Home Blog Page 2607

जिलाधीश ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…सर्वमंगला सड़क को दो माह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश…

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज सड़क निर्माण के कार्यों का जायजा लेने दर्री गोपालपुर और इमली छापर सर्वमंगला सड़क का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद चौक तरफ से सड़क निर्माण कार्य को कल से शुरू करने के निर्देश मौके पर मौजूद ठेकेदारों और निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने दर्री बरॉज के सड़क निर्माण कार्य को 25 दिन में पूरा करने के निर्देश मौके पर मौजूद ठेकेदारों को दिए। दर्री बरॉज के सड़क निर्माण को तेजी से पूरा करने के लिए आज से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निर्माण के कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अधिक संख्या में टीम लगाकर तेजी से काम करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने इमली छापर सर्वमंगला सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार और अधिकारियों से इमलीछापर-सर्वमंगला सड़क निर्माण के कार्य को दो माह के भीतर पूरा करने के निर्देश मौके पर ही दिए। उन्होंने विभिन्न जगहों पर रुक कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। श्रीमती साहू ने पैच वाइस अधिक टीम लगाकर निर्माण कार्य को पूरा करते हुए आगे बढ़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क में गड्ढों को 2 दिन के भीतर समतलीकरण  कर सुलभ आवागमन लायक बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने फोरलेन सड़क के एक साइड का काम तेजी से पूरा कर आवागमन को सुलभ बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, ईई पीडब्ल्यूडी श्री ए के वर्मा सहित निर्माण कार्य मे लगे सम्बन्धित ठेकेदार और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले में सड़क निर्माण के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने लोगों के आवागमन को अबाध रहित बनाने के लिए समय सीमा में  सड़क निर्माण के कार्यों को पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया था।

जिलाधीश ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण…सर्वमंगला सड़क निर्माण को दो माह में पूर्ण करने का निर्देश…

कोरबा ।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज सड़क निर्माण के कार्यों का जायजा लेने दर्री गोपालपुर और इमली छापर सर्वमंगला सड़क का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद चौक तरफ से सड़क निर्माण कार्य को कल से शुरू करने के निर्देश मौके पर मौजूद ठेकेदारों और निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने दर्री बरॉज के सड़क निर्माण कार्य को 25 दिन में पूरा करने के निर्देश मौके पर मौजूद ठेकेदारों को दिए। दर्री बरॉज के सड़क निर्माण को तेजी से पूरा करने के लिए आज से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क निर्माण के कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अधिक संख्या में टीम लगाकर तेजी से काम करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने इमली छापर सर्वमंगला सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार और अधिकारियों से इमलीछापर-सर्वमंगला सड़क निर्माण के कार्य को दो माह के भीतर पूरा करने के निर्देश मौके पर ही दिए। उन्होंने विभिन्न जगहों पर रुक कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। श्रीमती साहू ने पैच वाइस अधिक टीम लगाकर निर्माण कार्य को पूरा करते हुए आगे बढ़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती साहू ने सड़क में गड्ढों को 2 दिन के भीतर समतलीकरण  कर सुलभ आवागमन लायक बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने फोरलेन सड़क के एक साइड का काम तेजी से पूरा कर आवागमन को सुलभ बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, ईई पीडब्ल्यूडी श्री ए के वर्मा सहित निर्माण कार्य मे लगे सम्बन्धित ठेकेदार और अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले में सड़क निर्माण के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए थे। उन्होंने लोगों के आवागमन को अबाध रहित बनाने के लिए समय सीमा में  सड़क निर्माण के कार्यों को पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया था।

…खैरागढ़ उपचुनाव की ये वॉल पेंटिंग सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल, देखें तस्वीर

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई। महज 11 दिन बाद सीट के लिए मतदान है। खैरागढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी जारी कर दिया है।

खैरागढ़ में चुनाव की सरगर्मी पूरे उफान पर है, कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने के साथ सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह के बीच ट्वीटर पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है, भूपेश का पुष्पा स्टाइल में दिया गया जवाब आज सुर्खियों में है। इस बीच आज एक अप्रैल भी है यानि अप्रैल फूल…..।

