Home Blog Page 2605

CG ब्रेकिंग: पूर्व विधायक को उम्रकैद, रायगढ़ की जिला अदालत ने सुनाया फैसला

रायगढ़। रायगढ़ जिले में मां-बेटी की हत्या करने के मामले में जिला कोर्ट ने BJD(बीजू जनता दल) के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। ओडिशा के इस पूर्व विधायक ने 6 साल पहले महिला और उसकी बेटी की बेरहमी से रॉड मारकर हत्या की थी। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए दोनों के ऊपर गाड़ी चलवा दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके ड्राइवर को घटना के 4 साल बाद गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने ड्राइवर को सबूत नहीं मिलने पर बरी कर दिया।

0. ये है पूरा मामला

ये पूरा मामला 7 मई 2016 का है। जब 7 मई 2016 को इस मामले में पुलिस से शिकायत हुई थी। पुलिस को बताया गया था कि चक्रधरनगर थाना के संबलपुरी गांव में मां शाकंम्बरी प्लांट के रास्ते पर एक महिला और एक बच्ची की लाश मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस ने महिला की पहचान ओडिशा के बृजराजनगर निवासी कल्पना दास श्रीवास्तव और बच्ची की पहचान बबली श्रीवास्तव(14) के रूप में की थी।

दोनों के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच और तेज की थी। मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला गया था। जिसमें ओडिशा के बृजराजगर से BJD( बीजू जनता दल) के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय(59) का नाम आया था। इसके बाद पुलिस ने अनूप कुमार साय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ में पहले तो अनूप कुमार साय ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। मगर बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

0.ब्लैकमेल कर रही थी इसलिए मारा

पूछताछ में अनूप कुमार ने बताया था कि कल्पना से उसकी मुलाकात 2004-05 में हुई थी। जिसके बाद पहले उससे दोस्ती हुई। फिर हमारे बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। इसी के चलते मैंने उसे अपने भुवनेश्वर के मकान में रखा था। लेकिन उसने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। वह मुझ पर शादी करने और पैसा देने का दबाव बनी रही थी। ब्लैकमेल कर रही थी। इसी वजह से मैं तंग आ गया था।

0.शादी के बहाने लाया और मार दिया

अनूप ने पुलिस को बताया था कि इन्हीं सब बातों से तंग आगर मैंने कल्पना को शादी का झांसा दिया था और कल्पना और उसके बेटी को लेकर रायगढ़ आ रहा था। इसी बीच मौके मिलने पर मैंने पहले रॉड से दोनों को मारा था। इसके बाद सबूत मिटाने अपने ड्राइवर से दोनों के ऊपर गाड़ी चलवा दी थी।

अनूप के इस बयान के बाद पुलिस ने उसके ड्राइवर बर्मन टोप्पो को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की बात 14 फरवरी 2020 को बताई थी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद से यह पूरा मामला रायगढ़ के जिला कोर्ट में चल रहा था। जिस पर अब फैसला आया है। कोर्ट ने सबूत के अभाव में अनूप के ड्राइवर को बरी कर दिया है।

हम रहें या ना रहें कल…’ वायरल वीडियो में देखें IAS टीना डाबी का हिडेन टैलेंट!

IAS टीना डाबी एक बार फिर अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. वो आईएएस प्रदीप गवांडे संग जल्द ही शादी करने वाली हैं. ऐसे में टीना को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर टीना की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है. अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. टीना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और रील्स शेयर करती रहती हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके हिडेन टैलेंट की झलक दिखाई दी.

दरअसल, वीडियो में IAS टीना डाबी (IAS Tina Dabi) गाना गाते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो को खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था. हालांकि, वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अबतक साढ़े पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों यूजर्स ने इसपर रिएक्ट भी किया है.

गाना गाते नजर आईं टीना डाबी

बता दें कि टीना ने जून, 2108 में इस वीडियो को ‘Musical Performance’ कैप्शन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो में उनके साथ कई और लोग माइक पकड़े खड़े नजर आ रहे हैं. टीना डाबी ग्रुप के साथ गाना गा रही हैं. गाने के बोल हैं- हम रहें या ना रहें.. (Hum Rahe Ya Na Rahe). टीना का ये वीडियो किसी इवेंट का मालूम पड़ रहा है.

https://www.instagram.com/p/Bkj5c18gQjo/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c16d9193-0e68-4935-bb53-69621fd487c5&ig_mid=CDC0D51D-B7B9-40D8-9EFD-2AFDC95747D1

शेयर करती रहती हैं रील्स

टीना डाबी इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी रील्स शेयर करती रहती हैं. कभी वो पतंग उड़ाती हुई नजर आती हैं तो कभी दोस्तों संग एन्जॉय करती. उनकी रील्स और वीडियोज को लाखों व्यूज मिलते हैं. आइए देखते हैं टीना डाबी के कुछ पोस्ट, जिनपर यूजर्स ने जमकर किया रिएक्ट..

