Home Blog Page 2606

सीजी ब्रेकिंग: सोंढूर डैम में बोटिंग के दौरान हादसा, 2 लड़कियां लापता,5 को बचाया गया, सभी की उम्र 14 से 22 साल के बीच

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में शुक्रवार दोपहर डैम में बोटिंग के दौरान नाव पलटने से Accident during boating in Sondhur Dam दो लड़कियां डूब गईं। दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस और SDRF की टीम उन्हें तलाश करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां 5 अन्य लोगों के साथ बोटिंग के लिए गई थीं। सभी लोग गरियाबंद से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

जानकारी के मुताबिक, 3 लड़के और 4 लड़कियां शुक्रवार दोपहर को सोंढूर डैम घूमने के लिए गए थे। सातों लोग डैम में बोटिंग के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक से नाव में पानी भरना शुरू हो गया। यह देख साथ आए लड़कों में से दो ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों के कूदने से झटके के चलते नाव पलट गई और सभी लोग डैम में डूबने लगे। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया।

शोर सुनकार कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। इसमें 5 लोगों की जान बच गई, लेकिन 15 साल की बिंदिया नागेश पुत्री रामधीन नागेश और 14 साल की मोनिका नेताम पुत्री बिसाहू नेताम दोनों डैम में बह गए। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद SDRF की टीम दोनों बच्चियों को तलाश कर रही है, लेकिन उनका पता नहीं लगा है।

बोटिंग करने गए सभी की उम्र 14 से 22 साल

इस हादसे में एक लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की उम्र 14 से 22 साल के बीच है। यह सभी गरियाबंद के धवलपुर के रहने वाले हैं। ये धमतरी के बेलरबाहार में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। फिलहाल नगरी SDOP मयंक रणसिंह और मेचका थाना प्रभारी मथुरा सिंह ठाकुर टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।

मैरिज एनिवर्सरी के लिए पुलिसकर्मी की अजीब अर्जी, लिखा- ‘पश्चताप दिवस’ की छुट्टी देने की कृपा करें

न्यूज डेस्क।महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक पुलिसकर्मी ने छुट्टी के लिए अनोखी अर्जी दी है. थानेदार को मराठी भाषा में दिया गया यह आवेदन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फिलहाल इस मामले में आवेदनकर्ता या दूसरे पुलिस अधिकारियों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है.

 

दरसअल, जिले के मंगरुल दस्तगीर थाने के एक पुलिस कर्मचारी ने सोमवार यानी 28 मार्च को अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए थाना प्रभारी को छुट्टी का एक आवदेन दिया. इसमें लिखा कि उसे 27 मार्च की साप्ताहिक छुट्टी की जगह 29 मार्च को शादी की सालगिरह पर छुट्टी दे दी जाए.

मराठी भाषा में लिखे इस छुट्टी के आवेदन में चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिसकर्मी ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी (Marriage Anniversary) को ‘पश्चताप दिवस’ का नाम दिया है. अंग्रेजी में इसे Repentance day कह सकते हैं.

जाहिर-सी बात है कि पुलिसकर्मी की यह अर्जी अब पूरे जिले के पुलिस महकमे समेत सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गई है. ‘पश्चताप दिवस’ सिर्फ इन दो शब्दों की वजह से इसे चटखारे लेते हुए सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है. साथ ही एक जिले से निकलकर अब यह एप्लीकेशन इतनी वायरल हुई है कि प्रदेश के कई व्हाट्सएप ग्रुप पर तक पहुंच गई है.

इस मामले में अब तक आवेदनकर्ता पुलिसकर्मी या फिर पुलिस विभाग के आला अफसरों को कोई बयान नहीं आया है. अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि थाना प्रभारी ने इस अर्जी को पढ़ने के बाद अपने मातहत को छुट्टी दी होगी या नहीं.