आज सोशल मीडिया पर खैरागढ़ की ये चुनावी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें भाजपा की उम्मीदवार को जिताने के लिए की गई वाल पेंटिंग के ऊपर सीएम भूपेश जिंदाबाद का नारा लिखा हुआ है। वॉल पेंटिंग को लेकर ऐसा लगता है कि जैसे भाजपा के उम्मीदवार कोमल जंघेल कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने की अपील कर रहे हैं। लोग इस वाल पेंटिंग का जमकर मजा ले रहे हैं।

जानें क्या है कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र जिसने बदल ही चुनावी तस्वीर

कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में कहा गया है कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के निर्वाचित होते ही 24 घंटे में खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की जाएगी। जिले का नाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई रखा जाएगा। CM बघेल ने भी स्पष्ट कर दिया है कि यह विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है।

घोषणापत्र में शामिल 29 अन्य बिंदुओं में पूर्व विधायक और स्व. राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा को भी स्थापित करने की प्रमुखता से बात कही गई है। इसके साथ ही वहां नई तहसील, नई उप तहसील, अंग्रेजी स्कूल, अस्पताल, पान अनुसंधान केंद्र और हाईटेक बस स्टैंड बनाने की बात शामिल हैं। CM के साथ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई मंत्री और विधायक भी खैरागढ़ में कांग्रेस की जीत दिलाने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं।

सीजी: सरकारी शराब दुकान में सेल्समैन बनने पहुंचे MBA-इंजीनियर, 100 पदों के लिए 500 सौ से अधिक आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शराब की दुकान में सेल्स मैन की नौकरी पाने MBA-इंजीनियर भी इंटरव्यू देने पहुंचे हैं। सेल्स मैन के 100 पदों के लिए 500 सौ से अधिक आवेदन आए हैं। ज्यादातर MBA, मास्टर्स इन आर्ट्स, कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई कर चुके, इंजीनियरिंग की डिग्री तक कर चुके युवकों ने आवेदन दिया है।

रायपुर में आयोजित प्लेसमेंट कैंप में भर्ती प्रक्रिया के लिए आए आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट किया जा चुका है। ये कोई सरकारी नौकरी नहीं होगी, सिर्फ सरकारी शराब की दुकानों में एक प्राइवेट एजेंसी के तहत ये युवक सेल्स मेन का काम करते हुए लोगों को शराब की बोतलें बेचेंगे।

100 पद आवेदन 556

शराब दुकान के सेल्स मैन के 100 पदों पर भर्ती की जा रही थी। इसके लिए 556 आवेदन आए हैं। कई युवक रायपुर के दूर-दराज हिस्सों से भी इस नौकरी के लिए आवेदन करने पुराने पुलिस हेड क्वाटर कैम्पस में आए। इस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय की ओर से किया गया। इस पद के लिए योग्यता सिर्फ 12वीं पास मांगी गई थी वेतन हर महीने 12 हजार 675 रुपए मिलेंगे।

आते हैं इस तरह से आवेदन

जिला रोजगार कार्यालय के अफसर एओ लॉरी ने बताया कि इस तरह से आवेदन कई प्लेसमेंट कैंप में आते हैं। गांव-गांव में शिक्षा का विस्तार हुआ है ग्रैजुएशन पोस्ट ग्रैजुएशन से कम किसी की शिक्षा नहीं है। 12वीं तक योग्यता शराब दुकान के सेल्स मैन के लिए मांगी गई थी, मगर कोई भी आवेदन कर सकता है फिर चाहे कोई अधिक पढ़ा लिखा क्यों न हो।

आज से पीएफ खाते से लेकर जीएसटी तक के बदले नियम, जानें कहां कहां पड़ेगी महंगाई की बड़ी मार

नई दिल्ली। Rules Change From Today 1st April : आज से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई और इसके साथ ही तमाम नियमों में भी बदलाव हुआ है। एक अप्रैल 2022 से ऐसे कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जो सीधे तौर पर आपको प्रभावित करेंगे। इनमें जहां पीएफ खाते पर टैक्स को लेकर नियम बदले हैं तो क्रिप्टो निवेशकों पर भी 30 फीसदी टैक्स लागू हो गया है।