‘आप’ की नजर सिंहदेव पर ,स्वास्थ्य मंत्री ने खुद स्वीकारा- पार्टी के लोगों ने संपर्क किया था, लेकिन केजरीवाल से मेरी…

रायपुर। पंजाब में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बाहर करने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े चेहरों पर है। शनिवार को रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने खुद ही स्वीकार किया है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनसे संपर्क साधा है।

पत्रकारों से मुलाकात के दौरान सिंहदेव ने कहा, आप के लोगों ने उनसे संपर्क किया है। लेकिन खुलकर कहता हूं केजरीवाल से मेरी मुलाकात कभी नहीं हुई है। सिंहदेव ने कहा, उन्हें नहीं लगता कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का कोई असर है। राज्य में फिलहाल आप तीसरा विकल्प नहीं है।

बोले.मैं कांग्रेस में हूं…और हमेशा रहूंगा

इस बातचीत के दौरान टीएस सिंहदेव ने साफ किया कि वे कांग्रेस में बने रहेंगे। सिंहदेव ने कहा, मैं कांग्रेस में हूं और हमेशा रहूंगा। BJP में कभी जाने का सवाल ही नहीं है। उनके साथ कई मुद्दों पर विरोध है। वैसे BJP वाले मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। सीएम बनने को लेकर पूछे एक सवाल पर उन्होंने कहा, जो बनना था वह बन गया। कुछ बनना बाकी है, उसकी चर्चा होती रहती है। प्रयास जारी है। सिंहदेव ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब उन्हें मंत्री बनाया तो अपना विभाग चुनने की अवसर दिया था।

इशारों में कह गए…एक चाहत अभी बची हुई है… उम्मीद है कि पूरी होगी

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बातचीत के दौरान अपनी एक अधूरी चाहत की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, एक चाहत अभी बची हुई है। उम्मीद है कि पूरी होगी। बातें हुई हैं। सब कुछ सकारात्मक है। जल्द डिलीवरी हो जाएगी। समय आ गया है उसे अंजाम तक ले जाने का।

ग्रामीण आवास का काम फंड की कमी से कुछ काम नहीं कर पाने का मलाल भी

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने विभागीय काम भी गिनाए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में यहां अच्छा काम हुआ है। पेसा कानून के नियम बनकर तैयार हैं। ग्रामीण आवास का काम फंड की कमी से नहीं हो पाया उसका उन्हें मलाल है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर काम का दावा किया।

दर्री बराज मार्ग से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक…कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जारी किए आदेश…

कोरबा ।मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य के अंतर्गत दर्री बराज में सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए बराज में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है। इस अवधि में वाहन आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। उल्लेखनीय है की कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग के द्वारा दर्री बरॉज में सीमेंट कांक्रीट का कार्य पूर्ण होने तक यातायात में पूर्णतः प्रतिबंध लगाये जाने हेतु अनुरोध किया गया है। अतः जिला परिवहन अधिकारी कोरबा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात कोरबा द्वारा प्रस्तुत संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग, कोरबा तथा कार्यपालन अभियंता, हसदेव बरॉज जल प्रबंध संभाग रामपुर के तकनीकी रिपोर्ट-प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम के तहत लोक सुरक्षा के दृष्टि से हसदेव बरॉज ब्रिज मार्ग का निर्माण कार्य हेतु हसदेव बरॉज ब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंध पश्चात् सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग निम्नानुसार आगामी आदेश तक निर्धारित की गयी है :-

Covid 19: तबाही मचाने आ रहा है कोरोना का XE वैरिएंट, अब तक का सबसे अधिक तेजी से फैलने वाला स्ट्रेन, WHO ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। (Covid 19 XE variant) दुनिया से कोविड महामारी का संकट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) अलर्ट जारी किया है कि  कोरोना वायरस का XE नाम का एक नया म्यूटेंट मिला है जो ओमिक्रॉन के BA.2 सब वैरिएंट की तुलना में लगभग दस प्रतिशत अधिक संक्रामक प्रतीत होता है। कोरोना वायरस का नया वैरिएंट XE ओमिक्रॉन के दो संस्करणों – BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है।

