पीछे 13 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इन जुआरियों के पास से महंगी कार, बाइक व मोबाइल सहित 76500 रुपए जब्त किया गया है।
पुलिस का मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम-अहिवारा रायपुर रोड में घर के पीछे बाड़ी में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। वहां दुर्ग, भिलाई व आसपास के लोग महंगी गाड़ियों से पहुंचे थे। पुलिस ने उस जगह पर घेराबंदी करके जुआरियों को ताश पत्ती पर दांव लगाते हुए गिरफ्तार किया।
पुलिस ने रवि साव, विश्वजीत साहू, शिवशंकर सिंह, गणेश प्रसाद, टिकेश यादव, आशीष कुमार, कमल देवांगन, अख्तर अली सभी निवासी सुपेला और अशोक साहू, संदीप शर्मा, प्रदीप, दुखु राम, नितेश निवासी अहिवारा थाना नंदिनी नगर को जुआ खेलते पकड़ा है।
पुलिस ने 13 जुआरियों के पास से एक कार, 2 मोटर साइकिल, एक स्कूटी और 12 नग मोबाइल फोन सहित 76 हजार 500 रुपए व ताशपत्ती जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।
ब्रेकिंग: पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर 2 दिन में दूसरा हमला, लंदन स्थित ऑफिस में 20 से ज्यादा हमलावरों का अटैक, चीख रहे थे मारो डालो मार डालो…
लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) के संस्थापक नवाज शरीफ के ब्रिटेन वाले ऑफिस पर दो दिन में दूसरी बार हमला हुआ है। 20 से ज्यादा हमलावर इस घटना में शामिल थे। हमलावर इमरान खान की पार्टी PTI के बताए जा रहे हैं। अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नवाज पर होने वाला यह दूसरा हमला था, इससे पहले रविवार को भी एक आदमी ने उन पर मोबाइल फेंका था, जिससे उनका बॉडीगार्ड चोटिल हो गया था।
हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
जियो न्यूज के एक पत्रकार ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें नवाज के लंदन ऑफिस के बाहर हो रही हिंसा और मारपीट नजर आ रही है। कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। हमलावर जिन गाड़ियों पर आए थे उनमें इमरान खान की पार्टी PTI के झंडे लगे थे। कुछ ने मास्क पहन रखा था।
नवाज के 2 कार्यकर्ता और 3 हमलावर गंभीर घायल
मुर्तजा ने कुछ और वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये सभी ‘मार डालो-मार डालो’ कह रहे हैं। एक वीडियो में UK पुलिस एक हमलावर को अरेस्ट करती दिख रही है। मुर्तजा के मुताबिक इस मारपीट में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बेटी मरियम ने इमरान पर आरोप लगाया था
हमले के बाद मरियम ने ट्वीट किया कि PTI के जो लोग हिंसा का सहारा लेते हैं या कानून को अपने हाथों में लेते हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इमरान खान को देशद्रोह के लिए पकड़ा जाना चाहिए। इनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।
एक और ट्वीट में कहा कि इमरान खान आज जो कुछ भी कर रहे हैं, वह केवल उनके खिलाफ डोजियर और चार्जशीट में जोड़ा जाएगा। यह लिस्ट लंबी होती जा रही है। वह अपने और अपने लोगों के लिए मुसीबतों और दुखों को आमंत्रित कर रहे हैं।
बच्चा पैदा नहीं हुआ और हो गया नामकरण,वो भी क्या दिन थे जब ड्यूटी का इनाम लाइन अटैच नहीं…खैरागढ़ में ‘पुष्पा’,निगम के बजट में लॉलीपॉप…
बच्चा पैदा नहीं हुआ और हो गया नामकरण,
नेतागिरी भी कमाल की चीज है श्रेय लेने की होड़ और जनता को सपना बेचना इन्हें बखूबी आता है। तभी तो कोरबा मेडिकल कॉलेज को विधिवत मान्यता अभी मिली भी नहीं और नेताओं ने उसका नामकरण कर वाहवाही लूट ली। खैर वादे और इरादे का क्या इसे पब्लिक भी भलीभांति जानती है। कोरबा की जनता तो नेताओं के भाषण और शासन नाराज होकर एक स्वर में कहने लगी है मेडिकल कालेज का नामकरण मतलब.. बच्चा पैदा हुआ नहीं और चले नामकरण करने !