इससे पहले, मध्य प्रदेश के एक पुलिसकर्मी दिलीप अहिरवार की छुट्टी का आवेदन भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने साले की शादी के लिए छुट्टी मांगी थी. थाना प्रभारी को दिए एप्लीकेशन में कॉन्स्टेबल ने लिखा था, ”मुझे साले की शादी में जाना अति आवश्यक है. पत्नी ने धमकी दी है कि अगर भाई की शादी में नहीं तो परिणाम अच्छा नहीं होगा.” हालांकि, इस पत्र के वायरल होने के बाद पुलिसकर्मी को अनुशासनहीनता के आरोप में आवेदनकर्ता पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया था.

पूर्व विधायक ने वर्तमान MLA से कहा- आपको फिर स्कूल जाने की ज़रूरत है, जानें पूरा मामला…

न्यूज डेस्क।सरगुजा संभाग के मनेन्द्रगढ विधानसभा से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहने के आदी हो गए हैं. इस बार विधायक पूर्व राष्ट्रपति का गलत नाम लिखने के लिए ट्रोल हो रहे हैं. विधायक की इस भारी मिस्टेक को लेकर उनके राजनैतिक विरोधी पूर्व विधायक उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

यह मामला तब का है जब विधायक एक स्कूल में अचानक बच्चों को पढ़ाने पहुंच गए. विधायक जी स्कूल में पढ़ाने गए इसमें कोई बुराई नहीं है. मगर इस दौरान वो देश के भविष्य बच्चों को गलत जानकारी देने लगे. इधर इस मामले के बाद मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक को नसीहत दे डाली है.

 

विधायक औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल में पढ़ाने लगे
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल अपने विधानसभा के खड़गवां ब्लाक के दौरे पर थे. जहां पर वो अचानक ब्लांक के लकड़ापारा प्राथमिक स्कूल पहुंच गए. इस औचक निरीक्षण के दौरान जब वो ब्लैकबोर्ड में लिखकर बच्चों को पढा रहे थे. तभी वो एक ऐसी गलती कर बैठे कि उनको ट्रोल होना पड़ा.

पूर्व राष्ट्रपति का नाम गलत लिखा
दरअसल, विधायक विनय जायसवाल पूर्व राष्ट्रपति मिसाईल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की जगह एपीजी अब्दुल कलाम लिखकर बच्चों को ग़लत जानकारी दे रहे थे. जिसकी एक फ़ोटो वायरल हो गई है. अब इस वाकए को विधायक के राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी ने तत्काल लपक लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर विधायक से दुबारा स्कूल जाने की अपील की है.

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मिस्टेक वाली फ़ोटो को ट्विटर पर अपलोड करते हुए लिखा, “ये है मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से विधायक डॉ विनय जायसवाल, जो कभी गांधी जी के जन्मदिन की तिथि गलत बताते हैं. कभी स्वतंत्रता दिवस को गणतंत्र दिवस बताते हैं. अब तो पूर्व राष्ट्रपति डॉ APJ अब्दुल कलाम जी का नाम भी ब्लैक बोर्ड में गलत लिख के बच्चों को बता रहे हैं. धन्य है विधायक जी आपकी शिक्षा और दिक्षा को. पुनः स्कूल जाने की आवश्यकता है आपको.”

सीजी: मुंगेली सहित मनरेगा में 11 नए लोकपालों की होगी भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत 11 नए लोकपालों की नियुक्ति की जाएगी।

राज्य मनरेगा कार्यालय द्वारा प्रदेश के 11 जिलों बेमेतरा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, सुकमा, सूरजपुर और मुंगेली में लोकपाल के एक-एक पद पर राज्य स्तरीय भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 22 अप्रैल 2022 तक, शाम पांच बजे तक अपना आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। आवेदक की आयु नियुक्ति के समय 66 वर्ष से कम होनी चाहिए। लोकपाल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन संबंधी प्रारूप, अर्हता एवं शर्तों की जानकारी वेबसाइट www.cgstate.gov.in और www.mgnrega.cg.nic.in पर अपलोड की गई है।

आवेदक अपना आवेदन आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा, विकास आयुक्त कार्यालय, तृतीय तल, कक्ष क्रमांक-19, विकास भवन, नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़ को प्रेषित कर सकते हैं। केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा भेजा गया आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा।

दुनियाभर के अरबपतियों पर भारी गौतम अडानी, कमाई के मामले में मस्क-बेजोस-अंबानी को पीछे छोड़ा,,एक साल की कमाई इतने अरब डॉलर

