Home Blog Page 2604

बिग ब्रेकिंग: राजस्थान के करौली में हिंदू संगठनों के जुलूस पर पथराव, शहर में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं बंद

करौली(राजस्थान)। राजस्थान के करौली शहर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को हिंदू संगठनों की ओर से निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव हो गया। पथराव कर रहे लोगों ने छह से ज्यादा दुकानों में आग लगा दी, साथ ही दो बाइक को भी जला दिया। तनाव की स्थिति को देखते हुए शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने 3 अप्रैल रात 12 बजे तक जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी कर दिए। कलेक्टर ने कहा- SP ने तनाव के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने से माहौल बिगड़ने की आशंका जताई थी।

SP शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि नव नवसंत्सर के मौके पर हिंदू संगठनों की ओर से बाइक रैली निकाली जा रही थी। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैसे ही हटवाड़ा बाजार में पहुंची, कुछ बदमाशों ने उस पर पथराव कर दिया।

इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पथराव में 4 पुलिसकर्मियों समेत 42 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया है। 30 उपद्रवियों को डिटेन किया गया है।

मुंगेली धान खरीदी घोटाला: गड़बड़ी करने वाले 11 लोगों पर FIR दर्ज

मुंगेली। वर्ष 2021-22 के दौरान जिले के लोरमी प्रखंड की सेवा सहकारी समिति सुरेठा में धान खरीदी कार्य और पंजीयन कार्य में अनियमितता करने वाले 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

कलेक्टर अजीत वसंत ने पूर्व में विकासखंड लोरमी की सेवा सहकारी समिति सुरेठा में वर्ष 2021-22 के दौरान धान खरीद कार्य एवं पंजीयन कार्य में हुई अनियमितता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

निर्देश के अनुपालन में संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहकारिता विभाग के सहायक रजिस्ट्रार हितेश कुमार श्रीवास ने बताया कि धान खरीद में अनियमितता के आरोप में उपार्जन केंद्र प्रभारी, परिचालक, बारदाना प्रभारी एवं प्रकाश पटवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बिग ब्रेकिंग:  25% सस्ती हुई शराब! बोतल के MRP पर सरकार दे रही डिस्काउंट, आदेश जारी, देखें आज के रेट

न्यूज डेस्क। राजधानी में शराब की कीमतें (Liquor Price) सस्ती हो सकती हैं। आबकारी विभाग ने शराब बिक्री करने वाली प्राइवेट दुकानों को बोतल पर छपे मैक्सिम रिटेल प्राइस (MRP) पर 25% तक की छूट देने की इजाजत दी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में आबकारी विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले दिल्ली सरकार ने बीते फरवरी में शराब की बोतलों पर दी जाने वाले डिस्काउंट पर रोक लगा दी थी। हालांकि अब उसने यह फैसला पलट दिया है।

दिल्ली के एक्साइज कमिश्नर ने जारी एक आदेश में फिर से शराब बिक्री पर डिस्काउंट देने की मंजूरी दे दी। इस आदेश के मुताबिक दिल्ली में शराब बेचने वाली प्राइवेट दुकानें अब MRP पर 25 फीसदी तक की छूट दे सकती हैं। एक्साइज विभाग ने दिल्ली एक्साइज रूल्स, 2010 की धारा 20 के तहत यह आदेश जारी किया है।

हालांकि आदेश में एक्साइज कमिश्नर की तरफ से यह कहा गया है कि सरकार के पास इस डिस्काउंट की इजाजत को वापस लेने का अधिकार सुरक्षित है। आदेश में कहा गया है, “सार्वजनिक हितों को ध्यान में हुए सरकार किसी भी समय डिस्काउंट के इजाजत को वापस लेने का अधिकार अपने पास रखती है। सरकार पर डिस्काउंट देने के फैसले को जारी रखने के लिए कोई भी बाध्यता नहीं होगी।”

फरवरी महीने के दिल्ली में शराब बेचने वाली कई प्राइवेट दुकानें ‘एक के साथ एक मुफ्त’ स्कीम के साथ शराब बेच रही थीं। इस दौरान कई इलाकों में दुकानों के बाहर शराब खरीदने वालों की भारी भीड़ लगी होती थी और कोरोना नियमों का पालन नहीं हो पाता था। इसी के बाद सरकार ने शराब की बोतल पर डिस्काउंट देने पर रोक लगा दी थी।

दिल्ली सरकार ने नवंबर 2021 में ही नई एक्साइज पॉलिसी को लागू किया था जिसमें 849 प्राइवेट रिटेल दुकानों को लाइसेंस जारी किए गए थे। इसके तहत लाइसेंसधारक दुकानें शराब की MRP पर छूट और रियायतें दे सकती हैं।

कार्यकर्ताओ में जीत का जोश भरने खैरागढ़ पहुंचे को केरकेट्टा… मतदाताओं से कांग्रेस को वोट देने की कर रहे अपील…