आइए डालते हैं इन बदलाव पर एक नजर

पीएफ अकाउंट पर टैक्स

एक अप्रैल 2022 से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने Income-tax (25th Amendment) Rule 2021 को लागू करने का फैसला किया है। यानि ईपीएफ खाते में 2.5 लाख रुपए तक टैक्स फ्री योगदान का कैप लगाया जा रहा है। अगर इससे ऊपर योगदान किया, तो ब्याज आय पर टैक्स लगेगा। वहीं सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ में टैक्स फ्री योगदान की सीमा 5 लाख रुपए सालाना है।

क्रिप्टो से कमाई पर टैक्स

एक अप्रैल से एक बड़ा बदलाव क्रिप्टोकरेंसी पर लगने वाले टैक्स का है। बजट 2022-23 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी वर्चुअल डिजिटल एसेट या क्रिप्टो एसेट पर 30 फीसदी टैक्स लगाने का एलान किया था। इसके तहत अगर क्रिप्टो एसेट बेचने पर निवेशक को जो फायदा होगा उस पर उसे सरकार को टैक्स देना होगा। इसके साथ ही जब-जब कोई क्रिप्टो एसेट बेचा, तो उसकी बिक्री का एक फीसदी की दर से टीडीएस कटेगा।

दवाओं पर होगा ज्यादा खर्च

आज से आम आदमी को दवाइयों पर खर्च बढ़ने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, 800 आवश्यक दवाओं की कीमतों में 10.7 फीसदी की बढ़ोतरी होने जा रही है। इनमें बुखार की बुनियादी दवा पैरासिटामॉल भी शामिल है। राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारक प्राधिकरण (एनपीपीए) ने इन दवाओं के थोक मूल्य सूचकांक में बदलाव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

डाकघर योजनाओं के नियम

डाकघर की मासिक आय योजना (एमआईएस), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) या डाकघर टर्म डिपॉजिट में निवेश से जुड़े नियम भी बदलने जा रहे हैं। इन स्कीमों में ब्याज की रकम एक अप्रैल से नकद नहीं मिलेगी।

इसके लिए आपको बचत खाता खोलना होगा। इसके अलावा जिन ग्राहकों ने अपने डाकघर बचत खाते या बैंक खाते को अपने इन योजनाओं से लिंक नहीं किया है और ऐसे मामलों में ब्याज का पेमेंट नहीं हो पा रहा है। इसलिए उसे लिंक कराना जरूरी होगा।

ई-चालान को लेकर नियम सरल

सीबीआईसी (केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड) ने माल और सेवा कर (जीएसटी) के तहत ई-चालान (इलेक्ट्रॉनिक चालान) जारी करने के लिए टर्नओवर सीमा को पहले तय सीमा 50 करोड़ रुपये से घटाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया है। यह नियम भी आज एक अप्रैल 2022 से लागू हो जा रहा है।

एक्सिस बैंक में ये बड़ा बदलाव

एक्सिस बैंक में जिन ग्राहकों का सैलरी अथवा सेविंग अकाउंट है, उनके लिए आज 1 अप्रैल 2022 से नए नियम लागू हो रहे हैं। बैंक ने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दी है। एक्सिक बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ने फ्री कैश ट्रांजैक्शन की निर्धारित सीमा को भी बदलकर चार फ्री ट्रांजैक्शन या 1.5 लाख रुपए कर दिया है।

पीएनबी में पीपीएस सिस्टम

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के खाताधारकों के लिए भी नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ बड़ी खबर है। दरअसल, 4 अप्रैल से बैंक की तरफ से चेक भुगतान के नियमों नया बदलाव ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। बैंक ने पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) को लागू करने का फैसला लिया है।

बिग ब्रेकिंग: यूक्रेन की रूस पर एयरस्ट्राइक, रॉकेट हमला से बेलगोरोद ऑयल डिपो उड़ाया

मॉस्को। यूक्रेन और रूस के बीच (Russia-Ukraine war) जंग थमने की बजाय अब और तेज होती दिख रही है। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगया है कि यूक्रेन ने उसकी सीमा के 25 मील अंदर तक आकर तेल डिपो (Ukraine’s airstrike on Russia) पर अटैक किया है। रूसी अधिकारी याकेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि यूक्रेन के दो सैन्य हेलिकॉप्टरों के जरिए यह अटैक किया गया है।