जानकारों की माने तो जिले में अब तक मेडिकल कॉलेज वैधानिक तरीके से मान्यता भी नहीं मिली है और पिछले दिनों जिले के कद्दावर आदिवासी नेता के नाम पर कॉलेज का नामकरण कर आदिवासी समाज के वोटरों को तो साध लिए! लेकिन, यह भी बात है कि अभी चुनाव दूर है और समीकरण बनना बिगड़ना तो चलता रहेगा।
वो भी क्या दिन थे जब ड्यूटी का इनाम लाइन अटैच नहीं…
74 के दशक में अविभाजित मध्यप्रदेश में एक मुख्य सचिव को मछली पकड़े का शौक था। वे रात 10 बजे फिसिंग गेयर लेकर तालाब में मछली पकड़ रहे थे। बस फिर क्या था एक ईमानदार टाइप के आरक्षक की नजर रात को तालाब में मछली पकड़ने बैठे मुख्य सचिव पर पड़ी और गाड़ी थाना चलने की बात कहने लगे । साहब कहते रहे है कि मैं मुख्य सचिव हूँ , पर आरक्षक ने एक न सुनी और कहा अच्छा मुख्य सचिव चलो मैं दिखता हूँ क्या होता है मुख्य… और पकड़कर थाना ले आये।
थाना में थानेदार ने जब साहब को देखा तो तोते उड़ गए इस बात की चर्चा सूबे में खूब। आखिरकार ईमानदारी से ड्यूटी करने वाले आरक्षक को इनाम देकर प्रमोशन दिया गया था, लेकिन ऊर्जानगरी में तो उल्टी गंगा ही बह रही। सूबे के एक संसदीय सचिव के रिश्तेदारों की गाड़ी को रोककर पूछताछ करने वाले आरक्षक को इनाम तो छोड़िये जनाब उन्हें लाइन भेजने की अफवाह उड़ रही। लाइन अटैच का मामला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आ रहे हैं भगवाधारी राजतिलक की करो … सेकुलरिज्म के सड़े चेहरे आयोजन से रहे दूर
हाथ में झंडा और केसरिया गमछा के साथ लगे जय श्री राम के नारे तो शहर से लेकर गांव चर्चा तो होनी ही है।सबका अपना नजरिया है हिन्दू नववर्ष में निकली शोभायात्रा और लोगों के हुजूम ने कई तरह के सवाल छोड़ दिये हैं।
राईट बन्धू ने 1901 में हवाई जहाज का आविष्कार किया ये हमारे दिमाग में भरा गया लेकिन “विमान” रामायण काल में हमारे देश में था। परिचित से यह हमें नहीं बताया बल्कि हम जानते थे लेकिन, बहुत दिनों यही मानते रहे कि विमान का आविष्कार राईट बन्धू ने किया है।
वास्तव में विमान का निर्माण सतयुग में हो चुका था लेकिन दुर्भाग्य यह है कि जैसे लिबरल सर्जिकल स्ट्राईक का सबूत मांगते हैं वैसे ही ये तथाकथित सेकुलरिज्म के ठेकेदार राम को भी कल्पना अथवा कथानक चरित्र मानते हैं। यही नहीं हमारे सिद्धान्त मान्यताओं को मजाक बनाकर इनके द्वारा ऐसा प्रचारित किया गया कि हम सनातनी होकर भी सनातन की धरोहर और अपने ही नायकों पर शक करने लगे।
अब युवा वर्ग जिस अन्दाज में सेकुलरिज्म के सड़े हुए नकाब को उतारकर अपने धर्म, संस्कृति के प्रति जागरूक हुआ है उससे तो लगता है आने वाला कल में विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का बोध सुनहरे अक्षरों में दुनिया को कराया जाएगा।
ऐसा कोरबा में यह पहली बार हुआ था कि रैली में शामिल लोगों का जोश और उत्साह जैसे जैसे शाम ढली वैसे वैसे बढ़ता गया। शाम लगभग 3 बजे से चालू हुई महारैली का का रैला 12 बजे तक बना रहा। लड़कियों, महिलाओं ने भी इसमें अपनी सहभागिता निभाई। युवाओं को अब समझ आ गया है कि अंग्रेजों का 2022 कैलेंडर जिसकी शुरुआत ही दारु-मुर्गे के साथ होती है वह कैलेंडर सनातन विक्रम संवत 2079 के आगे बौना है। क्योंकि, हिंदू नववर्ष का स्वागत पुरुषों के साथ पूजन और आस्था के साथ महिलाओं, बच्चों के द्वारा भी किया जाता है।
सेकुलरिज्म के ठेकेदारों के मुंह पर आयोजकों के सफल आयोजन ने ताला जड़ दिया है। जड़े हुए ताले फिर भी घरघराहट के साथ कह रहे हैं कि ” हुड़दंग कुछ लोग कर रहे थे। ”
