Home Blog Page 2603

MLA ने संभाली कमान… कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव जीताने बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं में भर रहे जोश…

कोरबा। पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा ने कमान संभालते हुए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा को जीताने बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं में जोश भर रहें है।

 


बता दें कि उपचुनाव खैरागढ़ को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता डेरा डाल दिये है। चुनाव को जीतने अलग अलग लेबल पर नेताओ की जिम्मेदारी तय की गई है।इस कड़ी में सूबे के मुखिया भुपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले मोहित केरकेट्टा भी पिछले कुछ दिनों से चुनाव की बैतरणी पार लगाने पसीना बहा रहे है। आज पालीतानाखार विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोहित राम उपचुनाव खैरागढ़ के सेक्टर प्रभारी के रूप में कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा के पक्ष में 8 बूथ प्रभरियो की मीटिंग लेकर बूथ प्रभारियों को गाइड करते हुए कहा कि गांव गांव के हर घर में जाकर अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीमती यशोदा पीताम्बर वर्मा के पक्ष में वोट देने की अपील करने मोटिवेट किया गया ।इसके बाद ग्राम रेंगाखर में मुस्लिम समाज के लोगो की मीटिंग लेकर कांग्रेस को वोट कर भारी मतों से जीताने की बात कही।

 

ब्रेकिंग: प्रवीण जैन होंगे माना एयरपोर्ट रायपुर के नए निदेशक, राकेश सहाय जाएंगे दिल्ली

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना के नए निदेशक प्रवीण आर. जैन होंगे। वर्तमान निदेशक डा. राकेश सहाय का तबादला दिल्ली स्थित मुख्यालय में किया गया है। उन्होंने माना एयरपोर्ट में तीन वर्ष से अभी अधिक समय तक सेवाएं पूरी कर ली थी। नए निदेशक इससे पहले दिल्ली में पदस्थ थे। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने तबादले के इस संबंध में विभागीय आदेश जारी कर दिया है।

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नए निदेशक अगले हफ्ते सोमवार तक कार्यभार संभाल लेंगे। बता दें कि डा. राकेश सहाय के तीन वर्षों के कार्यकाल में कई नई सुविधाओं का विस्तार हुआ। कोरोनाकाल के दौर में वर्तमान में हवाई उड़ानें सामान्य स्थिति में आ चुकी है। माना एयरपोर्ट में नया एटीसी टावर, एयरोब्रिज सहित अन्य सुविधाएं शुरू की गई।

रेव पार्टी से पुलिस हिरासत ली गईं सुपरस्टार की बेटी के वीडियो वायरल, पिता ने कही ये बात

नई दिल्ली: नागा बाबू की बेटी, अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला और बिग बॉस तेलुगु विजेता राहुल सिप्लीगंज सहित 150 अन्य लोगों को हैदराबाद पुलिस ने रविवार तड़के 3 बजे हिरासत में लिया. कथित तौर पर, बंजारा हिल्स के रैडिसन ब्लू प्लाजा होटल में द मिंक पब के परिसर से लाखों रुपये की ड्रग्स मिलीं. आईएएनएस की खबर के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं की है कि निहारिका या राहुल ने किसी भी तरह के ड्रग्स कंज्यूम किए थे या नहीं. पुलिस हिरासत में जाते हुए निहारिका के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.

पिता ने जारी किया बयान
इस मामले के बाद दिग्गज अभिनेता नागा बाबू ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी बेटी का ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है. नागा बाबू ने अपने बयान में कहा, “मेरी बेटी निहारिका को कल रात एक फाइव स्टार होटल में एक पब में उपस्थित होने के लिए हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने यत समय के बाद भी पब खुले रहने के कारण मैनेजमेंट के खिलाफ कार्यवाही की है. हालांकि, पुलिस ने पुष्टि की है कि जो ड्रग्स इस पब से बरामद किए गए है इनके उससे कोई लेना देना नहीं हैं.”

इस कारण पड़ा छापा
हैदराबाद पुलिस ने निहारिका को हिरासत में लेने की खबरों की पुष्टि करते हुए कहा, ‘टास्क फोर्स ने शनिवार रात शहर के फाइव स्टार होटल के एक पब में देर रात पार्टी करने और ड्रग्स बांटने के आरोपों पर छापेमारी की थी. बीती रात एक पब में करीब 150 लोग पार्टी कर रहे थे. पब को आधी रात के बाद संचालित करने की अनुमति नहीं है.’