बता दें कि रूस का यह दावा ऐसे समय में आया है, जब एक्सपर्ट्स ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह खुद अपने इलाकों पर कुछ अटैक दिखावे के लिए करा सकता है और यूक्रेन पर आरोप मढ़ सकता है। रूस के इस आरोप पर अभी तक यूक्रेन की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रूस के बेलगोरोद शहर में यूक्रेनी हमला

रूस ने कहा कि उसके बेलगोरोद शहर ( rocket attack blew up Belgorod oil depot )में दो यूक्रेनी हेलिकॉप्टर घुस आए और उन्होंने S-8 रॉकेट्स के जरिए अटैक किया। रूस का दावा यदि सही है तो दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब रूस में किसी देश ने एयरस्ट्राइक की है।

यूक्रेन ने जिस तेल डिपो पर अटैक किया है, उसका संचालन रूस की सरकारी कंपनी रोजनेफ्ट करती है। इस अटैक में कंपनी के दो वर्कर घायल हुए हैं। इसके अलावा आसपास के काफी लोगों को वहां से निकाला गया है ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है।

कैमरे में कैद हुई पुलिस! वर्दी में अफसर कर रहा था ‘अश्लील’ काम, दिया इस्तीफा

नई दिल्ली।सोशल मीडिया पर एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो वर्दी में शरीरिक संबंध बनाते हुए नजर आता है. ये वीडियो जॉर्जिया का बताया जा रहा है. इससे पहले कि उसके खिलाफ जांच शुरू होती, आरोपी पुलिस अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया.

पुलिस अधिकारी के वीडियो को एक टिकटॉक यूजर (318dillydilly) ने पोस्ट किया था, जिसके बाद वो वायरल हो गया. वीडियो को अबतक 15 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. इसे 20 मार्च को “पुलिस कैमरे पर पकड़ी गई!” कैप्शन के साथ टिकटॉक पर शेयर किया गया था.

independent.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद Millen Police के एक अधिकारी ने अपने विभाग प्रमुख के साथ बैठक से कुछ समय पहले ही इस्तीफा दे दिया. वीडियो में कथित तौर पर उसे Augusta शहर से दूर एक 3,500 लोगों की आबादी वाले छोटे से इलाके में पुलिस की वर्दी में संबंध बनाते हुए दिखाया गया था. बताया गया कि वीडियो को रेडियो टॉवर के ऊपर से किसी ने मोबाइल से फिल्माया था.

वीडियो पर सीनियर पुलिस ऑफिसर ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर Millen पुलिस प्रमुख ड्वेन हेरिंगटन ने WRDW-TV को बताया कि वह सोमवार को पुलिस अधिकारी लैरी ‘बेन’ थॉम्पसन से मिलने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया. हेरिंगटन ने कहा कि उन्हें एक ऐसे वीडियो के बारे में पता चला जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. हालांकि, उन्होंने थॉम्पसन के इस्तीफे के कारणों की पुष्टि नहीं की. थॉम्पसन ने भी इसको लेकर कुछ नहीं कहा.

रिपोर्ट के अनुसार, थॉम्पसन इससे पहले भी विवादों में रहे हैं. 2021 में एक महिला ने थॉम्पसन के खिलाफ फ्रॉड की शिकायत की थी. थॉम्पसन उसके साथ रिलेशन में थे. इसके अलावा 2019 में एक कार एक्सीडेंट में उनका नाम आया था. इस हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई थी. इतना ही नहीं 2017 में थॉम्पसन की गन से गलती से गोली चल गई थी, जिसमें उनका एक साथी जख्मी हो गया था.

CG Big News : GST ने रायपुर के कारोबारी वासुदेव मित्तल के ठिकाने पर की छापेमारी, 5 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का खुलासा

रायपुर : राजधानी रायपुर के व्यापारी बासुदेव मित्तल की खिलाफ गोपनीय सूचना पर जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क रायपुर के अधिकारियों ने व्यापारी के कबीर नगर स्थित साईं इंटरप्राइजेज परिसर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को संस्थान से बिना रिसिविंग के नकली और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का उपयोग करके जीएसटी की बड़े पैमाने में चोरी करने का प्रमाण मिला।