इस बात पर रैली में शामिल एक शोरूम के संचालक बोल पड़े – “अरे भाई कर रहे थे तो आप तो अच्छे आदमी हो क्यों नहीं शामिल हुए, शायद आपके सेकुलरिज्म का सड़ा हुआ चेहरा देखकर हुड़दंग करने वाले ठंडे हो जाते।” राजनीतिक पार्टियां तो युवाओं को साधने अब लोग लुभावन पैकेज बनाने का सपना संजो रहे हैं ताकि, चुनावी बैतरणी को युवा के भरोसे पार लगाया जा सके। हिंदू नववर्ष के अवसर पर ऐतिहासिक शोभायात्रा ने पूरे शहर में उत्सव व जोश का माहौल पैदा कर दिया। शहर के सभी चौक-चौराहों और सड़कों को केसरिया झंडों, भगवा फर्रियों से सजाया गया था।
निगम के बजट में लॉलीपॉप
वैसे तो लालीपॉप बड़े कमाल की चीज है रूठे बच्चे को अगर चुप करना हो तो ये खासा कारगर होता है। निगम के बजट में भी विपक्षी नेताओं ने लॉलीपॉप लेकर भी मेयर और सत्ता पक्ष के नेताओं को देकर शहर विकास के दावे की पोल खोल दी। राजनीतिक पंडितों की माने तो भाजपा पार्षदों का लॉलीपॉप देना सही है क्योकि सत्ता पक्ष के मेयर सिर्फ और सिर्फ बोल बच्चन बनकर रह गए हैं। अब देखिये न नया टीपी नगर बनाने की घोषणा पूर्व मेयर के कार्यकाल में हो गई थी और लागत 37 करोड़ रूपए आंकी गई थी। अब एक फिर जब नया टीपी नगर का जिन्न बोतल से निकला तो उसकी लागत 50 करोड़ हो गई है, और तो और इस मेयर के कार्यकाल को देखा जाये तो सिवाय भूमिपूजन और लोकार्पण के कुछ नहीं है। अब इसका ये मतलब नहीं है कि काम हो रहा है तभी तो भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। हम बेसिक काम की बात कर रहे हैं जो एक कुशल नेतृत्वकर्ता में होना चाहिए। रोड, नाली और गार्डन तो हर नगर सरकार बनाती है। खैर कुछ भी हो विपक्षी नेताओं का लालीपॉप हिट हो गया है।
खैरागढ़ में ‘पुष्पा’
प्रदेश में खैरागढ़ का उप चुनाव का क्या हुआ सूबे में पुष्पा फिल्म हिट को गई। अभी नतीजे भी नहीं आए है और मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ को जिला बनाने का ऐलान कर दिया। वो भी जिस अंदाज में किया वो कहीं कहीं पुष्पा वाले अंदाज से मेल खाता है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कांग्रेस सरकार के विकास माडल और नीति को घेरने ही वाले थे कि भूपेश कका ने एक ही बार में पूरे बीजेपी की बोलती बंद कर दी।
ट्वीटर पर पुष्पा वाले अंदाज में भूपेश बघेल ने कहा कि… डॉक्टर साहब! आप शायद भूल रहे हैं कि ये “नवा छत्तीसगढ़” है जो “झुकेगा नहीं..रुकेगा नहीं”। बात यहां तो ठीक थी अब सीएम के पुष्पा अवतार पर कांग्रेसी भी कहने लगे हैं खैरागढ़ में जीतेंगे तो हम ही……कका हैं तो भरोसा है…। हांलाकि इससे पहले खैरागढ़ में सरकार के कई मंत्री पसीना बहा बहा कर हांफने लगे थे। कका के पुष्पा अवतार सामने आने से एक आदिवासी मंत्री तो इतने खुश हो गए कि वो शराबबंदी की बात भूल कर खुद ही मांदर के साथ झूमने लगे।
अनिल द्विवेदी, ईश्वर चन्द्रा
Indian Railway: माल ढुलाई में दूसरे नंबर पर रहा सेंट्रल रेल जोन बिलासपुर, जानें पहले नंबर पर कौन
बिलासपुर/जगदलपुर। इस्ट कोस्ट रेल जोन भुवनेश्वर लगातार दूसरे साल माल लदान (ढुलाई) में देश में पहले नबंर पर रहा है। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 232.13 मिलियन टन माल का लदान करके जोन ने अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। दूसरे नंबर पर 212.37 मिलियन टन के साथ साउथ इस्ट सेंट्रल रेल जोन बिलासपुर है।