करौली सांप्रदायिक हिंसा मामले में अब तक 33 गिरफ्तार, शहर में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद

जयपुर। राजस्थान के करौली में हिन्दू नव वर्ष के जूलूस के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस पुलिस ने अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाकी आरोपियों की वीडियो के जरिए पहचान की जा रही है।

करौली में कैंप कर रहे आईजी पीके खमेसरा ने कहा कि जांच जारी है। खमेसरा ने कहा, यह सही है कि छतों से पत्थर फेंके जाने के बाद भगदड़ मची और दुकानों में आगजनी हुई है। करौली में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सोमवार रात तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
प्रशासन ने दोनों पक्षों के साथ मिलकर शांति की अपील की है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम फिर बैठक होगी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक शख्स का इलाज जयपुर में किया जा रहा है जबकि 27 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। पुलिस के मुताबिक उनके पास वीडियो आए हैं जिनकी जांच की जा रही है।

हिंसा के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अपराधी चाहे किसी समुदाय का हो छोड़ा नहीं जाएगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति की वजह से आज राजस्थान में शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा भी नहीं निकाली जा सकती हैं।

कलेक्टर के निर्देश के बाद हरकत में आया ठेकेदार… सड़क निर्माण कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी पक्की सड़क…

कोरबा। मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने दर्री गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर 2 दिन के भीतर काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। सड़क निर्माण तेजी से करने के लिए दर्री बराज में ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात सड़क निर्माण में लगे ठेका कंपनी ने मेजर ध्यानचंद चौक तरफ से सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। सड़क बन जाने से लोगों को पक्की सड़क में आने जाने का सुलभ साधन मिलेगा।

कलेक्टर श्रीमती साहू ने दर्री गोपालपुर सड़क निर्माण के कार्य को तेजी से पूरा कर लोगों को आवागमन के लिए सुलभ साधन प्रदान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने  समय सीमा में पक्की सड़क तैयार करने  के निर्देश अधिकारी और ठेकेदारों को दिए है। इसी तारतम्य में कलेक्टर के निर्देश पर सड़क निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक मशीन और तकनीकी टीम लगाई गई है।

 ब्रेकिंग Train Accident: नासिक के पास जयनगर एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, कई घायल

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक के पास रविवार को जयनगर एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जानकारी के अनुसार डाउन लाइन पर नासिक के पास लाहवित और देवलाली के बीच ट्रेन नंबर 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

जानकारी के मुताबिक भुसावल मंडल पर नासिक के पास ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। इसकी सूचना तत्काल प्रभाव से रेलवे को दी गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। हादसे की सूचना पाकर एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन मौके के लिए रवाना हो गई। इस हादसे के बाद इस रुट की कई ट्रैनें प्रभावित हुई हैं।

KORBA : पेट्रोल पम्प में गोली चलने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार… आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल के साथ कारतूस जब्त…

कोरबा। कोरबा जिले के दीपका थाना अंतर्गत ग्राम गोबरघोरा स्थित पेट्रोल पंप में 31 मार्च की दोपहर 2:30 बजे हुए लूटपाट का प्रयास व फायरिंग के मामले में पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपी विक्रमदेव शाह 29 वर्ष गांधीनगर सिरकी, लोकनाथ चुहटेलकर उर्फ वीरू 22 वर्ष ज्योतिनगर व विपिन कुमार सिंह 25 वर्ष ज्योतिनगर को गिरफ्तार किया गया है।

घटना दिनांक को बाइक में सवार 2 युवक चेहरे में गमछा बांधकर पेट्रोल डलवाने आए थे। ये लोग 200 रुपये का पेट्रोल डलवाए और पेट्रोल डाल रहे सेल्समैन का बैग छीनने का कोशिश एक युवक के द्वारा इस दौरान की गई। बैग नहीं छीन पाने की स्थिति में दोनों बाइक से भागने लगे कि इन्हें पकड़ने की कोशिश की गई। पकड़ में आने से बचने के लिए एक युवक ने किसी फायरआर्म्स से फायर कर भय दिखाते हुए भाग गए। संयोगवश इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी।

मामले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने खुद मौके पर तफ्तीश की थी। आरोपी ने बिहार से 50 हजार में पिस्टल खरीदा था। घटना के पहले रेकी के योजना बनाई गई थी। इसके साथ ही पाली के ग्राम जेमरा मार्ग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 500 रुपये लूटने के मामले का भी इन आरोपियों ने खुलासा किया। दर्री सीएसपी , दीपका थाना निरीक्षक अविनाश सिंह,सायबर टीम व बेसिक पुलिसिंग की मदद से सफलता मिली है।

बिग ब्रेकिंग: तहसील क्लर्क की पिटाई से मौत, एसडीएम पर FIR, अफसर सस्पेंड

न्यूज डेस्क। तहसील आफिस में क्लर्क की पिटाई के बाद मौत से राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। मामला यूपी के प्रतापगढ़ तहसील का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार शाम 57 वर्षीय तहसील क्लर्क (नायब नजीर) की मौत हो गई। मृतक क्लर्क के मौत के मामले में एसडीएम पर पिटाई का आरोप लगा था, जिसके बाद एसडीएम पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक क्लर्क सुनील कुमार शर्मा के परिजनों ने आरोप लगाया था कि शर्मा की मौत 30 मार्च को लालगंज (प्रतापगढ़) के एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह और कुछ अन्य लोगों के द्वारा पीटे जाने से हुई है।