बता दें कि  Omicron का BA.2 सब-वेरिएंट कोविड-19 का अब तक का सबसे अधिक संक्रामक स्ट्रेन था। यह दुनिया के कई देशों में फैल रहा है। यह अमेरिका में नए कोविड-19 के मामलों के प्रसार के लिए जिम्मेदार है।

कहां पाया गया है XE

डब्ल्यूएचओ ने इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक रिपोर्ट में कहा, “एक्सई रीकॉम्बिनेंट (बीए.1-बीए.2), पहली बार 19 जनवरी को यूके में पाया गया था। तब से 600 से कम अनुक्रमों की रिपोर्ट और पुष्टि की गई है।” WHO ने कहा, “शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बीए.2 की तुलना में यह नया सब-वैरिएंट 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक है। हालांकि इस दावे को और पुष्टि की आवश्यकता है।”

अन्य म्यूटेंट जो मचा रहे तबाही

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) के एक अध्ययन के अनुसार, वर्तमान में तीन नए वैरिएंट का प्रसार हो रहा है। इनमें एक्सडी, एक्सई और एक्सएफ शामिल है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, XD डेल्टा ज्यादातर फ्रांस, डेनमार्क और बेल्जियम में पाया गया है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के वायरोलॉजिस्ट टॉम पीकॉक के अनुसार, एक्सडी एक से अधिक देशों में फैल गया है।

ओमिक्रॉन के BA.1 और BA.2 से मिलकर XE बना है। यह ब्रिटेन में पाया गया है और सामुदायिक प्रसार के सबूत मिले हैं। वहीं, XF ओमिक्रॉन के डेल्टा और BA.1 से बना है। यह ब्रिटेन में पाया गया था, लेकिन 15 फरवरी के बाद से इसका पता नहीं चला है।

होटल में ठहरा था कपल, भूत ने गर्लफ्रेंड के साथ किया ऐसा! खौफ में आ गया बॉयफ्रेंड

Ghost Sent Message to Girlfriend: हमारे आस-पास कई लोग होते हैं, जो भूत-प्रेत देखने का दावा करते हैं. इंग्लैंड के एक शख्स ने इसी तरह का दावा कर सबको चौंका दिया है. शख्स का दावा है कि उसने भूत की फोटो खींची है. सिर्फ यही नहीं शख्स ने यह भी दावा किया कि भूत ने उसकी गर्लफ्रेंड के फोन पर मैसेज भेजा है. शख्स की बात सुनकर लोग हैरान रह गए हैं.

 

‘भूत ने गर्लफ्रेंड के फोन पर भेजा मैसेज’

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, 40 साल के ये शख्स स्टॉकटन में रहते हैं. शख्स ने बताया कि 21 मार्च को वह और उनकी गर्लफ्रेंड 21 मार्च को यॉर्क शहर घूमने गए थे. इस दौरान उन दोनों के साथ बहुत ही अजीबोगरीब घटना घटी. शख्स ने बताया कि उन्होंने रात में एक होटल में रुकने का प्लान बनाया था. इस दौरान शाम को पार्टी करने एक पब में गए थे. शख्स को जब टॉयलेट लगी तो वह बाथरूम जाने लगे. इस दौरान बाथरूम के रास्ते में उन्हें कोई अंजान ऊर्जा महसूस हुई.

शख्स ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा कि कोई वहां पर है. इसके बाद उन्होंने अपने फोन का कैमरा ऑन कर उस दिशा की फोटो खींच ली. इसके बाद वह वापस बार में लौट आए. इसके बाद पार्टी खत्म कर वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वापस होटल के कमरे में आ गए. शख्स ने दावा किया कि रात दो बजे दोनों एक साथ सो रहे थे. तभी उनकी गर्लफ्रेंड के मोबाइल में एक मैसेज आया. अगले दिन सुबह जब दोनों उठे तो मैसेज देखकर काफी डर गए.