GST अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी व्यापारी बासुदेव मित्तल साईनाथ इंटरप्राइजेज के लिए से ओडिशा स्थित कुछ फर्जी फर्मों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर टैक्स क्रेडिट ले रहा था। इस तरीके का उपयोग करके उसने ₹31 करोड़ के माल पर 5.69 करोड रुपए के जीएसटी चोरी की थी। मामले के खुलासे के बाद जीएसटी टीम के द्वारा आरोपी व्यापारी को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बता दें गिरफ्तारी के बाद आरोपी वासुदेव मित्तल ने ₹76 लाख का टैक्स जमा किया। यह जीएसटी कानून के तहत केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय रायपुर द्वारा की गई छठवीं गिरफ्तारी है।

अनोखा रेलवे स्टेशन, यात्री खड़े होते हैं एक राज्‍य में, टिकट बंटता है दूसरे प्रदेश में!

नई दिल्‍ली: Bhawani Mandi Railway Station: भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क में से एक है. वहीं रेलवे स्‍टेशन की बात करें तो इनमें एक से एक आधुनिकतम रेलवे स्‍टेशन से लेकर कई अजीब स्‍टेशन भी शुमार हैं. ये रेलवे स्‍टेशन चर्चा में भी रहते हैं और कुछ तो ऐसे खास हैं, जिन्‍हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. वहीं कुछ रेलवे स्‍टेशन अपने अजीबोगरीब नाम के कारण मशहूर हैं. आज हम एक ऐसे ही अनोखे रेलवे स्‍टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां यात्रियों की लाइन अलग राज्‍य में लगती है और टिकट दूसरे राज्‍य से लेना पड़ता है.

2 राज्‍यों की बॉर्डर पर है भवानी मंडी रेलवे स्‍टेशन
दिल्ली और मुंबई रेल रूट पर पड़ने वाला भवानी मंडी स्‍टेशन के बारे में जो भी सुनता है एकबारगी सोच में पड़ जाता है. क्‍योंकि इस स्‍टेशन से यात्रा शुरू करने के लिए यात्रियों को टिकट लेने के लिए राजस्‍थान राज्‍य में लाइन लगानी पड़ती है जबकि टिकट उन्‍हें मध्‍य प्रदेश से लेनी पड़ती है. दरअसल, यह स्‍टेशन राजस्थान के झालावाड़ जिले में है और मध्य प्रदेश-राजस्थान के बॉर्डर पर स्थित है. देश का यह ऐसा इकलौता रेलवे स्‍टेशन है जो 2 राज्‍यों की सीमा पर बना हुआ है. इसके चलते लोग टिकट लेने के लिए राजस्‍थान वाले हिस्‍से में खड़े होते हैं और टिकट देने वाला क्लर्क मध्य प्रदेश में बैठता है.
घर के दरवाजे भी खुलते हैं अलग राज्‍यों में
भवानी मंडी की रेलवे स्‍टेशन के अलावा यहां के कुछ घरों की स्थिति भी बड़ी अजीब है. राजस्‍थान सीमा पर बने कुछ घरों के आगे के दरवाजे भवानी मंडी कस्बे में खुलते हैं, तो पीछे का दरवाजा मध्य प्रदेश के भैंसोदा मंडी में खुलते हैं. इन दोनों राज्यों के लोगों के लिए बाजार भी एक ही है. हालांकि इसका फायदा नशे के कारोबार में लिप्‍त लोग उठाते हैं. ये लोग मप्र में चोरी करते हैं और भागकर राजस्‍थान चले जाते हैं, वहीं राजस्‍थान में चोरी करके मप्र आ जाते हैं. इस कारण अक्‍सर यहां की पुलिस के बीच सीमा को लेकर भी विवाद हो जाता है.

LPG gas price hike: एलपीजी सिलेंडर 250 रुपए महंगा हुआ, 19 KG का सिलेंडर अब रुपए में मिलेगा

नई दिल्ली। Inflation नए वित्त वर्ष के पहले दिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने LPG गैस सिलेंडर LPG gas price hike के दामों में बड़ी बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपए का इजाफा हुआ है। 19 KG के इस सिलेंडर की कीमत अब 2553 रुपए होगी। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों मे कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

इससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था। दिल्ली में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए है।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट पर असर दिखाई देगा। इसका प्रभाव आम ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा, क्योंकि लागत में इजाफा होने से बाहरी खाने की कीमतें बढ़ना तय है।