तहसील क्लर्क सुनील कुमार शर्मा की मौत के बाद सरकारी कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें उन्होंने एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही थी।

वहीं, पुलिस सुनील कुमार शर्मा का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार को सौंप दिया था। पुलिस ने कहा कि विक्रम सिंह को पद से हटा दिया गया और जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में संलग्न कर दिया गया, लेकिन उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल ने कहा कि मामले में ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सतपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार मृतक क्लर्क के बेटे सुधीर ने शिकायत की थी कि 30 मार्च को ज्ञानेंद्र सिंह और कुछ होमगार्ड लालगंज तहसील कार्यालय परिसर में स्थित उसके घर आए थे और पिता के साथ मारपीट की थी।

खैरागढ़ उप चुनाव: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का दो दिनी डेरा, लोधी वोट बैंक पर बीजेपी की नजर,सिंधिया और शिवराज भी करेंगे प्रचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ उप चुनाव में प्रचार पूर उफान पर पहुंच गया है। खैरागढ़ में लोधी मतदाताओं की बड़ी आबादी चुनाव के नतीजों को प्रभावित करती है। लोधी वोट बैंक पर बीजेपी की नजर है। लोधी समाज के मतदाताओं को सांधने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल 6 और 7 अप्रैल को खैरागढ़ पहुंच रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री पटेल 6 और 7 अप्रैल को खैरागढ़ में चुनावी सभाओं में हिस्सा लेने के साथ-साथ समाज के लोगों के साथ बैठक भी करेंगे। यही वजह है कि उनका दो दिन का कार्यक्रम तय किया गया है। पटेल के अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बुलाने की तैयारी है।

बता दें कि खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने पहली पंक्ति के सभी नेताओं को झोंक दिया है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और बृजमोहन अग्रवाल समेत सभी बड़े नेता एक-एक मंडल पर फोकस कर चुनाव संचालन कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हर दिन की रिपोर्ट ले रही हैं। मतदान से पहले पुरंदेश्वरी तीन दिन कैम्प करेंगी। सह प्रभारी नितिन नबीन भी इस बीच आएंगे।

मंत्री टी एस सिंहदेव के बयान ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में मचाई खलबली, जानिए पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री (Chhattisgarh Health Minister) सुर्खियों में हैं. टी एस सिंहदेव (TS Singhdev) के बयान से दिल्ली तक हड़कंप मच गया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के फैसले पर खुलकर बात रखी है. आज टीएस सिंहदेव ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के प्रेस क्लब में किया गया था. इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के उतार चढ़ाव पर खुलकर बात की. सीएम बनने के सवाल पर टी एस सिंहदेव ने कहा कि जो बनना था बन गया और कुछ बनना बाकी है, चर्चा होती रहती है. प्रयास जारी है, अब जल्द डिलिवरी होने वाली है.
सिंहदेव ने बताया कि 2018 विधानसभा चुनाव बाद चार लोगों को सीएम पद के लिए दिल्ली बुलाया गया. सीएम पद के लिए भूपेश बघेल, डॉ. चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू और टी एस सिंहदेव के नाम की चर्चा थी. उन्होंने इशारों में कहा कि विधायकों का ज्यादा समर्थन होने के बावजूद मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया. बदलाव की संभावना पर उन्होंने कहा कि अभी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. फिगर का महत्व रहता है भी और नहीं भी रहता है. सिंहदेव ने माना कि सीएम भूपेश बघेल ने मंत्री बनाते वक्त पसंद का विभाग चुनने का अवसर दिया. दूसरी पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी में नहीं जाऊंगा. वैचारिक रूप से बीजेपी के साथ नहीं हूं.
बीजेपी में सीएम बनने का स्कोप नहीं-सिंहदेव

मजाकिया लहजे में कहा, “बीजेपी में सीएम बनने का स्कोप नहीं है. मेरी परिवार की पांच पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं. मैं कांग्रेस के प्रति निष्ठावान हूं.” सिंहदेव ने खुलासा किया कि आम आदमी पार्टी लोगों ने संपर्क किया था, लेकिन अभी ‘आप’ की स्थिति प्रदेश में पंजाब या दिल्ली जैसी नहीं है. उन्होंने आप में जाने के सवाल को खारिज कर दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने राजनीति में आने का कारण बताया. उन्होंने कहा कि राजनीति से बेहद परहेज था. अब इस क्षेत्र में काम कर रहें हैं. विरासत में माता पिता से व्यवहार मिला और पब्लिक के बीच काम करने का मौका मिला. उन्होंने बताया कि पिता ने राजनीति में आने के लिए मना किया था. इसके पीछे कारण शायद मेरा व्यवहार था.