‘रात दो बजे गर्लफ्रेंड के फोन पर आया मैसेज’

शख्स ने बताया कि गर्लफ्रेंड के फोन पर आया मैसेज उनके ही फोन से आया था, जबकि रात में दोनों सो रहे थे. शख्स ने बताया कि मैसेज में लिखा था, ‘क्या तुम बाद में कॉल कर सकती हो?’ शख्स का दावा है कि उनकी गर्लफ्रेंड को वह मैसेज भूत ने उनके फोन से भेजा था. उन्होंने दावा किया कि बार के अलावा होटल में भी भूत था. शख्स ने बताया कि उस मैसेज से पहले भी उनके फोन से एक मैसेज भेजा गया था. इस मैसेज में काफी अजीबोगरीब संख्या थी. हालांकि, वह मैसेज अनसेंड हो गया था.

शख्स ने बताया कि उनके फोन से ‘we are inv 4n 2 z 4nb’ लिखा अजीबोगरीब मैसेज भेजा गया था. जब उन्होंने इसे इंटरनेट पर सर्च किया तो उन्हें पता चला कि यह नंबर एक जर्मन साइंटिस्ट आर्मेंड हकल की इक्वेजन है. इसे ‘हकल फॉर्मूला’ भी कहते हैं. शख्स ने कहा कि उसने पहले कभी इस इक्वेजन के बारे में सुना भी नहीं था.

दुखद: साहित्यकार और पत्रकार परितोष चक्रवर्ती नहीं रहे, आज दोपहर बाद होगा रायपुर में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर। लेखक, कवि एवं पत्रकार परितोष चक्रवर्ती का शनिवार तड़के निधन हो गया। उनका विगत 5 मार्च से रायपुर के निजी हॉस्पिटल में केंसर का इलाज चल रहा था। आज सुबह 5.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे निज निवास-सी-401, अशोका रतन, खम्हारडीह, रायपुर से देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम के लिए ले जाया जाएगा।

परितोष चक्रवर्ती साहित्यकार होने के साथ ही लंबे समय तक कई पत्र पत्रिकाओं का संपादन किया। वे रविवार और दिनमान से जुड़े रहे। बाद में एसईसीएल में जनसमर्क विभाग में नौकरी की। नौकरी में आने के बाद भी पत्रकारिता से उनका जुड़ाव कम नहीं हुआ। यही वजह है कि नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर वे फिर पत्रकारिता में लौट गए।

दिल्ली से उन्होंने लोकायत पाक्षिक का संपादन शुरू किया। अस्पताल में भर्ती होने तक वे पत्र पत्रिकाओं में लिखते रहे। पिछले एक दशक से दिल्ली की मासिक पत्रिका नई सदी के संपादक थे।

ब्रेकिंग: आर्यन खान ड्रग्स केस के मुख्य गवाह प्रभाकर की हार्ट अटैक से मौत

मुंबई। कॉर्डेलिया क्रूज के आर्यन खान ड्रग्स केस के मुख्य गवाह प्रभाकर की चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके वकील तुषार खंडारे के हवाले से यह जानकारी दी है। बता दें कि इस केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी आरोपी बनाया गया था। बाद में उन्हें बेल मिल गई।

प्रभाकर सेल एनसीबी की गवाह किरण गोसावी के अंगरक्षक थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गोसावी ने क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद एक व्यक्ति से 50 लाख रुपए लिए। सेल ने कहा था, ”मैंने किरण गोसावी के बॉडीगार्ड के तौर पर काम किया था। मैंने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में उनकी मदद की थी। 18 अक्टूबर को गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था, जो 2 अक्टूबर, 2021 को समुद्र के बीच में गोवा जा रहा था। मामले में अब तक आर्यन सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

रावघाट खदान के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया लाठी चार्ज का आरोप, कई पुलिसकर्मी घायल

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आदिवासियों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है, हाल ही में सुकमा कलक्ट्रेट का घेराव करने के दौरान आदिवासियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट तोड़ते हुए अंदर प्रवेश कर कलेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे, इसके बाद दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक में तहसील कार्यालय का घेराव करने के बाद शुक्रवार को नारायणपुर जिले में भी ग्रामीणों ने रावघाट खदान को बंद करने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन किया.
इस दौरान यहां भी ग्रामीणों की भीड़ कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और इस दौरान मौके पर तैनात पुलिस बलों के साथ ग्रामीणों की जमकर झूमा झटकी हुई और इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए साथ ही ग्रामीणों को भी चोट आई. दरअसल इसी मांग को लेकर रावघाट संघर्ष समिति के द्वारा जिला प्रशासन को 12 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाना था. जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के लिए रावघाट संघर्ष समिति के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी कलक्ट्रेट पहुंची थी. जिसे रोकने के लिए पुलिस के द्वारा अलग अलग जगहो पर बेरिकेट्स लगाए गए थे, ग्रामीणों की भीड़ जब कलेक्टर कार्यालय के परिसर में घुसने लगी तो इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई.