भारतीय रेलवे में माल लदान में अकेले इन दोनों रेल जोन का योगदान 31.34 फीसद रहा है। कमाई के मामले में भी दोनों जोन ने नया रिकार्ड बनाया है। इस्ट कोस्ट रेल जोन भुवनेश्वर के अंतर्गत वाल्टेयर रेलमंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 66.88 मिलियन टन माल का लदान किया गया। जो कि गत वित्तीय वर्ष में किए गए कुल माल लदान 61.13 मिलियन टन के मुकाबले करीब 9.33 फीसद अधिक है।
699.88 करोड़ अधिक राजस्व की प्राप्ति
माल लदान से इस रेलमंडल को हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 7972.10 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है जो गत वित्तीय वर्ष की माल लदान से हुई आय 7272.88 करोड़ रुपये की तुलना में 699.88 करोड़ अधिक है।
किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन में बस्तर से लौह अयस्क व अन्य तरह के माल को मिलाकर 22.19 मिलियन टन माल का लदान किया। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष में 18.78 मिलियन टन की अपेक्षा 3.41 मिलियन टन अधिक है।
माल ढुलाई में बना रिकार्ड
वाल्टेयर रेलमंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एके त्रिपाठी के कार्यालय से जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन से माल लदान से 2646.58 करोड़ रुपये की आय हुई है।
वित्तीय वर्ष 2020-2021 की तुलना में इस रेललाइन से माल ढुलाई से हाल ही समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 254.26 करोड़ रुपये अधिक आय हुई है। केके रेललाइन में नक्सल हमलों से उत्पन्ना विपरीत परिस्थितियों की चुनौती का सामना करते हुए भी माल ढुलाई में रिकार्ड बनाने में सफलता मिली है।
वाल्टेयर रेलमंडल के प्रबंधक अनूप सतपथी ने कहा वाल्टेयर रेलमंडल ने बताया कि माल लदान व यात्री किराया सहित अन्य सभी क्षेत्रों को मिलाकर हाल ही समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 8498 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। तो पिछले वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त राजस्व से 11.44 फीसद अधिक है।
सीजी ब्रेकिंग: कार में जिंदा जला महिला डॉक्टर का परिवार, पति और दो बच्चों के साथ ड्यूटी ज्वाइन करने जशपुर जा रही थीं डॉक्टर
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में ड्यूटी ज्वाइन करने जांजगीर से जशपुर जा रही थीं महिला डॉक्टर की कार में पिकअप से टक्कर के बाद आग लग गई और सभी लोग उसकी चपेट में आकर जिंदा जल गए। ये दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर को हुआ। सभी कार सवारों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर विजय लक्ष्मी चंद्रा अपने पति सरोज चंद्रा और दो बच्चों के साथ जांजगीर से जशपुर के लोखंडी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से जा रही थीं। कार उनके पति सरोज चंद्रा चला रहे थे। सरोज जिंदल में प्रोफेसर हैं। अभी वे तुमला क्षेत्र के चट्टीडाड के सिलपहरी घाट के पास स्टेट हाईवे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार पलट गई और उसमें आग लग गई।
हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और 108 की सहायता से सबको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का परिवार बुरी तरह से झुलस गया है और सबकी हालत नाजुक है। वहीं पिकअप चालक का भी पैर टूट गया है। हादसे के बाद कार जलकर खाक हो गई।