नई दिल्ली। Forbes report एशिया के दूसरे सबसे रईस गौतम अडानी ने इस दौरान कमाई करने में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति world’s billionaire एलन मस्क, अमेजन के जेफ बेजोस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया। साल 2022 के पहले तीन महीनों में अडानी ने 21.1 अरब डॉलर कमाए हैं और उनकी संपत्ति में 27 फीसदी का उछाल आया है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क की नेटवर्थ महज 1.14 अरब डॉलर, बफे की नेटवर्थ 18.7 अरब डॉलर और अंबानी की नेटवर्थ में 8.24 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दूसरी ओर बर्नार्ड ऑरनॉल्ट की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 29.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

27 फीसदी बढ़ी अडानी की नेटवर्थ

फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस तथा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी Adani Group chairman Gautam Adani के लिए बीता वित्त वर्ष अब तक का सबसे अच्छा साबित हुआ है। साल के पहले तीन महीनों में उन्होंने दुनिया के किसी भी रईस के मुकाबले ज्यादा कमाई की है।

रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी की नेटवर्थ में 27 फीसदी का उछाल आया है। कमाई की अगर बात करें तो 2022 में अब तक उनकी नेटवर्थ दहाई अंकों में बढ़ी है। इस बढ़ोतरी के साथ उनकी कुल संपत्ति 97.6 अरब डॉलर हो गई है और शीर्ष अरबपतियों की सूची में वह 11वें पायदान पर काबिज हैं।

21 अरब डॉलर से ज्यादा कमाए

रिपोर्ट के अनुसार, कमाई के मामले में गौतम अडानी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के जेफ बेजोस , माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, वॉरेन बफेट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी से भी ज्यादा संपत्ति बनाई है। जहां अडानी ने इस साल अब तक 21 अरब रुपए से ज्यादा कमाए तो वहीं अंबानी ने इस साल 8.24 अरब डॉलर की कमाई की है।

मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 98.2 अरब डॉलर है और वह अरबपतियों की सूची में दसवें स्थान पर हैं। इस बीच आई फोर्ब्स की रिपोर्ट को देखें तो इस बीच शुक्रवार एक अप्रैल को अंबानी और अडानी की नेटवर्थ 100 अरब डॉलर को पार कर चुकी है। दोनों की नेटवर्थ के बीच महज 30 करोड़ डॉलर का अंतर रह गया है।

अरबपतियों की सूची में ये भारतीय भी

दुनिया के टॉप 10 अमीरों की बात करें तो इनमें से आठ अमरेकी हैं, जबकि एक भारतीय और एक फ्रेंच अरबपति शामिल है। भारतीय अरबपति की बात करें तो टॉप 10 में मुकेश अंबानी दसवें स्थान पर है और फ्रेंचमैन बर्नार्ड अर्नाल्ट सूची में तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

भारतीय अरबपतियों की बात करें तो फोर्ब्स की सूची में विप्रो के अजीम प्रेमजी 34.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 36वें स्थान पर हैं। एचसीएल के शिव नादर 28.9 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ 46वें स्थान पर, जबकि डीमार्ट के राधाकिशन दमानी 20.7 अबर डॉलर नेटवर्थ के साथ 75वें स्थान पर है, वहीं स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल 20.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 78वें स्थान पर काबिज हैं।

कलेक्टर को नोटिस जारी करने के बाद SDM मांगी माफी… देंखे क्या कहा…

अजब गजब छत्तीसगढ़: SDM ने कलेक्टर को जारी कर दिया कारण बताओ नोटिस, देखें नोटिस

भाटापारा। बलौदाबाजार जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एसडीएम ने जिले के कलेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इतना ही नहीं नोटिस में लेटर क्रमांक के साथ दिनांक भी डाला हुआ है और उल्लेख किया गया है कि अनुविभाग में वन पट्टा अधिकार वितरण की जानकारी निरंक है।