पुलिस पर लाठी चार्ज का आरोप
रावघाट संघर्ष समिति के सदस्य सोमनाथ ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से रावघाट खदान को बंद करने की मांग कर रहे हैं, और इस खदान को बंद कराने के पीछे खदान को बिना ग्रामसभा के अनुमति लिए बगैर चलाना बताया जा रहा है, यही नही रावघाट की पहाड़ियों से ग्रामीणों की आस्था जुड़ी होने की बात कहते हुए इस जगह को देवस्थल बताया है. साथ ही किसी भी कीमत पर इस क्षेत्र में उत्खनन नहीं होने देने की बात कही है.

इसके अलावा अन्य 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपने की बात कही है, वहीं संघर्ष समिति से जुड़े एक युवा ने कहा कि शुक्रवार को ज्ञापन देने की जानकारी पहले से जिला प्रशासन को दे दी गई थी ,बावजूद इसके ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जो सरासर गलत है, रावघाट उत्खनन का ग्रामीणों द्वारा शुरू से विरोध किया जा रहा है लेकिन आज तक प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने मुलाकात करना जरूरी नहीं समझा, उन्होंने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगे ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे.

शांतिपूर्ण ढंग से रोका गया
वहीं ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज के आरोप में नारायणपुर के एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीणों को रोकने के लिए बल की तैनाती की गई थी और उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से रोका गया, ग्रामीणों के द्वारा जो लाठीचार्ज का आरोप लगाया जा रहा है वह गलत और भीड़ अधिक होने की वजह से ग्रामीण बेरिकेट्स तोड़ने की कोशिश में घायल हुए हैं, वहीं इस पूरे मामले में नारायणपुर एसडीएम जितेंद्र कुर्रे ने कहा की ग्रामीणों के द्वारा 12 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन मिला है, जिसे शासन और मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर उचित निर्देश पर आगे कार्यवाही की जायेगी.

जैसे ही विदेशियों ने सुनी इस भारतीय सिंगर की आवाज, स्टेज पर उड़ा डाले करोड़ों रुपए

Viral Video: जब से रूस ने यूक्रेन (Russia Ukraine War) पर हमला किया है, दुनिया के ज्यादातर देश यूक्रेन के साथ एकजुटता से खड़े हुए हैं. कई शख्सियत और संगठन यूक्रेन के लिए चंदा जुटाने के लिए भी एक साथ आएं. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में रहने वाले कई प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) ने भी इस कार्य में योगदान दिया. कई लोगों ने यूक्रेन के लिए बहुत सारा धन जुटाया. बीते रविवार को, गुजराती एनआरआई ने यूक्रेन के लिए धन जुटाने के लिए अटलांटा में लोल दयारो नामक एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया. लोक गायिका गीताबेन रबारी (Geetaben Rabari) शो की स्टार रहीं.

परफॉर्मेंस के दौरान उड़े करोड़ों रुपए
गीताबेन रबारी (Geetaben Rabari) ने विशाल दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन किया. परफॉर्मेंस के दौरान खुश हुए दर्शकों ने स्टेज पर करोड़ों रुपए उड़ा डाले. यूक्रेन के लिए ऑडोटोरियम में मौजूद लोगों ने डॉलर की बौछार की. पोडियम के चारों ओर बिखरे डॉलर के नोट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. स्टेज पर गायिका गीताबेन बैठी हुई हैं और आस-पास कई सारे नोट गिरे हुए देखे जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गीताबेन यूक्रेन के लोगों के लिए 300,000 डॉलर (₹2.25 करोड़) जुटाने में कामयाब रहीं.
गीताबेन रबानी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें की शेयर
तस्वीरों को गीताबेन रबानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उनकी तस्वीरों ने लोगों के होश उड़ा दिए. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अमेरिका के जॉर्जिया स्थित अटलांटा में इंटरैक्टिव लाइव दर्शकों के लिए एक लोक दयारो शो (Lok Dayro show) था. आप सभी के साथ कुछ आध्यात्मिक क्षण साझा कर रही हूं.’

सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रहा वायरल
जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों ने गायक की सराहना की और यूक्रेन की मदद के लिए एनआरआई समुदाय के प्रयासों की सराहना की. एक यूजर ने लिखा, ‘गुजराती बिरादरी को इतनी उदारता से दान करने के लिए सलाम.’