कोरबा। सहज सरल ब्यक्तित्व के धनी पालीतानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा खैरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा को चुनाव जीतने का कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे है। वे गांव गांव जाकर कांग्रेस की नीति रीति से मतदाताओं को रूबरू कराकर चुनाव जीतने की अपील कर रहे है।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ पालीतानाखार विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोहित राम केरकेट्टा व कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा के साथ उपचुनाव खैरागढ़ में कांग्रेस के पक्ष में जन सभा लेकर अधिक से अधिक वोट देने की अपील कर रहे है। इस कड़ी में आज ग्राम पंचायत देवपुरा और गोलाडीह पंचायत के मतदाताओं को आम सभा के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक वोट देने के लिए आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकार के कल्याण कारी योजनाओं के बारे में उपस्थित मतदाताओं को बताया और कहा कि प्रदेश सरकार गांव और किसान की सरकार है। हमें पूरा विश्वास है कि खैरागढ़ की जनता हमारे मिलनसार प्रत्याशी बहन यशोदा को भारी मतों से जिताएगी। उपचुनाव में चल रहे डोर टू डोर कैम्पेनिंग से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित माना जा रहा है। गांव के किसानों और महिलाओं के उत्साह से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस प्रत्यशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगी।

 

ब्रेकिंग: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट, एक्ट्रेस को कराया गया अस्पताल में भर्ती

मुंबई। एक्सप्रेसवे पर खोपोली में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सड़क दुर्घटना की चपेट में आ गई हैं। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। तीन गाड़ियों की टक्कर में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक मलाइका को इलाज के लिए नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अभी इस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। शनिवार की दोपहर को मलाइका एक फैशन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए गई थीं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इवेंट की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए थे।

इस महिला IAS ने किया दीपिका के गाने पर धांसू डांस, बोली-कॉलेज के दिन याद आ गए, देखें वीडियो

पथानामथिट्टा(केरल)।केरल के Pathanamthitta जिले की जिला कलेक्टर Dr Divya S. Iyer का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो स्टूडेंट्स के साथ डांस कर रही हैं। जिसने भी उनका यह वीडियो देखा उनकी सहजता, सरलता और खासतौर पर डांस का फैन हो गया।

दरअसल कलेक्टर Dr Divya S. Iyer  एक यूनिवर्सिटी के फ्लैश मॉब में शामिल हुई थी। वहां जैसे ही स्टूडेट्स डांस करने लगी तो डॉ. दिव्या ने भी डांस करना शुरू कर दिया।

देखें वीडियो…

 

कोरबा ब्रेकिंग: ट्रांस​मिशन टॉवर में लगने वाली एल्युमुनियम तार की चोरी करने वाले 3 तीन आरोपी गिरफ्तार… 8 फरार की तलाश जारी, चोरी पहले की थी रेंकी…

कोरबा। करतला थाना के ग्राम केरवा में गत 17 मार्च को 765 केव्ही पावर ट्रांसमीशन के लिए टावर में लगाये जाने वाले एल्युमुनियम तार की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार ​कर लिया है। चोरी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने 15 दिन पहले रायगढ़, खरसिया, हांटी, धरमजयगढ़ के आसपास आकर रेंकी की जिसके होलिका दहन की रात आकर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तमनार से पावर ग्रिड भैसमा तक 765 केव्ही पावर ट्रांसमीशन के लिए टावर में लगाये जाने वाले एल्युमुनियम तार लगाने का किया जा रहा है, इस दौरान 17 मार्च की रात 10 से 11 डकैतों सूरक्षा में लगे दो चौकीदारों को बंधक बनाकर वहां रखे 05 नग कंडक्टर (एल्युमूनियम तार) से भरा ड्रम कीमती करीब 15 लाख वहां पर खड़े हाईड्रा मशीन से अपने साथ लाये ट्रक लोड कर चोरी कर भाग निकले। जिसकी शिकायत प्रार्थी अनिमी बालाकृष्णा की थाने में की थी।

चोरी के सूचना पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना करतला में अपराध दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान घटना स्थल से आरोपियों के भागने वाले रास्ते तुमान, भैंसमा, उरगा तथा छत्तीसगढ़ से राजस्थान तक के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज जांच करने पर पता चला कि डकैतों के द्वारा अपने साथ लाये ट्रक तथा एक सफेद रंग के कार को सभी स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज में देखा गया।

घटना स्थल तथा रास्ते का मोबाईल टावर डम्प रिपोर्ट तथा 500 सीसीटीवी फुटेज साईबर सेल के देखने के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी करतला उप निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में पांच अलग अलग टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाण तथा राजस्थान की ओर रवाना किया गया। दौरान विवेचना के उत्तर प्रदेश फतेहपुर से राजेश निषाद निवासी अफजलपुर, तथा उनके साथी संजय निषाद तथा धर्मेंद्र उर्फ आरटीओ को हिरासत में लेकर पूछताछ कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की।