दरअसल जिले के भाटापारा अनुभागीय अधिकारी ने बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर डोमन सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें बकायदा लेटर क्रमांक 149 के साथ 30 मार्च को यह लेटर जारी हुआ है। नोटिस में वन पट्टा अधिकार पट्टा वितरण के संबंध में जानकारी ली गई है। साथ में लेटर में उल्लेख किया गया है कि अनुविभाग में वन पट्टा अधिकार वितरण की जानकारी निरंक है।

बिग ब्रेकिंग : नवरात्रि से पहले जेल से बाहर आए कालीचरण, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली जमानत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से शुक्रवार को बड़ी खबर सामने आई है। महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने वाले काली महाराज को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बिलासपुर हाईकोर्ट में अरविंद कुमार चंदेल की कोर्ट से जमानत मिली है। 1 लाख रुपए के बांड और 50 हजार डिपॉजिट करने की शर्त पर जमानत दी गई है।

बता दें कि राष्ट्रपिता के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज की जमानत याचिका में आज दोपहर ही सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। कालीचरण की तरफ से सीनियर एडवोकेट ने इस तरह के मामलों में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का उल्लेख किया था। साथ ही किताबों में लिखी हुई बातों को भी प्रस्तुत किया था, दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल ने फैसला सुरक्षित रखा था।

आपको याद दिला दें कि रायपुर में 26 दिसंबर 2021 को आयोजित धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था। इसके अलावा एक धर्म विशेष को दूसरे के खिलाफ हथियार उठाने की बात कहते हुए शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया था।

GST Collection March 2022: ऑल टाइम हाई पर पहुंचा जीएसटी संग्रह, मार्च में बढ़कर हुआ इतने करोड़

बिजनेस डेस्क। (GST Collections Hit All Time High In March) जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर राहत भरी खबर आई है। मार्च महीने में कलेक्शन अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते महीने 1.42 लाख करोड़ कलेक्शन हुआ है। यह अब तक का रिकॉर्ड है। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में जीएसटी कलेक्शन सबसे ज्यादा 1,40,986 करोड़ रुपए रहा था।

पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी बढ़त

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो मार्च 2022 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,42,095 करोड़ रुपए है। इसमें सीजीएसटी 25,830 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,378 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 74,470 करोड़ रुपए (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 39,131 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 9,417 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र किए गए 981 करोड़ रुपए सहित) है। बता दें कि मार्च के लिए राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 15 प्रतिशत अधिक है।

पी-नोट्स के जरिए निवेश बढ़ा

बता दें कि फरवरी के अंत तक पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिए भारतीय बाजारों में निवेश बढ़कर 89,143 करोड़ रुपये हो गया। इससे साफ है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी समेत अन्य विपरीत कारकों के बावजूद भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों का भरोसा कायम है। गौरतलब है कि जनवरी के अंत में यह आंकड़ा 87,989 करोड़ रुपये रहा था।

बिग ब्रेकिंग: रेलवे के सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने दबोचा

न्यूज डेस्क। कैटरिंग वेंडर की चार्जशीट फाइल के लिए 20 हजार की रिश्वत लेते रेलवे सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर को ACB ने रंगे हाथों पकड़ा गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटा से रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने चार्जशीट फाइल करने के नाम पर ₹20000 की रिश्वत की मांग की थी। हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन के कैटरिंग वेंडर महेश कुमार शर्मा ने शिकायतकर्ता से चार्जशीट फाइल कराने की बात की थी। इसके बदले में उसने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक की ओर से ₹20000 की रिश्वत का प्रस्ताव रखा था।

कैटरिंग वेंडर महेश कुमार शर्मा ने शिकायतकर्ता को आईआरटीएस कार्यालय में बुलाया और चार्जशीट फाइल करने के लिए उससे ₹20000 लिए। इसके बाद उसने वह रकम आईआरटीएस अजय कुमार पाल को दी जिसे उन्होंने टेबल के रैक में रख लिया।

इसी दौरान भरतपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापामार कार्यवाही की और आईआरटीएस अजय कुमार पाल और महेश कुमार शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने पाल के रैक में रखें घूस की ₹20000 भी बरामद कर ली। बता दें अजय कुमार पाल 2012 बैच के आईआरटीएस अफसर हैं।