मामले में फरार अन्य 08 आरोपियों का पतासाजी कर घटना में प्रयुक्त वाहनों एवं अपहृत संपत्ति व आरोपीगणों की पता तलाश उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली में की जा रही है।

गर्मी ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में लू चलने की चेतावनी

नई दिल्ली/रायपुर। देश में अप्रैल की शुरुआत में ही चिलचिलाती गर्मी ने IMD warns of heat wave in 9 states including Chhattisgarh लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस साल गर्मी ने मार्च में ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मार्च में तापमान ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1901 के बाद पहली बार मार्च में देश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। 1901 के बाद इस साल मार्च में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

मौसम विभाग के मुताबिक इस साल मार्च महीने में सबसे अधिक तापमान नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में दर्ज किया गया। राजधानी दिल्ली में औसत तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सूखी हवा अभी चल रही है और अगले 10 दिनों तक बारिश या नमी के भी आसार नहीं है।

ऐसी स्थिति में तापमान और बढ़ सकता है। राजधानी रायपुर में शनिवार को दिन के अधिकतम तापमान हल्की राहत मिली है, दो दिन पहले रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था।

इन 9 राज्यों में लू की चेतावनी

IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश, राजस्थान, पूर्वी UP, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, झारखंड और विदर्भ क्षेत्र में लू की लहर चल सकती है।

विभाग ने इस दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। इन राज्यों में 4 से 8 अप्रैल के बीच तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

चीन में कोरोना से तबाही: शंघाई में मासूमों को किया जा रहा है मां-बाप से दूर, बिलखते बच्चों की तस्वीरें वायरल, छिपाई जा रही हैं लाशें

शंघाई। चीन (China) की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले शंघाई (Shanghai) शहर पर इन दिनों कोरोना (Covid-19) का कहर बरपा रहा है। कोरोना महामारी के दो साल में रिकॉर्ड केसों को देखते हुए सरकार ने डबल लॉकडाउन (Double lockdown) जैसी बेहद सख्त पाबंदियां लगाई हैं। इन पाबंदियों के बीच मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं।

ऐसे ही एक मामले में ढाई साल की कोरोना संक्रमित बच्ची को मां से अलग कर दिया गया है। उसकी मां और पिता भी कोरोना पीड़ित हैं, जिन्हें बच्ची से अलग दूसरे क्वारंटीन सेंटर (Quarantine Centre) में रखा गया है। एक दूसरे मामले में तो 3 महीने के शिशु को उसकी मां से अलग कर दिया गया है। ऐसे बहुत से मामले चाइनीज सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हैं जिसमें रोते-बिलखते बच्चों के वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

डोंगहाई एल्डरली केयर अस्पताल आम लोगों के लिए बंद

शंघाई के अधिकारी शहर में तेजी से फैलते संक्रमण (Shanghai Coronavirus) की रफ्तार को रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। हालात इतना खराब हो चुका है कि शंघाई के किसी भी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई के पूर्वी पुडोंग इलाके में स्थिति काफी गंभीर है। रिपोर्ट में शंघाई के डोंगहाई एल्डरली केयर अस्पताल को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है।

डॉक्टर मजबूर, नियम ही इतने सख्त हैं

डॉक्टरों का कहना है कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने इतने सख्त नियम बनाए हैं कि वह कुछ नहीं कर सकते। नियमों में साफ लिखा है कि कोरोना होने पर बच्चों को अलग क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा, जबकि बड़ों के लिए अलग क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। कोरोना संक्रमित पैरंट्स और बच्चों को एकसाथ रखने पर पाबंदी है।

अपनी बेटी का हाल जानने के लिए भटकती झाओ का मामला सिर्फ इकलौता नहीं है। चाइनीज सोशल मीडिया वीबो और दोउयिन पर ऐसे फोटो और वीडियो की भरमार हो गई है, जिनमें मासूम बच्चे क्वारंटीन सेंटर में रोते-बिलखते अपने मां-बाप को पुकारते नजर आ रहे हैं।

VIDEO: जय श्री राम से गूंज उठा शहर…हिन्दू नववर्ष में निकाली भब्य शोभायात्रा…

कोरबा।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा होने से शनिवार को हिंदू नववर्ष की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विभिन्न हिंदू संगठनों ने रैली निकाल कर एकता का परिचय दिया। धर्म सेना परिवार ने जहां कोसाबाड़ी से रैली निकाली, वहीं हिंदू क्रांति सेना के युवाओं ने सीतामढ़ी से रैली निकाल जयश्री राम का उद्घोष किया। रैली के साथ निकाली गई झांकिया आकर्षण का केंद्र रहे।

देंखे विडियो..